श्रीरामका लक्ष्मणसे लङ्काकी शोभाका वर्णन करके सेनाको व्यूहबद्ध खड़ी होनेके लिये आदेश देना, श्रीरामकी आज्ञासे बन्धनमुक्त हुए शुकका रावणके पास जाकर उनकी सैन्यशक्तिकी प्रबलता बताना तथा रावणका अपने बलकी डींग हाँकना
sā vīrasamitī rājñā virarāja vyavasthitā।
śaśinā śubhanakṣatrā paurṇamāsīva śāradī॥
सुग्रीव ने उस वीर वानरसेना की यथोचित व्यवस्था की थी। उनके कारण वह वैसी ही शोभा पाती थी, जैसे चन्द्रमा और शुभ नक्षत्रों से युक्त शरत्काल की पूर्णिमा सुशोभित हो रही हो
English translation coming soon.
pracacāla ca vegena trastā caiva vasuṁdharā।
pīḍyamānā balaughena tena sāgaravarcasā॥
वह विशाल सैन्य-समूह समुद्र के समान जान पड़ता था। उसके भार से दबी हुई वसुधा भयभीत हो उठी और उसके वेग से डोलने लगी
English translation coming soon.
tataḥ śuśruvurākruṣṭaṁ laṅkāyāṁ kānanaukasaḥ।
bherīmṛdaṅgasaṁghuṣṭaṁ tumulaṁ lomaharṣaṇam॥
तदनन्तर वानरों ने लङ्का में महान् कोलाहल सुना, जो भेरी और मृदङ्ग के गम्भीर घोष से मिलकर बड़ा ही भयंकर और रोमाञ्चकारी जान पड़ता था
English translation coming soon.
babhūvustena ghoṣeṇa saṁhṛṣṭā hariyūthapāḥ।
amṛṣyamāṇāstad ghoṣaṁ vinedurghoṣavattaram॥
उस तुमुलनाद को सुनकर वानरयूथपति हर्ष और उत्साह में भर गये और उसे न सह सकने के कारण उससे भी बढ़कर जोर-जोर से गर्जना करने लगे
English translation coming soon.
rākṣasāstat plavaṁgānāṁ śuśruvuste'pi garjitam।
nardatāmiva dṛptānāṁ meghānāmambare svanam॥
राक्षसों ने वानरों की वह गर्जना सुनी, जो दर्प में भरकर सिंहनाद कर रहे थे। उनकी आवाज आकाश में मेघों की गर्जना के समान जान पड़ती थी
English translation coming soon.
dṛṣṭvā dāśarathirlaṅkāṁ citradhvajapatākinīm।
jagāma manasā sītāṁ dūyamānena cetasā॥
दशरथनन्दन श्रीराम ने विचित्र ध्वजा-पताकाओं से सुशोभित लङ्कापुरी को देखकर व्यथितचित्त से मन-ही-मन सीता का स्मरण किया
English translation coming soon.
atra sā mṛgaśāvākṣī rāvaṇenoparudhyate।
abhibhūtā graheṇeva lohitāṅgena rohiṇī॥
वे भीतर-ही-भीतर कहने लगे—‘हाय! यहीं वह मृगलोचना सीता रावण की कैद में पड़ी है। उसकी दशा मंगलग्रह से आक्रान्त हुई रोहिणी के समान हो रही है’
English translation coming soon.
dīrghamuṣṇaṁ ca niḥśvasya samudvīkṣya ca lakṣmaṇam।
uvāca vacanaṁ vīrastatkālahitamātmanaḥ॥
मन-ही-मन ऐसा कहकर वीर श्रीराम गरम-गरम लंबी साँस खींचकर लक्ष्मण की ओर देखते हुए अपने लिये समयानुकूल हितकर वचन बोले—
English translation coming soon.
