सीताजीसे वार्तालाप करनेके विषयमें हनुमान्जीका विचार करना
hanumānapi vikrāntaḥ sarvaṁ śuśrāva tattvataḥ।
sītāyāstrijaṭāyāśca rākṣasīnāṁ ca tarjitam॥
पराक्रमी हनुमान्जी ने भी सीताजी का विलाप, त्रिजटा की स्वप्नचर्चा तथा राक्षसियों की डाँट-डपट—ये सब प्रसंग ठीक-ठीक सुन लिये
English translation coming soon.
avekṣamāṇastāṁ devīṁ devatāmiva nandane।
tato bahuvidhāṁ cintāṁ cintayāmāsa vānaraḥ॥
सीताजी ऐसी जान पड़ती थीं मानो नन्दनवन में कोई देवी हों। उन्हें देखते हुए वानरवीर हनुमान्जी तरह-तरह की चिन्ता करने लगे—
English translation coming soon.
yāṁ kapīnāṁ sahasrāṇi subahūnyayutāni ca।
dikṣu sarvāsu mārgante seyamāsāditā mayā॥
‘जिन सीताजी को हजारों-लाखों वानर समस्त दिशाओं में ढूँढ़ रहे हैं, आज उन्हें मैंने पा लिया
English translation coming soon.
cāreṇa tu suyuktena śatroḥ śaktimavekṣatā।
gūḍhena caratā tāvadavekṣitamidaṁ mayā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rākṣasānāṁ viśeṣaśca purī ceyaṁ nirīkṣitā।
rākṣasādhipaterasya prabhāvo rāvaṇasya ca॥
‘मैं स्वामीद्वारा नियुक्त दूत बनकर गुप्तरूप से शत्रु की शक्ति का पता लगा रहा था। इसी सिलसिले में मैंने राक्षसों के तारतम्य का, इस पुरी का तथा इस राक्षसराज रावण के प्रभाव का भी निरीक्षण कर लिया
English translation coming soon.
yathā tasyāprameyasya sarvasattvadayāvataḥ।
samāśvāsayituṁ bhāryāṁ patidarśanakāṁkṣiṇīm॥
‘श्रीसीताजी असीम प्रभावशाली तथा सब जीवों पर दया करनेवाले भगवान् श्रीराम की भार्या हैं। ये अपने पतिदेव का दर्शन पाने की अभिलाषा रखती हैं, अतः इन्हें सान्त्वना देना उचित है
English translation coming soon.
ahamāśvāsayāmyenāṁ pūrṇacandranibhānanām।
adṛṣṭaduḥkhāṁ duḥkhasya na hyantamadhigacchatīm॥
‘इनका मुख पूर्णचन्द्रमा के समान मनोहर है। इन्होंने पहले कभी ऐसा दुःख नहीं देखा था, परंतु इस समय दुःख का पार नहीं पा रही हैं। अतः मैं इन्हें आश्वासन दूँगा
English translation coming soon.
yadi hyahaṁ satīmenāṁ śokopahatacetanām।
anāśvāsya gamiṣyāmi doṣavad gamanaṁ bhavet॥
‘ये शोक के कारण अचेत-सी हो रही हैं, यदि मैं इन सती-साध्वी सीता को सान्त्वना दिये बिना ही चला जाऊँगा तो मेरा वह जाना दोषयुक्त होगा
English translation coming soon.
gate hi mayi tatreyaṁ rājaputrī yaśasvinī।
paritrāṇamapaśyantī jānakī jīvitaṁ tyajet॥
‘मेरे चले जाने पर अपनी रक्षा का कोई उपाय न देखकर ये यशस्विनी राजकुमारी जानकी अपने जीवन का अन्त कर देंगी
English translation coming soon.
