सीताका हनुमान्जीसे श्रीरामको शीघ्र बुलानेका आग्रह, हनुमान्जीका सीतासे अपने साथ चलनेका अनुरोध तथा सीताका अस्वीकार करना
sā sītā vacanaṁ śrutvā pūrṇacandranibhānanā।
hanūmantamuvācedaṁ dharmārthasahitaṁ vacaḥ॥
हनुमान्जी का पूर्वोक्त वचन सुनकर पूर्णचन्द्रमा के समान मनोहर मुखवाली सीता ने उनसे धर्म और अर्थ से युक्त बात कही—
English translation coming soon.
amṛtaṁ viṣasampṛktaṁ tvayā vānara bhāṣitam।
yacca nānyamanā rāmo yacca śokaparāyaṇaḥ॥
‘वानर! तुमने जो कहा कि श्रीरघुनाथजी का चित्त दूसरी ओर नहीं जाता और वे शोक में डूबे रहते हैं, तुम्हारा यह कथन मुझे विषमिश्रित अमृत के समान लगा है
English translation coming soon.
aiśvarye vā suvistīrṇe vyasane vā sudāruṇe।
rajjveva puruṣaṁ baddhvā kṛtāntaḥ parikarṣati॥
‘कोई बड़े भारी ऐश्वर्य में स्थित हो अथवा अत्यन्त भयंकर विपत्ति में पड़ा हो, काल मनुष्य को इस तरह खींच लेता है, मानो उसे रस्सी में बाँध रखा हो
English translation coming soon.
vidhirnūnamasaṁhāryaḥ prāṇināṁ plavagottama।
saumitriṁ māṁ ca rāmaṁ ca vyasanaiḥ paśya mohitān॥
‘वानरशिरोमणे! दैव के विधान को रोकना प्राणियों के वश की बात नहीं है। उदाहरण के लिये सुमित्राकुमार लक्ष्मण को, मुझको और श्रीराम को भी देख लो। हमलोग किस तरह वियोग-दुःख से मोहित हो रहे हैं
English translation coming soon.
śokasyāsya kathaṁ pāraṁ rāghavo'dhigamiṣyati।
plavamānaḥ parikrānto hatanauḥ sāgare yathā॥
‘समुद्र में नौका के नष्ट हो जाने पर अपने हाथों से तैरनेवाले पराक्रमी पुरुष की भाँति श्रीरघुनाथजी कैसे इस शोक-सागर से पार होंगे?
English translation coming soon.
rākṣasānāṁ vadhaṁ kṛtvā sūdayitvā ca rāvaṇam।
laṅkāmunmathitāṁ kṛtvā kadā drakṣyati māṁ patiḥ॥
‘राक्षसों का वध, रावण का संहार और लङ्कापुरी का विध्वंस करके मेरे पतिदेव मुझे कब देखेंगे?
English translation coming soon.
sa vācyaḥ saṁtvarasveti yāvadeva na pūryate।
ayaṁ saṁvatsaraḥ kālastāvaddhi mama jīvitam॥
‘तुम उनसे जाकर कहना, वे शीघ्रता करें। यह वर्ष जबतक पूरा नहीं हो जाता, तभीतक मेरा जीवन शेष है
English translation coming soon.
vartate daśamo māso dvau tu śeṣau plavaṅgama।
rāvaṇena nṛśaṁsena samayo yaḥ kṛto mama॥
‘वानर! यह दसवाँ महीना चल रहा है। अब वर्ष पूरा होने में दो ही मास शेष हैं। निर्दयी रावण ने मेरे जीवन के लिये जो अवधि निश्चित की है, उसमें इतना ही समय बाकी रह गया है
English translation coming soon.
vibhīṣaṇena ca bhrātrā mama niryātanaṁ prati।
anunītaḥ prayatnena na ca tat kurute matim॥
‘रावण के भाई विभीषण ने मुझे लौटा देने के लिये उससे यत्नपूर्वक बड़ी अनुनय-विनय की थी, किंतु वह उनकी बात नहीं मानता है
English translation coming soon.
mama pratipradānaṁ hi rāvaṇasya na rocate।
rāvaṇaṁ mārgate saṁkhye mṛtyuḥ kālavaśaṁgatam॥
‘मेरा लौटाया जाना रावण को अच्छा नहीं लगता; क्योंकि वह काल के अधीन हो रहा है और युद्ध में मौत उसे ढूँढ़ रही है
English translation coming soon.
