वानरोंका मधुवनमें जाकर वहाँके मधु एवं फलोंका मनमाना उपभोग करना और वनरक्षकको घसीटना
tato jāmbavato vākyamagṛhṇanta vanaukasaḥ।
aṅgadapramukhā vīrā hanūmāṁśca mahākapiḥ॥
तदनन्तर अङ्गद आदि सभी वीर वानरों और महाकपि हनुमान् ने भी जाम्बवान् की बात मान ली
English translation coming soon.
prītimantastataḥ sarve vāyuputrapuraḥsarāḥ।
mahendrāgrāt samutpatya pupluvuḥ plavagarṣabhāḥ॥
फिर वे सब श्रेष्ठ वानर पवनपुत्र हनुमान् को आगे करके मन-ही-मन प्रसन्नता का अनुभव करते हुए महेन्द्रगिरि के शिखर से उछलते-कूदते चल दिये
English translation coming soon.
merumandarasaṁkāśā mattā iva mahāgajāḥ।
chādayanta ivākāśaṁ mahākāyā mahābalāḥ॥
वे मेरु पर्वत के समान विशालकाय और बड़े-बड़े मदमत्त गजराजों के समान महाबली वानर आकाश को आच्छादित करते हुए-से जा रहे थे
English translation coming soon.
sabhājyamānaṁ bhūtaistamātmavantaṁ mahābalam।
hanūmantaṁ mahāvegaṁ vahanta iva dṛṣṭibhiḥ॥
उस समय सिद्ध आदि भूतगण अत्यन्त वेगशाली महाबली बुद्धिमान् हनुमान्जी की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे थे और अपलक नेत्रों से उनकी ओर इस तरह देख रहे थे, मानो अपनी दृष्टियोंद्वारा ही उन्हें ढो रहे हों
English translation coming soon.
rāghave cārthanirvṛttiṁ kartuṁ ca paramaṁ yaśaḥ।
samādhāya samṛddhārthāḥ karmasiddhibhirunnatāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
priyākhyānonmukhāḥ sarve sarve yuddhābhinandinaḥ।
sarve rāmapratīkāre niścitārthā manasvinaḥ॥
श्रीरघुनाथजी के कार्य की सिद्धि करने का उत्तम यश पाकर उन वानरों का मनोरथ सफल हो गया था। उस कार्य की सिद्धि हो जाने से उनका उत्साह बढ़ा हुआ था। वे सभी भगवान् श्रीराम को प्रिय संवाद सुनाने के लिये उत्सुक थे। सभी युद्ध का अभिनन्दन करनेवाले थे। श्रीराम-चन्द्रजी के द्वारा रावण का पराभव हो—ऐसा सबने निश्चय कर लिया था तथा वे सब-के-सब मनस्वी वीर थे
English translation coming soon.
plavamānāḥ khamāplutya tataste kānanaukasaḥ।
nandanopamamāsedurvanaṁ drumaśatāyutam॥
आकाश में छलाँग मारते हुए वे वनवासी वानर सैकड़ों वृक्षों से भरे हुए एक सुन्दर वन में जा पहुँचे, जो नन्दनवन के समान मनोहर था
English translation coming soon.
yat tanmadhuvanaṁ nāma sugrīvasyābhirakṣitam।
adhṛṣyaṁ sarvabhūtānāṁ sarvabhūtamanoharam॥
उसका नाम मधुवन था। सुग्रीव का वह मधुवन सर्वथा सुरक्षित था। समस्त प्राणियों में से कोई भी उसको हानि नहीं पहुँचा सकता था। उसे देखकर सभी प्राणियों का मन लुभा जाता था
English translation coming soon.
yad rakṣati mahāvīraḥ sadā dadhimukhaḥ kapiḥ।
mātulaḥ kapimukhyasya sugrīvasya mahātmanaḥ॥
कपिश्रेष्ठ महात्मा सुग्रीव के मामा महावीर दधिमुख नामक वानर सदा उस वन की रक्षा करते थे
English translation coming soon.
