राक्षसोंका हनुमान्जीकी पूँछमें आग लगाकर उन्हें नगरमें घुमाना
tasya tad vacanaṁ śrutvā daśagrīvo mahātmanaḥ।
deśakālahitaṁ vākyaṁ bhrāturuttaramabravīt॥
छोटे भाई महात्मा विभीषण की बात देश और काल के लिये उपयुक्त एवं हितकर थी। उसको सुनकर दशानन ने इस प्रकार उत्तर दिया—
English translation coming soon.
samyaguktaṁ hi bhavatā dūtavadhyā vigarhitā।
avaśyaṁ tu vadhāyānyaḥ kriyatāmasya nigrahaḥ॥
‘विभीषण! तुम्हारा कहना ठीक है। वास्तव में दूत के वध की बड़ी निन्दा की गयी है; परंतु वध के अतिरिक्त दूसरा कोई दण्ड इसे अवश्य देना चाहिये
English translation coming soon.
kapīnāṁ kila lāṅgūlamiṣṭaṁ bhavati bhūṣaṇam।
tadasya dīpyatāṁ śīghraṁ tena dagdhena gacchatu॥
‘वानरों को अपनी पूँछ बड़ी प्यारी होती है। वही इनका आभूषण है। अतः जितना जल्दी हो सके, इसकी पूँछ जला दो। जली पूँछ लेकर ही यह यहाँ से जाय
English translation coming soon.
tataḥ paśyantvamuṁ dīnamaṅgavairūpyakarśitam।
sumitrajñātayaḥ sarve bāndhavāḥ sasuhṛjjanāḥ॥
‘वहाँ इसके मित्र, कुटुम्बी, भाई-बन्धु तथा हितैषी सुहृद् इसे अङ्ग-भङ्ग के कारण पीड़ित एवं दीन अवस्था में देखें’
English translation coming soon.
ājñāpayad rākṣasendraḥ puraṁ sarvaṁ sacatvaram।
lāṅgūlena pradīptena rakṣobhiḥ pariṇīyatām॥
फिर राक्षसराज रावण ने यह आज्ञा दी कि ‘राक्षसगण इसकी पूँछ में आग लगाकर इसे सड़कों और चौराहोंसहित समूचे नगर में घुमावें’
English translation coming soon.
tasya tad vacanaṁ śrutvā rākṣasāḥ kopakarkaśāḥ।
veṣṭante tasya lāṅgūlaṁ jīrṇaiḥ kārpāsikaiḥ paṭaiḥ॥
स्वामी का यह आदेश सुनकर क्रोध के कारण कठोरतापूर्ण बर्ताव करनेवाले राक्षस हनुमान्जी की पूँछ में पुराने सूती कपड़े लपेटने लगे
English translation coming soon.
saṁveṣṭyamāne lāṅgūle vyavardhata mahākapiḥ।
śuṣkamindhanamāsādya vaneṣviva hutāśanam॥
जब उनकी पूँछ में वस्त्र लपेटा जाने लगा, उस समय वनों में सूखी लकड़ी पाकर भभक उठनेवाली आग की भाँति उन महाकपि का शरीर बढ़कर बहुत बड़ा हो गया
English translation coming soon.
tailena pariṣicyātha te'gniṁ tatropapādayan।
lāṅgūlena pradīptena rākṣasāṁstānatāḍayat॥
roṣāmarṣaparītātmā bālasūryasamānanaḥ।
राक्षसों ने वस्त्र लपेटने के पश्चात् उनकी पूँछ पर तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। तब हनुमान्जी का हृदय रोष से भर गया। उनका मुख प्रातःकाल के सूर्य की भाँति अरुण आभा से उद्भासित हो उठा और वे अपनी जलती हुई पूँछ से ही राक्षसों को पीटने लगे
English translation coming soon.
