सीताजीका हनुमान्जीको अपना परिचय देते हुए अपने वनगमन और अपहरणका वृत्तान्त बताना
so'vatīrya drumāt tasmād vidrumapratimānanaḥ।
vinītaveṣaḥ kṛpaṇaḥ praṇipatyopasṛtya ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tāmabravīnmahātejā hanūmān mārutātmajaḥ।
śirasyañjalimādhāya sītāṁ madhurayā girā॥
उधर मूँगे के समान लाल मुखवाले महातेजस्वी पवनकुमार हनुमान्जी ने उस अशोक-वृक्ष से नीचे उतरकर माथे पर अञ्जलि बाँध ली और विनीतभाव से दीनतापूर्वक निकट आकर प्रणाम करने के अनन्तर सीताजी से मधुर वाणी में कहा—
English translation coming soon.
kā nu padmapalāśākṣi kliṣṭakauśeyavāsini।
drumasya śākhāmālambya tiṣṭhasi tvamanindite॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kimarthaṁ tava netrābhyāṁ vāri sravati śokajam।
puṇḍarīkapalāśābhyāṁ viprakīrṇamivodakam॥
‘प्रफुल्लकमलदल के समान विशाल नेत्रोंवाली देवि! यह मलिन रेशमी पीताम्बर धारण किये आप कौन हैं? अनिन्दिते! इस वृक्ष की शाखा का सहारा लिये आप यहाँ क्यों खड़ी हैं? कमल के पत्तों से झरते हुए जल-बिन्दुओं के समान आपकी आँखों से ये शोक के आँसू क्यों गिर रहे हैं
English translation coming soon.
surāṇāmasurāṇāṁ ca nāgagandharvarakṣasām।
yakṣāṇāṁ kiṁnarāṇāṁ ca kā tvaṁ bhavasi śobhane॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kā tvaṁ bhavasi rudrāṇāṁ marutāṁ vā varānane।
vasūnāṁ vā varārohe devatā pratibhāsi me॥
‘शोभने! आप देवता, असुर, नाग, गन्धर्व, राक्षस, यक्ष, किंनर, रुद्र, मरुद्गण अथवा वसुओं में से कौन हैं? इनमें से किसकी कन्या अथवा पत्नी हैं? सुमुखि! वरारोहे! मुझे तो आप कोई देवता-सी जान पड़ती हैं
English translation coming soon.
kiṁ nu candramasā hīnā patitā vibudhālayāt।
rohiṇī jyotiṣāṁ śreṣṭhā śreṣṭhā sarvaguṇādhikā॥
‘क्या आप चन्द्रमा से बिछुड़कर देवलोक से गिरी हुई नक्षत्रों में श्रेष्ठ और गुणों में सबसे बढ़ी-चढ़ी रोहिणी देवी हैं?
English translation coming soon.
kopād vā yadi vā mohād bhartāramasitekṣaṇe।
vasiṣṭhaṁ kopayitvā tvaṁ vāsi kalyāṇyarundhatī॥
‘अथवा कजरारे नेत्रोंवाली देवि! आप कोप या मोह से अपने पति वसिष्ठजी को कुपित करके यहाँ आयी हुई कल्याणस्वरूपा सतीशिरोमणि अरुन्धती तो नहीं हैं
English translation coming soon.
ko nu putraḥ pitā bhrātā bhartā vā te sumadhyame।
asmāllokādamuṁ lokaṁ gataṁ tvamanuśocasi॥
‘सुमध्यमे! आपका पुत्र, पिता, भाई अथवा पति कौन इस लोक से चलकर परलोकवासी हो गया है, जिसके लिये आप शोक करती हैं
English translation coming soon.
rodanādatiniḥśvāsād bhūmisaṁsparśanādapi।
na tvāṁ devīmahaṁ manye rājñaḥ saṁjñāvadhāraṇāt॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vyañjanāni hi te yāni lakṣaṇāni ca lakṣaye।
mahiṣī bhūmipālasya rājakanyā ca me matā॥
‘रोने, लम्बी साँस खींचने तथा पृथ्वी का स्पर्श करने के कारण मैं आपको देवी नहीं मानता। आप बारम्बार किसी राजा का नाम ले रही हैं तथा आपके चिह्न और लक्षण जैसे दिखायी देते हैं, उन सबपर दृष्टिपात करने से यही अनुमान होता है कि आप किसी राजा की महारानी तथा किसी नरेश की कन्या हैं
English translation coming soon.