ālikhantīmivākāśamutthitāṁ paśya lakṣmaṇa।
manaseva kṛtāṁ laṅkāṁ nagāgre viśvakarmaṇā॥
‘लक्ष्मण! इस लङ्का की ओर तो देखो। यह अपनी ऊँचाई से आकाश में रेखा खींचती हुई-सी जान पड़ती है। जान पड़ता है पूर्वकाल में विश्वकर्मा ने अपने मन से ही इस पर्वत-शिखर पर लङ्कापुरी का निर्माण किया है
English translation coming soon.
vimānairbahubhirlaṅkā saṁkīrṇā racitā purā।
viṣṇoḥ padamivākāśaṁ chāditaṁ pāṇḍubhirghanaiḥ॥
‘पूर्वकाल में यह पुरी अनेक सतमंजले मकानों से भरी-पूरी बनायी गयी थी। इसके श्वेत एवं सघन विमानाकार भवनों से भगवान् विष्णु के चरणस्थापन का स्थानभूत आकाश आच्छादित-सा हो गया
English translation coming soon.
puṣpitaiḥ śobhitā laṅkā vanaiścitrarathopamaiḥ।
nānāpatagasaṁghuṣṭaphalapuṣpopagaiḥ śubhaiḥ॥
‘फूलों से भरे हुए चैत्ररथ वन के सदृश सुन्दर काननों से लङ्कापुरी सुशोभित हो रही है। उन काननों में नाना प्रकार के पक्षी कलरव कर रहे हैं तथा फलों और फूलों की प्राप्ति कराने के कारण वे बड़े सुन्दर जान पड़ते हैं
English translation coming soon.
paśya mattavihaṁgāni pralīnabhramarāṇi ca।
kokilākulakhaṇḍāni dodhavīti śivo'nilaḥ॥
‘देखो, यह शीतल सुखद वायु इन वनों को, जिनमें मतवाले पक्षी चहचहा रहे हैं, भौंरे पत्तों और फूलों में लीन हो रहे हैं तथा जिनके प्रत्येक खण्ड कोकिलों के समूह एवं संगीत से व्याप्त हैं, बारंबार कम्पित कर रहा है’
English translation coming soon.
iti dāśarathī rāmo lakṣmaṇaṁ samabhāṣata।
balaṁ ca tatra vibhajañchāstradṛṣṭena karmaṇā॥
दशरथनन्दन भगवान् श्रीराम ने लक्ष्मण से ऐसा कहा और युद्ध के शास्त्रीय नियमानुसार सेना का विभाग किया
English translation coming soon.
śaśāsa kapisenāṁ tāṁ balādādāya vīryavān।
aṅgadaḥ saha nīlena tiṣṭhedurasi durjayaḥ॥
उस समय श्रीराम ने वानरसैनिकों को यह आदेश दिया—‘इस विशाल सेना में से अपनी सेना को साथ लेकर दुर्जय एवं पराक्रमी वीर अङ्गद नील के साथ वानरसेना के पुरुषव्यूह में हृदय के स्थान में स्थित हों
English translation coming soon.
tiṣṭhed vānaravāhinyā vānaraughasamāvṛtaḥ।
āśrito dakṣiṇaṁ pārśvamṛṣabho nāma vānaraḥ॥
‘इसी तरह ऋषभ नामक वानर कपियों के समुदाय से घिरे रहकर इस वानरवाहिनी के दाहिने पार्श्व में खड़े रहें
English translation coming soon.
gandhahastīva durdharṣastarasvī gandhamādanaḥ।
tiṣṭhed vānaravāhinyāḥ savyaṁ pārśvamadhiṣṭhitaḥ॥
‘जो गन्धहस्ती के समान दुर्जय एवं वेगशाली हैं, वे कपिश्रेष्ठ गन्धमादन वानरवाहिनी के वाम पार्श्व में खड़े हों
English translation coming soon.
mūrdhni sthāsyāmyahaṁ yatto lakṣmaṇena samanvitaḥ।
jāmbavāṁśca suṣeṇaśca vegadarśī ca vānaraḥ॥
ṛkṣamukhyā mahātmānaḥ kukṣiṁ rakṣantu te trayaḥ।
‘मैं लक्ष्मण के साथ सावधान रहकर इस व्यूह के मस्तक के स्थान में खड़ा होऊँगा। जाम्बवान्, सुषेण और वानर वेगदर्शी—ये तीन महामनस्वी वीर जो रीछों की सेना के प्रधान हैं, वे सैन्यव्यूह के कुक्षिभाग की रक्षा करें
English translation coming soon.
