हनुमान्जीका सीताको मुद्रिका देना, सीताका ‘श्रीराम कब मेरा उद्धार करेंगे’ यह उत्सुक होकर पूछना तथा हनुमान्जीका श्रीरामके सीताविषयक प्रेमका वर्णन करके उन्हें सान्त्वना देना
bhūya eva mahātejā hanūmān pavanātmajaḥ।
abravīt praśritaṁ vākyaṁ sītāpratyayakāraṇāt॥
तदनन्तर महातेजस्वी पवनकुमार हनुमान्जी सीताजी को विश्वास दिलाने के लिये पुनः विनययुक्त वचन बोले—
English translation coming soon.
vānaro'haṁ mahābhāge dūto rāmasya dhīmataḥ।
rāmanāmāṅkitaṁ cedaṁ paśya devyaṅgulīyakam॥
‘महाभागे! मैं परम बुद्धिमान् भगवान् श्रीराम का दूत वानर हूँ। देवि! यह श्रीरामनाम से अङ्कित मुद्रिका है, इसे लेकर देखिये
English translation coming soon.
pratyayārthaṁ tavānītaṁ tena dattaṁ mahātmanā।
samāśvasihi bhadraṁ te kṣīṇaduḥkhaphalā hyasi॥
‘आपको विश्वास दिलाने के लिये ही मैं इसे लेता आया हूँ। महात्मा श्रीरामचन्द्रजी ने स्वयं यह अंगूठी मेरे हाथ में दी थी। आपका कल्याण हो। अब आप धैर्य धारण करें। आपको जो दुःखरूपी फल मिल रहा था, वह अब समाप्त हो चला है’
English translation coming soon.
gṛhītvā prekṣamāṇā sā bhartuḥ karavibhūṣitam।
bhartāramiva samprāptaṁ jānakī muditābhavat॥
पति के हाथ को सुशोभित करनेवाली उस मुद्रिका को लेकर सीताजी उसे ध्यान से देखने लगीं। उस समय जानकीजी को इतनी प्रसन्नता हुई, मानो स्वयं उनके पतिदेव ही उन्हें मिल गये हों
English translation coming soon.
cāru tad vadanaṁ tasyāstāmraśuklāyatekṣaṇam।
babhūva harṣodagraṁ ca rāhumukta ivoḍurāṭ॥
उनका लाल, सफेद और विशाल नेत्रों से युक्त मनोहर मुख हर्ष से खिल उठा, मानो चन्द्रमा राहु के ग्रहण से मुक्त हो गया हो
English translation coming soon.
tataḥ sā hrīmatī bālā bhartuḥ saṁdeśaharṣitā।
parituṣṭā priyaṁ kṛtvā praśaśaṁsa mahākapim॥
वे लजीली विदेहबाला प्रियतम का संदेश पाकर बहुत प्रसन्न हुईं। उनके मन को बड़ा संतोष हुआ। वे महाकपि हनुमान्जी का आदर करके उनकी प्रशंसा करने लगीं—
English translation coming soon.
vikrāntastvaṁ samarthastvaṁ prājñastvaṁ vānarottama।
yenedaṁ rākṣasapadaṁ tvayaikena pradharṣitam॥
‘वानरश्रेष्ठ! तुम बड़े पराक्रमी, शक्तिशाली और बुद्धिमान् हो; क्योंकि तुमने अकेले ही इस राक्षसपुरी को पददलित कर दिया है
English translation coming soon.
