रावण और उसके सभासदोंका सभाभवनमें एकत्र होना
sa babhūva kṛśo rājā maithilīkāmamohitaḥ।
asanmānācca suhṛdāṁ pāpaḥ pāpena karmaṇā॥
राक्षसों का राजा रावण मिथिलेशकुमारी सीता के प्रति काम से मोहित हो रहा था, उसके हितैषी सुहृद् विभीषण आदि उसका अनादर करने लगे थे—उसके कुकृत्यों की निन्दा करते थे तथा वह सीताहरणरूपी जघन्य पाप-कर्म के कारण पापी घोषित किया गया था—इन सब कारणों से वह अत्यन्त कृश (चिन्तायुक्त एवं दुर्बल) हो गया था
English translation coming soon.
atīva kāmasampanno vaidehīmanucintayan।
atītasamaye kāle tasmin vai yudhi rāvaṇaḥ।
amātyaiśca suhṛdbhiśca prāptakālamamanyata॥
वह अत्यन्त काम से पीड़ित होकर बारंबार विदेहकुमारी का चिन्तन करता था, इसलिये युद्ध का अवसर बीत जाने पर भी उसने उस समय मन्त्रियों और सुहृदों के साथ सलाह करके युद्ध को ही समयोचित कर्तव्य माना
English translation coming soon.
sa hemajālavitataṁ maṇividrumabhūṣitam।
upagamya vinītāśvamāruroha mahāratham॥
वह सोने की जाली से आच्छादित तथा मणि एवं मूँगों से विभूषित एक विशाल रथ पर, जिसमें सुशिक्षित घोड़े जुते हुए थे; जा चढ़ा
English translation coming soon.
tamāsthāya rathaśreṣṭhaṁ mahāmeghasamasvanam।
prayayau rakṣasāṁ śreṣṭho daśagrīvaḥ sabhāṁ prati॥
महान् मेघों की गर्जना के समान घर्घराहट पैदा करनेवाले उस उत्तम रथ पर आरूढ़ हो राक्षसशिरोमणि दशग्रीव सभाभवन की ओर प्रस्थित हुआ
English translation coming soon.
asicarmadharā yodhāḥ sarvāyudhadharāstataḥ।
rākṣasā rākṣasendrasya purastāt sampratasthire॥
उस समय राक्षसराज रावण के आगे-आगे ढाल-तलवार एवं सब प्रकार के आयुध धारण करनेवाले बहुसंख्यक राक्षस योद्धा जा रहे थे
English translation coming soon.
nānāvikṛtaveṣāśca nānābhūṣaṇabhūṣitāḥ।
pārśvataḥ pṛṣṭhataścainaṁ parivārya yayustadā॥
इसी तरह भाँति-भाँति के आभूषणों से विभूषित और नाना प्रकार के विकराल वेषवाले अगणित निशाचर उसे दायें-बायें और पीछे की ओर से घेरकर चल रहे थे
English translation coming soon.
rathaiścātirathāḥ śīghraṁ mattaiśca varavāraṇaiḥ।
anūtpeturdaśagrīvamākrīḍadbhiśca vājibhiḥ॥
रावण के प्रस्थान करते ही बहुत-से अतिरथी वीर रथों, मतवाले गजराजों और खेल-खेल में तरह-तरह की चालें दिखानेवाले घोड़ों पर सवार हो तुरंत उसके पीछे चल दिये
English translation coming soon.
gadāparighahastāśca śaktitomarapāṇayaḥ।
paraśvadhadharāścānye tathānye śūlapāṇayaḥ।
tatastūryasahasrāṇāṁ saṁjajñe niḥsvano mahān॥
किन्हीं के हाथों में गदा और परिघ शोभा पा रहे थे। कोई शक्ति और तोमर लिये हुए थे। कुछ लोगों ने फरसे धारण कर रखे थे तथा अन्य राक्षसों के हाथों में शूल चमक रहे थे, फिर तो वहाँ सहस्रों वाद्यों का महान् घोष होने लगा
English translation coming soon.
tumulaḥ śaṅkhaśabdaśca sabhāṁ gacchati rāvaṇe।
sa nemighoṣeṇa mahān sahasābhininādayan॥
rājamārgaṁ śriyā juṣṭaṁ pratipede mahārathaḥ।
रावण के सभाभवन की ओर यात्रा करते समय तुमुल शङ्खध्वनि होने लगी। उसका वह विशाल रथ अपने पहियों की घर्घराहट से सम्पूर्ण दिशाओं को प्रतिध्वनित करता हुआ सहसा शोभाशाली राजमार्ग पर जा पहुँचा
English translation coming soon.
vimalaṁ cātapatraṁ ca pragṛhītamaśobhata॥
pāṇḍuraṁ rākṣasendrasya pūrṇastārādhipo yathā।
उस समय राक्षसराज रावण के ऊपर तना हुआ निर्मल श्वेत छत्र पूर्ण चन्द्रमा के समान शोभा पा रहा था
English translation coming soon.
