सरमाका सीताको सान्त्वना देना, रावणकी मायाका भेद खोलना, श्रीरामके आगमनका प्रिय समाचार सुनाना और उनके विजयी होनेका विश्वास दिलाना
sītāṁ tu mohitāṁ dṛṣṭvā saramā nāma rākṣasī।
āsasādātha vaidehīṁ priyāṁ praṇayinī sakhīm॥
विदेहनन्दिनी सीता को मोह में पड़ी हुई देख सरमा नाम की राक्षसी उनके पास उसी तरह आयी, जैसे प्रेम रखनेवाली सखी अपनी प्यारी सखी के पास जाती है
English translation coming soon.
mohitāṁ rākṣasendreṇa sītāṁ paramaduḥkhitām।
āśvāsayāmāsa tadā saramā mṛdubhāṣiṇī॥
सीता राक्षसराज की माया से मोहित हो बड़े दुःख में पड़ गयी थीं। उस समय मृदुभाषिणी सरमा ने उन्हें अपने वचनोंद्वारा सान्त्वना दी
English translation coming soon.
sā hi tatra kṛtā mitraṁ sītayā rakṣyamāṇayā।
rakṣantī rāvaṇādiṣṭā sānukrośā dṛḍhavratā॥
सरमा रावण की आज्ञा से सीताजी की रक्षा करती थी। उसने अपनी रक्षणीया सीता के साथ मैत्री कर ली थी। वह बड़ी दयालु और दृढ-संकल्प थी
English translation coming soon.
sā dadarśa sakhīṁ sītāṁ saramā naṣṭacetanām।
upāvṛtyotthitāṁ dhvastāṁ vaḍavāmiva pāṁsuṣu॥
सरमा ने सखी सीता को देखा। उनकी चेतना नष्ट-सी हो रही थी। जैसे परिश्रम से थकी हुई घोड़ी धरती की धूल में लोटकर खड़ी हुई हो, उसी प्रकार सीता भी पृथ्वी पर लोटकर रोने और विलाप करने के कारण धूलिधूसरित हो रही थीं
English translation coming soon.
tāṁ samāśvāsayāmāsa sakhīsnehena suvratām।
samāśvasihi vaidehi mā bhūt te manaso vyathā।
uktā yad rāvaṇena tvaṁ prayuktaśca svayaṁ tvayā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sakhīsnehena tad bhīru mayā sarvaṁ pratiśrutam।
līnayā gahane śūnye bhayamutsṛjya rāvaṇāt।
tava hetorviśālākṣi nahi me rāvaṇād bhayam॥
उसने एक सखी के स्नेह से उत्तम व्रत का पालन करनेवाली सीता को आश्वासन दिया—‘विदेहनन्दिनी! धैर्य धारण करो। तुम्हारे मन में व्यथा नहीं होनी चाहिये। भीरु! रावण ने तुमसे जो कुछ कहा है और स्वयं तुमने उसे जो उत्तर दिया है, वह सब मैंने सखी के प्रति स्नेह होने के कारण सुन लिया है। विशाललोचने! तुम्हारे लिये मैं रावण का भय छोड़कर अशोकवाटिका में सूने गहन स्थान में छिपकर सारी बातें सुन रही थी। मुझे रावण से कोई डर नहीं है
English translation coming soon.
sa sambhrāntaśca niṣkrānto yatkṛte rākṣaseśvaraḥ।
tatra me viditaṁ sarvamabhiniṣkramya maithili॥
‘मिथिलेशकुमारी! राक्षसराज रावण जिस कारण यहाँ से घबराकर निकल गया है, उसका भी मैं वहाँ जाकर पूर्णरूप से पता लगा आयी हूँ
English translation coming soon.
na śakyaṁ sauptikaṁ kartuṁ rāmasya viditātmanaḥ।
vadhaśca puruṣavyāghre tasmin naivopapadyate॥
‘भगवान् श्रीराम अपने स्वरूप को जाननेवाले सर्वज्ञ परमात्मा हैं। उनका सोते समय वध करना किसीके लिये भी सर्वथा असम्भव है। पुरुषसिंह श्रीराम के विषय में इस तरह उनके वध होने की बात युक्तिसंगत नहीं जान पड़ती
English translation coming soon.
