इन्द्रजित्के बाणोंसे श्रीराम और लक्ष्मणका अचेत होना और वानरोंका शोक करना
sa tasya gatimanvicchan rājaputraḥ pratāpavān।
dideśātibalo rāmo daśa vānarayūthapān॥
तदनन्तर अत्यन्त बलशाली प्रतापी राजकुमार श्रीराम ने इन्द्रजित् का पता लगाने के लिये दस वानरयूथपतियों को आज्ञा दी
English translation coming soon.
dvau suṣeṇasya dāyādau nīlaṁ ca plavagādhipam।
aṅgadaṁ vāliputraṁ ca śarabhaṁ ca tarasvinam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
dvividaṁ ca hanūmantaṁ sānuprasthaṁ mahābalam।
ṛṣabhaṁ carṣabhaskandhamādideśa paraṁtapaḥ॥
उनमें दो तो सुषेण के पुत्र थे और शेष आठ वानरराज नील, वालिपुत्र अङ्गद, वेगशाली वानर शरभ, द्विविद, हनुमान्, महाबली सानुप्रस्थ, ऋषभ तथा ऋषभस्कन्ध थे। शत्रुओं को संताप देनेवाले इन दसों को उसका अनुसंधान करने के लिये आज्ञा दी
English translation coming soon.
te samprahṛṣṭā harayo bhīmānudyamya pādapān।
ākāśaṁ viviśuḥ sarve mārgamāṇā diśo daśa॥
तब वे सभी वानर भयंकर वृक्ष उठाकर दसों दिशाओं में खोजते हुए बड़े हर्ष के साथ आकाशमार्ग से चले
English translation coming soon.
teṣāṁ vegavatāṁ vegamiṣubhirvegavattaraiḥ।
astravit paramāstraistu vārayāmāsa rāvaṇiḥ॥
किंतु अस्त्रों के ज्ञाता रावणकुमार इन्द्रजित् ने अत्यन्त वेगशाली बाणों की वर्षा करके अपने उत्तम अस्त्रोंद्वारा उन वेगवान् वानरों के वेग को रोक दिया
English translation coming soon.
taṁ bhīmavegā harayo nārācaiḥ kṣatavikṣatāḥ।
andhakāre na dadṛśurmeghaiḥ sūryamivāvṛtam॥
बाणों से क्षत-विक्षत हो जाने पर भी वे भयानक वेगशाली वानर अन्धकार में मेघों से ढके हुए सूर्य की भाँति इन्द्रजित् को न देख सके
English translation coming soon.
rāmalakṣmaṇayoreva sarvadehabhidaḥ śarān।
bhṛśamāveśayāmāsa rāvaṇiḥ samitiṁjayaḥ॥
तत्पश्चात् युद्धविजयी रावणपुत्र इन्द्रजित् फिर श्रीराम और लक्ष्मण पर ही उनके सम्पूर्ण अङ्गों को विदीर्ण करनेवाले बाणों की बारम्बार वर्षा करने लगा
English translation coming soon.
nirantaraśarīrau tu tāvubhau rāmalakṣmaṇau।
kruddhenendrajitā vīrau pannagaiḥ śaratāṁ gataiḥ॥
कुपित हुए इन्द्रजित् ने उन दोनों वीर श्रीराम और लक्ष्मण को बाणरूपधारी सर्पोंद्वारा इस तरह बींधा कि उनके शरीर में थोड़ा-सा भी ऐसा स्थान नहीं रह गया, जहाँ बाण न लगे हों
English translation coming soon.
tayoḥ kṣatajamārgeṇa susrāva rudhiraṁ bahu।
tāvubhau ca prakāśete puṣpitāviva kiṁśukau॥
उन दोनों के अङ्गों में जो घाव हो गये थे, उनके मार्ग से बहुत रक्त बहने लगा। उस समय वे दोनों भाई खिले हुए दो पलाश-वृक्षों के समान प्रकाशित हो रहे थे
English translation coming soon.
tataḥ paryantaraktākṣo bhinnāñjanacayopamaḥ।
rāvaṇirbhrātarau vākyamantardhānagato'bravīt॥
इसी समय जिसके नेत्रप्रान्त कुछ लाल थे और शरीर खान से काटकर निकाले गये कोयलों के ढेर की भाँति काला था, वह रावणकुमार इन्द्रजित् अन्तर्धान-अवस्था में ही उन दोनों भाइयों से इस प्रकार बोला—
English translation coming soon.
yudhyamānamanālakṣyaṁ śakro'pi tridaśeśvaraḥ।
draṣṭumāsādituṁ vāpi na śaktaḥ kiṁ punaryuvām॥
‘युद्ध के समय अलक्ष्य हो जाने पर तो मुझे देवराज इन्द्र भी नहीं देख या पा सकता; फिर तुम दोनों की क्या बिसात है?
