नगरकी रक्षाके लिये सैनिकोंकी नियुक्ति, रावणका सीताके प्रति अपनी आसक्ति बताकर उनके हरणका प्रसंग बताना और भावी कर्तव्यके लिये सभासदोंकी सम्मति माँगना, कुम्भकर्णका पहले तो उसे फटकारना, फिर समस्त शत्रुओंके वधका स्वयं ही भार उठाना
sa tāṁ pariṣadaṁ kṛtsnāṁ samīkṣya samitiṁjayaḥ।
pracodayāmāsa tadā prahastaṁ vāhinīpatim॥
शत्रुविजयी रावण ने उस सम्पूर्ण सभा की ओर दृष्टिपात करके सेनापति प्रहस्त को उस समय इस प्रकार आदेश दिया—
English translation coming soon.
senāpate yathā te syuḥ kṛtavidyāścaturvidhāḥ।
yodhā nagararakṣāyāṁ tathā vyādeṣṭumarhasi॥
‘सेनापते! तुम सैनिकों को ऐसी आज्ञा दो, जिससे तुम्हारे अस्त्रविद्या में पारंगत रथी, घुड़सवार, हाथीसवार और पैदल योद्धा नगर की रक्षा में तत्पर रहें’
English translation coming soon.
sa prahastaḥ praṇītātmā cikīrṣan rājaśāsanam।
vinikṣipad balaṁ sarvaṁ bahirantaśca mandire॥
अपने मन को वश में रखनेवाले प्रहस्त ने राजा के आदेश का पालन करने की इच्छा से सारी सेना को नगर के बाहर और भीतर यथायोग्य स्थानों पर नियुक्त कर दिया
English translation coming soon.
tato vinikṣipya balaṁ sarvaṁ nagaraguptaye।
prahastaḥ pramukhe rājño niṣasāda jagāda ca॥
नगर की रक्षा के लिये सारी सेना को तैनात करके प्रहस्त राजा रावण के सामने आ बैठा और इस प्रकार बोला—
English translation coming soon.
vihitaṁ bahirantaśca balaṁ balavatastava।
kuruṣvāvimanāḥ kṣipraṁ yadabhipretamasti te॥
‘राक्षसराज! आप महाबली महाराज की सेना को मैंने नगर के बाहर और भीतर यथास्थान नियुक्त कर दिया है। अब आप स्वस्थचित्त होकर शीघ्र ही अपने अभीष्ट कार्य का सम्पादन कीजिये’
English translation coming soon.
prahastasya vacaḥ śrutvā rājā rājyahitaiṣiṇaḥ।
sukhepsuḥ suhṛdāṁ madhye vyājahāra sa rāvaṇaḥ॥
राज्य का हित चाहनेवाले प्रहस्त की यह बात सुनकर अपने सुख की इच्छा रखनेवाले रावण ने सुहृदों के बीच में यह बात कही—
English translation coming soon.
priyāpriye sukhe duḥkhe lābhālābhe hitāhite।
dharmakāmārthakṛcchreṣu yūyamarhatha veditum॥
‘सभासदो! धर्म, अर्थ और कामविषयक संकट उपस्थित होने पर आपलोग प्रिय-अप्रिय, सुख-दुःख, लाभ-हानि और हिताहित का विचार करने में समर्थ हैं
English translation coming soon.
sarvakṛtyāni yuṣmābhiḥ samārabdhāni sarvadā।
mantrakarmaniyuktāni na jātu viphalāni me॥
‘आपलोगों ने सदा परस्पर विचार करके जिन-जिन कार्यों का आरम्भ किया है, वे सब-के-सब मेरे लिये कभी निष्फल नहीं हुए हैं
English translation coming soon.
