इन्द्रजित् और हनुमान्जीका युद्ध, उसके दिव्यास्त्रके बन्धनमें बँधकर हनुमान्जीका रावणके दरबारमें उपस्थित होना
tatastu rakṣo'dhipatirmahātmā hanūmatākṣe nihate kumāre।
manaḥ samādhāya sa devakalpaṁ samādideśendrajitaṁ saroṣaḥ॥
तदनन्तर हनुमान्जी के द्वारा अक्षकुमार के मारे जाने पर राक्षसों का स्वामी महाकाय रावण अपने मन को किसी तरह सुस्थिर करके रोष से जल उठा और देवताओं के तुल्य पराक्रमी कुमार इन्द्रजित् (मेघनाद) को इस प्रकार आज्ञा दी
English translation coming soon.
tvamastravicchastrabhṛtāṁ variṣṭhaḥ surāsurāṇāmapi śokadātā।
sureṣu sendreṣu ca dṛṣṭakarmā pitāmahārādhanasaṁcitāstraḥ॥
‘बेटा! तुमने ब्रह्माजी की आराधना करके अनेक प्रकार के अस्त्रों का ज्ञान प्राप्त किया है। तुम अस्त्रवेत्ता, शस्त्रधारियों में श्रेष्ठ तथा देवताओं और असुरों को भी शोक प्रदान करनेवाले हो। इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवताओं के समुदाय में तुम्हारा पराक्रम देखा गया है
English translation coming soon.
tvadastrabalamāsādya sasurāḥ samarudgaṇāḥ।
na śekuḥ samare sthātuṁ sureśvarasamāśritāḥ॥
‘इन्द्र के आश्रय में रहनेवाले देवता और मरुद्गण भी समरभूमि में तुम्हारे अस्त्र-बल का सामना होने पर टिक नहीं सके हैं
English translation coming soon.
na kaścit triṣu lokeṣu saṁyuge na gataśramaḥ।
bhujavīryābhiguptaśca tapasā cābhirakṣitaḥ।
deśakālapradhānaśca tvameva matisattamaḥ॥
‘तीनों लोकों में तुम्हारे सिवा दूसरा कोई ऐसा नहीं है, जो युद्ध से थकता न हो। तुम अपने बाहुबल से तो सुरक्षित हो ही, तपस्या के बल से भी पूर्णतः निरापद हो। देश-काल का ज्ञान रखनेवालों में प्रधान और बुद्धि की दृष्टि से भी सर्वश्रेष्ठ तुम्हीं हो
English translation coming soon.
na te'styaśakyaṁ samareṣu karmaṇāṁ na te'styakāryaṁ matipūrvamantraṇe।
na so'sti kaścit triṣu saṁgraheṣu na veda yaste'strabalaṁ balaṁ ca॥
‘युद्ध में तुम्हारे वीरोचित कर्मों के द्वारा कुछ भी असाध्य नहीं है। शास्त्रानुकूल बुद्धिपूर्वक राजकार्य का विचार करते समय तुम्हारे लिये कुछ भी असम्भव नहीं है। तुम्हारा कोई भी विचार ऐसा नहीं होता, जो कार्य का साधक न हो। त्रिलोकी में एक भी ऐसा वीर नहीं है, जो तुम्हारी शारीरिक शक्ति और अस्त्र-बल को न जानता हो
English translation coming soon.
mamānurūpaṁ tapaso balaṁ ca te parākramaścāstrabalaṁ ca saṁyuge।
na tvāṁ samāsādya raṇāvamarde manaḥ śramaṁ gacchati niścitārtham॥
‘तुम्हारा तपोबल, युद्धविषयक पराक्रम और अस्त्र-बल मेरे ही समान है। युद्धस्थल में तुमको पाकर मेरा मन कभी खेद या विषाद को नहीं प्राप्त होता; क्योंकि इसे यह निश्चित विश्वास रहता है कि विजय तुम्हारे पक्ष में होगी
English translation coming soon.
