विभीषणका श्रीरामकी शरणमें आना और श्रीरामका अपने मन्त्रियोंके साथ उन्हें आश्रय देनेके विषयमें विचार करना
ityuktvā paruṣaṁ vākyaṁ rāvaṇaṁ rāvaṇānujaḥ।
ājagāma muhūrtena yatra rāmaḥ salakṣmaṇaḥ॥
रावण से ऐसे कठोर वचन कहकर उसके छोटे भाई विभीषण दो ही घड़ी में उस स्थान पर आ गये, जहाँ लक्ष्मण-सहित श्रीराम विराजमान थे
English translation coming soon.
taṁ meruśikharākāraṁ dīptāmiva śatahradām।
gaganasthaṁ mahīsthāste dadṛśurvānarādhipāḥ॥
विभीषण का शरीर सुमेरु पर्वत के शिखर के समान ऊँचा था। वे आकाश में चमकती हुई बिजली के समान जान पड़ते थे। पृथ्वी पर खड़े हुए वानरयूथपतियों ने उन्हें आकाश में स्थित देखा
English translation coming soon.
te cāpyanucarāstasya catvāro bhīmavikramāḥ।
te'pi varmāyudhopetā bhūṣaṇottamabhūṣitāḥ॥
उनके साथ जो चार अनुचर थे। वे भी बड़ा भयंकर पराक्रम प्रकट करनेवाले थे। उन्होंने भी कवच धारण करके अस्त्र-शस्त्र ले रखे थे और वे सब-के-सब उत्तम आभूषणों से विभूषित थे
English translation coming soon.
sa ca meghācalaprakhyo vajrāyudhasamaprabhaḥ।
varāyudhadharo vīro divyābharaṇabhūṣitaḥ॥
वीर विभीषण भी मेघ और पर्वत के समान जान पड़ते थे। वज्रधारी इन्द्र के समान तेजस्वी, उत्तम आयुधधारी और दिव्य आभूषणों से अलंकृत थे
English translation coming soon.
tamātmapañcamaṁ dṛṣṭvā sugrīvo vānarādhipaḥ।
vānaraiḥ saha durdharṣaścintayāmāsa buddhimān॥
उन चारों राक्षसों के साथ पाँचवें विभीषण को देखकर दुर्धर्ष एवं बुद्धिमान् वीर वानरराज सुग्रीव ने वानरों के साथ विचार किया
English translation coming soon.
cintayitvā muhūrtaṁ tu vānarāṁstānuvāca ha।
hanumatpramukhān sarvānidaṁ vacanamuttamam॥
थोड़ी देरतक सोचकर उन्होंने हनुमान् आदि सब वानरों से यह उत्तम बात कही—
English translation coming soon.
eṣa sarvāyudhopetaścaturbhiḥ saha rākṣasaiḥ।
rākṣaso'bhyeti paśyadhvamasmān hantuṁ na saṁśayaḥ॥
‘देखो, सब प्रकार के अस्त्र-शस्त्रों से सम्पन्न यह राक्षस दूसरे चार निशाचरों के साथ आ रहा है। इसमें संदेह नहीं कि यह हमें मारने के लिये ही आता है’
English translation coming soon.
sugrīvasya vacaḥ śrutvā sarve te vānarottamāḥ।
sālānudyamya śailāṁśca idaṁ vacanamabruvan॥
सुग्रीव की यह बात सुनकर वे सभी श्रेष्ठ वानर सालवृक्ष और पर्वत की शिलाएँ उठाकर इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
śīghraṁ vyādiśa no rājan vadhāyaiṣāṁ durātmanām।
nipatanti hatā yāvad dharaṇyāmalpacetanāḥ॥
‘राजन्! आप शीघ्र ही हमें इन दुरात्माओं के वध की आज्ञा दीजिये, जिससे ये मन्दमति निशाचर मरकर ही इस पृथ्वी पर गिरें’
English translation coming soon.
