श्रीरामके मारे जानेका विश्वास करके सीताका विलाप तथा रावणका सभामें जाकर मन्त्रियोंके सलाहसे युद्धविषयक उद्योग करना
sā sītā tacchiro dṛṣṭvā tacca kārmukamuttamam।
sugrīvapratisaṁsargamākhyātaṁ ca hanūmatā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
nayane mukhavarṇaṁ ca bhartustatsadṛśaṁ mukham।
keśān keśāntadeśaṁ ca taṁ ca cūḍāmaṇiṁ śubham॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
etaiḥ sarvairabhijñānairabhijñāya suduḥkhitā।
vijagarhe'tra kaikeyīṁ krośantī kurarī yathā॥
सीताजी ने उस मस्तक और उस उत्तम धनुष को देखकर तथा हनुमान्जी की कही हुई सुग्रीव के साथ मैत्री-सम्बन्ध होने की बात याद करके अपने पति के-जैसे ही नेत्र, मुख का वर्ण, मुखाकृति, केश, ललाट और उस सुन्दर चूडामणि को लक्ष्य किया। इन सब चिह्नों से पति को पहचानकर वे बहुत दुखी हुईं और कुररी की भाँति रो-रोकर कैकेयी की निन्दा करने लगीं—
English translation coming soon.
sakāmā bhava kaikeyi hato'yaṁ kulanandanaḥ।
kulamutsāditaṁ sarvaṁ tvayā kalahaśīlayā॥
‘कैकेयि! अब तुम सफलमनोरथ हो जाओ, रघुकुल को आनन्दित करनेवाले ये मेरे पतिदेव मारे गये। तुम स्वभाव से ही कलहकारिणी हो। तुमने समस्त रघुकुल का संहार कर डाला
English translation coming soon.
āryeṇa kiṁ nu kaikeyyāḥ kṛtaṁ rāmeṇa vipriyam।
yanmayā cīravasanaṁ dattvā pravrājito vanam॥
‘आर्य श्रीराम ने कैकेयी का कौन-सा अपराध किया था, जिससे उसने इन्हें चीरवस्त्र देकर मेरे साथ वन में भेज दिया था’
English translation coming soon.
evamuktvā tu vaidehī vepamānā tapasvinī।
jagāma jagatīṁ bālā chinnā tu kadalī yathā॥
ऐसा कहकर दुःख की मारी तपस्विनी वैदेही बाला थर-थर काँपती हुई कटी कदली के समान पृथ्वी पर गिर पड़ीं
English translation coming soon.
sā muhūrtāt samāśvasya parilabhyātha cetanām।
tacchiraḥ samupāsthāya vilalāpāyatekṣaṇā॥
फिर दो घड़ी में उनकी चेतना लौटी और वे विशाललोचना सीता कुछ धीरज धारणकर उस मस्तक को अपने निकट रखकर विलाप करने लगीं—
English translation coming soon.
hā hatāsmi mahābāho vīravratamanuvrata।
imāṁ te paścimāvasthāṁ gatāsmi vidhavā kṛtā॥
‘हाय! महाबाहो! मैं मारी गयी। आप वीरव्रत का पालन करनेवाले थे। आपकी इस अन्तिम अवस्था को मुझे अपनी आँखों से देखना पड़ा। आपने मुझे विधवा बना दिया
English translation coming soon.
prathamaṁ maraṇaṁ nāryā bharturvaiguṇyamucyate।
suvṛttaḥ sādhuvṛttāyāḥ saṁvṛttastvaṁ mamāgrataḥ॥
‘स्त्री से पहले पति का मरना उसके लिये महान् अनर्थकारी दोष बताया जाता है। मुझ सती-साध्वी के रहते हुए मेरे सामने आप-जैसे सदाचारी पति का निधन हुआ, यह मेरे लिये महान् दुःख की बात है
English translation coming soon.
