शार्दूलके कहनेसे रावणका शुकको दूत बनाकर सुग्रीवके पास संदेश भेजना, वहाँ वानरोंद्वारा उसकी दुर्दशा, श्रीरामकी कृपासे उसका संकटसे छूटना और सुग्रीवका रावणके लिये उत्तर देना
tato niviṣṭāṁ dhvajinīṁ sugrīveṇābhipālitām।
dadarśa rākṣaso'bhyetya śārdūlo nāma vīryavān॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
cāro rākṣasarājasya rāvaṇasya durātmanaḥ।
tāṁ dṛṣṭvā sarvato'vyagrāṁ pratigamya sa rākṣasaḥ॥
āviśya laṅkāṁ vegena rājānamidamabravīt।
इसी बीच में दुरात्मा राक्षसराज रावण के गुप्तचर पराक्रमी राक्षस शार्दूल ने वहाँ आकर सागर-तट पर छावनी डाले पड़ी हुई सुग्रीवद्वारा सुरक्षित वानरी सेना को देखा। सब ओर शान्तभाव से स्थित हुई उस विशाल सेना को देखकर वह राक्षस लौट गया और जल्दी से लङ्कापुरी में जाकर राजा रावण से यों बोला—
English translation coming soon.
eṣa vai vānararkṣaugho laṅkāṁ samabhivartate॥
agādhaścāprameyaśca dvitīya iva sāgaraḥ।
‘महाराज! लङ्का की ओर वानरों और भालुओं का एक प्रवाह-सा बढ़ा चला आ रहा है। वह दूसरे समुद्र के समान अगाध और असीम है
English translation coming soon.
putrau daśarathasyemau bhrātarau rāmalakṣmaṇau॥
uttamau rūpasampannau sītāyāḥ padamāgatau।
‘राजा दशरथ के ये पुत्र दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण बड़े ही रूपवान् और श्रेष्ठ वीर हैं। वे सीता का उद्धार करने के लिये आ रहे हैं
English translation coming soon.
etau sāgaramāsādya saṁniviṣṭau mahādyute॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
balaṁ cākāśamāvṛtya sarvato daśayojanam।
tattvabhūtaṁ mahārāja kṣipraṁ veditumarhasi॥
‘महातेजस्वी महाराज! ये दोनों रघुवंशी बन्धु भी इस समय समुद्र-तट पर ही आकर ठहरे हुए हैं। वानरों की वह सेना सब ओर से दस योजनतक के खाली स्थान को घेरकर वहाँ ठहरी हुई है। यह बिलकुल ठीक बात है। आप शीघ्र ही इस विषय में विशेष जानकारी प्राप्त करें
English translation coming soon.
tava dūtā mahārāja kṣipramarhanti veditum।
upapradānaṁ sāntvaṁ vā bhedo vātra prayujyatām॥
‘राक्षससम्राट्! आपके दूत शीघ्र सारी बातों का पता लगा लेने के योग्य हैं, अतः उन्हें भेजें। तत्पश्चात् जैसा उचित समझें, वैसा करें—चाहे उन्हें सीता को लौटा दें, चाहे सुग्रीव से मीठी-मीठी बातें करके उन्हें अपने पक्ष में मिला लें अथवा सुग्रीव और श्रीराम में फूट डलवा दें’
English translation coming soon.
śārdūlasya vacaḥ śrutvā rāvaṇo rākṣaseśvaraḥ।
uvāca sahasā vyagraḥ sampradhāryārthamātmanaḥ।
śukaṁ sādhu tadā rakṣo vākyamarthavidāṁ varam॥
शार्दूल की बात सुनकर राक्षसराज रावण सहसा व्यग्र हो उठा और अपने कर्तव्य का निश्चय करके अर्थवेत्ताओं में श्रेष्ठ शुक नामक राक्षस से यह उत्तम वचन बोला—
English translation coming soon.
sugrīvaṁ brūhi gatvā''śu rājānaṁ vacanānmama।
yathāsaṁdeśamaklībaṁ ślakṣṇayā parayā girā॥
‘दूत! तुम मेरे कहने से शीघ्र ही वानरराज सुग्रीव के पास जाओ और मधुर एवं उत्तम वाणीद्वारा निर्भीकतापूर्वक उनसे मेरा यह संदेश कहो—
English translation coming soon.
