हनुमान्जीका लंकापुरी एवं रावणके अन्तःपुरमें प्रवेश
sa nirjitya purīṁ laṁkāṁ śreṣṭhāṁ tāṁ kāmarūpiṇīm।
vikrameṇa mahātejā hanūmān kapisattamaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
advāreṇa mahāvīryaḥ prākāramavapupluve।
niśi laṁkāṁ mahāsattvo viveśa kapikuñjaraḥ॥
इच्छानुसार रूप धारण करनेवाली श्रेष्ठ राक्षसी लंकापुरी को अपने पराक्रम से परास्त करके महातेजस्वी महाबली महान् सत्त्वशाली वानरशिरोमणि कपिकुञ्जर हनुमान् बिना दरवाजे के ही रात में चहारदीवारी फाँद गये और लंका के भीतर घुस गये
English translation coming soon.
praviśya nagarīṁ laṁkāṁ kapirājahitaṁkaraḥ।
cakre'tha pādaṁ savyaṁ ca śatrūṇāṁ sa tu mūrdhani॥
कपिराज सुग्रीव का हित करनेवाले हनुमान्जी ने इस तरह लंकापुरी में प्रवेश करके मानो शत्रुओं के सिर पर अपना बायाँ पैर रख दिया
English translation coming soon.
praviṣṭaḥ sattvasampanno niśāyāṁ mārutātmajaḥ।
sa mahāpathamāsthāya muktapuṣpavirājitam॥
tatastu tāṁ purīṁ laṁkāṁ ramyāmabhiyayau kapiḥ।
सत्त्वगुण से सम्पन्न पवनपुत्र हनुमान् उस रात में परकोटे के भीतर प्रवेश करके बिखरे गये फूलों से सुशोभित राजमार्ग का आश्रय ले उस रमणीय लंकापुरी की ओर चले
English translation coming soon.
hasitotkṛṣṭaninadaistūryaghoṣapuraskṛtaiḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vajrāṅkuśanikāśaiśca vajrajālavibhūṣitaiḥ।
gṛhamedhaiḥ purī ramyā babhāse dyaurivāmbudaiḥ॥
जैसे आकाश श्वेत बादलों से सुशोभित होता है, उसी प्रकार वह रमणीय पुरी अपने श्वेत मेघसदृश गृहों से उत्तम शोभा पा रही थी। वे गृह अट्टहासजनित उत्कृष्ट शब्दों तथा वाद्यघोषों से मुखरित थे। उनमें वज्रों तथा अंकुशों के चित्र अङ्कित थे और हीरों के बने हुए झरोखे उनकी शोभा बढ़ाते थे
English translation coming soon.
prajajvāla tadā laṁkā rakṣogaṇagṛhaiḥ śubhaiḥ।
sitābhrasadṛśaiścitraiḥ padmasvastikasaṁsthitaiḥ॥
vardhamānagṛhaiścāpi sarvataḥ suvibhūṣitaiḥ।
उस समय लंका श्वेत बादलों के समान सुन्दर एवं विचित्र राक्षस-गृहों से प्रकाशित हो रही थी। उन गृहों में से कोई तो कमल के आकार में बने हुए थे। कोई स्वस्तिक के चिह्न या आकार से युक्त थे और किन्हींका निर्माण वर्धमानसंज्ञक गृहों के रूप में हुआ था। वे सभी सब ओर से सजाये गये थे
English translation coming soon.
tāṁ citramālyābharaṇāṁ kapirājahitaṁkaraḥ॥
rāghavārthe caran śrīmān dadarśa ca nananda ca।
वानरराज सुग्रीव का हित करनेवाले श्रीमान् हनुमान् श्रीरघुनाथजी की कार्यसिद्धि के लिये विचित्र पुष्पमय आभरणों से अलंकृत लंका में विचरने लगे। उन्होंने उस पुरी को अच्छी तरह देखा और देखकर प्रसन्नता का अनुभव किया
English translation coming soon.
bhavanād bhavanaṁ gacchan dadarśa kapikuñjaraḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vividhākṛtirūpāṇi bhavanāni tatastataḥ।
śuśrāva ruciraṁ gītaṁ tristhānasvarabhūṣitam॥
उन कपिश्रेष्ठ ने जहाँ-तहाँ एक घर से दूसरे घर पर जाते हुए विविध आकार-प्रकार के भवन देखे तथा हृदय, कण्ठ और मूर्धा—इन तीन स्थानों से निकलनेवाले मन्द, मध्यम और उच्च स्वर से विभूषित मनोहर गीत सुने
English translation coming soon.
