सीताका करुण-विलाप तथा अपने प्राणोंको त्याग देनेका निश्चय करना
prasaktāśrumukhī tvevaṁ bruvatī janakātmajā।
adhogatamukhī bālā vilaptumupacakrame॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
unmatteva pramatteva bhrāntacitteva śocatī।
upāvṛttā kiśorīva viceṣṭantī mahītale॥
जनकनन्दिनी सीता के मुख पर आँसुओं की धारा बह रही थी। उन्होंने अपना मुख नीचे की ओर झुका लिया था। वे उपर्युक्त बातें कहती हुई ऐसी जान पड़ती थीं मानो उन्मत्त हो गयी हों—उनपर भूत सवार हो गया हो अथवा पित्त बढ़ जाने से पागलों का-सा प्रलाप कर रही हों अथवा दिग्भ्रम आदि के कारण, उनका चित्त भ्रान्त हो गया हो। वे शोकमग्न हो धरती पर लोटती हुई बछेड़ी के समान पड़ी-पड़ी छटपटा रही थीं। उसी अवस्था में सरलहृदया सीता ने इस प्रकार विलाप करना आरम्भ किया—
English translation coming soon.
rāghavasya pramattasya rakṣasā kāmarūpiṇā।
rāvaṇena pramathyāhamānītā krośatī balāt॥
‘हाय! इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले राक्षस मारीच के द्वारा जब रघुनाथजी दूर हटा दिये गये और मेरी ओर से असावधान हो गये, उस अवस्था में रावण मुझ रोती, चिल्लाती हुई अबला को बलपूर्वक उठाकर यहाँ ले आया
English translation coming soon.
rākṣasīvaśamāpannā bhartsyamānā ca dāruṇam।
cintayantī suduḥkhārtā nāhaṁ jīvitumutsahe॥
‘अब मैं राक्षसियों के वश में पड़ी हूँ और इनकी कठोर धमकियाँ सुनती एवं सहती हूँ। ऐसी दशा में अत्यन्त दुःख से आर्त एवं चिन्तित होकर मैं जीवित नहीं रह सकती
English translation coming soon.
nahi me jīvitenārtho naivārthairna ca bhūṣaṇaiḥ।
vasantyā rākṣasīmadhye vinā rāmaṁ mahāratham॥
‘महारथी श्रीराम के बिना राक्षसियों के बीच में रहकर मुझे न तो जीवन से कोई प्रयोजन है, न धन की आवश्यकता है और न आभूषणों से ही कोई काम है
English translation coming soon.
aśmasāramidaṁ nūnamathavāpyajarāmaram।
hṛdayaṁ mama yenedaṁ na duḥkhena viśīryate॥
‘अवश्य ही मेरा यह हृदय लोहे का बना हुआ है अथवा अजर-अमर है, जिससे इस महान् दुःख में पड़कर भी यह फटता नहीं है
English translation coming soon.
dhiṅmāmanāryāmasatīṁ yāhaṁ tena vinā kṛtā।
muhūrtamapi jīvāmi jīvitaṁ pāpajīvikā॥
‘मैं बड़ी ही अनार्य और असती हूँ, मुझे धिक्कार है, जो उनसे अलग होकर मैं एक मुहूर्त भी इस पापी जीवन को धारण किये हूँ। अब तो यह जीवन केवल दुःख देने के लिये ही है
English translation coming soon.
caraṇenāpi savyena na spṛśeyaṁ niśācaram।
rāvaṇaṁ kiṁ punarahaṁ kāmayeyaṁ vigarhitam॥
‘उस लोकनिन्दित निशाचर रावण को तो मैं बायें पैर से भी नहीं छू सकती, फिर उसे चाहने की तो बात ही क्या है?
English translation coming soon.
pratyākhyānaṁ na jānāti nātmānaṁ nātmanaḥ kulam।
yo nṛśaṁsasvabhāvena māṁ prārthayitumicchati॥
‘यह राक्षस अपने क्रूर स्वभाव के कारण न तो मेरे इनकार पर ध्यान देता है, न अपने महत्त्व को समझता है और न अपने कुल की प्रतिष्ठा का ही विचार करता है। बारम्बार मुझे प्राप्त करने की ही इच्छा करता है
English translation coming soon.
chinnā bhinnā prabhinnā vā dīptā vāgnau pradīpitā।
rāvaṇaṁ nopatiṣṭheyaṁ kiṁ pralāpena vaściram॥
‘राक्षसियो! तुम्हारे देरतक बकवाद करने से क्या लाभ? तुम मुझे छेदो, चीरो, टुकड़े-टुकड़े कर डालो, आग में सेंक दो अथवा सर्वथा जलाकर भस्म कर डालो तो भी मैं रावण के पास नहीं फटक सकती
English translation coming soon.