rāvaṇena janasthānād balāt pramathitā yadi।
sītā tvamasi bhadraṁ te tanmamācakṣva pṛcchataḥ॥
‘रावण जनस्थान से जिन्हें बलपूर्वक हर लाया था, वे सीताजी ही यदि आप हों तो आपका कल्याण हो। आप ठीक-ठीक मुझे बताइये। मैं आपके विषय में जानना चाहता हूँ
English translation coming soon.
yathā hi tava vai dainyaṁ rūpaṁ cāpyatimānuṣam।
tapasā cānvito veṣastvaṁ rāmamahiṣī dhruvam॥
‘दुःख के कारण आपमें जैसी दीनता आ गयी है, जैसा आपका अलौकिक रूप है तथा जैसा तपस्विनी का-सा वेष है, इन सबके द्वारा निश्चय ही आप श्रीरामचन्द्रजी की महारानी जान पड़ती हैं’
English translation coming soon.
sā tasya vacanaṁ śrutvā rāmakīrtanaharṣitā।
uvāca vākyaṁ vaidehī hanūmantaṁ drumāśritam॥
हनुमान्जी की बात सुनकर विदेहनन्दिनी सीता श्रीरामचन्द्रजी की चर्चा से बहुत प्रसन्न थीं; अतः वृक्ष का सहारा लिये खड़े हुए उन पवनकुमार से इस प्रकार बोलीं
English translation coming soon.
pṛthivyāṁ rājasiṁhānāṁ mukhyasya viditātmanaḥ।
snuṣā daśarathasyāhaṁ śatrusainyapraṇāśinaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
duhitā janakasyāhaṁ vaidehasya mahātmanaḥ।
sīteti nāmnā coktāhaṁ bhāryā rāmasya dhīmataḥ॥
‘कपिवर! जो भूमण्डल के श्रेष्ठ राजाओं में प्रधान थे, जिनकी सर्वत्र प्रसिद्धि थी तथा जो शत्रुओं की सेना का संहार करने में समर्थ थे, उन महाराज दशरथ की मैं पुत्रवधू हूँ, विदेहराज महात्मा जनक की पुत्री हूँ और परम बुद्धिमान् भगवान् श्रीराम की धर्मपत्नी हूँ। मेरा नाम सीता है
English translation coming soon.
samā dvādaśa tatrāhaṁ rāghavasya niveśane।
bhuñjānā mānuṣān bhogān sarvakāmasamṛddhinī॥
‘अयोध्या में श्रीरघुनाथजी के अन्तःपुर में बारह वर्षोंतक मैं सब प्रकार के मानवीय भोग भोगती रही और मेरी सारी अभिलाषाएँ सदैव पूर्ण होती रहीं
English translation coming soon.
tatastrayodaśe varṣe rājye cekṣvākunandanam।
abhiṣecayituṁ rājā sopādhyāyaḥ pracakrame॥
‘तदनन्तर तेरहवें वर्ष में महाराज दशरथ ने राजगुरु वसिष्ठजी के साथ इक्ष्वाकुकुलभूषण भगवान् श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारी आरम्भ की
English translation coming soon.
tasmin sambhriyamāṇe tu rāghavasyābhiṣecane।
kaikeyī nāma bhartāramidaṁ vacanamabravīt॥
‘जब वे श्रीरघुनाथजी के अभिषेक के लिये आवश्यक सामग्री का संग्रह कर रहे थे, उस समय उनकी कैकेयी नामवाली भार्या ने पति से इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
na pibeyaṁ na khādeyaṁ pratyahaṁ mama bhojanam।
eṣa me jīvitasyānto rāmo yadyabhiṣicyate॥
‘अब न तो मैं जलपान करूँगी और न प्रतिदिन का भोजन ही ग्रहण करूँगी। यदि श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ तो यही मेरे जीवन का अन्त होगा
English translation coming soon.
yat taduktaṁ tvayā vākyaṁ prītyā nṛpatisattama।
taccenna vitathaṁ kāryaṁ vanaṁ gacchatu rāghavaḥ॥
‘नृपश्रेष्ठ! आपने प्रसन्नतापूर्वक मुझे जो वचन दिया है, उसे यदि असत्य नहीं करना है तो श्रीराम वन को चले जायँ’
English translation coming soon.
