हनुमान्जीका श्रीरामके प्रभावका वर्णन करते हुए रावणको समझाना
tamudvīkṣya mahāsattvaṁ sattvavān harisattamaḥ।
vākyamarthavadavyagrastamuvāca daśānanam॥
महाबली दशमुख रावण की ओर देखते हुए शक्तिशाली वानरशिरोमणि हनुमान् ने शान्तभाव से यह अर्थयुक्त बात कही—
English translation coming soon.
ahaṁ sugrīvasaṁdeśādiha prāptastavāntike।
rākṣaseśa harīśastvāṁ bhrātā kuśalamabravīt॥
‘राक्षसराज! मैं सुग्रीव का संदेश लेकर यहाँ तुम्हारे पास आया हूँ। वानरराज सुग्रीव तुम्हारे भाई हैं। इसी नाते उन्होंने तुम्हारा कुशल-समाचार पूछा है
English translation coming soon.
bhrātuḥ śṛṇu samādeśaṁ sugrīvasya mahātmanaḥ।
dharmārthasahitaṁ vākyamiha cāmutra ca kṣamam॥
‘अब तुम अपने भाई महात्मा सुग्रीव का संदेश—धर्म और अर्थयुक्त वचन, जो इहलोक और परलोक में भी लाभदायक है, सुनो
English translation coming soon.
rājā daśaratho nāma rathakuñjaravājimān।
piteva bandhulokasya sureśvarasamadyutiḥ॥
‘अभी हाल में ही दशरथनाम से प्रसिद्ध एक राजा हो गये हैं, जो पिता की भाँति प्रजा के हितैषी, इन्द्र के समान तेजस्वी तथा रथ, हाथी, घोड़े आदि से सम्पन्न थे
English translation coming soon.
jyeṣṭhastasya mahābāhuḥ putraḥ priyataraḥ prabhuḥ।
piturnideśānniṣkrāntaḥ praviṣṭo daṇḍakāvanam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
lakṣmaṇena saha bhrātā sītayā saha bhāryayā।
rāmo nāma mahātejā dharmyaṁ panthānamāśritaḥ॥
‘उनके परम प्रिय ज्येष्ठ पुत्र महातेजस्वी, प्रभावशाली महाबाहु श्रीरामचन्द्रजी पिता की आज्ञा से धर्ममार्ग का आश्रय लेकर अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ दण्डकारण्य में आये थे
English translation coming soon.
tasya bhāryā janasthāne bhraṣṭā sīteti viśrutā।
vaidehasya sutā rājño janakasya mahātmanaḥ॥
‘सीता विदेहदेश के राजा महात्मा जनक की पुत्री हैं। जनस्थान में आने पर श्रीरामपत्नी सीता कहीं खो गयी हैं
English translation coming soon.
mārgamāṇastu tāṁ devīṁ rājaputraḥ sahānujaḥ।
ṛṣyamūkamanuprāptaḥ sugrīveṇa ca saṁgataḥ॥
‘राजकुमार श्रीराम अपने भाई के साथ उन्हीं सीतादेवी की खोज करते हुए ऋष्यमूक पर्वत पर आये और सुग्रीव से मिले
English translation coming soon.
tasya tena pratijñātaṁ sītāyāḥ parimārgaṇam।
sugrīvasyāpi rāmeṇa harirājyaṁ niveditum॥
‘सुग्रीव ने उनसे सीता को ढूँढ़ निकालने की प्रतिज्ञा की और श्रीराम ने सुग्रीव को वानरों का राज्य दिलाने का वचन दिया
English translation coming soon.
tatastena mṛdhe hatvā rājaputreṇa vālinam।
sugrīvaḥ sthāpito rājye haryṛkṣāṇāṁ gaṇeśvaraḥ॥
‘तत्पश्चात् राजकुमार श्रीरामचन्द्रजी ने युद्ध में वाली को मारकर सुग्रीव को किष्किन्धा के राज्य पर स्थापित कर दिया। इस समय सुग्रीव वानरों और भालुओं के समुदाय के स्वामी हैं
English translation coming soon.
