हनुमान्जीका सीताके संदेह और अपनेद्वारा उनके निवारणका वृत्तान्त बताना
athāhamuttaraṁ devyā punaruktaḥ sasambhramam।
tava snehānnaravyāghra sauhārdādanumānya ca॥
‘पुरुषसिंह रघुनन्दन! आपके प्रति स्नेह और सौहार्द के कारण देवी सीता ने मेरा सत्कार करके जाने के लिये उतावले हुए मुझसे पुनः यह उत्तम बात कही—
English translation coming soon.
evaṁ bahuvidhaṁ vācyo rāmo dāśarathistvayā।
yathā māṁ prāpnuyācchīghraṁ hatvā rāvaṇamāhave॥
‘पवनकुमार! तुम दशरथनन्दन भगवान् श्रीराम से अनेक प्रकार से ऐसी बातें कहना, जिससे वे समराङ्गण में शीघ्र ही रावण का वध करके मुझे प्राप्त कर लें
English translation coming soon.
yadi vā manyase vīra vasaikāhamariṁdama।
kasmiṁścit saṁvṛte deśe viśrāntaḥ śvo gamiṣyasi॥
‘शत्रुओं का दमन करनेवाले वीर! यदि तुम ठीक समझो तो यहाँ किसी गुप्त स्थान में एक दिन के लिये ठहर जाओ। आज विश्राम करके कल सबेरे यहाँ से चले जाना
English translation coming soon.
mama cāpyalpabhāgyāyāḥ sāṁnidhyāt tava vānara।
asya śokavipākasya muhūrtaṁ syād vimokṣaṇam॥
‘वानर! तुम्हारे निकट रहने से मुझ मन्द-भागिनी को इस शोकविपाक से थोड़ी देर के लिये भी छुटकारा मिल जाय
English translation coming soon.
gate hi tvayi vikrānte punarāgamanāya vai।
prāṇānāmapi saṁdeho mama syānnātra saṁśayaḥ॥
‘तुम पराक्रमी वीर हो। जब पुनः आने के लिये यहाँ से चले जाओगे, तब मेरे प्राणों के लिये भी संदेह उपस्थित हो जायगा। इसमें संशय नहीं है
English translation coming soon.
tavādarśanajaḥ śoko bhūyo māṁ paritāpayet।
dukhād duḥkhaparābhūtāṁ durgatāṁ duḥkhabhāginīm॥
‘तुम्हें न देखने से होनेवाला शोक दुःख-पर-दुःख उठाने से पराभव तथा दुर्गति में पड़ी हुई मुझ दुःखिया को और भी संताप देता रहेगा
English translation coming soon.
ayaṁ ca vīra saṁdehastiṣṭhatīva mamāgrataḥ।
sumahāṁstvatsahāyeṣu haryṛkṣeṣu harīśvara॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kathaṁ nu khalu duṣpāraṁ tariṣyanti mahodadhim।
tāni haryṛkṣasainyāni tau vā naravarātmajau॥
‘वीर! वानरराज! मेरे सामने यह महान् संदेह-सा खड़ा हो गया है कि तुम जिनके सहायक हो, उन वानरों और भालुओं के होते हुए भी रीछों और वानरों की वे सेनाएँ तथा वे दोनों राजकुमार श्रीराम और लक्ष्मण इस अपार पारावार को कैसे पार करेंगे?
English translation coming soon.
trayāṇāmeva bhūtānāṁ sāgarasyāsya laṅghane।
śaktiḥ syād vainateyasya vāyorvā tava cānagha॥
‘निष्पाप पवनकुमार! तीन ही भूतों में इस समुद्र को लाँघने की शक्ति देखी जाती है—विनतानन्दन गरुड़ में, वायुदेवता में और तुममें
English translation coming soon.
tadasmin kāryaniryoge vīraivaṁ duratikrame।
kiṁ paśyasi samādhānaṁ brūhi kāryavidāṁ vara॥
‘वीर! जब इस प्रकार इस कार्य का साधन दुष्कर हो गया है, तब इसकी सिद्धि के लिये तुम कौन-सा समाधान (उपाय) देखते हो। कार्यसिद्धि के उपाय जाननेवालों में तुम श्रेष्ठ हो, अतः मेरी बात का उत्तर दो
English translation coming soon.