nihatāḥ kiṁkarāḥ sarve jambumālī ca rākṣasaḥ।
amātyaputrā vīrāśca pañca senāgragāminaḥ॥
‘देखो, किंकर नामवाले समस्त राक्षस मार डाले गये। जम्बुमाली नाम का राक्षस भी जीवित न रह सका, मन्त्री के सातों वीर पुत्र तथा मेरे पाँच सेनापति भी काल के गाल में चले गये
English translation coming soon.
balāni susamṛddhāni sāśvanāgarathāni ca।
sahodaraste dayitaḥ kumāro'kṣaśca sūditaḥ।
na tu teṣveva me sāro yastvayyariniṣūdana॥
‘उनके साथ ही हाथी, घोड़े और रथोंसहित मेरी बहुत-सी बल-वीर्य से सम्पन्न सेनाएँ भी नष्ट हो गयीं और तुम्हारा प्रिय बन्धु कुमार अक्ष भी मार डाला गया। शत्रुसूदन! मुझमें जो तीनों लोकों पर विजय पाने की शक्ति है, वह तुम्हींमें है। पहले जो लोग मारे गये हैं, उनमें वह शक्ति नहीं थी (इसलिये तुम्हारी विजय निश्चित है)
English translation coming soon.
idaṁ ca dṛṣṭvā nihataṁ mahad balaṁ kapeḥ prabhāvaṁ ca parākramaṁ ca।
tvamātmanaścāpi nirīkṣya sāraṁ kuruṣva vegaṁ svabalānurūpam॥
‘इस प्रकार अपनी विशाल सेना का संहार और उस वानर का प्रभाव एवं पराक्रम देखकर तुम अपने बल का भी विचार कर लो; फिर अपनी शक्ति के अनुसार उद्योग करो
English translation coming soon.
balāvamardastvayi saṁnikṛṣṭe yathā gate śāmyati śāntaśatrau।
tathā samīkṣyātmabalaṁ paraṁ ca samārabhasvāstrabhṛtāṁ variṣṭha॥
‘शस्त्रधारियों में श्रेष्ठ वीर! तुम्हारे सब शत्रु शान्त हो चुके हैं। तुम अपने और पराये बल का विचार करके ऐसा प्रयत्न करो, जिससे युद्धभूमि के निकट तुम्हारे पहुँचते ही मेरी सेना का विनाश रुक जाय
English translation coming soon.
na vīra senā gaṇaśo cyavanti na vajramādāya viśālasāram।
na mārutasyāsti gatipramāṇaṁ na cāgnikalpaḥ karaṇena hantum॥
‘वीरवर! तुम्हें अपने साथ सेना नहीं ले जानी चाहिये; क्योंकि वे सेनाएँ समूह-की-समूह या तो भाग जाती हैं या मारी जाती हैं। इसी तरह अधिक तीक्ष्णता और कठोरता से युक्त वज्र लेकर भी जाने की कोई आवश्यकता नहीं है (क्योंकि उसके ऊपर वह भी व्यर्थ सिद्ध हो चुका है)। उस वायुपुत्र हनुमान् की गति अथवा शक्ति का कोई माप-तौल या सीमा नहीं है। वह अग्नि-तुल्य तेजस्वी वानर किसी साधनविशेष से नहीं मारा जा सकता
English translation coming soon.
tamevamarthaṁ prasamīkṣya samyak svakarmasāmyāddhi samāhitātmā।
smaraṁśca divyaṁ dhanuṣo'sya vīryaṁ vrajākṣataṁ karma samārabhasva॥
‘इन सब बातों का अच्छी तरह विचार करके प्रतिपक्षी में अपने समान ही पराक्रम समझकर तुम अपने चित्त को एकाग्र कर लो—सावधान हो जाओ। अपने इस धनुष के दिव्य प्रभाव को याद रखते हुए आगे बढ़ो और ऐसा पराक्रम करके दिखाओ, जो खाली न जाय
English translation coming soon.
na khalviyaṁ matiśreṣṭha yattvāṁ sampreṣayāmyaham।
iyaṁ ca rājadharmāṇāṁ kṣatrasya ca matirmatā॥
‘उत्तम बुद्धिवाले वीर! मैं तुम्हें जो ऐसे संकट में भेज रहा हूँ, यह यद्यपि (स्नेह की दृष्टि से) उचित नहीं है, तथापि मेरा यह विचार राजनीति और क्षत्रिय-धर्म के अनुकूल है
English translation coming soon.