na tvevaṁ vānarā hantuṁ śakyāḥ pādapayodhinaḥ।
surā devarṣabheṇeva rāmeṇa hi surakṣitāḥ॥
‘वानरलोग वृक्षों के द्वारा युद्ध करनेवाले हैं। उनका भी इस तरह मारा जाना कदापि सम्भव नहीं है; क्योंकि जैसे देवतालोग देवराज इन्द्र से पालित होते हैं, उसी प्रकार ये वानर श्रीरामचन्द्रजी से भलीभाँति सुरक्षित हैं
English translation coming soon.
dīrghavṛttabhujaḥ śrīmān mahoraskaḥ pratāpavān।
dhanvī saṁhananopeto dharmātmā bhuvi viśrutaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vikrānto rakṣitā nityamātmanaśca parasya ca।
lakṣmaṇena saha bhrātrā kulīno nayaśāstravit॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
hantā parabalaughānāmacintyabalapauruṣaḥ।
na hato rāghavaḥ śrīmān sīte śatrunibarhaṇaḥ॥
‘सीते! श्रीमान् राम गोलाकार बड़ी-बड़ी भुजाओं से सुशोभित, चौड़ी छातीवाले, प्रतापी, धनुर्धर, सुगठित शरीर से युक्त और भूमण्डल में सुविख्यात धर्मात्मा हैं। उनमें महान् पराक्रम है। वे भाई लक्ष्मण की सहायता से अपनी तथा दूसरे की भी रक्षा करने में समर्थ हैं। नीतिशास्त्र के ज्ञाता और कुलीन हैं। उनके बल और पौरुष अचिन्त्य हैं। वे शत्रुपक्ष के सैन्यसमूहों का संहार करने की शक्ति रखते हैं। शत्रुसूदन श्रीराम कदापि मारे नहीं गये हैं
English translation coming soon.
ayuktabuddhikṛtyena sarvabhūtavirodhinā।
evaṁ prayuktā raudreṇa māyā māyāvinā tvayi॥
‘रावण की बुद्धि और कर्म दोनों ही बुरे हैं। वह समस्त प्राणियों का विरोधी, क्रूर और मायावी है। उसने तुमपर यह माया का प्रयोग किया था (वह मस्तक और धनुष मायाद्वारा रचे गये थे)
English translation coming soon.
śokaste vigataḥ sarvakalyāṇaṁ tvāmupasthitam।
dhruvaṁ tvāṁ bhajate lakṣmīḥ priyaṁ te bhavati śṛṇu॥
‘अब तुम्हारे शोक के दिन बीत गये। सब प्रकार से कल्याण का अवसर उपस्थित हुआ है। निश्चय ही लक्ष्मी तुम्हारा सेवन करती हैं। तुम्हारा प्रिय कार्य होने जा रहा है। उसे बताती हूँ, सुनो
English translation coming soon.
uttīrya sāgaraṁ rāmaḥ saha vānarasenayā।
saṁniviṣṭaḥ samudrasya tīramāsādya dakṣiṇam॥
‘श्रीरामचन्द्रजी वानरसेना के साथ समुद्र को लाँघकर इस पार आ रहे हैं। उन्होंने सागर के दक्षिणतट पर पड़ाव डाला है
English translation coming soon.
dṛṣṭo me paripūrṇārthaḥ kākutsthaḥ sahalakṣmaṇaḥ।
sahitaiḥ sāgarāntasthairbalaistiṣṭhati rakṣitaḥ॥
‘मैंने स्वयं लक्ष्मणसहित पूर्णकाम श्रीराम का दर्शन किया है। वे समुद्रतट पर ठहरी हुई अपनी संगठित सेनाओंद्वारा सर्वथा सुरक्षित हैं
English translation coming soon.
anena preṣitā ye ca rākṣasā laghuvikramāḥ।
rāghavastīrṇa ityevaṁ pravṛttistairihāhṛtā॥
‘रावण ने जो-जो शीघ्रगामी राक्षस भेजे थे, वे सब यहाँ यही समाचार लाये हैं कि ‘श्रीरघुनाथजी समुद्र को पार करके आ गये’
English translation coming soon.
sa tāṁ śrutvā viśālākṣi pravṛttiṁ rākṣasādhipaḥ।
eṣa mantrayate sarvaiḥ sacivaiḥ saha rāvaṇaḥ॥
‘विशाललोचने! इस समाचार को सुनकर यह राक्षसराज रावण अपने सभी मन्त्रियों के साथ गुप्त परामर्श कर रहा है’
English translation coming soon.
