त्रिजटाका स्वप्न, राक्षसोंके विनाश और श्रीरघुनाथजीकी विजयकी शुभ सूचना
ityuktāḥ sītayā ghoraṁ rākṣasyaḥ krodhamūrcchitāḥ।
kāścijjagmustadākhyātuṁ rāvaṇasya durātmanaḥ॥
सीता ने जब ऐसी भयंकर बात कही, तब वे राक्षसियाँ क्रोध से अचेत-सी हो गयीं और उनमें से कुछ उस दुरात्मा रावण से वह संवाद कहने के लिये चल दीं
English translation coming soon.
tataḥ sītāmupāgamya rākṣasyo bhīmadarśanāḥ।
punaḥ paruṣamekārthamanarthārthamathābruvan॥
तत्पश्चात् भयंकर दिखायी देनेवाली वे राक्षसियाँ सीता के पास आकर पुनः एक ही प्रयोजन से सम्बन्ध रखनेवाली कठोर बातें, जो उनके लिये ही अनर्थकारिणी थीं, कहने लगीं—
English translation coming soon.
adyedānīṁ tavānārye sīte pāpaviniścaye।
rākṣasyo bhakṣayiṣyanti māṁsametad yathāsukham॥
‘पापपूर्ण विचार रखनेवाली अनार्ये सीते! आज इसी समय ये सब राक्षसियाँ मौज के साथ तेरा यह मांस खायेंगी’
English translation coming soon.
sītāṁ tābhiranāryābhirdṛṣṭvā saṁtarjitāṁ tadā।
rākṣasī trijaṭā vṛddhā prabuddhā vākyamabravīt॥
उन दुष्ट निशाचरियों के द्वारा सीता को इस प्रकार डरायी जाती देख बूढ़ी राक्षसी त्रिजटा, जो तत्काल सोकर उठी थी, उन सब से कहने लगी—
English translation coming soon.
ātmānaṁ khādatānāryā na sītāṁ bhakṣayiṣyatha।
janakasya sutāmiṣṭāṁ snuṣāṁ daśarathasya ca॥
‘नीच निशाचरियो! तुमलोग अपने-आप को ही खा जाओ। राजा जनक की प्यारी बेटी तथा महाराज दशरथ की प्रिय पुत्रवधू सीताजी को नहीं खा सकोगी
English translation coming soon.
svapno hyadya mayā dṛṣṭo dāruṇo romaharṣaṇaḥ।
rākṣasānāmabhāvāya bharturasyā bhavāya ca॥
‘आज मैंने बड़ा भयंकर और रोमाञ्चकारी स्वप्न देखा है, जो राक्षसों के विनाश और सीतापति के अभ्युदय की सूचना देनेवाला है’
English translation coming soon.
evamuktāstrijaṭayā rākṣasyaḥ krodhamūrcchitāḥ।
sarvā evābruvan bhītāstrijaṭāṁ tāmidaṁ vacaḥ॥
त्रिजटा के ऐसा कहने पर वे सब राक्षसियाँ, जो पहले क्रोध से मूर्च्छित हो रही थीं, भयभीत हो उठीं और त्रिजटा से इस प्रकार बोलीं—
English translation coming soon.
kathayasva tvayā dṛṣṭaḥ svapno'yaṁ kīdṛśo niśi।
tāsāṁ śrutvā tu vacanaṁ rākṣasīnāṁ mukhodgatam॥
uvāca vacanaṁ kāle trijaṭā svapnasaṁśritam।
‘अरी! बताओ तो सही, तुमने आज रात में यह कैसा स्वप्न देखा है?’ उन राक्षसियों के मुख से निकली हुई यह बात सुनकर त्रिजटा ने उस समय वह स्वप्न-सम्बन्धी बात इस प्रकार कही—
English translation coming soon.
