हनुमान्जीका अपनी लङ्कायात्राका सारा वृत्तान्त सुनाना
prītimatsūpaviṣṭeṣu vānareṣu mahātmasu।
taṁ tataḥ pratisaṁhṛṣṭaḥ prītiyuktaṁ mahākapim॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
jāmbavān kāryavṛttāntamapṛcchadanilātmajam।
kathaṁ dṛṣṭā tvayā devī kathaṁ vā tatra vartate॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tasyāṁ cāpi kathaṁ vṛttaḥ krūrakarmā daśānanaḥ।
tattvataḥ sarvametannaḥ prabrūhi tvaṁ mahākape॥
जब सभी महामनस्वी वानर वहाँ प्रसन्नतापूर्वक बैठ गये, तब हर्ष में भरे हुए जाम्बवान् ने उन पवनकुमार महाकपि हनुमान् से प्रेमपूर्वक कार्यसिद्धि का समाचार पूछा—‘महाकपे! तुमने देवी सीता को कैसे देखा? वे वहाँ किस प्रकार रहती हैं? और क्रूरकर्मा दशानन उनके प्रति कैसा बर्ताव करता है? ये सब बातें तुम हमें ठीक-ठीक बताओ
English translation coming soon.
sammārgitā kathaṁ devī kiṁ ca sā pratyabhāṣata।
śrutārthāścintayiṣyāmo bhūyaḥ kāryaviniścayam॥
‘तुमने देवी सीता को किस प्रकार ढूँढ़ निकाला और उन्होंने तुमसे क्या कहा? इन सब बातों को सुनकर हमलोग आगे के कार्यक्रम का निश्चितरूप से विचार करेंगे
English translation coming soon.
yaścārthastatra vaktavyo gatairasmābhirātmavān।
rakṣitavyaṁ ca yattatra tad bhavān vyākarotu naḥ॥
‘वहाँ किष्किन्धा में चलने पर हमलोगों को कौन-सी बात कहनी चाहिये और किस बात को गुप्त रखनी चाहिये? तुम बुद्धिमान् हो, इसलिये तुम्हीं इन सब बातों पर प्रकाश डालो’
English translation coming soon.
sa niyuktastatastena samprahṛṣṭatanūruhaḥ।
namasyan śirasā devyai sītāyai pratyabhāṣata॥
जाम्बवान् के इस प्रकार पूछने पर हनुमान्जी के शरीर में रोमाञ्च हो आया। उन्होंने सीतादेवी को मन-ही-मन मस्तक झुकाकर प्रणाम किया और इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
pratyakṣameva bhavatāṁ mahendrāgrāt khamāplutaḥ।
udadherdakṣiṇaṁ pāraṁ kāṅkṣamāṇaḥ samāhitaḥ॥
‘मैं आपलोगों के सामने ही समुद्र के दक्षिण तट पर जाने की इच्छा से सावधान हो महेन्द्रपर्वत के शिखर से आकाश में उछला था
English translation coming soon.
gacchataśca hi me ghoraṁ vighnarūpamivābhavat।
kāñcanaṁ śikharaṁ divyaṁ paśyāmi sumanoharam॥
sthitaṁ panthānamāvṛtya mene vighnaṁ ca taṁ nagam।
‘आगे बढ़ते ही मैंने देखा एक परम मनोहर दिव्य सुवर्णमय शिखर प्रकट हुआ है, जो मेरी राह रोककर खड़ा है। वह मेरी यात्रा के लिये भयानक विघ्न-सा प्रतीत हुआ। मैंने उसे मूर्तिमान् विघ्न ही माना
English translation coming soon.
upasaṁgamya taṁ divyaṁ kāñcanaṁ nagamuttamam॥
kṛtā me manasā buddhirbhettavyo'yaṁ mayeti ca।
‘उस दिव्य उत्तम सुवर्णमय पर्वत के निकट पहुँचने पर मैंने मन-ही-मन यह विचार किया कि मैं इसे विदीर्ण कर डालूँ
English translation coming soon.
prahatasya mayā tasya lāṅgūlena mahāgireḥ॥
śikharaṁ sūryasaṁkāśaṁ vyaśīryata sahasradhā।
‘फिर तो मैंने अपनी पूँछ से उसपर प्रहार किया। उसकी टक्कर लगते ही उस महान् पर्वत के सूर्यतुल्य तेजस्वी शिखर के सहस्रों टुकड़े हो गये
English translation coming soon.
vyavasāyaṁ ca taṁ buddhvā sa hovāca mahāgiriḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
putreti madhurāṁ vāṇīṁ manaḥ prahlādayanniva।
pitṛvyaṁ cāpi māṁ viddhi sakhāyaṁ mātariśvanaḥ॥
‘मेरे उस निश्चय को समझकर महागिरि मैनाक ने मन को आह्लादित-सा करते हुए मधुर वाणी में ‘पुत्र’ कहकर मुझे पुकारा और कहा—‘मुझे अपना चाचा समझो। मैं तुम्हारे पिता वायुदेवता का मित्र हूँ
English translation coming soon.
mainākamiti vikhyātaṁ nivasantaṁ mahodadhau।
pakṣavantaḥ purā putra babhūvuḥ parvatottamāḥ॥
‘मेरा नाम मैनाक है और मैं यहाँ महासागर में निवास करता हूँ। बेटा! पूर्वकाल में सभी श्रेष्ठ पर्वत पङ्खधारी हुआ करते थे
English translation coming soon.
chandataḥ pṛthivīṁ cerurbādhamānāḥ samantataḥ।
śrutvā nagānāṁ caritaṁ mahendraḥ pākaśāsanaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vajreṇa bhagavān pakṣau cicchedaiṣāṁ sahasraśaḥ।
ahaṁ tu mocitastasmāt tava pitrā mahātmanā॥
‘वे समस्त प्रजा को पीड़ा देते हुए अपनी इच्छा के अनुसार सब ओर विचरते रहते थे। पर्वतों का ऐसा आचरण सुनकर पाकशासन भगवान् इन्द्र ने वज्र से इन सहस्रों पर्वतों के पङ्ख काट डाले; परंतु उस समय तुम्हारे महात्मा पिता ने मुझे इन्द्र के हाथ से बचा लिया
English translation coming soon.
mārutena tadā vatsa prakṣipto varuṇālaye।
rāghavasya mayā sāhye vartitavyamariṁdama॥
rāmo dharmabhṛtāṁ śreṣṭho mahendrasamavikramaḥ।
‘बेटा! उस समय वायुदेवता ने मुझे समुद्र में लाकर डाल दिया था (जिससे मेरे पङ्ख बच गये); अतः शत्रुदमन वीर! मुझे श्रीरघुनाथजी की सहायता के कार्य में अवश्य तत्पर होना चाहिये; क्योंकि भगवान् श्रीराम धर्मात्माओं में श्रेष्ठ तथा इन्द्रतुल्य पराक्रमी हैं’
English translation coming soon.
etacchrutvā mayā tasya mainākasya mahātmanaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kāryamāvedya ca gireruddhataṁ vai mano mama।
tena cāhamanujñāto mainākena mahātmanā॥
‘महामना मैनाक की यह बात सुनकर मैंने अपना कार्य उन्हें बताया और उनकी आज्ञा लेकर फिर मेरा मन वहाँ से आगे जाने को उत्साहित हुआ। महाकाय मैनाक ने उस समय मुझे जाने की आज्ञा दे दी
English translation coming soon.
sa cāpyantarhitaḥ śailo mānuṣeṇa vapuṣmatā।
śarīreṇa mahāśailaḥ śailena ca mahodadhau॥
‘वह महान् पर्वत भी अपने मानवशरीर से तो अन्तर्हित हो गया; परंतु पर्वतरूप से महासागर में ही स्थित रहा
English translation coming soon.
uttamaṁ javamāsthāya śeṣamadhvānamāsthitaḥ।
tato'haṁ suciraṁ kālaṁ javenābhyagamaṁ pathi॥
‘फिर मैं उत्तम वेग का आश्रय ले शेष मार्ग पर आगे बढ़ा और दीर्घकालतक बड़े वेग से उस पथ पर चलता रहा
English translation coming soon.
tataḥ paśyāmyahaṁ devīṁ surasāṁ nāgamātaram।
samudramadhye sā devī vacanaṁ cedamabravīt॥
‘तत्पश्चात् बीच समुद्र में मुझे नागमाता सुरसा देवी का दर्शन हुआ। देवी सुरसा मुझसे इस प्रकार बोलीं—
English translation coming soon.
mama bhakṣyaḥ pradiṣṭastvamamarairharisattama।
tatastvāṁ bhakṣayiṣyāmi vihitastvaṁ hi me suraiḥ॥
‘कपिश्रेष्ठ! देवताओं ने तुम्हें मेरा भक्ष्य बताया है, इसलिये मैं तुम्हारा भक्षण करूँगी; क्योंकि सारे देवताओं ने आज तुम्हें ही मेरा आहार नियत किया है’
English translation coming soon.
