श्रीरामका सीताके लिये शोक और विलाप
sā tu nīlena vidhivatsvārakṣā susamāhitā।
sāgarasyottare tīre sādhu sā viniveśitā॥
नील ने, जिसकी विधिवत् रक्षा की व्यवस्था की गयी थी, उस परम सावधान वानर-सेना को समुद्र के उत्तर तट पर अच्छे ढंग से ठहराया
English translation coming soon.
maindaśca dvividaścobhau tatra vānarapuṅgavau।
viceratuśca tāṁ senāṁ rakṣārthaṁ sarvatodiśam॥
मैन्द और द्विविद—ये दो प्रमुख वानरवीर उस सेना की रक्षा के लिये सब ओर विचरते रहते थे
English translation coming soon.
niviṣṭāyāṁ tu senāyāṁ tīre nadanadīpateḥ।
pārśvasthaṁ lakṣmaṇaṁ dṛṣṭvā rāmo vacanamabravīt॥
समुद्र के किनारे सेना का पड़ाव पड़ जाने पर श्रीरामचन्द्रजी ने अपने पास बैठे हुए लक्ष्मण की ओर देखकर कहा—
English translation coming soon.
śokaśca kila kālena gacchatā hyapagacchati।
mama cāpaśyataḥ kāntāmahanyahani vardhate॥
‘सुमित्रानन्दन! कहा जाता है कि शोक बीतते हुए समय के साथ स्वयं भी दूर हो जाता है; परंतु मेरा शोक तो अपनी प्राणवल्लभा को न देखने के कारण दिनोंदिन बढ़ रहा है
English translation coming soon.
na me duḥkhaṁ priyā dūre na me duḥkhaṁ hṛteti ca।
etadevānuśocāmi vayo'syā hyativartate॥
‘मुझे इस बात का दुःख नहीं है कि मेरी प्रिया मुझसे दूर है। उसका अपहरण हुआ—इसका भी दुःख नहीं है। मैं तो बारंबार इसीलिये शोक में डूबा रहता हूँ कि उसके जीवित रहने के लिये जो अवधि नियत कर दी गयी है, वह शीघ्रतापूर्वक बीती जा रही है
English translation coming soon.
vāhi vāta yataḥ kāntā tāṁ spṛṣṭvā māmapi spṛśa।
tvayi me gātrasaṁsparśaścandre dṛṣṭisamāgamaḥ॥
‘हवा! तुम वहाँ बह, जहाँ मेरी प्राणवल्लभा है। उसका स्पर्श करके मेरा भी स्पर्श कर। उस दशा में तुझसे जो मेरे अङ्गों का स्पर्श होगा, वह चन्द्रमा से होनेवाले दृष्टिसंयोग की भाँति मेरे सारे संताप को दूर करनेवाला और आह्लादजनक होगा
English translation coming soon.
tanme dahati gātrāṇi viṣaṁ pītamivāśaye।
hā nātheti priyā sā māṁ hriyamāṇā yadabravīt॥
‘अपहरण होते समय मेरी प्यारी सीता ने जो मुझे ‘हा नाथ!’ कहकर पुकारा था, वह पीये हुए उदरस्थित विष की भाँति मेरे सारे अङ्गों को दग्ध किये देता है
English translation coming soon.
tadviyogendhanavatā taccintāvimalārciṣā।
rātriṁdivaṁ śarīraṁ me dahyate madanāgninā॥
‘प्रियतमा का वियोग ही जिसका ईंधन है, उसकी चिन्ता ही जिसकी दीप्तिमती लपटें हैं, वह प्रेमाग्नि मेरे शरीर को रात-दिन जलाती रहती है
English translation coming soon.
avagāhyārṇavaṁ svapsye saumitre bhavatā vinā।
evaṁ ca prajvalan kāmo na māṁ suptaṁ jale dahet॥
‘सुमित्रानन्दन! तुम यहीं रहो। मैं तुम्हारे बिना अकेला ही समुद्र के भीतर घुसकर सोऊँगा। इस तरह जल में शयन करने पर यह प्रज्वलित प्रेमाग्नि मुझे दग्ध नहीं कर सकेगी
English translation coming soon.
bahvetat kāmayānasya śakyametena jīvitum।
yadahaṁ sā ca vāmorurekāṁ dharaṇimāśritau॥
‘मैं और वह वामोरु सीता एक ही भूतल पर सोते हैं। प्रियतमा के संयोग की इच्छा रखनेवाले मुझ विरही के लिये इतना ही बहुत है। इतने से भी मैं जीवित रह सकता हूँ
English translation coming soon.
kedārasyevākedāraḥ sodakasya nirūdakaḥ।
upasnehena jīvāmi jīvantīṁ yacchṛṇomi tām॥
‘जैसे जल से भरी हुई क्यारी के सम्पर्क से बिना जल की क्यारी का धान भी जीवित रहता है—सूखता नहीं है, उसी प्रकार मैं जो यह सुनता हूँ कि सीता अभी जीवित है, इसीसे जी रहा हूँ
English translation coming soon.
