वानरोंद्वारा मधुवनके रक्षकों और दधिमुखका पराभव तथा सेवकोंसहित दधिमुखका सुग्रीवके पास जाना
tānuvāca hariśreṣṭho hanūmān vānararṣabhaḥ।
avyagramanaso yūyaṁ madhu sevata vānarāḥ॥
ahamāvarjayiṣyāmi yuṣmākaṁ paripanthinaḥ।
उस समय वानरशिरोमणि कपिवर हनुमान् ने अपने साथियों से कहा—‘वानरो! तुम सब लोग बेखटके मधु का पान करो। मैं तुम्हारे विरोधियों को रोकूँगा’
English translation coming soon.
śrutvā hanūmato vākyaṁ harīṇāṁ pravaro'ṅgadaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pratyuvāca prasannātmā pibantu harayo madhu।
avaśyaṁ kṛtakāryasya vākyaṁ hanumato mayā॥
akāryamapi kartavyaṁ kimaṅgaṁ punarīdṛśam।
हनुमान्जी की बात सुनकर वानरप्रवर अङ्गद ने भी प्रसन्नचित्त होकर कहा—‘वानरगण अपनी इच्छा के अनुसार मधुपान करें। हनुमान्जी इस समय कार्य सिद्ध करके लौटे हैं, अतः इनकी बात स्वीकार करने के योग्य न हो तो भी मुझे अवश्य माननी चाहिये। फिर ऐसी बात के लिये तो कहना ही क्या है?’
English translation coming soon.
aṅgadasya mukhācchrutvā vacanaṁ vānararṣabhāḥ॥
sādhu sādhviti saṁhṛṣṭā vānarāḥ pratyapūjayan।
अङ्गद के मुख से ऐसी बात सुनकर सभी श्रेष्ठ वानर हर्ष से खिल उठे और ‘साधु-साधु’ कहते हुए उनकी प्रशंसा करने लगे
English translation coming soon.
pūjayitvāṅgadaṁ sarve vānarā vānararṣabham॥
jagmurmadhuvanaṁ yatra nadīvega iva drumam।
वानरशिरोमणि अङ्गद की प्रशंसा करके वे सब वानर जहाँ मधुवन था, उस मार्ग पर उसी तरह दौड़े गये, जैसे नदी के जल का वेग तटवर्ती वृक्ष की ओर जाता है
English translation coming soon.
te praviṣṭā madhuvanaṁ pālānākramya śaktitaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
atisargācca paṭavo dṛṣṭvā śrutvā ca maithilīm।
papuḥ sarve madhu tadā rasavat phalamādaduḥ॥
मिथिलेशकुमारी सीता को हनुमान्जी तो देखकर आये थे और अन्य वानरों ने उन्हींके मुख से यह सुन लिया था कि वे लङ्का में हैं, अतः उन सब का उत्साह बढ़ा हुआ था। इधर युवराज अङ्गद का आदेश भी मिल गया था, इसलिये वे सामर्थ्यशाली सभी वानर वनरक्षकों पर पूरी शक्ति से आक्रमण करके मधुवन में घुस गये और वहाँ इच्छानुसार मधु पीने तथा रसीले फल खाने लगे
English translation coming soon.
utpatya ca tataḥ sarve vanapālān samāgatān।
te tāḍayantaḥ śataśaḥ saktā madhuvane tadā॥
रोकने के लिये अपने पास आये हुए रक्षकों को वे सब वानर सैकड़ों की संख्या में जुटकर उछल-उछलकर मारते थे और मधुवन के मधु पीने एवं फल खाने में लगे हुए थे
English translation coming soon.
madhūni droṇamātrāṇi bāhubhiḥ parigṛhya te।
pibanti kapayaḥ kecit saṅghaśastatra hṛṣṭavat॥
कितने ही वानर झुंड-के-झुंड एकत्र हो वहाँ अपनी भुजाओंद्वारा एक-एक द्रोण मधु से भरे हुए छत्तों को पकड़ लेते और सहर्ष पी जाते थे
English translation coming soon.
