सीताजीके पूछनेपर हनुमान्जीका श्रीरामके शारीरिक चिह्नों और गुणोंका वर्णन करना तथा नर-वानरकी मित्रताका प्रसङ्ग सुनाकर सीताजीके मनमें विश्वास उत्पन्न करना
tāṁ tu rāmakathāṁ śrutvā vaidehī vānararṣabhāt।
uvāca vacanaṁ sāntvamidaṁ madhurayā girā॥
वानरश्रेष्ठ हनुमान्जी के मुख से श्रीरामचन्द्रजी की चर्चा सुनकर विदेहराजकुमारी सीता शान्तिपूर्वक मधुर वाणी में बोलीं—
English translation coming soon.
kva te rāmeṇa saṁsargaḥ kathaṁ jānāsi lakṣmaṇam।
vānarāṇāṁ narāṇāṁ ca kathamāsīt samāgamaḥ॥
‘कपिवर! तुम्हारा श्रीरामचन्द्रजी के साथ सम्बन्ध कहाँ हुआ? तुम लक्ष्मण को कैसे जानते हो? मनुष्यों और वानरों का यह मेल किस प्रकार सम्भव हुआ?
English translation coming soon.
yāni rāmasya cihnāni lakṣmaṇasya ca vānara।
tāni bhūyaḥ samācakṣva na māṁ śokaḥ samāviśet॥
‘वानर! श्रीराम और लक्ष्मण के जो चिह्न हैं, उनका फिर से वर्णन करो, जिससे मेरे मन में किसी प्रकार के शोक का समावेश न हो
English translation coming soon.
kīdṛśaṁ tasya saṁsthānaṁ rūpaṁ tasya ca kīdṛśam।
kathamūrū kathaṁ bāhū lakṣmaṇasya ca śaṁsa me॥
‘मुझे बताओ भगवान् श्रीराम और लक्ष्मण की आकृति कैसी है? उनका रूप किस तरह का है? उनकी जाँघें और भुजाएँ कैसी हैं?’
English translation coming soon.
evamuktastu vaidehyā hanūmān mārutātmajaḥ।
tato rāmaṁ yathātattvamākhyātumupacakrame॥
विदेहराजकुमारी सीता के इस प्रकार पूछने पर पवनकुमार हनुमान्जी ने श्रीरामचन्द्रजी के स्वरूप का यथावत् वर्णन आरम्भ किया—
English translation coming soon.
jānantī bata diṣṭyā māṁ vaidehi paripṛcchasi।
bhartuḥ kamalapatrākṣi saṁsthānaṁ lakṣmaṇasya ca॥
‘कमल के समान सुन्दर नेत्रोंवाली विदेहराजकुमारी! आप अपने पतिदेव श्रीराम के तथा देवर लक्ष्मणजी के शरीर के विषय में जानती हुई भी जो मुझसे पूछ रही हैं, यह मेरे लिये बड़े सौभाग्य की बात है
English translation coming soon.
yāni rāmasya cihnāni lakṣmaṇasya ca yāni vai।
lakṣitāni viśālākṣi vadataḥ śṛṇu tāni me॥
‘विशाललोचने! श्रीराम और लक्ष्मण के जिन-जिन चिह्नों को मैंने लक्ष्य किया है, उन्हें बताता हूँ। मुझसे सुनिये
English translation coming soon.
rāmaḥ kamalapatrākṣaḥ pūrṇacandranibhānanaḥ।
rūpadākṣiṇyasampannaḥ prasūto janakātmaje॥
‘जनकनन्दिनि! श्रीरामचन्द्रजी के नेत्र प्रफुल्लकमलदल के समान विशाल एवं सुन्दर हैं। मुख पूर्णिमा के चन्द्रमा के समान मनोहर है। वे जन्मकाल से ही रूप और उदारता आदि गुणों से सम्पन्न हैं
English translation coming soon.
tejasā''dityasaṁkāśaḥ kṣamayā pṛthivīsamaḥ।
bṛhaspatisamo buddhyā yaśasā vāsavopamaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rakṣitā jīvalokasya svajanasya ca rakṣitā।
rakṣitā svasya vṛttasya dharmasya ca paraṁtapaḥ॥
‘वे तेज में सूर्य के समान, क्षमा में पृथ्वी के तुल्य, बुद्धि में बृहस्पति के सदृश और यश में इन्द्र के समान हैं। वे सम्पूर्ण जीव-जगत् के तथा स्वजनों के भी रक्षक हैं। शत्रुओं को संताप देनेवाले श्रीराम अपने सदाचार और धर्म की रक्षा करते हैं
English translation coming soon.
rāmo bhāmini lokasya cāturvarṇyasya rakṣitā।
maryādānāṁ ca lokasya kartā kārayitā ca saḥ॥
‘भामिनि! श्रीरामचन्द्रजी जगत् के चारों वर्णों की रक्षा करते हैं। लोक में धर्म की मर्यादाओं को बाँधकर उनका पालन करने और करानेवाले भी वे ही हैं
English translation coming soon.