tvaṁ vai mahārājakulaprasūto
mahābalaścarkṣarajaḥsutaśca।
na kaścanārthastava nāstyanartha-
stathāpi me bhrātṛsamo harīśa॥
वानरराज! आप वानरों के महाराज के कुल में उत्पन्न हुए हैं। आदरणीय ऋक्षरजा के पुत्र हैं और स्वयं भी बड़े बलवान् हैं। मैं आपको अपने भाई के समान समझता हूँ। यदि मुझसे आपका कोई लाभ नहीं हुआ है तो मेरे द्वारा आपकी कोई हानि भी नहीं हुई है
English translation coming soon.
ahaṁ yadyaharaṁ bhāryāṁ rājaputrasya dhīmataḥ।
kiṁ tatra tava sugrīva kiṣkindhāṁ prati gamyatām॥
सुग्रीव! यदि मैं बुद्धिमान् राजपुत्र राम की स्त्री को हर लाया हूँ तो इसमें आपकी क्या हानि है? अतः आप किष्किन्धा को लौट जाइये
English translation coming soon.
nahīyaṁ haribhirlaṅkā prāptuṁ śakyā kathaṁcana।
devairapi sagandharvaiḥ kiṁ punarnaravānaraiḥ॥
हमारी इस लङ्का में वानरलोग किसी तरह भी नहीं पहुँच सकते। यहाँ देवताओं और गन्धर्वों का भी प्रवेश होना असम्भव है; फिर मनुष्यों और वानरों की तो बात ही क्या है?
English translation coming soon.
sa tadā rākṣasendreṇa saṁdiṣṭo rajanīcaraḥ।
śuko vihaṁgamo bhūtvā tūrṇamāplutya cāmbaram॥
राक्षसराज रावण के इस प्रकार संदेश देने पर उस समय निशाचर शुक तोता नामक पक्षी का रूप धारण करके तुरंत आकाश में उड़ चला
English translation coming soon.
sa gatvā dūramadhvānamuparyupari sāgaram।
saṁsthito hyambare vākyaṁ sugrīvamidamabravīt॥
sarvamuktaṁ yathā''diṣṭaṁ rāvaṇena durātmanā।
समुद्र के ऊपर-ही-ऊपर बहुत दूर का रास्ता तय करके वह सुग्रीव के पास जा पहुँचा और आकाश में ही ठहरकर उसने दुरात्मा रावण की आज्ञा के अनुसार वे सारी बातें सुग्रीव से कहीं
English translation coming soon.
tat prāpayantaṁ vacanaṁ tūrṇamāplutya vānarāḥ॥
prāpadyanta tadā kṣipraṁ loptuṁ hantuṁ ca muṣṭibhiḥ।
जिस समय वह संदेश सुना रहा था, उसी समय वानर उछलकर तुरंत उसके पास जा पहुँचे। वे चाहते थे कि हम शीघ्र ही इसकी पाँखें नोच लें और इसे घूँसों से ही मार डालें
English translation coming soon.
sarvaiḥ plavaṁgaiḥ prasabhaṁ nigṛhīto niśācaraḥ॥
gaganād bhūtale cāśu pratigṛhyāvatāritaḥ।
इस निश्चय के साथ सारे वानरों ने उस निशाचर को बलपूर्वक पकड़ लिया और उसे कैद करके तुरंत आकाश से भूतल पर उतारा
English translation coming soon.
vānaraiḥ pīḍyamānastu śuko vacanamabravīt॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
na dūtān ghnanti kākutstha vāryantāṁ sādhu vānarāḥ।
yastu hitvā mataṁ bhartuḥ svamataṁ sampradhārayet।
anuktavādī dūtaḥ san sa dūto vadhamarhati॥
इस प्रकार वानरों के पीड़ा देने पर शुक पुकार उठा—‘रघुनन्दन! राजालोग दूतों का वध नहीं करते हैं, अतः आप इन वानरों को भलीभाँति रोकिये। जो स्वामी के अभिप्राय को छोड़कर अपना मत प्रकट करने लगता है, वह दूत बिना कही हुई बात कहने का अपराधी है; अतः वही वध के योग्य होता है’
English translation coming soon.
