हनुमान्जीके नेतृत्वमें वानरों और निशाचरोंका युद्ध, हनुमान्जीका श्रीरामके पास लौटना और इन्द्रजित्का निकुम्भिला-मन्दिरमें जाकर होम करना
śrutvā tu bhīmanirhrādaṁ śakrāśanisamasvanam।
vīkṣyamāṇā diśaḥ sarvā dudruvurvānarā bhṛśam॥
इन्द्र के वज्र की गड़गड़ाहट के समान उस भयंकर सिंहनाद को सुनकर वानर सम्पूर्ण दिशाओं की ओर देखते हुए जोर-जोर से भागने लगे
English translation coming soon.
tānuvāca tataḥ sarvān hanūmān mārutātmajaḥ।
viṣaṇṇavadanān dīnāṁstrastān vidravataḥ pṛthak॥
उन सबको विषादग्रस्त, दीन एवं भयभीत होकर भागते देख पवनकुमार हनुमान्जी ने कहा—
English translation coming soon.
kasmād viṣaṇṇavadanā vidravadhvaṁ plavaṁgamāḥ।
tyaktayuddhasamutsāhāḥ śūratvaṁ kva nu vo gatam॥
‘वानरो! तुम क्यों मुख पर विषाद लिये युद्धविषयक उत्साह छोड़कर भागे जा रहे हो? तुम्हारा वह शौर्य कहाँ चला गया?
English translation coming soon.
pṛṣṭhato'nuvrajadhvaṁ māmagrato yāntamāhave।
śūrairabhijanopetairayuktaṁ hi nivartitum॥
‘मैं युद्ध में आगे-आगे चलता हूँ। तुम सब लोग मेरे पीछे आ जाओ। उत्तम कुल में उत्पन्न शूरवीरों के लिये युद्ध में पीठ दिखाना सर्वथा अनुचित है’
English translation coming soon.
evamuktāḥ susaṁkruddhā vāyuputreṇa dhīmatā।
śailaśṛṅgān drumāṁścaiva jagṛhurhṛṣṭamānasāḥ॥
बुद्धिमान् वायुपुत्र के ऐसा कहने पर वानरों का चित्त प्रसन्न हो गया और राक्षसों के प्रति अत्यन्त कुपित हो उन्होंने हाथों में पर्वतशिखर और वृक्ष उठा लिये
English translation coming soon.
abhipetuśca garjanto rākṣasān vānararṣabhāḥ।
parivārya hanūmantamanvayuśca mahāhave॥
वे श्रेष्ठ वानरवीर उस महासमर में हनुमान्जी को चारों ओर से घेरकर उनके पीछे-पीछे चले और जोर-जोर से गर्जना करते हुए वहाँ राक्षसों पर टूट पड़े
English translation coming soon.
sa tairvānaramukhyaistu hanūmān sarvato vṛtaḥ।
hutāśana ivārciṣmānadahacchatruvāhinīm॥
उन श्रेष्ठ वानरोंद्वारा सब ओर से घिरे हुए हनुमान्जी ज्वालामालाओं से युक्त प्रज्वलित अग्नि की भाँति शत्रु-सेना को दग्ध करने लगे
English translation coming soon.
sa rākṣasānāṁ kadanaṁ cakāra sumahākapiḥ।
vṛto vānarasainyena kālāntakayamopamaḥ॥
वानर-सैनिकों से घिरे हुए उन महाकपि हनुमान्जी ने प्रलयकाल के संहारकारी यमराज के समान राक्षसों का संहार आरम्भ किया
English translation coming soon.
sa tu śokena cāviṣṭaḥ kopena mahatā kapiḥ।
hanūmān rāvaṇirathe mahatīṁ pātayacchilām॥
सीता के वध से उनके मन में बड़ा शोक हो रहा था और इन्द्रजित् का अत्याचार देखकर उनका क्रोध भी बहुत बढ़ गया था; इसलिये हनुमान्जी ने रावणकुमार के रथ पर एक बहुत बड़ी शिला फेंकी
English translation coming soon.