evamuktaḥ surasayā prāñjaliḥ praṇataḥ sthitaḥ।
vivarṇavadano bhūtvā vākyaṁ cedamudīrayam॥
‘सुरसा के ऐसा कहने पर मैं हाथ जोड़कर विनीतभाव से उसके सामने खड़ा हो गया और उदासमुख होकर यों बोला—
English translation coming soon.
rāmo dāśarathiḥ śrīmān praviṣṭo daṇḍakāvanam।
lakṣmaṇena saha bhrātrā sītayā ca paraṁtapaḥ॥
‘देवि! शत्रुओं को संताप देनेवाले दशरथनन्दन श्रीमान् राम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ दण्डकारण्य में आये थे
English translation coming soon.
tasya sītā hṛtā bhāryā rāvaṇena durātmanā।
tasyāḥ sakāśaṁ dūto'haṁ gamiṣye rāmaśāsanāt॥
‘वहाँ दुरात्मा रावण ने उनकी पत्नी सीता को हर लिया। मैं इस समय श्रीरामचन्द्रजी की आज्ञा से दूत होकर उन्हीं सीतादेवी के पास जा रहा हूँ
English translation coming soon.
kartumarhasi rāmasya sāhāyyaṁ viṣaye satī।
athavā maithilīṁ dṛṣṭvā rāmaṁ cākliṣṭakāriṇam॥
āgamiṣyāmi te vaktraṁ satyaṁ pratiśṛṇomi te।
‘तुम भी श्रीरामचन्द्रजी के ही राज्य में रहती हो, इसलिये तुम्हें उनकी सहायता करनी चाहिये। अथवा मैं मिथिलेशकुमारी सीता तथा अनायास ही महान् कर्म करनेवाले श्रीरामचन्द्रजी का दर्शन करके तुम्हारे मुख में आ जाऊँगा, यह तुमसे सच्ची प्रतिज्ञा करके कहता हूँ’
English translation coming soon.
evamuktā mayā sā tu surasā kāmarūpiṇī॥
abravīnnātivarteta kaścideṣa varo mama।
‘मेरे ऐसा कहने पर इच्छानुसार रूप धारण करनेवाली सुरसा बोली—‘मुझे यह वर मिला हुआ है कि मेरे आहार के रूप में निकट आया हुआ कोई भी प्राणी मुझे टालकर आगे नहीं जा सकता’
English translation coming soon.
evamuktaḥ surasayā daśayojanamāyataḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tato'rdhaguṇavistāro babhūvāhaṁ kṣaṇena tu।
matpramāṇādhikaṁ caiva vyāditaṁ tu mukhaṁ tayā॥
‘जब सुरसा ने ऐसा कहा—उस समय मेरा शरीर दस योजन बड़ा था, किंतु एक ही क्षण में मैं उससे ड्योढ़ा बड़ा हो गया। तब सुरसा ने भी अपने मुँह को मेरे शरीर की अपेक्षा अधिक फैला लिया
English translation coming soon.
tad dṛṣṭvā vyāditaṁ tvāsyaṁ hrasvaṁ hyakaravaṁ punaḥ।
tasmin muhūrte ca punarbabhūvāṅguṣṭhasammitaḥ॥
‘उसके फैले हुए मुँह को देखकर मैंने फिर अपने स्वरूप को छोटा कर लिया। उसी मुहूर्त में मेरा शरीर अँगूठे के बराबर हो गया
English translation coming soon.
abhipatyāśu tadvaktraṁ nirgato'haṁ tataḥ kṣaṇāt।
abravīt surasā devī svena rūpeṇa māṁ punaḥ॥
‘फिर तो मैं सुरसा के मुँह में शीघ्र ही घुस गया और तत्क्षण बाहर निकल आया। उस समय सुरसा देवी ने अपने दिव्य रूप में स्थित होकर मुझसे कहा—
English translation coming soon.
arthasiddhau hariśreṣṭha gaccha saumya yathāsukham।
samānaya ca vaidehīṁ rāghaveṇa mahātmanā॥
‘सौम्य! कपिश्रेष्ठ! अब तुम कार्यसिद्धि के लिये सुखपूर्वक यात्रा करो और विदेहनन्दिनी सीता को महात्मा रघुनाथजी से मिलाओ
English translation coming soon.
sukhī bhava mahābāho prītāsmi tava vānara।
tato'haṁ sādhusādhvīti sarvabhūtaiḥ praśaṁsitaḥ॥
‘महाबाहु वानर! तुम सुखी रहो। मैं तुमपर बहुत प्रसन्न हूँ।’ उस समय सभी प्राणियों ने ‘साधु-साधु’ कहकर मेरी भूरि-भूरि प्रशंसा की
English translation coming soon.
tato'ntarikṣaṁ vipulaṁ pluto'haṁ garuḍo yathā।
chāyā me nigṛhītā ca na ca paśyāmi kiṁcana॥
‘तत्पश्चात् मैं गरुड़ की भाँति उस विशाल आकाश में फिर उड़ने लगा। उस समय किसीने मेरी परछाईं पकड़ ली, किंतु मैं किसीको देख नहीं पाता था
English translation coming soon.
so'haṁ vigatavegastu diśo daśa vilokayan।
na kiṁcit tatra paśyāmi yena me vihatā gatiḥ॥
‘छाया पकड़ी जाने से मेरा वेग अवरुद्ध हो गया, अतः मैं दसों दिशाओं की ओर देखने लगा; परंतु जिसने मेरी गति रोक दी थी, ऐसा कोई प्राणी मुझे वहाँ नहीं दिखायी दिया
English translation coming soon.
atha me buddhirutpannā kiṁnāma gamane mama।
īdṛśo vighna utpanno rūpamatra na dṛśyate॥
‘तब मेरे मन में यह चिन्ता हुई कि मेरी यात्रा में ऐसा कौन-सा विघ्न पैदा हो गया, जिसका यहाँ रूप नहीं दिखायी दे रहा है
English translation coming soon.
adhobhāge tu me dṛṣṭiḥ śocataḥ patitā tadā।
tatrādrākṣamahaṁ bhīmāṁ rākṣasīṁ salileśayām॥
‘इसी सोच में पड़े-पड़े मैंने जब नीचे की ओर दृष्टि डाली, तब मुझे एक भयानक राक्षसी दिखायी दी, जो जल में निवास करती थी
English translation coming soon.
prahasya ca mahānādamukto'haṁ bhīmayā tayā।
avasthitamasambhrāntamidaṁ vākyamaśobhanam॥
‘उस भीषण निशाचरी ने बड़े जोर से अट्टहास करके निर्भय खड़े हुए मुझसे गरज-गरजकर यह अमङ्गलजनक बात कही—
English translation coming soon.
kvāsi gantā mahākāya kṣudhitāyā mamepsitaḥ।
bhakṣaḥ prīṇaya me dehaṁ ciramāhāravarjitam॥
‘विशालकाय वानर! कहाँ जाओगे? मैं भूखी हुई हूँ। तुम मेरे लिये मनोवाञ्छित भोजन हो। आओ, चिरकाल से निराहार पड़े हुए मेरे शरीर और प्राणों को तृप्त करो’
English translation coming soon.
bāḍhamityeva tāṁ vāṇīṁ pratyagṛhṇāmahaṁ tataḥ।
āsyapramāṇādadhikaṁ tasyāḥ kāyamapūrayam॥
‘तब मैंने ‘बहुत अच्छा’ कहकर उसकी बात मान ली और अपने शरीर को उसके मुख के प्रमाण से बहुत अधिक बढ़ा लिया
English translation coming soon.
tasyāścāsyaṁ mahad bhīmaṁ vardhate mama bhakṣaṇe।
na tu māṁ sā nu bubudhe mama vā vikṛtaṁ kṛtam॥
‘परंतु उसका विशाल और भयानक मुख भी मुझे भक्षण करने के लिये बढ़ने लगा। उसने मुझे या मेरे प्रभाव को नहीं जाना तथा मैंने जो छल किया था, वह भी उसकी समझ में नहीं आया
English translation coming soon.
tato'haṁ vipulaṁ rūpaṁ saṁkṣipya nimiṣāntarāt।
tasyā hṛdayamādāya prapatāmi nabhaḥsthalam॥
‘फिर तो पलक मारते-मारते मैंने अपने विशाल रूप को अत्यन्त छोटा बना लिया और उसका कलेजा निकालकर आकाश में उड़ गया
English translation coming soon.
sā visṛṣṭabhujā bhīmā papāta lavaṇāmbhasi।
mayā parvatasaṁkāśā nikṛttahṛdayā satī॥
‘मेरेद्वारा कलेजे के काट लिये जाने पर पर्वत के समान भयानक शरीरवाली वह दुष्टा राक्षसी अपनी दोनों बाँहें शिथिल हो जाने के कारण समुद्र के जल में गिर पड़ी
English translation coming soon.
