दधिमुखसे मधुवनके विध्वंसका समाचार सुनकर सुग्रीवका हनुमान् आदि वानरोंकी सफलताके विषयमें अनुमान
tato mūrdhnā nipatitaṁ vānaraṁ vānararṣabhaḥ।
dṛṣṭvaivodvignahṛdayo vākyametaduvāca ha॥
वानर दधिमुख को माथा टेक प्रणाम करते देख वानरशिरोमणि सुग्रीव का हृदय उद्विग्न हो उठा। वे उनसे इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
uttiṣṭhottiṣṭha kasmāt tvaṁ pādayoḥ patito mama।
abhayaṁ te pradāsyāmi satyamevābhidhīyatām॥
‘उठो-उठो! तुम मेरे पैरों पर कैसे पड़े हो? मैं तुम्हें अभयदान देता हूँ। तुम सच्ची बात बताओ
English translation coming soon.
kiṁ sambhramāddhitaṁ kṛtsnaṁ brūhi yad vaktumarhasi।
kaccinmadhuvane svasti śrotumicchāmi vānara॥
‘कहो, किसके भय से यहाँ आये हो। जो पूर्णतः हितकर बात हो, उसे बताओ; क्योंकि तुम सब कुछ कहने के योग्य हो। मधुवन में कुशल तो है न? वानर! मैं तुम्हारे मुख से यह सब सुनना चाहता हूँ’
English translation coming soon.
sa samāśvāsitastena sugrīveṇa mahātmanā।
utthāya sa mahāprājño vākyaṁ dadhimukho'bravīt॥
महात्मा सुग्रीव के इस प्रकार आश्वासन देने पर महाबुद्धिमान् दधिमुख खड़े होकर बोले—
English translation coming soon.
naivarkṣarajasā rājan na tvayā na ca vālinā।
vanaṁ nisṛṣṭapūrvaṁ te nāśitaṁ tattu vānaraiḥ॥
‘राजन्! आपके पिता ऋक्षरजा ने, वाली ने और आपने भी पहले कभी जिस वन के मनमाने उपभोग के लिये किसीको आज्ञा नहीं दी थी, उसीका हनुमान् आदि वानरों ने आज नाश कर दिया
English translation coming soon.
nyavārayamahaṁ sarvān sahaibhirvanacāribhiḥ।
acintayitvā māṁ hṛṣṭā bhakṣayanti pibanti ca॥
‘मैंने इन वनरक्षक वानरों के साथ उन सबको रोकने की बहुत चेष्टा की, परंतु वे मुझे कुछ भी न समझकर बड़े हर्ष के साथ फल खाते और मधु पीते हैं
English translation coming soon.
ebhiḥ pradharṣaṇāyāṁ ca vāritaṁ vanapālakaiḥ।
māmapyacintayan deva bhakṣayanti vanaukasaḥ॥
‘देव! इन हनुमान् आदि वानरों ने जब मधुवन में लूट मचाना आरम्भ किया, तब हमारे इन वनरक्षकों ने उन सबको रोकने की चेष्टा की; परंतु वे वानर इनको और मुझे भी कुछ नहीं गिनते हुए वहाँ के फल आदिका भक्षण कर रहे हैं
English translation coming soon.
śiṣṭamatrāpavidhyanti bhakṣayanti tathāpare।
nivāryamāṇāste sarve bhrukuṭiṁ darśayanti hi॥
‘दूसरे, वानर वहाँ खाते-पीते तो हैं ही, उनके सामने जो कुछ बच जाता है, उसे उठाकर फेंक देते हैं और जब हमलोग रोकते हैं, तब वे सब हमें टेढ़ी भौंहें दिखाते हैं
English translation coming soon.
ime hi saṁrabdhatarāstadā taiḥ sampradharṣitāḥ।
nivāryante vanāt tasmāt kruddhairvānarapuṅgavaiḥ॥
‘जब ये रक्षक उनपर अधिक कुपित हुए, तब उन्होंने इनपर आक्रमण कर दिया। इतना ही नहीं, क्रोध से भरे हुए उन वानरपुङ्गवों ने इन रक्षकों को उस वन से बाहर निकाल दिया
English translation coming soon.