jaghanaṁ kapisenāyāḥ kapirājo'bhirakṣatu।
paścārdhamiva lokasya pracetāstejasā vṛtaḥ॥
‘वानरराज सुग्रीव वानरवाहिनी के पिछले भाग की रक्षा में उसी प्रकार लगे रहें, जैसे तेजस्वी वरुण इस जगत् की पश्चिम दिशा का संरक्षण करते हैं’
English translation coming soon.
suvibhaktamahāvyūhā mahāvānararakṣitā।
anīkinī sā vibabhau yathā dyauḥ sābhrasamplavā॥
इस प्रकार सुन्दरता से विभक्त हो विशाल व्यूह में बद्ध हुई वह सेना, जिसकी बड़े-बड़े वानर रक्षा करते थे, मेघों से घिरे हुए आकाश के समान जान पड़ती थी
English translation coming soon.
pragṛhya giriśṛṅgāṇi mahataśca mahīruhān।
āsedurvānarā laṅkāṁ mimardayiṣavo raṇe॥
वानरलोग पर्वतों के शिखर और बड़े-बड़े वृक्ष लेकर युद्ध के लिये लङ्का पर चढ़ आये। वे उस पुरी को पददलित करके धूल में मिला देना चाहते थे
English translation coming soon.
śikharairvikirāmaināṁ laṅkāṁ muṣṭibhireva vā।
iti sma dadhire sarve manāṁsi haripuṅgavāḥ॥
सभी वानरयूथपति ये ही मनसूबे बाँधते थे कि हम लङ्का पर पर्वत-शिखरों की वर्षा करें और लङ्कावासियों को मुक्कों से मार-मारकर यमलोक पहुँचा दें
English translation coming soon.
tato rāmo mahātejāḥ sugrīvamidamabravīt।
suvibhaktāni sainyāni śuka eṣa vimucyatām॥
तदनन्तर महातेजस्वी राम ने सुग्रीव से कहा—‘हमलोगों ने अपनी सेनाओं को सुन्दर ढंग से विभक्त करके उन्हें व्यूहबद्ध कर लिया है, अतः अब इस शुक को छोड़ दिया जाय’
English translation coming soon.
rāmasya tu vacaḥ śrutvā vānarendro mahābalaḥ।
mocayāmāsa taṁ dūtaṁ śukaṁ rāmasya śāsanāt॥
श्रीरामचन्द्रजी का यह वचन सुनकर महाबली वानरराज ने उनके आदेश से रावणदूत शुक को बन्धनमुक्त करा दिया
English translation coming soon.
mocito rāmavākyena vānaraiśca nipīḍitaḥ।
śukaḥ paramasaṁtrasto rakṣo'dhipamupāgamat॥
श्रीरामचन्द्रजी की आज्ञा से छुटकारा पाकर वानरों से पीड़ित होने के कारण अत्यन्त भयभीत हुआ शुक राक्षसराज के पास गया
English translation coming soon.
rāvaṇaḥ prahasanneva śukaṁ vākyamuvāca ha।
kimimau te sitau pakṣau lūnapakṣaśca dṛśyase॥
kaccinnānekacittānāṁ teṣāṁ tvaṁ vaśamāgataḥ।
उस समय रावण ने हँसते हुए-से ही शुक से कहा—‘ये तुम्हारी दोनों पाँखें बाँध क्यों दी गयी हैं। इससे तुम इस तरह दिखायी देते हो मानो तुम्हारे पंख नोच लिये गये हों। कहीं तुम उन चञ्चलचित्तवाले वानरों के चंगुल में तो नहीं फँस गये थे?’