tvayā vijñātapūrvaśca vālī vānarapuṁgavaḥ।
sa tena nihataḥ saṁkhye śareṇaikena vānara॥
‘वानरराज वाली को तो तुम पहले से ही जानते हो। उस वानरवीर को युद्धभूमि में श्रीराम ने एक ही बाण से मार गिराया था
English translation coming soon.
sa sītāmārgaṇe vyagraḥ sugrīvaḥ satyasaṁgaraḥ।
harīn sampreṣayāmāsa diśaḥ sarvā harīśvaraḥ॥
‘अब सत्यप्रतिज्ञ सुग्रीव सीता को खोज निकालने के लिये व्यग्र हो उठे हैं। उन वानरराज ने समस्त दिशाओं में वानरों को भेजा है
English translation coming soon.
tāṁ harīṇāṁ sahasrāṇi śatāni niyutāni ca।
dikṣu sarvāsu mārgante hyadhaścopari cāmbare॥
‘इस समय सैकड़ों, हजारों और लाखों वानर सम्पूर्ण दिशाओं तथा आकाश और पाताल में भी सीताजी की खोज कर रहे हैं
English translation coming soon.
vainateyasamāḥ kecit kecit tatrānilopamāḥ।
asaṅgagatayaḥ śīghrā harivīrā mahābalāḥ॥
‘उन वानरवीरों में से कोई गरुड़ के समान वेगवान् हैं तो कोई वायु के समान। उनकी गति कहीं नहीं रुकती। वे कपिवीर शीघ्रगामी और महान् बली हैं
English translation coming soon.
ahaṁ tu hanumānnāma mārutasyaurasaḥ sutaḥ।
sītāyāstu kṛte tūrṇaṁ śatayojanamāyatam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
samudraṁ laṅghayitvaiva tvāṁ didṛkṣurihāgataḥ।
bhramatā ca mayā dṛṣṭā gṛhe te janakātmajā॥
‘मेरा नाम हनुमान् है। मैं वायुदेवता का औरस पुत्र हूँ। सीता का पता लगाने और तुमसे मिलने के लिये सौ योजन विस्तृत समुद्र को लाँघकर तीव्र गति से यहाँ आया हूँ। घूमते-घूमते तुम्हारे अन्तःपुर में मैंने जनकनन्दिनी सीता को देखा है
English translation coming soon.
tad bhavān dṛṣṭadharmārthastapaḥkṛtaparigrahaḥ।
paradārān mahāprājña noparoddhuṁ tvamarhasi॥
‘महामते! तुम धर्म और अर्थ के तत्त्व को जानते हो। तुमने बड़े भारी तप का संग्रह किया है। अतः दूसरे की स्त्री को अपने घर में रोक रखना तुम्हारे लिये कदापि उचित नहीं है
English translation coming soon.
nahi dharmaviruddheṣu bahvapāyeṣu karmasu।
mūlaghātiṣu sajjante buddhimanto bhavadvidhāḥ॥
‘धर्मविरुद्ध कार्यों में बहुत-से अनर्थ भरे रहते हैं। वे कर्ता के जड़मूल से नाश कर डालते हैं। अतः तुम-जैसे बुद्धिमान् पुरुष ऐसे कार्यों में नहीं प्रवृत्त होते
English translation coming soon.
kaśca lakṣmaṇamuktānāṁ rāmakopānuvartinām।
śarāṇāmagrataḥ sthātuṁ śakto devāsureṣvapi॥
‘देवताओं और असुरों में भी कौन ऐसा वीर है, जो श्रीरामचन्द्रजी के क्रोध करने के पश्चात् लक्ष्मण के छोड़े हुए बाणों के सामने ठहर सके
English translation coming soon.
na cāpi triṣu lokeṣu rājan vidyeta kaścana।
rāghavasya vyalīkaṁ yaḥ kṛtvā sukhamavāpnuyāt॥
‘राजन्! तीनों लोकों में एक भी ऐसा प्राणी नहीं है, जो भगवान् श्रीराम का अपराध करके सुखी रह सके
English translation coming soon.