nānāśastreṣu saṁgrāme vaiśāradyamariṁdama।
avaśyameva boddhavyaṁ kāmyaśca vijayo raṇe॥
‘शत्रुदमन! वीर पुरुष को संग्राम में नाना प्रकार के शस्त्रों की कुशलता अवश्य प्राप्त करनी चाहिये, साथ ही युद्ध में विजय पाने की भी अभिलाषा रखनी चाहिये’
English translation coming soon.
tataḥ pitustadvacanaṁ niśamya pradakṣiṇaṁ dakṣasutaprabhāvaḥ।
cakāra bhartāramatitvareṇa raṇāya vīraḥ pratipannabuddhiḥ॥
अपने पिता राक्षसराज रावण के इस वचन को सुनकर देवताओं के समान प्रभावशाली वीर मेघनाद ने युद्ध के लिये निश्चित विचार करके जल्दी से अपने स्वामी रावण की परिक्रमा की
English translation coming soon.
tatastaiḥ svagaṇairiṣṭairindrajit pratipūjitaḥ।
yuddhoddhatakṛtotsāhaḥ saṁgrāmaṁ samprapadyata॥
तत्पश्चात् सभा में बैठे हुए अपने दल के प्रिय राक्षसोंद्वारा भूरि-भूरि प्रशंसित हो इन्द्रजित् विकट युद्ध के लिये मन में उत्साह भरकर संग्रामभूमि की ओर जाने को उद्यत हुआ
English translation coming soon.
śrīmān padmaviśālākṣo rākṣasādhipateḥ sutaḥ।
nirjagāma mahātejāḥ samudra iva parvaṇi॥
उस समय प्रफुल्ल कमलदल के समान विशाल नेत्रोंवाला राक्षसराज रावण का पुत्र महातेजस्वी श्रीमान् इन्द्रजित् पर्व के दिन उमड़े हुए समुद्र के समान विशेष हर्ष और उत्साह से पूर्ण हो राजमहल से बाहर निकला
English translation coming soon.
sa pakṣirājopamatulyavegairvyagraiścaturbhiḥ sa tu tīkṣṇadaṁṣṭraiḥ।
rathaṁ samāyuktamasahyavegaḥ samārurohendrajidindrakalpaḥ॥
जिसका वेग शत्रुओं के लिये असह्य था, वह इन्द्र के समान पराक्रमी मेघनाद पक्षिराज गरुड़ के समान तीव्र गति तथा तीखे दाढ़ोंवाले चार सिंहों से जुते हुए उत्तम रथ पर आरूढ़ हुआ
English translation coming soon.
sa rathī dhanvināṁ śreṣṭhaḥ śastrajño'stravidāṁ varaḥ।
rathenābhiyayau kṣipraṁ hanūmān yatra so'bhavat॥
अस्त्र-शस्त्रों का ज्ञाता, अस्त्रवेत्ताओं में अग्रगण्य और धनुर्धरों में श्रेष्ठ वह रथी वीर रथ के द्वारा शीघ्र उस स्थान पर गया, जहाँ हनुमान्जी उसकी प्रतीक्षा में बैठे थे
English translation coming soon.
sa tasya rathanirghoṣaṁ jyāsvanaṁ kārmukasya ca।
niśamya harivīro'sau samprahṛṣṭataro'bhavat॥
उसके रथ की घर्घराहट और धनुष की प्रत्यञ्चा का गम्भीर घोष सुनकर वानरवीर हनुमान्जी अत्यन्त हर्ष और उत्साह से भर गये
English translation coming soon.
indrajiccāpamādāya śitaśalyāṁśca sāyakān।
hanūmantamabhipretya jagāma raṇapaṇḍitaḥ॥
इन्द्रजित् युद्ध की कला में प्रवीण था। वह धनुष और तीखे अग्रभागवाले सायकों को लेकर हनुमान्जी को लक्ष्य करके आगे बढ़ा
English translation coming soon.