teṣāṁ sambhāṣamāṇānāmanyonyaṁ sa vibhīṣaṇaḥ।
uttaraṁ tīramāsādya khastha eva vyatiṣṭhata॥
आपस में वे इस प्रकार बात कर ही रहे थे कि विभीषण समुद्र के उत्तर तट पर आकर आकाश में ही खड़े हो गये
English translation coming soon.
sa uvāca mahāprājñaḥ svareṇa mahatā mahān।
sugrīvaṁ tāṁśca samprekṣya khastha eva vibhīṣaṇaḥ॥
महाबुद्धिमान् महापुरुष विभीषण ने आकाश में ही स्थित रहकर सुग्रीव तथा उन वानरों की ओर देखते हुए उच्च स्वर से कहा—
English translation coming soon.
rāvaṇo nāma durvṛtto rākṣaso rākṣaseśvaraḥ।
tasyāhamanujo bhrātā vibhīṣaṇa iti śrutaḥ॥
‘रावण नाम का जो दुराचारी राक्षस निशाचरों का राजा है, उसीका मैं छोटा भाई हूँ। मेरा नाम विभीषण है
English translation coming soon.
tena sītā janasthānād hṛtā hatvā jaṭāyuṣam।
ruddhā ca vivaśā dīnā rākṣasībhiḥ surakṣitā॥
‘रावण ने जटायु को मारकर जनस्थान से सीता का अपहरण किया था। उसीने दीन एवं असहाय सीता को रोक रखा है। इन दिनों सीता राक्षसियों के पहरे में रहती हैं
English translation coming soon.
tamahaṁ hetubhirvākyairvividhaiśca nyadarśayam।
sādhu niryātyatāṁ sītā rāmāyeti punaḥ punaḥ॥
‘मैंने भाँति-भाँति के युक्तिसंगत वचनोंद्वारा उसे बारंबार समझाया कि तुम श्रीरामचन्द्रजी की सेवा में सीता को सादर लौटा दो—इसीमें भलाई है
English translation coming soon.
sa ca na pratijagrāha rāvaṇaḥ kālacoditaḥ।
ucyamānaṁ hitaṁ vākyaṁ viparīta ivauṣadham॥
‘यद्यपि मैंने यह बात उसके हित के लिये ही कही थी तथापि काल से प्रेरित होने के कारण रावण ने मेरी बात नहीं मानी। ठीक उसी प्रकार, जैसे मरणासन्न पुरुष औषध नहीं लेता
English translation coming soon.
so'haṁ paruṣitastena dāsavaccāvamānitaḥ।
tyaktvā putrāṁśca dārāṁśca rāghavaṁ śaraṇaṁ gataḥ॥
‘यही नहीं, उसने मुझे बहुत-सी कठोर बातें सुनायीं और दास की भाँति मेरा अपमान किया। इसलिये मैं अपने स्त्री-पुत्रों को वहीं छोड़कर श्रीरघुनाथजी की शरण में आया हूँ
English translation coming soon.
nivedayata māṁ kṣipraṁ rāghavāya mahātmane।
sarvalokaśaraṇyāya vibhīṣaṇamupasthitam॥
‘वानरो! जो समस्त लोकों को शरण देनेवाले हैं, उन महात्मा श्रीरामचन्द्रजी के पास जाकर शीघ्र मेरे आगमन की सूचना दो और उनसे कहो—‘शरणार्थी विभीषण सेवा में उपस्थित हुआ है’
English translation coming soon.
etattu vacanaṁ śrutvā sugrīvo laghuvikramaḥ।
lakṣmaṇasyāgrato rāmaṁ saṁrabdhamidamabravīt॥
विभीषण की यह बात सुनकर शीघ्रगामी सुग्रीव ने तुरंत ही भगवान् श्रीराम के पास जाकर लक्ष्मण के सामने ही कुछ आवेश के साथ इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
praviṣṭaḥ śatrusainyaṁ hi prāptaḥ śatruratarkitaḥ।
nihanyādantaraṁ labdhvā ulūko vāyasāniva॥
‘प्रभो! आज कोई वैरी, जो राक्षस होने के कारण पहले हमारे शत्रु रावण की सेना में सम्मिलित हुआ था, अब अकस्मात् हमारी सेना में प्रवेश पाने के लिये आ गया है। वह मौका पाकर हमें उसी तरह मार डालेगा, जैसे उल्लू कौओं का काम तमाम कर देता है
English translation coming soon.