śṛṇomi khagatānāṁ ca vācaḥ saumyā mahātmanām।
rākṣasī siṁhikā bhīmā kṣipraṁ hanumatā hatā॥
‘उस समय मुझे आकाशचारी सिद्ध महात्माओं की यह सौम्य वाणी सुनायी दी—‘अहो! इस सिंहिका नामवाली भयानक राक्षसी को हनुमान्जी ने शीघ्र ही मार डाला’
English translation coming soon.
tāṁ hatvā punarevāhaṁ kṛtyamātyayikaṁ smaran।
gatvā ca mahadadhvānaṁ paśyāmi nagamaṇḍitam॥
dakṣiṇaṁ tīramudadherlaṅkā yatra gatā purī।
‘उसे मारकर मैंने फिर अपने उस आवश्यक कार्य पर ध्यान दिया, जिसकी पूर्ति में अधिक विलम्ब हो चुका था। उस विशाल मार्ग को समाप्त करके मैंने पर्वतमालाओं से मण्डित समुद्र का वह दक्षिण किनारा देखा, जहाँ लङ्कापुरी बसी हुई है
English translation coming soon.
astaṁ dinakare yāte rakṣasāṁ nilayaṁ purīm।
praviṣṭo'hamavijñāto rakṣobhirbhīmavikramaiḥ॥
‘सूर्यदेव के अस्ताचल को चले जाने पर मैंने राक्षसों की निवासस्थानभूता लङ्कापुरी में प्रवेश किया, किंतु वे भयानक पराक्रमी राक्षस मेरे विषय में कुछ भी जान न सके
English translation coming soon.
tatra praviśataścāpi kalpāntaghanasaprabhā॥
aṭṭahāsaṁ vimuñcantī nārī kāpyutthitā puraḥ।
‘मेरे प्रवेश करते ही प्रलयकाल के मेघ की भाँति काली कान्तिवाली एक स्त्री अट्टहास करती हुई मेरे सामने खड़ी हो गयी
English translation coming soon.
jighāṁsantīṁ tatastāṁ tu jvaladagniśiroruhām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
savyamuṣṭiprahāreṇa parājitya subhairavām।
pradoṣakāle praviśaṁ bhītayāhaṁ tayoditaḥ॥
‘उसके सिर के बाल प्रज्वलित अग्नि के समान दिखायी देते थे। वह मुझे मार डालना चाहती थी। यह देख मैंने बायें हाथ के मुक्के से प्रहार करके उस भयंकर निशाचरी को परास्त कर दिया और प्रदोषकाल में पुरी के भीतर प्रविष्ट हुआ। उस समय उस डरी हुई निशाचरी ने मुझसे इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
ahaṁ laṅkāpurī vīra nirjitā vikrameṇa te।
yasmāt tasmād vijetāsi sarvarakṣāṁsyaśeṣataḥ॥
‘वीर! मैं साक्षात् लङ्कापुरी हूँ। तुमने अपने पराक्रम से मुझे जीत लिया है, इसलिये तुम समस्त राक्षसों पर पूर्णतः विजय प्राप्त कर लोगे’
English translation coming soon.
tatrāhaṁ sarvarātraṁ tu vicaranjanakātmajām।
rāvaṇāntaḥpuragato na cāpyaśyaṁ sumadhyamām॥
‘वहाँ सारी रात नगर में घर-घर घूमने और रावण के अन्तःपुर में पहुँचने पर भी मैंने सुन्दर कटिप्रदेशवाली जनकनन्दिनी सीता को नहीं देखा
English translation coming soon.
tataḥ sītāmapaśyaṁstu rāvaṇasya niveśane।
śokasāgaramāsādya na pāramupalakṣaye॥
‘रावण के महल में सीता को न देखने पर मैं शोकसागर में डूब गया। उस समय मुझे उस शोक का कहीं पार नहीं दिखायी देता था
English translation coming soon.
śocatā ca mayā dṛṣṭaṁ prākāreṇābhisaṁvṛtam।
kāñcanena vikṛṣṭena gṛhopavanamuttamam॥
‘सोच में पड़े-पड़े ही मैंने एक उत्तम गृहोद्यान देखा, जो सोने के बने हुए सुन्दर परकोटे से घिरा हुआ था
English translation coming soon.
saprākāramavaplutya paśyāmi bahupādapam।
aśokavanikāmadhye śiṁśapāpādapo mahān॥
‘तब उस परकोटे को लाँघकर मैंने उस गृहोद्यान को देखा, जो बहुसंख्यक वृक्षों से भरा हुआ था। उस अशोकवाटिका के बीच में मुझे एक बहुत ऊँचा अशोक-वृक्ष दिखायी दिया
English translation coming soon.
tamāruhya ca paśyāmi kāñcanaṁ kadalīvanam।
adūrācchiṁśapāvṛkṣāt paśyāmi varavarṇinīm॥
‘उसपर चढ़कर मैंने सुवर्णमय कदलीवन देखा तथा उस अशोक-वृक्ष के पास ही मुझे सर्वाङ्गसुन्दरी सीताजी का दर्शन हुआ
English translation coming soon.
śyāmāṁ kamalapatrākṣīmupavāsakṛśānanām।
tadekavāsaḥsaṁvītāṁ rajodhvastaśiroruhām॥
‘वे सदा सोलह वर्ष की-सी अवस्था में युक्त दिखायी देती हैं। उनके नेत्र प्रफुल्ल कमलदल के समान सुन्दर हैं। सीताजी उपवास करने के कारण अत्यन्त दुर्बल हो गयी हैं और उनकी यह दुर्बलता उनका मुख देखते ही स्पष्ट हो जाती है। वे एक ही वस्त्र पहनी हुई हैं और उनके केश धूल से धूसर हो गये हैं
English translation coming soon.
śokasaṁtāpadīnāṅgīṁ sītāṁ bhartṛhite sthitām।
rākṣasībhirvirūpābhiḥ krūrābhirabhisaṁvṛtām॥
māṁsaśoṇitabhakṣyābhirvyāghrībhirhariṇīṁ yathā।
‘उनके सारे अङ्ग शोक-संताप से दीन दिखायी देते हैं। वे अपने स्वामी के हित-चिन्तन में तत्पर हैं। रक्त-मांस का भोजन करनेवाली क्रूर एवं कुरूप राक्षसियाँ उन्हें चारों ओर से घेरकर उनकी रखवाली करती हैं। ठीक उसी तरह जैसे बहुत-सी बाघिनें किसी हरिणी को घेरे हुए खड़ी हों
English translation coming soon.
sā mayā rākṣasīmadhye tarjyamānā muhurmuhuḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ekaveṇīdharā dīnā bhartṛcintāparāyaṇā।
bhūmiśayyā vivarṇāṅgī padminīva himāgame॥
‘मैंने देखा, वे राक्षसियों के बीच में बैठी थीं और राक्षसियाँ उन्हें बारम्बार धमका रही थीं। वे सिर पर एक ही वेणी धारण किये दीनभाव से अपने पति के चिन्तन में तल्लीन हो रही थीं। धरती ही उनकी शय्या है। जैसे हेमन्त-ऋतु आने पर कमलिनी सूखकर श्रीहीन हो जाती है, उसी प्रकार उनके सारे अङ्ग कान्तिहीन हो गये हैं
English translation coming soon.
rāvaṇād vinivṛttārthā martavye kṛtaniścayā।
kathaṁcinmṛgaśāvākṣī tūrṇamāsāditā mayā॥
‘रावण की ओर से उनका हार्दिक भाव सर्वथा दूर है। वे मरने का निश्चय कर चुकी हैं। उसी अवस्था में मैं किसी तरह शीघ्रतापूर्वक मृगनयनी सीता के पास पहुँच सका
English translation coming soon.
tāṁ dṛṣṭvā tādṛśīṁ nārīṁ rāmapatnīṁ yaśasvinīm।
tatraiva śiṁśapāvṛkṣe paśyannahamavasthitaḥ॥
‘वैसी अवस्था में पड़ी हुई उन यशस्विनी नारी श्रीरामपत्नी सीता को अशोक-वृक्ष के नीचे बैठी देख मैं भी उस वृक्ष पर स्थित हो गया और उन्हें वहीं से निहारने लगा
English translation coming soon.
tato halahalāśabdaṁ kāñcīnūpuramiśritam।
śṛṇomyadhikagambhīraṁ rāvaṇasya niveśane॥
‘इतने ही में रावण के महल में करधनी और नूपुरों की झनकार से मिला हुआ अधिक गम्भीर कोलाहल सुनायी पड़ा
English translation coming soon.