khyātaḥ prājñaḥ kṛtajñaśca sānukrośaśca rāghavaḥ।
sadvṛtto niranukrośaḥ śaṅke madbhāgyasaṁkṣayāt॥
‘श्रीरघुनाथजी विश्वविख्यात ज्ञानी, कृतज्ञ, सदाचारी और परम दयालु हैं तथापि मुझे संदेह हो रहा है कि कहीं वे मेरे भाग्य के नष्ट हो जाने से मेरे प्रति निर्दय तो नहीं हो गये?
English translation coming soon.
rākṣasānāṁ janasthāne sahasrāṇi caturdaśa।
ekenaiva nirastāni sa māṁ kiṁ nābhipadyate॥
‘अन्यथा जिन्होंने जनस्थान में अकेले ही चौदह हजार राक्षसों को काल के गाल में डाल दिया, वे मेरे पास क्यों नहीं आ रहे हैं?
English translation coming soon.
niruddhā rāvaṇenāhamalpavīryeṇa rakṣasā।
samarthaḥ khalu me bhartā rāvaṇaṁ hantumāhave॥
‘इस अल्प बलवाले राक्षस रावण ने मुझे कैद कर रखा है। निश्चय ही मेरे पतिदेव समरांगण में इस रावण का वध करने में समर्थ हैं
English translation coming soon.
virādho daṇḍakāraṇye yena rākṣasapuṁgavaḥ।
raṇe rāmeṇa nihataḥ sa māṁ kiṁ nābhipadyate॥
‘जिन श्रीराम ने दण्डकारण्य के भीतर राक्षसशिरोमणि विराध को युद्ध में मार डाला था, वे मेरी रक्षा करने के लिये यहाँ क्यों नहीं आ रहे हैं?
English translation coming soon.
kāmaṁ madhye samudrasya laṁkeyaṁ duṣpradharṣaṇā।
na tu rāghavabāṇānāṁ gatirodho bhaviṣyati॥
‘यह लंका समुद्र के बीच में बसी है, अतः किसी दूसरे के लिये यहाँ आक्रमण करना भले ही कठिन हो; किंतु श्रीरघुनाथजी के बाणों की गति यहाँ भी कुण्ठित नहीं हो सकती
English translation coming soon.
kiṁ nu tat kāraṇaṁ yena rāmo dṛḍhaparākramaḥ।
rakṣasāpahṛtāṁ bhāryāmiṣṭāṁ yo nābhipadyate॥
‘वह कौन-सा कारण है, जिससे बाधित होकर सुदृढ़ पराक्रमी श्रीराम राक्षसद्वारा अपहृत हुई अपनी प्राणपत्नी सीता को छुड़ाने के लिये नहीं आ रहे हैं
English translation coming soon.
ihasthāṁ māṁ na jānīte śaṅke lakṣmaṇapūrvajaḥ।
jānannapi sa tejasvī dharṣaṇāṁ marṣayiṣyati॥
‘मुझे तो संदेह होता है कि लक्ष्मणजी के ज्येष्ठ भ्राता श्रीरामचन्द्रजी को मेरे इस लंका में होने का पता ही नहीं है। मेरे यहाँ होने की बात यदि वे जानते होते तो उनके-जैसा तेजस्वी पुरुष अपनी पत्नी का यह तिरस्कार कैसे सह सकता था?
English translation coming soon.
hṛteti māṁ yo'dhigatya rāghavāya nivedayet।
gṛdhrarājo'pi sa raṇe rāvaṇena nipātitaḥ॥
‘जो श्रीरघुनाथजी को मेरे हरे जाने की सूचना दे सकते थे, उन गृध्रराज जटायु को भी रावण ने युद्ध में मार गिराया था
English translation coming soon.
kṛtaṁ karma mahat tena māṁ tathābhyavapadyatā।
tiṣṭhatā rāvaṇavadhe vṛddhenāpi jaṭāyuṣā॥
‘जटायु यद्यपि बूढ़े थे तो भी मुझपर अनुग्रह करके रावण का वध करने के लिये उद्यत हो उन्होंने बहुत बड़ा पुरुषार्थ किया था
English translation coming soon.