tasmiṁstataḥ saṁyati jātaharṣe raṇāya nirgacchati bāṇapāṇau।
diśaśca sarvāḥ kaluṣā babhūvurmṛgāśca raudrā bahudhā vineduḥ॥
हृदय में हर्ष और उत्साह तथा हाथों में बाण लेकर वह ज्यों ही युद्ध के लिये निकला, त्यों ही सम्पूर्ण दिशाएँ मलिन हो गयीं और भयानक पशु नाना प्रकार से आर्तनाद करने लगे
English translation coming soon.
samāgatāstatra tu nāgayakṣā maharṣayaścakracarāśca siddhāḥ।
nabhaḥ samāvṛtya ca pakṣisaṅghā vineduruccaiḥ paramaprahṛṣṭāḥ॥
उस समय वहाँ नाग, यक्ष, महर्षि और नक्षत्र-मण्डल में विचरनेवाले सिद्धगण भी आ गये। साथ ही पक्षियों के समुदाय भी आकाश को आच्छादित करके अत्यन्त हर्ष में भरकर उच्च स्वर से चहचहाने लगे
English translation coming soon.
āyāntaṁ sa rathaṁ dṛṣṭvā tūrṇamindradhvajaṁ kapiḥ।
nanāda ca mahānādaṁ vyavardhata ca vegavān॥
इन्द्राकार चिह्नवाली ध्वजा से सुशोभित रथ पर बैठकर शीघ्रतापूर्वक आते हुए मेघनाद को देखकर वेगशाली वानर-वीर हनुमान् ने बड़े जोर से गर्जना की और अपने शरीर को बढ़ाया
English translation coming soon.
indrajit sa rathaṁ divyamāśritaścitrakārmukaḥ।
dhanurvisphārayāmāsa taḍidūrjitaniḥsvanam॥
उस दिव्य रथ पर बैठकर विचित्र धनुष धारण करनेवाले इन्द्रजित् ने बिजली की गड़गड़ाहट के समान टंकार करनेवाले अपने धनुष को खींचा
English translation coming soon.
tataḥ sametāvatitīkṣṇavegau mahābalau tau raṇanirviśaṅkau।
kapiśca rakṣo'dhipatestanūjaḥ surāsurendrāviva baddhavairau॥
फिर तो अत्यन्त दुःसह वेग और महान् बल से सम्पन्न हो युद्ध में निर्भय होकर आगे बढ़नेवाले वे दोनों वीर कपिवर हनुमान् तथा राक्षसराजकुमार मेघनाद परस्पर वैर बाँधकर देवराज इन्द्र और दैत्यराज बलि की भाँति एक-दूसरे से भिड़ गये
English translation coming soon.
sa tasya vīrasya mahārathasya dhanuṣmataḥ saṁyati sammatasya।
śarapravegaṁ vyahanat pravṛddhaścāra mārge pituraprameyaḥ॥
अप्रमेय शक्तिशाली हनुमान्जी विशाल शरीर धारण करके अपने पिता वायु के मार्ग पर विचरने और युद्ध में सम्मानित होनेवाले उस धनुर्धर महारथी राक्षसवीर के बाणों के महान् वेग को व्यर्थ करने लगे
English translation coming soon.
tataḥ śarānāyatatīkṣṇaśalyān supatriṇaḥ kāñcanacitrapuṅkhān।
mumoca vīraḥ paravīrahantā susaṁtatān vajrasamānavegān॥
इतनेहीमें शत्रुवीरों का संहार करनेवाले इन्द्रजित् ने बड़ी और तीखी नोक तथा सुन्दर परोंवाले, सोने की विचित्र पंखों से सुशोभित और वज्र के समान वेगशाली बाणों को लगातार छोड़ना आरम्भ किया
English translation coming soon.
tataḥ sa tatsyandananiḥsvanaṁ ca mṛdaṅgabherīpaṭahasvanaṁ ca।
vikṛṣyamāṇasya ca kārmukasya niśamya ghoṣaṁ punarutpapāta॥
उस समय उसके रथ की घर्घराहट, मृदङ्ग, भेरी और पटह आदि बाजों के शब्द एवं खींचे जाते हुए धनुष की टंकार सुनकर हनुमान्जी फिर ऊपर की ओर उछले
English translation coming soon.