te tad vanamupāgamya babhūvuḥ paramotkaṭāḥ।
vānarā vānarendrasya manaḥkāntaṁ mahāvanam॥
वानरराज सुग्रीव के उस मनोरम महावन के पास पहुँचकर वे सभी वानर वहाँ का मधु पीने और फल खाने आदि के लिये अत्यन्त उत्कण्ठित हो गये
English translation coming soon.
tataste vānarā hṛṣṭā dṛṣṭvā madhuvanaṁ mahat।
kumāramabhyayācanta madhūni madhupiṅgalāḥ॥
तब हर्ष से भरे हुए तथा मधु के समान पिङ्गल वर्णवाले उन वानरों ने उस महान् मधुवन को देखकर कुमार अङ्गद से मधुपान करने की आज्ञा माँगी
English translation coming soon.
tataḥ kumārastān vṛddhāñjāmbavatpramukhān kapīn।
anumānya dadau teṣāṁ nisargaṁ madhubhakṣaṇe॥
उस समय कुमार अङ्गद ने जाम्बवान् आदि बड़े-बूढ़े वानरों की अनुमति लेकर उन सबको मधु पीने की आज्ञा दे दी
English translation coming soon.
te nisṛṣṭāḥ kumāreṇa dhīmatā vālisūnunā।
harayaḥ samapadyanta drumān madhukarākulān॥
बुद्धिमान् वालिपुत्र राजकुमार अङ्गद की आज्ञा पाकर वे वानर भौंरों के झुंड से भरे हुए वृक्षों पर चढ़ गये
English translation coming soon.
bhakṣayantaḥ sugandhīni mūlāni ca phalāni ca।
jagmuḥ praharṣaṁ te sarve babhūvuśca madotkaṭāḥ॥
वहाँ के सुगन्धित फल-मूलों का भक्षण करते हुए उन सबको बड़ी प्रसन्नता हुई। वे सभी मद से उन्मत्त हो गये
English translation coming soon.
tataścānumatāḥ sarve susaṁhṛṣṭā vanaukasaḥ।
muditāśca tataste ca pranṛtyanti tatastataḥ॥
युवराज की अनुमति मिल जाने से सभी वानरों को बड़ा हर्ष हुआ। वे आनन्दमग्न होकर इधर-उधर नाचने लगे
English translation coming soon.
gāyanti kecit prahasanti kecin
nṛtyanti kecit praṇamanti kecit।
patanti kecit pracaranti kecit
plavanti kecit pralapanti kecit॥
कोई गाते, कोई हँसते, कोई नाचते, कोई नमस्कार करते, कोई गिरते-पड़ते, कोई जोर-जोर से चलते, कोई उछलते-कूदते और कोई प्रलाप करते थे
English translation coming soon.
parasparaṁ kecidupāśrayanti
parasparaṁ kecidatibruvanti।
drumād drumaṁ kecidabhidravanti
kṣitau nagāgrānnipatanti kecit॥
कोई एक-दूसरे के पास जाकर मिलते, कोई आपस में विवाद करते, कोई एक वृक्ष से दूसरे वृक्ष पर दौड़ जाते और कोई वृक्षों की डालियों से पृथ्वी पर कूद पड़ते थे
English translation coming soon.
mahītalāt kecidudīrṇavegā
mahādrumāgrāṇyabhisampatanti।
gāyantamanyaḥ prahasannupaiti
hasantamanyaḥ prarudannupaiti॥
कितने ही प्रचण्ड वेगवाले वानर पृथ्वी से दौड़कर बड़े-बड़े वृक्षों की चोटियोंतक पहुँच जाते थे। कोई गाता तो दूसरा उसके पास हँसता हुआ जाता था। कोई हँसते हुए के पास जोर-जोर से रोता हुआ पहुँचता था
English translation coming soon.