arciṣmānarcito'tyarthaṁ brahmacaryavrate sthitaḥ।
sādhūnāmupakārajñaḥ pracārajñaśca karmaṇām॥
‘सर्वत्र अत्यन्त भक्तिभाव से उनकी पूजा होती है। ये कान्तिमान् एवं परम प्रकाशस्वरूप हैं, ब्रह्मचर्य-व्रत के पालन में लगे रहते हैं, साधु पुरुषों का उपकार मानते और आचरणोंद्वारा सत्कर्मों के प्रचार का ढंग जानते हैं
English translation coming soon.
rājanītyāṁ vinītaśca brāhmaṇānāmupāsakaḥ।
jñānavān śīlasampanno vinītaśca paraṁtapaḥ॥
‘वे राजनीति में पूर्ण शिक्षित, ब्राह्मणों के उपासक, ज्ञानवान्, शीलवान्, विनम्र तथा शत्रुओं को संताप देने में समर्थ हैं
English translation coming soon.
yajurvedavinītaśca vedavidbhiḥ supūjitaḥ।
dhanurvede ca vede ca vedāṅgeṣu ca niṣṭhitaḥ॥
‘उन्हें यजुर्वेद की भी अच्छी शिक्षा मिली है। वेदवेत्ता विद्वानों ने उनका बड़ा सम्मान किया है। वे चारों वेद, धनुर्वेद और छहों वेदाङ्गों के भी परिनिष्ठित विद्वान् हैं
English translation coming soon.
vipulāṁso mahābāhuḥ kambugrīvaḥ śubhānanaḥ।
gūḍhajatruḥ sutāmrākṣo rāmo nāma janaiḥ śrutaḥ॥
‘उनके कंधे मोटे, भुजाएँ बड़ी-बड़ी, गला शङ्ख के समान और मुख सुन्दर है। गले की हँसली मांस से ढकी हुई है तथा नेत्रों में कुछ-कुछ लालिमा है। वे लोगों में ‘श्रीराम’ के नाम से प्रसिद्ध हैं
English translation coming soon.
dundubhisvananirghoṣaḥ snigdhavarṇaḥ pratāpavān।
samaśca suvibhaktāṅgo varṇaṁ śyāmaṁ samāśritaḥ॥
‘उनका स्वर दुन्दुभि के समान गम्भीर और शरीर का रंग सुन्दर एवं चिकना है। उनका प्रताप बहुत बढ़ा-चढ़ा है। उनके सभी अङ्ग सुडौल और बराबर हैं। उनकी कान्ति श्याम है
English translation coming soon.
tristhirastripralambaśca trisamastriṣu connataḥ।
tritāmrastriṣu ca snigdho gambhīrastriṣu nityaśaḥ॥
‘उनके तीन अङ्ग (वक्षःस्थल, कलाई और मुट्ठी) स्थिर (सुदृढ़) हैं। भौंहें, भुजाएँ और मेढ—ये तीन अङ्ग लंबे हैं। केशों का अग्रभाग, अण्डकोष और घुटने—ये तीन समान—बराबर हैं। वक्षःस्थल, नाभि के किनारे का भाग और उदर—ये तीन उभरे हुए हैं। नेत्रों के कोने, नख और हाथ-पैर के तलवे—ये तीन लाल हैं। शिश्न के अग्रभाग, दोनों पैरों की रेखाएँ और सिर के बाल—ये तीन चिकने हैं तथा स्वर, चाल और नाभि—ये तीन गम्भीर हैं
English translation coming soon.
trivalīmāṁstryavanataścaturvyaṅgastriśīrṣavān।
catuṣkalaścaturlekhaścatuṣkiṣkuścatuḥsamaḥ॥
‘उनके उदर तथा गले में तीन रेखाएँ हैं। तलवों के मध्यभाग, पैरों की रेखाएँ और स्तनों के अग्रभाग—ये तीन धँसे हुए हैं। गला, पीठ तथा दोनों पिण्डलियाँ—ये चार अङ्ग छोटे हैं। मस्तक में तीन भँवरें हैं। पैरों के अँगूठे के नीचे तथा ललाट में चार-चार रेखाएँ हैं। वे चार हाथ ऊँचे हैं। उनके कपोल, भुजाएँ, जाँघें और घुटने—ये चार अङ्ग बराबर हैं
English translation coming soon.
caturdaśasamadvandvaścaturdaṁṣṭraścaturgatiḥ।
mahoṣṭhahanunāsaśca pañcasnigdho'ṣṭavaṁśavān॥
‘शरीर में जो दो-दो की संख्या में चौदह अङ्ग होते हैं, वे भी उनके परस्पर सम हैं। उनकी चारों कोनों की चारों दाढ़ें शास्त्रीय लक्षणों से युक्त हैं। वे सिंह, बाघ, हाथी और साँड़—इन चार के समान चार प्रकार की गति से चलते हैं। उनके ओठ, ठोढ़ी और नासिका—सभी प्रशस्त हैं। केश, नेत्र, दाँत, त्वचा और पैर के तलवे—इन पाँचों अङ्गों में स्निग्धता भरी है। दोनों भुजाएँ, दोनों जाँघें, दोनों पिण्डलियाँ, हाथ और पैरों की अँगुलियाँ—ये आठ अङ्ग उत्तम लक्षणों से सम्पन्न (लंबे) हैं
English translation coming soon.
