रावणका प्रहस्तके द्वारा हनुमान्जीसे लङ्कामें आनेका कारण पुछवाना और हनुमान्का अपनेको श्रीरामका दूत बताना
tamudvīkṣya mahābāhuḥ piṅgākṣaṁ purataḥ sthitam।
roṣeṇa mahatā''viṣṭo rāvaṇo lokarāvaṇaḥ॥
समस्त लोकों को रुलानेवाला महाबाहु रावण भूरी आँखोंवाले हनुमान्जी को सामने खड़ा देख महान् रोष से भर गया
English translation coming soon.
śaṅkāhatātmā dadhyau sa kapīndraṁ tejasā vṛtam।
kimeṣa bhagavān nandī bhavet sākṣādihāgataḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yena śapto'smi kailāse mayā prahasite purā।
so'yaṁ vānaramūrtiḥ syātkiṁsvid bāṇo'pi vāsuraḥ॥
साथ ही तरह-तरह की आशङ्काओं से उसका दिल बैठ गया। अतः वह तेजस्वी वानरराज के विषय में विचार करने लगा—‘क्या इस वानर के रूप में साक्षात् भगवान् नन्दी यहाँ पधारे हुए हैं, जिन्होंने पूर्वकाल में कैलास पर्वत पर जब कि मैंने उनका उपहास किया था, मुझे शाप दे दिया था? वे ही तो वानर का स्वरूप धारण करके यहाँ नहीं आये हैं? अथवा इस रूप में बाणासुर का आगमन तो नहीं हुआ है?’
English translation coming soon.
sa rājā roṣatāmrākṣaḥ prahastaṁ mantrisattamam।
kālayuktamuvācedaṁ vaco vipulamarthavat॥
इस तरह तर्क-वितर्क करते हुए राजा रावण ने क्रोध से लाल आँखें करके मन्त्रिवर प्रहस्त से समयानुकूल गम्भीर एवं अर्थयुक्त बात कही—
English translation coming soon.
durātmā pṛcchyatāmeṣa kutaḥ kiṁ vāsya kāraṇam।
vanabhaṅge ca ko'syārtho rākṣasānāṁ ca tarjane॥
‘अमात्य! इस दुरात्मा से पूछो तो सही, यह कहाँ से आया है? इसके आने का क्या कारण है? प्रमदावन को उजाड़ने तथा राक्षसों को मारने में इसका क्या उद्देश्य था?
English translation coming soon.
matpurīmapradhṛṣyāṁ vai gamane kiṁ prayojanam।
āyodhane vā kiṁ kāryaṁ pṛcchyatāmeṣa durmatiḥ॥
‘मेरी दुर्जय पुरी में जो इसका आना हुआ है, इसमें इसका क्या प्रयोजन है? अथवा इसने जो राक्षसों के साथ युद्ध छेड़ दिया है, उसमें इसका क्या उद्देश्य है? ये सारी बातें इस दुर्बुद्धि वानर से पूछो’
English translation coming soon.
rāvaṇasya vacaḥ śrutvā prahasto vākyamabravīt।
samāśvasihi bhadraṁ te na bhīḥ kāryā tvayā kape॥
रावण की बात सुनकर प्रहस्त ने हनुमान्जी से कहा—‘वानर! तुम घबराओ न, धैर्य रखो। तुम्हारा भला हो। तुम्हें डरने की आवश्यकता नहीं है
English translation coming soon.
yadi tāvat tvamindreṇa preṣito rāvaṇālayam।
tattvamākhyāhi mā te bhūd bhayaṁ vānara mokṣyase॥
‘यदि तुम्हें इन्द्र ने महाराज रावण की नगरी में भेजा है तो ठीक-ठीक बता दो। वानर! डरो न। छोड़ दिये जाओगे
English translation coming soon.
yadi vaiśravaṇasya tvaṁ yamasya varuṇasya ca।
cārurūpamidaṁ kṛtvā praviṣṭo naḥ purīmimām॥
‘अथवा यदि तुम कुबेर, यम या वरुण के दूत हो और यह सुन्दर रूप धारण करके हमारी इस पुरी में घुस आये हो तो यह भी बता दो
English translation coming soon.