kāmamasya tvamevaikaḥ kāryasya parisādhane।
paryāptaḥ paravīraghna yaśasyaste balodayaḥ॥
‘विपक्षी वीरों का नाश करनेवाले कपिश्रेष्ठ! इसमें संदेह नहीं कि इस कार्य की सिद्धि के लिये तुम अकेले ही बहुत हो, तथापि तुम्हारे बल का यह उद्रेक तुम्हारे लिये ही यश की वृद्धि करनेवाला होगा (श्रीराम के लिये नहीं)
English translation coming soon.
balaiḥ samagrairyadi māṁ hatvā rāvaṇamāhave।
vijayī svapurīṁ rāmo nayet tat syād yaśaskaram॥
‘यदि श्रीराम अपनी सम्पूर्ण सेना के साथ यहाँ आकर युद्ध में रावण को मार डालें और विजयी होकर मुझे अपनी पुरी को ले चलें तो यह उनके लिये यश की वृद्धि करनेवाला होगा
English translation coming soon.
yathāhaṁ tasya vīrasya vanādupadhinā hṛtā।
rakṣasā tadbhayādeva tathā nārhati rāghavaḥ॥
‘जिस प्रकार राक्षस रावण ने वीरवर भगवान् श्रीराम के भय से ही उनके सामने न जाकर छलपूर्वक वन से मेरा अपहरण किया था, उस तरह श्रीरघुनाथजी को मुझे नहीं प्राप्त करना चाहिये (वे रावण को मारकर ही मुझे ले चलें)
English translation coming soon.
balaistu saṁkulāṁ kṛtvā laṅkāṁ parabalārdanaḥ।
māṁ nayed yadi kākutsthastat tasya sadṛśaṁ bhavet॥
‘शत्रुसेना का संहार करनेवाले ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम यदि अपने सैनिकोंद्वारा लङ्का को पददलित करके मुझे अपने साथ ले जायँ तो यह उनके योग्य पराक्रम होगा
English translation coming soon.
tad yathā tasya vikrāntamanurūpaṁ mahātmanaḥ।
bhavatyāhavaśūrasya tathā tvamupapādaya॥
‘महात्मा श्रीराम संग्राम में शौर्य प्रकट करनेवाले हैं, अतः जिस प्रकार उनके अनुरूप पराक्रम प्रकट हो सके, वैसा ही उपाय तुम करो’
English translation coming soon.
tadarthopahitaṁ vākyaṁ praśritaṁ hetusaṁhitam।
niśamyāhaṁ tataḥ śeṣaṁ vākyamuttaramabravam॥
‘सीतादेवी के उस अभिप्राययुक्त, विनयपूर्ण और युक्तिसंगत वचन को सुनकर अन्त में मैंने उन्हें इस प्रकार उत्तर दिया—
English translation coming soon.
devi haryṛkṣasainyānāmīśvaraḥ plavatāṁ varaḥ।
sugrīvaḥ sattvasampannastvadarthaṁ kṛtaniścayaḥ॥
‘देवि! वानर और भालुओं की सेना के स्वामी कपिश्रेष्ठ सुग्रीव बड़े शक्तिशाली हैं। वे आपका उद्धार करने के लिये दृढ़ निश्चय कर चुके हैं
English translation coming soon.
tasya vikramasampannāḥ sattvavanto mahābalāḥ।
manaḥsaṁkalpasadṛśā nideśe harayaḥ sthitāḥ॥
‘उनके पास पराक्रमी, शक्तिशाली और महाबली वानर हैं, जो मन के संकल्प के समान तीव्र गति से चलते हैं। वे सब-के-सब सदा उनकी आज्ञा के अधीन रहते हैं
English translation coming soon.
yeṣāṁ nopari nādhastānna tiryak sajjate gatiḥ।
na ca karmasu sīdanti mahatsvamitatejasaḥ॥
‘नीचे, ऊपर और अगल-बगल में कहीं भी उनकी गति नहीं रुकती है। वे अमिततेजस्वी वानर बड़े-से-बड़े कार्य आ पड़ने पर भी कभी शिथिल नहीं होते हैं
English translation coming soon.
asakṛt tairmahābhāgairvānarairbalasaṁyutaiḥ।
pradakṣiṇīkṛtā bhūmirvāyumārgānusāribhiḥ॥
‘वायुमार्ग (आकाश) का अनुसरण करनेवाले उन महाभाग बलवान् वानरों ने अनेक बार इस पृथ्वी की परिक्रमा की है
English translation coming soon.