śatayojanavistīrṇaḥ sāgaro makarālayaḥ।
vikramaślāghanīyena kramatā goṣpadīkṛtaḥ॥
‘तुम अपने पराक्रम के कारण प्रशंसा के योग्य हो; क्योंकि तुमने मगर आदि जन्तुओं से भरे हुए सौ योजन विस्तारवाले महासागर को लाँघते समय उसे गाय की खुरी के बराबर समझा है, इसलिये प्रशंसा के पात्र हो
English translation coming soon.
nahi tvāṁ prākṛtaṁ manye vānaraṁ vānararṣabha।
yasya te nāsti saṁtrāso rāvaṇādapi sambhramaḥ॥
‘वानरशिरोमणे! मैं तुम्हें कोई साधारण वानर नहीं मानती हूँ; क्योंकि तुम्हारे मन में रावण-जैसे राक्षस से भी न तो भय होता है और न घबराहट ही
English translation coming soon.
arhase ca kapiśreṣṭha mayā samabhibhāṣitum।
yadyasi preṣitastena rāmeṇa viditātmanā॥
‘कपिश्रेष्ठ! यदि तुम्हें आत्मज्ञानी भगवान् श्रीराम ने भेजा है तो तुम अवश्य इस योग्य हो कि मैं तुमसे बातचीत करूँ
English translation coming soon.
preṣayiṣyati durdharṣo rāmo nahyaparīkṣitam।
parākramamavijñāya matsakāśaṁ viśeṣataḥ॥
‘दुर्धर्ष वीर श्रीरामचन्द्रजी विशेषतः मेरे निकट ऐसे किसी पुरुष को नहीं भेजेंगे, जिसके पराक्रम का उन्हें ज्ञान न हो तथा जिसके शीलस्वभाव की उन्होंने परीक्षा न कर ली हो
English translation coming soon.
diṣṭyā ca kuśalī rāmo dharmātmā satyasaṁgaraḥ।
lakṣmaṇaśca mahātejāḥ sumitrānandavardhanaḥ॥
‘सत्यप्रतिज्ञ एवं धर्मात्मा भगवान् श्रीराम सकुशल हैं तथा सुमित्रा का आनन्द बढ़ानेवाले महातेजस्वी लक्ष्मण भी स्वस्थ एवं सुखी हैं, यह जानकर मुझे बड़ा हर्ष हुआ है और यह शुभ संवाद मेरे लिये सौभाग्य का सूचक है
English translation coming soon.
kuśalī yadi kākutsthaḥ kiṁ na sāgaramekhalām।
mahīṁ dahati kopena yugāntāgnirivotthitaḥ॥
‘यदि ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम सकुशल हैं तो वे प्रलयकाल में उठे हुए प्रलयंकर अग्नि के समान कुपित हो समुद्रों से घिरी हुई सारी पृथ्वी को दग्ध क्यों नहीं कर देते हैं?
English translation coming soon.
athavā śaktimantau tau surāṇāmapi nigrahe।
mamaiva tu na duḥkhānāmasti manye viparyayaḥ॥
‘अथवा वे दोनों भाई देवताओं को भी दण्ड देने की शक्ति रखते हैं (तो भी अबतक जो चुप बैठे हैं, इसमें उनका नहीं मेरे ही भाग्य का दोष है)। मैं समझती हूँ कि अभी मेरे ही दुःखों का अन्त नहीं आया है
English translation coming soon.
kaccinna vyathate rāmaḥ kaccinna paritapyate।
uttarāṇi ca kāryāṇi kurute puruṣottamaḥ॥
‘अच्छा, यह तो बताओ, पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्रजी के मन में कोई व्यथा तो नहीं है? वे संतप्त तो नहीं होते? उन्हें आगे जो कुछ करना है, उसे वे करते हैं या नहीं?
English translation coming soon.
kaccinna dīnaḥ sambhrāntaḥ kāryeṣu ca na muhyati।
kaccit puruṣakāryāṇi kurute nṛpateḥ sutaḥ॥
‘उन्हें किसी प्रकार की दीनता या घबराहट तो नहीं है? वे काम करते-करते मोह के वशीभूत तो नहीं हो जाते? क्या राजकुमार श्रीराम पुरुषोचित कार्य (पुरुषार्थ) करते हैं?