jyeṣṭhā kanyā kalā nāma vibhīṣaṇasutā kape।
tayā mamaitadākhyātaṁ mātrā prahitayā svayam॥
‘कपे! विभीषण की ज्येष्ठ पुत्री का नाम कला है। उसकी माता ने स्वयं उसे मेरे पास भेजा था। उसी ने ये सारी बातें मुझसे कही हैं
English translation coming soon.
avindhyo nāma medhāvī vidvān rākṣasapuṅgavaḥ।
dhṛtimāñchīlavān vṛddho rāvaṇasya susammataḥ॥
‘अविन्ध्य नामका एक श्रेष्ठ राक्षस है, जो बड़ा ही बुद्धिमान्, विद्वान्, धीर, सुशील, वृद्ध तथा रावण का सम्मानपात्र है
English translation coming soon.
rāmāt kṣayamanuprāptaṁ rakṣasāṁ pratyacodayat।
na ca tasya sa duṣṭātmā śṛṇoti vacanaṁ hitam॥
‘उसने रावण को यह बताकर कि श्रीराम के हाथ से राक्षसों के विनाश का अवसर आ पहुँचा है, मुझे लौटा देने के लिये प्रेरित किया था, किंतु वह दुष्टात्मा उसके हितकारी वचनों को भी नहीं सुनता है
English translation coming soon.
āśaṁseyaṁ hariśreṣṭha kṣipraṁ māṁ prāpsyate patiḥ।
antarātmā hi me śuddhastasmiṁśca bahavo guṇāḥ॥
‘कपिश्रेष्ठ! मुझे तो यह आशा हो रही है कि मेरे पतिदेव मुझसे शीघ्र ही आ मिलेंगे; क्योंकि मेरी अन्तरात्मा शुद्ध है और श्रीरघुनाथजी में बहुत-से गुण हैं
English translation coming soon.
utsāhaḥ pauruṣaṁ sattvamānṛśaṁsyaṁ kṛtajñatā।
vikramaśca prabhāvaśca santi vānara rāghave॥
‘वानर! श्रीरामचन्द्रजी में उत्साह, पुरुषार्थ, बल, दयालुता, कृतज्ञता, पराक्रम और प्रभाव आदि सभी गुण विद्यमान हैं
English translation coming soon.
caturdaśa sahasrāṇi rākṣasānāṁ jaghāna yaḥ।
janasthāne vinā bhrātrā śatruḥ kastasya nodvijet॥
‘जिन्होंने जनस्थान में अपने भाई की सहायता लिये बिना ही चौदह हजार राक्षसों का संहार कर डाला, उनसे कौन शत्रु भयभीत न होगा?
English translation coming soon.
na sa śakyastulayituṁ vyasanaiḥ puruṣarṣabhaḥ।
ahaṁ tasyānubhāvajñā śakrasyeva pulomajā॥
‘श्रीरामचन्द्रजी पुरुषों में श्रेष्ठ हैं। वे संकटों से तोले या विचलित किये जायँ, यह सर्वथा असम्भव है। जैसे पुलोम-कन्या शची इन्द्र के प्रभाव को जानती हैं, उसी तरह मैं श्रीरघुनाथजी की शक्ति-सामर्थ्य को अच्छी तरह जानती हूँ
English translation coming soon.
śarajālāṁśumān śūraḥ kape rāmadivākaraḥ।
śatrurakṣomayaṁ toyamupaśoṣaṁ nayiṣyati॥
‘कपिवर! शूरवीर भगवान् श्रीराम सूर्य के समान हैं। उनके बाणसमूह ही उनकी किरणें हैं। वे उनके द्वारा शत्रुभूत राक्षसरूपी जल को शीघ्र ही सोख लेंगे’
English translation coming soon.
iti saṁjalpamānāṁ tāṁ rāmārthe śokakarśitām।
aśrusampūrṇavadanāmuvāca hanumān kapiḥ॥
इतना कहते-कहते सीता के मुख पर आँसुओं की धारा बह चली। वे श्रीरामचन्द्रजी के लिये शोक से पीड़ित हो रही थीं। उस समय कपिवर हनुमान्जी ने उनसे कहा—
English translation coming soon.