sa bhūyaḥ saṁgataiḥ krūrai rākṣasairharipuṅgavaḥ॥
sahastrībālavṛddhāśca jagmuḥ prītiṁ niśācarāḥ।
तब क्रूर राक्षसों ने मिलकर पुनः उन वानरशिरोमणि को कसकर बाँध दिया। यह देख स्त्रियों, बालकों और वृद्धोंसहित समस्त निशाचर बड़े प्रसन्न हुए
English translation coming soon.
nibaddhaḥ kṛtavān vīrastatkālasadṛśīṁ matim॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kāmaṁ khalu na me śaktā nibaddhasyāpi rākṣasāḥ।
chittvā pāśān samutpatya hanyāmahamimān punaḥ॥
तब वीरवर हनुमान्जी बँधे-बँधे ही उस समय के योग्य विचार करने लगे—‘यद्यपि मैं बँधा हुआ हूँ तो भी इन राक्षसों का मुझपर जोर नहीं चल सकता। इन बन्धनों को तोड़कर मैं ऊपर उछल जाऊँगा और पुनः इन्हें मार सकूँगा
English translation coming soon.
yadi bhartṛhitārthāya carantaṁ bhartṛśāsanāt।
nibadhnante durātmāno na tu me niṣkṛtiḥ kṛtā॥
‘मैं अपने स्वामी श्रीराम के हित के लिये विचर रहा हूँ तो भी ये दुरात्मा राक्षस यदि अपने राजा के आदेश से मुझे बाँध रहे हैं तो इससे मैं जो कुछ कर चुका हूँ, उसका बदला नहीं पूरा हो सका है
English translation coming soon.
sarveṣāmeva paryāpto rākṣasānāmahaṁ yudhi।
kiṁ tu rāmasya prītyarthaṁ viṣahiṣye'hamīdṛśam॥
‘मैं युद्धस्थल में अकेला ही इन समस्त राक्षसों का संहार करने में पूर्णतः समर्थ हूँ, किंतु इस समय श्रीरामचन्द्रजी की प्रसन्नता के लिये मैं ऐसे बन्धन को चुपचाप सह लूँगा
English translation coming soon.
laṅkā cārayitavyā me punareva bhavediti।
rātrau nahi sudṛṣṭā me durgakarmavidhānataḥ॥
‘ऐसा करने से मुझे पुनः समूची लङ्का में विचरने और इसके निरीक्षण करने का अवसर मिलेगा; क्योंकि रात में घूमने के कारण मैंने दुर्गरचना की विधि पर दृष्टि रखते हुए इसका अच्छी तरह अवलोकन नहीं किया था
English translation coming soon.
avaśyameva draṣṭavyā mayā laṅkā niśākṣaye।
kāmaṁ badhnantu me bhūyaḥ pucchasyoddīpanena ca॥
pīḍāṁ kurvanti rakṣāṁsi na me'sti manasaḥ śramaḥ।
‘अतः सबेरा हो जाने पर मुझे अवश्य ही लङ्का देखनी है। भले ही ये राक्षस मुझे बारंबार बाँधें और पूँछ में आग लगाकर पीड़ा पहुँचायें। मेरे मन में इसके कारण तनिक भी कष्ट नहीं होगा’
English translation coming soon.
tataste saṁvṛtākāraṁ sattvavantaṁ mahākapim॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
parigṛhya yayurhṛṣṭā rākṣasāḥ kapikuñjaram।
śaṅkhabherīninādaiśca ghoṣayantaḥ svakarmabhiḥ॥
rākṣasāḥ krūrakarmāṇaścārayanti sma tāṁ purīm।
तदनन्तर वे क्रूरकर्मा राक्षस अपने दिव्य आकार को छिपाये रखनेवाले सत्त्वगुणशाली महान् वानरवीर कपिकुञ्जर हनुमान्जी को पकड़कर बड़े हर्ष के साथ ले चले और शङ्ख एवं भेरी बजाकर उनके (रावण-द्रोह आदि) अपराधों की घोषणा करते हुए उन्हें लङ्कापुरी में सब ओर घुमाने लगे
English translation coming soon.
