विभीषणका रावणसे श्रीरामकी अजेयता बताकर सीताको लौटा देनेके लिये अनुरोध करना
tato nikumbho rabhasaḥ sūryaśatrurmahābalaḥ।
suptaghno yajñakopaśca mahāpārśvamahodarau॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
agniketuśca durdharṣo raśmiketuśca rākṣasaḥ।
indrajicca mahātejā balavān rāvaṇātmajaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prahasto'tha virūpākṣo vajradaṁṣṭro mahābalaḥ।
dhūmrākṣaścātikāyaśca durmukhaścaiva rākṣasaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
parighān paṭṭiśān śūlān prāsān śaktiparaśvadhān।
cāpāni ca subāṇāni khaḍgāṁśca vipulāñchitān॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pragṛhya paramakruddhāḥ samutpatya ca rākṣasāḥ।
abruvan rāvaṇaṁ sarve pradīptā iva tejasā॥
तत्पश्चात् निकुम्भ, रभस, महाबली सूर्यशत्रु, सुप्तघ्न, यज्ञकोप, महापार्श्व, महोदर, दुर्जय अग्निकेतु, राक्षस रश्मिकेतु, महातेजस्वी बलवान् रावणकुमार इन्द्रजित्, प्रहस्त, विरूपाक्ष, महाबली वज्रदंष्ट्र, धूम्राक्ष, अतिकाय और निशाचर दुर्मुख—ये सब राक्षस अत्यन्त कुपित हो हाथों में परिघ, पट्टिश, शूल, प्रास, शक्ति, फरसे, धनुष, बाण तथा पैनी धारवाले बड़े-बड़े खड्ग लिये उछलकर रावण के सामने आये और अपने तेज से उद्दीप्त-से होकर वे सब-के-सब उससे बोले—
English translation coming soon.
adya rāmaṁ vadhiṣyāmaḥ sugrīvaṁ ca salakṣmaṇam।
kṛpaṇaṁ ca hanūmantaṁ laṅkā yena pradharṣitā॥
‘हमलोग आज ही राम, सुग्रीव, लक्ष्मण और उस कायर हनुमान् को भी मार डालेंगे, जिसने लङ्कापुरी जलायी है’
English translation coming soon.
tān gṛhītāyudhān sarvān vārayitvā vibhīṣaṇaḥ।
abravīt prāñjalirvākyaṁ punaḥ pratyupaveśya tān॥
हाथों में अस्त्र-शस्त्र लिये खड़े हुए उन सब राक्षसों को जाने के लिये उद्यत देख विभीषण ने रोका और पुनः उन्हें बिठाकर दोनों हाथ जोड़ रावण से कहा—
English translation coming soon.
apyupāyaistribhistāta yo'rthaḥ prāptuṁ na śakyate।
tasya vikramakālāṁstān yuktānāhurmanīṣiṇaḥ॥
‘तात! जो मनोरथ साम, दान और भेद—इन तीन उपायों से प्राप्त न हो सके, उसीकी प्राप्ति के लिये नीतिशास्त्र के ज्ञाता मनीषी विद्वानों ने पराक्रम करने के योग्य अवसर बताये हैं
English translation coming soon.
pramatteṣvabhiyukteṣu daivena prahateṣu ca।
vikramāstāta siddhyanti parīkṣya vidhinā kṛtāḥ॥
‘तात! जो शत्रु असावधान हों, जिनपर दूसरे-दूसरे शत्रुओं ने आक्रमण किया हो तथा जो महारोग आदि से ग्रस्त होने के कारण दैव से मारे गये हों, उन्हींपर भलीभाँति परीक्षा करके विधिपूर्वक किये गये पराक्रम सफल होते हैं
English translation coming soon.
apramattaṁ kathaṁ taṁ tu vijigīṣuṁ bale sthitam।
jitaroṣaṁ durādharṣaṁ taṁ dharṣayitumicchatha॥
‘श्रीरामचन्द्रजी बेखबर नहीं हैं। वे विजय की इच्छा से आ रहे हैं और उनके साथ सेना भी है। उन्होंने क्रोध को सर्वथा जीत लिया है। अतः वे सर्वथा दुर्जय हैं। ऐसे अजेय वीर को तुमलोग परास्त करना चाहते हो
English translation coming soon.
samudraṁ laṅghayitvā tu ghoraṁ nadanadīpatim।
gatiṁ hanumato loke ko vidyāt tarkayeta vā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
balānyaparimeyāni vīryāṇi ca niśācarāḥ।
pareṣāṁ sahasāvajñā na kartavyā kathaṁcana॥
‘निशाचरो! नदों और नदियों के स्वामी भयंकर महासागर को जो एक ही छलाँग में लाँघकर यहाँतक आ पहुँचे थे, उन हनुमान्जी की गति को इस संसार में कौन जान सकता है अथवा कौन उसका अनुमान लगा सकता है? शत्रुओं के पास असंख्य सेनाएँ हैं, उनमें असीम बल और पराक्रम है; इस बात को तुमलोग अच्छी तरह जान लो। दूसरों की शक्ति को भुलाकर किसी तरह भी सहसा उनकी अवहेलना नहीं करनी चाहिये
English translation coming soon.
kiṁ ca rākṣasarājasya rāmeṇāpakṛtaṁ purā।
ājahāra janasthānād yasya bhāryāṁ yaśasvinaḥ॥
‘श्रीरामचन्द्रजी ने पहले राक्षसराज रावण का कौन-सा अपराध किया था, जिससे उन यशस्वी महात्मा की पत्नी को ये जनस्थान से हर लाये?