śukasya vacanaṁ rāmaḥ śrutvā tu paridevitam।
uvāca māvadhiṣṭeti ghnataḥ śākhāmṛgarṣabhān॥
शुक के वचन और विलाप को सुनकर भगवान् श्रीराम ने उसे पीटनेवाले प्रमुख वानरों को पुकारकर कहा—‘इसे मत मारो’
English translation coming soon.
sa ca patralaghurbhūtvā haribhirdarśite'bhaye।
antarikṣe sthito bhūtvā punarvacanamabravīt॥
उस समयतक शुक के पंखों का भार कुछ हलका हो गया था; (क्योंकि वानरों ने उन्हें नोंच डाला था) फिर उनके अभय देने पर शुक आकाश में खड़ा हो गया और पुनः बोला—
English translation coming soon.
sugrīva sattvasampanna mahābalaparākrama।
kiṁ mayā khalu vaktavyo rāvaṇo lokarāvaṇaḥ॥
‘महान् बल और पराक्रम से युक्त शक्तिशाली सुग्रीव! समस्त लोकों को रुलानेवाले रावण को मुझे आपकी ओर से क्या उत्तर देना चाहिये’
English translation coming soon.
sa evamuktaḥ plavagādhipastadā
plavaṁgamānāmṛṣabho mahābalaḥ।
uvāca vākyaṁ rajanīcarasya
cāraṁ śukaṁ śuddhamadīnasattvaḥ॥
शुक के इस प्रकार पूछने पर उस समय कपिशिरोमणि महाबली उदारचेता वानरराज सुग्रीव ने उस निशाचर के दूत से यह स्पष्ट एवं निश्छल बात कही—
English translation coming soon.
na me'si mitraṁ na tathānukampyo
na copakartāsi na me priyo'si।
ariśca rāmasya sahānubandha-
stato'si vālīva vadhārha vadhyaḥ॥
‘(दूत! तुम रावण से इस प्रकार कहना—)वध के योग्य दशानन! तुम न तो मेरे मित्र हो, न दया के पात्र हो, न मेरे उपकारी हो और न मेरे प्रिय व्यक्तियों में से ही कोई हो। भगवान् श्रीराम के शत्रु हो, इस कारण अपने सगे-सम्बन्धियोंसहित तुम वाली की भाँति ही मेरे लिये वध्य हो
English translation coming soon.
nihanmyahaṁ tvāṁ sasutaṁ sabandhuṁ
sajñātivargaṁ rajanīcareśa।
laṅkāṁ ca sarvāṁ mahatā balena
sarvaiḥ kariṣyāmi sametya bhasma॥
‘निशाचरराज! मैं पुत्र, बन्धु और कुटुम्बीजनों-सहित तुम्हारा संहार करूँगा और बड़ी भारी सेना के साथ आकर समस्त लङ्कापुरी को भस्म कर डालूँगा
English translation coming soon.
na mokṣyase rāvaṇa rāghavasya
suraiḥ sahendrairapi mūḍha guptaḥ।
antarhitaḥ sūryapathaṁ gato'pi
tathaiva pātālamanupraviṣṭaḥ।
girīśapādāmbujasaṁgato vā
hato'si rāmeṇa sahānujastvam॥
‘मूर्ख रावण! यदि इन्द्र आदि समस्त देवता तुम्हारी रक्षा करें तो भी श्रीरघुनाथजी के हाथ से अब तुम जीवित नहीं छूट सकोगे। तुम अन्तर्धान हो जाओ, आकाश में चले जाओ, पाताल में घुस जाओ अथवा महादेवजी के चरणारविन्दों का आश्रय लो; फिर भी अपने भाइयोंसहित तुम अवश्य श्रीरामचन्द्रजी के हाथों से मारे जाओगे
English translation coming soon.
tasya te triṣu lokeṣu na piśācaṁ na rākṣasam।
trātāraṁ nānupaśyāmi na gandharvaṁ na cāsuram॥
‘तीनों लोकों में मुझे कोई भी पिशाच, राक्षस, गन्धर्व या असुर ऐसा नहीं दिखायी देता, जो तुम्हारी रक्षा कर सके
English translation coming soon.