tatastairbahubhirvīrairvānarairvānararṣabhāḥ।
saṁraktanayanaiḥ krodhāddharayaḥ sampradharṣitāḥ॥
‘बाहर निकालकर उन बहुसंख्यक वीर वानरों ने क्रोध से लाल आँखें करके वन की रक्षा करनेवाले इन श्रेष्ठ वानरों को धर दबाया
English translation coming soon.
pāṇibhirnihatāḥ kecit kecijjānubhirāhatāḥ।
prakṛṣṭāśca tadā kāmaṁ devamārgaṁ ca darśitāḥ॥
‘किन्हींको थप्पड़ों से मारा, किन्हींको घुटनों से रगड़ दिया, बहुतों को इच्छानुसार घसीटा और कितनों को पीठ के बल पटककर आकाश दिखा दिया
English translation coming soon.
evamete hatāḥ śūrāstvayi tiṣṭhati bhartari।
kṛtsnaṁ madhuvanaṁ caiva prakāmaṁ taiśca bhakṣyate॥
‘प्रभो! आप-जैसे स्वामी के रहते हुए ये शूरवीर वनरक्षक उनके द्वारा इस तरह मारे-पीटे गये हैं और वे अपराधी वानर अपनी इच्छा के अनुसार सारे मधुवन का उपभोग कर रहे हैं’
English translation coming soon.
evaṁ vijñāpyamānaṁ taṁ sugrīvaṁ vānararṣabham।
apṛcchat taṁ mahāprājño lakṣmaṇaḥ paravīrahā॥
वानरशिरोमणि सुग्रीव को जब इस प्रकार मधुवन के लूटे जाने का वृत्तान्त बताया जा रहा था, उस समय शत्रुवीरों का संहार करनेवाले परम बुद्धिमान् लक्ष्मण ने उनसे पूछा—
English translation coming soon.
kimayaṁ vānaro rājan vanapaḥ pratyupasthitaḥ।
kiṁ cārthamabhinirdiśya duḥkhito vākyamabravīt॥
‘राजन्! वन की रक्षा करनेवाला यह वानर यहाँ किस लिये उपस्थित हुआ है? और किस विषय की ओर संकेत करके इसने दुःखी होकर बात की है?’
English translation coming soon.
evamuktastu sugrīvo lakṣmaṇena mahātmanā।
lakṣmaṇaṁ pratyuvācedaṁ vākyaṁ vākyaviśāradaḥ॥
महात्मा लक्ष्मण के इस प्रकार पूछने पर बातचीत करने में कुशल सुग्रीव ने यों उत्तर दिया—
English translation coming soon.
ārya lakṣmaṇa samprāha vīro dadhimukhaḥ kapiḥ।
aṅgadapramukhairvīrairbhakṣitaṁ madhu vānaraiḥ॥
‘आर्य लक्ष्मण! वीर वानर दधिमुख ने मुझसे यह कहा है कि ‘अङ्गद आदि वीर वानरों ने मधुवन का सारा मधु खा-पी लिया है’
English translation coming soon.
naiṣāmakṛtakāryāṇāmīdṛśaḥ syād vyatikramaḥ।
vanaṁ yadabhipannāste sādhitaṁ karma tad dhruvam॥
‘इसकी बात सुनकर मुझे यह अनुमान होता है कि वे जिस कार्य के लिये गये थे, उसे अवश्य ही उन्होंने पूरा कर लिया है। तभी उन्होंने मधुवन पर आक्रमण किया है। यदि वे अपना कार्य सिद्ध करके न आये होते तो उनके द्वारा ऐसा अपराध नहीं बना होता—वे मेरे मधुवन को लूटने का साहस नहीं कर सकते थे
English translation coming soon.