gajadantamayyīṁ divyāṁ śibikāmantarikṣagām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yuktāṁ vājisahasreṇa svayamāsthāya rāghavaḥ।
śuklamālyāmbaradharo lakṣmaṇena samāgataḥ॥
‘आज स्वप्न में मैंने देखा है कि आकाश में चलनेवाली एक दिव्य शिबिका है। वह हाथीदाँत की बनी हुई है। उसमें एक हजार घोड़े जुते हुए हैं और श्वेत पुष्पों की माला तथा श्वेत वस्त्र धारण किये स्वयं श्रीरघुनाथजी लक्ष्मण के साथ उस शिबिका पर चढ़कर यहाँ पधारे हैं
English translation coming soon.
svapne cādya mayā dṛṣṭā sītā śuklāmbarāvṛtā।
sāgareṇa parikṣiptaṁ śvetaparvatamāsthitā॥
rāmeṇa saṁgatā sītā bhāskareṇa prabhā yathā।
‘आज स्वप्न में मैंने यह भी देखा है कि सीता श्वेत वस्त्र धारण किये श्वेत पर्वत के शिखर पर बैठी हैं और वह पर्वत समुद्र से घिरा हुआ है, वहाँ जैसे सूर्यदेव से उनकी प्रभा मिलती है, उसी प्रकार सीता श्रीरामचन्द्रजी से मिली हैं
English translation coming soon.
rāghavaśca punardṛṣṭaścaturdantaṁ mahāgajam॥
ārūḍhaḥ śailasaṁkāśaṁ cakāsa sahalakṣmaṇaḥ।
‘मैंने श्रीरघुनाथजी को फिर देखा, वे चार दाँतवाले विशाल गजराज पर, जो पर्वत के समान ऊँचा था, लक्ष्मण के साथ बैठे हुए बड़ी शोभा पा रहे थे
English translation coming soon.
tatastu sūryasaṁkāśau dīpyamānau svatejasā॥
śuklamālyāmbaradharau jānakīṁ paryupasthitau।
‘तदनन्तर अपने तेज से सूर्य के समान प्रकाशित होते तथा श्वेत माला और श्वेत वस्त्र धारण किये वे दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण जानकीजी के पास आये
English translation coming soon.
tatastasya nagasyāgre hyākāśasthasya dantinaḥ॥
bhartrā parigṛhītasya jānakī skandhamāśritā।
‘फिर उस पर्वत-शिखर पर आकाश में ही खड़े हुए और पतिद्वारा पकड़े गये उस हाथी के कंधे पर जानकीजी भी आ पहुँचीं
English translation coming soon.
bharturaṅkāt samutpatya tataḥ kamalalocanā॥
candrasūryau mayā dṛṣṭā pāṇibhyāṁ parimārjatī।
‘इसके बाद कमलनयनी सीता अपने पति के अङ्क से ऊपर को उछलकर चन्द्रमा और सूर्य के पास पहुँच गयीं। वहाँ मैंने देखा, वे अपने दोनों हाथों से चन्द्रमा और सूर्य को पोंछ रही हैं—उनपर हाथ फेर रही हैं
English translation coming soon.
tatastābhyāṁ kumārābhyāmāsthitaḥ sa gajottamaḥ।
sītayā ca viśālākṣyā laṅkayā upari sthitaḥ॥
‘तत्पश्चात् जिसपर वे दोनों राजकुमार और विशाललोचना सीताजी विराजमान थीं, वह महान् गजराज लङ्का के ऊपर आकर खड़ा हो गया
English translation coming soon.
pāṇḍurarṣabhayuktena rathenāṣṭayujā svayam।
ihopayātaḥ kākutsthaḥ sītayā saha bhāryayā॥
śuklamālyāmbaradharo lakṣmaṇena sahāgataḥ।
‘फिर मैंने देखा कि आठ सफेद बैलों से जुते हुए एक रथ पर आरूढ़ हो ककुत्स्थकुलभूषण श्रीरामचन्द्रजी श्वेत पुष्पों की माला और वस्त्र धारण किये अपनी धर्मपत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ यहाँ पधारे हैं
English translation coming soon.