mantre vyūhe naye cāre yukto bhavitumarhasi।
vānarāṇāṁ ca bhadraṁ te pareṣāṁ ca paraṁtapa॥
‘शत्रुओं को संताप देनेवाले रघुनन्दन! अतः आपको अपने वानरसैनिकों पर अनुग्रह और शत्रुओं का निग्रह करने के लिये कार्याकार्य के विचार, सेना की मोर्चेबंदी, नीतियुक्त उपायों के प्रयोग तथा गुप्तचरों की नियुक्ति आदि के विषय में सतत सावधान रहना चाहिये। ऐसा करने से ही आपका भला होगा
English translation coming soon.
antardhānagatā hyete rākṣasāḥ kāmarūpiṇaḥ।
śūrāśca nikṛtijñāśca teṣāṁ jātu na viśvaset॥
‘ये राक्षसलोग मनमाना रूप धारण कर सकते हैं। इनमें अन्तर्धान होने की भी शक्ति होती है। शूरवीर और मायावी तो ये होते ही हैं। इसलिये इनका कभी विश्वास नहीं करना चाहिये
English translation coming soon.
praṇidhī rākṣasendrasya rāvaṇasya bhavedayam।
anupraviśya so'smāsu bhedaṁ kuryānna saṁśayaḥ॥
‘सम्भव है यह राक्षसराज रावण का कोई गुप्तचर हो। यदि ऐसा हुआ तो हमलोगों में घुसकर यह फूट पैदा कर देगा, इसमें संदेह नहीं
English translation coming soon.
atha vā svayamevaiṣa chidramāsādya buddhimān।
anupraviśya viśvaste kadācit praharedapi॥
‘अथवा यह बुद्धिमान् राक्षस छिद्र पाकर हमारी विश्वस्त सेना के भीतर घुसकर कभी स्वयं ही हमलोगों पर प्रहार कर बैठेगा, इस बात की भी सम्भावना है
English translation coming soon.
mitrāṭavibalaṁ caiva maulabhṛtyabalaṁ tathā।
sarvametad balaṁ grāhyaṁ varjayitvā dviṣadbalam॥
‘मित्रों की, जंगली जातियों की तथा परम्परागत भृत्यों की जो सेनाएँ हैं, इन सब का संग्रह तो किया जा सकता है; किंतु जो शत्रुपक्ष से मिले हुए हों, ऐसे सैनिकों का संग्रह कदापि नहीं करना चाहिये
English translation coming soon.
prakṛtyā rākṣaso hyeṣa bhrātāmitrasya vai prabho।
āgataśca ripuḥ sākṣāt kathamasmiṁśca viśvaset॥
‘प्रभो! यह स्वभाव से तो राक्षस है ही, अपनेको शत्रु का भाई भी बता रहा है। इस दृष्टि से यह साक्षात् हमारा शत्रु ही यहाँ आ पहुँचा है; फिर इसपर कैसे विश्वास किया जा सकता है
English translation coming soon.
rāvaṇasyānujo bhrātā vibhīṣaṇa iti śrutaḥ।
caturbhiḥ saha rakṣobhirbhavantaṁ śaraṇaṁ gataḥ॥
‘रावण का छोटा भाई, जो विभीषण के नाम से प्रसिद्ध है, चार राक्षसों के साथ आपकी शरण में आया है
English translation coming soon.
rāvaṇena praṇītaṁ hi tamavehi vibhīṣaṇam।
tasyāhaṁ nigrahaṁ manye kṣamaṁ kṣamavatāṁ vara॥
‘आप उस विभीषण को रावण का भेजा हुआ ही समझें। उचित व्यापार करनेवालों में श्रेष्ठ रघुनन्दन! मैं तो उसको कैद कर लेना ही उचित समझता हूँ
English translation coming soon.