vārayanto bhṛśaṁ prāptāḥ pālā jānubhirāhatāḥ।
tathā na gaṇitaścāyaṁ kapirdadhimukho balī॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
patirmama vanasyāyamasmābhiḥ sthāpitaḥ svayam।
dṛṣṭā devī na saṁdeho na cānyena hanūmatā॥
‘जब रक्षक उन्हें बारंबार रोकने के लिये आये, तब उन्होंने इन सबको पटककर घुटनों से रगड़ा है तथा इन बलवान् वानर दधिमुख को भी कुछ नहीं समझा है। ये ही मेरे उस वन के मालिक या प्रधान रक्षक हैं। मैंने स्वयं ही इन्हें इस कार्य में नियुक्त किया है (फिर भी उन्होंने इनकी बात नहीं मानी है)। इससे जान पड़ता है, उन्होंने देवी सीता का दर्शन अवश्य कर लिया। इसमें कोई संदेह नहीं है। यह काम और किसीका नहीं, हनुमान्जी का ही है (उन्होंने ही सीता का दर्शन किया है)
English translation coming soon.
na hyanyaḥ sādhane hetuḥ karmaṇo'sya hanūmataḥ।
kāryasiddhirhanumati matiśca haripuṅgave॥
vyavasāyaśca vīryaṁ ca śrutaṁ cāpi pratiṣṭhitam।
‘इस कार्य को सिद्ध करने में हनुमान्जी के सिवा और कोई कारण बना हो, ऐसा सम्भव नहीं है। वानरशिरोमणि हनुमान् में ही कार्य-सिद्धि की शक्ति और बुद्धि है। उन्हींमें उद्योग, पराक्रम और शास्त्रज्ञान भी प्रतिष्ठित है
English translation coming soon.
jāmbavān yatra netā syādaṅgadaśca mahābalaḥ॥
hanūmāṁścāpyadhiṣṭhātā na tatra gatiranyathā।
‘जिस दल के नेता जाम्बवान् और महाबली अङ्गद हों तथा अधिष्ठाता हनुमान् हों, उस दल को विपरीत परिणाम— असफलता मिले, यह सम्भव नहीं है
English translation coming soon.
aṅgadapramukhairvīrairhataṁ madhuvanaṁ kila॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vicitya dakṣiṇāmāśāmāgatairharipuṅgavaiḥ।
āgataiścāpradhṛṣyaṁ taddhataṁ madhuvanaṁ hi taiḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
dharṣitaṁ ca vanaṁ kṛtsnamupayuktaṁ tu vānaraiḥ।
pātitā vanapālāste tadā jānubhirāhatāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
etadarthamayaṁ prāpto vaktuṁ madhuravāgiha।
nāmnā dadhimukho nāma hariḥ prakhyātavikramaḥ॥
‘दक्षिण दिशा से सीताजी का पता लगाकर लौटे हुए अङ्गद आदि वीर वानरपुङ्गवों ने उस मधुवन पर प्रहार किया है, जिसे पददलित करना किसीके लिये भी असम्भव था। उन्होंने मधुवन को नष्ट किया, उजाड़ा और सब वानरों ने मिलकर समूचे वन का मनमाने ढंग से उपभोग किया। इतना ही नहीं, उन्होंने वन के रक्षकों को भी दे मारा और उन्हें अपने घुटनों से मार-मारकर घायल किया। इसी बात को बताने के लिये ये विख्यात पराक्रमी वानर दधिमुख, जो बड़े मधुरभाषी हैं यहाँ आये हैं
English translation coming soon.
dṛṣṭā sītā mahābāho saumitre paśya tattvataḥ।
abhigamya yathā sarve pibanti madhu vānarāḥ॥
‘महाबाहु सुमित्रानन्दन! इस बात को आप ठीक समझें कि अब सीता का पता लग गया; क्योंकि वे सभी वानर उस वन में जाकर मधु पी रहे हैं
English translation coming soon.