strīṇāṁ madanaviddhānāṁ divi cāpsarasāmiva।
śuśrāva kāñcīninadaṁ nūpurāṇāṁ ca niḥsvanam॥
उन्होंने स्वर्गीय अप्सराओं के समान सुन्दरी तथा कामवेदना से पीड़ित कामिनियों की करधनी और पायजेबों की झनकार सुनी
English translation coming soon.
sopānaninadāṁścāpi bhavaneṣu mahātmanām।
āsphoṭitaninādāṁśca kṣveḍitāṁśca tatastataḥ॥
इसी तरह जहाँ-तहाँ महामनस्वी राक्षसों के घरों में सीढ़ियों पर चढ़ते समय स्त्रियों की काञ्ची और मंजीर की मधुरध्वनि तथा पुरुषों के ताल ठोकने और गर्जने की भी आवाजें उन्हें सुनायी दीं
English translation coming soon.
śuśrāva japatāṁ tatra mantrān rakṣogṛheṣu vai।
svādhyāyaniratāṁścaiva yātudhānān dadarśa saḥ॥
राक्षसों के घरों में बहुतों को तो उन्होंने वहाँ मन्त्र जपते हुए सुना और कितने ही निशाचरों को स्वाध्याय में तत्पर देखा
English translation coming soon.
rāvaṇastavasaṁyuktān garjato rākṣasānapi।
rājamārgaṁ samāvṛtya sthitaṁ rakṣogaṇaṁ mahat॥
कई राक्षसों को उन्होंने रावण की स्तुति के साथ गर्जना करते और निशाचरों की एक बड़ी भीड़ को राजमार्ग रोककर खड़ी हुई देखा
English translation coming soon.
dadarśa madhyame gulme rākṣasasya carān bahūn।
dīkṣitāñjaṭilān muṇḍān gojināmbaravāsasaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
darbhamuṣṭipraharaṇānagnikuṇḍāyudhāṁstathā।
kūṭamudgarapāṇīṁśca daṇḍāyudhadharānapi॥
नगर के मध्यभाग में उन्हें रावण के बहुत-से गुप्तचर दिखायी दिये। उनमें कोई योग की दीक्षा लिये हुए, कोई जटा बढ़ाये, कोई मूँड़ मुँड़ाये, कोई गोचर्म या मृगचर्म धारण किये और कोई नंग-धड़ंग थे। कोई मुट्ठीभर कुशों को ही अस्त्र-रूप से धारण किये हुए थे। किन्हींका अग्निकुण्ड ही आयुध था। किन्हींके हाथ में कूट या मुद्गर था। कोई डंडे को ही हथियाररूप में लिये हुए थे
English translation coming soon.
ekākṣānekavarṇāṁśca laṁbodarapayodharān।
karālān bhugnavaktrāṁśca vikaṭān vāmanāṁstathā॥
किन्हींके एक ही आँख थी तो किन्हींके रूप बहुरंगे थे। कितनों के पेट और स्तन बहुत बड़े थे। कोई बड़े विकराल थे। किन्हींके मुँह टेढ़े-मेढ़े थे। कोई विकट थे तो कोई बौने
English translation coming soon.
dhanvinaḥ khaḍginaścaiva śataghnīmusalāyudhān।
parighottamahastāṁśca vicitrakavacojjvalān॥
किन्हींके पास धनुष, खड्ग, शतघ्नी और मूसलरूप आयुध थे। किन्हींके हाथों में उत्तम परिघ विद्यमान थे और कोई विचित्र कवचों से प्रकाशित हो रहे थे
English translation coming soon.
nātisthūlān nātikṛśān nātidīrghātihrasvakān।
nātigaurān nātikṛṣṇānnātikubjānna vāmanān॥
कुछ निशाचर न तो अधिक मोटे थे, न अधिक दुर्बल, न बहुत लंबे थे न अधिक छोटे, न बहुत गोरे थे न अधिक काले तथा न अधिक कुबड़े थे न विशेष बौने ही
English translation coming soon.
virūpān bahurūpāṁśca surūpāṁśca suvarcasaḥ।
dhvajinaḥ patākinaścaiva dadarśa vividhāyudhān॥
कोई बड़े कुरूप थे, कोई अनेक प्रकार के रूप धारण कर सकते थे, किन्हींका रूप सुन्दर था, कोई बड़े तेजस्वी थे तथा किन्हींके पास ध्वजा, पताका और अनेक प्रकार के अस्त्र-शस्त्र थे
English translation coming soon.