rākṣaso jihmayā buddhyā saṁdiṣṭo'yamihāgataḥ।
prahartuṁ māyayā channo viśvaste tvayi cānagha॥
‘निष्पाप श्रीराम! मुझे तो ऐसा जान पड़ता है कि यह राक्षस रावण के कहने से ही यहाँ आया है। इसकी बुद्धि में कुटिलता भरी है। यह माया से छिपा रहेगा तथा जब आप इसपर पूरा विश्वास करके इसकी ओर से निश्चिन्त हो जायँगे, तब यह आपहीपर चोट कर बैठेगा। इसी उद्देश्य से इसका यहाँ आना हुआ है
English translation coming soon.
vadhyatāmeṣa tīvreṇa daṇḍena sacivaiḥ saha।
rāvaṇasya nṛśaṁsasya bhrātā hyeṣa vibhīṣaṇaḥ॥
‘यह महाक्रूर रावण का भाई है, इसलिये इसे कठोर दण्ड देकर इसके मन्त्रियोंसहित मार डालना चाहिये’
English translation coming soon.
evamuktvā tu taṁ rāmaṁ saṁrabdho vāhinīpatiḥ।
vākyajño vākyakuśalaṁ tato maunamupāgamat॥
बातचीत की कला जाननेवाले एवं रोष में भरे हुए सेनापति सुग्रीव प्रवचनकुशल श्रीराम से ऐसी बातें कहकर चुप हो गये
English translation coming soon.
sugrīvasya tu tad vākyaṁ śrutvā rāmo mahābalaḥ।
samīpasthānuvācedaṁ hanumatpramukhān kapīn॥
सुग्रीव का वह वचन सुनकर महाबली श्रीराम अपने निकट बैठे हुए हनुमान् आदि वानरों से इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
yaduktaṁ kapirājena rāvaṇāvarajaṁ prati।
vākyaṁ hetumadatyarthaṁ bhavadbhirapi ca śrutam॥
‘वानरो! वानरराज सुग्रीव ने रावण के छोटे भाई विभीषण के विषय में जो अत्यन्त युक्तियुक्त बातें कही हैं, वे तुमलोगों ने भी सुनी हैं
English translation coming soon.
suhṛdāmarthakṛcchreṣu yuktaṁ buddhimatā sadā।
samarthenopasaṁdeṣṭuṁ śāśvatīṁ bhūtimicchatā॥
‘मित्रों की स्थायी उन्नति चाहनेवाले बुद्धिमान् एवं समर्थ पुरुष को कर्तव्याकर्तव्य के विषय में संशय उपस्थित होने पर सदा ही अपनी सम्मति देनी चाहिये’
English translation coming soon.
ityevaṁ paripṛṣṭāste svaṁ svaṁ matamatandritāḥ।
sopacāraṁ tadā rāmamūcuḥ priyacikīrṣavaḥ॥
इस प्रकार सलाह पूछी जाने पर श्रीराम का प्रिय करने की इच्छा रखनेवाले वे सब वानर आलस्य छोड़ उत्साहित हो सादर अपना-अपना मत प्रकट करने लगे—
English translation coming soon.
ajñātaṁ nāsti te kiṁcit triṣu lokeṣu rāghava।
ātmānaṁ pūjayan rāma pṛcchasyasmān suhṛttayā॥
‘रघुनन्दन! तीनों लोकों में कोई ऐसी बात नहीं है, जो आपको ज्ञात न हो, तथापि हम आपके अपने ही अङ्ग हैं, अतः आप मित्रभाव से हमारा सम्मान बढ़ाते हुए हमसे सलाह पूछते हैं
English translation coming soon.