tato'nyatra mayā dṛṣṭo rāmaḥ satyaparākramaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
lakṣmaṇena saha bhrātā sītayā saha vīryavān।
āruhya puṣpakaṁ divyaṁ vimānaṁ sūryasaṁnibham॥
uttarāṁ diśamālocya prasthitaḥ puruṣottamaḥ।
‘इसके बाद दूसरी जगह मैंने देखा, सत्यपराक्रमी और बल-विक्रमशाली पुरुषोत्तम भगवान् श्रीराम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ सूर्यतुल्य तेजस्वी दिव्य पुष्पक विमान पर आरूढ़ हो उत्तर दिशा को लक्ष्य करके यहाँ से प्रस्थित हुए हैं
English translation coming soon.
evaṁ svapne mayā dṛṣṭo rāmo viṣṇuparākramaḥ॥
lakṣmaṇena saha bhrātā sītayā saha bhāryayā।
‘इस प्रकार मैंने स्वप्न में भगवान् विष्णु के समान पराक्रमी श्रीराम का उनकी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ दर्शन किया
English translation coming soon.
na hi rāmo mahātejāḥ śakyo jetuṁ surāsuraiḥ॥
rākṣasairvāpi cānyairvā svargaḥ pāpajanairiva।
‘श्रीरामचन्द्रजी महातेजस्वी हैं। उन्हें देवता, असुर, राक्षस तथा दूसरे लोग भी कदापि जीत नहीं सकते। ठीक उसी तरह, जैसे पापी मनुष्य स्वर्गलोक पर विजय नहीं पा सकते
English translation coming soon.
rāvaṇaśca mayā dṛṣṭo muṇḍastailasamukṣitaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
raktavāsāḥ pibanmattaḥ karavīrakṛtasrajaḥ।
vimānāt puṣpakādadya rāvaṇaḥ patitaḥ kṣitau॥
‘मैंने रावण को भी सपने में देखा था। वह मूड़ मुड़ाये तेल से नहाकर लाल कपड़े पहने हुए था। मदिरा पीकर मतवाला हो रहा था तथा करवीर के फूलों की माला पहने हुए था। इसी वेशभूषा में आज रावण पुष्पक विमान से पृथ्वी पर गिर पड़ा था
English translation coming soon.
kṛṣyamāṇaḥ striyā muṇḍo dṛṣṭaḥ kṛṣṇāmbaraḥ punaḥ।
rathena kharayuktena raktamālyānulepanaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pibaṁstailaṁ hasannṛtyan bhrāntacittākulendriyaḥ।
gardabhena yayau śīghraṁ dakṣiṇāṁ diśamāsthitaḥ॥
‘एक स्त्री उस मुण्डित-मस्तक रावण को कहीं खींचे लिये जा रही थी। उस समय मैंने फिर देखा, रावण ने काले कपड़े पहन रखे हैं। वह गधे जुते हुए रथ से यात्रा कर रहा था। लाल फूलों की माला और लाल चन्दन से विभूषित था। तेल पीता, हँसता और नाचता था। पागलों की तरह उसका चित्त भ्रान्त और इन्द्रियाँ व्याकुल थीं। वह गधे पर सवार हो शीघ्रतापूर्वक दक्षिण-दिशा की ओर जा रहा था
English translation coming soon.
punareva mayā dṛṣṭo rāvaṇo rākṣaseśvaraḥ।
patito'vākśirā bhūmau gardabhād bhayamohitaḥ॥
‘तदनन्तर मैंने फिर देखा राक्षसराज रावण गधे से नीचे भूमि पर गिर पड़ा है। उसका सिर नीचे की ओर है (और पैर ऊपर की ओर) तथा वह भय से मोहित हो रहा है
English translation coming soon.
sahasotthāya sambhrānto bhayārto madavihvalaḥ।
unmattarūpo digvāsā durvākyaṁ pralapan bahu॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
durgandhaṁ duḥsahaṁ ghoraṁ timiraṁ narakopamam।
malapaṅkaṁ praviśyāśu magnastatra sa rāvaṇaḥ॥
‘फिर वह भयातुर हो घबराकर सहसा उठा और मद से विह्वल हो पागल के समान नंग-धड़ंग वेष में बहुत-से दुर्वचन (गाली आदि) बकता हुआ आगे बढ़ गया। सामने ही दुर्गन्धयुक्त दुःसह घोर अन्धकारपूर्ण और नरकतुल्य मल का पङ्क था, रावण उसीमें घुसा और वहीं डूब गया
English translation coming soon.