English translation coming soon.
prāpitāviṣujālena rāghavau kaṅkapatriṇā।
eṣa roṣaparītātmā nayāmi yamasādanam॥
‘मैंने तुम दोनों रघुवंशियों को कंकपत्रयुक्त बाण के जाल में फँसा लिया है। अब रोष से भरकर मैं अभी तुम दोनों को यमलोक भेज देता हूँ’
English translation coming soon.
evamuktvā tu dharmajñau bhrātarau rāmalakṣmaṇau।
nirbibheda śitairbāṇaiḥ prajaharṣa nanāda ca॥
ऐसा कहकर वह धर्म के ज्ञाता दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण को पैने बाणों से बींधने लगा और हर्ष का अनुभव करते हुए जोर-जोर से गर्जना करने लगा
English translation coming soon.
bhinnāñjanacayaśyāmo visphārya vipulaṁ dhanuḥ।
bhūya eva śarān ghorān visasarja mahāmṛdhe॥
कटे-छटे कोयले की राशि के समान काला इन्द्रजित् फिर अपने विशाल धनुष को फैलाकर उस महासमर में घोर बाणों की वर्षा करने लगा
English translation coming soon.
tato marmasu marmajño majjayan niśitān śarān।
rāmalakṣmaṇayorvīro nanāda ca muhurmuhuḥ॥
मर्मस्थल को जाननेवाला वह वीर श्रीराम और लक्ष्मण के मर्मस्थानों में अपने पैने बाणों को डुबोता हुआ बारम्बार गर्जना करने लगा
English translation coming soon.
baddhau tu śarabandhena tāvubhau raṇamūrdhani।
nimeṣāntaramātreṇa na śekaturavekṣitum॥
युद्ध के मुहाने पर बाण के बन्धन से बँधे हुए वे दोनों बन्धु पलक मारते-मारते ऐसी दशा को पहुँच गये कि उनमें आँख उठाकर देखने की भी शक्ति नहीं रह गयी (वास्तव में यह उनकी मनुष्यता का नाट्य करनेवाली लीलामात्र थी। वे तो काल के भी काल हैं। उन्हें कौन बाँध सकता था?)
English translation coming soon.
tato vibhinnasarvāṅgau śaraśalyācitau kṛtau।
dhvajāviva mahendrasya rajjumuktau prakampitau॥
इस प्रकार उनके सारे अङ्ग बिंध गये थे। बाणों से व्याप्त हो गये थे। वे रस्सी से मुक्त हुए देवराज इन्द्र के दो ध्वजों के समान कम्पित होने लगे
English translation coming soon.
tau sampracalitau vīrau marmabhedena karśitau।
nipetaturmaheṣvāsau jagatyāṁ jagatīpatī॥
वे महान् धनुर्धर वीर भूपाल मर्मस्थल के भेदन से विचलित एवं कृशकाय हो पृथ्वी पर गिर पड़े
English translation coming soon.
tau vīraśayane vīrau śayānau rudhirokṣitau।
śaraveṣṭitasarvāṅgāvārtau paramapīḍitau॥
युद्धभूमि में वीरशय्या पर सोये हुए वे दोनों वीर रक्त से नहा उठे थे। उनके सारे अङ्गों में बाणरूपधारी नाग लिपटे हुए थे तथा वे अत्यन्त पीड़ित एवं व्यथित हो रहे थे
English translation coming soon.
nahyaviddhaṁ tayorgātre babhūvāṅgulamantaram।
nānirviṇṇaṁ na cādhvastamākarāgrādajihmagaiḥ॥
उनके शरीर में एक अङ्गुल भी जगह ऐसी नहीं थी, जो बाणों से बिंधी न हो तथा हाथों के अग्रभागतक कोई भी अङ्ग ऐसा नहीं था, जो बाणों से विदीर्ण अथवा क्षुब्ध न हुआ हो
English translation coming soon.