tvaṁ hi satyavrataḥ śūro dhārmiko dṛḍhavikramaḥ।
parīkṣyakārī smṛtimān nisṛṣṭātmā suhṛtsu ca॥
‘आप सत्यव्रती, शूरवीर, धर्मात्मा, सुदृढ़ पराक्रमी, जाँच-बूझकर काम करनेवाले, स्मरणशक्ति से सम्पन्न और मित्रों पर विश्वास करके उन्हींके हाथों में अपने-आपको सौंप देनेवाले हैं
English translation coming soon.
tasmādekaikaśastāvad bruvantu sacivāstava।
hetuto matisampannāḥ samarthāśca punaḥ punaḥ॥
‘इसलिये आपके सभी बुद्धिमान् एवं सामर्थ्यशाली सचिव एक-एक करके बारी-बारी से अपने युक्तियुक्त विचार प्रकट करें’
English translation coming soon.
ityukte rāghavāyātha matimānaṅgado'grataḥ।
vibhīṣaṇaparīkṣārthamuvāca vacanaṁ hariḥ॥
वानरों के ऐसा कहने पर सबसे पहले बुद्धिमान् वानर अङ्गद विभीषण की परीक्षा के लिये सुझाव देते हुए श्रीरघुनाथजी से बोले—
English translation coming soon.
śatroḥ sakāśāt samprāptaḥ sarvathā tarkya eva hi।
viśvāsanīyaḥ sahasā na kartavyo vibhīṣaṇaḥ॥
‘भगवन्! विभीषण शत्रु के पास से आया है, इसलिये उसपर अभी शङ्का ही करनी चाहिये। उसे सहसा विश्वासपात्र नहीं बना लेना चाहिये
English translation coming soon.
chādayitvā''tmabhāvaṁ hi caranti śaṭhabuddhayaḥ।
praharanti ca randhreṣu so'narthaḥ sumahān bhavet॥
‘बहुत-से शठतापूर्ण विचार रखनेवाले लोग अपने मनोभाव को छिपाकर विचरते रहते हैं और मौका पाते ही प्रहार कर बैठते हैं। इससे बहुत बड़ा अनर्थ हो जाता है
English translation coming soon.
arthānarthau viniścitya vyavasāyaṁ bhajeta ha।
guṇataḥ saṁgrahaṁ kuryād doṣatastu visarjayet॥
‘अतः गुण-दोष का विचार करके पहले यह निश्चय कर लेना चाहिये कि इस व्यक्ति से अर्थ की प्राप्ति होगी या अनर्थ की (यह हित का साधन करेगा या अहित का)। यदि उसमें गुण हों तो उसे स्वीकार करे और यदि दोष दिखायी दें तो त्याग दे
English translation coming soon.
yadi doṣo mahāṁstasmiṁstyajyatāmaviśaṅkitam।
guṇān vāpi bahūn jñātvā saṁgrahaḥ kriyatāṁ nṛpa॥
‘महाराज! यदि उसमें महान् दोष हो तो निःसंदेह उसका त्याग कर देना ही उचित है। गुणों की दृष्टि से यदि उसमें बहुत-से सद्गुणों के होने का पता लगे, तभी उस व्यक्ति को अपनाना चाहिये’
English translation coming soon.
śarabhastvatha niścitya sārthaṁ vacanamabravīt।
kṣipramasmin naravyāghra cāraḥ pratividhīyatām॥
तदनन्तर शरभ ने सोच-विचारकर यह सार्थक बात कही—‘पुरुषसिंह! इस विभीषण के ऊपर शीघ्र ही कोई गुप्तचर नियुक्त कर दिया जाय
English translation coming soon.
praṇidhāya hi cāreṇa yathāvat sūkṣmabuddhinā।
parīkṣya ca tataḥ kāryo yathānyāyaṁ parigrahaḥ॥
‘सूक्ष्म बुद्धिवाले गुप्तचर को भेजकर उसके द्वारा यथावत्रूप से उसकी परीक्षा कर ली जाय। इसके बाद यथोचित रीति से उसका संग्रह करना चाहिये’
English translation coming soon.