hemamañjarigarbhe ca śuddhasphaṭikavigrahe॥
cāmaravyajane tasya rejatuḥ savyadakṣiṇe।
उसके दाहिने और बायें भाग में शुद्ध स्फटिक के डंडेवाले चँवर और व्यजन, जिनमें सोने की मञ्जरियाँ बनी हुई थीं, बड़ी शोभा पा रहे थे
English translation coming soon.
te kṛtāñjalayaḥ sarve rathasthaṁ pṛthivīsthitāḥ॥
rākṣasā rākṣasaśreṣṭhaṁ śirobhistaṁ vavandire।
मार्ग में पृथ्वी पर खड़े हुए सभी राक्षस दोनों हाथ जोड़ रथ पर बैठे हुए राक्षसशिरोमणि रावण की सिर झुकाकर वन्दना करते थे
English translation coming soon.
rākṣasaiḥ stūyamānaḥ sañjayāśīrbhirariṁdamaḥ॥
āsasāda mahātejāḥ sabhāṁ viracitāṁ tadā।
राक्षसोंद्वारा की गयी स्तुति, जय-जयकार और आशीर्वाद सुनता हुआ शत्रुदमन महातेजस्वी रावण उस समय विश्वकर्माद्वारा निर्मित राजसभा में पहुँचा
English translation coming soon.
suvarṇarajatāstīrṇāṁ viśuddhasphaṭikāntarām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
virājamāno vapuṣā rukmapaṭṭottaracchadām।
tāṁ piśācaśataiḥ ṣaḍbhirabhiguptāṁ sadāprabhām॥
praviveśa mahātejāḥ sukṛtāṁ viśvakarmaṇā।
उस सभा के फर्श में सोने-चाँदी का काम किया हुआ था तथा बीच-बीच में विशुद्ध स्फटिक भी जड़ा गया था। उसमें सोने के कामवाले रेशमी वस्त्रों की चादरें बिछी हुई थीं। वह सभा सदा अपनी प्रभा से उद्भासित होती रहती थी। छः सौ पिशाच उसकी रक्षा करते थे। विश्वकर्मा ने उसे बहुत ही सुन्दर बनाया था। अपने शरीर से सुशोभित होनेवाले महातेजस्वी रावण ने उस सभा में प्रवेश किया
English translation coming soon.
tasyāṁ tu vaidūryamayaṁ priyakājinasaṁvṛtam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
mahatsopāśrayaṁ bheje rāvaṇaḥ paramāsanam।
tataḥ śaśāseśvaravaddūtām̐llaghuparākramān॥
उस सभाभवन में वैदूर्यमणि (नीलम)-का बना हुआ एक विशाल और उत्तम सिंहासन था, जिसपर अत्यन्त मुलायम चमड़ेवाले ‘प्रियक’ नामक मृग का चर्म बिछा था और उसपर मसनँद भी रखा हुआ था। रावण उसीपर बैठ गया। फिर उसने अपने शीघ्रगामी दूतों को आज्ञा दी—
English translation coming soon.
samānayata me kṣipramihaitān rākṣasāniti।
kṛtyamasti mahajjāne kartavyamiti śatrubhiḥ॥
‘तुमलोग शीघ्र ही यहाँ बैठनेवाले सुविख्यात राक्षसों को मेरे पास बुला ले आओ; क्योंकि शत्रुओं के साथ करनेयोग्य महान् कार्य मुझपर आ पड़ा है। इस बात को मैं अच्छी तरह समझ रहा हूँ (अतः इसपर विचार करने के लिये सब सभासदों का यहाँ आना अत्यन्त आवश्यक है)’
English translation coming soon.
rākṣasāstadvacaḥ śrutvā laṅkāyāṁ paricakramuḥ।
anugehamavasthāya vihāraśayaneṣu ca।
udyāneṣu ca rakṣāṁsi codayanto hyabhītavat॥
रावण का यह आदेश सुनकर वे राक्षस लङ्का में सब ओर चक्कर लगाने लगे। वे एक-एक घर, विहारस्थान, शयनागार और उद्यान में जा-जाकर बड़ी निर्भयता से उन सब राक्षसों को राजसभा में चलने के लिये प्रेरित करने लगे
English translation coming soon.
te rathāntacarā eke dṛptāneke dṛḍhān hayān।
nāgāneke'dhiruruhurjagmuścaike padātayaḥ॥
तब उन राक्षसों में से कोई रथ पर चढ़कर चले, कोई मतवाले हाथियों पर और कोई मजबूत घोड़ों पर सवार होकर अपने-अपने स्थान से प्रस्थित हुए। बहुत-से राक्षस पैदल ही चल दिये
English translation coming soon.
sā purī paramākīrṇā rathakuñjaravājibhiḥ।
sampatadbhirviruruce garutmadbhirivāmbaram॥
उस समय दौड़ते हुए रथों, हाथियों और घोड़ों से व्याप्त हुई वह पुरी बहुसंख्यक गरुड़ों से आच्छादित हुए आकाश की भाँति शोभा पा रही थी
English translation coming soon.
