श्रीरामका समुद्रके तटपर कुशा बिछाकर तीन दिनोंतक धरना देनेपर भी समुद्रके दर्शन न देनेसे कुपित हो उसे बाण मारकर विक्षुब्ध कर देना
tataḥ sāgaravelāyāṁ darbhānāstīrya rāghavaḥ।
añjaliṁ prāṅmukhaḥ kṛtvā pratiśiśye mahodadheḥ॥
तदनन्तर श्रीरघुनाथजी समुद्र के तट पर कुशा बिछा महासागर के समक्ष हाथ जोड़ पूर्वाभिमुख हो वहाँ लेट गये
English translation coming soon.
bāhuṁ bhujaṅgabhogābhamupadhāyārisūdanaḥ।
jātarūpamayaiścaiva bhūṣaṇairbhūṣitaṁ purā॥
उस समय शत्रुसूदन श्रीराम ने सर्प के शरीर की भाँति कोमल और वनवास के पहले सोने के बने हुए सुन्दर आभूषणों से सदा विभूषित रहनेवाली अपनी एक (दाहिनी) बाँह को तकिया बना रखा था
English translation coming soon.
maṇikāñcanakeyūramuktāpravarabhūṣaṇaiḥ।
bhujaiḥ paramanārīṇāmabhimṛṣṭamanekadhā॥
अयोध्या में रहते समय मातृकोटि की अनेक उत्तम नारियाँ (धायें) मणि और सुवर्ण के बने हुए केयूरों तथा मोती के श्रेष्ठ आभूषणों से विभूषित अपने कर-कमलोंद्वारा नहलाने-धुलाने आदि के समय अनेक बार श्रीराम के उस बाँह को सहलाती और दबाती थीं
English translation coming soon.
candanāgurubhiścaiva purastādabhisevitam।
bālasūryaprakāśaiśca candanairupaśobhitam॥
पहले चन्दन और अगुरु से उस बाँह की सेवा होती थी। प्रातःकाल के सूर्य की-सी कान्तिवाले लाल चन्दन उसकी शोभा बढ़ाते थे
English translation coming soon.
śayane cottamāṅgena sītāyāḥ śobhitaṁ purā।
takṣakasyeva sambhogaṁ gaṅgājalaniṣevitam॥
सीताहरण से पहले शयनकाल में सीता का सिर उस बाँह की शोभा बढ़ाता था और श्वेत शय्या पर स्थित एवं लाल चन्दन से चर्चित हुई वह बाँह गङ्गाजल में निवास करनेवाले तक्षक के* शरीर की भाँति सुशोभित होती थी
English translation coming soon.
saṁyuge yugasaṁkāśaṁ śatrūṇāṁ śokavardhanam।
suhṛdāṁ nandanaṁ dīrghaṁ sāgarāntavyapāśrayam॥
युद्धस्थल में जूए के समान वह विशाल भुजा शत्रुओं का शोक बढ़ानेवाली और सुहृदों को दीर्घकालतक आनन्दित करनेवाली थी। समुद्रपर्यन्त अखण्ड भूमण्डल की रक्षा का भार उनकी उसी भुजा पर प्रतिष्ठित था
English translation coming soon.
asyatā ca punaḥ savyaṁ jyāghātavihatatvacam।
dakṣiṇo dakṣiṇaṁ bāhuṁ mahāparighasaṁnibham॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
gosahasrapradātāraṁ hyupadhāya bhujaṁ mahat।
adya me taraṇaṁ vātha maraṇaṁ sāgarasya vā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
iti rāmo dhṛtiṁ kṛtvā mahābāhurmahodadhim।
adhiśiṣye ca vidhivat prayato niyato muniḥ॥
बायीं ओर को बारंबार बाण चलाने के कारण प्रत्यञ्चा के आघात से जिसकी त्वचा पर रगड़ पड़ गयी थी, जो विशाल परिघ के समान सुदृढ़ एवं बलिष्ठ थी तथा जिसके द्वारा उन्होंने सहस्रों गौओं का दान किया था, उस विशाल दाहिनी भुजा का तकिया लगाकर उदारता आदि गुणों से युक्त महाबाहु श्रीराम ‘आज या तो मैं समुद्र के पार जाऊँगा या मेरे द्वारा समुद्र का संहार होगा’ ऐसा निश्चय करके मौन हो मन, वाणी और शरीर को संयम में रखकर महासागर को अनुकूल करने के उद्देश्य से विधिपूर्वक धरना देते हुए उस कुशासन पर सो गये
English translation coming soon.