jāmbavāṁstvatha samprekṣya śāstrabuddhyā vicakṣaṇaḥ।
vākyaṁ vijñāpayāmāsa guṇavad doṣavarjitam॥
इसके बाद परम चतुर जाम्बवान् ने शास्त्रीय बुद्धि से विचार करके ये गुणयुक्त दोषरहित वचन कहे—
English translation coming soon.
baddhavairācca pāpācca rākṣasendrād vibhīṣaṇaḥ।
adeśakāle samprāptaḥ sarvathā śaṁkyatāmayam॥
‘राक्षसराज रावण बड़ा पापी है। उसने हमारे साथ वैर बाँध रखा है और यह विभीषण उसीके पास से आ रहा है। वास्तव में न तो इसके आने का यह समय है और न स्थान ही। इसलिये इसके विषय में सब प्रकार से सशङ्क ही रहना चाहिये’
English translation coming soon.
tato maindastu samprekṣya nayāpanayakovidaḥ।
vākyaṁ vacanasampanno babhāṣe hetumattaram॥
तदनन्तर नीति और अनीति के ज्ञाता तथा वाग्वैभव से सम्पन्न मैन्द ने सोच-विचारकर यह युक्तियुक्त उत्तम बात कही—
English translation coming soon.
anujo nāma tasyaiṣa rāvaṇasya vibhīṣaṇaḥ।
pṛcchyatāṁ madhureṇāyaṁ śanairnarapatīśvara॥
‘महाराज! यह विभीषण रावण का छोटा भाई ही तो है, इसलिये इससे मधुर व्यवहार के साथ धीरे-धीरे सब बातें पूछनी चाहिये
English translation coming soon.
bhāvamasya tu vijñāya tattvatastaṁ kariṣyasi।
yadi duṣṭo na duṣṭo vā buddhipūrvaṁ nararṣabha॥
‘नरश्रेष्ठ! फिर इसके भाव को समझकर आप बुद्धिपूर्वक यह ठीक-ठीक निश्चय करें कि यह दुष्ट है या नहीं। उसके बाद जैसा उचित हो, वैसा करना चाहिये’
English translation coming soon.
atha saṁskārasampanno hanūmān sacivottamaḥ।
uvāca vacanaṁ ślakṣṇamarthavanmadhuraṁ laghu॥
तत्पश्चात् सचिवों में श्रेष्ठ और सम्पूर्ण शास्त्रों के ज्ञानजनित संस्कार से युक्त हनुमान्जी ने ये श्रवणमधुर, सार्थक, सुन्दर और संक्षिप्त वचन कहे—
English translation coming soon.
na bhavantaṁ matiśreṣṭhaṁ samarthaṁ vadatāṁ varam।
atiśāyayituṁ śakto bṛhaspatirapi bruvan॥
‘प्रभो! आप बुद्धिमानों में उत्तम, सामर्थ्यशाली और वक्ताओं में श्रेष्ठ हैं। यदि बृहस्पति भी भाषण दें तो वे अपनेको आपसे बढ़कर वक्ता नहीं सिद्ध कर सकते
English translation coming soon.
na vādānnāpi saṁgharṣānnādhikyānna ca kāmataḥ।
vakṣyāmi vacanaṁ rājan yathārthaṁ rāma gauravāt॥
‘महाराज श्रीराम! मैं जो कुछ निवेदन करूँगा, वह वाद-विवाद या तर्क, स्पर्धा, अधिक बुद्धिमत्ता के अभिमान अथवा किसी प्रकार की कामना से नहीं करूँगा। मैं तो कार्य की गुरुता पर दृष्टि रखकर जो यथार्थ समझूँगा, वही बात कहूँगा
English translation coming soon.
arthānarthanimittaṁ hi yaduktaṁ sacivaistava।
tatra doṣaṁ prapaśyāmi kriyā nahyupapadyate॥
‘आपके मन्त्रियों ने जो अर्थ और अनर्थ के निर्णय के लिये गुण-दोष की परीक्षा करने का सुझाव दिया है, उसमें मुझे दोष दिखायी देता है; क्योंकि इस समय परीक्षा लेना कदापि सम्भव नहीं है
English translation coming soon.