tato'haṁ paramodvignaḥ svarūpaṁ pratyasaṁharam।
ahaṁ ca śiṁśapāvṛkṣe pakṣīva gahane sthitaḥ॥
‘फिर तो मैंने अत्यन्त उद्विग्न होकर अपने स्वरूप को समेट लिया—छोटा बना लिया और पक्षी के समान उस गहन शिंशपा (अशोक) वृक्ष में छिपा बैठा रहा
English translation coming soon.
tato rāvaṇadārāśca rāvaṇaśca mahābalaḥ।
taṁ deśamanusamprāpto yatra sītābhavat sthitā॥
‘इतने ही में रावण की स्त्रियाँ और महाबली रावण—ये सब-के-सब उस स्थान पर आ पहुँचे, जहाँ सीतादेवी विराजमान थीं
English translation coming soon.
taṁ dṛṣṭvātha varārohā sītā rakṣogaṇeśvaram।
saṁkucyorū stanau pīnau bāhubhyāṁ parirabhya ca॥
‘राक्षसों के स्वामी रावण को देखते ही सुन्दर कटिप्रदेशवाली सीता अपनी जाँघों को सिकोड़कर और उभरे हुए दोनों स्तनों को भुजाओं से ढककर बैठ गयीं
English translation coming soon.
vitrastāṁ paramodvignāṁ vīkṣyamāṇāmitastataḥ।
trāṇaṁ kaṁcidapaśyantīṁ vepamānāṁ tapasvinīm॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tāmuvāca daśagrīvaḥ sītāṁ paramaduḥkhitām।
avākśirāḥ prapatito bahumanyasva māmiti॥
‘वे अत्यन्त भयभीत और उद्विग्न होकर इधर-उधर देखने लगीं। उन्हें कोई भी अपना रक्षक नहीं दिखायी देता था। भय से काँपती हुई अत्यन्त दुःखिनी तपस्विनी सीता के सामने जा दशमुख रावण नीचे सिर किये उनके चरणों में गिर पड़ा और इस प्रकार बोला—‘विदेहकुमारी! मैं तुम्हारा सेवक हूँ। तुम मुझे अधिक आदर दो’
English translation coming soon.
yadi cettvaṁ tu māṁ darpānnābhinandasi garvite।
dvimāsānantaraṁ sīte pāsyāmi rudhiraṁ tava॥
‘(इतने पर भी अपने प्रति उनकी उपेक्षा देख वह कुपित होकर बोला—) ‘गर्वीली सीते! यदि तू घमंड में आकर मेरा अभिनन्दन नहीं करेगी तो आज से दो महीने के बाद मैं तेरा खून पी जाऊँगा’
English translation coming soon.
etacchrutvā vacastasya rāvaṇasya durātmanaḥ।
uvāca paramakruddhā sītā vacanamuttamam॥
‘दुरात्मा रावण की यह बात सुनकर सीता ने अत्यन्त कुपित हो यह उत्तम वचन कहा—
English translation coming soon.
rākṣasādhama rāmasya bhāryāmamitatejasaḥ।
ikṣvākuvaṁśanāthasya snuṣāṁ daśarathasya ca॥
avācyaṁ vadato jihvā kathaṁ na patitā tava।
‘नीच निशाचर! अमित तेजस्वी भगवान् श्रीराम की पत्नी और इक्ष्वाकुकुल के स्वामी महाराज दशरथ की पुत्रवधू से यह न कहने योग्य बात कहते समय तेरी जीभ क्यों नहीं गिर गयी?
English translation coming soon.
kiṁsvidvīryaṁ tavānārya yo māṁ bharturasaṁnidhau॥
apahratyāgataḥ pāpa tenādṛṣṭo mahātmanā।
‘दुष्ट पापी! तुझमें क्या पराक्रम है? मेरे पतिदेव जब निकट नहीं थे, तब तू उन महात्मा की दृष्टि से छिपकर चोरी-चोरी मुझे हर लाया
English translation coming soon.
na tvaṁ rāmasya sadṛśo dāsye'pyasya na yujyase॥
ajeyaḥ satyavāk śūro raṇaślāghī ca rāghavaḥ।
‘तू भगवान् श्रीराम की समानता नहीं कर सकता। तू तो उनका दास होने योग्य भी नहीं है। श्रीरघुनाथजी सर्वथा अजेय, सत्यभाषी, शूरवीर और युद्ध के अभिलाषी एवं प्रशंसक हैं’
English translation coming soon.
jānakyā paruṣaṁ vākyamevamukto daśānanaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
jajvāla sahasā kopāccitāstha iva pāvakaḥ।
vivṛtya nayane krūre muṣṭimudyamya dakṣiṇam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
maithilīṁ hantumārabdhaḥ strībhirhāhākṛtaṁ tadā।
strīṇāṁ madhyāt samutpatya tasya bhāryā durātmanaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
varā mandodarī nāma tayā sa pratiṣedhitaḥ।
uktaśca madhurāṁ vāṇīṁ tayā sa madanārditaḥ॥
‘जनकनन्दिनी के ऐसी कठोर बात कहने पर दशमुख रावण चिता में लगी हुई आग की भाँति सहसा क्रोध से जल उठा और अपनी क्रूर आँखें फाड़-फाड़कर देखता हुआ दाहिना मुक्का तानकर मिथिलेशकुमारी को मारने के लिये तैयार हो गया। यह देख उस समय वहाँ खड़ी हुई स्त्रियाँ हाहाकार करने लगीं। इतने ही में उन स्त्रियों के बीच से उस दुरात्मा की सुन्दरी भार्या मन्दोदरी झपटकर आगे आयी और उसने रावण को ऐसा करने से रोका। साथ ही उस कामपीड़ित निशाचर से मधुर वाणी में कहा—
English translation coming soon.
sītayā tava kiṁ kāryaṁ mahendrasamavikrama।
mayā saha ramasvādya madviśiṣṭā na jānakī॥
‘महेन्द्र के समान पराक्रमी राक्षसराज! सीता से तुम्हें क्या काम है? आज मेरे साथ रमण करो। जनकनन्दिनी सीता मुझसे अधिक सुन्दरी नहीं है
English translation coming soon.
devagandharvakanyābhiryakṣakanyābhireva ca।
sārdhaṁ prabho ramasveti sītayā kiṁ kariṣyasi॥
‘प्रभो! देवताओं, गन्धर्वों और यक्षों की कन्याएँ हैं, इनके साथ रमण करो; सीता को लेकर क्या करोगे?’
English translation coming soon.
tatastābhiḥ sametābhirnārībhiḥ sa mahābalaḥ।
utthāpya sahasā nīto bhavanaṁ svaṁ niśācaraḥ॥
‘तदनन्तर वे सब स्त्रियाँ मिलकर उस महाबली निशाचर रावण को सहसा वहाँ से उठाकर अपने महल में ले गयीं
English translation coming soon.
yāte tasmin daśagrīve rākṣasyo vikṛtānanāḥ।
sītāṁ nirbhartsayāmāsurvākyaiḥ krūraiḥ sudāruṇaiḥ॥
‘दशमुख रावण के चले जाने पर विकराल मुखवाली राक्षसियाँ अत्यन्त दारुण क्रूरतापूर्ण वचनोंद्वारा सीता को डराने-धमकाने लगीं
English translation coming soon.
tṛṇavad bhāṣitaṁ tāsāṁ gaṇayāmāsa jānakī।
garjitaṁ ca tathā tāsāṁ sītāṁ prāpya nirarthakam॥
‘परंतु जानकी ने उनकी बातों को तिनके के समान तुच्छ समझा। उनका सारा गर्जन-तर्जन सीता के पास पहुँचकर व्यर्थ हो गया
English translation coming soon.
vṛthā garjitaniśceṣṭā rākṣasyaḥ piśitāśanāḥ।
rāvaṇāya śaśaṁsustāḥ sītāvyavasitaṁ mahat॥
‘इस प्रकार गर्जना और सारी चेष्टाओं के व्यर्थ हो जाने पर उन मांसभक्षिणी राक्षसियों ने रावण के पास जाकर उसे सीताजी का महान् निश्चय कह सुनाया
English translation coming soon.
tatastāḥ sahitāḥ sarvā vihatāśā nirudyamāḥ।
parikliśya samastāstā nidrāvaśamupāgatāḥ॥
‘फिर वे सब-की-सब उन्हें अनेक प्रकार से कष्ट दे हताश तथा उद्योगशून्य हो निद्रा के वशीभूत होकर सो गयीं
English translation coming soon.
