सीताका श्रीरामसे कहनेके लिये पुनः संदेश देना तथा हनुमान्जीका उन्हें आश्वासन दे उत्तर-दिशाकी ओर जाना
śrutvā tu vacanaṁ tasya vāyusūnormahātmanaḥ।
uvācātmahitaṁ vākyaṁ sītā surasutopamā॥
वायुपुत्र महात्मा हनुमान्जी का वचन सुनकर देवकन्या के समान तेजस्विनी सीता ने अपने हित के विचार से इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
tvāṁ dṛṣṭvā priyavaktāraṁ samprahṛṣyāmi vānara।
ardhasaṁjātasasyeva vṛṣṭiṁ prāpya vasuṁdharā॥
‘वानरवीर! तुमने मुझे बड़ा ही प्रिय संवाद सुनाया है। तुम्हें देखकर हर्ष के मारे मेरे शरीर में रोमाञ्च हो आया है। ठीक उसी तरह, जैसे वर्षा का पानी पड़ने से आधी जमी हुई खेतीवाली भूमि हरी-भरी हो जाती है
English translation coming soon.
yathā taṁ puruṣavyāghraṁ gātraiḥ śokābhikarśitaiḥ।
saṁspṛśeyaṁ sakāmāhaṁ tathā kuru dayāṁ mayi॥
‘मुझपर ऐसी दया करो, जिससे मैं शोक के कारण दुर्बल हुए अपने अङ्गोंद्वारा नरश्रेष्ठ श्रीराम का प्रेमपूर्वक स्पर्श कर सकूँ
English translation coming soon.
abhijñānaṁ ca rāmasya dadyā harigaṇottama।
kṣiptāmiṣīkāṁ kākasya kopādekākṣiśātanīm॥
‘वानरश्रेष्ठ! श्रीराम ने क्रोधवश जो कौए की एक आँख को फोड़नेवाली सींक का बाण चलाया था, उस प्रसङ्ग की तुम पहचान के रूप में उन्हें याद दिलाना
English translation coming soon.
manaḥśilāyāstilako gaṇḍapārśve niveśitaḥ।
tvayā praṇaṣṭe tilake taṁ kila smartumarhasi॥
‘मेरी ओर से यह भी कहना कि प्राणनाथ! पहले की उस बात को भी याद कीजिये, जब कि मेरे कपोल में लगे हुए तिलक के मिट जाने पर आपने अपने हाथ से मैन्सिल का तिलक लगाया था
English translation coming soon.
sa vīryavān kathaṁ sītāṁ hṛtāṁ samanumanyase।
vasantīṁ rakṣasāṁ madhye mahendravaruṇopama॥
‘महेन्द्र और वरुण के समान पराक्रमी प्रियतम! आप बलवान् होकर भी अपहृत होकर राक्षसों के घर में निवास करनेवाली मुझ सीता का तिरस्कार कैसे सहन करते हैं?
English translation coming soon.
eṣa cūḍāmaṇirdivyo mayā suparirakṣitaḥ।
etaṁ dṛṣṭvā prahṛṣyāmi vyasane tvāmivānagha॥
‘निष्पाप प्राणेश्वर! इस दिव्य चूड़ामणि को मैंने बड़े यत्न से सुरक्षित रखा था और संकट के समय इसे देखकर मानो मुझे आपका ही दर्शन हो गया हो, इस तरह मैं हर्ष का अनुभव करती थी
English translation coming soon.
eṣa niryātitaḥ śrīmān mayā te vārisambhavaḥ।
ataḥ paraṁ na śakṣyāmi jīvituṁ śokalālasā॥
‘समुद्र के जल से उत्पन्न हुआ यह कान्तिमान् मणिरत्न आज आपको लौटा रही हूँ। अब शोक से आतुर होने के कारण मैं अधिक समयतक जीवित नहीं रह सकूँगी
English translation coming soon.
asahyāni ca duḥkhāni vācaśca hṛdayacchidaḥ।
rākṣasaiḥ saha saṁvāsaṁ tvatkṛte marṣayāmyaham॥
‘दुःसह दुःख, हृदय को छेदनेवाली बातें और राक्षसियों के साथ निवास—यह सब कुछ मैं आपके लिये ही सह रही हूँ
English translation coming soon.
dhārayiṣyāmi māsaṁ tu jīvitaṁ śatrusūdana।
māsādūrdhvaṁ na jīviṣye tvayā hīnā nṛpātmaja॥
‘राजकुमार! शत्रुसूदन! मैं आपकी प्रतीक्षा में किसी तरह एक मासतक जीवन धारण करूँगी। इसके बाद आपके बिना मैं जीवित नहीं रह सकूँगी
English translation coming soon.
ghoro rākṣasarājo'yaṁ dṛṣṭiśca na sukhā mayi।
tvāṁ ca śrutvā viṣajjantaṁ na jīveyamapi kṣaṇam॥
‘यह राक्षसराज रावण बड़ा क्रूर है। मेरे प्रति इसकी दृष्टि भी अच्छी नहीं है। अब यदि आपको भी विलम्ब करते सुन लूँगी तो मैं क्षणभर भी जीवित नहीं रह सकती’
English translation coming soon.
vaidehyā vacanaṁ śrutvā karuṇaṁ sāśrubhāṣitam।
athābravīnmahātejā hanūmān mārutātmajaḥ॥
सीताजी के यह आँसू बहाते कहे हुए करुणाजनक वचन सुनकर महातेजस्वी पवनकुमार हनुमान्जी बोले—
English translation coming soon.