śrutvaiva ca vaco mahyaṁ kṣiprameṣyati rāghavaḥ।
camūṁ prakarṣan mahatīṁ haryṛkṣagaṇasaṁkulām॥
‘देवि! आप धैर्य धारण करें। मेरा वचन सुनते ही श्रीरघुनाथजी वानर और भालुओं की विशाल सेना लेकर शीघ्र यहाँ के लिये प्रस्थान कर देंगे
English translation coming soon.
athavā mocayiṣyāmi tvāmadyaiva sarākṣasāt।
asmād duḥkhādupāroha mama pṛṣṭhamanindite॥
‘अथवा मैं अभी आपको इस राक्षसजनित दुःख से छुटकारा दिला दूँगा। सती-साध्वी देवि! आप मेरी पीठ पर बैठ जाइये
English translation coming soon.
tvāṁ tu pṛṣṭhagatāṁ kṛtvā saṁtariṣyāmi sāgaram।
śaktirasti hi me voḍhuṁ laṅkāmapi sarāvaṇām॥
‘आपको पीठ पर बैठाकर मैं समुद्र को लाँघ जाऊँगा। मुझमें रावणसहित सारी लङ्का को भी ढो ले जाने की शक्ति है
English translation coming soon.
ahaṁ prasravaṇasthāya rāghavāyādya maithili।
prāpayiṣyāmi śakrāya havyaṁ hutamivānalaḥ॥
‘मिथिलेशकुमारी! रघुनाथजी प्रस्रवणगिरि पर रहते हैं। मैं आज ही आपको उनके पास पहुँचा दूँगा। ठीक उसी तरह, जैसे अग्निदेव हवन किये गये हविष्य को इन्द्र की सेवा में ले जाते हैं
English translation coming soon.
drakṣyasyadyaiva vaidehi rāghavaṁ sahalakṣmaṇam।
vyavasāyasamāyuktaṁ viṣṇuṁ daityavadhe yathā॥
‘विदेहनन्दिनि! दैत्यों के वध के लिये उत्साह रखनेवाले भगवान् विष्णु की भाँति राक्षसों के संहार के लिये सचेष्ट हुए श्रीराम और लक्ष्मण का आप आज ही दर्शन करेंगी
English translation coming soon.
tvaddarśanakṛtotsāhamāśramasthaṁ mahābalam।
puraṁdaramivāsīnaṁ nagarājasya mūrdhani॥
‘आपके दर्शन का उत्साह मन में लिये महाबली श्रीराम पर्वत-शिखर पर अपने आश्रम में उसी प्रकार बैठे हैं, जैसे देवराज इन्द्र गजराज ऐरावत की पीठ पर विराजमान होते हैं
English translation coming soon.
pṛṣṭhamāroha me devi mā vikāṅkṣasva śobhane।
yogamanviccha rāmeṇa śaśāṅkeneva rohiṇī॥
‘देवि! आप मेरी पीठ पर बैठिये। शोभने! मेरे कथन की उपेक्षा न कीजिये। चन्द्रमा से मिलनेवाली रोहिणी की भाँति आप श्रीरामचन्द्रजी के साथ मिलने का निश्चय कीजिये
English translation coming soon.
kathayantīva śaśinā saṁgamiṣyasi rohiṇī।
matpṛṣṭhamadhiroha tvaṁ tarākāśaṁ mahārṇavam॥
‘मुझे भगवान् श्रीराम से मिलना है, इतना कहते ही आप चन्द्रमा से रोहिणी की भाँति श्रीरघुनाथजी से मिल जायँगी। आप मेरी पीठ पर आरूढ़ होइये और आकाशमार्ग से ही महासागर को पार कीजिये
English translation coming soon.
nahi me samprayātasya tvāmito nayato'ṅgane।
anugantuṁ gatiṁ śaktāḥ sarve laṅkānivāsinaḥ॥
‘कल्याणि! मैं आपको लेकर जब यहाँ से चलूँगा, उस समय समूचे लङ्का-निवासी मिलकर भी मेरा पीछा नहीं कर सकते
English translation coming soon.
yathaivāhamiha prāptastathaivāhamasaṁśayam।
yāsyāmi paśya vaidehi tvāmudyamya vihāyasam॥
‘विदेहनन्दिनि! जिस प्रकार मैं यहाँ आया हूँ, उसी तरह आपको लेकर आकाशमार्ग से चला जाऊँगा, इसमें संदेह नहीं है। आप मेरा पराक्रम देखिये’
English translation coming soon.