tāmāpatantīṁ dṛṣṭvaiva rathaḥ sārathinā tadā।
vidheyāśvasamāyuktaḥ vidūramapavāhitaḥ॥
उसे अपने ऊपर आती देख सारथि ने तत्काल ही अपने अधीन रहनेवाले घोड़ों से जुते हुए उस रथ को बहुत दूर हटा दिया
English translation coming soon.
tamindrajitamaprāpya rathasthaṁ sahasārathim।
viveśa dharaṇīṁ bhittvā sā śilā vyarthamudyatā॥
अतः सारथिसहित रथ पर बैठे हुए इन्द्रजित् के पासतक न पहुँचकर वह शिला धरती फोड़कर उसके भीतर समा गयी। उसके चलाने का सारा उद्योग व्यर्थ हो गया
English translation coming soon.
patitāyāṁ śilāyāṁ tu vyathitā rakṣasāṁ camūḥ।
nipatantyā ca śilayā rākṣasā mathitā bhṛśam॥
उस शिला के गिरने पर उस राक्षस-सेना को बड़ी पीड़ा हुई। गिरती हुई उस शिला ने बहुतेरे राक्षसों को कुचल डाला
English translation coming soon.
tamabhyadhāvan śataśo nadantaḥ kānanaukasaḥ।
te drumāṁśca mahākāyā giriśṛṅgāṇi codyatāḥ॥
तत्पश्चात् सैकड़ों विशालकाय वानर हाथों में वृक्ष एवं पर्वत-शिखर उठाये गर्जना करते हुए इन्द्रजित् की ओर दौड़े
English translation coming soon.
kṣipantīndrajitaṁ saṁkhye vānarā bhīmavikramāḥ।
vṛkṣaśailamahāvarṣaṁ visṛjantaḥ plavaṁgamāḥ॥
śatrūṇāṁ kadanaṁ cakrurneduśca vividhaiḥ svanaiḥ।
वे भयानक पराक्रमी वानरवीर युद्धस्थल में इन्द्रजित् पर उन वृक्षों और पर्वत-शिखरों को फेंकने लगे। वृक्षों और शैलशिखरों की बड़ी भारी वृष्टि करते हुए वे वानर शत्रुओं का संहार करने और भाँति-भाँति की आवाज में गर्जने लगे
English translation coming soon.
vānaraistairmahābhīmairghorarūpā niśācarāḥ॥
vīryādabhihatā vṛkṣairvyaceṣṭanta raṇakṣitau।
उन महाभयंकर वानरों ने वृक्षोंद्वारा घोररूपधारी निशाचरों को बलपूर्वक मार गिराया। वे रणभूमि में गिरकर छटपटाने लगे
English translation coming soon.
sa sainyamabhivīkṣyātha vānarārditamindrajit॥
pragṛhītāyudhaḥ kruddhaḥ parānabhimukho yayau।
अपनी सेना को वानरोंद्वारा पीड़ित हुई देख इन्द्रजित् क्रोधपूर्वक अस्त्र-शस्त्र लिये शत्रुओं के सामने गया
English translation coming soon.
sa śaraughānavasṛjan svasainyenābhisaṁvṛtaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
jaghāna kapiśārdūlān subahūn dṛḍhavikramaḥ।
śūlairaśaninibhiḥ khaḍgaiḥ paṭṭiśaiḥ śūlamudgaraiḥ॥
अपनी सेना से घिरे हुए उस सुदृढ़पराक्रमी वीर निशाचर ने बाण-समूहों की वर्षा करते हुए शूल, वज्र, तलवार, पट्टिश तथा मुद्गरों की मार से बहुत-से वानरवीरों को हताहत कर दिया
English translation coming soon.
te cāpyanucarāṁstasya vānarā jaghnurāhave।
suskandhaviṭapaiḥ śailaiḥ śilābhiśca mahābalaḥ॥
hanūmān kadanaṁ cakre rakṣasāṁ bhīmakarmaṇām।
वानरों ने भी युद्धस्थल में इन्द्रजित् के अनुचरों को मारा। महाबली हनुमान्जी सुन्दर शाखाओं और डालियोंवाले सालवृक्षों तथा शिलाओंद्वारा भीमकर्मा राक्षसों का संहार करने लगे
English translation coming soon.