tvacchokavimukho rāmo devi satyena te śape।
rāme śokābhibhūte tu lakṣmaṇaḥ paritapyate॥
‘देवि! मैं सत्य की शपथ खाकर कहता हूँ कि श्रीरघुनाथजी आपके शोक से ही सब कामों से विमुख हो रहे हैं। श्रीराम के शोकातुर होने से लक्ष्मण भी बहुत दुःखी रहते हैं
English translation coming soon.
dṛṣṭā kathaṁcid bhavatī na kālaḥ paridevitum।
imaṁ muhūrtaṁ duḥkhānāmantaṁ drakṣyasi bhāmini॥
‘अब किसी तरह आपका दर्शन हो गया, इसलिये रोने-धोने या शोक करने का अवसर नहीं रहा। भामिनि! आप इसी मुहूर्त में अपने सारे दुःखों का अन्त हुआ देखेंगी
English translation coming soon.
tāvubhau puruṣavyāghrau rājaputrāvaninditau।
tvaddarśanakṛtotsāhau laṅkāṁ bhasmīkariṣyataḥ॥
‘वे दोनों भाई पुरुषसिंह राजकुमार श्रीराम और लक्ष्मण सर्वत्र प्रशंसित वीर हैं। आपके दर्शन के लिये उत्साहित होकर वे लङ्कापुरी को भस्म कर डालेंगे
English translation coming soon.
hatvā tu samare rakṣo rāvaṇaṁ sahabāndhavaiḥ।
rāghavau tvāṁ viśālākṣi svāṁ purīṁ prati neṣyataḥ॥
‘विशाललोचने! राक्षस रावण को समराङ्गण में उसके बन्धु-बान्धवोंसहित मारकर वे दोनों रघुवंशी बन्धु आपको अपनी पुरी में ले जायँगे
English translation coming soon.
yattu rāmo vijānīyādabhijñānamanindite।
prītisaṁjananaṁ bhūyastasya tvaṁ dātumarhasi॥
‘सती-साध्वी देवि! जिसे श्रीरामचन्द्रजी जान सकें और जो उनके हृदय में प्रेम एवं प्रसन्नता का संचार करनेवाली हो, ऐसी कोई और भी पहचान आपके पास हो तो वह उनके लिये आप मुझे दें’
English translation coming soon.
sābravīd dattamevāho mayābhijñānamuttamam।
etadeva hi rāmasya dṛṣṭvā yatnena bhūṣaṇam॥
śraddheyaṁ hanuman vākyaṁ tava vīra bhaviṣyati।
तब सीताजी ने कहा—‘कपिश्रेष्ठ! मैंने तुम्हें उत्तम-से-उत्तम पहचान तो दे ही दी। वीर हनुमन्! इसी आभूषण को यत्नपूर्वक देख लेने पर श्रीराम के लिये तुम्हारी सारी बातें विश्वसनीय हो जायँगी’
English translation coming soon.
sa taṁ maṇivaraṁ gṛhya śrīmān plavagasattamaḥ॥
praṇamya śirasā devīṁ gamanāyopacakrame।
उस श्रेष्ठ मणि को लेकर वानरशिरोमणि श्रीमान् हनुमान् देवी सीता को सिर झुका प्रणाम करने के पश्चात् वहाँ से जाने को उद्यत हुए
English translation coming soon.
tamutpātakṛtotsāhamavekṣya hariyūthapam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vardhamānaṁ mahāvegamuvāca janakātmajā।
aśrupūrṇamukhī dīnā bāṣpagadgadayā girā॥
वानरयूथपति महावेगशाली हनुमान् को वहाँ से छलाँग मारने के लिये उत्साहित हो बढ़ते देख जनकनन्दिनी सीता के मुख पर आँसुओं की धारा बहने लगी। वे दुःखी हो अश्रु-गद्गद वाणी में बोलीं—
English translation coming soon.
hanuman siṁhasaṁkāśau bhrātarau rāmalakṣmaṇau।
sugrīvaṁ ca sahāmātyaṁ sarvān brūyā anāmayam॥
‘हनुमन्! सिंह के समान पराक्रमी दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण से तथा मन्त्रियोंसहित सुग्रीव एवं अन्य सब वानरों से मेरा कुशल-मङ्गल कहना
English translation coming soon.
yathā ca sa mahābāhurmāṁ tārayati rāghavaḥ।
asmād duḥkhāmbusaṁrodhāt tvaṁ samādhātumarhasi॥
‘महाबाहु श्रीरघुनाथजी को तुम इस प्रकार समझाना, जिससे वे दुःख के इस महासागर से मेरा उद्धार करें
English translation coming soon.
idaṁ ca tīvraṁ mama śokavegaṁ rakṣobhirebhiḥ paribhartsanaṁ ca।
brūyāstu rāmasya gataḥ samīpaṁ śivaśca te'dhvāstu haripravīra॥
‘वानरों के प्रमुख वीर! मेरा यह दुःसह शोकवेग और इन राक्षसों की यह डाँट-डपट भी तुम श्रीराम के समीप जाकर कहना। जाओ, तुम्हारा मार्ग मङ्गलमय हो’
English translation coming soon.
sa rājaputryāḥ prativeditārthaḥ kapiḥ kṛtārthaḥ parihṛṣṭacetāḥ।
tadalpaśeṣaṁ prasamīkṣya kāryaṁ diśaṁ hyudīcīṁ manasā jagāma॥
राजकुमारी सीता के उक्त अभिप्राय को जानकर कपिवर हनुमान् ने अपने को कृतार्थ समझा और प्रसन्नचित्त होकर थोड़े-से शेष रहे कार्य का विचार करते हुए वहाँ से उत्तर-दिशा की ओर प्रस्थान किया
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे चत्वारिंशः सर्गः॥ ४० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें चालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ४० ॥