English translation coming soon.
dvividhaṁ trividhopāyamupāyamapi sevate।
vijigīṣuḥ suhṛt kaccinmitreṣu ca paraṁtapaḥ॥
‘क्या शत्रुओं को संताप देनेवाले श्रीराम मित्रों के प्रति मित्रभाव रखकर साम और दानरूप दो उपायों का ही अवलम्बन करते हैं? तथा शत्रुओं के प्रति उन्हें जीतने की इच्छा रखकर दान, भेद और दण्ड—इन तीन प्रकार के उपायों का ही आश्रय लेते हैं?
English translation coming soon.
kaccinmitrāṇi labhate'mitraiścāpyabhigamyate।
kaccit kalyāṇamitraśca mitraiścāpi puraskṛtaḥ॥
‘क्या श्रीराम स्वयं प्रयत्नपूर्वक मित्रों का संग्रह करते हैं? क्या उनके शत्रु भी शरणागत होकर अपनी रक्षा के लिये उनके पास आते हैं? क्या उन्होंने मित्रों का उपकार करके उन्हें अपने लिये कल्याणकारी बना लिया है? क्या वे कभी अपने मित्रों से भी उपकृत या पुरस्कृत होते हैं?
English translation coming soon.
kaccidāśāsti devānāṁ prasādaṁ pārthivātmajaḥ।
kaccit puruṣakāraṁ ca daivaṁ ca pratipadyate॥
‘क्या राजकुमार श्रीराम कभी देवताओं का भी कृपाप्रसाद चाहते हैं—उनकी कृपा के लिये प्रार्थना करते हैं? क्या वे पुरुषार्थ और दैव दोनों का आश्रय लेते हैं?
English translation coming soon.
kaccinna vigatasneho vivāsānmayi rāghavaḥ।
kaccinmāṁ vyasanādasmānmokṣayiṣyati rāghavaḥ॥
‘दुर्भाग्यवश मैं उनसे दूर हो गयी हूँ। इस कारण श्रीरघुनाथजी मुझपर स्नेहहीन तो नहीं हो गये हैं? क्या वे मुझे कभी इस संकट से छुड़ायेंगे?
English translation coming soon.
sukhānāmucito nityamasukhānāmanūcitaḥ।
duḥkhamuttaramāsādya kaccid rāmo na sīdati॥
‘वे सदा सुख भोगने के ही योग्य हैं, दुःख भोगने के योग्य कदापि नहीं हैं; परंतु इन दिनों दुःख-पर-दुःख उठाने के कारण श्रीराम अधिक खिन्न और शिथिल तो नहीं हो गये हैं?
English translation coming soon.
kausalyāyāstathā kaccit sumitrāyāstathaiva ca।
abhīkṣṇaṁ śrūyate kaccit kuśalaṁ bharatasya ca॥
‘क्या उन्हें माता कौसल्या, सुमित्रा तथा भरत का कुशल-समाचार बराबर मिलता रहता है?
English translation coming soon.
mannimittena mānārhaḥ kaccicchokena rāghavaḥ।
kaccinnānyamanā rāmaḥ kaccinmāṁ tārayiṣyati॥
‘क्या सम्माननीय श्रीरघुनाथजी मेरे लिये होनेवाले शोक से अधिक संतप्त हैं? वे मेरी ओर से अन्यमनस्क तो नहीं हो गये हैं? क्या श्रीराम मुझे इस संकट से उबारेंगे?
English translation coming soon.
kaccidakṣauhiṇīṁ bhīmāṁ bharato bhrātṛvatsalaḥ।
dhvajinīṁ mantribhirguptāṁ preṣayiṣyati matkṛte॥
‘क्या भाई पर अनुराग रखनेवाले भरतजी मेरे उद्धार के लिये मन्त्रियोंद्वारा सुरक्षित भयंकर अक्षौहिणी सेना भेजेंगे?