tāsu caiva prasuptāsu sītā bhartṛhite ratā।
vilapya karuṇaṁ dīnā praśuśoca suduḥkhitā॥
‘उन सब के सो जाने पर पति के हित में तत्पर रहनेवाली सीताजी करुणापूर्वक विलापकर अत्यन्त दीन और दुःखी हो शोक करने लगीं
English translation coming soon.
tāsāṁ madhyāt samutthāya trijaṭā vākyamabravīt।
ātmānaṁ khādata kṣipraṁ na sītāmasitekṣaṇām॥
janakasyātmajāṁ sādhvīṁ snuṣāṁ daśarathasya ca।
‘उन राक्षसियों के बीच से त्रिजटा नामवाली राक्षसी उठी और अन्य निशाचरियों से इस प्रकार बोली—‘अरी! तुम सब अपने-आप को ही जल्दी-जल्दी खा जाओ, कजरारे नेत्रोंवाली सीता को नहीं; ये राजा दशरथ की पुत्रवधू और जनक की लाड़ली सती-साध्वी सीता इस योग्य नहीं हैं
English translation coming soon.
svapno hyadya mayā dṛṣṭo dāruṇo romaharṣaṇaḥ॥
rakṣasāṁ ca vināśāya bharturasyā jayāya ca।
‘आज अभी मैंने बड़ा भयंकर तथा रोंगटे खड़े कर देनेवाला स्वप्न देखा है; वह राक्षसों के विनाश तथा इन सीतादेवी के पति की विजय का सूचक है
English translation coming soon.
alamasmān paritrātuṁ rāghavād rākṣasīgaṇam॥
abhiyācāma vaidehīmetaddhi mama rocate।
‘ये सीता ही श्रीरघुनाथजी के रोष से हमारी और इन सब राक्षसियों की रक्षा करने में समर्थ हैं; अतः हमलोग विदेहनन्दिनी से अपने अपराधों के लिये क्षमा-याचना करें—यही मुझे अच्छा लगता है
English translation coming soon.
yadi hyevaṁvidhaḥ svapno duḥkhitāyāḥ pradṛśyate॥
sā duḥkhairvividhairmuktā sukhamāpnotyanuttamam।
‘यदि किसी दुःखिनी के विषय में ऐसा स्वप्न देखा जाता है तो वह अनेक विध दुःखों से छूटकर परम उत्तम सुख पाती है
English translation coming soon.
praṇipātaprasannā hi maithilī janakātmajā॥
alameṣā paritrātuṁ rākṣasyo mahato bhayāt।
‘राक्षसियो! केवल प्रणाम करनेमात्र से मिथिलेशकुमारी जानकी प्रसन्न हो जायँगी और ये महान् भय से मेरी रक्षा करेंगी’
English translation coming soon.
tataḥ sā hrīmatī bālā bharturvijayaharṣitā॥
avocad yadi tat tathyaṁ bhaveyaṁ śaraṇaṁ hi vaḥ।
‘तब लज्जावती बाला सीता पति की विजय की सम्भावना से प्रसन्न हो बोलीं—‘यदि यह बात सच होगी तो मैं अवश्य तुमलोगों की रक्षा करूँगी’
English translation coming soon.
tāṁ cāhaṁ tādṛśīṁ dṛṣṭvā sītāyā dāruṇāṁ daśām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
cintayāmāsa viśrānto na ca me nirvṛtaṁ manaḥ।
sambhāṣaṇārthe ca mayā jānakyāścintito vidhiḥ॥
‘कुछ विश्राम के पश्चात् मैं सीता की वैसी दारुण दशा देखकर बड़ी चिन्ता में पड़ गया। मेरे मन को शान्ति नहीं मिलती थी। फिर मैंने जानकीजी के साथ वार्तालाप करने के लिये एक उपाय सोचा
English translation coming soon.
ikṣvākukulavaṁśastu stuto mama puraskṛtaḥ।
śrutvā tu gaditāṁ vācaṁ rājarṣigaṇabhūṣitām॥
pratyabhāṣata māṁ devī bāṣpaiḥ pihitalocanā।
‘पहले मैंने इक्ष्वाकुवंश की प्रशंसा की। राजर्षियों की स्तुति से विभूषित मेरी वह वाणी सुनकर देवी सीता के नेत्रों में आँसू भर आया और वे मुझसे बोलीं—
English translation coming soon.
kastvaṁ kena kathaṁ ceha prāpto vānarapuṅgava॥
kā ca rāmeṇa te prītistanme śaṁsitumarhasi।
‘कपिश्रेष्ठ! तुम कौन हो? किसने तुम्हें भेजा है? यहाँ कैसे आये हो? और भगवान् श्रीराम के साथ तुम्हारा कैसा प्रेम है? यह सब मुझे बताओ’
English translation coming soon.
tasyāstad vacanaṁ śrutvā ahamapyabuvaṁ vacaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
devi rāmasya bhartuste sahāyo bhīmavikramaḥ।
sugrīvo nāma vikrānto vānarendro mahābalaḥ॥
‘उनका वह वचन सुनकर मैंने भी कहा—‘देवि! तुम्हारे पतिदेव श्रीराम के सहायक एक भयंकर पराक्रमी बलविक्रमसम्पन्न महाबली वानरराज हैं, जिनका नाम सुग्रीव है
English translation coming soon.
tasya māṁ viddhi bhṛtyaṁ tvaṁ hanumantamihāgatam।
bhartrā samprahitastubhyaṁ rāmeṇākliṣṭakarmaṇā॥
‘उन्हीं का मुझे सेवक समझो। मेरा नाम हनुमान् है। अनायास ही महान् कर्म करनेवाले तुम्हारे पति श्रीराम ने मुझे भेजा है। इसलिये मैं यहाँ आया हूँ
English translation coming soon.
idaṁ tu puruṣavyāghraḥ śrīmān dāśarathiḥ svayam।
aṅgulīyamabhijñānamadāt tubhyaṁ yaśasvini॥
‘यशस्विनी! पुरुषसिंह दशरथनन्दन साक्षात् श्रीमान् राम ने पहचान के लिये यह अँगूठी तुम्हें दी है
English translation coming soon.
tadicchāmi tvayājñaptaṁ devi kiṁ karavāṇyaham।
rāmalakṣmaṇayoḥ pārśvaṁ nayāmi tvāṁ kimuttaram॥
‘देवि! मैं चाहता हूँ कि आप मुझे आज्ञा दें कि मैं आपकी क्या सेवा करूँ? आप कहें तो मैं अभी आपको श्रीराम और लक्ष्मण के पास पहुँचा दूँ। इस विषय में आपका क्या उत्तर है?’
English translation coming soon.
etacchrutvā viditvā ca sītā janakanandinī।
āha rāvaṇamutpāṭya rāghavo māṁ nayatviti॥
‘मेरी यह बात सुनकर और सोच-समझकर जनकनन्दिनी सीता ने कहा—‘मेरी इच्छा है कि श्रीरघुनाथजी रावण का संहार करके मुझे यहाँ से ले चलें’
English translation coming soon.
praṇamya śirasā devīmahamāryāmaninditām।
rāghavasya manohlādamabhijñānamayāciṣam॥
‘तब मैंने उन सती-साध्वी देवी आर्या सीता को सिर झुकाकर प्रणाम किया और कोई ऐसी पहचान माँगी, जो श्रीरघुनाथजी के मन को आनन्द प्रदान करनेवाली हो
English translation coming soon.
atha māmabravīt sītā gṛhyatāmayamuttamaḥ।
maṇiryena mahābāhū rāmastvāṁ bahu manyate॥
‘मेरे माँगने पर सीताजी ने कहा—‘लो, यह उत्तम चूड़ामणि है, जिसे पाकर महाबाहु श्रीराम तुम्हारा विशेष आदर करेंगे’
English translation coming soon.
ityuktvā tu varārohā maṇipravaramuttamam।
prāyacchat paramodvignā vācā māṁ saṁdideśa ha॥
‘ऐसा कहकर सुन्दरी सीता ने मुझे वह परम उत्तम चूड़ामणि दी और अत्यन्त उद्विग्न होकर वाणीद्वारा अपना संदेश कहा
English translation coming soon.
tatastasyai praṇamyāhaṁ rājaputryai samāhitaḥ।
pradakṣiṇaṁ parikrāmamihābhyuddhatamānasaḥ॥
‘तब मन-ही-मन यहाँ आने के लिये उत्सुक हो एकाग्रचित्त होकर मैंने राजकुमारी सीता को प्रणाम किया और उनकी दक्षिणावर्त परिक्रमा की
English translation coming soon.