yadi māmiha jānīyād vartamānāṁ hi rāghavaḥ।
adya bāṇairabhikruddhaḥ kuryāllokamarākṣasam॥
‘यदि श्रीरघुनाथजी को मेरे यहाँ रहने का पता लग जाता तो वे आज ही कुपित होकर सारे संसार को राक्षसों से शून्य कर डालते
English translation coming soon.
nirdahecca purīṁ laṁkāṁ nirdahecca mahodadhim।
rāvaṇasya ca nīcasya kīrtiṁ nāma ca nāśayet॥
‘लंकापुरी को भी जला देते, महासागर को भी भस्म कर डालते तथा इस नीच निशाचर रावण के नाम और यश का भी नाश कर देते
English translation coming soon.
tato nihatanāthānāṁ rākṣasīnāṁ gṛhe gṛhe।
yathāhamevaṁ rudatī tathā bhūyo na saṁśayaḥ॥
‘फिर तो निःसंदेह अपने पतियों का संहार हो जाने से घर-घर में राक्षसियों का इसी प्रकार क्रन्दन होता, जैसे आज मैं रो रही हूँ
English translation coming soon.
anviṣya rakṣasāṁ laṁkāṁ kuryād rāmaḥ salakṣmaṇaḥ।
nahi tābhyāṁ ripurdṛṣṭo muhūrtamapi jīvati॥
‘श्रीराम और लक्ष्मण लंका का पता लगाकर निश्चय ही राक्षसों का संहार करेंगे। जिस शत्रु को उन दोनों भाइयों ने एक बार देख लिया, वह दो घड़ी भी जीवित नहीं रह सकता
English translation coming soon.
citādhūmākulapathā gṛdhramaṇḍalamaṇḍitā।
acireṇaiva kālena śmaśānasadṛśī bhavet॥
‘अब थोड़े ही समय में यह लंकापुरी श्मशान-भूमि के समान हो जायगी। यहाँ की सड़कों पर चिता का धुआँ फैल रहा होगा और गीधों की जमातें इस भूमि की शोभा बढ़ाती होंगी
English translation coming soon.
acireṇaiva kālena prāpsyāmyenaṁ manoratham।
duṣprasthāno'yamābhāti sarveṣāṁ vo viparyayaḥ॥
‘वह समय शीघ्र आनेवाला है जब कि मेरा यह मनोरथ पूर्ण होगा। तुम सब लोगों का यह दुराचार तुम्हारे लिये शीघ्र ही विपरीत परिणाम उपस्थित करेगा, ऐसा स्पष्ट जान पड़ता है
English translation coming soon.
yādṛśāni tu dṛśyante laṁkāyāmaśubhāni tu।
acireṇaiva kālena bhaviṣyati hataprabhā॥
‘लंका में जैसे-जैसे अशुभ लक्षण दिखायी दे रहे हैं, उनसे जान पड़ता है कि अब शीघ्र ही इसकी चमक-दमक नष्ट हो जायगी
English translation coming soon.
nūnaṁ laṁkā hate pāpe rāvaṇe rākṣasādhipe।
śoṣameṣyati durdharṣā pramadā vidhavā yathā॥
‘पापाचारी राक्षसराज रावण के मारे जाने पर यह दुर्धर्ष लंकापुरी भी निश्चय ही विधवा युवती की भाँति सूख जायगी, नष्ट हो जायगी
English translation coming soon.
puṇyotsavasamṛddhā ca naṣṭabhartrī sarākṣasā।
bhaviṣyati purī laṁkā naṣṭabhartrī yathāṁganā॥
‘आज जिस लंका में पुण्यमय उत्सव होते हैं, वह राक्षसों के सहित अपने स्वामी के नष्ट हो जाने पर विधवा स्त्री के समान श्रीहीन हो जायगी
English translation coming soon.
nūnaṁ rākṣasakanyānāṁ rudatīnāṁ gṛhe gṛhe।
śroṣyāmi nacirādeva duḥkhārtānāmiha dhvanim॥
‘निश्चय ही मैं बहुत शीघ्र लंका के घर-घर में दुःख से आतुर होकर रोती हुई राक्षसकन्याओं की क्रन्दन-ध्वनि सुनूँगी
English translation coming soon.
sāndhakārā hatadyotā hatarākṣasapuṁgavā।
bhaviṣyati purī laṁkā nirdagdhā rāmasāyakaiḥ॥
‘श्रीरामचन्द्रजी के सायकों से दग्ध हो जाने के कारण लंकापुरी की प्रभा नष्ट हो जायगी। इसमें अन्धकार छा जायगा और यहाँ के सभी प्रमुख राक्षस काल के गाल में चले जायँगे
English translation coming soon.