viṣṇunā preṣito vāpi dūto vijayakāṅkṣiṇā।
nahi te vānaraṁ tejo rūpamātraṁ tu vānaram॥
‘अथवा विजय की अभिलाषा रखनेवाले विष्णु ने तुम्हें दूत बनाकर भेजा है? तुम्हारा तेज वानरों का-सा नहीं है। केवल रूपमात्र वानर का है
English translation coming soon.
tattvataḥ kathayasvādya tato vānara mokṣyase।
anṛtaṁ vadataścāpi durlabhaṁ tava jīvitam॥
‘वानर! इस समय सच्ची बात कह दो, फिर तुम छोड़ दिये जाओगे। यदि झूठ बोलोगे तो तुम्हारा जीना असम्भव हो जायगा
English translation coming soon.
athavā yannimittaste praveśo rāvaṇālaye।
evamukto harivarastadā rakṣogaṇeśvaram॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
abravīnnāsmi śakrasya yamasya varuṇasya ca।
dhanadena na me sakhyaṁ viṣṇunā nāsmi coditaḥ॥
‘अथवा और सब बातें छोड़ो। तुम्हारा इस रावण के नगर में आने का क्या उद्देश्य है? यही बता दो।’ प्रहस्त के इस प्रकार पूछने पर उस समय वानरश्रेष्ठ हनुमान् ने राक्षसों के स्वामी रावण से कहा—‘मैं इन्द्र, यम अथवा वरुण का दूत नहीं हूँ। कुबेर के साथ भी मेरी मैत्री नहीं है और भगवान् विष्णु ने भी मुझे यहाँ नहीं भेजा है
English translation coming soon.
jātireva mama tveṣā vānaro'hamihāgataḥ।
darśane rākṣasendrasya tadidaṁ durlabhaṁ mayā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vanaṁ rākṣasarājasya darśanārthaṁ vināśitam।
tataste rākṣasāḥ prāptā balino yuddhakāṅkṣiṇaḥ॥
rakṣaṇārthaṁ ca dehasya pratiyuddhā mayā raṇe।
‘मैं जन्म से ही वानर हूँ और राक्षस रावण से मिलने के उद्देश्य से ही मैंने उनके इस दुर्लभ वन को उजाड़ा। इसके बाद तुम्हारे बलवान् राक्षस युद्ध की इच्छा से मेरे पास आये और मैंने अपने शरीर की रक्षा के लिये रणभूमि में उनका सामना किया
English translation coming soon.
astrapāśairna śakyo'haṁ baddhuṁ devāsurairapi॥
pitāmahādeṣa varo mamāpi hi samāgataḥ।
‘देवता अथवा असुर भी मुझे अस्त्र अथवा पाश से बाँध नहीं सकते। इसके लिये मुझे भी ब्रह्माजी से वरदान मिल चुका है
English translation coming soon.
rājānaṁ draṣṭukāmena mayāstramanuvartitam॥
vimukto'pyahamastreṇa rākṣasaistvabhiveditaḥ।
‘राक्षसराज को देखने की इच्छा से ही मैंने अस्त्र से बँधना स्वीकार किया है। यद्यपि इस समय मैं अस्त्र से मुक्त हूँ तथापि इन राक्षसों ने मुझे बँधा समझकर ही यहाँ लाकर तुम्हें सौंपा है
English translation coming soon.
kenacid rāmakāryeṇa āgato'smi tavāntikam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
dūto'hamiti vijñāya rāghavasyāmitaujasaḥ।
śrūyatāmeva vacanaṁ mama pathyamidaṁ prabho॥
‘भगवान् श्रीरामचन्द्रजी का कुछ कार्य है, जिसके लिये मैं तुम्हारे पास आया हूँ। प्रभो! मैं अमित तेजस्वी श्रीरघुनाथजी का दूत हूँ, ऐसा समझकर मेरे इस हितकारी वचन को अवश्य सुनो’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे पञ्चाशः सर्गः॥ ५० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें पचासवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ५० ॥