daśapadmo daśabṛhattribhirvyāpto dviśuklavān।
ṣaḍunnato navatanustribhirvyāpnoti rāghavaḥ॥
‘उनके नेत्र, मुख-विवर, मुख-मण्डल, जिह्वा, ओठ, तालु, स्तन, नख, हाथ और पैर—ये दस अङ्ग कमल के समान हैं। छाती, मस्तक, ललाट, गला, भुजाएँ, कंधे, नाभि, चरण, पीठ और कान—ये दस अङ्ग विशाल हैं। वे श्री, यश और प्रताप—इन तीनों से व्याप्त हैं। उनके मातृकुल और पितृकुल दोनों अत्यन्त शुद्ध हैं। पार्श्वभाग, उदर, वक्षःस्थल, नासिका, कंधे और ललाट—ये छः अङ्ग ऊँचे हैं। केश, नख, लोम, त्वचा, अंगुलियों के पोर, शिश्र, बुद्धि और दृष्टि आदि नौ सूक्ष्म (पतले) हैं तथा वे श्रीरघुनाथजी पूर्वाह्ण, मध्याह्न और अपराह्ण—इन तीन कालोंद्वारा क्रमशः धर्म, अर्थ और काम का अनुष्ठान करते हैं
English translation coming soon.
satyadharmarataḥ śrīmān saṁgrahānugrahe rataḥ।
deśakālavibhāgajñaḥ sarvalokapriyaṁvadaḥ॥
‘श्रीरामचन्द्रजी सत्यधर्म के अनुष्ठान में संलग्न, श्रीसम्पन्न, न्यायसङ्गत धन का संग्रह और प्रजा पर अनुग्रह करने में तत्पर, देश और काल के विभाग को समझनेवाले तथा सब लोगों से प्रिय वचन बोलनेवाले हैं
English translation coming soon.
bhrātā cāsya ca vaimātraḥ saumitriramitaprabhaḥ।
anurāgeṇa rūpeṇa guṇaiścāpi tathāvidhaḥ॥
‘उनके सौतेले भाई सुमित्राकुमार लक्ष्मण भी बड़े तेजस्वी हैं। अनुराग, रूप और सद्गुणों की दृष्टि से भी वे श्रीरामचन्द्रजी के ही समान हैं
English translation coming soon.
sa suvarṇacchaviḥ śrīmān rāmaḥ śyāmo mahāyaśāḥ।
tāvubhau naraśārdūlau tvaddarśanakṛtotsavau॥
vicinvantau mahīṁ kṛtsnāmasmābhiḥ saha saṁgatau।
‘उन दोनों भाइयों में अन्तर इतना ही है कि लक्ष्मण के शरीर की कान्ति सुवर्ण के समान गौर है और महायशस्वी श्रीरामचन्द्रजी का विग्रह श्यामसुन्दर है। वे दोनों नरश्रेष्ठ आपके दर्शन के लिये उत्कण्ठित हो सारी पृथ्वी पर आपकी ही खोज करते हुए हमलोगों से मिले थे
English translation coming soon.
tvāmeva mārgamāṇau tau vicarantau vasundharām॥
dadarśaturmṛgapatiṁ pūrvajenāvaropitam।
‘आपको ही ढूँढ़ने के लिये पृथ्वी पर विचरते हुए उन दोनों भाइयों ने वानरराज सुग्रीव का साक्षात्कार किया, जो अपने बड़े भाई के द्वारा राज्य से उतार दिये गये थे
English translation coming soon.
ṛṣyamūkasya mūle tu bahupādapasaṁkule॥
bhrāturbhayārtamāsīnaṁ sugrīvaṁ priyadarśanam।
‘ऋष्यमूक पर्वत के मूलभाग में जो बहुत-से वृक्षोंद्वारा घिरा हुआ है, भाई के भय से पीड़ित हो बैठे हुए प्रियदर्शन सुग्रीव से वे दोनों भाई मिले
English translation coming soon.
vayaṁ ca harirājaṁ taṁ sugrīvaṁ satyasaṅgaram॥
paricaryāmahe rājyāt pūrvajenāvaropitam।
‘उन दिनों जिन्हें बड़े भाई ने राज्य से उतार दिया था, उन सत्यप्रतिज्ञ वानरराज सुग्रीव की सेवा में हम सब लोग रहा करते थे
English translation coming soon.
tatastau cīravasanau dhanuḥpravarapāṇinau॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ṛṣyamūkasya śailasya ramyaṁ deśamupāgatau।
sa tau dṛṣṭvā naravyāghrau dhanvinau vānararṣabhaḥ॥
abhipluto girestasya śikharaṁ bhayamohitaḥ।
‘शरीर पर वल्कलवस्त्र तथा हाथ में धनुष धारण किये वे दोनों भाई जब ऋष्यमूक पर्वत के रमणीय प्रदेश में आये, तब धनुष धारण करनेवाले उन दोनों नरश्रेष्ठ वीरों को वहाँ उपस्थित देख वानरशिरोमणि सुग्रीव भय से घबरा उठे और उछलकर उस पर्वत के उच्चतम शिखर पर जा चढ़े
English translation coming soon.
tataḥ sa śikhare tasmin vānarendro vyavasthitaḥ॥
tayoḥ samīpaṁ māmeva preṣayāmāsa satvaram।
‘उस शिखर पर बैठने के पश्चात् वानरराज सुग्रीव ने मुझे ही शीघ्रतापूर्वक उन दोनों बन्धुओं के पास भेजा
English translation coming soon.