yathā ca sa mahābāhuḥ pūrṇacandranibhānanaḥ।
samāśvāsayituṁ nyāyyaḥ sītādarśanalālasaḥ॥
‘पूर्णचन्द्रमा के समान मनोहर मुखवाले महाबाहु श्रीरामचन्द्रजी भी सीताजी के दर्शन के लिये उत्सुक हैं। जिस प्रकार उन्हें सीता का संदेश सुनाकर सान्त्वना देना उचित है, उसी प्रकार सीता को भी उनका संदेश सुनाकर आश्वासन देना उचित होगा
English translation coming soon.
niśācarīṇāṁ pratyakṣamakṣamaṁ cābhibhāṣitam।
kathaṁ nu khalu kartavyamidaṁ kṛcchragato hyaham॥
‘परंतु राक्षसियों के सामने इनसे बात करना मेरे लिये ठीक नहीं होगा। ऐसी अवस्था में यह कार्य कैसे सम्पन्न करना चाहिये, यही निश्चय करना मेरे लिये सबसे बड़ी कठिनाई है
English translation coming soon.
anena rātriśeṣeṇa yadi nāśvāsyate mayā।
sarvathā nāsti saṁdehaḥ parityakṣyati jīvitam॥
‘यदि इस रात्रि के बीतते-बीतते मैं सीता को सान्त्वना नहीं दे देता हूँ तो ये सर्वथा अपने जीवन का परित्याग कर देंगी, इसमें संदेह नहीं है
English translation coming soon.
rāmastu yadi pṛcchenmāṁ kiṁ māṁ sītābravīd vacaḥ।
kimahaṁ taṁ pratibrūyāmasambhāṣya sumadhyamām॥
‘यदि श्रीरामचन्द्रजी मुझसे पूछें कि सीता ने मेरे लिये क्या संदेश भेजा है तो इन सुमध्यमा सीता से बात किये बिना मैं उन्हें क्या उत्तर दूँगा
English translation coming soon.
sītāsaṁdeśarahitaṁ māmitastvarayā gatam।
nirdehedapi kākutsthaḥ krodhatīvreṇa cakṣuṣā॥
‘यदि मैं सीता का संदेश लिये बिना ही यहाँ से तुरंत लौट गया तो ककुत्स्थकुलभूषण भगवान् श्रीराम अपनी क्रोधभरी दुःसह दृष्टि से मुझे जलाकर भस्म कर डालेंगे
English translation coming soon.
yadi vodyojayiṣyāmi bhartāraṁ rāmakāraṇāt।
vyarthamāgamanaṁ tasya sasainyasya bhaviṣyati॥
‘यदि मैं इन्हें सान्त्वना दिये बिना ही लौट जाऊँ और श्रीरामचन्द्रजी के कार्य की सिद्धि के लिये अपने स्वामी वानरराज सुग्रीव को उत्तेजित करूँ तो वानरसेना के साथ उनका यहाँतक आना व्यर्थ हो जायगा (क्योंकि सीता इसके पहले ही अपने प्राण त्याग देंगी)
English translation coming soon.
antaraṁ tvahamāsādya rākṣasīnāmavasthitaḥ।
śanairāśvāsayāmyadya saṁtāpabahulāmimām॥
‘अच्छा तो राक्षसियों के रहते हुए ही अवसर पाकर आज मैं यहीं बैठे-बैठे इन्हें धीरे-धीरे सान्त्वना दूँगा; क्योंकि इनके मन में बड़ा संताप है
English translation coming soon.
ahaṁ hyatitanuścaiva vānaraśca viśeṣataḥ।
vācaṁ codāhariṣyāmi mānuṣīmiha saṁskṛtām॥
‘एक तो मेरा शरीर अत्यन्त सूक्ष्म है, दूसरे मैं वानर हूँ। विशेषतः वानर होकर भी मैं यहाँ मानवोचित संस्कृत-भाषा में बोलूँगा
English translation coming soon.
yadi vācaṁ pradāsyāmi dvijātiriva saṁskṛtām।
rāvaṇaṁ manyamānā māṁ sītā bhītā bhaviṣyati॥
‘परंतु ऐसा करने में एक बाधा है, यदि मैं द्विज की भाँति संस्कृत-वाणी का प्रयोग करूँगा तो सीता मुझे रावण समझकर भयभीत हो जायँगी
English translation coming soon.