ṛte niyogāt sāmarthyamavaboddhuṁ na śakyate।
sahasā viniyogo'pi doṣavān pratibhāti me॥
‘विभीषण आश्रय देने के योग्य हैं या नहीं—इसका निर्णय उसे किसी काम में नियुक्त किये बिना नहीं हो सकता और सहसा उसे किसी काम में लगा देना भी मुझे सदोष ही प्रतीत होता है
English translation coming soon.
cārapraṇihitaṁ yuktaṁ yaduktaṁ sacivaistava।
arthasyāsambhavāt tatra kāraṇaṁ nopapadyate॥
‘आपके मन्त्रियों ने जो गुप्तचर नियुक्त करने की बात कही है, उसका कोई प्रयोजन न होने से वैसा करने का कोई युक्तियुक्त कारण नहीं दिखायी देता। (जो दूर रहता हो और जिसका वृत्तान्त ज्ञात न हो, उसीके लिये गुप्तचर की नियुक्ति की जाती है। जो सामने खड़ा है और स्पष्टरूप से अपना वृत्तान्त बता रहा है, उसके लिये गुप्तचर भेजने की क्या आवश्यकता है)
English translation coming soon.
adeśakāle samprāpta ityayaṁ yad vibhīṣaṇaḥ।
vivakṣā tatra me'stīyaṁ tāṁ nibodha yathāmati॥
‘इसके सिवा जो यह कहा गया है कि विभीषण का इस समय यहाँ आना देश-काल के अनुरूप नहीं है। उसके विषय में भी मैं अपनी बुद्धि के अनुसार कुछ कहना चाहता हूँ। आप सुनें
English translation coming soon.
eṣa deśaśca kālaśca bhavatīha yathā tathā।
puruṣāt puruṣaṁ prāpya tathā doṣaguṇāvapi॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
daurātmyaṁ rāvaṇe dṛṣṭvā vikramaṁ ca tathā tvayi।
yuktamāgamanaṁ hyatra sadṛśaṁ tasya buddhitaḥ॥
‘उसके यहाँ आने का यही उत्तम देश और काल है, यह बात जिस तरह सिद्ध होती है, वैसा बता रहा हूँ। विभीषण एक नीच पुरुष के पास से चलकर एक श्रेष्ठ पुरुष के पास आया है। उसने दोनों के दोषों और गुणों का भी विवेचन किया है। तत्पश्चात् रावण में दुष्टता और आपमें पराक्रम देख वह रावण को छोड़कर आपके पास आ गया है। इसलिये उसका यहाँ आगमन सर्वथा उचित और उसकी उत्तम बुद्धि के अनुरूप है
English translation coming soon.
ajñātarūpaiḥ puruṣaiḥ sa rājan pṛcchyatāmiti।
yaduktamatra me prekṣā kācidasti samīkṣitā॥
‘राजन्! किसी मन्त्री के द्वारा जो यह कहा गया है कि अपरिचित पुरुषोंद्वारा इससे सारी बातें पूछी जायँ। उसके विषय में मेरा जाँच-बूझकर निश्चित किया हुआ विचार है, जिसे आपके सामने रखता हूँ
English translation coming soon.
pṛcchyamāno viśaṅketa sahasā buddhimān vacaḥ।
tatra mitraṁ praduṣyeta mithyā pṛṣṭaṁ sukhāgatam॥
‘यदि कोई अपरिचित व्यक्ति यह पूछेगा कि तुम कौन हो, कहाँ से आये हो? किसलिये आये हो? इत्यादि, तब कोई बुद्धिमान् पुरुष सहसा उस पूछनेवाले पर संदेह करने लगेगा और यदि उसे यह मालूम हो जायगा कि सब कुछ जानते हुए भी मुझसे झूठे ही पूछा जा रहा है, तब सुख के लिये आये हुए उस नवागत मित्र का हृदय कलुषित हो जायगा (इस प्रकार हमें एक मित्र के लाभ से वञ्चित होना पड़ेगा)
English translation coming soon.