prasthito dakṣiṇāmāśāṁ praviṣṭo'kardamaṁ hṛdam।
kaṇṭhe baddhvā daśagrīvaṁ pramadā raktavāsinī॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kālī kardamaliptāṅgī diśaṁ yāmyāṁ prakarṣati।
evaṁ tatra mayā dṛṣṭaḥ kumbhakarṇo mahābalaḥ॥
‘तदनन्तर फिर देखा, रावण दक्षिण की ओर जा रहा है। उसने एक ऐसे तालाब में प्रवेश किया है, जिसमें कीचड़ का नाम नहीं है। वहाँ एक काले रंग की स्त्री है, जिसके अंगों में कीचड़ लिपटी हुई है। वह युवती लाल वस्त्र पहने हुए है और रावण का गला बाँधकर उसे दक्षिण-दिशा की ओर खींच रही है। वहाँ महाबली कुम्भकर्ण को भी मैंने इसी अवस्था में देखा है
English translation coming soon.
rāvaṇasya sutāḥ sarve muṇḍāstailasamukṣitāḥ।
varāheṇa daśagrīvaḥ śiśumāreṇa cendrajit॥
uṣṭreṇa kumbhakarṇaśca prayāto dakṣiṇāṁ diśam।
‘रावण के सभी पुत्र भी मूड़ मुड़ाये और तेल में नहाये दिखायी दिये हैं। यह भी देखने में आया कि रावण सूअर पर, इन्द्रजित् सूँस पर और कुम्भकर्ण ऊँट पर सवार हो दक्षिण-दिशा को गये हैं
English translation coming soon.
ekastatra mayā dṛṣṭaḥ śvetacchatro vibhīṣaṇaḥ॥
śuklamālyāmbaradharaḥ śuklagandhānulepanaḥ।
‘राक्षसों में एकमात्र विभीषण ही ऐसे हैं, जिन्हें मैंने वहाँ श्वेत छत्र लगाये, सफेद माला पहने, श्वेत वस्त्र धारण किये तथा श्वेत चन्दन और अंगराग लगाये देखा है
English translation coming soon.
śaṅkhadundubhinirghoṣairnṛttagītairalaṁkṛtaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
āruhya śailasaṁkāśaṁ meghastanitaniḥsvanam।
caturdantaṁ gajaṁ divyamāste tatra vibhīṣaṇaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
caturbhiḥ sacivaiḥ sārdhaṁ vaihāyasamupasthitaḥ॥
‘उनके पास शङ्खध्वनि हो रही थी, नगाड़े बजाये जा रहे थे। इनके गम्भीर घोष के साथ ही नृत्य और गीत भी हो रहे थे, जो विभीषण की शोभा बढ़ा रहे थे। विभीषण वहाँ अपने चार मन्त्रियों के साथ पर्वत के समान विशालकाय मेघ के समान गम्भीर शब्द करनेवाले तथा चार दाँतोंवाले दिव्य गजराज पर आरूढ़ हो आकाश में खड़े थे
English translation coming soon.
samājaśca mahān vṛtto gītavāditraniḥsvanaḥ।
pibatāṁ raktamālyānāṁ rakṣasāṁ raktavāsasām॥
‘यह भी देखने में आया कि तेल पीनेवाले तथा लाल माला और लाल वस्त्र धारण करनेवाले राक्षसों का वहाँ बहुत बड़ा समाज जुटा हुआ है एवं गीतों और वाद्यों की मधुर ध्वनि हो रही है
English translation coming soon.
laṅkā ceyaṁ purī ramyā savājirathakuñjarā।
sāgare patitā dṛṣṭā bhagnagopuratoraṇā॥
‘यह रमणीय लङ्कापुरी घोड़े, रथ और हाथियोंसहित समुद्र में गिरी हुई देखी गयी है। इसके बाहरी और भीतरी दरवाजे टूट गये हैं
English translation coming soon.