śaktivṛkṣāyudhāṁścaiva paṭṭiśāśanidhāriṇaḥ।
kṣepaṇīpāśahastāṁśca dadarśa sa mahākapiḥ॥
कोई शक्ति और वृक्षरूप आयुध धारण किये देखे जाते थे तथा किन्हींके पास पट्टिश, वज्र, गुलेल और पाश थे। महाकपि हनुमान् ने उन सबको देखा
English translation coming soon.
sragviṇastvanuliptāṁśca varābharaṇabhūṣitān।
nānāveṣasamāyuktān yathāsvairacarān bahūn॥
किन्हींके गले में फूलों के हार थे और ललाट आदि अंग चन्दन से चर्चित थे। कोई श्रेष्ठ आभूषणों से सजे हुए थे। कितने ही नाना प्रकार के वेशभूषा से संयुक्त थे और बहुतेरे स्वेच्छानुसार विचरनेवाले जान पड़ते थे
English translation coming soon.
tīkṣṇaśūladharāṁścaiva vajriṇaśca mahābalān।
śatasāhasramavyagramārakṣaṁ madhyamaṁ kapiḥ॥
rakṣo'dhipatinirdiṣṭaṁ dadarśāntaḥpurāgrataḥ।
कितने ही राक्षस तीखे शूल तथा वज्र लिये हुए थे। वे सब-के-सब महान् बल से सम्पन्न थे। इनके सिवा कपिवर हनुमान् ने एक लाख रक्षक सेना को राक्षसराज रावण की आज्ञा से सावधान होकर नगर के मध्यभाग की रक्षा में संलग्न देखा। वे सारे सैनिक रावण के अन्तःपुर के अग्रभाग में स्थित थे
English translation coming soon.
sa tadā tad gṛhaṁ dṛṣṭvā mahāhāṭakatoraṇam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rākṣasendrasya vikhyātamadrimūrdhni pratiṣṭhitam।
puṇḍarīkāvataṁsābhiḥ parikhābhiḥ samāvṛtam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prākārāvṛtamatyantaṁ dadarśa sa mahākapiḥ।
triviṣṭapanibhaṁ divyaṁ divyanādavināditam॥
उस आरक्षाभवन को देखकर महाकपि हनुमान्जी ने राक्षसराज रावण के सुप्रसिद्ध राजमहल पर दृष्टिपात किया, जो त्रिकूट पर्वत के एक शिखर पर प्रतिष्ठित था। वह सब ओर से श्वेत कमलोंद्वारा अलंकृत खाइयों से घिरा हुआ था। उसके चारों ओर बहुत ऊँचा परकोटा था, जिसने उस राजभवन को घेर रखा था। वह दिव्य भवन स्वर्गलोक के समान मनोहर था और वहाँ संगीत आदि के दिव्य शब्द गूँज रहे थे
English translation coming soon.
vājiheṣitasaṁghuṣṭaṁ nāditaṁ bhūṣaṇaistathā।
rathairyānairvimānaiśca tathā hayagajaiḥ śubhaiḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vāraṇaiśca caturdantaiḥ śvetābhranicayopamaiḥ।
bhūṣitaṁ ruciradvāraṁ mattaiśca mṛgapakṣibhiḥ॥
घोड़ों की हिनहिनाहट की आवाज भी वहाँ सब ओर फैली हुई थी। आभूषणों की रुनझुन भी कानों में पड़ती रहती थी। नाना प्रकार के रथ, पालकी आदि सवारी, विमान, सुन्दर हाथी, घोड़े, श्वेत बादलों की घटा के समान दिखायी देनेवाले चार दाँतों से युक्त सजे-सजाये मतवाले हाथी तथा मदमत्त पशु-पक्षियों के संचरण से उस राजमहल का द्वार बड़ा सुन्दर दिखायी देता था
English translation coming soon.
rakṣitaṁ sumahāvīryairyātudhānaiḥ sahasraśaḥ।
rākṣasādhipaterguptamāviveśa gṛhaṁ kapiḥ॥
सहस्रों महापराक्रमी निशाचर राक्षसराज के उस महल की रक्षा करते थे। उस गुप्त भवन में भी कपिवर हनुमान्जी जा पहुँचे
English translation coming soon.
sahemajāmbūnadacakravālaṁ mahārhamuktāmaṇibhūṣitāntam।
parārdhyakālāgurucandanārhaṁ sa rāvaṇāntaḥpuramāviveśa॥
तदनन्तर जिसके चारों ओर सुवर्ण एवं जाम्बूनद का परकोटा था, जिसका ऊपरी भाग बहुमूल्य मोती और मणियों से विभूषित था तथा अत्यन्त उत्तम काले अगुरु एवं चन्दन से जिसकी अर्चना की जाती थी, रावण के उस अन्तःपुर में हनुमान्जी ने प्रवेश किया
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे चतुर्थः सर्गः॥ ४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें चौथा सर्ग पूरा हुआ॥ ४ ॥