yadi nāma sa śūro māṁ rāmo raktāntalocanaḥ।
jānīyād vartamānāṁ yāṁ rākṣasasya niveśane॥
‘यह सब तभी सम्भव होगा, जब कि लाल नेत्रप्रान्तवाले शूरवीर भगवान् श्रीराम को यह पता लग जाय कि मैं राक्षस के अन्तःपुर में बंदी बनाकर रखी गयी हूँ
English translation coming soon.
anena tu nṛśaṁsena rāvaṇenādhamena me।
samayo yastu nirdiṣṭastasya kālo'yamāgataḥ॥
‘इस नीच और नृशंस रावण ने मेरे लिये जो समय नियत किया है, उसकी पूर्ति भी निकट भविष्य में ही हो जायगी
English translation coming soon.
sa ca me vihito mṛtyurasmin duṣṭena vartate।
akāryaṁ ye na jānanti nairṛtāḥ pāpakāriṇaḥ॥
‘उसी समय दुष्ट रावण ने मेरे वध का निश्चय किया है। ये पापाचारी राक्षस इतना भी नहीं जानते हैं कि क्या करना चाहिये और क्या नहीं
English translation coming soon.
adharmāt tu mahotpāto bhaviṣyati hi sāmpratam।
naite dharmaṁ vijānanti rākṣasāḥ piśitāśanāḥ॥
‘इस समय अधर्म से ही महान् उत्पात होनेवाला है। ये मांसभक्षी राक्षस धर्म को बिलकुल नहीं जानते हैं
English translation coming soon.
dhruvaṁ māṁ prātarāśārthaṁ rākṣasaḥ kalpayiṣyati।
sāhaṁ kathaṁ kariṣyāmi taṁ vinā priyadarśanam॥
‘वह राक्षस अवश्य ही अपने कलेवे के लिये मेरे शरीर के टुकड़े-टुकड़े करा डालेगा। उस समय अपने प्रियदर्शन पति के बिना मैं असहाय अबला क्या करूँगी?
English translation coming soon.
rāmaṁ raktāntanayanamapaśyantī suduḥkhitā।
kṣipraṁ vaivasvataṁ devaṁ paśyeyaṁ patinā vinā॥
‘जिनके नेत्रप्रान्त अरुण वर्ण के हैं, उन श्रीरामचन्द्रजी का दर्शन न पाकर अत्यन्त दुःख में पड़ी हुई मुझ असहाय अबला को पति का चरणस्पर्श किये बिना ही शीघ्र यमदेवता का दर्शन करना पड़ेगा
English translation coming soon.
nājānājjīvatīṁ rāmaḥ sa māṁ bharatapūrvajaḥ।
jānantau tu na kuryātāṁ norvyāṁ hi parimārgaṇam॥
‘भरत के बड़े भाई भगवान् श्रीराम यह नहीं जानते हैं कि मैं जीवित हूँ। यदि उन्हें इस बात का पता होता तो ऐसा सम्भव नहीं था कि वे पृथ्वी पर मेरी खोज नहीं करते
English translation coming soon.
nūnaṁ mamaiva śokena sa vīro lakṣmaṇāgrajaḥ।
devalokamito yātastyaktvā dehaṁ mahītale॥
‘मुझे तो यह निश्चित जान पड़ता है कि मेरे ही शोक से लक्ष्मण के बड़े भाई वीरवर श्रीराम भूतल पर अपने शरीर का त्याग करके यहाँ से देवलोक को चले गये हैं
English translation coming soon.
dhanyā devāḥ sagandharvāḥ siddhāśca paramarṣayaḥ।
mama paśyanti ye vīraṁ rāmaṁ rājīvalocanam॥
‘वे देवता, गन्धर्व, सिद्ध और महर्षिगण धन्य हैं, जो मेरे पतिदेव वीर-शिरोमणि कमलनयन श्रीराम का दर्शन पा रहे हैं
English translation coming soon.
athavā nahi tasyārtho dharmakāmasya dhīmataḥ।
mayā rāmasya rājarṣerbhāryayā paramātmanaḥ॥
‘अथवा केवल धर्म की कामना रखनेवाले परमात्मस्वरूप बुद्धिमान् राजर्षि श्रीराम को भार्या से कोई प्रयोजन नहीं है (इसलिये वे मेरी सुध नहीं ले रहे हैं)
English translation coming soon.