tāvahaṁ puruṣavyāghrau sugrīvavacanāt prabhū॥
rūpalakṣaṇasampannau kṛtāñjalirupasthitaḥ।
‘सुग्रीव की आज्ञा से उन प्रभावशाली रूपवान् तथा शुभलक्षणसम्पन्न दोनों पुरुषसिंह वीरों की सेवा में मैं हाथ जोड़कर उपस्थित हुआ
English translation coming soon.
tau parijñātatattvārthau mayā prītisamanvitau॥
pṛṣṭhamāropya taṁ deśaṁ prāpitau puruṣarṣabhau।
‘मुझसे यथार्थ बातें जानकर उन दोनों को बड़ी प्रसन्नता हुई। फिर मैं अपनी पीठ पर चढ़ाकर उन दोनों पुरुषोत्तम बन्धुओं को उस स्थान पर ले गया (जहाँ वानरराज सुग्रीव थे)
English translation coming soon.
niveditau ca tattvena sugrīvāya mahātmane॥
tayoranyonyasambhāṣād bhṛśaṁ prītirajāyata।
‘वहाँ महात्मा सुग्रीव को मैंने इन दोनों बन्धुओं का यथार्थ परिचय दिया। तत्पश्चात् श्रीराम और सुग्रीव ने परस्पर बातें कीं, इससे उन दोनों में बड़ा प्रेम हो गया
English translation coming soon.
tatra tau kīrtisampannau harīśvaranareśvarau॥
parasparakṛtāśvāsau kathayā pūrvavṛttayā।
‘वहाँ उन दोनों यशस्वी वानरेश्वर और नरेश्वरों ने अपने ऊपर बीती हुई पहले की घटनाएँ सुनायीं तथा दोनों ने दोनों को आश्वासन दिया
English translation coming soon.
taṁ tataḥ sāntvayāmāsa sugrīvaṁ lakṣmaṇāgrajaḥ॥
strīhetorvālinā bhrātrā nirastaṁ purutejasā।
‘उस समय लक्ष्मण के बड़े भाई श्रीरघुनाथजी ने स्त्री के लिये अपने महातेजस्वी भाई वालीद्वारा घर से निकाले हुए सुग्रीव को सान्त्वना दी
English translation coming soon.
tatastvannāśajaṁ śokaṁ rāmasyākliṣṭakarmaṇaḥ॥
lakṣmaṇo vānarendrāya sugrīvāya nyavedayat।
‘तत्पश्चात् अनायास ही महान् कर्म करनेवाले भगवान् श्रीराम को आपके वियोग से जो शोक हो रहा था, उसे लक्ष्मण ने वानरराज सुग्रीव को सुनाया
English translation coming soon.
sa śrutvā vānarendrastu lakṣmaṇeneritaṁ vacaḥ॥
tadāsīnniṣprabho'tyarthaṁ grahagrasta ivāṁśumān।
‘लक्ष्मणजी की कही हुई वह बात सुनकर वानरराज सुग्रीव उस समय ग्रहग्रस्त सूर्य के समान अत्यन्त कान्तिहीन हो गये
English translation coming soon.
tatastvadgātraśobhīni rakṣasā hriyamāṇayā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yānyābharaṇajālāni pātitāni mahītale।
tāni sarvāṇi rāmāya ānīya hariyūthapāḥ॥
saṁhṛṣṭā darśayāmāsurgatiṁ tu na vidustava।
‘तदनन्तर वानर-यूथपतियों ने आपके शरीर पर शोभा पानेवाले उन सब आभूषणों को ले आकर बड़ी प्रसन्नता के साथ श्रीरामचन्द्रजी को दिखाया, जिन्हें आपने उस समय पृथ्वी पर गिराया था, जब कि राक्षस आपको हरकर लिये जा रहा था। वानरों ने आभूषण तो दिखाये, किंतु उन्हें आपका पता कुछ भी मालूम नहीं था
English translation coming soon.
tāni rāmāya dattāni mayaivopahṛtāni ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
svanavantyavakīrṇāni tasmin vihatacetasi।
tānyaṅke darśanīyāni kṛtvā bahuvidhaṁ tadā॥
tena devaprakāśena devena paridevitam।
‘आपके द्वारा गिराये जाने पर वे सब आभूषण झन-झन की आवाज के साथ जमीन पर गिरे और बिखर गये थे। मैं ही उन सब को बटोरकर ले आया था। उस दिन जब वे गहने श्रीरामचन्द्रजी को दिये गये, उस समय वे उन्हें अपनी गोद में लेकर अचेत-से हो गये थे। उन दर्शनीय आभूषणों को छाती से लगाकर देवतुल्य आभावाले भगवान् श्रीराम ने बहुत विलाप किया
English translation coming soon.
paśyatastāni rudatastāmyataśca punaḥ punaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prādīpayad dāśarathestadā śokahutāśanam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śāyitaṁ ca ciraṁ tena duḥkhārtena mahātmanā।
mayāpi vividhairvākyaiḥ kṛcchrādutthāpitaḥ punaḥ॥
‘उन आभूषणों को बारंबार देखते, रोते और तिलमिला उठते थे। उस समय दशरथनन्दन श्रीराम की शोकाग्नि प्रज्वलित हो उठी। उस दुःख से आतुर हो वे महात्मा रघुवीर बहुत देरतक मूर्च्छित अवस्था में पड़े रहे। तब मैंने नाना प्रकार के सान्त्वनापूर्ण वचन कहकर बड़ी कठिनाई से उन्हें उठाया
English translation coming soon.