uttaraṁ punarevāha niścitya manasā tadā।
hanuman mama vṛttāntaṁ vaktumarhasi rāghave॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yathā śrutvaiva nacirāt tāvubhau rāmalakṣmaṇau।
sugrīvasahitau vīrāvupeyātāṁ tathā kuru॥
‘उस समय उन्होंने मन से कुछ निश्चय करके पुनः मुझे उत्तर दिया—‘हनुमन्! तुम श्रीरघुनाथजी को मेरा सारा वृत्तान्त सुनाना और ऐसा प्रयत्न करना, जिससे सुग्रीवसहित वे दोनों वीरबन्धु श्रीराम और लक्ष्मण मेरा हाल सुनते ही अविलम्ब यहाँ आ जायँ
English translation coming soon.
yadyanyathā bhavedetad dvau māsau jīvitaṁ mama।
na māṁ drakṣyati kākutstho mriye sāhamanāthavat॥
‘यदि इसके विपरीत हुआ तो दो महीनेतक मेरा जीवन और शेष है। उसके बाद श्रीरघुनाथजी मुझे नहीं देख सकेंगे। मैं अनाथ की भाँति मर जाऊँगी’
English translation coming soon.
tacchrutvā karuṇaṁ vākyaṁ krodho māmabhyavartata।
uttaraṁ ca mayā dṛṣṭaṁ kāryaśeṣamanantaram॥
‘उनका यह करुणाजनक वचन सुनकर राक्षसों के प्रति मेरा क्रोध बहुत बढ़ गया। फिर मैंने शेष बचे हुए भावी कार्य पर विचार किया
English translation coming soon.
tato'vardhata me kāyastadā parvatasaṁnibhaḥ।
yuddhākāṅkṣī vanaṁ tasya vināśayitumārabhe॥
‘तदनन्तर मेरा शरीर बढ़ने लगा और तत्काल पर्वत के समान हो गया। मैंने युद्ध की इच्छा से रावण के उस वन को उजाड़ना आरम्भ किया
English translation coming soon.
tad bhagnaṁ vanakhaṇḍaṁ tu bhrāntatrastamṛgadvijam।
pratibudhya nirīkṣante rākṣasyo vikṛtānanāḥ॥
‘जहाँ के पशु और पक्षी घबराये और डरे हुए थे, उस उजड़े हुए वनखण्ड को वहाँ सोकर उठी हुई विकराल मुखवाली राक्षसियों ने देखा
English translation coming soon.
māṁ ca dṛṣṭvā vane tasmin samāgamya tatastataḥ।
tāḥ samabhyāgatāḥ kṣipraṁ rāvaṇāyācacakṣire॥
‘उस वन में मुझे देखकर वे सब इधर-उधर से जुट गयीं और तुरंत रावण के पास जाकर उन्होंने वनविध्वंसक का सारा समाचार कहा—
English translation coming soon.
rājan vanamidaṁ durgaṁ tava bhagnaṁ durātmanā।
vānareṇa hyavijñāya tava vīryaṁ mahābala॥
‘महाबली राक्षसराज! एक दुरात्मा वानर ने आपके बल-पराक्रम को कुछ भी न समझकर इस दुर्गम प्रमदावन को उजाड़ डाला है
English translation coming soon.
tasya durbuddhitā rājaṁstava vipriyakāriṇaḥ।
vadhamājñāpaya kṣipraṁ yathāsau na punarvrajet॥
‘महाराज! यह उसकी दुर्बुद्धि ही है, जो उसने आपका अपराध किया। आप शीघ्र ही उसके वध की आज्ञा दें, जिससे वह फिर बचकर चला न जाय’
English translation coming soon.
tacchrutvā rākṣasendreṇa visṛṣṭā bahudurjayāḥ।
rākṣasāḥ kiṁkarā nāma rāvaṇasya mano'nugāḥ॥
‘यह सुनकर राक्षसराज ने अपने मन के अनुकूल चलनेवाले किंकर नामक राक्षसों को भेजा, जिनपर विजय पाना अत्यन्त कठिन था
English translation coming soon.
teṣāmaśītisāhasraṁ śūlamudgarapāṇinām।
mayā tasmin vanoddeśe parigheṇa niṣūditam॥
‘वे हाथों में शूल और मुद्गर लेकर आये थे। उनकी संख्या अस्सी हजार थी; परंतु मैंने उस वनप्रान्त में एक परिघ से ही उन सब का संहार कर डाला
English translation coming soon.
teṣāṁ tu hataśiṣṭā ye te gatā laghuvikramāḥ।
nihataṁ ca mayā sainyaṁ rāvaṇāyācacakṣire॥
‘उनमें जो मरने से बच गये, वे जल्दी-जल्दी पैर बढ़ाते हुए भाग गये। उन्होंने रावण को मेरेद्वारा सारी सेना के मारे जाने का समाचार बताया
English translation coming soon.
tato me buddhirutpannā caityaprāsādamuttamam।
tatrasthān rākṣasān hatvā śataṁ stambhena vai punaḥ॥
lalāmabhūto laṅkāyā mayā vidhvaṁsito ruṣā।
‘तत्पश्चात् मेरे मन में एक नया विचार उत्पन्न हुआ और मैंने क्रोधपूर्वक वहाँ के उत्तम चैत्यप्रासाद को, जो लङ्का का सबसे सुन्दर भवन था तथा जिसमें सौ खम्भे लगे हुए थे, वहाँ के राक्षसों का संहार करके तोड़-फोड़ डाला
English translation coming soon.
tataḥ prahastasya sutaṁ jambumālinamādiśat॥
rākṣasairbahubhiḥ sārdhaṁ ghorarūpairbhayānakaiḥ।
‘तब रावण ने घोर रूपवाले भयानक राक्षसों के साथ, जिनकी संख्या बहुत अधिक थी, प्रहस्त के बेटे जम्बुमाली को युद्ध के लिये भेजा
English translation coming soon.
tamahaṁ balasampannaṁ rākṣasaṁ raṇakovidam॥
parigheṇātighoreṇa sūdayāmi sahānugam।
‘वह राक्षस बड़ा बलवान् तथा युद्ध की कला में कुशल था तो भी मैंने अत्यन्त घोर परिघ से मारकर सेवकोंसहित उसे काल के गाल में डाल दिया
English translation coming soon.
tacchrutvā rākṣasendrastu mantriputrān mahābalān॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
padātibalasampannān preṣayāmāsa rāvaṇaḥ।
parigheṇaiva tān sarvān nayāmi yamasādanam॥
‘यह सुनकर राक्षसराज रावण ने पैदल सेना के साथ अपने मन्त्री के पुत्रों को भेजा, जो बड़े बलवान् थे; किंतु मैंने परिघ से ही उन सब को यमलोक भेज दिया
English translation coming soon.
mantriputrān hatān śrutvā samare laghuvikramān।
pañca senāgragān śūrān preṣayāmāsa rāvaṇaḥ॥
‘समराङ्गण में शीघ्रतापूर्वक पराक्रम प्रकट करनेवाले मन्त्रिकुमारों को मारा गया सुनकर रावण ने पाँच शूरवीर सेनापतियों को भेजा
English translation coming soon.
tānahaṁ sahasainyān vai sarvānevābhyasūdayam।
tataḥ punardaśagrīvaḥ putramakṣaṁ mahābalam॥
bahubhī rākṣasaiḥ sārdhaṁ preṣayāmāsa saṁyuge।
‘उन सब को भी मैंने सेनासहित मौत के घाट उतार दिया। तब दशमुख रावण ने अपने पुत्र महाबली अक्षकुमार को बहुसंख्यक राक्षसों के साथ युद्ध के लिये भेजा
English translation coming soon.
taṁ tu mandodarīputraṁ kumāraṁ raṇapaṇḍitam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sahasā khaṁ samudyantaṁ pādayośca gṛhītavān।
tamāsīnaṁ śataguṇaṁ bhrāmayitvā vyapeṣayam॥
‘मन्दोदरी का वह पुत्र युद्ध की कला में बड़ा प्रवीण था। वह आकाश में उड़ रहा था। उसी समय मैंने सहसा उसके दोनों पैर पकड़ लिये और सौ बार घुमाकर उसे पृथ्वी पर पटक दिया। इस तरह वहाँ पड़े हुए कुमार अक्ष को मैंने पीस डाला
English translation coming soon.
tamakṣamāgataṁ bhagnaṁ niśamya sa daśānanaḥ।
tataścendrajitaṁ nāma dvitīyaṁ rāvaṇaḥ sutam॥
vyādideśa susaṁkruddho balinaṁ yuddhadurmadam।
‘अक्षकुमार युद्धभूमि में आया और मारा गया—यह सुनकर दशमुख रावण ने अत्यन्त कुपित हो अपने दूसरे पुत्र इन्द्रजित् को, जो बड़ा ही रणदुर्मद और बलवान् था, भेजा
English translation coming soon.