tat trikālahitaṁ vākyaṁ dharmyamarthānuyāyi ca।
manyasva naradevāya jānakī pratidīyatām॥
‘इसलिये मेरी धर्म और अर्थ के अनुकूल बात, जो तीनों कालों में हितकर है, मान लो और जानकीजी को श्रीरामचन्द्रजी के पास लौटा दो
English translation coming soon.
dṛṣṭā hīyaṁ mayā devī labdhaṁ yadiha durlabham।
uttaraṁ karma yaccheṣaṁ nimittaṁ tatra rāghavaḥ॥
‘मैंने इन देवी सीता का दर्शन कर लिया। जो दुर्लभ वस्तु थी, उसे यहाँ पा लिया। इसके बाद जो कार्य शेष है, उसके साधन में श्रीरघुनाथजी ही निमित्त हैं
English translation coming soon.
lakṣiteyaṁ mayā sītā tathā śokaparāyaṇā।
gṛhe yāṁ nābhijānāsi pañcāsyāmiva pannagīm॥
‘मैंने यहाँ सीता की अवस्था को लक्ष्य किया है। वे निरन्तर शोक में डूबी रहती हैं। सीता तुम्हारे घर में पाँच फनवाली नागिन के समान निवास करती हैं, जिन्हें तुम नहीं जानते हो
English translation coming soon.
neyaṁ jarayituṁ śakyā sāsurairamarairapi।
viṣasaṁsṛṣṭamatyarthaṁ bhuktamannamivaujasā॥
‘जैसे अत्यन्त विषमिश्रित अन्न को खाकर कोई उसे बलपूर्वक नहीं पचा सकता, उसी प्रकार सीताजी को अपनी शक्ति से पचा लेना देवताओं और असुरों के लिये भी असम्भव है
English translation coming soon.
tapaḥsaṁtāpalabdhaste so'yaṁ dharmaparigrahaḥ।
na sa nāśayituṁ nyāyya ātmaprāṇaparigrahaḥ॥
‘तुमने तपस्या का कष्ट उठाकर धर्म के फलस्वरूप जो यह ऐश्वर्य का संग्रह किया है तथा शरीर और प्राणों को चिरकालतक धारण करने की शक्ति प्राप्त की है, उसका विनाश करना उचित नहीं
English translation coming soon.
avadhyatāṁ tapobhiryāṁ bhavān samanupaśyati।
ātmanaḥ sāsurairdevairhetustatrāpyayaṁ mahān॥
‘तुम तपस्या के प्रभाव से देवताओं और असुरोंद्वारा जो अपनी अवध्यता देख रहे हो, उसमें भी तपस्याजनित यह धर्म ही महान् कारण है (अथवा उस अवध्यता के होते हुए भी तुम्हारे वध का दूसरा महान् कारण उपस्थित है)
English translation coming soon.
sugrīvo na ca devo'yaṁ na yakṣo na ca rākṣasaḥ।
mānuṣo rāghavo rājan sugrīvaśca harīśvaraḥ।
tasmāt prāṇaparitrāṇaṁ kathaṁ rājan kariṣyasi॥
‘राक्षसराज! सुग्रीव और श्रीरामचन्द्रजी न तो देवता हैं, न यक्ष हैं और न राक्षस ही हैं। श्रीरघुनाथजी मनुष्य हैं और सुग्रीव वानरों के राजा। अतः उनके हाथ से तुम अपने प्राणों की रक्षा कैसे करोगे?