tāni dṛṣṭvā mahārhāṇi darśayitvā muhurmuhuḥ।
rāghavaḥ sahasaumitriḥ sugrīve saṁnyaveśayat॥
‘लक्ष्मणसहित श्रीरघुनाथजी ने उन बहुमूल्य आभूषणों को बारंबार देखा और दिखाया। फिर वे सब सुग्रीव को दे दिये
English translation coming soon.
sa tavādarśanādārye rāghavaḥ paritapyate।
mahatā jvalatā nityamagninevāgniparvataḥ॥
‘आर्ये! आपको न देख पाने के कारण श्रीरघुनाथजी को बड़ा दुःख और संताप हो रहा है। जैसे ज्वालामुखी पर्वत जलती हुई बड़ी भारी आग से सदा तपता रहता है, उसी प्रकार वे आपकी विरहाग्नि से जल रहे हैं
English translation coming soon.
tvatkṛte tamanidrā ca śokaścintā ca rāghavam।
tāpayanti mahātmānamagnyagāramivāgnayaḥ॥
‘आपके लिये महात्मा श्रीरघुनाथजी को अनिद्रा (निरन्तर जागरण), शोक और चिन्ता—ये तीनों उसी प्रकार संताप देते हैं, जैसे आहवनीय आदि त्रिविध अग्नियाँ अग्निशाला को तपाती रहती हैं
English translation coming soon.
tavādarśanaśokena rāghavaḥ paricālyate।
mahatā bhūmikampena mahāniva śiloccayaḥ॥
‘देवि! आपको न देख पाने का शोक श्रीरघुनाथजी को उसी प्रकार विचलित कर देता है, जैसे भारी भूकम्प से महान् पर्वत भी हिल जाता है
English translation coming soon.
kānanāni suramyāṇi nadīprasravaṇāni ca।
caran na ratimāpnoti tvāmapaśyan nṛpātmaje॥
‘राजकुमारि! आपको न देखने के कारण रमणीय काननों, नदियों और झरनों के पास विचरने पर भी श्रीराम को सुख नहीं मिलता है
English translation coming soon.
sa tvāṁ manujaśārdūlaḥ kṣipraṁ prāpsyati rāghavaḥ।
samitrabāndhavaṁ hatvā rāvaṇaṁ janakātmaje॥
‘जनकनन्दिनि! पुरुषसिंह भगवान् श्रीराम रावण को उसके मित्र और बन्धु-बान्धवोंसहित मारकर शीघ्र ही आपसे मिलेंगे
English translation coming soon.
sahitau rāmasugrīvāvubhāvakurutāṁ tadā।
samayaṁ vālinaṁ hantuṁ tava cānveṣaṇaṁ prati॥
‘उन दिनों श्रीराम और सुग्रीव जब मित्रभाव से मिले, तब दोनों ने एक-दूसरे की सहायता के लिये प्रतिज्ञा की। श्रीराम ने वाली को मारने का और सुग्रीव ने आपकी खोज कराने का वचन दिया
English translation coming soon.
tatastābhyāṁ kumārābhyāṁ vīrābhyāṁ sa harīśvaraḥ।
kiṣkindhāṁ samupāgamya vālī yuddhe nipātitaḥ॥
‘इसके बाद उन दोनों वीर राजकुमारों ने किष्किन्धा में जाकर वानरराज वाली को युद्ध में मार गिराया
English translation coming soon.
tato nihatya tarasā rāmo vālinamāhave।
sarvarkṣaharisaṅghānāṁ sugrīvamakarot patim॥
‘युद्ध में वेगपूर्वक वाली को मारकर श्रीराम ने सुग्रीव को समस्त भालुओं और वानरों का राजा बना दिया
English translation coming soon.
rāmasugrīvayoraikyaṁ devyevaṁ samajāyata।
hanūmantaṁ ca māṁ viddhi tayordūtamupāgatam॥
‘देवि! श्रीराम और सुग्रीव में इस प्रकार मित्रता हुई है। मैं उन दोनों का दूत बनकर यहाँ आया हूँ। आप मुझे हनुमान् समझें
English translation coming soon.
svaṁ rājyaṁ prāpya sugrīvaḥ svānānīya mahākapīn।
tvadarthaṁ preṣayāmāsa diśo daśa mahābalān॥
‘अपना राज्य पाने के अनन्तर सुग्रीव ने अपने आश्रय में रहनेवाले बड़े-बड़े बलवान् वानरों को बुलाया और उन्हें आपकी खोज के लिये दसों दिशाओं में भेजा
English translation coming soon.