iti bruvāṇā saramā rākṣasī sītayā saha।
sarvodyogena sainyānāṁ śabdaṁ śuśrāva bhairavam॥
जब राक्षसी सरमा सीता से ये बातें कह रही थी, उसी समय उसने युद्ध के लिये पूर्णतः उद्योगशील सैनिकों का भैरव नाद सुना
English translation coming soon.
daṇḍanirghātavādinyāḥ śrutvā bheryā mahāsvanam।
uvāca saramā sītāmidaṁ madhurabhāṣiṇī॥
डंडे की चोट से बजनेवाले धौंसे का गम्भीर नाद सुनकर मधुरभाषिणी सरमा ने सीता से कहा—
English translation coming soon.
saṁnāhajananī hyeṣā bhairavā bhīru bherikā।
bherīnādaṁ ca gambhīraṁ śṛṇu toyadaniḥsvanam॥
‘भीरु! यह भयानक भेरीनाद युद्ध के लिये तैयारी की सूचना दे रहा है। मेघ की गर्जना के समान रणभेरी का गम्भीर घोष तुम भी सुन लो
English translation coming soon.
kalpyante mattamātaṅgā yujyante rathavājinaḥ।
dṛśyante turagārūḍhāḥ prāsahastāḥ sahasraśaḥ॥
‘मतवाले हाथी सजाये जा रहे हैं। रथ में घोड़े जोते जा रहे हैं और हजारों घुड़सवार हाथ में भाला लिये दृष्टिगोचर हो रहे हैं
English translation coming soon.
tatra tatra ca saṁnaddhāḥ sampatanti sahasraśaḥ।
āpūryante rājamārgāḥ sainyairadbhutadarśanaiḥ॥
vegavadbhirnadadbhiśca toyaughairiva sāgaraḥ।
‘जहाँ-तहाँ से युद्ध के लिये संनद्ध हुए सहस्रों सैनिक दौड़े चले आ रहे हैं। सारी सड़कें अद्भुत वेष में सजे और बड़े वेग से गर्जना करते हुए सैनिकों से उसी तरह भरती जा रही हैं जैसे जल के असंख्य प्रवाह सागर में मिल रहे हों
English translation coming soon.
śastrāṇāṁ ca prasannānāṁ carmaṇāṁ varmaṇāṁ tathā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rathavājigajānāṁ ca rākṣasendrānuyāyinām।
sambhramo rakṣasāmeṣa hṛṣitānāṁ tarasvinām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prabhāṁ visṛjatāṁ paśya nānāvarṇasamutthitām।
vanaṁ nirdahato gharme yathā rūpaṁ vibhāvasoḥ॥
‘नाना प्रकार की प्रभा बिखेरनेवाले चमचमाते हुए अस्त्र-शस्त्रों, ढालों और कवचों की वह चमक देखो। राक्षसराज रावण का अनुगमन करनेवाले रथों, घोड़ों, हाथियों तथा रोमाञ्चित हुए वेगशाली राक्षसों में इस समय यह बड़ी हड़बड़ी दिखायी देती है। ग्रीष्म ऋतु में वन को जलाते हुए दावानल का जैसा जाज्वल्यमान रूप होता है, वैसी ही प्रभा इन अस्त्र-शस्त्र आदि की दिखायी देती है
English translation coming soon.
ghaṇṭānāṁ śṛṇu nirghoṣaṁ rathānāṁ śṛṇu niḥsvanam।
hayānāṁ heṣamāṇānāṁ śṛṇu tūryadhvaniṁ tathā॥
‘हाथियों पर बजते हुए घण्टों का गम्भीर घोष सुनो, रथों की घर्घराहट सुनो और हिनहिनाते हुए घोड़ों तथा भाँति-भाँति के बाजों की आवाज भी सुन लो
English translation coming soon.
udyatāyudhahastānāṁ rākṣasendrānuyāyinām।
sambhramo rakṣasāmeṣa tumulo lomaharṣaṇam॥
śrīstvāṁ bhajati śokaghnī rakṣasāṁ bhayamāgatam।
‘हाथों में हथियार लिये रावण के अनुगामी राक्षसों में इस समय बड़ी घबराहट है। इससे यह जान लो कि उनपर कोई बड़ा भारी रोमाञ्चकारी भय उपस्थित हुआ है और शोक का निवारण करनेवाली लक्ष्मी तुम्हारी सेवा में उपस्थित हो रही है
English translation coming soon.