English translation coming soon.
na tu dharmopasaṁhāramadharmaphalasaṁhitam।
tadeva phalamanveti dharmaścādharmanāśanaḥ॥
‘जो पुरुष प्रबल अधर्म के फल से बँधा हुआ है, उसे धर्म का फल नहीं मिलता। वह उस अधर्मफल को ही पाता है। हाँ, यदि उस अधर्म के बाद किसी प्रबल धर्म का अनुष्ठान किया गया हो तो वह पहले के अधर्म का नाशक होता है*
English translation coming soon.
prāptaṁ dharmaphalaṁ tāvad bhavatā nātra saṁśayaḥ।
phalamasyāpyadharmasya kṣiprameva prapatsyase॥
‘तुमने पहले जो धर्म किया था, उसका पूरा-पूरा फल तो यहाँ पा लिया, अब इस सीताहरणरूपी अधर्म का फल भी तुम्हें शीघ्र ही मिलेगा
English translation coming soon.
janasthānavadhaṁ buddhvā vālinaśca vadhaṁ tathā।
rāmasugrīvasakhyaṁ ca buddhyasva hitamātmanaḥ॥
‘जनस्थान के राक्षसों का संहार, वाली का वध और श्रीराम तथा सुग्रीव की मैत्री—इन तीनों कार्यों को अच्छी तरह समझ लो। उसके बाद अपने हित का विचार करो
English translation coming soon.
kāmaṁ khalvahamapyekaḥ savājirathakuñjarām।
laṅkāṁ nāśayituṁ śaktastasyaiṣa tu na niścayaḥ॥
‘यद्यपि मैं अकेला ही हाथी, घोड़े और रथोंसहित समूची लङ्का का नाश कर सकता हूँ तथापि श्रीरघुनाथजी का ऐसा विचार नहीं है—उन्होंने मुझे इस कार्य के लिये आज्ञा नहीं दी है
English translation coming soon.
rāmeṇa hi pratijñātaṁ haryṛkṣagaṇasaṁnidhau।
utsādanamamitrāṇāṁ sītā yaistu pradharṣitā॥
‘जिन लोगों ने सीता का तिरस्कार किया है, उन शत्रुओं का स्वयं ही संहार करने के लिये श्रीरामचन्द्रजी ने वानरों और भालुओं के सामने प्रतिज्ञा की है
English translation coming soon.
apakurvan hi rāmasya sākṣādapi puraṁdaraḥ।
na sukhaṁ prāpnuyādanyaḥ kiṁ punastvadvidho janaḥ॥
‘भगवान् श्रीराम का अपराध करके साक्षात् इन्द्र भी सुख नहीं पा सकते, फिर तुम्हारे-जैसे साधारण लोगों की तो बात ही क्या है?
English translation coming soon.
yāṁ sītetyabhijānāsi yeyaṁ tiṣṭhati te gṛhe।
kālarātrīti tāṁ viddhi sarvalaṅkāvināśinīm॥
‘जिनको तुम सीता के नाम से जानते हो और जो इस समय तुम्हारे अन्तःपुर में मौजूद हैं, उन्हें सम्पूर्ण लङ्का का विनाश करनेवाली कालरात्रि समझो
English translation coming soon.
tadalaṁ kālapāśena sītāvigraharūpiṇā।
svayaṁ skandhāvasaktena kṣemamātmani cintyatām॥
‘सीता का शरीर धारण करके तुम्हारे पास काल की फाँसी आ पहुँची है, उसमें स्वयं गला फँसाना ठीक नहीं है; अतः अपने कल्याण की चिन्ता करो
English translation coming soon.
sītāyāstejasā dagdhāṁ rāmakopapradīpitām।
dahyamānāmimāṁ paśya purīṁ sāṭṭapratolikām॥
‘देखो, अट्टालिकाओं और गलियोंसहित यह लङ्कापुरी सीताजी के तेज और श्रीराम की क्रोधाग्नि से जलकर भस्म होने जा रही है (बचा सको तो बचाओ)
English translation coming soon.
svāni mitrāṇi mantrīṁśca jñātīn bhrātṛn sutān hitān।
bhogān dārāṁśca laṅkāṁ ca mā vināśamupānaya॥
‘इन मित्रों, मन्त्रियों, कुटुम्बीजनों, भाइयों, पुत्रों, हितकारियों, स्त्रियों, सुख-भोग के साधनों तथा समूची लङ्का को मौत के मुख में न झोंको
English translation coming soon.