sasomagrahanakṣatrairmarudbhiriva vāsavaḥ।
bhavadbhirahamatyarthaṁ vṛtaḥ śriyamavāpnuyām॥
‘जैसे चन्द्रमा, ग्रह और नक्षत्रोंसहित मरुद्गणों से घिरे हुए इन्द्र स्वर्ग की सम्पत्ति का उपभोग करते हैं, उसी भाँति आपलोगों से घिरा रहकर मैं भी लङ्का की प्रचुर राजलक्ष्मी का सुख भोगता रहूँ—यही मेरी अभिलाषा है
English translation coming soon.
ahaṁ tu khalu sarvān vaḥ samarthayitumudyataḥ।
kumbhakarṇasya tu svapnānnemamarthamacodayam॥
‘मैंने जो काम किया है, उसे मैं पहले ही आप सबके सामने रखकर आपके द्वारा उसका समर्थन चाहता था, परंतु उस समय कुम्भकर्ण सोये हुए थे, इसलिये मैंने इसकी चर्चा नहीं चलायी
English translation coming soon.
ayaṁ hi suptaḥ ṣaṇmāsān kumbhakarṇo mahābalaḥ।
sarvaśastrabhṛtāṁ mukhyaḥ sa idānīṁ samutthitaḥ॥
‘समस्त शस्त्रधारियों में श्रेष्ठ महाबली कुम्भकर्ण छः महीने से सो रहे थे। अभी इनकी नींद खुली है
English translation coming soon.
iyaṁ ca daṇḍakāraṇyād rāmasya mahiṣī priyā।
rakṣobhiścaritoddeśādānītā janakātmajā॥
‘मैं दण्डकारण्य से, जो राक्षसों के विचरने का स्थान है, राम की प्यारी रानी जनकदुलारी सीता को हर लाया हूँ
English translation coming soon.
sā me na śayyāmāroḍhumicchatyalasagāminī।
triṣu lokeṣu cānyā me na sītāsadṛśī tathā॥
‘किंतु वह मन्दगामिनी सीता मेरी शय्या पर आरूढ होना नहीं चाहती है। मेरी दृष्टि में तीनों लोकों के भीतर सीता के समान सुन्दरी दूसरी कोई स्त्री नहीं है
English translation coming soon.
tanumadhyā pṛthuśroṇī śaradindunibhānanā।
hemabimbanibhā saumyā māyeva mayanirmitā॥
‘उसके शरीर का मध्यभाग अत्यन्त सूक्ष्म है, कटि के पीछे का भाग स्थूल है, मुख शरत्काल के चन्द्रमा को लज्जित करता है, वह सौम्य रूप और स्वभाववाली सीता सोने की बनी हुई प्रतिमा-सी जान पड़ती है। ऐसा लगता है, जैसे वह मयासुर की रची हुई कोई माया हो
English translation coming soon.
sulohitatalau ślakṣṇau caraṇau supratiṣṭhitau।
dṛṣṭvā tāmranakhau tasyā dīpyate me śarīrajaḥ॥
‘उसके चरणों के तलवे लाल रंग के हैं। दोनों पैर सुन्दर, चिकने और सुडौल हैं तथा उनके नख ताँबे-जैसे लाल हैं। सीता के उन चरणों को देखकर मेरी कामाग्नि प्रज्वलित हो उठती है
English translation coming soon.
hutāgnerarcisaṁkāśāmenāṁ saurīmiva prabhām।
unnasaṁ vimalaṁ valgu vadanaṁ cārulocanam॥
paśyaṁstadavaśastasyāḥ kāmasya vaśameyivān।
‘जिसमें घी की आहुति डाली गयी हो, उस अग्नि की लपट और सूर्य की प्रभा के समान इस तेजस्विनी सीता को देखकर तथा ऊँची नाक और विशाल नेत्रों से सुशोभित उसके निर्मल एवं मनोहर मुख का अवलोकन करके मैं अपने वश में नहीं रह गया हूँ। काम ने मुझे अपने अधीन कर लिया है
English translation coming soon.
krodhaharṣasamānena durvarṇakaraṇena ca॥
śokasaṁtāpanityena kāmena kaluṣīkṛtaḥ।
‘जो क्रोध और हर्ष दोनों अवस्थाओं में समानरूप से बना रहता है, शरीर की कान्ति को फीकी कर देता है और शोक तथा संताप के समय भी कभी मन से दूर नहीं होता, उस काम ने मेरे हृदय को कलुषित (व्याकुल) कर दिया है
English translation coming soon.