English translation coming soon.
kharo yadyativṛttastu sa rāmeṇa hato raṇe।
avaśyaṁ prāṇināṁ prāṇā rakṣitavyā yathābalam॥
‘यदि कहें कि उन्होंने खर को मारा था तो यह ठीक नहीं है; क्योंकि खर अत्याचारी था। उसने स्वयं ही उन्हें मार डालने के लिये उनपर आक्रमण किया था। इसलिये श्रीराम ने रणभूमि में उसका वध किया; क्योंकि प्रत्येक प्राणी को यथाशक्ति अपने प्राणों की रक्षा अवश्य करनी चाहिये
English translation coming soon.
etannimittaṁ vaidehī bhayaṁ naḥ sumahad bhavet।
āhṛtā sā parityājyā kalahārthe kṛte nu kim॥
‘यदि इसी कारण से सीता को हरकर लाया गया हो तो उन्हें जल्दी ही लौटा देना चाहिये; अन्यथा हमलोगोंपर महान् भय आ सकता है। जिस कर्म का फल केवल कलह है, उसे करने से क्या लाभ?
English translation coming soon.
na tu kṣamaṁ vīryavatā tena dharmānuvartinā।
vairaṁ nirarthakaṁ kartuṁ dīyatāmasya maithilī॥
‘श्रीराम बड़े धर्मात्मा और पराक्रमी हैं। उनके साथ व्यर्थ वैर करना उचित नहीं है। मिथिलेशकुमारी सीता को उनके पास लौटा देना चाहिये
English translation coming soon.
yāvanna sagajāṁ sāśvāṁ bahuratnasamākulām।
purīṁ dārayate bāṇairdīyatāmasya maithilī॥
‘जबतक हाथी, घोड़े और अनेकों रत्नों से भरी हुई लङ्कापुरी का श्रीराम अपने बाणोंद्वारा विध्वंस नहीं कर डालते, तबतक ही मैथिली को उन्हें लौटा दिया जाय
English translation coming soon.
yāvat sughorā mahatī durdharṣā harivāhinī।
nāvaskandati no laṅkāṁ tāvat sītā pradīyatām॥
‘जबतक अत्यन्त भयंकर, विशाल और दुर्जय वानर-वाहिनी हमारी लङ्का को पददलित नहीं कर देती, तभीतक सीता को वापस कर दिया जाय
English translation coming soon.
vinaśyeddhi purī laṅkā śūrāḥ sarve ca rākṣasāḥ।
rāmasya dayitā patnī na svayaṁ yadi dīyate॥
‘यदि श्रीराम की प्राणवल्लभा सीता को हमलोग स्वयं ही नहीं लौटा देते हैं तो यह लङ्कापुरी नष्ट हो जायगी और समस्त शूरवीर राक्षस मार डाले जायँगे
English translation coming soon.
prasādaye tvāṁ bandhutvāt kuruṣva vacanaṁ mama।
hitaṁ tathyaṁ tvahaṁ brūmi dīyatāmasya maithilī॥
‘आप मेरे बड़े भाई हैं। अतः मैं आपको विनयपूर्वक प्रसन्न करना चाहता हूँ। आप मेरी बात मान लें। मैं आपके हित के लिये सच्ची बात कहता हूँ—आप श्रीरामचन्द्रजी को उनकी सीता वापस कर दें
English translation coming soon.
purā śaratsūryamarīcisaṁnibhān
navāgrapuṅkhān sudṛḍhān nṛpātmajaḥ।
sṛjatyamoghān viśikhān vadhāya te
pradīyatāṁ dāśarathāya maithilī॥
‘राजकुमार श्रीराम जबतक आपके वध के लिये शरत्काल के सूर्य की किरणों के समान तेजस्वी, उज्ज्वल अग्रभाग एवं पंखों से सुशोभित, सुदृढ़ तथा अमोघ बाणों की वर्षा करें, उसके पहले ही आप उन दशरथनन्दन की सेवा में मिथिलेशकुमारी सीता को सौंप दें
English translation coming soon.
tyajāśu kopaṁ sukhadharmanāśanaṁ
bhajasva dharmaṁ ratikīrtivardhanam।
prasīda jīvema saputrabāndhavāḥ
pradīyatāṁ dāśarathāya maithilī॥
‘भैया! आप क्रोध को त्याग दें; क्योंकि वह सुख और धर्म का नाश करनेवाला है। धर्म का सेवन कीजिये; क्योंकि वह सुख और सुयश को बढ़ानेवाला है। हमपर प्रसन्न होइये, जिससे हम पुत्र और बन्धु-बान्धवोंसहित जीवित रह सकें। इसी दृष्टि से मेरी प्रार्थना है कि आप दशरथनन्दन श्रीराम के हाथ में मिथिलेशकुमारी सीता को लौटा दें’
English translation coming soon.
vibhīṣaṇavacaḥ śrutvā rāvaṇo rākṣaseśvaraḥ।
visarjayitvā tān sarvān praviveśa svakaṁ gṛham॥
विभीषण की यह बात सुनकर राक्षसराज रावण उन सब सभासदों को विदा करके अपने महल में चला गया
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे नवमः सर्गः॥ ९ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें नवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ९ ॥