ghnanti sma sahitāḥ sarve bhakṣayanti tathāpare।
kecit pītvāpavidhyanti madhūni madhupiṅgalāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
madhūcchiṣṭena kecicca jaghuranyonyamutkaṭāḥ।
apare vṛkṣamūleṣu śākhā gṛhya vyavasthitāḥ॥
मधु के समान पिङ्गल वर्णवाले वे सब वानर एक साथ होकर मधु के छत्तों को पीटते, दूसरे वानर उस मधु को पीते और कितने ही पीकर बचे हुए मधु को फेंक देते थे। कितने ही मदमत्त हो एक-दूसरे को मोम से मारते थे और कितने ही वानर वृक्षों के नीचे डालियाँ पकड़कर खड़े हो गये थे
English translation coming soon.
atyarthaṁ ca madaglānāḥ parṇānyāstīrya śerate।
unmattavegāḥ plavagā madhumattāśca hṛṣṭavat॥
कितने ही वानर मद के कारण अत्यन्त ग्लानि का अनुभव कर रहे थे। उनका वेग उन्मत्त पुरुषों के समान देखा जाता था। वे मधु पी-पीकर मतवाले हो गये थे, अतः बड़े हर्ष के साथ पत्ते बिछाकर सो गये
English translation coming soon.
kṣipantyapi tathānyonyaṁ skhalanti ca tathāpare।
kecit kṣveḍān prakurvanti kecit kūjanti hṛṣṭavat॥
कोई एक-दूसरे पर मधु फेंकते, कोई लड़खड़ाकर गिरते, कोई गरजते और कोई हर्ष के साथ पक्षियों की भाँति कलरव करते थे
English translation coming soon.
harayo madhunā mattāḥ kecit suptā mahītale।
dhṛṣṭāḥ keciddhasantyanye kecit kurvanti cetarat॥
मधु से मतवाले हुए कितने ही वानर पृथ्वी पर सो गये थे। कुछ ढीठ वानर हँसते और कुछ रोदन करते थे
English translation coming soon.
kṛtvā kecid vadantyanye kecid budhyanti cetarat।
ye'pyatra madhupālāḥ syuḥ preṣyā dadhimukhasya tu॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
te'pi tairvānarairbhīmaiḥ pratiṣiddhā diśo gatāḥ।
jānubhiśca praghṛṣṭāśca devamārgaṁ ca darśitāḥ॥
कुछ वानर दूसरा काम करके दूसरा बताते थे और कुछ उस बात का दूसरा ही अर्थ समझते थे। उस वन में जो दधिमुख के सेवक मधु की रक्षा में नियुक्त थे, वे भी उन भयंकर वानरोंद्वारा रोके या पीटे जाने पर सभी दिशाओं में भाग गये। उनमेंसे कई रखवालों को अङ्गद के दलवालों ने जमीन पर पटककर घुटनों से खूब रगड़ा और कितनों को पैर पकड़कर आकाश में उछाल दिया था अथवा उन्हें पीठ के बल गिराकर आकाश दिखा दिया था
English translation coming soon.
abruvan paramodvignā gatvā dadhimukhaṁ vacaḥ।
hanūmatā dattavarairhataṁ madhuvanaṁ balāt।
vayaṁ ca jānubhirghṛṣṭā devamārgaṁ ca darśitāḥ॥
वे सब सेवक अत्यन्त उद्विग्न हो दधिमुख के पास जाकर बोले—‘प्रभो! हनुमान्जी के बढ़ावा देने से उनके दल के सभी वानरों ने बलपूर्वक मधुवन का विध्वंस कर डाला, हमलोगों को गिराकर घुटनों से रगड़ा और हमें पीठ के बल पटककर आकाश का दर्शन करा दिया’
English translation coming soon.
tadā dadhimukhaḥ kruddho vanapastatra vānaraḥ।
hataṁ madhuvanaṁ śrutvā sāntvayāmāsa tān harīn॥
तब उस वन के प्रधान रक्षक दधिमुख नामक वानर मधुवन के विध्वंस का समाचार सुनकर वहाँ कुपित हो उठे और उन वानरों को सान्त्वना देते हुए बोले—
English translation coming soon.
etāgacchata gacchāmo vānarānatidarpitān।
balenāvārayiṣyāmi prabhuñjānān madhūttamam॥
‘आओ-आओ, चलें इन वानरों के पास। इनका घमंड बहुत बढ़ गया है। मधुवन के उत्तम मधु को लूटकर खानेवाले इन सब को मैं बलपूर्वक रोकूँगा’
English translation coming soon.
