राक्षसोंका रावण और इन्द्रजित्के बल-पराक्रमका वर्णन करते हुए उसे रामपर विजय पानेका विश्वास दिलाना
ityuktā rākṣasendreṇa rākṣasāste mahābalāḥ।
ūcuḥ prāñjalayaḥ sarve rāvaṇaṁ rākṣaseśvaram॥
dviṣatpakṣamavijñāya nītibāhyāstvabuddhayaḥ।
राक्षसों को न तो नीति का ज्ञान था और न वे शत्रुपक्ष के बलाबल को ही समझते थे। वे बलवान् तो बहुत थे; किंतु नीति की दृष्टि से महामूर्ख थे। इसलिये जब राक्षसराज रावण ने उनसे पूर्वोक्त बातें कहीं, तब वे सब-के-सब हाथ जोड़कर उससे बोले—
English translation coming soon.
rājan parighaśaktyṛṣṭiśūlapaṭṭiśakuntalam॥
sumahanno balaṁ kasmād viṣādaṁ bhajate bhavān।
‘राजन्! हमारे पास परिघ, शक्ति, ऋष्टि, शूल, पट्टिश और भालों से लैस बहुत बड़ी सेना मौजूद है; फिर आप विषाद क्यों करते हैं
English translation coming soon.
tvayā bhogavatīṁ gatvā nirjitāḥ pannagā yudhi॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kailāsaśikharāvāsī yakṣairbahubhirāvṛtaḥ।
sumahatkadanaṁ kṛtvā vaśyaste dhanadaḥ kṛtaḥ॥
‘आपने तो भोगवतीपुरी में जाकर नागों को भी युद्ध में परास्त कर दिया था। बहुसंख्यक यक्षों से घिरे हुए कैलासशिखर के निवासी कुबेर को भी युद्ध में भारी मार-काट मचाकर वश में कर लिया था
English translation coming soon.
sa maheśvarasakhyena ślāghamānastvayā vibho।
nirjitaḥ samare roṣāllokapālo mahābalaḥ॥
‘प्रभो! महाबली लोकपाल कुबेर महादेवजी के साथ मित्रता होने के कारण आपके साथ बड़ी स्पर्धा रखते थे; परंतु आपने समराङ्गण में रोषपूर्वक उन्हें हरा दिया
English translation coming soon.
vinipātya ca yakṣaughān vikṣobhya vinigṛhya ca।
tvayā kailāsaśikharād vimānamidamāhṛtam॥
‘यक्षों की सेना को विचलित करके बंदी बना लिया और कितनों को धराशायी करके कैलासशिखर से आप उनका यह विमान छीन लाये थे
English translation coming soon.
mayena dānavendreṇa tvadbhayāt sakhyamicchatā।
duhitā tava bhāryārthe dattā rākṣasapuṅgava॥
‘राक्षसशिरोमणे! दानवराज मय ने आपसे भयभीत होकर ही आपको अपना मित्र बना लेने की इच्छा की और इसी उद्देश्य से आपको धर्मपत्नी के रूप में अपनी पुत्री समर्पित कर दी
English translation coming soon.
dānavendro mahābāho vīryotsikto durāsadaḥ।
vigṛhya vaśamānītaḥ kumbhīnasyāḥ sukhāvahaḥ॥
‘महाबाहो! अपने पराक्रम का घमंड रखनेवाले दुर्जय दानवराज मधु को भी, जो आपकी बहिन कुम्भीनसी को सुख देनेवाला उसका पति है, आपने युद्ध छेड़कर वश में कर लिया
English translation coming soon.
nirjitāste mahābāho nāgā gatvā rasātalam।
vāsukistakṣakaḥ śaṅkho jaṭī ca vaśamāhṛtāḥ॥
‘विशालबाहु वीर! आपने रसातल पर चढ़ाई करके वासुकि, तक्षक, शङ्ख और जटी आदि नागों को युद्ध में जीता और अपने अधीन कर लिया
English translation coming soon.
akṣayā balavantaśca śūrā labdhavarāḥ punaḥ।
tvayā saṁvatsaraṁ yuddhvā samare dānavā vibho॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
svabalaṁ samupāśritya nītā vaśamariṁdama।
māyāścādhigatāstatra bahvyo vai rākṣasādhipa॥
‘प्रभो! शत्रुदमन राक्षसराज! दानवलोग बड़े ही बलवान्, किसीसे नष्ट न होनेवाले, शूरवीर तथा वर पाकर अद्भुत शक्ति से सम्पन्न हो गये थे; परंतु आपने समराङ्गण में एक वर्षतक युद्ध करके अपने ही बल के भरोसे उन सबको अपने अधीन कर लिया और वहाँ उनसे बहुत-सी मायाएँ भी प्राप्त कीं
English translation coming soon.