taccāpyahaṁ balaṁ sarvaṁ taṁ ca rākṣasapuṅgavam॥
naṣṭaujasaṁ raṇe kṛtvā paraṁ harṣamupāgataḥ।
‘उसके साथ आयी हुई सारी सेना को और उस राक्षस-शिरोमणि को भी युद्ध में हतोत्साह करके मुझे बड़ा हर्ष हुआ
English translation coming soon.
mahatāpi mahābāhuḥ pratyayena mahābalaḥ॥
prahito rāvaṇenaiṣa saha vīrairmadoddhataiḥ।
‘रावण ने इस महाबली महाबाहु वीर को अनेक मदमत्त वीरों के साथ बड़े विश्वास से भेजा था
English translation coming soon.
so'viṣahyaṁ hi māṁ buddhvā svasainyaṁ cāvamarditam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
brahmaṇo'streṇa sa tu māṁ prabadhvā cātiveginaḥ।
rajjubhiścāpi badhnanti tato māṁ tatra rākṣasāḥ॥
‘इन्द्रजित् ने देखा, मेरी सारी सेना कुचल डाली गयी, तब उसने समझ लिया कि इस वानर का सामना करना असम्भव है। अतः उसने बड़े वेग से ब्रह्मास्त्र चलाकर मुझे बाँध लिया। फिर तो वहाँ राक्षसों ने मुझे रस्सियों से भी बाँधा
English translation coming soon.
rāvaṇasya samīpaṁ ca gṛhītvā māmupāgaman।
dṛṣṭvā sambhāṣitaścāhaṁ rāvaṇena durātmanā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pṛṣṭaśca laṅkāgamanaṁ rākṣasānāṁ ca taṁ vadham।
tatsarvaṁ ca raṇe tatra sītārthamupajalpitam॥
‘इस तरह मुझे पकड़कर वे सब रावण के समीप ले आये। दुरात्मा रावण ने मुझे देखकर वार्तालाप आरम्भ किया और पूछा—‘तू लङ्का में क्यों आया? तथा राक्षसों का वध तूने क्यों किया?’ मैंने वहाँ उत्तर दिया, ‘यह सब कुछ मैंने सीताजी के लिये किया है’
English translation coming soon.
tasyāstu darśanākāṅkṣī prāptastvadbhavanaṁ vibho।
mārutasyaurasaḥ putro vānaro hanumānaham॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rāmadūtaṁ ca māṁ viddhi sugrīvasacivaṁ kapim।
so'haṁ dautyena rāmasya tvatsakāśamihāgataḥ॥
‘प्रभो! जनकनन्दिनी के दर्शन की इच्छा से ही मैं तुम्हारे महल में आया हूँ। मैं वायुदेवता का औरस पुत्र हूँ, जाति का वानर हूँ और हनुमान् मेरा नाम है। मुझे श्रीरामचन्द्रजी का दूत और सुग्रीव का मन्त्री समझो। श्रीरामचन्द्रजी का दूतकार्य करने के लिये ही मैं यहाँ तुम्हारे पास आया हूँ
English translation coming soon.
śṛṇu cāpi samādeśaṁ yadahaṁ prabravīmi te।
rākṣaseśa harīśastvāṁ vākyamāha samāhitam॥
‘तुम मेरे स्वामी का संदेश, जो मैं तुम्हें बता रहा हूँ सुनो। राक्षसराज! वानरराज सुग्रीव ने तुमसे एकाग्रतापूर्वक जो बात कही है, उसपर ध्यान दो
English translation coming soon.
sugrīvaśca mahābhāgaḥ sa tvāṁ kauśalamabravīt।
dharmārthakāmasahitaṁ hitaṁ pathyamuvāca ha॥
‘महाभाग सुग्रीव ने तुम्हारी कुशल पूछी है और तुम्हें सुनाने के लिये यह धर्म, अर्थ एवं काम से युक्त हितकर तथा लाभदायक बात कही है—
English translation coming soon.
vasato ṛṣyamūke me parvate vipuladrume।
rāghavo raṇavikrānto mitratvaṁ samupāgataḥ॥
‘जब मैं बहुसंख्यक वृक्षों से हरे-भरे ऋष्यमूक पर्वत पर निवास करता था, उन दिनों रण में महान् पराक्रम प्रकट करनेवाले रघुनाथजी ने मेरे साथ मित्रता स्थापित की थी
English translation coming soon.
tena me kathitaṁ rājan bhāryā me rakṣasā hṛtā।
tatra sāhāyyahetorme samayaṁ kartumarhasi॥
‘राजन्! उन्होंने मुझे बताया कि ‘राक्षस रावण ने मेरी पत्नी को हर लिया है। उसके उद्धार के कार्य में सहायता करने के लिये तुम मेरे सामने प्रतिज्ञा करो’
English translation coming soon.
vālinā hṛtarājyena sugrīveṇa saha prabhuḥ।
cakre'gnisākṣikaṁ sakhyaṁ rāghavaḥ sahalakṣmaṇaḥ॥
‘वाली ने जिनका राज्य छीन लिया था, उन सुग्रीव के साथ (अर्थात् मेरे साथ) लक्ष्मणसहित भगवान् श्रीराम ने अग्नि को साक्षी बनाकर मित्रता की है
English translation coming soon.
tena vālinamāhatya śareṇaikena saṁyuge।
vānarāṇāṁ mahārājaḥ kṛtaḥ samplavatāṁ prabhuḥ॥
‘श्रीरघुनाथजी ने युद्धस्थल में एक ही बाण से वाली को मारकर सुग्रीव को (मुझको) उछलने-कूदनेवाले वानरों का महाराज बना दिया है
English translation coming soon.
tasya sāhāyyamasmābhiḥ kāryaṁ sarvātmanā tviha।
tena prasthāpitastubhyaṁ samīpamiha dharmataḥ॥
‘अतः हमलोगों को सम्पूर्ण हृदय से उनकी सहायता करनी है। यही सोचकर सुग्रीव ने धर्मानुसार मुझे तुम्हारे पास भेजा है
English translation coming soon.
kṣipramānīyatāṁ sītā dīyatāṁ rāghavasya ca।
yāvanna harayo vīrā vidhamanti balaṁ tava॥
‘उनका कहना है कि तुम तुरंत सीता को ले आओ और जबतक वीर वानर तुम्हारी सेना का संहार नहीं करते हैं तभीतक उन्हें श्रीरघुनाथजी को सौंप दो
English translation coming soon.
vānarāṇāṁ prabhāvo'yaṁ na kena viditaḥ purā।
devatānāṁ sakāśaṁ ca ye gacchanti nimantritāḥ॥
‘कौन ऐसा वीर है जिसे वानरों का यह प्रभाव पहले से ही ज्ञात नहीं है। ये वे ही वानर हैं, जो युद्ध के लिये निमन्त्रित होकर देवताओं के पास भी उनकी सहायता के लिये जाते हैं’
English translation coming soon.
iti vānararājastvāmāhetyabhihito mayā।
māmaikṣata tato ruṣṭaścakṣuṣā pradahanniva॥
‘इस प्रकार वानरराज सुग्रीव ने तुमसे संदेश कहा है। मेरे इतना कहते ही रावण ने रुष्ट होकर मुझे इस तरह देखा, मानो अपनी दृष्टि से मुझे दग्ध कर डालेगा
English translation coming soon.
tena vadhyo'hamājñapto rakṣasā raudrakarmaṇā।
matprabhāvamavijñāya rāvaṇena durātmanā॥
‘भयंकर कर्म करनेवाले दुरात्मा राक्षस रावण ने मेरे प्रभाव को न जानकर अपने सेवकों को आज्ञा दे दी कि इस वानर का (मेरा) वध कर दिया जाय
English translation coming soon.
tato vibhīṣaṇo nāma tasya bhrātā mahāmatiḥ।
tena rākṣasarājaśca yācito mama kāraṇāt॥
‘तब उसके परम बुद्धिमान् भाई विभीषण ने मेरे लिये राक्षसराज रावण से प्रार्थना करते हुए कहा—
English translation coming soon.
naivaṁ rākṣasaśārdūla tyajyatāmeṣa niścayaḥ।
rājaśāstravyapeto hi mārgaḥ saṁlakṣyate tvayā॥
‘राक्षसशिरोमणे! ऐसा करना उचित नहीं है। आप अपने इस निश्चय को त्याग दीजिये। आपकी दृष्टि इस समय राजनीति के विरुद्ध मार्ग पर जा रही है
English translation coming soon.
dūtavadhyā na dṛṣṭā hi rājaśāstreṣu rākṣasa।
dūtena veditavyaṁ ca yathābhihitavādinā॥
‘राक्षसराज! राजनीति-सम्बन्धी शास्त्रों में कहीं भी दूत के वध का विधान नहीं है। दूत तो वही कहता है, जैसा कहने के लिये उसे बताया गया होता है। उसका कर्तव्य है कि वह अपने स्वामी के अभिप्राय का ज्ञान करा दे
English translation coming soon.
