सीताजीका हनुमान्जीके प्रति संदेह और उसका समाधान तथा हनुमान्जीके द्वारा श्रीरामचन्द्रजीके गुणोंका गान
tasyāstad vacanaṁ śrutvā hanūmān haripuṁgavaḥ।
duḥkhād duḥkhābhibhūtāyāḥ sāntvamuttaramabravīt॥
दुःख-पर-दुःख उठाने के कारण पीड़ित हुई सीता का उपर्युक्त वचन सुनकर वानरशिरोमणि हनुमान्जी ने उन्हें सान्त्वना देते हुए कहा—
English translation coming soon.
ahaṁ rāmasya saṁdeśād devi dūtastavāgataḥ।
vaidehi kuśalī rāmaḥ sa tvāṁ kauśalamabravīt॥
‘देवि! मैं श्रीरामचन्द्रजी का दूत हूँ और आपके लिये उनका संदेश लेकर आया हूँ। विदेहनन्दिनी! श्रीरामचन्द्रजी सकुशल हैं और उन्होंने आपका कुशल-समाचार पूछा है
English translation coming soon.
yo brāhmamastraṁ vedāṁśca veda vedavidāṁ varaḥ।
sa tvāṁ dāśarathī rāmo devi kauśalamabravīt॥
‘देवि! जिन्हें ब्रह्मास्त्र और वेदों का भी पूर्ण ज्ञान है, वे वेदवेत्ताओं में श्रेष्ठ दशरथनन्दन श्रीराम स्वयं सकुशल रहकर आपकी भी कुशल पूछ रहे हैं
English translation coming soon.
lakṣmaṇaśca mahātejā bhartuste'nucaraḥ priyaḥ।
kṛtavāñchokasaṁtaptaḥ śirasā te'bhivādanam॥
‘आपके पति के अनुचर तथा प्रिय महातेजस्वी लक्ष्मण ने भी शोक से संतप्त हो आपके चरणों में मस्तक झुकाकर प्रणाम कहलाया है’
English translation coming soon.
sā tayoḥ kuśalaṁ devī niśamya narasiṁhayoḥ।
pratisaṁhṛṣṭasarvāṅgī hanūmantamathābravīt॥
पुरुषसिंह श्रीराम और लक्ष्मण का समाचार सुनकर देवी सीता के सम्पूर्ण अंगों में हर्षजनित रोमांच हो आया और वे हनुमान्जी से बोलीं—
English translation coming soon.
kalyāṇī bata gātheyaṁ laukikī pratibhāti mā।
eti jīvantamānando naraṁ varṣaśatādapi॥
‘यदि मनुष्य जीवित रहे तो उसे सौ वर्ष बाद भी आनन्द प्राप्त होता ही है, यह लौकिक कहावत आज मुझे बिलकुल सत्य एवं कल्याणमयी जान पड़ती है’
English translation coming soon.
tayoḥ samāgame tasmin prītirutpāditādbhutā।
paraspareṇa cālāpaṁ viśvastau tau pracakratuḥ॥
सीता और हनुमान् के इस मिलाप (परस्पर दर्शन)-से दोनों को ही अद्भुत प्रसन्नता प्राप्त हुई। वे दोनों विश्वस्त होकर एक-दूसरे से वार्तालाप करने लगे
English translation coming soon.
tasyāstad vacanaṁ śrutvā hanūmān mārutātmajaḥ।
sītāyāḥ śokataptāyāḥ samīpamupacakrame॥
शोकसंतप्त सीता की वे बातें सुनकर पवनकुमार हनुमान्जी उनके कुछ निकट चले गये
English translation coming soon.
yathā yathā samīpaṁ sa hanūmānupasarpati।
tathā tathā rāvaṇaṁ sā taṁ sītā pariśaṅkate॥
हनुमान्जी ज्यों-ज्यों निकट आते, त्यों-ही-त्यों सीता को यह शङ्का होती कि यह कहीं रावण न हो
English translation coming soon.