kadā nu khalu suśroṇīṁ śatapatrāyatekṣaṇām।
vijitya śatrūn drakṣyāmi sītāṁ sphītāmiva śriyam॥
‘कब वह समय आयेगा, जब शत्रुओं को परास्त करके मैं समृद्धिशालिनी राजलक्ष्मी के समान कमलनयनी सुमध्यमा सीता को देखूँगा
English translation coming soon.
kadā sucārudantoṣṭhaṁ tasyāḥ padmamivānanam।
īṣadunnāmya pāsyāmi rasāyanamivāturaḥ॥
‘जैसे रोगी रसायन का पान करता है, उसी प्रकार मैं कब सुन्दर दाँतों और बिम्बसदृश मनोहर ओठों से युक्त सीता के प्रफुल्लकमल-जैसे मुख को कुछ ऊपर उठाकर चूमूँगा
English translation coming soon.
tau tasyāḥ sahitau pīnau stanau tālaphalopamau।
kadā na khalu sotkampau śliṣyantyā māṁ bhajiṣyataḥ॥
‘मेरा आलिङ्गन करती हुई प्रिया सीता के वे परस्पर सटे हुए, तालफल के समान गोल और मोटे दोनों स्तन कब किंचित् कम्पन के साथ मेरा स्पर्श करेंगे
English translation coming soon.
sā nūnamasitāpāṅgī rakṣomadhyagatā satī।
mannāthā nāthahīneva trātāraṁ nādhigacchati॥
‘कजरारे नेत्रप्रान्तवाली वह सती-साध्वी सीता, जिसका मैं ही नाथ हूँ, आज अनाथ की भाँति राक्षसों के बीच में पड़कर निश्चय ही कोई रक्षक नहीं पा रही होगी
English translation coming soon.
kathaṁ janakarājasya duhitā mama ca priyā।
rākṣasīmadhyagā śete snuṣā daśarathasya ca॥
‘राजा जनक की पुत्री, महाराज दशरथ की पुत्रवधू और मेरी प्रियतमा सीता राक्षसियों के बीच में कैसे सोती होगी
English translation coming soon.
avikṣobhyāṇi rakṣāṁsi sā vidhūyotpatiṣyati।
vidhūya jaladān nīlān śaśilekhā śaratsviva॥
‘वह समय कब आयेगा, जब कि सीता मेरे द्वारा उन दुर्धर्ष राक्षसों का विनाश करके उसी प्रकार अपना उद्धार करेगी, जैसे शरत्काल में चन्द्रलेखा काले बादलों का निवारण करके उनके आवरण से मुक्त हो जाती है
English translation coming soon.
svabhāvatanukā nūnaṁ śokenānaśanena ca।
bhūyastanutarā sītā deśakālaviparyayāt॥
‘स्वभाव से ही दुबले-पतले शरीरवाली सीता विपरीत देशकाल में पड़ जाने के कारण निश्चय ही शोक और उपवास करके और भी दुर्बल हो गयी होगी
English translation coming soon.
kadā nu rākṣasendrasya nidhāyorasi sāyakān।
śokaṁ pratyāhariṣyāmi śokamutsṛjya mānasam॥
‘मैं राक्षसराज रावण की छाती में अपने सायकों को धँसाकर अपने मानसिक शोक का निराकरण करके कब सीता का शोक दूर करूँगा
English translation coming soon.
kadā nu khalu me sādhvī sītāmarasutopamā।
sotkaṇṭhā kaṇṭhamālambya mokṣyatyānandajaṁ jalam॥
‘देवकन्या के समान सुन्दरी मेरी सती-साध्वी सीता कब उत्कण्ठापूर्वक मेरे गले से लगकर अपने नेत्रों से आनन्द के आँसू बहायेगी
English translation coming soon.
kadā śokamimaṁ ghoraṁ maithilīviprayogajam।
sahasā vipramokṣyāmi vāsaḥ śukletaraṁ yathā॥
‘ऐसा समय कब आयेगा, जब मैं मिथिलेशकुमारी के वियोग से होनेवाले इस भयंकर शोक को मलिन वस्त्र की भाँति सहसा त्याग दूँगा?’
English translation coming soon.
evaṁ vilapatastasya tatra rāmasya dhīmataḥ।
dinakṣayānmandavapurbhāskaro'stamupāgamat॥
बुद्धिमान् श्रीरामचन्द्रजी वहाँ इस प्रकार विलाप कर ही रहे थे कि दिन का अन्त होने के कारण मन्द किरणोंवाले सूर्यदेव अस्ताचल को जा पहुँचे
English translation coming soon.
āśvāsito lakṣmaṇena rāmaḥ saṁdhyāmupāsata।
smaran kamalapatrākṣīṁ sītāṁ śokākulīkṛtaḥ॥
उस समय लक्ष्मण के धैर्य बँधाने पर शोक से व्याकुल हुए श्रीराम ने कमलनयनी सीता का चिन्तन करते हुए संध्योपासना की
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे पञ्चमः सर्गः॥ ५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें पाँचवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ५ ॥