maithilī tu hariśreṣṭhācchrutvā vacanamadbhutam।
harṣavismitasarvāṅgī hanūmantamathābravīt॥
वानरश्रेष्ठ हनुमान् के मुख से यह अद्भुत वचन सुनकर मिथिलेशकुमारी सीता के सारे शरीर में हर्ष और विस्मय के कारण रोमाञ्च हो आया। उन्होंने हनुमान्जी से कहा—
English translation coming soon.
hanūman dūramadhvānaṁ kathaṁ māṁ netumicchasi।
tadeva khalu te manye kapitvaṁ hariyūthapa॥
‘वानरयूथपति हनुमान्! तुम इतने दूर के मार्ग पर मुझे कैसे ले चलना चाहते हो? तुम्हारे इस दुःसाहस को मैं वानरोचित चपलता ही समझती हूँ
English translation coming soon.
kathaṁ cālpaśarīrastvaṁ māmito netumicchasi।
sakāśaṁ mānavendrasya bharturme plavagarṣabha॥
‘वानरशिरोमणे! तुम्हारा शरीर तो बहुत छोटा है। फिर तुम मुझे मेरे स्वामी महाराज श्रीराम के पास ले जाने की इच्छा कैसे करते हो?’
English translation coming soon.
sītāyāstu vacaḥ śrutvā hanūmān mārutātmajaḥ।
cintayāmāsa lakṣmīvān navaṁ paribhavaṁ kṛtam॥
सीताजी की यह बात सुनकर शोभाशाली पवनकुमार हनुमान् ने इसे अपने लिये नया तिरस्कार ही माना
English translation coming soon.
na me jānāti sattvaṁ vā prabhāvaṁ vāsitekṣaṇā।
tasmāt paśyatu vaidehī yad rūpaṁ mama kāmataḥ॥
वे सोचने लगे—‘कजरारे नेत्रोंवाली विदेहनन्दिनी सीता मेरे बल और प्रभाव को नहीं जानतीं। इसलिये आज मेरे उस रूप को, जिसे मैं इच्छानुसार धारण कर लेता हूँ, ये देख लें’
English translation coming soon.
iti saṁcintya hanumāṁstadā plavagasattamaḥ।
darśayāmāsa sītāyāḥ svarūpamarimardanaḥ॥
ऐसा विचार करके शत्रुमर्दन वानरशिरोमणि हनुमान् ने उस समय सीता को अपना स्वरूप दिखाया
English translation coming soon.
sa tasmāt pādapād dhīmānāplutya plavagarṣabhaḥ।
tato vardhitumārebhe sītāpratyayakāraṇāt॥
वे बुद्धिमान् कपिवर उस वृक्ष से नीचे कूद पड़े और सीताजी को विश्वास दिलाने के लिये बढ़ने लगे
English translation coming soon.
merumandarasaṁkāśo babhau dīptānalaprabhaḥ।
agrato vyavatasthe ca sītāyā vānararṣabhaḥ॥
बात-की-बात में उनका शरीर मेरुपर्वत के समान ऊँचा हो गया। वे प्रज्वलित अग्नि के समान तेजस्वी प्रतीत होने लगे। इस तरह विशाल रूप धारण करके वे वानरश्रेष्ठ हनुमान् सीताजी के सामने खड़े हो गये
English translation coming soon.
hariḥ parvatasaṁkāśastāmravaktro mahābalaḥ।
vajradaṁṣṭranakho bhīmo vaidehīmidamabravīt॥
तत्पश्चात् पर्वत के समान विशालकाय, तामे के समान लाल मुख तथा वज्र के समान दाढ़ और नखवाले भयानक महाबली वानरवीर हनुमान् विदेहनन्दिनी से इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
saparvatavanoddeśāṁ sāṭṭaprākāratoraṇām।
laṅkāmimāṁ sanāthāṁ vā nayituṁ śaktirasti me॥
‘देवि! मुझमें पर्वत, वन, अट्टालिका, चहारदिवारी और नगरद्वारसहित इस लङ्कापुरी को रावण के साथ ही उठा ले जाने की शक्ति है
English translation coming soon.
tadavasthāpyatāṁ buddhiralaṁ devi vikāṅkṣayā।
viśokaṁ kuru vaidehi rāghavaṁ sahalakṣmaṇam॥
‘अतः आप मेरे साथ चलने का निश्चय कर लीजिये। आपकी आशङ्का व्यर्थ है। देवि! विदेहनन्दिनि! आप मेरे साथ चलकर लक्ष्मणसहित श्रीरघुनाथजी का शोक दूर कीजिये’
English translation coming soon.