madviśiṣṭāśca tulyāśca santi tatra vanaukasaḥ।
mattaḥ pratyavaraḥ kaścinnāsti sugrīvasaṁnidhau॥
‘वहाँ मुझसे बढ़कर तथा मेरे समान शक्तिशाली बहुत-से वानर हैं। सुग्रीव के पास कोई ऐसा वानर नहीं है, जो मुझसे किसी बात में कम हो
English translation coming soon.
ahaṁ tāvadiha prāptaḥ kiṁ punaste mahābalāḥ।
nahi prakṛṣṭāḥ preṣyante preṣyante hītare janāḥ॥
‘जब मैं ही यहाँ आ गया, तब फिर उन महाबली वानरों के आने में क्या संदेह हो सकता है? आप जानती होंगी कि दूत या धावन बनाकर वे ही लोग भेजे जाते हैं, जो निम्नश्रेणी के होते हैं। अच्छी श्रेणी के लोग नहीं भेजे जाते
English translation coming soon.
tadalaṁ paritāpena devi manyurupaitu te।
ekotpātena te laṅkāmeṣyanti hariyūthapāḥ॥
‘अतः देवि! अब संताप करने की आवश्यकता नहीं है। आपका मानसिक दुःख दूर हो जाना चाहिये। वे वानरयूथपति एक ही छलाँग में लङ्का में पहुँच जायँगे
English translation coming soon.
mama pṛṣṭhagatau tau ca candrasūryāvivoditau।
tvatsakāśaṁ mahābhāge nṛsiṁhāvāgamiṣyataḥ॥
‘महाभागे! वे पुरुषसिंह श्रीराम और लक्ष्मण भी उदयाचल पर उदित होनेवाले चन्द्रमा और सूर्य की भाँति मेरी पीठ पर बैठकर आपके पास आ जायँगे
English translation coming soon.
arighnaṁ siṁhasaṁkāśaṁ kṣipraṁ drakṣyasi rāghavam।
lakṣmaṇaṁ ca dhanuṣmantaṁ laṅkādvāramupāgatam॥
‘आप शीघ्र ही देखेंगी कि सिंह के समान पराक्रमी शत्रुनाशक श्रीराम और लक्ष्मण हाथ में धनुष लिये लङ्का के द्वार पर आ पहुँचे हैं
English translation coming soon.
nakhadaṁṣṭrāyudhān vīrān siṁhaśārdūlavikramān।
vānarān vāraṇendrābhān kṣipraṁ drakṣyasi saṁgatān॥
‘नख और दाढ़ें ही जिनके आयुध हैं, जो सिंह और बाघ के समान पराक्रमी हैं तथा बड़े-बड़े गजराजों के समान जिनकी विशाल काया है, उन वीर वानरों को आप शीघ्र ही यहाँ एकत्र हुआ देखेंगी
English translation coming soon.
śailāmbudanikāśānāṁ laṅkāmalayasānuṣu।
nardatāṁ kapimukhyānāṁ nacirācchroṣyase svanam॥
‘लङ्कावर्ती मलयपर्वत के शिखरों पर पहाड़ों और मेघों के समान विशाल शरीरवाले प्रधान-प्रधान वानर आकर गर्जना करेंगे और आप शीघ्र ही उनका सिंहनाद सुनेंगी
English translation coming soon.
nivṛttavanavāsaṁ ca tvayā sārdhamariṁdamam।
abhiṣiktamayodhyāyāṁ kṣipraṁ drakṣyasi rāghavam॥
‘आपको जल्दी ही यह देखने का भी सौभाग्य प्राप्त होगा कि शत्रुओं का दमन करनेवाले श्रीरघुनाथजी वनवास की अवधि पूरी करके आपके साथ अयोध्या में जाकर वहाँ के राज्य पर अभिषिक्त हो गये हैं’
English translation coming soon.
tato mayā vāgbhiradīnabhāṣiṇī
śivābhiriṣṭābhirabhiprasāditā।
uvāha śāntiṁ mama maithilātmajā
tavātiśokena tathātipīḍitā॥
‘आपके अत्यन्त शोक से बहुत ही पीड़ित होने पर भी जिनकी वाणी में कभी दीनता नहीं आने पाती, उन मिथिलेश-कुमारी को जब मैंने प्रिय एवं मङ्गलमय वचनोंद्वारा सान्त्वना देकर प्रसन्न किया, तब उनके मन को कुछ शान्ति मिली’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे अष्टषष्टितमः सर्गः॥ ६८ ॥ ॥ सुन्दरकाण्डं सम्पूर्णम् ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें अड़सठवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ६८ ॥