anvīyamāno rakṣobhiryayau sukhamariṁdamaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
hanumāṁścārayāmāsa rākṣasānāṁ mahāpurīm।
athāpaśyad vimānāni vicitrāṇi mahākapiḥ॥
शत्रुदमन हनुमान्जी बड़ी मौज से आगे बढ़ने लगे। समस्त राक्षस उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। महाकपि हनुमान्जी राक्षसों की उस विशाल पुरी में विचरते हुए उसे देखने लगे। उन्होंने वहाँ बड़े विचित्र विमान देखे
English translation coming soon.
saṁvṛtān bhūmibhāgāṁśca suvibhaktāṁśca catvarān।
rathyāśca gṛhasambādhāḥ kapiḥ śṛṅgāṭakāni ca॥
tathā rathyoparathyāśca tathaiva ca gṛhāntarān।
परकोटे से घिरे हुए कितने ही भूभाग, पृथक्-पृथक् बने हुए सुन्दर चबूतरे, घनीभूत गृहपंक्तियों से घिरी हुई सड़कें, चौराहे, छोटी-बड़ी गलियाँ और घरों के मध्यभाग—इन सबको वे बड़े गौर से देखने लगे
English translation coming soon.
catvareṣu catuṣkeṣu rājamārge tathaiva ca॥
ghoṣayanti kapiṁ sarve cāra ityeva rākṣasāḥ।
सब राक्षस उन्हें चौराहों पर, चार खंभेवाले मण्डपों में तथा सड़कों पर घुमाने और जासूस कहकर उनका परिचय देने लगे
English translation coming soon.
strībālavṛddhā nirjagmustatra tatra kutūhalāt॥
taṁ pradīpitalāṅgūlaṁ hanumantaṁ didṛkṣavaḥ।
भिन्न-भिन्न स्थानों में जलती पूँछवाले हनुमान्जी को देखने के लिये वहाँ बहुत-से बालक, वृद्ध और स्त्रियाँ कौतूहलवश घर से बाहर निकल आती थीं
English translation coming soon.
dīpyamāne tatastasya lāṅgūlāgre hanūmataḥ॥
rākṣasyastā virūpākṣyaḥ śaṁsurdevyāstadapriyam।
हनुमान्जी की पूँछ में जब आग लगायी जा रही थी, उस समय भयंकर नेत्रोंवाली राक्षसियों ने सीतादेवी के पास जाकर उनसे यह अप्रिय समाचार कहा—
English translation coming soon.
yastvayā kṛtasaṁvādaḥ sīte tāmramukhaḥ kapiḥ॥
lāṅgūlena pradīptena sa eṣa pariṇīyate।
‘सीते! जिस लाल मुँहवाले बन्दर ने तुम्हारे साथ बातचीत की थी, उसकी पूँछ में आग लगाकर उसे सारे नगर में घुमाया जा रहा है’
English translation coming soon.
śrutvā tad vacanaṁ krūramātmāpaharaṇopamam॥
vaidehī śokasaṁtaptā hutāśanamupāgamat।
अपने अपहरण की ही भाँति दुःख देनेवाली यह क्रूरतापूर्ण बात सुनकर विदेहनन्दिनी सीता शोक से संतप्त हो उठीं और मन-ही-मन अग्निदेव की उपासना करने लगीं
English translation coming soon.
maṅgalābhimukhī tasya sā tadāsīnmahākapeḥ॥
upatasthe viśālākṣī prayatā havyavāhanam।
उस समय विशाललोचना पवित्रहृदया सीता महाकपि हनुमान्जी के लिये मङ्गलकामना करती हुई अग्निदेव की उपासना में संलग्न हो गयीं और इस प्रकार बोलीं—
English translation coming soon.
yadyasti patiśuśrūṣā yadyasti caritaṁ tapaḥ।
yadi vā tvekapatnītvaṁ śīto bhava hanūmataḥ॥
‘अग्निदेव! यदि मैंने पति की सेवा की है और यदि मुझमें कुछ भी तपस्या तथा पातिव्रत्य का बल है तो तुम हनुमान् के लिये शीतल हो जाओ
English translation coming soon.