satyaṁ rākṣasarājendra śṛṇuṣva vacanaṁ mama।
rāmadāsasya dūtasya vānarasya viśeṣataḥ॥
‘राक्षसों के राजाधिराज! मैं भगवान् श्रीराम का दास हूँ, दूत हूँ और विशेषतः वानर हूँ। मेरी सच्ची बात सुनो—
English translation coming soon.
sarvām̐llokān susaṁhṛtya sabhūtān sacarācarān।
punareva tathā sraṣṭuṁ śakto rāmo mahāyaśāḥ॥
‘महायशस्वी श्रीरामचन्द्रजी चराचर प्राणियोंसहित सम्पूर्ण लोकों का संहार करके फिर उनका नये सिरे से निर्माण करने की शक्ति रखते हैं
English translation coming soon.
devāsuranarendreṣu yakṣarakṣorageṣu ca।
vidyādhareṣu nāgeṣu gandharveṣu mṛgeṣu ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
siddheṣu kiṁnarendreṣu patatriṣu ca sarvataḥ।
sarvatra sarvabhūteṣu sarvakāleṣu nāsti saḥ॥
yo rāmaṁ prati yudhyeta viṣṇutulyaparākramam।
‘भगवान् श्रीराम श्रीविष्णु के तुल्य पराक्रमी हैं। देवता, असुर, मनुष्य, यक्ष, राक्षस, सर्प, विद्याधर, नाग, गन्धर्व, मृग, सिद्ध, किंनर, पक्षी एवं अन्य समस्त प्राणियों में कहीं किसी समय कोई भी ऐसा नहीं है, जो श्रीरघुनाथजी के साथ लोहा ले सके
English translation coming soon.
sarvalokeśvarasyeha kṛtvā vipriyamīdṛśam।
rāmasya rājasiṁhasya durlabhaṁ tava jīvitam॥
‘सम्पूर्ण लोकों के अधीश्वर राजसिंह श्रीराम का ऐसा महान् अपराध करके तुम्हारा जीवित रहना कठिन है
English translation coming soon.
devāśca daityāśca niśācarendra gandharvavidyādharanāgayakṣāḥ।
rāmasya lokatrayanāyakasya sthātuṁ na śaktāḥ samareṣu sarve॥
‘निशाचरराज! श्रीरामचन्द्रजी तीनों लोकों के स्वामी हैं। देवता, दैत्य, गन्धर्व, विद्याधर, नाग तथा यक्ष—ये सब मिलकर भी युद्ध में उनके सामने नहीं टिक सकते
English translation coming soon.
brahmā svayambhūścaturānano vā rudrastrinetrastripurāntako vā।
indro mahendraḥ suranāyako vā sthātuṁ na śaktā yudhi rāghavasya॥
‘चार मुखोंवाले स्वयम्भू ब्रह्मा, तीन नेत्रोंवाले त्रिपुरनाशक रुद्र अथवा देवताओं के स्वामी महान् ऐश्वर्यशाली इन्द्र भी समराङ्गण में श्रीरघुनाथजी के सामने नहीं ठहर सकते’
English translation coming soon.
sa sauṣṭhavopetamadīnavādinaḥ kaperniśamyāpratimo'priyaṁ vacaḥ।
daśānanaḥ kopavivṛttalocanaḥ samādiśat tasya vadhaṁ mahākapeḥ॥
वीरभाव से निर्भयतापूर्वक भाषण करनेवाले महाकपि हनुमान्जी की बातें बड़ी सुन्दर एवं युक्तियुक्त थीं, तथापि वे रावण को अप्रिय लगीं। उन्हें सुनकर अनुपम शक्तिशाली दशानन रावण ने क्रोध से आँखें तरेरकर सेवकों को उनके वध के लिये आज्ञा दी
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे एकपञ्चाशः सर्गः॥ ५१ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें इक्यावनवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ५१ ॥