aśakyaṁ sahasā rājan bhāvo boddhuṁ parasya vai।
antareṇa svarairbhinnairnaipuṇyaṁ paśyatāṁ bhṛśam॥
‘इसके सिवा महाराज! किसी दूसरे के मन की बात को सहसा समझ लेना असम्भव है। बीच-बीच में स्वरभेद से आप अच्छी तरह यह निश्चय कर लें कि यह साधुभाव से आया है या असाधुभाव से
English translation coming soon.
na tvasya bruvato jātu lakṣyate duṣṭabhāvatā।
prasannaṁ vadanaṁ cāpi tasmānme nāsti saṁśayaḥ॥
‘इसकी बातचीत से भी कभी इसका दुर्भाव नहीं लक्षित होता। इसका मुख भी प्रसन्न है। इसलिये मेरे मन में इसके प्रति कोई संदेह नहीं है
English translation coming soon.
aśaṅkitamatiḥ svastho na śaṭhaḥ parisarpati।
na cāsya duṣṭavāgasti tasmānme nāsti saṁśayaḥ॥
‘दुष्ट पुरुष कभी निःशङ्क एवं स्वस्थचित्त होकर सामने नहीं आ सकता। इसके सिवा इसकी वाणी भी दोषयुक्त नहीं है। अतः मुझे इसके विषय में कोई संदेह नहीं है
English translation coming soon.
ākāraśchādyamāno'pi na śakyo vinigūhitum।
balāddhi vivṛṇotyeva bhāvamantargataṁ nṛṇām॥
‘कोई अपने आकार को कितना ही क्यों न छिपाये, उसके भीतर का भाव कभी छिप नहीं सकता। बाहर का आकार पुरुषों के आन्तरिक भाव को बलात् प्रकट कर देता है
English translation coming soon.
deśakālopapannaṁ ca kāryaṁ kāryavidāṁ vara।
saphalaṁ kurute kṣipraṁ prayogeṇābhisaṁhitam॥
‘कार्यवेत्ताओं में श्रेष्ठ रघुनन्दन! विभीषण का यहाँ आगमनरूप जो कार्य है, वह देश-काल के अनुरूप ही है। ऐसा कार्य यदि योग्य पुरुष के द्वारा सम्पादित हो तो अपने-आपको शीघ्र सफल बनाता है
English translation coming soon.
udyogaṁ tava samprekṣya mithyāvṛttaṁ ca rāvaṇam।
vālinaṁ ca hataṁ śrutvā sugrīvaṁ cābhiṣecitam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rājyaṁ prārthayamānastu buddhipūrvamihāgataḥ।
etāvat tu puraskṛtya yujyate tasya saṁgrahaḥ॥
‘आपके उद्योग, रावण के मिथ्याचार, वाली के वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक का समाचार जान-सुनकर राज्य पाने की इच्छा से यह समझ-बूझकर ही यहाँ आपके पास आया है (इसके मन में यह विश्वास है कि शरणागतवत्सल दयालु श्रीराम अवश्य ही मेरी रक्षा करेंगे और राज्य भी दे देंगे)। इन्हीं सब बातों को दृष्टि में रखकर विभीषण का संग्रह करना—उसे अपना लेना मुझे उचित जान पड़ता है
English translation coming soon.
yathāśakti mayoktaṁ tu rākṣasasyārjavaṁ prati।
pramāṇaṁ tvaṁ hi śeṣasya śrutvā buddhimatāṁ vara॥
‘बुद्धिमानों में श्रेष्ठ रघुनाथ! इस प्रकार इस राक्षस की सरलता और निर्दोषता के विषय में मैंने यथाशक्ति निवेदन किया। इसे सुनकर आगे आप जैसा उचित समझें, वैसा करें’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे सप्तदशः सर्गः॥ १७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें सत्रहवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ १७ ॥