yadi kiṁcidanukrośastasya mayyasti dhīmataḥ।
yadi vā bhāgyaśeṣo me śīto bhava hanūmataḥ॥
‘यदि बुद्धिमान् भगवान् श्रीराम के मन में मेरे प्रति किंचिन्मात्र भी दया है अथवा यदि मेरा सौभाग्य शेष है तो तुम हनुमान् के लिये शीतल हो जाओ
English translation coming soon.
yadi māṁ vṛttasampannāṁ tatsamāgamalālasām।
sa vijānāti dharmātmā śīto bhava hanūmataḥ॥
‘यदि धर्मात्मा श्रीरघुनाथजी मुझे सदाचार से सम्पन्न और अपने से मिलने के लिये उत्सुक जानते हैं तो तुम हनुमान् के लिये शीतल हो जाओ
English translation coming soon.
yadi māṁ tārayedāryaḥ sugrīvaḥ satyasaṁgaraḥ।
asmād duḥkhāmbusaṁrodhācchīto bhava hanūmataḥ॥
‘यदि सत्यप्रतिज्ञ आर्य सुग्रीव इस दुःख के महासागर से मेरा उद्धार कर सकें तो तुम हनुमान् के लिये शीतल हो जाओ’
English translation coming soon.
tatastīkṣṇārciravyagraḥ pradakṣiṇaśikho'nalaḥ।
jajvāla mṛgaśāvākṣyāḥ śaṁsanniva śubhaṁ kapeḥ॥
मृगनयनी सीता के इस प्रकार प्रार्थना करने पर तीखी लपटोंवाले अग्निदेव मानो उन्हें हनुमान् के मङ्गल की सूचना देते हुए शान्तभाव से जलने लगे। उनकी शिखा प्रदक्षिण-भाव से उठने लगी
English translation coming soon.
hanūmajjanakaścaiva pucchānalayuto'nilaḥ।
vavau svāsthyakaro devyāḥ prāleyānilaśītalaḥ॥
हनुमान् के पिता वायुदेवता भी उनकी पूँछ में लगी हुई आग से युक्त हो बर्फीली हवा के समान शीतल और देवी सीता के लिये स्वास्थ्यकारी (सुखद) होकर बहने लगे
English translation coming soon.
dahyamāne ca lāṅgūle cintayāmāsa vānaraḥ।
pradīpto'gnirayaṁ kasmānna māṁ dahati sarvataḥ॥
उधर पूँछ में आग लगायी जाने पर हनुमान्जी सोचने लगे—‘अहो! यह आग सब ओर से प्रज्वलित होने पर भी मुझे जलाती क्यों नहीं है?
English translation coming soon.
dṛśyate ca mahājvālaḥ karoti na ca me rujam।
śiśirasyeva sampāto lāṅgūlāgre pratiṣṭhitaḥ॥
‘इसमें इतनी ऊँची ज्वाला उठती दिखायी देती है, तथापि यह आग मुझे पीड़ा नहीं दे रही है। मालूम होता है मेरी पूँछ के अग्रभाग में बर्फ का ढेर-सा रख दिया गया है
English translation coming soon.
atha vā tadidaṁ vyaktaṁ yad dṛṣṭaṁ plavatā mayā।
rāmaprabhāvādāścaryaṁ parvataḥ saritāṁ patau॥
‘अथवा उस दिन समुद्र को लाँघते समय मैंने सागर में श्रीरामचन्द्रजी के प्रभाव से पर्वत के प्रकट होने की जो आश्चर्यजनक घटना देखी थी, उसी तरह आज यह अग्नि की शीतलता भी व्यक्त हुई है
English translation coming soon.
yadi tāvat samudrasya mainākasya ca dhīmataḥ।
rāmārthaṁ sambhramastādṛk kimagnirna kariṣyati॥
‘यदि श्रीराम के उपकार के लिये समुद्र और बुद्धिमान् मैनाक के मन में वैसी आदरपूर्ण उतावली देखी गयी तो क्या अग्निदेव उन भगवान् के उपकार के लिये शीतलता नहीं प्रकट करेंगे?