English translation coming soon.
tataḥ sa bhayasaṁvignastena rājñābhicoditaḥ।
vacanaṁ pratyuvācedaṁ rākṣasādhipamuttamam॥
राजा रावण के इस प्रकार पूछने पर भय से घबराये हुए शुक ने उस समय उस श्रेष्ठ राक्षसराज को इस प्रकार उत्तर दिया—
English translation coming soon.
sāgarasyottare tīre'bruvaṁ te vacanaṁ tathā।
yathāsaṁdeśamakliṣṭaṁ sāntvayan ślakṣṇayā girā॥
‘महाराज! मैंने समुद्र के उत्तर तट पर पहुँचकर आपका संदेश बहुत स्पष्ट शब्दों में मधुर वाणीद्वारा सान्त्वना देते हुए सुनाया
English translation coming soon.
kruddhaistairahamutplutya dṛṣṭamātraḥ plavaṁgamaiḥ।
gṛhīto'smyapi cārabdho hantuṁ loptuṁ ca muṣṭibhiḥ॥
‘किंतु मुझ पर दृष्टि पड़ते ही कुपित हुए वानरों ने उछलकर मुझे पकड़ लिया और घूसों से मारना एवं पाँखें नोचना आरम्भ किया
English translation coming soon.
na te saṁbhāṣituṁ śakyāḥ sampraśno'tra na vidyate।
prakṛtyā kopanāstīkṣṇā vānarā rākṣasādhipa॥
‘राक्षसराज! वे वानर स्वभाव से ही क्रोधी और तीखे हैं। उनसे बात भी नहीं की जा सकती थी। फिर यह पूछने का अवसर कहाँ था कि तुम मुझे क्यों मार रहे हो?
English translation coming soon.
sa ca hantā virādhasya kabandhasya kharasya ca।
sugrīvasahito rāmaḥ sītāyāḥ padamāgataḥ॥
‘जो विराध, कबन्ध और खर का वध कर चुके हैं, वे श्रीराम सुग्रीव के साथ सीता के स्थान का पता पाकर उनका उद्धार करने के लिये आये हैं
English translation coming soon.
sa kṛtvā sāgare setuṁ tīrtvā ca lavaṇodadhim।
eṣa rakṣāṁsi nirdhūya dhanvī tiṣṭhati rāghavaḥ॥
‘वे रघुनाथजी समुद्र पर पुल बाँध लवणसागर को पार करके राक्षसों को तिनकों के समान समझकर धनुष हाथ में लिये यहाँ पास ही खड़े हैं
English translation coming soon.
ṛkṣavānarasaṅghānāmanīkāni sahasraśaḥ।
girimeghanikāśānāṁ chādayanti vasuṁdharām॥
‘पर्वत और मेघों के समान विशालकाय रीछों और वानर-समूहों की सहस्रों सेनाएँ इस पृथ्वी पर छा गयी हैं
English translation coming soon.
rākṣasānāṁ balaughasya vānarendrabalasya ca।
naitayorvidyate saṁdhirdevadānavayoriva॥
‘देवता और दानवों में जैसे मेल होना असम्भव है, उसी प्रकार राक्षसों और वानरराज सुग्रीव के सैनिकों में संधि नहीं हो सकती
English translation coming soon.
purā prākāramāyānti kṣipramekataraṁ kuru।
sītāṁ cāsmai prayacchāśu yuddhaṁ vāpi pradīyatām॥
‘अतः जबतक वे लङ्कापुरी की चहारदिवारी पर नहीं चढ़ आते, उसके पहले ही आप शीघ्रतापूर्वक दो में से एक काम कर डालिये—या तो तुरंत ही उन्हें सीता को लौटा दीजिये या फिर सामने खड़े होकर युद्ध कीजिये’
English translation coming soon.
śukasya vacanaṁ śrutvā rāvaṇo vākyamabravīt।
roṣasaṁraktanayano nirdahanniva cakṣuṣā॥
शुक की यह बात सुनकर रावण की आँखें रोष से लाल हो गयीं। वह इस तरह घूर-घूरकर देखने लगा, मानो अपनी दृष्टि से उसको दग्ध कर देगा। वह बोला—
English translation coming soon.
yadi māṁ prati yuddhyeran devagandharvadānavāḥ।
naiva sītāṁ pradāsyāmi sarvalokabhayādapi॥
‘यदि देवता, गन्धर्व और दानव भी मुझसे युद्ध करने को तैयार हो जायँ तथा सारे संसार के लोग मुझे भय दिखाने लगें तो भी मैं सीता को नहीं लौटाऊँगा
English translation coming soon.
kadā samabhidhāvanti māmakā rāghavaṁ śarāḥ।
vasante puṣpitaṁ mattā bhramarā iva pādapam॥
‘जैसे मतवाले भ्रमर वसन्त-ऋतु में फूलों से भरे हुए वृक्ष पर टूट पड़ते हैं, उसी प्रकार मेरे बाण कब उस रघुवंशी पर धावा करेंगे?