laṅkā dṛṣṭā mayā svapne rāvaṇenābhirakṣitā।
dagdhā rāmasya dūtena vānareṇa tarasvinā॥
‘मैंने स्वप्न में देखा है कि रावणद्वारा सुरक्षित लङ्कापुरी को श्रीरामचन्द्रजी का दूत बनकर आये हुए एक वेगशाली वानर ने जलाकर भस्म कर दिया है
English translation coming soon.
pītvā tailaṁ pramattāśca prahasantyo mahāsvanāḥ।
laṅkāyāṁ bhasmarūkṣāyāṁ sarvā rākṣasayoṣitaḥ॥
‘राख से रूखी हुई लङ्का में सारी राक्षसरमणियाँ तेल पीकर मतवाली हो बड़े जोर-जोर से ठहाका मारकर हँसती हैं
English translation coming soon.
kumbhakarṇādayaśceme sarve rākṣasapuṁgavāḥ।
raktaṁ nivasanaṁ gṛhya praviṣṭā gomayahradam॥
‘कुम्भकर्ण आदि ये समस्त राक्षसशिरोमणि वीर लाल कपड़े पहनकर गोबर के कुण्ड में घुस गये हैं
English translation coming soon.
apagacchata paśyadhvaṁ sītāmāpnoti rāghavaḥ।
ghātayet paramāmarṣī yuṣmān sārdhaṁ hi rākṣasaiḥ॥
‘अतः अब तुमलोग हट जाओ और देखो कि किस तरह श्रीरघुनाथजी सीता को प्राप्त कर रहे हैं। वे बड़े अमर्षशील हैं, राक्षसों के साथ तुम सब को भी मरवा डालेंगे
English translation coming soon.
priyāṁ bahumatāṁ bhāryāṁ vanavāsamanuvratām।
bhartsitāṁ tarjitāṁ vāpi nānumaṁsyati rāghavaḥ॥
‘जिन्होंने वनवास में भी उनका साथ दिया है, उन अपनी पतिव्रता भार्या और परमादरणीया प्रियतमा सीता का इस तरह धमकाया और डराया जाना श्रीरघुनाथजी कदापि सहन नहीं करेंगे
English translation coming soon.
tadalaṁ krūravākyaiśca sāntvamevābhidhīyatām।
abhiyācāma vaidehīmetaddhi mama rocate॥
‘अतः अब इस तरह कठोर बातें सुनाना छोड़ो; क्योंकि इनसे कोई लाभ नहीं होगा। अब तो मधुर वचन का ही प्रयोग करो। मुझे तो यही अच्छा लगता है कि हमलोग विदेहनन्दिनी सीता से कृपा और क्षमा की याचना करें
English translation coming soon.
yasyā hyevaṁvidhaḥ svapno duḥkhitāyāḥ pradṛśyate।
sā duḥkhairbahubhirmuktā priyaṁ prāpnotyanuttamam॥
‘जिस दुःखिनी नारी के विषय में ऐसा स्वप्न देखा जाता है, वह बहुसंख्यक दुःखों से छुटकारा पाकर परम उत्तम प्रिय वस्तु प्राप्त कर लेती है
English translation coming soon.
bhartsitāmapi yācadhvaṁ rākṣasyaḥ kiṁ vivakṣayā।
rāghavāddhi bhayaṁ ghoraṁ rākṣasānāmupasthitam॥
‘राक्षसियो! मैं जानती हूँ, तुम्हें कुछ और कहने या बोलने की इच्छा है; किंतु इससे क्या होगा? यद्यपि तुमने सीता को बहुत धमकाया है तो भी इनकी शरण में आकर इनसे अभय की याचना करो; क्योंकि श्रीरघुनाथजी की ओर से राक्षसों के लिये घोर भय उपस्थित हुआ है
English translation coming soon.
praṇipātaprasannā hi maithilī janakātmajā।
alameṣā paritrātuṁ rākṣasyo mahato bhayāt॥
‘राक्षसियो! जनकनन्दिनी मिथिलेशकुमारी सीता केवल प्रणाम करने से ही प्रसन्न हो जायँगी। ये ही उस महान् भय से तुम्हारी रक्षा करने में समर्थ हैं
English translation coming soon.
