श्रीरामका लक्ष्मणसे उत्पातसूचक लक्षणोंका वर्णन और लङ्कापर आक्रमण
nimittāni nimittajño dṛṣṭvā lakṣmaṇapūrvajaḥ।
saumitriṁ sampariṣvajya idaṁ vacanamabravīt॥
उत्पातसूचक लक्षणों के ज्ञाता तथा लक्ष्मण के बड़े भाई श्रीराम ने बहुत-से अपशकुन देखकर सुमित्राकुमार लक्ष्मण को हृदय से लगाया और इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
parigṛhyodakaṁ śītaṁ vanāni phalavanti ca।
balaughaṁ saṁvibhajyemaṁ vyūhya tiṣṭhema lakṣmaṇa॥
‘लक्ष्मण! जहाँ शीतल जल की सुविधा हो और फलों से भरे हुए जंगल हों, उन स्थानों का आश्रय लेकर हम अपने सैन्यसमूह को कई भागों में बाँट दें और इसे व्यूहबद्ध करके इसकी रक्षा के लिये सदा सावधान रहें
English translation coming soon.
lokakṣayakaraṁ bhīmaṁ bhayaṁ paśyāmyupasthitam।
prabarhaṇaṁ pravīrāṇāmṛkṣavānararakṣasām॥
‘मैं देखता हूँ समस्त लोकों का संहार करनेवाला भीषण भय उपस्थित हुआ है, जो रीछों, वानरों और राक्षसों के प्रमुख वीरों के विनाश का सूचक है
English translation coming soon.
vātāśca kaluṣā vānti kampate ca vasuṁdharā।
parvatāgrāṇi vepante patanti ca mahīruhāḥ॥
‘धूल से भरी हुई प्रचण्ड वायु चल रही है। धरती काँपती है। पर्वतों के शिखर हिल रहे हैं और पेड़ गिर रहे हैं
English translation coming soon.
meghāḥ kravyādasaṁkāśāḥ paruṣāḥ paruṣasvanāḥ।
krūrāḥ krūraṁ pravarṣanti miśraṁ śoṇitabindubhiḥ॥
‘मेघों की घटा घिर आयी है, जो मांसभक्षी राक्षसों के समान दिखायी देती है। वे मेघ देखने में तो क्रूर हैं ही, इनकी गर्जना भी बड़ी कठोर है। ये क्रूरतापूर्वक रक्त की बूँदों से मिले हुए जल की वर्षा करते हैं
English translation coming soon.
raktacandanasaṁkāśā saṁdhyā paramadāruṇā।
jvalataḥ prapatatyetadādityādagnimaṇḍalam॥
‘यह संध्या लाल चन्दन के समान कान्ति धारण करके बड़ी भयंकर दिखायी देती है। प्रज्वलित सूर्य से ये आग की ज्वालाएँ टूट-टूटकर गिर रही हैं
English translation coming soon.
dīnā dīnasvarāḥ krūrāḥ sarvato mṛgapakṣiṇaḥ।
pratyādityaṁ vinardanti janayanto mahadbhayam॥
‘क्रूर पशु और पक्षी दीन आकार धारण कर सूर्य की ओर मुँह करके दीनतापूर्ण स्वर में चीत्कार करते हुए महान् भय उत्पन्न कर रहे हैं
English translation coming soon.
rajanyāmaprakāśastu saṁtāpayati candramāḥ।
kṛṣṇaraktāṁśuparyanto lokakṣaya ivoditaḥ॥
‘रात में भी चन्द्रमा पूर्णतः प्रकाशित नहीं होते और अपने स्वभाव के विपरीत ताप दे रहे हैं। ये काली और लाल किरणों से व्याप्त हो इस तरह उदित हुए हैं, मानो जगत् के प्रलय का काल आ पहुँचा हो
English translation coming soon.
hrasvo rūkṣo'praśastaśca pariveṣastu lohitaḥ।
āditye vimale nīlaṁ lakṣma lakṣmaṇa dṛśyate॥
‘लक्ष्मण! निर्मल सूर्यमण्डल में नीला चिह्न दिखायी देता है। सूर्य के चारों ओर ऐसा घेरा पड़ा है, जो छोटा, रूखा, अशुभ तथा लाल है
English translation coming soon.
rajasā mahatā cāpi nakṣatrāṇi hatāni ca।
yugāntamiva lokānāṁ paśya śaṁsanti lakṣmaṇa॥
‘सुमित्रानन्दन! देखो ये तारे बड़ी भारी धूलिराशि से आच्छादित हो हतप्रभ हो गये हैं, अतएव जगत् के भावी संहार की सूचना दे रहे हैं
English translation coming soon.
kākāḥ śyenāstathā nīcā gṛdhrāḥ paripatanti ca।
śivāścāpyaśubhān nādān nadanti sumahābhayān॥
‘कौए, बाज तथा अधम गीध चारों ओर उड़ रहे हैं और सियारिनें अशुभसूचक महाभयंकर बोली बोल रही हैं
English translation coming soon.
śailaiḥ śūlaiśca khaḍgaiśca vimuktaiḥ kapirākṣasaiḥ।
bhaviṣyatyāvṛtā bhūmirmāṁsaśoṇitakardamā॥
‘जान पड़ता है वानरों और राक्षसों के चलाये हुए शिलाखण्डों, शूलों और तलवारों से यह सारी भूमि पट जायगी तथा यहाँ मांस और रक्त की कीच जम जायगी
English translation coming soon.
kṣipramadyaiva durdharṣāṁ purīṁ rāvaṇapālitām।
abhiyāma javenaiva sarvairharibhirāvṛtāḥ॥
‘हमलोग आज ही जितनी जल्दी हो सके, इस रावणपालित दुर्जय नगरी लङ्का पर समस्त वानरों के साथ वेगपूर्वक धावा बोल दें’
English translation coming soon.
ityevamuktvā dhanvī sa rāmaḥ saṁgrāmadharṣaṇaḥ।
pratasthe purato rāmo laṅkāmabhimukho vibhuḥ॥
ऐसा कहकर संग्रामविजयी भगवान् श्रीराम हाथ में धनुष लिये सबसे आगे लङ्कापुरी की ओर प्रस्थित हुए
English translation coming soon.
savibhīṣaṇasugrīvāḥ sarve te vānararṣabhāḥ।
pratasthire vinardanto dhṛtānāṁ dviṣatāṁ vadhe॥
फिर विभीषण और सुग्रीव के साथ वे सभी श्रेष्ठ वानर गर्जना करते हुए युद्ध का ही निश्चय रखनेवाले शत्रुओं का वध करने के लिये आगे बढ़े
English translation coming soon.
rāghavasya priyārthaṁ tu sutarāṁ vīryaśālinām।
harīṇāṁ karmaceṣṭābhistutoṣa raghunandanaḥ॥
वे सब-के-सब रघुनाथजी का प्रिय करना चाहते थे। उन बलशाली वानरों के कर्मों और चेष्टाओं से रघुकुलनन्दन श्रीराम को बड़ा संतोष हुआ
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे त्रयोविंशः सर्गः॥ २३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें तेईसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ २३ ॥