rāmaḥ kamalapatrākṣo daityānāmiva vāsavaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
avajitya jitakrodhastamacintyaparākramaḥ।
rāvaṇaṁ samare hatvā bhartā tvādhigamiṣyati॥
‘तुम्हारे पति कमलनयन श्रीराम क्रोध को जीत चुके हैं। उनका पराक्रम अचिन्त्य है। वे दैत्यों को परास्त करनेवाले इन्द्र की भाँति राक्षसों को हराकर समराङ्गण में रावण का वध करके तुम्हें प्राप्त कर लेंगे
English translation coming soon.
vikramiṣyati rakṣaḥsu bhartā te sahalakṣmaṇaḥ।
yathā śatruṣu śatrughno viṣṇunā saha vāsavaḥ॥
‘जैसे शत्रुसूदन इन्द्र ने उपेन्द्र की सहायता से शत्रुओं पर पराक्रम प्रकट किया था, उसी प्रकार तुम्हारे पतिदेव श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण के सहयोग से राक्षसों पर अपने बलविक्रम का प्रदर्शन करेंगे
English translation coming soon.
āgatasya hi rāmasya kṣipramaṅkagatāṁ satīm।
ahaṁ drakṣyāmi siddhārthāṁ tvāṁ śatrau vinipātite॥
‘शत्रु रावण का संहार हो जाने पर मैं शीघ्र ही तुम-जैसी सतीसाध्वी को यहाँ पधारे हुए श्रीरघुनाथजी की गोद में समोद बैठी देखूँगी। अब शीघ्र ही तुम्हारा मनोरथ पूरा होगा
English translation coming soon.
astrāṇyānandajāni tvaṁ vartayiṣyasi jānaki।
samāgamya pariṣvaktā tasyorasi mahorasaḥ॥
‘जनकनन्दिनि! विशाल वक्षःस्थल से विभूषित श्रीराम के मिलने पर उनकी छाती से लगकर तुम शीघ्र ही नेत्रों से आनन्द के आँसू बहाओगी
English translation coming soon.
acirānmokṣyate sīte devi te jaghanaṁ gatām।
dhṛtāmekāṁ bahūn māsān veṇīṁ rāmo mahābalaḥ॥
‘देवि सीते! कई महीनों से तुम्हारे केशों की एक ही वेणी जटा के रूप में परिणत हो जो कटिप्रदेशतक लटक रही है, उसे महाबली श्रीराम शीघ्र ही अपने हाथों से खोलेंगे
English translation coming soon.
tasya dṛṣṭvā mukhaṁ devi pūrṇacandramivoditam।
mokṣyase śokajaṁ vāri nirmokamiva pannagī॥
‘देवि! जैसे नागिन केंचुल छोड़ती है, उसी प्रकार तुम उदित हुए पूर्णचन्द्र के समान अपने पति का मुदित मुख देखकर शोक के आँसू बहाना छोड़ दोगी
English translation coming soon.
rāvaṇaṁ samare hatvā nacirādeva maithili।
tvayā samagraḥ priyayā sukhārho lapsyate sukham॥
‘मिथिलेशकुमारी! समराङ्गण में शीघ्र ही रावण का वध करके सुख भोगने के योग्य श्रीराम सफलमनोरथ हो तुझ प्रियतमा के साथ मनोवाञ्छित सुख प्राप्त करेंगे
English translation coming soon.
sabhājitā tvaṁ rāmeṇa modiṣyasi mahātmanā।
suvarṣeṇa samāyuktā yathā sasyena medinī॥
‘जैसे पृथ्वी उत्तम वर्षा से अभिषिक्त होने पर हरी-भरी खेती से लहलहा उठती है, उसी प्रकार तुम महात्मा श्रीराम से सम्मानित हो आनन्दमग्न हो जाओगी
English translation coming soon.
girivaramabhito vivartamāno
haya iva maṇḍalamāśu yaḥ karoti।
tamiha śaraṇamabhyupaihi devi
divasakaraṁ prabhavo hyayaṁ prajānām॥
‘देवि! जो गिरिवर मेरु के चारों ओर घूमते हुए अश्व की भाँति शीघ्रतापूर्वक मण्डलाकार-गति से चलते हैं, उन्हीं भगवान् सूर्य की (जो तुम्हारे कुल के देवता हैं) तुम यहाँ शरण लो; क्योंकि ये प्रजाजनों को सुख देने तथा उनका दुःख दूर करने में समर्थ हैं’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे त्रयस्त्रिंशः सर्गः॥ ३३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें तैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३३ ॥