tasya rāmasya suptasya kuśāstīrṇe mahītale।
niyamādapramattasya niśāstisro'bhijagmatuḥ॥
कुश बिछी हुई भूमि पर सोकर नियम से असावधान न होते हुए श्रीराम की वहाँ तीन रातें व्यतीत हो गयीं
English translation coming soon.
sa trirātroṣitastatra nayajño dharmavatsalaḥ।
upāsata tadā rāmaḥ sāgaraṁ saritāṁ patim॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
na ca darśayate rūpaṁ mando rāmasya sāgaraḥ।
prayatenāpi rāmeṇa yathārhamabhipūjitaḥ॥
इस प्रकार उस समय वहाँ तीन रात लेटे रहकर नीति के ज्ञाता, धर्मवत्सल श्रीरामचन्द्रजी सरिताओं के स्वामी समुद्र की उपासना करते रहे; परंतु नियमपूर्वक रहते हुए श्रीराम के द्वारा यथोचित पूजा और सत्कार पाकर भी उस मन्दमति महासागर ने उन्हें अपने आधिदैविक रूप का दर्शन नहीं कराया—वह उनके समक्ष प्रकट नहीं हुआ
English translation coming soon.
samudrasya tataḥ kruddho rāmo raktāntalocanaḥ।
samīpasthamuvācedaṁ lakṣmaṇaṁ śubhalakṣaṇam॥
तब अरुणनेत्रप्रान्तवाले भगवान् श्रीराम समुद्र पर कुपित हो उठे और पास ही खड़े हुए शुभलक्षणयुक्त लक्ष्मण से इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
avalepaḥ samudrasya na darśayati yaḥ svayam।
praśamaśca kṣamā caiva ārjavaṁ priyavāditā॥
asāmarthyaphalā hyete nirguṇeṣu satāṁ guṇāḥ।
‘समुद्र को अपने ऊपर बड़ा अहङ्कार है, जिससे वह स्वयं मेरे सामने प्रकट नहीं हो रहा है। शान्ति, क्षमा, सरलता और मधुर भाषण—ये जो सत्पुरुषों के गुण हैं, इनका गुणहीनों के प्रति प्रयोग करने पर यही परिणाम होता है कि वे उस गुणवान् पुरुष को भी असमर्थ समझ लेते हैं
English translation coming soon.
ātmapraśaṁsinaṁ duṣṭaṁ dhṛṣṭaṁ viparidhāvakam॥
sarvatrotsṛṣṭadaṇḍaṁ ca lokaḥ satkurute naram।
‘जो अपनी प्रशंसा करनेवाला, दुष्ट, धृष्ट, सर्वत्र धावा करनेवाला और अच्छे-बुरे सभी लोगों पर कठोर दण्ड का प्रयोग करनेवाला होता है, उस मनुष्य का सब लोग सत्कार करते हैं
English translation coming soon.
na sāmnā śakyate kīrtirna sāmnā śakyate yaśaḥ॥
prāptuṁ lakṣmaṇa loke'smiñjayo vā raṇamūrdhani।
‘लक्ष्मण! सामनीति (शान्ति) के द्वारा इस लोक में न तो कीर्ति प्राप्त की जा सकती है, न यश का प्रसार हो सकता है और न संग्राम में विजय ही पायी जा सकती है
English translation coming soon.
adya madbāṇanirbhinnairmakarairmakarālayam॥
niruddhatoyaṁ saumitre plavadbhiḥ paśya sarvataḥ।
‘सुमित्रानन्दन! आज मेरे बाणों से खण्ड-खण्ड हो मगर और मत्स्य सब ओर उतराकर बहने लगेंगे और उनकी लाशों से इस मकरालय (समुद्र) का जल आच्छादित हो जायगा। तुम यह दृश्य आज अपनी आँखों देख लो
English translation coming soon.