mahad duḥkhaṁ prapannāyā magnāyāḥ śokasāgare।
yo hi māmudyatastrātuṁ so'pi tvaṁ vinipātitaḥ॥
‘मैं महान् संकट में पड़ी हूँ, शोक के समुद्र में डूबी हूँ, जो मेरा उद्धार करने के लिये उद्यत थे, उन आप-जैसे वीर को भी शत्रुओं ने मार गिराया
English translation coming soon.
sā śvaśrūrmama kausalyā tvayā putreṇa rāghava।
vatseneva yathā dhenurvivatsā vatsalā kṛtā॥
‘रघुनन्दन! जैसे कोई बछड़े के प्रति स्नेह से भरी हुई गाय को उस बछड़े से विलग कर दे, यही दशा मेरी सास कौसल्या की हुई है। वे दयामयी जननी आप-जैसे पुत्र से बिछुड़ गयीं
English translation coming soon.
uddiṣṭaṁ dīrghamāyuste daivajñairapi rāghava।
anṛtaṁ vacanaṁ teṣāmalpāyurasi rāghava॥
‘रघुवीर! ज्योतिषियों ने तो आपकी आयु बहुत बड़ी बतायी थी, किंतु उनकी बात झूठी सिद्ध हुई। रघुनन्दन! आप बड़े अल्पायु निकले
English translation coming soon.
athavā naśyati prajñā prājñasyāpi satastava।
pacatyenaṁ tathā kālo bhūtānāṁ prabhavo hyayam॥
‘अथवा बुद्धिमान् होकर भी आपकी बुद्धि मारी गयी। तभी तो आप सोते हुए ही शत्रु के वश में पड़ गये अथवा यह काल ही समस्त प्राणियों के उद्भव में हेतु है। अतः वही प्राणिमात्र को पकाता है—उन्हें शुभाशुभ कर्म के फल से संयुक्त करता है
English translation coming soon.
adṛṣṭaṁ mṛtyumāpannaḥ kasmāt tvaṁ nayaśāstravit।
vyasanānāmupāyajñaḥ kuśalo hyasi varjane॥
‘आप तो नीतिशास्त्र के विद्वान् थे। संकट से बचने के उपायों को जानते थे और व्यसनों के निवारण में कुशल थे तो भी कैसे आपको ऐसी मृत्यु प्राप्त हुई, जो दूसरे किसी वीर पुरुष को प्राप्त होती नहीं देखी गयी थी?
English translation coming soon.
tathā tvaṁ sampariṣvajya raudrayātinṛśaṁsayā।
kālarātryā mamācchidya hṛtaḥ kamalalocana॥
‘कमलनयन! भीषण और अत्यन्त क्रूर कालरात्रि आपको हृदय से लगाकर मुझसे हठात् छीन ले गयी
English translation coming soon.
iha śeṣe mahābāho māṁ vihāya tapasvinīm।
priyāmiva yathā nārīṁ pṛthivīṁ puruṣarṣabha॥
‘पुरुषोत्तम! महाबाहो! आप मुझ तपस्विनी को त्यागकर अपनी प्रियतमा नारी की भाँति इस पृथ्वी का आलिङ्गन करके यहाँ सो रहे हैं
English translation coming soon.
arcitaṁ satataṁ yatnād gandhamālyairmayā tava।
idaṁ te matpriyaṁ vīra dhanuḥ kāñcanabhūṣitam॥
‘वीर! जिसका मैं प्रयत्नपूर्वक गन्ध और पुष्पमाला आदि के द्वारा नित्यप्रति पूजन करती थी तथा जो मुझे बहुत प्रिय था, यह आपका वही स्वर्णभूषित धनुष है
English translation coming soon.
pitrā daśarathena tvaṁ śvaśureṇa mamānagha।
sarvaiśca pitṛbhiḥ sārdhaṁ nūnaṁ svarge samāgataḥ॥
‘निष्पाप रघुनन्दन! निश्चय ही आप स्वर्ग में जाकर मेरे श्वशुर और अपने पिता महाराज दशरथ से तथा अन्य सब पितरों से भी मिले होंगे
English translation coming soon.