avaśyameva vaktavyaṁ mānuṣaṁ vākyamarthavat।
mayā sāntvayituṁ śakyā nānyatheyamaninditā॥
‘ऐसी दशा में अवश्य ही मुझे उस सार्थक भाषा का प्रयोग करना चाहिये, जिसे अयोध्या के आस-पास की साधारण जनता बोलती है, अन्यथा इन सती-साध्वी सीता को मैं उचित आश्वासन नहीं दे सकता
English translation coming soon.
seyamālokya me rūpaṁ jānakī bhāṣitaṁ tathā।
rakṣobhistrāsitā pūrvaṁ bhūyastrāsamupaiṣyati॥
‘यदि मैं सामने जाऊँ तो मेरे इस वानररूप को देखकर और मेरे मुख से मानवोचित भाषा सुनकर ये जनकनन्दिनी सीता, जिन्हें पहले से ही राक्षसों ने भयभीत कर रखा है और भी डर जायँगी
English translation coming soon.
tato jātaparitrāsā śabdaṁ kuryānmanasvinī।
jānānā māṁ viśālākṣī rāvaṇaṁ kāmarūpiṇam॥
‘मन में भय उत्पन्न हो जाने पर ये विशाललोचना मनस्विनी सीता मुझे इच्छानुसार रूप धारण करनेवाला रावण समझकर जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगेंगी
English translation coming soon.
sītayā ca kṛte śabde sahasā rākṣasīgaṇaḥ।
nānāpraharaṇo ghoraḥ sameyādantakopamaḥ॥
‘सीता के चिल्लाने पर ये यमराज के समान भयानक राक्षसियाँ तरह-तरह के हथियार लेकर सहसा आ धमकेंगी
English translation coming soon.
tato māṁ samparikṣipya sarvato vikṛtānanāḥ।
vadhe ca grahaṇe caiva kuryuryatnaṁ mahābalāḥ॥
‘तदनन्तर ये विकट मुखवाली महाबलवती राक्षसियाँ मुझे सब ओर से घेरकर मारने या पकड़ लेने का प्रयत्न करेंगी
English translation coming soon.
taṁ māṁ śākhāḥ praśākhāśca skandhāṁścottamaśākhinām।
dṛṣṭvā ca paridhāvantaṁ bhaveyuḥ pariśaṅkitāḥ॥
‘फिर मुझे बड़े-बड़े वृक्षों की शाखा-प्रशाखा और मोटी-मोटी डालियों पर दौड़ता देख ये सब-की-सब सशङ्क हो उठेंगी
English translation coming soon.
mama rūpaṁ ca samprekṣya vane vicarato mahat।
rākṣasyo bhayavitrastā bhaveyurvikṛtasvarāḥ॥
‘वन में विचरते हुए मेरे इस विशाल रूप को देखकर राक्षसियाँ भी भयभीत हो बुरी तरह से चिल्लाने लगेंगी
English translation coming soon.
tataḥ kuryuḥ samāhvānaṁ rākṣasyo rakṣasāmapi।
rākṣasendraniyuktānāṁ rākṣasendraniveśane॥
‘इसके बाद वे निशाचरियाँ राक्षसराज रावण के महल में उसके द्वारा नियुक्त किये गये राक्षसों को बुला लेंगी
English translation coming soon.
te śūlaśaranistriṁśavividhāyudhapāṇayaḥ।
āpateyurvimarde'smin vegenodvegakāraṇāt॥
‘इस हलचल में वे राक्षस भी उद्विग्न होकर शूल, बाण, तलवार और तरह-तरह के शस्त्रास्त्र लेकर बड़े वेग से आ धमकेंगे
English translation coming soon.