English translation coming soon.
sītāyāścānṛśaṁsyena tejasā rāghavasya ca।
pituśca mama sakhyena na māṁ dahati pāvakaḥ॥
‘निश्चय ही भगवती सीता की दया, श्रीरघुनाथजी के तेज तथा मेरे पिता की मैत्री के प्रभाव से अग्निदेव मुझे जला नहीं रहे हैं’
English translation coming soon.
bhūyaḥ sa cintayāmāsa muhūrtaṁ kapikuñjaraḥ।
kathamasmadvidhasyeha bandhanaṁ rākṣasādhamaiḥ॥
pratikriyāsya yuktā syāt sati mahāṁ parākrame।
तदनन्तर कपिकुञ्जर हनुमान् ने पुनः एक मुहूर्ततक इस प्रकार विचार किया ‘मेरे-जैसे पुरुष का यहाँ इन नीच निशाचरोंद्वारा बाँधा जाना कैसे उचित हो सकता है? पराक्रम रहते हुए मुझे अवश्य इसका प्रतीकार करना चाहिये’
English translation coming soon.
tataśchittvā ca tān pāśān vegavān vai mahākapiḥ॥
utpapātātha vegena nanāda ca mahākapiḥ।
यह सोचकर वे वेगशाली महाकपि हनुमान् (जिन्हें राक्षसों ने पकड़ रखा था) उन बन्धनों को तोड़कर बड़े वेग से ऊपर को उछले और गर्जना करने लगे (उस समय भी उनका शरीर रस्सियों में बँधा हुआ ही था)
English translation coming soon.
puradvāraṁ tataḥ śrīmān śailaśṛṅgamivonnatam॥
vibhaktarakṣaḥsambādhamāsasādānilātmajaḥ।
उछलकर वे श्रीमान् पवनकुमार पर्वत-शिखर के समान ऊँचे नगरद्वार पर जा पहुँचे, जहाँ राक्षसों की भीड़ नहीं थी
English translation coming soon.
sa bhūtvā śailasaṁkāśaḥ kṣaṇena punarātmavān॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
hrasvatāṁ paramāṁ prāpto bandhanānyavaśātayat।
vimuktaścābhavacchrīmān punaḥ parvatasannibhaḥ॥
पर्वताकार होकर भी वे मनस्वी हनुमान् पुनः क्षणभर में बहुत ही छोटे और पतले हो गये। इस प्रकार उन्होंने अपने सारे बन्धनों को निकाल फेंका। उन बन्धनों से मुक्त होते ही तेजस्वी हनुमान्जी फिर पर्वत के समान विशालकाय हो गये
English translation coming soon.
vīkṣamāṇaśca dadṛśe parighaṁ toraṇāśritam।
sa taṁ gṛhya mahābāhuḥ kālāyasapariṣkṛtam।
rakṣiṇastān punaḥ sarvān sūdayāmāsa mārutiḥ॥
उस समय उन्होंने जब इधर-उधर दृष्टि डाली, तब उन्हें फाटक के सहारे रखा हुआ एक परिघ दिखायी दिया। काले लोहे के बने हुए उस परिघ को लेकर महाबाहु पवनपुत्र ने वहाँ के समस्त रक्षकों को फिर मार गिराया
English translation coming soon.
sa tān nihatya raṇacaṇḍavikramaḥ samīkṣamāṇaḥ punareva laṅkām।
pradīptalāṅgūlakṛtārcimālī prakāśitāditya ivārcimālī॥
उन राक्षसों को मारकर रणभूमि में प्रचण्ड पराक्रम प्रकट करनेवाले हनुमान्जी पुनः लङ्कापुरी का निरीक्षण करने लगे। उस समय जलती हुई पूँछ से जो ज्वालाओं की माला-सी उठ रही थी, उससे अलंकृत हुए वे वानरवीर तेजःपुञ्ज से देदीप्यमान सूर्यदेव के समान प्रकाशित हो रहे थे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे त्रिपञ्चाशः सर्गः॥ ५३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें तिरपनवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ५३ ॥