aho dhig dhikkṛtamidaṁ kathitaṁ hi yadasya me।
rūpāntaramupāgamya sa evāyaṁ hi rāvaṇaḥ॥
ऐसा विचार आते ही वे मन-ही-मन कहने लगीं— ‘अहो! धिक्कार है, जो इसके सामने मैंने अपने मन की बात कह दी। यह दूसरा रूप धारण करके आया हुआ वह रावण ही है’
English translation coming soon.
tāmaśokasya śākhāṁ tu vimuktvā śokakarśitā।
tasyāmevānavadyāṅgī dharaṇyāṁ samupāviśat॥
फिर तो निर्दोष अङ्गोंवाली सीता उस अशोक-वृक्ष की शाखा को छोड़ शोक से कातर हो वहीं जमीन पर बैठ गयीं
English translation coming soon.
avandata mahābāhustatastāṁ janakātmajām।
sā cainaṁ bhayasaṁtrastā bhūyo nainamudaikṣata॥
तत्पश्चात् महाबाहु हनुमान्जी ने जनकनन्दिनी सीता के चरणों में प्रणाम किया, किंतु वे भयभीत होने के कारण फिर उनकी ओर देख न सकीं
English translation coming soon.
taṁ dṛṣṭvā vandamānaṁ ca sītā śaśinibhānanā।
abravīd dīrghamucchvasya vānaraṁ madhurasvarā॥
वानर हनुमान् को बारम्बार वन्दना करते देख चन्द्रमुखी सीता लम्बी साँस खींचकर उनसे मधुर वाणी में बोलीं—
English translation coming soon.
māyāṁ praviṣṭo māyāvī yadi tvaṁ rāvaṇaḥ svayam।
utpādayasi me bhūyaḥ saṁtāpaṁ tanna śobhanam॥
‘यदि तुम स्वयं मायावी रावण हो और मायामय शरीर में प्रवेश करके फिर मुझे कष्ट दे रहे हो तो यह तुम्हारे लिये अच्छी बात नहीं है
English translation coming soon.
svaṁ parityajya rūpaṁ yaḥ parivrājakarūpavān।
janasthāne mayā dṛṣṭastvaṁ sa eva hi rāvaṇaḥ॥
‘जिसे मैंने जनस्थान में देखा था तथा जो अपने यथार्थ रूप को छोड़कर संन्यासी का रूप धारण करके आया था, तुम वही रावण हो
English translation coming soon.
upavāsakṛśāṁ dīnāṁ kāmarūpa niśācara।
saṁtāpayasi māṁ bhūyaḥ saṁtāpaṁ tanna śobhanam॥
‘इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले निशाचर! मैं उपवास करते-करते दुबली हो गयी हूँ और मन-ही-मन दुःखी रहती हूँ। इतने पर भी जो तुम फिर मुझे संताप दे रहे हो, यह तुम्हारे लिये अच्छी बात नहीं है
English translation coming soon.
athavā naitadevaṁ hi yanmayā pariśaṅkitam।
manaso hi mama prītirutpannā tava darśanāt॥
‘अथवा जिस बात की मेरे मन में शङ्का हो रही है, वह न भी हो; क्योंकि तुम्हें देखने से मेरे मन में प्रसन्नता हुई है
English translation coming soon.
yadi rāmasya dūtastvamāgato bhadramastu te।
pṛcchāmi tvāṁ hariśreṣṭha priyā rāmakathā hi me॥
‘वानरश्रेष्ठ! सचमुच ही यदि तुम भगवान् श्रीराम के दूत हो तो तुम्हारा कल्याण हो। मैं तुमसे उनकी बातें पूछती हूँ; क्योंकि श्रीराम की चर्चा मुझे बहुत ही प्रिय है
English translation coming soon.
guṇān rāmasya kathaya priyasya mama vānara।
cittaṁ harasi me saumya nadīkūlaṁ yathā rayaḥ॥
‘वानर! मेरे प्रियतम श्रीराम के गुणों का वर्णन करो। सौम्य! जैसे जल का वेग नदी के तट को हर लेता है, उसी प्रकार तुम श्रीराम की चर्चा से मेरे चित्त को चुराये लेते हो
English translation coming soon.