English translation coming soon.
vānarādhipatiḥ śrīmān sugrīvaḥ kaccideṣyati।
matkṛte haribhirvīrairvṛto dantanakhāyudhaiḥ॥
‘क्या श्रीमान् वानरराज सुग्रीव दाँत और नखों से प्रहार करनेवाले वीर वानरों को साथ ले मुझे छुड़ाने के लिये यहाँतक आने का कष्ट करेंगे?
English translation coming soon.
kaccicca lakṣmaṇaḥ śūraḥ sumitrānandavardhanaḥ।
astraviccharajālena rākṣasān vidhamiṣyati॥
‘क्या सुमित्रा का आनन्द बढ़ानेवाले शूरवीर लक्ष्मण, जो अनेक अस्त्रों के ज्ञाता हैं, अपने बाणों की वर्षा से राक्षसों का संहार करेंगे?
English translation coming soon.
raudreṇa kaccidastreṇa rāmeṇa nihataṁ raṇe।
drakṣyāmyalpena kālena rāvaṇaṁ sasuhṛjjanam॥
‘क्या मैं रावण को उसके बन्धु-बान्धवोंसहित थोड़े ही दिनों में श्रीरघुनाथजी के द्वारा युद्ध में भयंकर अस्त्र-शस्त्रों से मारा गया देखूँगी?
English translation coming soon.
kaccinna taddhemasamānavarṇaṁ tasyānanaṁ padmasamānagandhi।
mayā vinā śuṣyati śokadīnaṁ jalakṣaye padmamivātapena॥
‘जैसे पानी सूख जाने पर धूप से कमल सूख जाता है, उसी प्रकार मेरे बिना शोक से दुःखी हुआ श्रीराम का वह सुवर्ण के समान कान्तिमान् और कमल के सदृश सुगन्धित मुख सूख तो नहीं गया है?
English translation coming soon.
dharmāpadeśāt tyajataḥ svarājyaṁ māṁ cāpyaraṇyaṁ nayataḥ padāteḥ।
nāsīd yathā yasya na bhīrna śokaḥ kaccit sa dhairyaṁ hṛdaye karoti॥
‘धर्मपालन के उद्देश्य से अपने राज्य का त्याग करते और मुझे पैदल ही वन में लाते समय जिन्हें तनिक भी भय और शोक नहीं हुआ, वे श्रीरघुनाथजी इस संकट के समय हृदय में धैर्य तो धारण करते हैं न?
English translation coming soon.
na cāsya mātā na pitā na cānyaḥ snehād viśiṣṭo'sti mayā samo vā।
tāvaddhyahaṁ dūta jijīviṣeyaṁ yāvat pravṛttiṁ śṛṇuyāṁ priyasya॥
‘दूत! उनके माता-पिता तथा अन्य कोई सम्बन्धी भी ऐसे नहीं हैं, जिन्हें उनका स्नेह मुझसे अधिक अथवा मेरे बराबर भी मिला हो। मैं तो तभीतक जीवित रहना चाहती हूँ, जबतक यहाँ आने के सम्बन्ध में अपने प्रियतम की प्रवृत्ति सुन रही हूँ’
English translation coming soon.
itīva devī vacanaṁ mahārthaṁ taṁ vānarendraṁ madhurārthamuktvā।
śrotuṁ punastasya vaco'bhirāmaṁ rāmārthayuktaṁ virarāma rāmā॥
देवी सीता वानरश्रेष्ठ हनुमान् के प्रति इस प्रकार महान् अर्थ से युक्त मधुर वचन कहकर श्रीरामचन्द्रजी से सम्बन्ध रखनेवाली उनकी मनोहर वाणी पुनः सुनने के लिये चुप हो गयीं
English translation coming soon.