avadhīstvaṁ jarāvṛddhaṁ gṛdhrarājaṁ jaṭāyuṣam।
kiṁ nu te rāmasāṁnidhye sakāśe lakṣmaṇasya ca।
hatā sītā viśālākṣī yāṁ tvaṁ gṛhya na budhyase॥
‘चिरकाल के बूढ़े गृध्रराज जटायु को तुमने क्यों मारा? यदि तुममें बड़ा बल था तो श्रीराम और लक्ष्मण के पास से तुमने विशाललोचना सीता का अपहरण क्यों नहीं किया? तुम सीताजी को ले जाकर अपने सिर पर आयी हुई विपत्ति को क्यों नहीं समझ रहे हो?
English translation coming soon.
mahābalaṁ mahātmānaṁ durādharṣaṁ surairapi।
na budhyase raghuśreṣṭhaṁ yaste prāṇān hariṣyati॥
‘रघुकुलतिलक श्रीराम महाबली, महात्मा और देवताओं के लिये भी दुर्जय हैं, किंतु तुम उन्हें अभीतक समझ नहीं सके। (तुमने छिपकर सीता का हरण किया है, परंतु) वे (सामने आकर) तुम्हारे प्राणों का अपहरण करेंगे’
English translation coming soon.
tato'bravīd vālisuto'pyaṅgado harisattamaḥ।
nāyaṁ dūto mahārāja cārakaḥ pratibhāti me॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tulitaṁ hi balaṁ sarvamanena tava tiṣṭhatā।
gṛhyatāṁ māgamallaṅkāmetaddhi mama rocate॥
तत्पश्चात् वानरशिरोमणि वालिकुमार अङ्गद ने कहा—‘महाराज! मुझे तो यह दूत नहीं, कोई गुप्तचर प्रतीत होता है। इसने यहाँ खड़े-खड़े आपकी सारी सेना का माप-तौल कर लिया है—पूरा-पूरा अंदाजा लगा लिया है। अतः इसे पकड़ लिया जाय, लङ्का को न जाने पाये। मुझे यही ठीक जान पड़ता है’
English translation coming soon.
tato rājñā samādiṣṭāḥ samutpatya valīmukhāḥ।
jagṛhuśca babandhuśca vilapantamanāthavat॥
फिर तो राजा सुग्रीव के आदेश से वानरों ने उछलकर उसे पकड़ लिया और बाँध दिया। वह बेचारा अनाथ की भाँति विलाप करता रहा
English translation coming soon.
śukastu vānaraiścaṇḍaistatra taiḥ samprapīḍitaḥ।
vyācukrośa mahātmānaṁ rāmaṁ daśarathātmajam।
lupyete me balāt pakṣau bhidyete me tathākṣiṇī॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yāṁ ca rātriṁ mariṣyāmi jāye rātriṁ ca yāmaham।
etasminnantare kāle yanmayā hyaśubhaṁ kṛtam।
sarvaṁ tadupapadyethā jahyāṁ ced yadi jīvitam॥
उन प्रचण्ड वानरों से पीड़ित हो शुक ने दशरथनन्दन महात्मा श्रीराम को बड़े जोर से पुकारा और कहा—‘प्रभो! बलपूर्वक मेरी पाँखें नोची और आँखें फोड़ी जा रही हैं। यदि आज मैंने प्राणों का त्याग किया तो जिस रात में मेरा जन्म हुआ था और जिस रात को मैं मरूँगा, जन्म और मरण के इस मध्यवर्ती काल में, मैंने जो भी पाप किया है, वह सब आपको ही लगेगा’
English translation coming soon.
nāghātayat tadā rāmaḥ śrutvā tatparidevitam।
vānarānabravīd rāmo mucyatāṁ dūta āgataḥ॥
उस समय उसका वह विलाप सुनकर श्रीराम ने उसका वध नहीं होने दिया। उन्होंने वानरों से कहा—‘छोड़ दो। यह दूत होकर ही आया था’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे विंशः सर्गः॥ २० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें बीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ २० ॥