aho svapnasya sukhatā yāhameva cirāhṛtā।
preṣitaṁ nāma paśyāmi rāghaveṇa vanaukasam॥
‘अहो! यह स्वप्न कैसा सुखद हुआ? जिससे यहाँ चिरकाल से हरकर लायी गयी मैं आज भगवान् श्रीराम के भेजे हुए दूत वानर को देख रही हूँ
English translation coming soon.
svapne'pi yadyahaṁ vīraṁ rāghavaṁ sahalakṣmaṇam।
paśyeyaṁ nāvasīdeyaṁ svapno'pi mama matsarī॥
‘यदि मैं लक्ष्मणसहित वीरवर श्रीरघुनाथजी को स्वप्न में भी देख लिया करूँ तो मुझे इतना कष्ट न हो; परंतु स्वप्न भी मुझसे डाह करता है
English translation coming soon.
nāhaṁ svapnamimaṁ manye svapne dṛṣṭvā hi vānaram।
na śakyo'bhyudayaḥ prāptuṁ prāptaścābhyudayo mama॥
‘मैं इसे स्वप्न नहीं समझती; क्योंकि स्वप्न में वानर को देख लेने पर किसीका अभ्युदय नहीं हो सकता और मैंने यहाँ अभ्युदय प्राप्त किया है (अभ्युदयकाल में जैसी प्रसन्नता होती है, वैसी ही प्रसन्नता मेरे मन में छा रही है)
English translation coming soon.
kiṁ nu syāccittamoho'yaṁ bhaved vātagatistvayam।
unmādajo vikāro vā syādayaṁ mṛgatṛṣṇikā॥
‘अथवा यह मेरे चित्त का मोह तो नहीं है। वात-विकार से होनेवाला भ्रम तो नहीं है। उन्मादका विकार तो नहीं उमड़ आया अथवा यह मृगतृष्णा तो नहीं है
English translation coming soon.
athavā nāyamunmādo moho'pyunmādalakṣaṇaḥ।
sambudhye cāhamātmānamimaṁ cāpi vanaukasam॥
‘अथवा यह उन्मादजनित विकार नहीं है। उन्माद के समान लक्षणवाला मोह भी नहीं है; क्योंकि मैं अपने-आप को देख और समझ रही हूँ तथा इस वानर को भी ठीक-ठीक देखती और समझती हूँ (उन्माद आदि की अवस्थाओं में इस तरह ठीक-ठीक ज्ञान होना सम्भव नहीं है।)’
English translation coming soon.
ityevaṁ bahudhā sītā sampradhārya balābalam।
rakṣasāṁ kāmarūpatvānmene taṁ rākṣasādhipam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
etāṁ buddhiṁ tadā kṛtvā sītā sā tanumadhyamā।
na prativyājahārātha vānaraṁ janakātmajā॥
इस तरह सीता अनेक प्रकार से राक्षसों की प्रबलता और वानर की निर्बलता का निश्चय करके उन्हें राक्षसराज रावण ही माना; क्योंकि राक्षसों में इच्छानुसार रूप धारण करने की शक्ति होती है। ऐसा विचारकर सूक्ष्म कटिप्रदेशवाली जनककुमारी सीता ने कपिवर हनुमान्जी से फिर कुछ नहीं कहा
English translation coming soon.
sītāyā niścitaṁ buddhvā hanumān mārutātmajaḥ।
śrotrānukūlairvacanaistadā tāṁ sampraharṣayan॥
सीता के इस निश्चय को समझकर पवनकुमार हनुमान्जी उस समय कानों को सुख पहुँचानेवाले अनुकूल वचनोंद्वारा उनका हर्ष बढ़ाते हुए बोले—
English translation coming soon.