sītāyā vacanaṁ śrutvā mārutirbhīmavikramaḥ।
śirasyañjalimādhāya vākyamuttaramabravīt॥
सीताजी का वचन सुनकर भयंकर पराक्रमी पवनकुमार हनुमान् मस्तक पर अञ्जलि बाँधे उन्हें इस प्रकार उत्तर देने लगे—
English translation coming soon.
na tvāmihasthāṁ jānīte rāmaḥ kamalalocanaḥ।
tena tvāṁ nānayatyāśu śacīmiva puraṁdaraḥ॥
‘देवि! कमलनयन भगवान् श्रीराम को यह पता ही नहीं है कि आप लङ्का में रह रही हैं। इसीलिये जैसे इन्द्र दानवों के यहाँ से शची को उठा ले गये, उस प्रकार वे शीघ्र यहाँ से आपको नहीं ले जा रहे हैं
English translation coming soon.
śrutvaiva ca vaco mahyaṁ kṣiprameṣyati rāghavaḥ।
camūṁ prakarṣan mahatīṁ haryṛkṣagaṇasaṁyutām॥
‘जब मैं यहाँ से लौटकर जाऊँगा, तब मेरी बात सुनते ही श्रीरघुनाथजी वानर और भालुओं की विशाल सेना लेकर तुरंत वहाँ से चल देंगे
English translation coming soon.
viṣṭambhayitvā bāṇaughairakṣobhyaṁ varuṇālayam।
kariṣyati purīṁ laṅkāṁ kākutsthaḥ śāntarākṣasām॥
‘ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम अपने बाण-समूहोंद्वारा अक्षोभ्य महासागर को भी स्तब्ध करके उसपर सेतु बाँधकर लङ्कापुरी में पहुँच जायँगे और उसे राक्षसों से सूनी कर देंगे
English translation coming soon.
tatra yadyantarā mṛtyuryadi devā mahāsurāḥ।
sthāsyanti pathi rāmasya sa tānapi vadhiṣyati॥
‘उस समय श्रीराम के मार्ग में यदि मृत्यु, देवता अथवा बड़े-बड़े असुर भी विघ्न बनकर खड़े होंगे तो वे उन सबका भी संहार कर डालेंगे
English translation coming soon.
tavādarśanajenāryeṁ śokena paripūritaḥ।
na śarma labhate rāmaḥ siṁhārdita iva dvipaḥ॥
‘आर्यें! आपको न देखने के कारण उत्पन्न हुए शोक से उनका हृदय भरा रहता है; अतः श्रीराम सिंह से पीड़ित हुए हाथी की भाँति क्षणभर को भी चैन नहीं पाते हैं
English translation coming soon.
mandareṇa ca te devi śape mūlaphalena ca।
malayena ca vindhyena meruṇā dardureṇa ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yathā sunayanaṁ valgu bimboṣṭhaṁ cārukuṇḍalam।
mukhaṁ drakṣyasi rāmasya pūrṇacandramivoditam॥
‘देवि! मन्दर आदि पर्वत हमारे वासस्थान हैं और फल-मूल भोजन। अतः मैं मन्दराचल, मलय, विन्ध्य, मेरु तथा दर्दुर पर्वत की और अपनी जीविका के साधन फल-मूल की सौगंध खाकर कहता हूँ कि आप शीघ्र ही श्रीराम का नवोदित पूर्ण चन्द्रमा के समान वह मनोहर मुख देखेंगी, जो सुन्दर नेत्र, बिम्बफल के समान लाल-लाल ओठ और सुन्दर कुण्डलों से अलंकृत एवं चित्ताकर्षक है
English translation coming soon.
kṣipraṁ drakṣyasi vaidehi rāmaṁ prasravaṇe girau।
śatakratumivāsīnaṁ nāgapṛṣṭhasya mūrdhani॥
‘विदेहनन्दिनि! ऐरावत की पीठ पर बैठे हुए देवराज इन्द्र के समान प्रस्रवण गिरि के शिखर पर विराजमान श्रीराम का आप शीघ्र दर्शन करेंगी
English translation coming soon.