sa rājā satyavāg devyā varadānamanusmaran।
mumoha vacanaṁ śrutvā kaikeyyāḥ krūramapriyam॥
‘महाराज दशरथ बड़े सत्यवादी थे। उन्होंने कैकेयी देवी को दो वर देने के लिये कहा था। उस वरदान का स्मरण करके कैकेयी के क्रूर एवं अप्रिय वचन को सुनकर वे मूर्च्छित हो गये
English translation coming soon.
tatastaṁ sthaviro rājā satyadharme vyavasthitaḥ।
jyeṣṭhaṁ yaśasvinaṁ putraṁ rudan rājyamayācata॥
‘तदनन्तर सत्यधर्म में स्थित हुए बूढ़े महाराज ने अपने यशस्वी ज्येष्ठ पुत्र श्रीरघुनाथजी से भरत के लिये राज्य माँगा
English translation coming soon.
sa piturvacanaṁ śrīmānabhiṣekāt paraṁ priyam।
manasā pūrvamāsādya vācā pratigṛhītavān॥
‘श्रीमान् राम को पिता के वचन राज्याभिषेक से भी बढ़कर प्रिय थे। इसलिये उन्होंने पहले उन वचनों को मन से ग्रहण किया, फिर वाणी से भी स्वीकार कर लिया
English translation coming soon.
dadyānna pratigṛhṇīyāt satyaṁ brūyānna cānṛtam।
api jīvitahetorhi rāmaḥ satyaparākramaḥ॥
‘सत्य-पराक्रमी भगवान् श्रीराम केवल देते हैं, लेते नहीं। वे सदा सत्य बोलते हैं, अपने प्राणों की रक्षा के लिये भी कभी झूठ नहीं बोल सकते
English translation coming soon.
sa vihāyottarīyāṇi mahārhāṇi mahāyaśāḥ।
visṛjya manasā rājyaṁ jananyai māṁ samādiśat॥
‘उन महायशस्वी श्रीरघुनाथजी ने बहुमूल्य उत्तरीय वस्त्र उतार दिये और मन से राज्य का त्याग करके मुझे अपनी माता के हवाले कर दिया
English translation coming soon.
sāhaṁ tasyāgratastūrṇaṁ prasthitā vanacāriṇī।
nahi me tena hīnāyā vāsaḥ svarge'pi rocate॥
‘किंतु मैं तुरंत ही उनके आगे-आगे वन की ओर चल दी; क्योंकि उनके बिना मुझे स्वर्ग में रहना अच्छा नहीं लगता
English translation coming soon.
prāgeva tu mahābhāgaḥ saumitrirmitranandanaḥ।
pūrvajasyānuyātrārthe kuśacīrairalaṁkṛtaḥ॥
‘अपने सुहृदों को आनन्द देनेवाले सुमित्राकुमार महाभाग लक्ष्मण भी अपने बड़े भाई का अनुसरण करने के लिये उनसे भी पहले कुश तथा चीर-वस्त्र धारण करके तैयार हो गये
English translation coming soon.
te vayaṁ bharturādeśaṁ bahumānya dṛḍhavratāḥ।
praviṣṭāḥ sma purādṛṣṭaṁ vanaṁ gambhīradarśanam॥
‘इस प्रकार हम तीनों ने अपने स्वामी महाराज दशरथ की आज्ञा को अधिक आदर देकर दृढ़तापूर्वक उत्तम व्रत का पालन करते हुए उस सघन वन में प्रवेश किया, जिसे पहले कभी नहीं देखा था
English translation coming soon.
vasato daṇḍakāraṇye tasyāhamamitaujasaḥ।
rakṣasāpahṛtā bhāryā rāvaṇena durātmanā॥
‘वहाँ दण्डकारण्य में रहते समय उन अमिततेजस्वी भगवान् श्रीराम की भार्या मुझ सीता को दुरात्मा राक्षस रावण यहाँ हर लाया है
English translation coming soon.
dvau māsau tena me kālo jīvitānugrahaḥ kṛtaḥ।
ūrdhvaṁ dvābhyāṁ tu māsābhyāṁ tatastyakṣyāmi jīvitam॥
‘उसने अनुग्रहपूर्वक मेरे जीवन-धारण के लिये दो मास की अवधि निश्चित कर दी है। उन दो महीनों के बाद मुझे अपने प्राणों का परित्याग करना पड़ेगा’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे त्रयस्त्रिंशः सर्गः॥ ३३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें तैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३३ ॥