सीताके अनुरोधसे सरमाका उन्हें मन्त्रियोंसहित रावणका निश्चित विचार बताना
atha tāṁ jātasaṁtāpāṁ tena vākyena mohitām।
saramā hlādayāmāsa mahīṁ dagdhāmivāmbhasā॥
रावण के पूर्वोक्त वचन से मोहित एवं संतप्त हुई सीता को सरमा ने अपनी वाणीद्वारा उसी प्रकार आह्लाद प्रदान किया, जैसे ग्रीष्म-ऋतु के ताप से दग्ध हुई पृथ्वी को वर्षाकाल की मेघमाला अपने जल से आह्लादित कर देती है
English translation coming soon.
tatastasyā hitaṁ sakhyāścikīrṣantī sakhī vacaḥ।
uvāca kāle kālajñā smitapūrvābhibhāṣiṇī॥
तदनन्तर समय को पहचानने और मुसकराकर बात करनेवाली सखी सरमा अपनी प्रिय सखी सीता का हित करने की इच्छा रखकर यह समयोचित वचन बोली—
English translation coming soon.
utsaheyamahaṁ gatvā tvadvākyamasitekṣaṇe।
nivedya kuśalaṁ rāme praticchannā nivartitum॥
‘कजरारे नेत्रोंवाली सखी! मुझमें यह साहस और उत्साह है कि मैं श्रीराम के पास जाकर तुम्हारा संदेश और कुशल-समाचार निवेदन कर दूँ और फिर छिपी हुई वहाँ से लौट आऊँ
English translation coming soon.
nahi me kramamāṇāyā nirālambe vihāyasi।
samartho gatimanvetuṁ pavano garuḍo'pi vā॥
‘निराधार आकाश में तीव्र वेग से जाती हुई मेरी गति का अनुसरण करने में वायु अथवा गरुड़ भी समर्थ नहीं हैं’
English translation coming soon.
evaṁ bruvāṇāṁ tāṁ sītā saramāmidamabravīt।
madhuraṁ ślakṣṇayā vācā pūrvaśokābhipannayā॥
ऐसी बात कहती हुई सरमा से सीता ने उस स्नेहभरी मधुर वाणीद्वारा जो पहले शोक से व्याप्त थी, इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
samarthā gaganaṁ gantumapi ca tvaṁ rasātalam।
avagacchādya kartavyaṁ kartavyaṁ te madantare॥
‘सरमे! तुम आकाश और पाताल सभी जगह जाने में समर्थ हो। मेरे लिये जो कर्तव्य तुम्हें करना है, उसे अब बता रही हूँ, सुनो और समझो
English translation coming soon.
matpriyaṁ yadi kartavyaṁ yadi buddhiḥ sthirā tava।
jñātumicchāmi taṁ gatvā kiṁ karotīti rāvaṇaḥ॥
‘यदि तुम्हें मेरा प्रिय कार्य करना है और यदि इस विषय में तुम्हारी बुद्धि स्थिर है तो मैं यह जानना चाहती हूँ कि रावण यहाँ से जाकर क्या कर रहा है?’
English translation coming soon.
sa hi māyābalaḥ krūro rāvaṇaḥ śatrurāvaṇaḥ।
māṁ mohayati duṣṭātmā pītamātreva vāruṇī॥
‘शत्रुओं को रुलानेवाला रावण मायाबल से सम्पन्न है। वह दुष्टात्मा मुझे उसी प्रकार मोहित कर रहा है, जैसे वारुणी अधिक मात्रा में पी लेने पर वह पीनेवाले को मोहित (अचेत) कर देती है
English translation coming soon.
tarjāpayati māṁ nityaṁ bhartsāpayati cāsakṛt।
rākṣasībhiḥ sughorābhiryo māṁ rakṣati nityaśaḥ॥
‘वह राक्षस अत्यन्त भयानक राक्षसियोंद्वारा प्रतिदिन मुझे डाँट बताता है, धमकाता है और सदा मेरी रखवाली करता है
English translation coming soon.