sā tu saṁvatsaraṁ kālaṁ māmayācata bhāminī॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pratīkṣamāṇā bhartāraṁ rāmamāyatalocanā।
tanmayā cārunetrāyāḥ pratijñātaṁ vacaḥ śubham॥
‘विशाल नेत्रोंवाली माननीय सीता ने मुझसे एक वर्ष का समय माँगा है। इस बीच में वह अपने पति श्रीराम की प्रतीक्षा करेगी। मैंने मनोहर नेत्रोंवाली सीता के उस सुन्दर वचन को सुनकर उसे पूर्ण करने की प्रतिज्ञा कर ली है*
English translation coming soon.
śrānto'haṁ satataṁ kāmād yāto haya ivādhvani।
kathaṁ sāgaramakṣobhyaṁ tariṣyanti vanaukasaḥ॥
bahusattvajhaṣākīrṇaṁ tau vā daśarathātmajau।
‘जैसे बड़े मार्ग में चलते-चलते घोड़ा थक जाता है, उसी प्रकार मैं भी कामपीड़ा से थकावट का अनुभव कर रहा हूँ। वैसे तो मुझे शत्रुओं की ओर से कोई डर नहीं है; क्योंकि वे वनवासी वानर अथवा वे दोनों दशरथकुमार श्रीराम और लक्ष्मण असंख्य जल-जन्तुओं तथा मत्स्यों से भरे हुए अलङ्घ्य महासागर को कैसे पार कर सकेंगे?
English translation coming soon.
athavā kapinaikena kṛtaṁ naḥ kadanaṁ mahat॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
durjñeyāḥ kāryagatayo brūta yasya yathāmati।
mānuṣānno bhayaṁ nāsti tathāpi tu vimṛśyatām॥
‘अथवा एक ही वानर ने आकर हमारे यहाँ महान् संहार मचा दिया था। इसलिये कार्यसिद्धि के उपायों को समझ लेना अत्यन्त कठिन है। अतः जिसको अपनी बुद्धि के अनुसार जैसा उचित जान पड़े, वह वैसा ही बतावे। तुम सब लोग अपने विचार अवश्य व्यक्त करो। यद्यपि हमें मनुष्य से कोई भय नहीं है, तथापि तुम्हें विजय के उपाय पर विचार तो करना ही चाहिये
English translation coming soon.
tadā devāsure yuddhe yuṣmābhiḥ sahito'jayam।
te me bhavantaśca tathā sugrīvapramukhān harīn॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pare pāre samudrasya puraskṛtya nṛpātmajau।
sītāyāḥ padavīṁ prāpya samprāptau varuṇālayam॥
‘उन दिनों जब देवताओं और असुरों का युद्ध चल रहा था, उसमें आप सब लोगों की सहायता से ही मैंने विजय प्राप्त की थी। आज भी आप मेरे उसी प्रकार सहायक हैं। वे दोनों राजकुमार सीता का पता पाकर सुग्रीव आदि वानरों को साथ लिये समुद्र के उस तटतक पहुँच चुके हैं
English translation coming soon.
adeyā ca yathā sītā vadhyau daśarathātmajau।
bhavadbhirmantryatāṁ mantraḥ sunītaṁ cābhidhīyatām॥
‘अब आपलोग आपस में सलाह कीजिये और कोई ऐसी सुन्दर नीति बताइये, जिससे सीता को लौटाना न पड़े तथा वे दोनों दशरथकुमार मारे जायँ
English translation coming soon.
nahi śaktiṁ prapaśyāmi jagatyanyasya kasyacit।
sāgaraṁ vānaraistīrtvā niścayena jayo mama॥
‘वानरों के साथ समुद्र को पार करके यहाँतक आने की शक्ति जगत् में राम के सिवा और किसीमें नहीं देखता हूँ (किंतु राम और वानर यहाँ आकर भी मेरा कुछ बिगाड़ नहीं सकते), अतः यह निश्चय है कि जीत मेरी ही होगी’
English translation coming soon.