ādiṣṭā vānarendreṇa sugrīveṇa mahaujasaḥ।
adrirājapratīkāśāḥ sarvataḥ prasthitā mahīm॥
‘वानरराज सुग्रीव की आज्ञा पाकर गिरिराज के समान विशालकाय महाबली वानर पृथ्वी पर सब ओर चल दिये
English translation coming soon.
tataste mārgamāṇā vai sugrīvavacanāturāḥ।
caranti vasudhāṁ kṛtsnāṁ vayamanye ca vānarāḥ॥
‘सुग्रीव की आज्ञा से भयभीत हो हम तथा अन्य वानर आपकी खोज करते हुए समस्त भूमण्डल में विचर रहे हैं
English translation coming soon.
aṅgado nāma lakṣmīvān vālisūnurmahābalaḥ।
prasthitaḥ kapiśārdūlastribhāgabalasaṁvṛtaḥ॥
‘वाली के शोभाशाली पुत्र महाबली कपिश्रेष्ठ अंगद वानरों की एक तिहाई सेना साथ लेकर आपकी खोज में निकले थे (उन्हींके दल में मैं भी था)
English translation coming soon.
teṣāṁ no vipraṇaṣṭānāṁ vindhye parvatasattame।
bhṛśaṁ śokaparītānāmahorātragaṇā gatāḥ॥
‘पर्वतश्रेष्ठ विन्ध्य में आकर खो जाने के कारण हमने वहाँ बड़ा कष्ट उठाया और वहीं हमारे बहुत दिन बीत गये
English translation coming soon.
te vayaṁ kāryanairāśyāt kālasyātikrameṇa ca।
bhayācca kapirājasya prāṇāṁstyaktumupasthitāḥ॥
‘अब हमें कार्य-सिद्धि की कोई आशा नहीं रह गयी और निश्चित अवधि से भी अधिक समय बिता देने के कारण वानरराज सुग्रीव का भी भय था, इसलिये हम सब लोग अपने प्राण त्याग देने के लिये उद्यत हो गये
English translation coming soon.
vicitya giridurgāṇi nadīprasravaṇāni ca।
anāsādya padaṁ devyāḥ prāṇāṁstyaktuṁ vyavasthitāḥ॥
‘पर्वत के दुर्गम स्थानों में, नदियों के तटों पर और झरनों के आस-पास की सारी भूमि छान डाली तो भी जब हमें देवी सीता-(आप-) के स्थान का पता न चला, तब हम प्राण त्याग देने को तैयार हो गये
English translation coming soon.
tatastasya girermūrdhni vayaṁ prāyamupāsmahe।
dṛṣṭvā prāyopaviṣṭāṁśca sarvān vānarapuṅgavān॥
bhṛśaṁ śokārṇave magnaḥ paryadevayadaṅgadaḥ।
‘मरणान्त उपवास का निश्चय करके हम सब-के-सब उस पर्वत के शिखर पर बैठ गये। उस समय समस्त वानर-शिरोमणियों को प्राण त्याग देने के लिये बैठे देख कुमार अङ्गद अत्यन्त शोक के समुद्र में डूब गये और विलाप करने लगे
English translation coming soon.
tava nāśaṁ ca vaidehi vālinaśca tathā vadham॥
prāyopaveśamasmākaṁ maraṇaṁ ca jaṭāyuṣaḥ।
‘विदेहनन्दिनि! आपका पता न लगने, वाली के मारे जाने, हमलोगों के मरणान्त उपवास करने तथा जटायु के मरने की बात पर विचार करके कुमार अङ्गद को बड़ा दुःख हुआ था
English translation coming soon.
teṣāṁ naḥ svāmisaṁdeśānnirāśānāṁ mumūrṣatām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kāryahetorihāyātaḥ śakunirvīryavān mahān।
gṛdhrarājasya sodaryaḥ sampātirnāma gṛdhrarāṭ॥
‘स्वामी के आज्ञापालन से निराश होकर हम मरना ही चाहते थे कि दैववश हमारा कार्य सिद्ध करने के लिये गृध्रराज जटायु के बड़े भाई सम्पाति, जो स्वयं भी गीधों के राजा और महान् बलवान् पक्षी हैं, वहाँ आ पहुँचे
English translation coming soon.
śrutvā bhrātṛvadhaṁ kopādidaṁ vacanamabravīt।
yavīyān kena me bhrātā hataḥ kva ca nipātitaḥ॥
etadākhyātumicchāmi bhavadbhirvānarottamāḥ।
‘हमारे मुँह से अपने भाई के वध की चर्चा सुनकर वे कुपित हो उठे और बोले—‘वानरशिरोमणियो! बताओ, मेरे छोटे भाई जटायु का वध किसने किया है? वह कहाँ मारा गया है? यह सब वृत्तान्त मैं तुमलोगों से सुनना चाहता हूँ’
English translation coming soon.
aṅgado'kathayat tasya janasthāne mahadvadham॥
rakṣasā bhīmarūpeṇa tvāmuddiśya yathārthataḥ।
‘तब अंगद ने जनस्थान में आपकी रक्षा के उद्देश्य से जूझते समय जटायु का उस भयानक रूपधारी राक्षस के द्वारा जो महान् वध किया गया था, वह सब प्रसंग ज्यों-का-त्यों कह सुनाया
English translation coming soon.
jaṭāyostu vadhaṁ śrutvā duḥkhitaḥ so'ruṇātmajaḥ॥
tvāmāha sa varārohe vasantīṁ rāvaṇālaye।
‘जटायु के वध का वृत्तान्त सुनकर अरुणपुत्र सम्पाति को बड़ा दुःख हुआ। वरारोहे! उन्होंने ही हमें बताया कि आप रावण के घर में निवास कर रही हैं
English translation coming soon.