taṁ dṛṣṭvācalasaṁkāśamuvāca janakātmajā।
padmapatraviśālākṣī mārutasyaurasaṁ sutam॥
वायु के औरस पुत्र हनुमान्जी को पर्वत के समान विशाल शरीर धारण किये देख प्रफुल्ल कमलदल के समान बड़े-बड़े नेत्रोंवाली जनककिशोरी ने उनसे कहा—
English translation coming soon.
tava sattvaṁ balaṁ caiva vijānāmi mahākape।
vāyoriva gatiścāpi tejaścāgnerivādbhutam॥
‘महाकपे! मैं तुम्हारी शक्ति और पराक्रम को जानती हूँ। वायु के समान तुम्हारी गति और अग्नि के समान तुम्हारा अद्भुत तेज है
English translation coming soon.
prākṛto'nyaḥ kathaṁ cemāṁ bhūmimāgantumarhati।
udadheraprameyasya pāraṁ vānarayūthapa॥
‘वानरयूथपते! दूसरा कोई साधारण वानर अपार महासागर के पार की इस भूमि में कैसे आ सकता है?
English translation coming soon.
jānāmi gamane śaktiṁ nayane cāpi te mama।
avaśyaṁ sampradhāryāśu kāryasiddhirivātmanaḥ॥
‘मैं जानती हूँ’ तुम समुद्र पार करने और मुझे ले जाने में भी समर्थ हो, तथापि तुम्हारी तरह मुझे भी अपनी कार्यसिद्धि के विषय में अवश्य भलीभाँति विचार कर लेना चाहिये
English translation coming soon.
ayuktaṁ tu kapiśreṣṭha mayā gantuṁ tvayā saha।
vāyuvegasavegasya vego māṁ mohayet tava॥
‘कपिश्रेष्ठ! तुम्हारे साथ मेरा जाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है; क्योंकि तुम्हारा वेग वायु के वेग के समान तीव्र है। जाते समय यह वेग मुझे मूर्च्छित कर सकता है
English translation coming soon.
ahamākāśamāsaktā uparyupari sāgaram।
prapateyaṁ hi te pṛṣṭhād bhūyo vegena gacchataḥ॥
‘मैं समुद्र के ऊपर-ऊपर आकाश में पहुँच जाने पर अधिक वेग से चलते हुए तुम्हारे पृष्ठभाग से नीचे गिर सकती हूँ
English translation coming soon.
patitā sāgare cāhaṁ timinakrajhaṣākule।
bhaveyamāśu vivaśā yādasāmannamuttamam॥
‘इस तरह समुद्र में, जो तिमि नामक बड़े-बड़े मत्स्यों, नाकों और मछलियों से भरा हुआ है, गिरकर विवश हो मैं शीघ्र ही जल-जन्तुओं का उत्तम आहार बन जाऊँगी
English translation coming soon.
na ca śakṣye tvayā sārdhaṁ gantuṁ śatruvināśana।
kalatravati saṁdehastvayi syādapyasaṁśayam॥
‘इसलिये शत्रुनाशन वीर! मैं तुम्हारे साथ नहीं चल सकूँगी। एक स्त्री को साथ लेकर जब तुम जाने लगोगे, उस समय राक्षसों को तुम पर संदेह होगा, इसमें संशय नहीं है
English translation coming soon.
hriyamāṇāṁ tu māṁ dṛṣṭvā rākṣasā bhīmavikramāḥ।
anugaccheyurādiṣṭā rāvaṇena durātmanā॥
‘मुझे हरकर ले जायी जाती देख दुरात्मा रावण की आज्ञा से भयंकर पराक्रमी राक्षस तुम्हारा पीछा करेंगे
English translation coming soon.
taistvaṁ parivṛtaḥ śūraiḥ śūlamudgarapāṇibhiḥ।
bhavestvaṁ saṁśayaṁ prāpto mayā vīra kalatravān॥
‘वीर! उस समय मुझ-जैसी रक्षणीया अबला के साथ होने के कारण तुम हाथों में शूल और मुद्गर धारण करनेवाले उन शौर्यशाली राक्षसों से घिरकर प्राणसंशय की अवस्था में पहुँच जाओगे
English translation coming soon.
sāyudhā bahavo vyomni rākṣasāstvaṁ nirāyudhaḥ।
kathaṁ śakṣyasi saṁyātuṁ māṁ caiva parirakṣitum॥
‘आकाश में अस्त्र-शस्त्रधारी बहुत-से राक्षस तुम पर आक्रमण करेंगे और तुम्हारे हाथ में कोई भी अस्त्र न होगा। उस दशा में तुम उन सबके साथ युद्ध और मेरी रक्षा दोनों कार्य कैसे कर सकोगे?