saṁruddhastaistu parito vidhame rākṣasaṁ balam।
śaknuyāṁ na tu samprāptuṁ paraṁ pāraṁ mahodadheḥ॥
‘उनके द्वारा सब ओर से घिर जाने पर मैं राक्षसों की सेना का संहार तो कर सकता हूँ; परंतु समुद्र के उस पार नहीं पहुँच सकता
English translation coming soon.
māṁ vā gṛhṇīyurāvṛtya bahavaḥ śīghrakāriṇaḥ।
syādiyaṁ cāgṛhītārthā mama ca grahaṇaṁ bhavet॥
‘यदि बहुत-से फुर्तीले राक्षस मुझे घेरकर पकड़ लें तो सीताजी का मनोरथ भी पूरा नहीं होगा और मैं भी बंदी बना लिया जाऊँगा
English translation coming soon.
hiṁsābhirucayo hiṁsyurimāṁ vā janakātmajām।
vipannaṁ syāt tataḥ kāryaṁ rāmasugrīvayoridam॥
‘इसके सिवा हिंसा में रुचि रखनेवाले राक्षस यदि इन जनकदुलारी को मार डालें तो श्रीरघुनाथजी और सुग्रीव का यह सीता की प्राप्तिरूप अभीष्ट कार्य ही नष्ट हो जायगा
English translation coming soon.
uddeśe naṣṭamārge'smin rākṣasaiḥ parivārite।
sāgareṇa parikṣipte gupte vasati jānakī॥
‘यह स्थान राक्षसों से घिरा हुआ है। यहाँ आने का मार्ग दूसरों का देखा या जाना हुआ नहीं है तथा इस प्रदेश को समुद्र ने चारों ओर से घेर रखा है। ऐसे गुप्त स्थान में जानकीजी निवास करती हैं
English translation coming soon.
viśaste vā gṛhīte vā rakṣobhirmayi saṁyuge।
nānyaṁ paśyāmi rāmasya sahāyaṁ kāryasādhane॥
‘यदि राक्षसों ने मुझे संग्राम में मार दिया या पकड़ लिया तो फिर श्रीरघुनाथजी के कार्य को पूर्ण करने के लिये कोई दूसरा सहायक भी मैं नहीं देख रहा हूँ
English translation coming soon.
vimṛśaṁśca na paśyāmi yo hate mayi vānaraḥ।
śatayojanavistīrṇaṁ laṅghayeta mahodadhim॥
‘बहुत विचार करने पर भी मुझे ऐसा कोई वानर नहीं दिखायी देता है, जो मेरे मारे जाने पर सौ योजन विस्तृत महासागर को लाँघ सके
English translation coming soon.
kāmaṁ hantuṁ samartho'smi sahasrāṇyapi rakṣasām।
na tu śakṣyāmyahaṁ prāptuṁ paraṁ pāraṁ mahodadheḥ॥
‘मैं इच्छानुसार सहस्रों राक्षसों को मार डालने में समर्थ हूँ; परंतु युद्ध में फँस जाने पर महासागर के उस पार नहीं जा सकूँगा
English translation coming soon.
asatyāni ca yuddhāni saṁśayo me na rocate।
kaśca niḥsaṁśayaṁ kāryaṁ kuryāt prājñaḥ sasaṁśayam॥
‘युद्ध अनिश्चयात्मक होता है (उसमें किस पक्ष की विजय होगी, यह निश्चित नहीं रहता) और मुझे संशययुक्त कार्य प्रिय नहीं है। कौन ऐसा बुद्धिमान् होगा, जो संशयरहित कार्य को संशययुक्त बनाना चाहेगा
English translation coming soon.
eṣa doṣo mahān hi syānmama sītābhibhāṣaṇe।
prāṇatyāgaśca vaidehyā bhavedanabhibhāṣaṇe॥
‘सीताजी से बातचीत करने में मुझे यही महान् दोष प्रतीत होता है और यदि बातचीत नहीं करता हूँ तो विदेहनन्दिनी सीता का प्राणत्याग भी निश्चित ही है
English translation coming soon.