śarāṇāmantareṣvāśu vyāvartata mahākapiḥ।
haristasyābhilakṣyasya mokṣayam̐llakṣyasaṁgraham॥
ऊपर जाकर वे महाकपि वानरवीर लक्ष्य बेधने में प्रसिद्ध मेघनाद के साधे हुए निशाने को व्यर्थ करते हुए उसके छोड़े हुए बाणों के बीच से शीघ्रतापूर्वक निकलकर अपने को बचाने लगे
English translation coming soon.
śarāṇāmagratastasya punaḥ samabhivartata।
prasārya hastau hanumānutpapātānilātmajaḥ॥
वे पवनकुमार हनुमान् बारंबार उसके बाणों के सामने आकर खड़े हो जाते और फिर दोनों हाथ फैलाकर बात-की-बात में उड़ जाते थे
English translation coming soon.
tāvubhau vegasampannau raṇakarmaviśāradau।
sarvabhūtamanogrāhi cakraturyuddhamuttamam॥
वे दोनों वीर महान् वेग से सम्पन्न तथा युद्ध करने की कला में चतुर थे। वे सम्पूर्ण भूतों के चित्त को आकर्षित करनेवाला उत्तम युद्ध करने लगे
English translation coming soon.
hanūmato veda na rākṣaso'ntaraṁ na mārutistasya mahātmano'ntaram।
parasparaṁ nirviṣahau babhūvatuḥ sametya tau devasamānavikramau॥
वह राक्षस हनुमान्जी पर प्रहार करने का अवसर नहीं पाता था और पवनकुमार हनुमान्जी भी उस महामनस्वी वीर को धर दबाने का मौका नहीं पाते थे। देवताओं के समान पराक्रमी वे दोनों वीर परस्पर भिड़कर एक-दूसरे के लिये दुःसह हो उठे थे
English translation coming soon.
tatastu lakṣye sa vihanyamāne śareṣvamogheṣu ca sampatatsu।
jagāma cintāṁ mahatīṁ mahātmā samādhisaṁyogasamāhitātmā॥
लक्ष्यवेध के लिये चलाये हुए मेघनाद के वे अमोघ बाण भी जब व्यर्थ होकर गिर पड़े, तब लक्ष्य पर बाणों का संधान करने में सदा एकाग्रचित्त रहनेवाले उस महामनस्वी वीर को बड़ी चिन्ता हुई
English translation coming soon.
tato matiṁ rākṣasarājasūnuścakāra tasmin harivīramukhye।
avadhyatāṁ tasya kapeḥ samīkṣya kathaṁ nigacchediti nigrahārtham॥
उन कपिश्रेष्ठ को अवध्य समझकर राक्षसराजकुमार मेघनाद वानरवीरों में प्रमुख हनुमान्जी के विषय में यह विचार करने लगा कि ‘इन्हें किसी तरह कैद कर लेना चाहिये, परंतु ये मेरी पकड़ में आ कैसे सकते हैं?’
English translation coming soon.
tataḥ paitāmahaṁ vīraḥ so'stramastravidāṁ varaḥ।
saṁdadhe sumahātejāstaṁ haripravaraṁ prati॥
फिर तो अस्त्रवेत्ताओं में श्रेष्ठ उस महातेजस्वी वीर ने उन कपिश्रेष्ठ को लक्ष्य करके अपने धनुष पर ब्रह्माजी के दिये हुए अस्त्र का संधान किया
English translation coming soon.
avadhyo'yamiti jñātvā tamastreṇāstratattvavit।
nijagrāha mahābāhuṁ mārutātmajamindrajit॥
अस्त्रतत्त्व के ज्ञाता इन्द्रजित् ने महाबाहु पवनकुमार को अवध्य जानकर उन्हें उस अस्त्र से बाँध लिया
English translation coming soon.