na māṁsaṁ rāghavo bhuṅkte na caiva madhu sevate।
vanyaṁ suvihitaṁ nityaṁ bhaktamaśnāti pañcamam॥
‘कोई भी रघुवंशी न तो मांस खाता है और न मधु का ही सेवन करता है; फिर भगवान् श्रीराम इन वस्तुओं का सेवन क्यों करते? वे सदा चार समय उपवास करके पाँचवें समय शास्त्रविहित जंगली फल-मूल और नीवार आदि भोजन करते हैं
English translation coming soon.
naiva daṁśān na maśakān na kīṭān na sarīsṛpān।
rāghavo'panayed gātrāt tvadgatenāntarātmanā॥
‘श्रीरघुनाथजी का चित्त सदा आपमें लगा रहता है, अतः उन्हें अपने शरीर पर चढ़े हुए डाँस, मच्छर, कीड़ों और सर्पों को हटाने की भी सुधि नहीं रहती
English translation coming soon.
nityaṁ dhyānaparo rāmo nityaṁ śokaparāyaṇaḥ।
nānyaccintayate kiṁcit sa tu kāmavaśaṁ gataḥ॥
‘श्रीराम आपके प्रेम के वशीभूत हो सदा आपका ही ध्यान करते और निरन्तर आपके ही विरह-शोक में डूबे रहते हैं। आपको छोड़कर दूसरी कोई बात वे सोचते ही नहीं हैं
English translation coming soon.
anidraḥ satataṁ rāmaḥ supto'pi ca narottamaḥ।
sīteti madhurāṁ vāṇīṁ vyāharan pratibudhyate॥
‘नरश्रेष्ठ! श्रीराम को सदा आपकी चिन्ता के कारण कभी नींद नहीं आती है। यदि कभी आँख लगी भी तो ‘सीता-सीता’ इस मधुर वाणी का उच्चारण करते हुए वे जल्दी ही जाग उठते हैं
English translation coming soon.
dṛṣṭvā phalaṁ vā puṣpaṁ vā yaccānyat strīmanoharam।
bahuśo hā priyetyevaṁ śvasaṁstvāmabhibhāṣate॥
‘किसी फल, फूल अथवा स्त्रियों के मन को लुभानेवाली दूसरी वस्तु को भी जब वे देखते हैं, तब लंबी साँस लेकर बारंबार ‘हा प्रिये! हा प्रिये!’ कहते हुए आपको पुकारने लगते हैं
English translation coming soon.
sa devi nityaṁ paritapyamānastvāmeva sītetyabhibhāṣamāṇaḥ।
dhṛtavrato rājasuto mahātmā tavaiva lābhāya kṛtaprayatnaḥ॥
‘देवि! राजकुमार महात्मा श्रीराम आपके लिये सदा दुःखी रहते हैं, सीता-सीता कहकर आपकी ही रट लगाते हैं तथा उत्तम व्रत का पालन करते हुए आपकी ही प्राप्ति के प्रयत्न में लगे हुए हैं’
English translation coming soon.
sā rāmasaṁkīrtanavītaśokā rāmasya śokena samānaśokā।
śaranmukhenāmbudaśeṣacandrā niśeva vaidehasutā babhūva॥
श्रीरामचन्द्रजी की चर्चा से सीता का अपना शोक तो दूर हो गया; किंतु श्रीराम के शोक की बात सुनकर वे पुनः उन्हींके समान शोक में निमग्न हो गयीं। उस समय विदेहनन्दिनी सीता शरद्-ऋतु आने पर मेघों की घटा और चन्द्रमा—दोनों से युक्त (अन्धकार और प्रकाशपूर्ण) रात्रि के समान हर्ष और शोक से युक्त प्रतीत होती थीं
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे षट्त्रिंशः सर्गः॥ ३६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें छत्तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३६ ॥