saṁnivārya parānīkamabravīt tān vanaukasaḥ॥
hanūmān saṁnivartadhvaṁ na naḥ sādhyamidaṁ balam।
इस तरह शत्रुसेना का वेग रोककर हनुमान्जी ने वानरों से कहा—‘बन्धुओ! अब लौट चलो, अब हमें इस सेना के संहार करने की आवश्यकता नहीं रह गयी है
English translation coming soon.
tyaktvā prāṇān viceṣṭanto rāmapriyacikīrṣavaḥ॥
yannimittaṁ hi yudhyāmo hatā sā janakātmajā।
‘हमलोग जिनके लिये श्रीरामचन्द्रजी का प्रिय करने की इच्छा रखकर प्राणों का मोह छोड़ पूरी चेष्टा के साथ युद्ध करते थे, वे जनककिशोरी सीता मारी गयीं
English translation coming soon.
imamarthaṁ hi vijñāpya rāmaṁ sugrīvameva ca॥
tau yat pratividhāsyete tat kariṣyāmahe vayam।
‘अब इस बात की सूचना भगवान् श्रीराम और सुग्रीव को दे देनी चाहिये। फिर वे दोनों इसके लिये जैसा प्रतीकार सोचेंगे, वैसा ही हम भी करेंगे’
English translation coming soon.
ityuktvā vānaraśreṣṭho vārayan sarvavānarān॥
śanaiḥ śanairasaṁtrastaḥ sabalaḥ saṁnyavartata।
ऐसा कहकर वानरश्रेष्ठ हनुमान्जी ने सब वानरों को युद्ध से मना कर दिया और धीरे-धीरे सारी सेना के साथ निर्भय होकर लौट आये
English translation coming soon.
tataḥ prekṣya hanūmantaṁ vrajantaṁ yatra rāghavaḥ॥
sa hotukāmo duṣṭātmā gataścaityaṁ nikumbhilām।
हनुमान्जी को श्रीरामचन्द्रजी के पास जाते देख दुरात्मा इन्द्रजित् होम करने की इच्छा से निकुम्भिलादेवी के मन्दिर में गया
English translation coming soon.
nikumbhilāmadhiṣṭhāya pāvakaṁ juhavendrajit॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yajñabhūmyāṁ tato gatvā pāvakastena rakṣasā।
hūyamānaḥ prajajvāla homaśoṇitabhuk tadā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sārciḥpinaddho dadṛśe homaśoṇitatarpitaḥ।
saṁdhyāgata ivādityaḥ sutīvro'gniḥ samutthitaḥ॥
निकुम्भिला-मन्दिर में जाकर उस निशाचर इन्द्रजित् ने अग्नि में आहुति दी। तदनन्तर यज्ञभूमि में भी जाकर उस राक्षस ने अग्निदेव को होम के द्वारा तृप्त किया। वे होमशोणितभोजी आभिचारिक अग्निदेवता आहुति पाते ही होम और शोणित से तृप्त हो प्रज्वलित हो उठे और ज्वालाओं से आवृत दिखायी देने लगे। वे तीव्र तेजवाले अग्निदेवता संध्याकाल के सूर्य की भाँति प्रकट हुए थे
English translation coming soon.
athendrajid rākṣasabhūtaye tu
juhāva havyaṁ vidhinā vidhānavit।
dṛṣṭvā vyatiṣṭhanta ca rākṣasāste
mahāsamūheṣu nayānayajñāḥ॥
इन्द्रजित् यज्ञ के विधान का ज्ञाता था। उसने समस्त राक्षसों के अभ्युदय के लिये विधिपूर्वक हवन करना आरम्भ किया। उस होम को देखकर महायुद्ध के अवसरों पर नीति-अनीति—कर्तव्याकर्तव्य के ज्ञाता राक्षस खड़े हो गये
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे द्व्यशीतितमः सर्गः॥ ८२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें बयासीवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ८२ ॥