tasya tad vacanaṁ śrutvā sampāteḥ prītivardhanam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
aṅgadapramukhāḥ sarve tataḥ prasthāpitā vayam।
vindhyādutthāya samprāptāḥ sāgarasyāntamuttamam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tvaddarśane kṛtotsāhā hṛṣṭāḥ puṣṭāḥ plavaṅgamāḥ।
aṅgadapramukhāḥ sarve velopāntamupāgatāḥ॥
‘सम्पाति का वह वचन वानरों के लिये बड़ा हर्षवर्धक था। उसे सुनकर उन्हींके भेजने से अङ्गद आदि हम सभी वानर आपके दर्शन की आशा से उत्साहित हो विन्ध्यपर्वत से उठकर समुद्र के उत्तम तट पर आये। इस प्रकार अङ्गद आदि सभी हृष्ट-पुष्ट वानर समुद्र के किनारे आ पहुँचे
English translation coming soon.
cintāṁ jagmuḥ punarbhīmāṁ tvaddarśanasamutsukāḥ।
athāhaṁ harisainyasya sāgaraṁ dṛśya sīdataḥ॥
vyavadhūya bhayaṁ tīvraṁ yojanānāṁ śataṁ plutaḥ।
‘आपके दर्शन के लिये उत्सुक होने पर भी सामने अपार समुद्र को देखकर सब वानर फिर भयानक चिन्ता में पड़ गये। समुद्र को देखकर वानर-सेना कष्ट में पड़ गयी है, यह जानकर मैं उन सब के तीव्र भय को दूर करता हुआ सौ योजन समुद्र को लाँघकर यहाँ आ गया
English translation coming soon.
laṅkā cāpi mayā rātrau praviṣṭā rākṣasākulā॥
rāvaṇaśca mayā dṛṣṭastvaṁ ca śokanipīḍitā।
‘राक्षसों से भरी हुई लङ्का में मैंने रात में ही प्रवेश किया है। यहाँ आकर रावण को देखा है और शोक से पीड़ित हुई आपका भी दर्शन किया है
English translation coming soon.
etat te sarvamākhyātaṁ yathāvṛttamanindite॥
abhibhāṣasva māṁ devi dūto dāśaratheraham।
‘सतीशिरोमणे! यह सारा वृत्तान्त मैंने ठीक-ठीक आपके सामने रखा है। देवि! मैं दशरथनन्दन श्रीराम का दूत हूँ, अतः आप मुझसे बात कीजिये
English translation coming soon.
tanmāṁ rāmakṛtodyogaṁ tvannimittamihāgatam॥
sugrīvasacivaṁ devi buddhyasva pavanātmajam।
‘मैंने श्रीरामचन्द्रजी के कार्य की सिद्धि के लिये ही यह सारा उद्योग किया है और आपके दर्शन के निमित्त मैं यहाँ आया हूँ। देवि! आप मुझे सुग्रीव का मन्त्री तथा वायुदेवता का पुत्र हनुमान् समझें
English translation coming soon.
kuśalī tava kākutsthaḥ sarvaśastrabhṛtāṁ varaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
gurorārādhane yukto lakṣmaṇaḥ śubhalakṣaṇaḥ।
tasya vīryavato devi bhartustava hite rataḥ॥
‘देवि! आपके पतिदेव समस्त शस्त्रधारियों में श्रेष्ठ ककुत्स्थकुलभूषण श्रीरामचन्द्रजी सकुशल हैं तथा बड़े भाई की सेवा में संलग्न रहनेवाले शुभलक्षण लक्ष्मण भी प्रसन्न हैं। वे आपके उन पराक्रमी पतिदेव के हित-साधन में ही तत्पर रहते हैं
English translation coming soon.
ahamekastu samprāptaḥ sugrīvavacanādiha।
mayeyamasahāyena caratā kāmarūpiṇā॥
dakṣiṇā diganukrāntā tvanmārgavicayaiṣiṇā।
‘मैं सुग्रीव की आज्ञा से अकेला ही यहाँ आया हूँ। इच्छानुसार रूप धारण करने की शक्ति रखता हूँ। आपका पता लगाने की इच्छा से मैंने बिना किसी सहायक के अकेले ही घूम-फिरकर इस दक्षिण-दिशा का अनुसंधान किया है
English translation coming soon.
diṣṭyāhaṁ harisainyānāṁ tvannāśamanuśocatām॥
apaneṣyāmi saṁtāpaṁ tavādhigamaśāsanāt।
‘आपके विनाश की सम्भावना से जो निरन्तर शोक में डूबे रहते हैं, उन वानरसैनिकों को यह बताकर कि आप मिल गयीं, मैं उनका संताप दूर करूँगा। यह मेरे लिये बड़े हर्ष की बात होगी
English translation coming soon.
diṣṭyā hi na mama vyarthaṁ sāgarasyeha laṅghanam॥
prāpsyāmyahamidaṁ devi tvaddarśanakṛtaṁ yaśaḥ।
‘देवि! मेरा समुद्र को लाँघकर यहाँतक आना व्यर्थ नहीं हुआ। सबसे पहले आपके दर्शन का यह यश मुझे ही मिलेगा। यह मेरे लिये सौभाग्य की बात है
English translation coming soon.