bhogināṁ paśya bhogāni mayā bhinnāni lakṣmaṇa॥
mahābhogāni matsyānāṁ kariṇāṁ ca karāniha।
‘लक्ष्मण! तुम देखो कि मैं यहाँ जल में रहनेवाले सर्पों के शरीर, मत्स्यों के विशाल कलेवर और जल-हस्तियों के शुण्ड-दण्ड के किस तरह टुकड़े-टुकड़े कर डालता हूँ
English translation coming soon.
saśaṅkhaśuktikājālaṁ samīnamakaraṁ tathā॥
adya yuddhena mahatā samudraṁ pariśoṣaye।
‘आज महान् युद्ध ठानकर शङ्खों और सीपियों के समुदाय तथा मत्स्यों और मगरोंसहित समुद्र को मैं अभी सुखाये देता हूँ
English translation coming soon.
kṣamayā hi samāyuktaṁ māmayaṁ makarālayaḥ॥
asamarthaṁ vijānāti dhik kṣamāmīdṛśe jane।
‘मगरों का निवासभूत यह समुद्र मुझे क्षमा से युक्त देख असमर्थ समझने लगा है। ऐसे मूर्खों के प्रति की गयी क्षमा को धिक्कार है
English translation coming soon.
na darśayati sāmnā me sāgaro rūpamātmanaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
cāpamānaya saumitre śarāṁścāśīviṣopamān।
samudraṁ śoṣayiṣyāmi padbhyāṁ yāntu plavaṁgamāḥ॥
‘सुमित्रानन्दन! सामनीति का आश्रय लेने से यह समुद्र मेरे सामने अपना रूप नहीं प्रकट कर रहा है, इसलिये धनुष तथा विषधर सर्पों के समान भयंकर बाण ले आओ। मैं समुद्र को सुखा डालूँगा; फिर वानरलोग पैदल ही लङ्कापुरी को चलें
English translation coming soon.
adyākṣobhyamapi kruddhaḥ kṣobhayiṣyāmi sāgaram।
velāsu kṛtamaryādaṁ sahasrormisamākulam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
nirmaryādaṁ kariṣyāmi sāyakairvaruṇālayam।
mahārṇavaṁ kṣobhayiṣye mahādānavasaṁkulam॥
‘यद्यपि समुद्र को अक्षोभ्य कहा गया है; फिर भी आज कुपित होकर मैं इसे विक्षुब्ध कर दूँगा। इसमें सहस्रों तरङ्गें उठती रहती हैं; फिर भी यह सदा अपने तट की मर्यादा (सीमा) में ही रहता है। किंतु अपने बाणों से मारकर मैं इसकी मर्यादा नष्ट कर दूँगा। बड़े-बड़े दानवों से भरे हुए इस महासागर में हलचल मचा दूँगा—तूफान ला दूँगा
English translation coming soon.
evamuktvā dhanuṣpāṇiḥ krodhavisphāritekṣaṇaḥ।
babhūva rāmo durdharṣo yugāntāgniriva jvalan॥
यों कहकर दुर्धर्ष वीर भगवान् श्रीराम ने हाथ में धनुष ले लिया। वे क्रोध से आँखें फाड़-फाड़कर देखने लगे और प्रलयाग्नि के समान प्रज्वलित हो उठे
English translation coming soon.
sampīḍya ca dhanurghoraṁ kampayitvā śarairjagat।
mumoca viśikhānugrān vajrāṇiva śatakratuḥ॥
उन्होंने अपने भयंकर धनुष को धीरे से दबाकर उसपर प्रत्यञ्चा चढ़ा दी और उसकी टङ्कार से सारे जगत् को कम्पित करते हुए बड़े भयंकर बाण छोड़े, मानो इन्द्र ने बहुत-से वज्रों का प्रहार किया हो
English translation coming soon.
te jvalanto mahāvegāstejasā sāyakottamāḥ।
praviśanti samudrasya jalaṁ vitrastapannagam॥
तेज से प्रज्वलित होते हुए वे महान् वेगशाली श्रेष्ठ बाण समुद्र के जल में घुस गये। वहाँ रहनेवाले सर्प भय से थर्रा उठे
English translation coming soon.