tau tu krūreṇa nihatau rakṣasā kāmarūpiṇā।
asṛk susruvatustīvraṁ jalaṁ prasravaṇāviva॥
जैसे झरने जल गिराते रहते हैं, उसी प्रकार वे दोनों भाई इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले उस क्रूर राक्षस के बाणों से घायल हो तीव्र वेग से रक्त की धारा बहा रहे थे
English translation coming soon.
papāta prathamaṁ rāmo viddho marmasu mārgaṇaiḥ।
krodhādindrajitā yena purā śakro vinirjitaḥ॥
जिसने पूर्वकाल में इन्द्र को परास्त किया था, उस इन्द्रजित् के क्रोधपूर्वक चलाये हुए बाणोंद्वारा मर्मस्थल में आहत होने के कारण पहले श्रीराम ही धराशायी हुए
English translation coming soon.
rukmapuṅkhaiḥ prasannāgrai rajogatibhirāśugaiḥ।
nārācairardhanārācairbhallairañjalikairapi।
vivyādha vatsadantaiśca siṁhadaṁṣṭraiḥ kṣuraistathā॥
इन्द्रजित् ने उन्हें सोने के पंख, स्वच्छ अग्रभाग और धूल के समान गतिवाले (अर्थात् धूल की भाँति छिद्ररहित स्थान में भी प्रवेश करनेवाले) शीघ्रगामी नाराच, अर्धनाराच, भल्ल, अञ्जलिक, वत्सदन्त, सिंहदंष्ट्र और क्षुर जाति के बाणोंद्वारा घायल कर दिया था
English translation coming soon.
sa vīraśayane śiśye'vijyamāvidhya kārmukam।
bhinnamuṣṭiparīṇāhaṁ trinataṁ rukmabhūṣitam॥
जिसकी प्रत्यञ्चा चढ़ी हुई थी, किंतु मुट्ठी का बन्धन ढीला पड़ गया था, जो दोनों पार्श्वभाग और मध्यभाग तीनों स्थानों में झुका हुआ तथा सुवर्ण से भूषित था, उस धनुष को त्यागकर भगवान् श्रीराम वीरशय्या पर सोये हुए थे
English translation coming soon.
bāṇapātāntare rāmaṁ patitaṁ puruṣarṣabham।
sa tatra lakṣmaṇo dṛṣṭvā nirāśo jīvite'bhavat॥
फेंका हुआ बाण जितनी दूरी पर गिरता है, अपने से उतनी ही दूरी पर धरती पर पड़े हुए पुरुषप्रवर श्रीराम को देखकर लक्ष्मण वहाँ अपने जीवन से निराश हो गये
English translation coming soon.
rāmaṁ kamalapatrākṣaṁ śaraṇyaṁ raṇatoṣiṇam।
śuśoca bhrātaraṁ dṛṣṭvā patitaṁ dharaṇītale॥
सबको शरण देनेवाले और युद्ध से संतुष्ट होनेवाले अपने भाई कमलनयन श्रीराम को पृथ्वी पर पड़ा देख लक्ष्मण को बड़ा शोक हुआ
English translation coming soon.
harayaścāpi taṁ dṛṣṭvā saṁtāpaṁ paramaṁ gatāḥ।
śokārtāścukruśurghoramaśrupūritalocanāḥ॥
उन्हें उस अवस्था में देखकर वानरों को भी बड़ा संताप हुआ। वे शोक से आतुर हो नेत्रों में आँसू भरकर घोर आर्तनाद करने लगे
English translation coming soon.
baddhau tu tau vīraśaye śayānau
te vānarāḥ samparivārya tasthuḥ।
samāgatā vāyusutapramukhyā
viṣādamārtāḥ paramaṁ ca jagmuḥ॥
नागपाश में बँधकर वीरशय्या पर सोये हुए उन दोनों भाइयों को चारों ओर से घेरकर सब वानर खड़े हो गये। वहाँ आये हुए हनुमान् आदि मुख्य-मुख्य वानर व्यथित हो बड़े विषाद में पड़ गये
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे पञ्चचत्वारिंशः सर्गः॥ ४५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें पैंतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ४५ ॥