tudantamanyaḥ praṇadannupaiti
samākulaṁ tat kapisainyamāsīt।
na cātra kaścinna babhūva matto
na cātra kaścinna babhūva dṛptaḥ॥
कोई दूसरे को पीड़ा देता तो दूसरा उसके पास बड़े जोर से गर्जना करता हुआ आता था। इस प्रकार वह सारी वानरसेना मदोन्मत्त होकर उसके अनुरूप चेष्टा कर रही थी। वानरों के उस समुदाय में कोई भी ऐसा नहीं था, जो मतवाला न हो गया हो और कोई भी ऐसा नहीं था, जो दर्प से भर न गया हो
English translation coming soon.
tato vanaṁ tat paribhakṣyamāṇaṁ
drumāṁśca vidhvaṁsitapatrapuṣpān।
samīkṣya kopād dadhivaktranāmā
nivārayāmāsa kapiḥ kapīṁstān॥
तदनन्तर मधुवन के फल-मूल आदि का भक्षण होता और वहाँ के वृक्षों के पत्तों एवं फूलों को नष्ट किया जाता देख दधिमुख नामक वानर को बड़ा क्रोध हुआ और उन्होंने उन वानरों को वैसा करने से रोका
English translation coming soon.
sa taiḥ pravṛddhaiḥ paribhartsyamāno
vanasya goptā harivṛddhavīraḥ।
cakāra bhūyo matimugratejā
vanasya rakṣāṁ prati vānarebhyaḥ॥
जिनपर अधिक नशा चढ़ गया था, उन बड़े-बड़े वानरों ने वन की रक्षा करनेवाले उस वृद्ध वानरवीर को उलटे डाँट बतानी शुरू की, तथापि उग्र तेजस्वी दधिमुख ने पुनः उन वानरों से वन की रक्षा करने का विचार किया
English translation coming soon.
uvāca kāṁścit paruṣāṇyabhītam
asaktamanyāṁśca talairjaghāna।
sametya kaiścit kalahaṁ cakāra
tathaiva sāmnopajagāma kāṁścit॥
उन्होंने निर्भय होकर किन्हीं-किन्हींको कड़ी बातें सुनायीं। कितनों को थप्पड़ों से मारा। बहुतों के साथ भिड़कर झगड़ा किया और किन्हीं-किन्हींके प्रति शान्तिपूर्ण उपाय से ही काम लिया
English translation coming soon.
sa tairmadādaprativāryavegair
balācca tena prativāryamāṇaiḥ।
pradharṣaṇe tyaktabhayaiḥ sametya
prakṛṣyate cāpyanavekṣya doṣam॥
मद के कारण जिनके वेग को रोकना असम्भव हो गया था, उन वानरों को जब दधिमुख बलपूर्वक रोकने की चेष्टा करने लगे, तब वे सब मिलकर उन्हें बलपूर्वक इधर-उधर घसीटने लगे। वनरक्षक पर आक्रमण करने से राजदण्ड प्राप्त होगा, इसकी ओर उनकी दृष्टि नहीं गयी। अतएव वे सब निर्भय होकर उन्हें इधर-उधर खींचने लगे
English translation coming soon.
nakhaistudanto daśanairdaśantas
talaiśca pādaiśca samāpayantaḥ।
madāt kapiṁ te kapayaḥ samantān
mahāvanaṁ nirviṣayaṁ ca cakruḥ॥
मद के प्रभाव से वे वानर कपिवर दधिमुख को नखों से बकोटने, दाँतों से काटने और थप्पड़ों तथा लातों से मार-मारकर अधमरा करने लगे। इस प्रकार उन्होंने उस विशाल वन को सब ओर से फल आदि से शून्य कर दिया
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे एकषष्टितमः सर्गः॥ ६१ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें इकसठवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ६१ ॥