toyavegaḥ samudrasya samīnamakaro mahān।
sa babhūva mahāghoraḥ samārutaravastathā॥
‘मत्स्यों और मगरोंसहित महासागर के जल का महान् वेग सहसा अत्यन्त भयंकर हो गया। वहाँ तूफान का कोलाहल छा गया
English translation coming soon.
mahormimālāvitataḥ śaṅkhaśuktisamāvṛtaḥ।
sadhūmaḥ parivṛttormiḥ sahasāsīnmahodadhiḥ॥
बड़ी-बड़ी तरङ्ग-मालाओं से सारा समुद्र व्याप्त हो उठा। शङ्ख और सीपियाँ पानी के ऊपर छा गयीं। वहाँ धुआँ उठने लगा और सारे महासागर में सहसा बड़ी-बड़ी लहरें चक्कर काटने लगीं
English translation coming soon.
vyathitāḥ pannagāścāsan dīptāsyā dīptalocanāḥ।
dānavāśca mahāvīryāḥ pātālatalavāsinaḥ॥
चमकीले फन और दीप्तिशाली नेत्रोंवाले सर्प व्यथित हो उठे तथा पाताल में रहनेवाले महापराक्रमी दानव भी व्याकुल हो गये
English translation coming soon.
ūrmayaḥ sindhurājasya sanakramakarāstathā।
vindhyamandarasaṁkāśāḥ samutpetuḥ sahasraśaḥ॥
सिन्धुराज की सहस्रों लहरें जो विन्ध्याचल और मन्दराचल के समान विशाल एवं विस्तृत थीं, नाकों और मकरों को साथ लिये ऊपर को उठने लगीं
English translation coming soon.
āghūrṇitataraṅgaughaḥ sambhrāntoragarākṣasaḥ।
udvartitamahāgrāhaḥ saghoṣo varuṇālayaḥ॥
सागर की उत्ताल तरङ्ग-मालाएँ झूमने और चक्कर काटने लगीं। वहाँ निवास करनेवाले नाग और राक्षस घबरा गये। बड़े-बड़े ग्राह ऊपर को उछलने लगे तथा वरुण के निवासभूत उस समुद्र में सब ओर भारी कोलाहल मच गया
English translation coming soon.
tatastu taṁ rāghavamugravegaṁ
prakarṣamāṇaṁ dhanuraprameyam।
saumitrirutpatya viniḥśvasantaṁ
māmeti coktvā dhanurālalambe॥
तदनन्तर श्रीरघुनाथजी रोष से लंबी साँस लेते हुए अपने भयंकर वेगशाली अनुपम धनुष को पुनः खींचने लगे। यह देख सुमित्राकुमार लक्ष्मण उछलकर उनके पास जा पहुँचे और ‘बस, बस, अब नहीं, अब नहीं’ ऐसा कहते हुए उन्होंने उनका धनुष पकड़ लिया
English translation coming soon.
etadvināpi hyudadhestavādya
sampatsyate vīratamasya kāryam।
bhavadvidhāḥ krodhavaśaṁ na yānti
dīrghaṁ bhavān paśyatu sādhuvṛttam॥
(फिर वे बोले—)‘भैया! आप वीर-शिरोमणि हैं। इस समुद्र को नष्ट किये बिना भी आपका कार्य सम्पन्न हो जायगा। आप-जैसे महापुरुष क्रोध के अधीन नहीं होते हैं। अब आप सुदीर्घकालतक उपयोग में लाये जानेवाले किसी अच्छे उपाय पर दृष्टि डालें—कोई दूसरी उत्तम युक्ति सोचें’
English translation coming soon.
antarhitaiścāpi tathāntarikṣe
brahmarṣibhiścaiva surarṣibhiśca।
śabdaḥ kṛtaḥ kaṣṭamiti bruvadbhi-
rmāmeti coktvā mahatā svareṇa॥
इसी समय अन्तरिक्ष में अव्यक्तरूप से स्थित महर्षियों और देवर्षियों ने भी ‘हाय! यह तो बड़े कष्ट की बात है’ ऐसा कहते हुए ‘अब नहीं, अब नहीं’ कहकर बड़े जोर से कोलाहल किया
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे एकविंशः सर्गः॥ २१ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें इक्कीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ २१ ॥