divi nakṣatrabhūtaṁ ca mahatkarmakṛtaṁ tathā।
puṇyaṁ rājarṣivaṁśaṁ tvamātmanaḥ samupekṣase॥
‘आप पिता की आज्ञा का पालनरूपी महान् कर्म करके अद्भुत पुण्य का उपार्जन कर यहाँ से अपने उस राजर्षिकुल की उपेक्षा करके (उसे छोड़कर) जा रहे हैं, जो आकाश में नक्षत्र बनकर प्रकाशित होता है (आपको ऐसा नहीं करना चाहिये)
English translation coming soon.
kiṁ māṁ na prekṣase rājan kiṁ vā na pratibhāṣase।
bālāṁ bālena samprāptāṁ bhāryāṁ māṁ sahacāriṇīm॥
‘राजन्! आपने अपनी छोटी अवस्था में ही जब कि मेरी भी छोटी ही अवस्था थी, मुझे पत्नीरूप में प्राप्त किया। मैं सदा आपके साथ विचरनेवाली सहधर्मिणी हूँ। आप मेरी ओर क्यों नहीं देखते हैं अथवा मेरी बात का उत्तर क्यों नहीं देते हैं?
English translation coming soon.
saṁśrutaṁ gṛhṇatā pāṇiṁ cariṣyāmīti yat tvayā।
smara tannāma kākutstha naya māmapi duḥkhitām॥
‘काकुत्स्थ! मेरा पाणिग्रहण करते समय जो आपने प्रतिज्ञा की थी कि मैं तुम्हारे साथ धर्माचरण करूँगा, उसका स्मरण कीजिये और मुझ दुःखिनी को भी साथ ही ले चलिये
English translation coming soon.
kasmānmāmapahāya tvaṁ gato gatimatāṁ vara।
asmāllokādamuṁ lokaṁ tyaktvā māmapi duḥkhitām॥
‘गतिमानों में श्रेष्ठ रघुनन्दन! आप मुझे अपने साथ वन में लाकर और यहाँ मुझ दुःखिनी को छोड़कर इस लोक से परलोक को क्यों चले गये?
English translation coming soon.
kalyāṇai ruciraṁ gātraṁ pariṣvaktaṁ mayaiva tu।
kravyādaistaccharīraṁ te nūnaṁ viparikṛṣyate॥
‘मैंने ही अनेक मङ्गलमय उपचारों से सुन्दर आपके जिस श्रीविग्रह का आलिङ्गन किया था, आज उसीको मांस-भक्षी हिंसक जन्तु अवश्य इधर-उधर घसीट रहे होंगे
English translation coming soon.
agniṣṭomādibhiryajñairiṣṭavānāptadakṣiṇaiḥ।
agnihotreṇa saṁskāraṁ kena tvaṁ na tu lapsyase॥
‘आपने तो पर्याप्त दक्षिणाओं से युक्त अग्निष्टोम आदि यज्ञों द्वारा भगवान् यज्ञपुरुष की आराधना की है; फिर क्या कारण है कि अग्निहोत्र की अग्नि से दाह-संस्कार का सुयोग आपको नहीं मिल रहा है
English translation coming soon.
pravrajyāmupapannānāṁ trayāṇāmekamāgatam।
pariprekṣyati kausalyā lakṣmaṇaṁ śokalālasā॥
‘हम तीन व्यक्ति एक साथ वन में आये थे; परंतु अब शोकाकुल हुई माता कौसल्या केवल एक व्यक्ति लक्ष्मण को ही घर लौटा हुआ देख सकेंगी
English translation coming soon.
sa tasyāḥ paripṛcchantyā vadhaṁ mitrabalasya te।
tava cākhyāsyate nūnaṁ niśāyāṁ rākṣasairvadham॥
‘उनके पूछने पर लक्ष्मण उन्हें रात्रि के समय राक्षसों के हाथ से आपके मित्र की सेना के तथा सोते हुए आपके भी वध का समाचार अवश्य सुनायेंगे
English translation coming soon.