te vāhanānyavasthāya yānāni vividhāni ca।
sabhāṁ padbhiḥ praviviśuḥ siṁhā giriguhāmiva॥
गन्तव्य स्थानतक पहुँचकर अपने-अपने वाहनों और नाना प्रकार की सवारियों को बाहर ही रखकर वे सब सभासद् पैदल ही उस सभाभवन में प्रविष्ट हुए, मानो बहुत-से सिंह किसी पर्वत की कन्दरा में घुस रहे हों
English translation coming soon.
rājñaḥ pādau gṛhītvā tu rājñā te pratipūjitāḥ।
pīṭheṣvanye bṛsīṣvanye bhūmau kecidupāviśan॥
वहाँ पहुँचकर उन सबने राजा के पाँव पकड़े तथा राजा ने भी उनका सत्कार किया। तत्पश्चात् कुछ लोग सोने के सिंहासनों पर, कुछ लोग कुश की चटाइयों पर और कुछ लोग साधारण बिछौनों से ढकी हुई भूमि पर ही बैठ गये
English translation coming soon.
te sametya sabhāyāṁ vai rākṣasā rājaśāsanāt।
yathārhamupatasthuste rāvaṇaṁ rākṣasādhipam॥
राजा की आज्ञा से उस सभा में एकत्र होकर वे सब राक्षस राक्षसराज रावण के आसपास यथायोग्य आसनों पर बैठ गये
English translation coming soon.
mantriṇaśca yathāmukhyā niścitārtheṣu paṇḍitāḥ।
amātyāśca guṇopetāḥ sarvajñā buddhidarśanāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
samīyustatra śataśaḥ śūrāśca bahavastathā।
sabhāyāṁ hemavarṇāyāṁ sarvārthasya sukhāya vai॥
यथायोग्य भिन्न-भिन्न विषयों के लिये उचित सम्मति देनेवाले मुख्य-मुख्य मन्त्री, कर्तव्य-निश्चय में पाण्डित्य का परिचय देनेवाले सचिव, बुद्धिदर्शी, सर्वज्ञ, सद्गुण-सम्पन्न उपमन्त्री तथा और भी बहुत-से शूरवीर सम्पूर्ण अर्थों के निश्चय के लिये और सुखप्राप्ति के उपाय पर विचार करने के लिये उस सुनहरी कान्तिवाली सभा के भीतर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे
English translation coming soon.
tato mahātmā vipulaṁ suyugyaṁ
rathaṁ varaṁ hemavicitritāṅgam।
śubhaṁ samāsthāya yayau yaśasvī
vibhīṣaṇaḥ saṁsadamagrajasya॥
तत्पश्चात् यशस्वी महात्मा विभीषण भी एक सुवर्णजटित, सुन्दर अश्वों से युक्त, विशाल, श्रेष्ठ एवं शुभकारक रथ पर आरूढ़ हो अपने बड़े भाई की सभा में जा पहुँचे
English translation coming soon.
sa pūrvajāyāvarajaḥ śaśaṁsa
nāmātha paścāccaraṇau vavande।
śukaḥ prahastaśca tathaiva tebhyo
dadau yathārhaṁ pṛthagāsanāni॥
छोटे भाई विभीषण ने पहले अपना नाम बताया, फिर बड़े भाई के चरणों में मस्तक झुकाया। इसी तरह शुक और प्रहस्त ने भी किया। तब रावण ने उन सबको यथायोग्य पृथक्-पृथक् आसन दिये
English translation coming soon.
suvarṇanānāmaṇibhūṣaṇānāṁ
suvāsasāṁ saṁsadi rākṣasānām।
teṣāṁ parāghyāgurucandanānāṁ
srajāṁ ca gandhāḥ pravavuḥ samantāt॥
सुवर्ण एवं नाना प्रकार की मणियों के आभूषणों से विभूषित उन सुन्दर वस्त्रधारी राक्षसों की उस सभा में सब ओर बहुमूल्य अगुरु, चन्दन तथा पुष्पहारों की सुगन्ध छा रही थी
English translation coming soon.
na cukruśurnānṛtamāha kaścit
sabhāsado nāpi jajalpuruccaiḥ।
saṁsiddhārthāḥ sarva evogravīryā
bhartuḥ sarve dadṛśuścānanaṁ te॥
उस समय उस सभा का कोई भी सदस्य असत्य नहीं बोलता था। वे सभी सभासद् न तो चिल्लाते थे और न जोर-जोर से बातें ही करते थे। वे सब-के-सब सफलमनोरथ एवं भयंकर पराक्रमी थे और सभी अपने स्वामी रावण के मुँह की ओर देख रहे थे
English translation coming soon.
sa rāvaṇaḥ śastrabhṛtāṁ manasvināṁ
mahābalānāṁ samitau manasvī।
tasyāṁ sabhāyāṁ prabhayā cakāśe
madhye vasūnāmiva vajrahastaḥ॥
उस सभा में शस्त्रधारी महाबली मनस्वी वीरों का समागम होने पर उनके बीच में बैठा हुआ मनस्वी रावण अपनी प्रभा से उसी प्रकार प्रकाशित हो रहा था, जैसे वसुओं के बीच में वज्रधारी इन्द्र देदीप्यमान होते हैं
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे एकादशः सर्गः॥ ११ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें ग्यारहवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ११ ॥