tena baddhastato'streṇa rākṣasena sa vānaraḥ।
abhavannirviceṣṭaśca papāta ca mahītale॥
राक्षसद्वारा उस अस्त्र से बाँध लिये जाने पर वानरवीर हनुमान्जी निश्चेष्ट होकर पृथ्वी पर गिर पड़े
English translation coming soon.
tato'tha buddhvā sa tadastrabandhaṁ prabhoḥ prabhāvād vigatālpavegaḥ।
pitāmahānugrahamātmanaśca vicintayāmāsa haripravīraḥ॥
अपने को ब्रह्मास्त्र से बँधा हुआ जानकर भी उन्हीं भगवान् ब्रह्मा के प्रभाव से हनुमान्जी को थोड़ी-सी भी पीड़ा का अनुभव नहीं हुआ। वे प्रमुख वानरवीर अपने ऊपर ब्रह्माजी के महान् अनुग्रह का विचार करने लगे
English translation coming soon.
tataḥ svāyambhuvairmantrairbrahmāstraṁ cābhimantritam।
hanūmāṁścintayāmāsa varadānaṁ pitāmahāt॥
जिन मन्त्रों के देवता साक्षात् स्वयम्भू ब्रह्मा हैं, उनसे अभिमन्त्रित हुए उस ब्रह्मास्त्र को देखकर हनुमान्जी को पितामह ब्रह्मा से अपने लिये मिले हुए वरदान का स्मरण हो आया (ब्रह्माजी ने उन्हें वर दिया था कि मेरा अस्त्र तुम्हें एक ही मुहूर्त में अपने बन्धन से मुक्त कर देगा)
English translation coming soon.
na me'sya bandhasya ca śaktirasti vimokṣaṇe lokaguroḥ prabhāvāt।
ityevamevaṁ vihito'strabandho mayā''tmayoneranuvartitavyaḥ॥
फिर वे सोचने लगे ‘लोकगुरु ब्रह्मा के प्रभाव से मुझमें इस अस्त्र के बन्धन से छुटकारा पाने की शक्ति नहीं है—ऐसा मानकर ही इन्द्रजित् ने मुझे इस प्रकार बाँधा है, तथापि मुझे भगवान् ब्रह्मा के सम्मानार्थ इस अस्त्रबन्धन का अनुसरण करना चाहिये’
English translation coming soon.
sa vīryamastrasya kapirvicārya pitāmahānugrahamātmanaśca।
vimokṣaśaktiṁ paricintayitvā pitāmahājñāmanuvartate sma॥
कपिश्रेष्ठ हनुमान्जी ने उस अस्त्र की शक्ति, अपने ऊपर पितामह की कृपा तथा अपने में उसके बन्धन से छूट जाने की सामर्थ्य—इन तीनों पर विचार करके अन्त में ब्रह्माजी की आज्ञा का ही अनुसरण किया
English translation coming soon.
astreṇāpi hi baddhasya bhayaṁ mama na jāyate।
pitāmahamahendrābhyāṁ rakṣitasyānilena ca॥
उनके मन में यह बात आयी कि ‘इस अस्त्र से बँध जाने पर भी मुझे कोई भय नहीं है; क्योंकि ब्रह्मा, इन्द्र और वायुदेवता तीनों मेरी रक्षा करते हैं
English translation coming soon.
grahaṇe cāpi rakṣobhirmahanme guṇadarśanam।
rākṣasendreṇa saṁvādastasmād gṛhṇantu māṁ pare॥
‘राक्षसोंद्वारा पकड़े जाने में भी मुझे महान् लाभ ही दिखायी देता है; क्योंकि इससे मुझे राक्षसराज रावण के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। अतः शत्रु मुझे पकड़कर ले चलें’
English translation coming soon.
sa niścitārthaḥ paravīrahantā samīkṣyakārī vinivṛttaceṣṭaḥ।
paraiḥ prasahyābhigatairnigṛhya nanāda taistaiḥ paribhartsyamānaḥ॥
ऐसा निश्चय करके विचारपूर्वक कार्य करनेवाले शत्रुवीरों के संहारक हनुमान्जी निश्चेष्ट हो गये। फिर तो सभी शत्रु निकट आकर उन्हें बलपूर्वक पकड़ने और डाँट बताने लगे। उस समय हनुमान्जी, मानो कष्ट पा रहे हों, इस प्रकार चीखते और कटकटाते थे
English translation coming soon.