bhūtāścārthā virudhyanti deśakālavirodhitāḥ।
viklavaṁ dūtamāsādya tamaḥ sūryodaye yathā॥
‘अविवेकी या असावधान दूत के हाथ में पड़ने पर बने-बनाये काम भी देश-काल के विरोधी होकर उसी प्रकार असफल हो जाते हैं, जैसे सूर्य के उदय होने पर सब ओर फैले हुए अन्धकार का कोई वश नहीं चलता, वह निष्फल हो जाता है
English translation coming soon.
arthānarthāntare buddhirniścitāpi na śobhate।
ghātayanti hi kāryāṇi dūtāḥ paṇḍitamāninaḥ॥
‘कर्तव्य और अकर्तव्य के विषय में स्वामी की निश्चित बुद्धि भी अविवेकी दूत के कारण शोभा नहीं पाती है; क्योंकि अपने को बड़ा बुद्धिमान् या पण्डित समझनेवाले दूत अपनी ही नासमझी से कार्य को नष्ट कर डालते हैं
English translation coming soon.
na vinaśyet kathaṁ kāryaṁ vaiklavyaṁ na kathaṁ mama।
laṅghanaṁ ca samudrasya kathaṁ nu na vṛthā bhavet॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kathaṁ nu khalu vākyaṁ me śṛṇuyānnodvijeta ca।
iti saṁcintya hanumāṁścakāra matimān matim॥
‘फिर किस प्रकार यह काम न बिगड़े, किस तरह मुझसे कोई असावधानी न हो, किस प्रकार मेरा समुद्र लाँघना व्यर्थ न हो जाय और किस तरह सीताजी मेरी सारी बातें सुन लें, किंतु घबराहट में न पड़ें—इन सब बातों पर विचार करके बुद्धिमान् हनुमान्जी ने यह निश्चय किया
English translation coming soon.
rāmamakliṣṭakarmāṇaṁ subandhumanukīrtayan।
naināmudvejayiṣyāmi tadbandhugatacetanām॥
‘जिनका चित्त अपने जीवन-बन्धु श्रीराम में ही लगा है, उन सीताजी को मैं उनके प्रियतम श्रीराम का जो अनायास ही महान् कर्म करनेवाले हैं, गुण गा-गाकर सुनाऊँगा और उन्हें उद्विग्न नहीं होने दूँगा
English translation coming soon.
ikṣvākūṇāṁ variṣṭhasya rāmasya viditātmanaḥ।
śubhāni dharmayuktāni vacanāni samarpayan॥
‘मैं इक्ष्वाकुकुलभूषण विदितात्मा भगवान् श्रीराम के सुन्दर, धर्मानुकूल वचनों को सुनाता हुआ यहीं बैठा रहूँगा
English translation coming soon.
śrāvayiṣyāmi sarvāṇi madhurāṁ prabruvan giram।
śraddhāsyati yathā sītā tathā sarvaṁ samādadhe॥
‘मीठी वाणी बोलकर श्रीराम के सारे संदेशों को इस प्रकार सुनाऊँगा, जिससे सीता का उन वचनों पर विश्वास हो। जिस तरह उनके मन का संदेह दूर हो, उसी तरह मैं सब बातों का समाधान करूँगा’
English translation coming soon.
iti sa bahuvidhaṁ mahāprabhāvo jagatipateḥ pramadāmavekṣamāṇaḥ।
madhuramavitathaṁ jagāda vākyaṁ drumaviṭapāntaramāsthito hanūmān॥
इस प्रकार भाँति-भाँति से विचार करके अशोक-वृक्ष की शाखाओं में छिपकर बैठे हुए महाप्रभावशाली हनुमान्जी पृथ्वीपति श्रीरामचन्द्रजी की भार्या की ओर देखते हुए मधुर एवं यथार्थ बात कहने लगे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे त्रिंशः सर्गः॥ ३० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३० ॥