dṛśyamāne bhavet prītiḥ sauhṛdaṁ nāstyadṛśyataḥ।
nāśayanti kṛtaghnāstu na rāmo nāśayiṣyati॥
‘जो स्वजन अपनी दृष्टि के सामने होते हैं, उन्हींपर प्रीति बनी रहती है। जो आँख से ओझल होते हैं, उनपर लोगों का स्नेह नहीं रहता है (शायद इसीलिये श्रीरघुनाथजी मुझे भूल गये हैं, परंतु यह भी सम्भव नहीं है; क्योंकि) कृतघ्न मनुष्य ही पीठ-पीछे प्रेम को ठुकरा देते हैं। भगवान् श्रीराम ऐसा नहीं करेंगे
English translation coming soon.
kiṁ vā mayyaguṇāḥ kecit kiṁ vā bhāgyakṣayo hi me।
yā hi sītā varārheṇa hīnā rāmeṇa bhāminī॥
‘अथवा मुझमें कोई दुर्गुण हैं या मेरा भाग्य ही फूट गया है, जिससे इस समय मैं मानिनी सीता अपने परम पूजनीय पति श्रीराम से बिछुड़ गयी हूँ
English translation coming soon.
śreyo me jīvitānmartuṁ vihīnāyā mahātmanā।
rāmādakliṣṭacāritrācchūrācchatrunibarhaṇāt॥
‘मेरे पति भगवान् श्रीराम का सदाचार अक्षुण्ण है। वे शूरवीर होने के साथ ही शत्रुओं का संहार करने में समर्थ हैं। मैं उनसे संरक्षण पाने के योग्य हूँ, परंतु उन महात्मा से बिछुड़ गयी। ऐसी दशा में जीवित रहने की अपेक्षा मर जाना ही मेरे लिये श्रेयस्कर है
English translation coming soon.
athavā nyastaśastrau tau vane mūlaphalāśanau।
bhrātarau hi naraśreṣṭhau carantau vanagocarau॥
‘अथवा वन में फल-मूल खाकर विचरनेवाले वे दोनों वनवासी बन्धु नरश्रेष्ठ श्रीराम और लक्ष्मण अब अहिंसा का व्रत लेकर अपने अस्त्र-शस्त्रों का परित्याग कर चुके हैं
English translation coming soon.
athavā rākṣasendreṇa rāvaṇena durātmanā।
chadmanā ghātitau śūrau bhrātarau rāmalakṣmaṇau॥
‘अथवा दुरात्मा राक्षसराज रावण ने उन दोनों शूरवीर बन्धु श्रीराम और लक्ष्मण को छल से मरवा डाला है
English translation coming soon.
sāhamevaṁvidhe kāle martumicchāmi sarvataḥ।
na ca me vihito mṛtyurasmin duḥkhe'tivartati॥
‘अतः ऐसे समय में मैं सब प्रकार से अपने जीवन का अन्त कर देने की इच्छा रखती हूँ; परंतु मालूम होता है इस महान् दुःख में होते हुए भी अभी मेरी मृत्यु नहीं लिखी है
English translation coming soon.
dhanyāḥ khalu mahātmāno munayaḥ satyasammatāḥ।
jitātmāno mahābhāgā yeṣāṁ na staḥ priyāpriye॥
‘सत्यस्वरूप परमात्मा को ही अपना आत्मा माननेवाले और अपने अन्तःकरण को वश में रखनेवाले वे महाभाग महात्मा महर्षिगण धन्य हैं, जिनके कोई प्रिय और अप्रिय नहीं हैं
English translation coming soon.
priyānna sambhaved duḥkhamapriyādadhikaṁ bhavet।
tābhyāṁ hi te viyujyante namasteṣāṁ mahātmanām॥
‘जिन्हें प्रिय के वियोग से दुःख नहीं होता और अप्रिय का संयोग प्राप्त होने पर उससे भी अधिक कष्ट का अनुभव नहीं होता—इस प्रकार जो प्रिय और अप्रिय दोनों से परे हैं, उन महात्माओं को मेरा नमस्कार है
English translation coming soon.
sāhaṁ tyaktā priyeṇaiva rāmeṇa viditātmanā।
prāṇāṁstyakṣyāmi pāpasya rāvaṇasya gatā vaśam॥
‘मैं अपने प्रियतम आत्मज्ञानी भगवान् श्रीराम से बिछुड़ गयी हूँ और पापी रावण के चंगुल में आ फँसी हूँ; अतः अब इन प्राणों का परित्याग कर दूँगी’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे षड्विंशः सर्गः॥ २६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें छब्बीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ २६ ॥