sumahatyaparādhe'pi dūtasyātulavikrama।
virūpakaraṇaṁ dṛṣṭaṁ na vadho'sti hi śāstrataḥ॥
‘अनुपम पराक्रमी वीर! दूत का महान् अपराध होने पर भी शास्त्र में उसके वध का दण्ड नहीं देखा गया है। उसके किसी अङ्ग को विकृत कर देनामात्र ही बताया गया है’
English translation coming soon.
vibhīṣaṇenaivamukto rāvaṇaḥ saṁdideśa tān।
rākṣasānetadevādya lāṅgūlaṁ dahyatāmiti॥
‘विभीषण के ऐसा कहने पर रावण ने उन राक्षसों को आज्ञा दी—‘अच्छा तो आज इसकी यह पूँछ ही जला दो’
English translation coming soon.
tatastasya vacaḥ śrutvā mama pucchaṁ samantataḥ।
veṣṭitaṁ śaṇavalkaiśca paṭṭaiḥ kārpāsakaistathā॥
‘उसकी यह आज्ञा सुनकर राक्षसों ने मेरी पूँछ में सब ओर से सुतरी की रस्सियाँ तथा रेशमी और सूती कपड़े लपेट दिये
English translation coming soon.
rākṣasāḥ siddhasaṁnāhāstataste caṇḍavikramāḥ।
tadādīpyanta me pucchaṁ ghnantaḥ kāṣṭhamuṣṭibhiḥ॥
‘इस प्रकार बाँध देने के पश्चात् उन प्रचण्ड पराक्रमी राक्षसों ने काठ के डंडों और मुक्कों से मारते हुए मेरी पूँछ में आग लगा दी
English translation coming soon.
baddhasya bahubhiḥ pāśairyantritasya ca rākṣasaiḥ।
na me pīḍābhavat kācid didṛkṣornagarīṁ divā॥
‘मैं दिन में लङ्कापुरी को अच्छी तरह देखना चाहता था, इसलिये राक्षसोंद्वारा बहुत-सी रस्सियों से बाँधे और कसे जाने पर भी मुझे कोई पीड़ा नहीं हुई
English translation coming soon.
tataste rākṣasāḥ śūrā baddhaṁ māmagnisaṁvṛtam।
aghoṣayan rājamārge nagaradvāramāgatāḥ॥
‘तत्पश्चात् नगरद्वार पर आकर वे शूरवीर राक्षस पूँछ में लगी हुई आग से घिरे और बँधे हुए मुझको सड़क पर घुमाते हुए सब ओर मेरे अपराध की घोषणा करने लगे
English translation coming soon.
tato'haṁ sumahadrūpaṁ saṁkṣipya punarātmanaḥ।
vimocayitvā taṁ bandhaṁ prakṛtisthaḥ sthitaḥ punaḥ॥
‘इतने ही में अपने उस विशाल रूप को संकुचित करके मैंने अपने-आप को उस बन्धन से छुड़ा लिया और फिर स्वाभाविक रूप में आकर मैं वहाँ खड़ा हो गया
English translation coming soon.
āyasaṁ parighaṁ gṛhya tāni rakṣāṁsyasūdayam।
tatastannagaradvāraṁ vegena plutavānaham॥
‘फिर फाटक पर रखे हुए एक लोहे के परिघ को उठाकर मैंने उन सब राक्षसों को मार डाला। इसके बाद बड़े वेग से कूदकर मैं उस नगरद्वार पर चढ़ गया
English translation coming soon.
pucchena ca pradīptena tāṁ purīṁ sāṭṭagopurām।
dahāmyahamasambhrānto yugāntāgniriva prajāḥ॥
‘तत्पश्चात् समस्त प्रजा को दग्ध करनेवाली प्रलयाग्नि के समान मैं बिना किसी घबराहट के अट्टालिका और गोपुरसहित उस पुरी को अपनी जलती हुई पूँछ की आग से जलाने लगा
English translation coming soon.
vinaṣṭā jānakī vyaktaṁ na hyadagdhaḥ pradṛśyate।
laṅkāyāḥ kaściduddeśaḥ sarvā bhasmīkṛtā purī॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
dahatā ca mayā laṅkāṁ dagdhā sītā na saṁśayaḥ।
rāmasya ca mahatkāryaṁ mayedaṁ viphalīkṛtam॥
‘फिर मैंने सोचा ‘लङ्का का कोई भी स्थान ऐसा नहीं दिखायी देता है, जो जला हुआ न हो, सारी नगरी जलकर भस्म हो गयी है। अतः अवश्य ही जानकीजी भी नष्ट हो गयी होंगी। इसमें संदेह नहीं कि लङ्का को जलाते-जलाते मैंने सीताजी को भी जला दिया और इस प्रकार भगवान् श्रीराम के इस महान् कार्य को मैंने निष्फल कर दिया’
English translation coming soon.
iti śokasamāviṣṭaścintāmahamupāgataḥ।
tato'haṁ vācamaśrauṣaṁ cāraṇānāṁ śubhākṣarām॥
jānakī na ca dagdheti vismayodantabhāṣiṇām।
‘इस तरह शोकाकुल होकर मैं बड़ी चिन्ता में पड़ गया। इतने ही में आश्चर्ययुक्त वृत्तान्त का वर्णन करनेवाले चारणों की शुभ अक्षरों से विभूषित यह वाणी मेरे कानों में पड़ी कि जानकीजी इस आग से नहीं जली हैं
English translation coming soon.
tato me buddhirutpannā śrutvā tāmadbhutāṁ giram॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
adagdhā jānakītyeva nimittaiścopalakṣitam।
dīpyamāne tu lāṅgūle na māṁ dahati pāvakaḥ॥
hṛdayaṁ ca prahṛṣṭaṁ me vātāḥ surabhigandhinaḥ।
‘उस अद्भुत वाणी को सुनकर मेरे मन में यह विचार उत्पन्न हुआ—‘शुभ शकुनों से भी यही जान पड़ता है कि जानकीजी नहीं जली हैं; क्योंकि पूँछ में आग लग जाने पर भी अग्निदेव मुझे जला नहीं रहे हैं। मेरे हृदय में महान् हर्ष भरा हुआ है और उत्तम सुगन्ध से युक्त मन्द-मन्द वायु चल रही है’
English translation coming soon.
tairnimittaiśca dṛṣṭārthaiḥ kāraṇaiśca mahāguṇaiḥ॥
ṛṣivākyaiśca dṛṣṭārthairabhavaṁ hṛṣṭamānasaḥ।
‘जिनके फलों का मुझे प्रत्यक्ष अनुभव हो चुका था, उन उत्तम शकुनों, महान् गुणशाली कारणों तथा ऋषियों (चारणों) की प्रत्यक्ष देखी हुई बातों से भी सीताजी के सकुशल होने का विश्वास करके मेरा मन हर्ष से भर गया
English translation coming soon.
punardṛṣṭā ca vaidehī visṛṣṭaśca tayā punaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tataḥ parvatamāsādya tatrāriṣṭamahaṁ punaḥ।
pratiplavanamārabhe yuṣmaddarśanakāṅkṣayā॥
‘तत्पश्चात् मैंने पुनः विदेहनन्दिनी का दर्शन किया और फिर उनसे विदा लेकर मैं अरिष्ट पर्वत पर आ गया। वहीं से आपलोगों के दर्शन की इच्छा से मैंने प्रतिप्लवन (दुबारा आकाश में उड़ना) आरम्भ किया
English translation coming soon.
tataḥ śvasanacandrārkasiddhagandharvasevitam।
panthānamahamākramya bhavato dṛṣṭavāniha॥
‘तत्पश्चात् वायु, चन्द्रमा, सूर्य, सिद्ध और गन्धर्वों से सेवित मार्ग का आश्रय ले यहाँ पहुँचकर मैंने आपलोगों का दर्शन किया है
English translation coming soon.
rāghavasya prasādena bhavatāṁ caiva tejasā।
sugrīvasya ca kāryārthaṁ mayā sarvamanuṣṭhitam॥
‘श्रीरामचन्द्रजी की कृपा और आपलोगों के प्रभाव से मैंने सुग्रीव के कार्य की सिद्धि के लिये सब कुछ किया है
English translation coming soon.
etat sarvaṁ mayā tatra yathāvadupapāditam।
tatra yanna kṛtaṁ śeṣaṁ tat sarvaṁ kriyatāmiti॥
‘यह सारा कार्य मैंने वहाँ यथोचित रूप से सम्पन्न किया है। जो कार्य नहीं किया है अथवा जो शेष रह गया है, वह सब आपलोग पूर्ण करें’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे अष्टपञ्चाशः सर्गः॥ ५८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें अट्ठावनवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ५८ ॥