tasya kāmaparītasya niśamya paridevitam।
kumbhakarṇaḥ pracukrodha vacanaṁ cedamabravīt॥
कामातुर रावण का यह खेदपूर्ण प्रलाप सुनकर कुम्भकर्ण को क्रोध आ गया और उसने इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
yadā tu rāmasya salakṣmaṇasya
prasahya sītā khalu sā ihāhṛtā।
sakṛt samīkṣyaiva suniścitaṁ tadā
bhajeta cittaṁ yamuneva yāmunam॥
‘जब तुम लक्ष्मणसहित श्रीराम के आश्रम से एक बार स्वयं ही मनमाना विचार करके सीता को यहाँ बलपूर्वक हर लाये थे, उसी समय तुम्हारे चित्त को हमलोगों के साथ इस विषय में सुनिश्चित विचार कर लेना चाहिये था। ठीक उसी तरह जैसे यमुना जब पृथ्वी पर उतरने को उद्यत हुई, तभी उन्होंने यमुनोत्री पर्वत के कुण्डविशेष को अपने जल से पूर्ण किया था (पृथ्वी पर उतर जाने के बाद उनका वेग जब समुद्र में जाकर शान्त हो गया, तब वे पुनः उस कुण्ड को नहीं भर सकतीं, उसी प्रकार तुमने भी जब विचार करने का अवसर था, तब तो हमारे साथ बैठकर विचार किया नहीं। अब अवसर बिताकर सारा काम बिगड़ जाने के बाद तुम विचार करने चले हो)
English translation coming soon.
sarvametanmahārāja kṛtamapratimaṁ tava।
vidhīyeta sahāsmābhirādāvevāsya karmaṇaḥ॥
‘महाराज! तुमने जो यह छलपूर्वक छिपकर परस्त्री-हरण आदि कार्य किया है, यह सब तुम्हारे लिये बहुत अनुचित है। इस पापकर्म को करने से पहले ही आपको हमारे साथ परामर्श कर लेना चाहिये था
English translation coming soon.
nyāyena rājakāryāṇi yaḥ karoti daśānana।
na sa saṁtapyate paścānniścitārthamatirnṛpaḥ॥
‘दशानन! जो राजा सब राजकार्य न्यायपूर्वक करता है, उसकी बुद्धि निश्चयपूर्ण होने के कारण उसे पीछे पछताना नहीं पड़ता है
English translation coming soon.
anupāyena karmāṇi viparītāni yāni ca।
kriyamāṇāni duṣyanti havīṁṣyaprayateṣviva॥
‘जो कर्म उचित उपाय का अवलम्बन किये बिना ही किये जाते हैं तथा जो लोक और शास्त्र के विपरीत होते हैं, वे पापकर्म उसी तरह दोष की प्राप्ति कराते हैं, जैसे अपवित्र आभिचारिक यज्ञों में होमे गये हविष्य
English translation coming soon.
yaḥ paścāt pūrvakāryāṇi karmāṇyabhicikīrṣati।
pūrvaṁ cāparakāryāṇi sa na veda nayānayau॥
‘जो पहले करनेयोग्य कार्यों को पीछे करना चाहता है और पीछे करनेयोग्य काम पहले ही कर डालता है, वह नीति और अनीति को नहीं जानता
English translation coming soon.
capalasya tu kṛtyeṣu prasamīkṣyādhikaṁ balam।
chidramanye prapadyante krauñcasya khamiva dvijāḥ॥
‘शत्रुलोग अपने विपक्षी के बल को अपने से अधिक देखकर भी यदि वह हर काम में चपल (जल्दबाज) है तो उसका दमन करने के लिये उसी तरह उसके छिद्र ढूँढ़ते रहते हैं, जैसे पक्षी दुर्लङ्घ्य क्रौञ्च पर्वत को लाँघकर आगे बढ़ने के लिये उसके (उस) छिद्र का* आश्रय लेते हैं (जिसे कुमार कार्तिकेय ने अपनी शक्ति का प्रहार करके बनाया था)
English translation coming soon.