English translation coming soon.
yudhyamānasya rakṣobhistatastaiḥ krūrakarmabhiḥ।
prapateyaṁ hi te pṛṣṭhād bhayārtā kapisattama॥
‘कपिश्रेष्ठ! उन क्रूरकर्मा राक्षसों के साथ जब तुम युद्ध करने लगोगे, उस समय मैं भय से पीड़ित होकर तुम्हारी पीठ से अवश्य ही गिर जाऊँगी
English translation coming soon.
atha rakṣāṁsi bhīmāni mahānti balavanti ca।
kathaṁcit sāmparāye tvāṁ jayeyuḥ kapisattama॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
athavā yudhyamānasya pateyaṁ vimukhasya te।
patitāṁ ca gṛhītvā māṁ nayeyuḥ pāparākṣasāḥ॥
‘कपिश्रेष्ठ! यदि कहीं वे महान् बलवान् भयानक राक्षस किसी तरह तुम्हें युद्ध में जीत लें अथवा युद्ध करते समय मेरी रक्षा की ओर तुम्हारा ध्यान न रहने से यदि मैं गिर गयी तो वे पापी राक्षस मुझ गिरी हुई अबला को फिर पकड़ ले जायँगे
English translation coming soon.
māṁ vā hareyustvaddhastād viśaseyurathāpi vā।
anavasthau hi dṛśyete yuddhe jayaparājayau॥
‘अथवा यह भी सम्भव है कि वे निशाचर मुझे तुम्हारे हाथ से छीन ले जायँ या मेरा वध ही कर डालें; क्योंकि युद्ध में विजय और पराजय को अनिश्चित ही देखा जाता है
English translation coming soon.
ahaṁ vāpi vipadyeyaṁ rakṣobhirabhitarjitā।
tvatprayatno hariśreṣṭha bhavenniṣphala eva tu॥
‘अथवा वानरशिरोमणे! यदि राक्षसों की अधिक डाँट पड़ने पर मेरे प्राण निकल गये तो फिर तुम्हारा यह सारा प्रयत्न निष्फल ही हो जायगा
English translation coming soon.
kāmaṁ tvamapi paryāpto nihantuṁ sarvarākṣasān।
rāghavasya yaśo hīyet tvayā śastaistu rākṣasaiḥ॥
‘यद्यपि तुम भी सम्पूर्ण राक्षसों का संहार करने में समर्थ हो तथापि तुम्हारे द्वारा राक्षसों का वध हो जाने पर श्रीरघुनाथजी के सुयश में बाधा आयेगी (लोग यही कहेंगे कि श्रीराम स्वयं कुछ भी न कर सके)
English translation coming soon.
athavā''dāya rakṣāṁsi nyaseyuḥ saṁvṛte hi mām।
yatra te nābhijānīyurharayo nāpi rāghavaḥ॥
‘अथवा यह भी सम्भव है कि राक्षसलोग मुझे ले जाकर किसी ऐसे गुप्त स्थान में रख दें, जहाँ न तो वानरों को मेरा पता लगे और न श्रीरघुनाथजी को ही
English translation coming soon.
ārambhastu madartho'yaṁ tatastava nirarthakaḥ।
tvayā hi saha rāmasya mahānāgamane guṇaḥ॥
‘यदि ऐसा हुआ तो मेरे लिये किया गया तुम्हारा यह सारा उद्योग व्यर्थ हो जायगा। यदि तुम्हारे साथ श्रीरामचन्द्रजी यहाँ पधारें तो उनके आने से बहुत बड़ा लाभ होगा
English translation coming soon.
mayi jīvitamāyattaṁ rāghavasyāmitaujasaḥ।
bhrātṛṇāṁ ca mahābāho tava rājakulasya ca॥
‘महाबाहो! अमित पराक्रमी श्रीरघुनाथजी का, उनके भाइयों का, तुम्हारा तथा वानरराज सुग्रीव के कुल का जीवन मुझपर ही निर्भर है
English translation coming soon.