English translation coming soon.
kadā śoṇitadigdhāṅgaṁ dīptaiḥ kārmukavicyutaiḥ।
śarairādīpayiṣyāmi ulkābhiriva kuñjaram॥
‘वह अवसर कब आयेगा जब मेरे धनुष से छूटे हुए तेजस्वी बाणोंद्वारा घायल होकर राम का शरीर लहूलुहान हो जायगा और जैसे जलती हुई लुकारी से लोग हाथी को जलाते हैं, उसी तरह मैं उन बाणों से राम को दग्ध कर डालूँगा
English translation coming soon.
taccāsya balamādāsye balena mahatā vṛtaḥ।
jyotiṣāmiva sarveṣāṁ prabhāmudyan divākaraḥ॥
‘जैसे सूर्य अपने उदय के साथ ही समस्त नक्षत्रों की प्रभा हर लेते हैं, उसी प्रकार मैं विशाल सेना के साथ रणभूमि में खड़ा हो राम की समस्त वानर-सेना को आत्मसात् कर लूँगा
English translation coming soon.
sāgarasyeva me vego mārutasyeva me balam।
na ca dāśarathirveda tena māṁ yoddhumicchati॥
दशरथकुमार राम ने अभी समरभूमि में समुद्र के समान मेरे वेग और वायु के समान मेरे बल का अनुभव नहीं किया है, इसलिये वह मेरे साथ युद्ध करना चाहता है
English translation coming soon.
na me tūṇīśayān bāṇān saviṣāniva pannagān।
rāmaḥ paśyati saṁgrāme tena māṁ yoddhumicchati॥
‘मेरे तरकस में सोये हुए बाण विषधर सर्पों के समान भयंकर हैं। राम ने संग्राम में उन बाणों को देखा ही नहीं है; इसलिये वह मुझसे जूझना चाहता है
English translation coming soon.
na jānāti purā vīryaṁ mama yuddhe sa rāghavaḥ।
mama cāpamayīṁ vīṇāṁ śarakoṇaiḥ pravāditām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
jyāśabdatumulāṁ ghorāmārtagītamahāsvanām।
nārācatalasaṁnādāṁ nadīmahitavāhinīm।
avagāhya mahāraṅgaṁ vādayiṣyāmyahaṁ raṇe॥
‘पहले कभी युद्ध में राम का मेरे बल-पराक्रम से पाला नहीं पड़ा है, इसीलिये वह मेरे साथ लड़ने का हौसला रखता है। मेरा धनुष एक सुन्दर वीणा है, जो बाणों के कोनों से बजायी जाती है। उसकी प्रत्यञ्चा से जो टङ्कार-ध्वनि उठती है, वही उसकी भयंकर स्वरलहरी है। आर्तों की चीत्कार और पुकार ही उसपर उच्च स्वर से गाया जानेवाला गीत है। नाराचों को छोड़ते समय जो चट-चट शब्द होता है, वही मानो हथेली पर दिया जानेवाला ताल है। बहती हुई नदी के समान जो शत्रुओं की वाहिनी है, वही मानो उस संगीतोत्सव के लिये विशाल रंगभूमि है। मैं समराङ्गण में उस रंगभूमि के भीतर प्रवेश करके अपनी वह भयंकर वीणा बजाऊँगा
English translation coming soon.
na vāsavenāpi sahasracakṣuṣā
yuddhe'smi śakyo varuṇena vā svayam।
yamena vā dharṣayituṁ śarāgninā
mahāhave vaiśravaṇena vā punaḥ॥
‘यदि महासमर में सहस्रनेत्रधारी इन्द्र अथवा साक्षात् वरुण या स्वयं यमराज अथवा मेरे बड़े भाई कुबेर ही आ जायँ तो वे भी अपनी बाणाग्नि से मुझे पराजित नहीं कर सकते’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे चतुर्विंशः सर्गः॥ २४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें चौबीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ २४ ॥