śrutvā dadhimukhasyedaṁ vacanaṁ vānararṣabhāḥ।
punarvīrā madhuvanaṁ tenaiva sahitā yayuḥ॥
दधिमुख का यह वचन सुनकर वे वीर कपिश्रेष्ठ पुनः उन्हींके साथ मधुवन को गये
English translation coming soon.
madhye caiṣāṁ dadhimukhaḥ supragṛhya mahātarum।
samabhyadhāvan vegena sarve te ca plavaṁgamāḥ॥
इनके बीच में खड़े हुए दधिमुख ने एक विशाल वृक्ष हाथ में लेकर बड़े वेग से हनुमान्जी के दल पर धावा किया। साथ ही वे सब वानर भी उन मधु पीनेवाले वानरों पर टूट पड़े
English translation coming soon.
te śilāḥ pādapāṁścaiva pāṣāṇānapi vānarāḥ।
gṛhītvābhyāgaman kruddhā yatra te kapikuñjarāḥ॥
क्रोध से भरे हुए वे वानर शिला, वृक्ष और पाषाण लिये उस स्थान पर आये, जहाँ वे हनुमान् आदि कपिश्रेष्ठ मधु का सेवन कर रहे थे
English translation coming soon.
balānnivārayantaśca āsedurharayo harīn।
saṁdaṣṭauṣṭhapuṭāḥ kruddhā bhartsayanto muhurmuhuḥ॥
अपने ओठों को दाँतों से दबाते और क्रोधपूर्वक बारंबार धमकाते हुए ये सब वानर उन वानरों को बलपूर्वक रोकने के लिये उनके पास आ पहुँचे
English translation coming soon.
atha dṛṣṭvā dadhimukhaṁ kruddhaṁ vānarapuṅgavāḥ।
abhyadhāvanta vegena hanumatpramukhāstadā॥
दधिमुख को कुपित हुआ देख हनुमान् आदि सभी श्रेष्ठ वानर उस समय बड़े वेग से उनकी ओर दौड़े
English translation coming soon.
savṛkṣaṁ taṁ mahābāhumāpatantaṁ mahābalam।
vegavantaṁ vijagrāha bāhubhyāṁ kupito'ṅgadaḥ॥
वृक्ष लेकर आते हुए वेगशाली महाबली महाबाहु दधिमुख को कुपित हुए अङ्गद ने दोनों हाथों से पकड़ लिया
English translation coming soon.
madāndho na kṛpāṁ cakre āryako'yaṁ mameti saḥ।
athainaṁ niṣpipeṣāśu vegena vasudhātale॥
वे मधु पीकर मदान्ध हो रहे थे, अतः ‘ये मेरे नाना हैं’ ऐसा समझकर उन्होंने उनपर दया नहीं दिखायी। वे तुरंत बड़े वेग से पृथ्वी पर पटककर उन्हें रगड़ने लगे
English translation coming soon.
sa bhagnabāhūrumukho vihvalaḥ śoṇitokṣitaḥ।
pramumoha mahāvīro muhūrtaṁ kapikuñjaraḥ॥
उनकी भुजाएँ, जाँघें और मुँह सभी टूट-फूट गये। वे खून से नहा गये और व्याकुल हो उठे। वे महावीर कपिकुञ्जर दधिमुख वहाँ दो घड़ीतक मूर्च्छित पड़े रहे
English translation coming soon.
sa kathaṁcid vimuktastairvānarairvānararṣabhaḥ।
uvācaikāntamāgatya svān bhṛtyān samupāgatān॥
उन वानरों के हाथ से किसी तरह छुटकारा मिलने पर वानरश्रेष्ठ दधिमुख एकान्त में आये और वहाँ एकत्र हुए अपने सेवकों से बोले—
English translation coming soon.