sā tvāṁ suptaṁ hataṁ jñātvā māṁ ca rakṣogṛhaṁ gatām।
hṛdayenāvadīrṇena na bhaviṣyati rāghava॥
‘रघुनन्दन! जब उन्हें यह ज्ञात होगा कि आप सोते समय मारे गये और मैं राक्षस के घर में हर लायी गयी हूँ तो उनका हृदय विदीर्ण हो जायगा और वे अपने प्राण त्याग देंगी
English translation coming soon.
mama hetoranāryāyā anaghaḥ pārthivātmajaḥ।
rāmaḥ sāgaramuttīrya vīryavān goṣpade hataḥ॥
‘हाय! मुझ अनार्या के लिये निष्पाप राजकुमार श्रीराम, जो महान् पराक्रमी थे, समुद्रलङ्घन-जैसा महान् कर्म करके भी गाय की खुरी के बराबर जल में डूब गये—बिना युद्ध किये सोते समय मारे गये
English translation coming soon.
ahaṁ dāśarathenoḍhā mohāt svakulapāṁsanī।
āryaputrasya rāmasya bhāryā mṛtyurajāyata॥
‘हाय! दशरथनन्दन श्रीराम मुझ-जैसी कुलकलङ्किनी नारी को मोहवश ब्याह लाये। पत्नी ही आर्यपुत्र श्रीराम के लिये मृत्युरूप बन गयी
English translation coming soon.
nūnamanyāṁ mayā jātiṁ vāritaṁ dānamuttamam।
yāhamadyaiva śocāmi bhāryā sarvātitheriha॥
‘जिनके यहाँ सब लोग याचक बनकर आते थे एवं सभी अतिथि जिन्हें प्रिय थे, उन्हीं श्रीराम की पत्नी होकर जो मैं आज शोक कर रही हूँ, इससे जान पड़ता है कि मैंने दूसरे जन्म में निश्चय ही उत्तम दानधर्म में बाधा डाली थी
English translation coming soon.
sādhu ghātaya māṁ kṣipraṁ rāmasyopari rāvaṇa।
samānaya patiṁ patnyā kuru kalyāṇamuttamam॥
‘रावण! मुझे भी श्रीराम के शव के ऊपर रखकर मेरा वध करा डालो; इस प्रकार पति को पत्नी से मिला दो; यह उत्तम कल्याणकारी कार्य है, इसे अवश्य करो
English translation coming soon.
śirasā me śiraścāsya kāyaṁ kāyena yojaya।
rāvaṇānugamiṣyāmi gatiṁ bharturmahātmanaḥ॥
‘रावण! मेरे सिर से पति के सिर का और मेरे शरीर से उनके शरीर का संयोग करा दो। इस प्रकार मैं अपने महात्मा पति की गति का ही अनुसरण करूँगी’
English translation coming soon.
itīva duḥkhasaṁtaptā vilalāpāyatekṣaṇā।
bhartuḥ śiro dhanuścaiva dadarśa janakātmajā॥
इस प्रकार दुःख से संतप्त हुई विशाललोचना जनकनन्दिनी सीता पति के मस्तक तथा धनुष को देखने और विलाप करने लगीं
English translation coming soon.
evaṁ lālapyamānāyāṁ sītāyāṁ tatra rākṣasaḥ।
abhicakrāma bhartāramanīkasthaḥ kṛtāñjaliḥ॥
जब सीता इस तरह विलाप कर रही थीं, उसी समय वहाँ रावण की सेना का एक राक्षस हाथ जोड़े हुए अपने स्वामी के पास आया
English translation coming soon.
vijayasvāryaputreti so'bhivādya prasādya ca।
nyavedayadanuprāptaṁ prahastaṁ vāhinīpatim॥
उसने ‘आर्यपुत्र महाराज की जय हो’ कहकर रावण का अभिवादन किया और उसे प्रसन्न करके यह सूचना दी कि ‘सेनापति प्रहस्त पधारे हैं’
English translation coming soon.