udvignā śaṅkitā cāsmi na svasthaṁ ca mano mama।
tadbhayāccāhamudvignā aśokavanikāṁ gatā॥
‘मैं सदा उससे उद्विग्न और शङ्कित रहती हूँ। मेरा चित्त स्वस्थ नहीं हो पाता। मैं उसीके भय से व्याकुल होकर अशोकवाटिका में चली आयी थी
English translation coming soon.
yadi nāma kathā tasya niścitaṁ vāpi yad bhavet।
nivedayethāḥ sarvaṁ tad varo me syādanugrahaḥ॥
‘यदि मन्त्रियों के साथ उसकी बातचीत चल रही है तो वहाँ जो कुछ निश्चय हो अथवा रावण का जो निश्चित विचार हो, वह सब मुझे बताती रहो। यह मुझपर तुम्हारी बहुत बड़ी कृपा होगी’
English translation coming soon.
sāpyevaṁ bruvatīṁ sītāṁ saramā mṛdubhāṣiṇī।
uvāca vadanaṁ tasyāḥ spṛśantī bāṣpaviklavam॥
ऐसी बातें कहती हुई सीता से मधुरभाषिणी सरमा ने उनके आँसुओं से भीगे हुए मुखमण्डल को हाथ से पोंछते हुए इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
eṣa te yadyabhiprāyastasmād gacchāmi jānaki।
gṛhya śatrorabhiprāyamupāvartāmi maithili॥
‘मिथिलेशकुमारी जनकनन्दिनि! यदि तुम्हारी यही इच्छा है तो मैं जाती हूँ और शत्रु के अभिप्राय को जानकर अभी लौटती हूँ’
English translation coming soon.
evamuktvā tato gatvā samīpaṁ tasya rakṣasaḥ।
śuśrāva kathitaṁ tasya rāvaṇasya samantriṇaḥ॥
ऐसा कहकर सरमा ने उस राक्षस के समीप जाकर मन्त्रियोंसहित रावण की कही हुई सारी बातें सुनीं
English translation coming soon.
sā śrutvā niścayaṁ tasya niścayajñā durātmanaḥ।
punarevāgamat kṣipramaśokavanikāṁ śubhām॥
उस दुरात्मा के निश्चय को सुनकर उसने अच्छी तरह समझ लिया और फिर वह शीघ्र ही सुन्दर अशोकवाटिका में लौट आयी
English translation coming soon.
sā praviṣṭā tatastatra dadarśa janakātmajām।
pratīkṣamāṇāṁ svāmeva bhraṣṭapadmāmiva śriyam॥
वहाँ प्रवेश करके उसने अपनी ही प्रतीक्षा में बैठी हुई जनककिशोरी को देखा, जो उस लक्ष्मी के समान जान पड़ती थीं, जिसके हाथ का कमल कहीं गिर गया हो
English translation coming soon.
tāṁ tu sītā punaḥ prāptāṁ saramāṁ priyabhāṣiṇīm।
pariṣvajya ca susnigdhaṁ dadau ca svayamāsanam॥
फिर लौटकर आयी हुई प्रियभाषिणी सरमा को बड़े स्नेह से गले लगाकर सीता ने स्वयं उसे बैठने के लिये आसन दिया और कहा—
English translation coming soon.
ihāsīnā sukhaṁ sarvamākhyāhi mama tattvataḥ।
krūrasya niścayaṁ tasya rāvaṇasya durātmanaḥ॥
‘सखी! यहाँ सुख से बैठकर सारी बातें ठीक-ठीक बताओ। उस क्रूर एवं दुरात्मा रावण ने क्या निश्चय किया’
English translation coming soon.
evamuktā tu saramā sītayā vepamānayā।
kathitaṁ sarvamācaṣṭa rāvaṇasya samantriṇaḥ॥
काँपती हुई सीता के इस प्रकार पूछने पर सरमा ने मन्त्रियोंसहित रावण की कही हुई सारी बातें बतायीं—
English translation coming soon.
jananyā rākṣasendro vai tvanmokṣārthaṁ bṛhadvacaḥ।
atisnigdhena vaidehi mantrivṛddhena coditaḥ॥
‘विदेहनन्दिनि! राक्षसराज रावण की माता ने तथा रावण के प्रति अत्यन्त स्नेह रखनेवाले एक बूढ़े मन्त्री ने भी बड़ी-बड़ी बातें कहकर तुम्हें छोड़ देने के लिये रावण को प्रेरित किया
English translation coming soon.