śūrāśca balavantaśca varuṇasya sutā raṇe।
nirjitāste mahābhāga caturvidhabalānugāḥ॥
‘महाभाग! आपने वरुण के शूरवीर और बलवान् पुत्रों को भी उनकी चतुरंगिणी सेनासहित युद्ध में परास्त कर दिया था
English translation coming soon.
mṛtyudaṇḍamahāgrāhaṁ śālmalīdrumamaṇḍitam।
kālapāśamahāvīciṁ yamakiṁkarapannagam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
mahājvareṇa durdharṣaṁ yamalokamahārṇavam।
avagāhya tvayā rājan yamasya balasāgaram॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
jayaśca vipulaḥ prāpto mṛtyuśca pratiṣedhitaḥ।
suyuddhena ca te sarve lokāstatra sutoṣitāḥ॥
‘राजन्! मृत्यु का दण्ड ही जिसमें महान् ग्राह के समान है, जो यम-यातना-सम्बन्धी शाल्मलि आदि वृक्षों से मण्डित है, कालपाशरूपी उत्ताल तरङ्गें जिसकी शोभा बढ़ाती हैं, यमदूतरूपी सर्प जिसमें निवास करते हैं तथा जो महान् ज्वर के कारण दुर्जय है, उस यमलोकरूपी महासागर में प्रवेश करके आपने यमराज की सागर-जैसी सेना को मथ डाला, मृत्यु को रोक दिया और महान् विजय प्राप्त की। यही नहीं, युद्ध की उत्तम कला से आपने वहाँ के सब लोगों को पूर्ण संतुष्ट कर दिया था
English translation coming soon.
kṣatriyairbahubhirvīraiḥ śakratulyaparākramaiḥ।
āsīd vasumatī pūrṇā mahadbhiriva pādapaiḥ॥
‘पहले यह पृथ्वी विशाल वृक्षों की भाँति इन्द्रतुल्य पराक्रमी बहुसंख्यक क्षत्रिय वीरों से भरी हुई थी
English translation coming soon.
teṣāṁ vīryaguṇotsāhairna samo rāghavo raṇe।
prasahya te tvayā rājan hatāḥ samaradurjayāḥ॥
‘उन वीरों में जो पराक्रम, गुण और उत्साह थे, उनकी दृष्टि से राम रणभूमि में उनके समान कदापि नहीं है; राजन्! जब आपने उन समरदुर्जय वीरों को भी बलपूर्वक मार डाला, तब राम पर विजय पाना आपके लिये कौन बड़ी बात है?
English translation coming soon.
tiṣṭha vā kiṁ mahārāja śrameṇa tava vānarān।
ayameko mahābāhurindrajit kṣapayiṣyati॥
‘अथवा महाराज! आप चुपचाप यहीं बैठे रहें। आपको परिश्रम करने की क्या आवश्यकता है। अकेले ये महाबाहु इन्द्रजित् ही सब वानरों का संहार कर डालेंगे
English translation coming soon.
anena ca mahārāja māheśvaramanuttamam।
iṣṭvā yajñaṁ varo labdho loke paramadurlabhaḥ॥
‘महाराज! इन्होंने परम उत्तम माहेश्वर यज्ञ का अनुष्ठान करके वह वर प्राप्त किया है, जो संसार में दूसरे के लिये अत्यन्त दुर्लभ है
English translation coming soon.
śaktitomaramīnaṁ ca vinikīrṇāntraśaivalam।
gajakacchapasambādhamaśvamaṇḍūkasaṁkulam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rudrādityamahāgrāhaṁ marudvasumahoragam।
rathāśvagajatoyaughaṁ padātipulinaṁ mahat॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
anena hi samāsādya devānāṁ balasāgaram।
gṛhīto daivatapatirlaṅkāṁ cāpi praveśitaḥ॥
‘देवताओं की सेना समुद्र के समान थी। शक्ति और तोमर ही उसमें मत्स्य थे। निकालकर फेंकी हुई आँतें सेवार का काम देती थीं। हाथी ही उस सैन्य-सागर में कछुओं के समान भरे थे। घोड़े मेढकों के समान उसमें सब ओर व्याप्त थे। रुद्रगण और आदित्यगण उस सेनारूपी समुद्र के बड़े-बड़े ग्राह थे। मरुद्गण और वसुगण वहाँ के विशाल नाग थे। रथ, हाथी और घोड़े जलराशि के समान थे और पैदल सैनिक उसके विशाल तट थे; परंतु इस इन्द्रजित ने देवताओं के उस सैन्य-समुद्र में घुसकर देवराज इन्द्र को कैद कर लिया और उन्हें लङ्कापुरी में लाकर बंद कर दिया
English translation coming soon.
pitāmahaniyogācca muktaḥ śambaravṛtrahā।
gatastriviṣṭapaṁ rājan sarvadevanamaskṛtaḥ॥
‘राजन्! फिर ब्रह्माजी के कहने से इन्होंने शम्बर और वृत्रासुर को मारनेवाले सर्वदेववन्दित इन्द्र को मुक्त किया। तब वे स्वर्गलोक में गये
English translation coming soon.
tameva tvaṁ mahārāja visṛjendrajitaṁ sutam।
yāvad vānarasenāṁ tāṁ sarāmāṁ nayati kṣayam॥
‘अतः महाराज! इस काम के लिये आप राजकुमार इन्द्रजित् को ही भेजिये, जिससे ये रामसहित वानर-सेना को यहाँ आने से पहले ही संहार कर डालें
English translation coming soon.
rājannāpadayukteyamāgatā prākṛtājjanāt।
hṛdi naiva tvayā kāryā tvaṁ vadhiṣyasi rāghavam॥
‘राजन्! साधारण नर और वानरों से प्राप्त हुई इस आपत्ति के विषय में चिन्ता करना आपके लिये उचित नहीं है। आपको तो अपने हृदय में इसे स्थान ही नहीं देना चाहिये। आप अवश्य ही राम का वध कर डालेंगे’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे सप्तमः सर्गः॥ ७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें सातवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ७ ॥