tvayedaṁ mahadārabdhaṁ kāryamapraticintitam।
diṣṭyā tvāṁ nāvadhīd rāmo viṣamiśramivāmiṣam॥
‘महाराज! तुमने भावी परिणाम का विचार किये बिना ही यह बहुत बड़ा दुष्कर्म आरम्भ किया है। जैसे विषमिश्रित भोजन खानेवाले के प्राण हर लेता है, उसी प्रकार श्रीरामचन्द्रजी तुम्हारा वध कर डालेंगे। उन्होंने अभीतक तुम्हें मार नहीं डाला, इसे अपने लिये सौभाग्य की बात समझो
English translation coming soon.
tasmāt tvayā samārabdhaṁ karma hyapratimaṁ paraiḥ।
ahaṁ samīkariṣyāmi hatvā śatrūṁstavānagha॥
‘अनघ! यद्यपि तुमने शत्रुओं के साथ अनुचित कर्म आरम्भ किया है, तथापि मैं तुम्हारे शत्रुओं का संहार करके सबको ठीक कर दूँगा
English translation coming soon.
ahamutsādayiṣyāmi śatrūṁstava niśācara।
yadi śakravivasvantau yadi pāvakamārutau।
tāvahaṁ yodhayiṣyāmi kuberavaruṇāvapi॥
‘निशाचर! तुम्हारे शत्रु यदि इन्द्र, सूर्य, अग्नि, वायु, कुबेर और वरुण भी हों तो मैं उनके साथ युद्ध करूँगा और तुम्हारे सभी शत्रुओं को उखाड़ फेंकूँगा
English translation coming soon.
girimātraśarīrasya mahāparighayodhinaḥ।
nardatastīkṣṇadaṁṣṭrasya bibhīyād vai puraṁdaraḥ॥
‘मैं पर्वत के समान विशाल एवं तीखी दाढ़ों से युक्त शरीर धारण करके महान् परिघ हाथ में ले समरभूमि में जूझता हुआ जब गर्जना करूँगा, उस समय देवराज इन्द्र भी भयभीत हो जायेंगे
English translation coming soon.
punarmā sa dvitīyena śareṇa nihaniṣyati।
tato'haṁ tasya pāsyāmi rudhiraṁ kāmamāśvasa॥
‘राम मुझे एक बाण से मारकर दूसरे बाण से मारने लगेंगे, उसी बीच में मैं उनका खून पी लूँगा। इसलिये तुम पूर्णतः निश्चिन्त हो जाओ
English translation coming soon.
vadhena vai dāśaratheḥ sukhāvahaṁ
jayaṁ tavāhartumahaṁ yatiṣye।
hatvā ca rāmaṁ saha lakṣmaṇena
khādāmi sarvān hariyūthamukhyān॥
‘मैं दशरथनन्दन श्रीराम का वध करके तुम्हारे लिये सुखदायिनी विजय सुलभ कराने का प्रयत्न करूँगा। लक्ष्मणसहित राम को मारकर समस्त वानरयूथपतियों को खा जाऊँगा
English translation coming soon.
ramasva kāmaṁ piba cāgryavāruṇīṁ
kuruṣva kāryāṇi hitāni vijvaraḥ।
mayā tu rāme gamite yamakṣayaṁ
cirāya sītā vaśagā bhaviṣyati॥
‘तुम मौज से विहार करो। उत्तम वारुणी का पान करो और निश्चिन्त होकर अपने लिये हितकर कार्य करते रहो। मेरे द्वारा राम के यमलोक भेज दिये जाने पर सीता चिरकाल के लिये तुम्हारे अधीन हो जायगी’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे द्वादशः सर्गः॥ १२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें बारहवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ १२ ॥