etāgacchata gacchāmo bhartā no yatra vānaraḥ।
sugrīvo vipulagrīvaḥ saha rāmeṇa tiṣṭhati॥
‘आओ-आओ, अब वहाँ चलें, जहाँ हमारे स्वामी मोटी गर्दनवाले सुग्रीव श्रीरामचन्द्रजी के साथ विराजमान हैं
English translation coming soon.
sarvaṁ caivāṅgade doṣaṁ śrāvayiṣyāma pārthive।
amarṣī vacanaṁ śrutvā ghātayiṣyati vānarān॥
‘राजा के पास चलकर सारा दोष अङ्गद के माथे मढ़ देंगे। सुग्रीव बड़े क्रोधी हैं। मेरी बात सुनकर वे इन सभी वानरों को मरवा डालेंगे
English translation coming soon.
iṣṭaṁ madhuvanaṁ hyetat sugrīvasya mahātmanaḥ।
pitṛpaitāmahaṁ divyaṁ devairapi durāsadam॥
‘महात्मा सुग्रीव को यह मधुवन बहुत ही प्रिय है। यह उनके बाप-दादों का दिव्य वन है। इसमें प्रवेश करना देवताओं के लिये भी कठिन है
English translation coming soon.
sa vānarānimān sarvān madhulubdhān gatāyuṣaḥ।
ghātayiṣyati daṇḍena sugrīvaḥ sasuhṛjjanān॥
‘मधु के लोभी इन सभी वानरों की आयु समाप्त हो चली है। सुग्रीव इन्हें कठोर दण्ड देकर इनके सुहृदोंसहित इन सब को मरवा डालेंगे
English translation coming soon.
vadhyā hyete durātmāno nṛpājñāparipanthinaḥ।
amarṣaprabhavo roṣaḥ saphalo me bhaviṣyati॥
‘राजा की आज्ञा का उल्लङ्घन करनेवाले ये दुरात्मा राजद्रोही वानर वध के ही योग्य हैं। इनका वध होने पर ही मेरा अमर्षजनित रोष सफल होगा’
English translation coming soon.
evamuktvā dadhimukho vanapālān mahābalaḥ।
jagāma sahasotpatya vanapālaiḥ samanvitaḥ॥
वन के रक्षकों से ऐसा कहकर उन्हें साथ ले महाबली दधिमुख सहसा उछलकर आकाशमार्ग से चले
English translation coming soon.
nimeṣāntaramātreṇa sa hi prāpto vanālayaḥ।
sahasrāṁśusuto dhīmān sugrīvo yatra vānaraḥ॥
और पलक मारते-मारते वे उस स्थान पर जा पहुँचे, जहाँ बुद्धिमान् सूर्यपुत्र वानरराज सुग्रीव विराजमान थे
English translation coming soon.
rāmaṁ ca lakṣmaṇaṁ caiva dṛṣṭvā sugrīvameva ca।
samapratiṣṭhāṁ jagatīmākāśānnipapāta ha॥
श्रीराम, लक्ष्मण और सुग्रीव को दूर से ही देखकर वे आकाश से समतल भूमि पर कूद पड़े
English translation coming soon.
sa nipatya mahāvīraḥ sarvaistaiḥ parivāritaḥ।
harirdadhimukhaḥ pālaiḥ pālānāṁ parameśvaraḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sa dīnavadano bhūtvā kṛtvā śirasi cāñjalim।
sugrīvasyāśu tau mūrdhnā caraṇau pratyapīḍayat॥
वनरक्षकों के स्वामी महावीर वानर दधिमुख पृथ्वी पर उतरकर उन रक्षकों से घिरे हुए उदास मुख किये सुग्रीव के पास गये और सिर पर अञ्जलि बाँधे उनके चरणों में मस्तक झुकाकर उन्होंने प्रणाम किया
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे द्विषष्टितमः सर्गः॥ ६२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें बासठवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ६२ ॥