na cāpyadṛṣṭvā vaidehīṁ viśrutāḥ puruṣarṣabha।
vanaṁ dattavaraṁ divyaṁ dharṣayeyurvanaukasaḥ॥
‘पुरुषप्रवर! विदेहनन्दिनी का दर्शन किये बिना उस दिव्य वन का, जो देवताओं से मेरे पूर्वज को वरदान के रूप में प्राप्त हुआ है, वे विख्यात वानर कभी विध्वंस नहीं कर सकते थे’
English translation coming soon.
tataḥ prahṛṣṭo dharmātmā lakṣmaṇaḥ saharāghavaḥ।
śrutvā karṇasukhāṁ vāṇīṁ sugrīvavadanāccyutām॥
prāhṛṣyata bhṛśaṁ rāmo lakṣmaṇaśca mahāyaśāḥ।
सुग्रीव के मुख से निकली हुई कानों को सुख देनेवाली यह बात सुनकर धर्मात्मा लक्ष्मण श्रीरामचन्द्रजी के साथ बहुत प्रसन्न हुए। श्रीराम के हर्ष की सीमा न रही और महायशस्वी लक्ष्मण भी हर्ष से खिल उठे
English translation coming soon.
śrutvā dadhimukhasyaivaṁ sugrīvastu prahṛṣya ca॥
vanapālaṁ punarvākyaṁ sugrīvaḥ pratyabhāṣata।
दधिमुख की उपर्युक्त बात सुनकर सुग्रीव को बड़ा हर्ष हुआ। उन्होंने अपने वनरक्षक को फिर इस प्रकार उत्तर दिया—
English translation coming soon.
prīto'smi so'haṁ yadbhuktaṁ vanaṁ taiḥ kṛtakarmabhiḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
dharṣitaṁ marṣaṇīyaṁ ca ceṣṭitaṁ kṛtakarmaṇām।
gaccha śīghraṁ madhuvanaṁ saṁrakṣasva tvameva hi।
śīghraṁ preṣaya sarvāṁstān hanūmatpramukhān kapīn॥
‘मामा! अपना कार्य सिद्ध करके लौटे हुए उन वानरों ने जो मेरे मधुवन का उपभोग किया है, उससे मैं बहुत प्रसन्न हुआ हूँ; अतः तुम्हें भी कृतकृत्य होकर आये हुए उन कपियों की ढिठाई तथा उद्दण्डतापूर्ण चेष्टाओं को क्षमा कर देना चाहिये। अब शीघ्र जाओ और तुम्हीं उस मधुवन की रक्षा करो। साथ ही हनुमान् आदि सब वानरों को जल्दी यहाँ भेजो
English translation coming soon.
icchāmi śīghraṁ hanumatpradhānān
śākhāmṛgāṁstān mṛgarājadarpān।
praṣṭuṁ kṛtārthān saha rāghavābhyāṁ
śrotuṁ ca sītādhigame prayatnam॥
‘मैं सिंह के समान दर्प से भरे हुए उन हनुमान् आदि वानरों से शीघ्र मिलना चाहता हूँ और इन दोनों रघुवंशी बन्धुओं के साथ मैं उन कृतार्थ होकर लौटे हुए वीरों से यह पूछना तथा सुनना चाहता हूँ कि सीता की प्राप्ति के लिये क्या प्रयत्न किया जाय’
English translation coming soon.
prītisphītākṣau samprahṛṣṭau kumārau
dṛṣṭvā siddhārthau vānarāṇāṁ ca rājā।
aṅgaiḥ prahṛṣṭaiḥ kāryasiddhiṁ viditvā
bāhvorāsannāmatimātraṁ nananda॥
वे दोनों राजकुमार श्रीराम और लक्ष्मण पूर्वोक्त समाचार से अपने को सफलमनोरथ मानकर हर्ष से पुलकित हो गये थे। उनकी आँखें प्रसन्नता से खिल उठी थीं। उन्हें इस तरह प्रसन्न देख तथा अपने हर्षोत्फुल्ल अङ्गों से कार्यसिद्धि को हाथों में आयी हुई जान वानरराज सुग्रीव अत्यन्त आनन्द में निमग्न हो गये
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे त्रिषष्टितमः सर्गः॥ ६३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें तिरसठवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ६३ ॥