tau nirāśau madarthe ca śokasaṁtāpakarśitau।
saha sarvarkṣaharibhistyakṣyataḥ prāṇasaṁgraham॥
‘शोक और संताप से पीड़ित हुए वे दोनों भाई जब मेरी प्राप्ति की ओर से निराश हो जायँगे, तब सम्पूर्ण रीछों और वानरों के साथ अपने प्राणों का परित्याग कर देंगे
English translation coming soon.
bharturbhaktiṁ puraskṛtya rāmādanyasya vānara।
nāhaṁ spraṣṭuṁ svato gātramiccheyaṁ vānarottama॥
‘वानरश्रेष्ठ! (तुम्हारे साथ न चल सकने का एक प्रधान कारण और भी है—) वानरवीर! पतिभक्ति की ओर दृष्टि रखकर मैं भगवान् श्रीराम के सिवा दूसरे किसी पुरुष के शरीर का स्वेच्छा से स्पर्श करना नहीं चाहती
English translation coming soon.
yadahaṁ gātrasaṁsparśaṁ rāvaṇasya gatā balāt।
anīśā kiṁ kariṣyāmi vināthā vivaśā satī॥
‘रावण के शरीर से जो मेरा स्पर्श हो गया है, वह तो उसके बलात् हुआ है। उस समय मैं असमर्थ, अनाथ और बेबस थी, क्या करती
English translation coming soon.
yadi rāmo daśagrīvamiha hatvā sarākṣasam।
māmito gṛhya gacchet tat tasya sadṛśaṁ bhavet॥
‘यदि श्रीरघुनाथजी यहाँ राक्षसोंसहित दशमुख रावण का वध करके मुझे यहाँ से ले चलें तो वह उनके योग्य कार्य होगा
English translation coming soon.
śrutāśca dṛṣṭā hi mayā parākramā
mahātmanastasya raṇāvamardinaḥ।
na devagandharvabhujaṅgarākṣasā
bhavanti rāmeṇa samā hi saṁyuge॥
‘मैंने युद्ध में शत्रुओं का मर्दन करनेवाले महात्मा श्रीराम के पराक्रम अनेक बार देखे और सुने हैं। देवता, गन्धर्व, नाग और राक्षस सब मिलकर भी संग्राम में उनकी समानता नहीं कर सकते
English translation coming soon.
samīkṣya taṁ saṁyati citrakārmukaṁ
mahābalaṁ vāsavatulyavikramam।
salakṣmaṇaṁ ko viṣaheta rāghavaṁ
hutāśanaṁ dīptamivānileritam॥
‘युद्धस्थल में विचित्र धनुष धारण करनेवाले इन्द्रतुल्य पराक्रमी महाबली श्रीरघुनाथजी लक्ष्मण के साथ रह वायु का सहारा पाकर प्रज्वलित हुए अग्नि की भाँति उद्दीप्त हो उठते हैं। उस समय उन्हें देखकर उनका वेग कौन सह सकता है?
English translation coming soon.
salakṣmaṇaṁ rāghavamājimardanaṁ
diśāgajaṁ mattamiva vyavasthitam।
saheta ko vānaramukhya saṁyuge
yugāntasūryapratimaṁ śarārciṣam॥
‘वानरशिरोमणे! समराङ्गण में अपने बाणरूपी तेज से प्रलयकालीन सूर्य के समान प्रकाशित होनेवाले और मतवाले दिग्गज की भाँति खड़े हुए रणमर्दन श्रीराम और लक्ष्मण का सामना कौन कर सकता है?
English translation coming soon.
sa me kapiśreṣṭha salakṣmaṇaṁ priyaṁ
sayūthapaṁ kṣipramihopapādaya।
cirāya rāmaṁ prati śokakarśitāṁ
kuruṣva māṁ vānaravīra harṣitām॥
‘इसलिये कपिश्रेष्ठ! वानरवीर! तुम प्रयत्न करके यूथपति सुग्रीव और लक्ष्मणसहित मेरे प्रियतम श्रीरामचन्द्रजी को शीघ्र यहाँ बुला ले आओ। मैं श्रीराम के लिये चिरकाल से शोकाकुल हो रही हूँ। तुम उनके शुभागमन से मुझे हर्ष प्रदान करो’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे सप्तत्रिंशः सर्गः॥ ३७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें सैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३७ ॥