api cāsyā viśālākṣyā na kiṁcidupalakṣaye।
virūpamapi cāṅgeṣu susūkṣmamapi lakṣaṇam॥
‘इन विशाललोचना सीता के अंगों में मुझे कोई सूक्ष्म-से-सूक्ष्म भी विपरीत लक्षण नहीं दिखायी देता (जिससे समझा जाय कि ये सदा कष्ट में ही रहेंगी)
English translation coming soon.
chāyāvaiguṇyamātraṁ tu śaṅke duḥkhamupasthitam।
aduḥkhārhāmimāṁ devīṁ vaihāyasamupasthitām॥
‘मैं तो समझती हूँ कि इन्हें जो वर्तमान दुःख प्राप्त हुआ है, वह ग्रहण के समय चन्द्रमा पर पड़ी हुई छाया के समान थोड़ी ही देर का है; क्योंकि ये देवी सीता मुझे स्वप्न में विमान पर बैठी दिखायी दी हैं, अतः ये दुःख भोगने के योग्य कदापि नहीं हैं
English translation coming soon.
arthasiddhiṁ tu vaidehyāḥ paśyāmyahamupasthitām।
rākṣasendravināśaṁ ca vijayaṁ rāghavasya ca॥
‘मुझे तो अब जानकीजी के अभीष्ट मनोरथ की सिद्धि उपस्थित दिखायी देती है। राक्षसराज रावण के विनाश और रघुनाथजी की विजय में अब अधिक विलम्ब नहीं है
English translation coming soon.
nimittabhūtametat tu śrotumasyā mahat priyam।
dṛśyate ca sphuraccakṣuḥ padmapatramivāyatam॥
‘कमलदल के समान इनका विशाल बायाँ नेत्र फड़कता दिखायी देता है। यह इस बात का सूचक है कि इन्हें शीघ्र ही अत्यन्त प्रिय संवाद सुनने को मिलेगा
English translation coming soon.
īṣaddhi hṛṣito vāsyā dakṣiṇāyā hyadakṣiṇaḥ।
akasmādeva vaidehyā bāhurekaḥ prakampate॥
‘इन उदारहृदया विदेहराजकुमारी की एक बायीं बाँह कुछ रोमाञ्चित होकर सहसा काँपने लगी है (यह भी शुभ का ही सूचक है)
English translation coming soon.
kareṇuhastapratimaḥ savyaścoruranuttamaḥ।
vepan kathayatīvāsyā rāghavaṁ purataḥ sthitam॥
‘हाथी की सूँड़ के समान जो इनकी परम उत्तम बायीं जाँघ है, वह भी कम्पित होकर मानो यह सूचित कर रही है कि अब श्रीरघुनाथजी शीघ्र ही तुम्हारे सामने उपस्थित होंगे
English translation coming soon.
pakṣī ca śākhānilayaṁ praviṣṭaḥ punaḥ punaścottamasāntvavādī।
susvāgatāṁ vācamudīrayāṇaḥ punaḥ punaścodayatīva hṛṣṭaḥ॥
‘देखो, सामने यह पक्षी शाखा के ऊपर अपने घोंसले में बैठकर बारम्बार उत्तम सान्त्वनापूर्ण मीठी बोली बोल रहा है। इसकी वाणी से ‘सुस्वागतम्’ की ध्वनि निकल रही है और इसके द्वारा यह हर्ष में भरकर मानो पुनः-पुनः मंगलप्राप्ति की सूचना दे रहा है अथवा आनेवाले प्रियतम की अगवानी के लिये प्रेरित कर रहा है’
English translation coming soon.
tataḥ sā hrīmatī bālā bharturvijayaharṣitā।
avocad yadi tat tathyaṁ bhaveyaṁ śaraṇaṁ hi vaḥ॥
इस प्रकार पतिदेव की विजय के संवाद से हर्ष में भरी हुई लजीली सीता उन सब से बोलीं—‘यदि तुम्हारी बात ठीक हुई तो मैं अवश्य ही तुम सब की रक्षा करूँगी’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे सप्तविंशः सर्गः॥ २७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें सत्ताईसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ २७ ॥