āditya iva tejasvī lokakāntaḥ śaśī yathā।
rājā sarvasya lokasya devo vaiśravaṇo yathā॥
‘भगवान् श्रीराम सूर्य के समान तेजस्वी, चन्द्रमा के समान लोककमनीय तथा देव कुबेर की भाँति सम्पूर्ण जगत् के राजा हैं
English translation coming soon.
vikrameṇopapannaśca yathā viṣṇurmahāyaśāḥ।
satyavādī madhuravāg devo vācaspatiryathā॥
‘महायशस्वी भगवान् विष्णु के समान पराक्रमी तथा बृहस्पतिजी की भाँति सत्यवादी एवं मधुरभाषी हैं
English translation coming soon.
rūpavān subhagaḥ śrīmān kaṁdarpa iva mūrtimān।
sthānakrodhe prahartā ca śreṣṭho loke mahārathaḥ॥
‘रूपवान्, सौभाग्यशाली और कान्तिमान् तो वे इतने हैं, मानो मूर्तिमान् कामदेव हों। वे क्रोध के पात्र पर ही प्रहार करने में समर्थ और संसार के श्रेष्ठ महारथी हैं
English translation coming soon.
bāhucchāyāmavaṣṭabdho yasya loko mahātmanaḥ।
apakramyāśramapadānmṛgarūpeṇa rāghavam॥
śūnye yenāpanītāsi tasya drakṣyasi tatphalam।
‘सम्पूर्ण विश्व उन महात्मा की भुजाओं के आश्रय में—उन्हींकी छत्रछाया में विश्राम करता है। मृगरूपधारी निशाचरद्वारा श्रीरघुनाथजी को आश्रम से दूर हटाकर जिसने सूने आश्रम में पहुँचकर आपका अपहरण किया है, उसे उस पाप का जो फल मिलनेवाला है, उसको आप अपनी आँखों देखेंगी
English translation coming soon.
acirād rāvaṇaṁ saṁkhye yo vadhiṣyati vīryavān॥
krodhapramuktairiṣubhirjvaladbhiriva pāvakaiḥ।
‘पराक्रमी श्रीरामचन्द्रजी क्रोधपूर्वक छोड़े गये प्रज्वलित अग्नि के समान तेजस्वी बाणोंद्वारा समराङ्गण में शीघ्र ही रावण का वध करेंगे
English translation coming soon.
tenāhaṁ preṣito dūtastvatsakāśamihāgataḥ॥
tvadviyogena duḥkhārtaḥ sa tvāṁ kauśalamabravīt।
‘मैं उन्हींका भेजा हुआ दूत होकर यहाँ आपके पास आया हूँ। भगवान् श्रीराम आपके वियोगजनित दुःख से पीड़ित हैं। उन्होंने आपके पास अपनी कुशल कहलायी है और आपकी भी कुशल पूछी है
English translation coming soon.
lakṣmaṇaśca mahātejāḥ sumitrānandavardhanaḥ॥
abhivādya mahābāhuḥ sa tvāṁ kauśalamabravīt।
‘सुमित्रा का आनन्द बढ़ानेवाले महातेजस्वी महाबाहु लक्ष्मण ने भी आपको प्रणाम करके आपकी कुशल पूछी है
English translation coming soon.
rāmasya ca sakhā devi sugrīvo nāma vānaraḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rājā vānaramukhyānāṁ sa tvāṁ kauśalamabravīt।
nityaṁ smarati te rāmaḥ sasugrīvaḥ salakṣmaṇaḥ॥
‘देवि! श्रीरघुनाथजी के सखा एक सुग्रीव नामक वानर हैं, जो मुख्य-मुख्य वानरों के राजा हैं, उन्होंने भी आपसे कुशल पूछी है। सुग्रीव और लक्ष्मणसहित श्रीरामचन्द्रजी प्रतिदिन आपका स्मरण करते हैं
English translation coming soon.
diṣṭyā jīvasi vaidehi rākṣasīvaśamāgatā।
nacirād drakṣyase rāmaṁ lakṣmaṇaṁ ca mahāratham॥
‘विदेहनन्दिनि! राक्षसियों के चंगुल में फँसकर भी आप अभीतक जीवित हैं, यह बड़े सौभाग्य की बात है। अब आप शीघ्र ही महारथी श्रीराम और लक्ष्मण का दर्शन करेंगी
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे चतुस्त्रिंशः सर्गः॥ ३४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें चौंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३४ ॥