tataste rākṣasā dṛṣṭvā viniśceṣṭamariṁdamam।
babandhuḥ śaṇavalkaiśca drumacīraiśca saṁhataiḥ॥
तब वे शत्रुहन्ता हनुमान्जी को सुतरी और वृक्षों के वल्कल को बटकर बनाये गये रस्सों से बाँधने लगे
English translation coming soon.
sa rocayāmāsa paraiśca bandhaṁ prasahya vīrairabhigarhaṇaṁ ca।
kautūhalānmāṁ yadi rākṣasendro draṣṭuṁ vyavasyediti niścitārthaḥ॥
शत्रुवीरों ने जो उन्हें हठपूर्वक बाँधा और उनका तिरस्कार किया, यह सब कुछ उस समय उन्हें अच्छा लगा। उनके मन में यह निश्चित विचार हो गया था कि ऐसी अवस्था में राक्षसराज रावण सम्भवतः कौतूहलवश मुझे देखने की इच्छा करेगा (इसीलिये वे सब कुछ सह रहे थे)
English translation coming soon.
sa baddhastena valkena vimukto'streṇa vīryavān।
astrabandhaḥ sa cānyaṁ hi na bandhamanuvartate॥
वल्कल के रस्से से बँध जाने पर पराक्रमी हनुमान् ब्रह्मास्त्र के बन्धन से मुक्त हो गये; क्योंकि उस अस्त्र का बन्धन किसी दूसरे बन्धन के साथ नहीं रहता
English translation coming soon.
athendrajit taṁ drumacīrabaddhaṁ vicārya vīraḥ kapisattamaṁ tam।
vimuktamastreṇa jagāma cintāmanyena baddho'pyanuvartate'stram॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
aho mahat karma kṛtaṁ nirarthaṁ na rākṣasairmantragatirvimṛṣṭā।
punaśca nāstre vihate'stramanyat pravartate saṁśayitāḥ sma sarve॥
वीर इन्द्रजित् ने जब देखा कि यह वानरशिरोमणि तो केवल वृक्षों के वल्कल से बँधा है, दिव्यास्त्र के बन्धन से मुक्त हो चुका है, तब उसे बड़ी चिन्ता हुई। वह सोचने लगा—‘दूसरी वस्तुओं से बँधा हुआ होने पर भी यह अस्त्र-बन्धन में बँधे हुए की भाँति बर्ताव कर रहा है। ओह! इन राक्षसों ने मेरा किया हुआ बहुत बड़ा काम चौपट कर दिया। इन्होंने मन्त्र की शक्ति पर विचार नहीं किया। यह अस्त्र जब एक बार व्यर्थ हो जाता है, तब पुनः दूसरी बार इसका प्रयोग नहीं हो सकता। अब तो विजयी होकर भी हम सब लोग संशय में पड़ गये
English translation coming soon.
astreṇa hanumān mukto nātmānamavabudhyate।
kṛṣyamāṇastu rakṣobhistaiśca bandhairnipīḍitaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
hanyamānastataḥ krūrai rākṣasaiḥ kālamuṣṭibhiḥ।
samīpaṁ rākṣasendrasya prākṛṣyata sa vānaraḥ॥
हनुमान्जी यद्यपि अस्त्र के बन्धन से मुक्त हो गये थे तो भी उन्होंने ऐसा बर्ताव किया, मानो वे इस बात को जानते ही न हों। क्रूर राक्षस उन्हें बन्धनों से पीड़ा देते और कठोर मुक्कों से मारते हुए खींचकर ले चले। इस तरह वे वानरवीर राक्षसराज रावण के पास पहुँचाये गये
English translation coming soon.