amātyaiḥ sahitaḥ sarvaiḥ prahastastvāmupasthitaḥ।
tena darśanakāmena ahaṁ prasthāpitaḥ prabho॥
‘प्रभो! सब मन्त्रियों के साथ प्रहस्त महाराज की सेवा में उपस्थित हुए हैं। वे आपका दर्शन करना चाहते हैं, इसीलिये उन्होंने मुझे यहाँ भेजा है
English translation coming soon.
nūnamasti mahārāja rājabhāvāt kṣamānvita।
kiṁcidātyayikaṁ kāryaṁ teṣāṁ tvaṁ darśanaṁ kuru॥
‘क्षमाशील महाराज! निश्चय ही कोई अत्यन्त आवश्यक राजकीय कार्य आ पड़ा है, अतः आप उन्हें दर्शन देने का कष्ट करें?’
English translation coming soon.
etacchrutvā daśagrīvo rākṣasaprativeditam।
aśokavanikāṁ tyaktvā mantriṇāṁ darśanaṁ yayau॥
राक्षस की कही हुई यह बात सुनकर दशग्रीव रावण अशोकवाटिका छोड़कर मन्त्रियों से मिलने के लिये चला गया
English translation coming soon.
sa tu sarvaṁ samarthyaiva mantribhiḥ kṛtyamātmanaḥ।
sabhāṁ praviśya vidadhe viditvā rāmavikramam॥
उसने मन्त्रियों से अपने सारे कृत्य का समर्थन कराया और श्रीरामचन्द्रजी के पराक्रम का पता लगाकर सभाभवन में प्रवेश करके वह प्रस्तुत कार्य की व्यवस्था करने लगा
English translation coming soon.
antardhānaṁ tu tacchīrṣaṁ tacca kārmukamuttamam।
jagāma rāvaṇasyaiva niryāṇasamanantaram॥
रावण के वहाँ से निकलते ही वह सिर और उत्तम धनुष दोनों अदृश्य हो गये
English translation coming soon.
rākṣasendrastu taiḥ sārdhaṁ mantribhirbhīmavikramaiḥ।
samarthayāmāsa tadā rāmakāryaviniścayam॥
राक्षसराज रावण ने अपने उन भयानक मन्त्रियों के साथ बैठकर श्रीराम के प्रति किये जानेवाले तत्कालोचित कर्तव्य का निश्चय किया
English translation coming soon.
avidūrasthitān sarvān balādhyakṣān hitaiṣiṇaḥ।
abravīt kālasadṛśaṁ rāvaṇo rākṣasādhipaḥ॥
फिर राक्षसराज रावण ने पास ही खड़े हुए अपने हितैषी सेनापतियों से इस प्रकार समयानुकूल बात कही—
English translation coming soon.
śīghraṁ bherīninādena sphuṭaṁ koṇāhatena me।
samānayadhvaṁ sainyāni vaktavyaṁ ca na kāraṇam॥
‘तुम सब लोग शीघ्र ही डंडे से पीट-पीटकर धौंसा बजाते हुए समस्त सैनिकों को एकत्र करो; परंतु उन्हें इसका कारण नहीं बताना चाहिये’
English translation coming soon.
tatastatheti pratigṛhya tadvaca-
stadaiva dūtāḥ sahasā mahad balam।
samānayaṁścaiva samāgataṁ ca
nyavedayan bhartari yuddhakāṅkṣiṇi॥
तब दूतों ने ‘तथास्तु’ कहकर रावण की आज्ञा स्वीकार की और उसी समय सहसा विशाल सेना को एकत्र कर दिया; फिर युद्ध की अभिलाषा रखनेवाले अपने स्वामी को यह सूचना दी कि ‘सारी सेना आ गयी’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे द्वात्रिंशः सर्गः॥ ३२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें बत्तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३२ ॥