dīyatāmabhisatkṛtya manujendrāya maithili।
nidarśanaṁ te paryāptaṁ janasthāne yadadbhutam॥
‘राक्षसराज! तुम महाराज श्रीराम को सत्कारपूर्वक उनकी पत्नी सीता लौटा दो। जनस्थान में जो अद्भुत घटना घटित हुई थी, वही श्रीराम के पराक्रम को समझने के लिये पर्याप्त प्रमाण एवं उदाहरण है
English translation coming soon.
laṅghanaṁ ca samudrasya darśanaṁ ca hanūmataḥ।
vadhaṁ ca rakṣasāṁ yuddhe kaḥ kuryānmānuṣo yudhi॥
‘(उनके सेवकों में भी अद्भुत शक्ति है) हनुमान् ने जो समुद्र को लाँघा, सीता से भेंट की और युद्ध में बहुत-से राक्षसों का वध किया—यह सब कार्य दूसरा कौन मनुष्य कर सकता है?’
English translation coming soon.
evaṁ sa mantrivṛddhaiśca mātrā ca bahubodhitaḥ।
na tvāmutsahate moktumarthamarthaparo yathā॥
‘इस प्रकार बूढ़े मन्त्रियों तथा माता के बहुत समझाने पर भी वह तुम्हें उसी तरह छोड़ने की इच्छा नहीं करता है, जैसे धन का लोभी धन को त्यागना नहीं चाहता है
English translation coming soon.
notsahatyamṛto moktuṁ yuddhe tvāmiti maithili।
sāmātyasya nṛśaṁsasya niścayo hyeṣa vartate॥
‘मिथिलेशकुमारी! वह युद्ध में मरे बिना तुम्हें छोड़ने का साहस नहीं कर सकता। मन्त्रियोंसहित उस नृशंस निशाचर का यही निश्चय है
English translation coming soon.
tadeṣā susthirā buddhirmṛtyulobhādupasthitā।
bhayānna śaktastvāṁ moktumanirastaḥ sa saṁyuge॥
rākṣasānāṁ ca sarveṣāmātmanaśca vadhena hi।
‘रावण के सिर पर काल नाच रहा है। इसलिये उसके मन में मृत्यु के प्रति लोभ पैदा हो गया है। यही कारण है कि तुम्हें न लौटाने के निश्चय पर उसकी बुद्धि सुस्थिर हो गयी है। वह जबतक युद्ध में राक्षसों के संहार और अपने वध के द्वारा (नष्ट) नहीं हो जायगा; केवल भय दिखाने से तुम्हें नहीं छोड़ सकता
English translation coming soon.
nihatya rāvaṇaṁ saṁkhye sarvathā niśitaiḥ śaraiḥ।
pratineṣyati rāmastvāmayodhyāmasitekṣaṇe॥
‘कजरारे नेत्रोंवाली सीते! इसका परिणाम यही होगा कि भगवान् श्रीराम अपने सर्वथा तीखे बाणों से युद्धस्थल में रावण का वध करके तुम्हें अयोध्या को ले जायँगे’
English translation coming soon.
etasminnantare śabdo bherīśaṅkhasamākulaḥ।
śruto vai sarvasainyānāṁ kampayan dharaṇītalam॥
इसी समय भेरीनाद और शङ्खध्वनि से मिला हुआ समस्त सैनिकों का महान् कोलाहल सुनायी दिया, जो भूकम्प पैदा कर रहा था
English translation coming soon.
śrutvā tu taṁ vānarasainyanādaṁ
laṅkāgatā rākṣasarājabhṛtyāḥ।
hataujaso dainyaparītaceṣṭāḥ
śreyo na paśyanti nṛpasya doṣāt॥
वानरसैनिकों के उस भीषण सिंहनाद को सुनकर लङ्का में रहनेवाले राक्षसराज रावण के सेवक हतोत्साह हो गये। उनकी सारी चेष्टा दीनता से व्याप्त हो गयी। रावण के दोष से उन्हें भी कोई कल्याण का उपाय नहीं दिखायी देता था
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे चतुस्त्रिंशः सर्गः॥ ३४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें चौंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३४ ॥