athendrajit taṁ prasamīkṣya muktamastreṇa baddhaṁ drumacīrasūtraiḥ।
vyadarśayat tatra mahābalaṁ taṁ haripravīraṁ sagaṇāya rājñe॥
तब इन्द्रजित् ने उन महाबली वानरवीर को ब्रह्मास्त्र से मुक्त तथा वृक्ष के वल्कलों की रस्सियों से बँधा देख उन्हें वहाँ सभासद्गणोंसहित राजा रावण को दिखाया
English translation coming soon.
taṁ mattamiva mātaṅgaṁ baddhaṁ kapivarottamam।
rākṣasā rākṣasendrāya rāvaṇāya nyavedayan॥
मतवाले हाथी के समान बँधे हुए उन वानर-शिरोमणि को राक्षसों ने राक्षसराज रावण की सेवा में समर्पित कर दिया
English translation coming soon.
ko'yaṁ kasya kuto vāpi kiṁ kāryaṁ ko'bhyupāśrayaḥ।
iti rākṣasavīrāṇāṁ dṛṣṭvā saṁjajñire kathāḥ॥
उन्हें देखकर राक्षसवीर आपस में कहने लगे—‘यह कौन है? किसका पुत्र या सेवक है? कहाँ से आया है? यहाँ इसका क्या काम है? तथा इसे सहारा देनेवाला कौन है?’
English translation coming soon.
hanyatāṁ dahyatāṁ vāpi bhakṣyatāmiti cāpare।
rākṣasāstatra saṁkruddhāḥ parasparamathābruvan॥
कुछ दूसरे राक्षस जो अत्यन्त क्रोध से भरे थे, परस्पर इस प्रकार बोले—‘इस वानर को मार डालो, जला डालो या खा डालो’
English translation coming soon.
atītya mārgaṁ sahasā mahātmā sa tatra rakṣo'dhipapādamūle।
dadarśa rājñaḥ paricāravṛddhān gṛhaṁ mahāratnavibhūṣitaṁ ca॥
महात्मा हनुमान्जी सारा रास्ता तै करके जब सहसा राक्षसराज रावण के पास पहुँच गये, तब उन्होंने उसके चरणों के समीप बहुत-से बड़े-बूढ़े सेवकों को और बहुमूल्य रत्नों से विभूषित सभाभवन को भी देखा
English translation coming soon.
sa dadarśa mahātejā rāvaṇaḥ kapisattamam।
rakṣobhirvikṛtākāraiḥ kṛṣyamāṇamitastataḥ॥
उस समय महातेजस्वी रावण ने विकट आकारवाले राक्षसों के द्वारा इधर-उधर घसीटे जाते हुए कपिश्रेष्ठ हनुमान्जी को देखा
English translation coming soon.
rākṣasādhipatiṁ cāpi dadarśa kapisattamaḥ।
tejobalasamāyuktaṁ tapantamiva bhāskaram॥
कपिश्रेष्ठ हनुमान् ने भी राक्षसराज रावण को तपते हुए सूर्य के समान तेज और बल से सम्पन्न देखा
English translation coming soon.
sa roṣasaṁvartitatāmradṛṣṭirdaśānanastaṁ kapimanvavekṣya।
athopaviṣṭān kulaśīlavṛddhān samādiśat taṁ prati mukhyamantrīn॥
हनुमान्जी को देखकर दशमुख रावण की आँखें रोष से चञ्चल और लाल हो गयीं। उसने वहाँ बैठे हुए कुलीन, सुशील और मुख्य मन्त्रियों को उनसे परिचय पूछने के लिये आज्ञा दी
English translation coming soon.
yathākramaṁ taiḥ sa kapiśca pṛṣṭaḥ kāryārthamarthasya ca mūlamādau।
nivedayāmāsa harīśvarasya dūtaḥ sakāśādahamāgato'smi॥
उन सबने पहले क्रमशः कपिवर हनुमान् से उनका कार्य, प्रयोजन तथा उसके मूल कारण के विषय में पूछा। तब उन्होंने यह बताया कि ‘मैं वानरराज सुग्रीव के पास से उनका दूत होकर आया हूँ’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डेऽष्टचत्वारिंशः सर्गः॥ ४८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें अड़तालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ४८ ॥