rāghavaśca mahāvīryaḥ kṣipraṁ tvāmabhipatsyate॥
saputrabāndhavaṁ hatvā rāvaṇaṁ rākṣasādhipam।
‘महापराक्रमी श्रीरामचन्द्रजी राक्षसराज रावण को उसके पुत्र और बन्धु-बान्धवोंसहित मारकर शीघ्र ही आपसे आ मिलेंगे
English translation coming soon.
mālyavān nāma vaidehi girīṇāmuttamo giriḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tato gacchati gokarṇaṁ parvataṁ kesarī hariḥ।
sa ca devarṣibhirdiṣṭaḥ pitā mama mahākapiḥ।
tīrthe nadīpateḥ puṇye śambasādanamuddharan॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yasyāhaṁ hariṇaḥ kṣetre jāto vātena maithili।
hanūmāniti vikhyāto loke svenaiva karmaṇā॥
‘विदेहनन्दिनि! पर्वतों में माल्यवान् नाम से प्रसिद्ध एक उत्तम पर्वत है। वहाँ केसरी नामक वानर निवास करते थे। एक दिन वे वहाँ से गोकर्ण पर्वत पर गये। महाकपि केसरी मेरे पिता हैं। उन्होंने समुद्र के तट पर विद्यमान उस पवित्र गोकर्ण-तीर्थ में देवर्षियों की आज्ञा से शम्बसादन नामक दैत्य का संहार किया था। मिथिलेशकुमारी! उन्हीं कपिराज केसरी की स्त्री के गर्भ से वायुदेवता के द्वारा मेरा जन्म हुआ है। मैं लोक में अपने ही कर्मद्वारा ‘हनुमान्’ नाम से विख्यात हूँ
English translation coming soon.
viśvāsārthaṁ tu vaidehi bharturuktā mayā guṇāḥ।
acirāt tvāmito devi rāghavo nayitā dhruvam॥
‘विदेहनन्दिनि! आपको विश्वास दिलाने के लिये मैंने आपके स्वामी के गुणों का वर्णन किया है। देवि! श्रीरघुनाथजी शीघ्र ही आपको यहाँ से ले चलेंगे—यह निश्चित बात है’
English translation coming soon.
evaṁ viśvāsitā sītā hetubhiḥ śokakarśitā।
upapannairabhijñānairdūtaṁ tamadhigacchati॥
इस प्रकार युक्तियुक्त एवं विश्वसनीय कारणों तथा पहचान के रूप में बताये गये श्रीराम और लक्ष्मण के शारीरिक चिह्नोंद्वारा हनुमान्जी ने शोक से दुर्बल हुई सीता को अपना विश्वास दिलाया। तब उन्होंने हनुमान्जी को श्रीराम का दूत समझा
English translation coming soon.
atulaṁ ca gatā harṣaṁ praharṣeṇa tu jānakī।
netrābhyāṁ vakrapakṣmābhyāṁ mumocānandajaṁ jalam॥
उस समय जनकनन्दिनी सीता को अनुपम हर्ष प्राप्त हुआ। उस महान् हर्ष के कारण वे कुटिल बरौनियोंवाले दोनों नेत्रों से आनन्द के आँसू बहाने लगीं
English translation coming soon.
cāru tad vadanaṁ tasyāstāmraśuklāyatekṣaṇam।
aśobhata viśālākṣyā rāhumukta ivoḍurāṭ॥
उस अवसर पर विशाललोचना सीता का मनोहर मुख, जो लाल, सफेद और बड़े-बड़े नेत्रों से युक्त था, राहु के ग्रहण से मुक्त हुए चन्द्रमा के समान शोभा पा रहा था
English translation coming soon.
hanūmantaṁ kapiṁ vyaktaṁ manyate nānyatheti sā।
athovāca hanūmāṁstāmuttaraṁ priyadarśanām॥
अब वे हनुमान् को वास्तविक वानर मानने लगीं। इसके विपरीत मायामय रूपधारी राक्षस नहीं। तदनन्तर हनुमान्जी ने प्रियदर्शना सीता से फिर कहा—
English translation coming soon.
etat te sarvamākhyātaṁ samāśvasihi maithili।
kiṁ karomi kathaṁ vā te rocate pratiyāmyaham॥
‘मिथिलेशकुमारी! इस प्रकार आपने जो कुछ पूछा था, वह सब मैंने बता दिया। अब आप धैर्य धारण करें। बताइये, मैं आपकी कैसी और क्या सेवा करूँ। इस समय आपकी रुचि क्या है, आज्ञा हो तो अब मैं लौट जाऊँ
English translation coming soon.
hate'sure saṁyati śambasādane kapipravīreṇa maharṣicodanāt।
tato'smi vāyuprabhavo hi maithili prabhāvatastatpratimaśca vānaraḥ॥
‘महर्षियों की प्रेरणा से कपिवर केसरीद्वारा युद्ध में शम्बसादन नामक असुर के मारे जाने पर मैंने पवनदेवता के द्वारा जन्म ग्रहण किया। अतः मैथिलि! मैं उन वायुदेवता के समान ही प्रभावशाली वानर हूँ’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे पञ्चत्रिंशः सर्गः॥ ३५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें पैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३५ ॥