रावणका सीताजीको प्रलोभन
sa tāṁ parivṛtāṁ dīnāṁ nirānandāṁ tapasvinīm।
sākārairmadhurairvākyairnyadarśayata rāvaṇaḥ॥
राक्षसियों से घिरी हुई दीन और आनन्दशून्य तपस्विनी सीता को सम्बोधित करके रावण अभिप्राययुक्त मधुर वचनोंद्वारा अपने मन का भाव प्रकट करने लगा—
English translation coming soon.
māṁ dṛṣṭvā nāganāsoru gūhamānā stanodaram।
adarśanamivātmānaṁ bhayānetuṁ tvamicchasi॥
‘हाथी की सूँड़ के समान सुन्दर जाँघोंवाली सीते! मुझे देखते ही तुम अपने स्तन और उदर को इस प्रकार छिपाने लगी हो, मानो डर के मारे अपने को अदृश्य कर देना चाहती हो।
English translation coming soon.
kāmaye tvāṁ viśālākṣi bahu manyasva māṁ priye।
sarvāṁgaguṇasampanne sarvalokamanohare॥
‘किंतु विशाललोचने! मैं तो तुम्हें चाहता हूँ—तुमसे प्रेम करता हूँ। समस्त संसार का मन मोहनेवाली सर्वांगसुन्दरी प्रिये! तुम भी मुझे विशेष आदर दो—मेरी प्रार्थना स्वीकार करो
English translation coming soon.
neha kiñcinmanuṣyā vā rākṣasāḥ kāmarūpiṇaḥ।
vyapasarpatu te sīte bhayaṁ mattaḥ samutthitam॥
‘यहाँ तुम्हारे लिये कोई भय नहीं है। इस स्थान में न तो मनुष्य आ सकते हैं, न इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले दूसरे राक्षस ही, केवल मैं आ सकता हूँ। परन्तु सीते! मुझसे जो तुम्हें भय हो रहा है, वह तो दूर हो ही जाना चाहिये
English translation coming soon.
svadharmo rakṣasāṁ bhīru sarvadaiva na saṁśayaḥ।
gamanaṁ vā parastrīṇāṁ haraṇaṁ sampramathya vā॥
‘भीरु! (तुम यह न समझो कि मैंने कोई अधर्म किया है) परायी स्त्रियों के पास जाना अथवा बलात् उन्हें हर लाना यह राक्षसों का सदा ही अपना धर्म रहा है—इसमें संदेह नहीं है
English translation coming soon.
evaṁ caivamakāmāṁ tvāṁ na ca sprakṣyāmi maithili।
kāmaṁ kāmaḥ śarīre me yathākāmaṁ pravartatām॥
‘मिथिलेशनन्दिनि! ऐसी अवस्था में भी जबतक तुम मुझे न चाहोगी, तबतक मैं तुम्हारा स्पर्श नहीं करूँगा। भले ही कामदेव मेरे शरीर पर इच्छानुसार अत्याचार करे
English translation coming soon.
devi neha bhayaṁ kāryaṁ mayi viśvasihi priye।
praṇayasva ca tattvena maivaṁ bhūḥ śokalālasā॥
‘देवि! इस विषय में तुम्हें भय नहीं करना चाहिये। प्रिये! मुझपर विश्वास करो और यथार्थरूप से प्रेमदान दो। इस तरह शोक से व्याकुल न हो जाओ
English translation coming soon.
ekaveṇī adhaḥśayyā dhyānaṁ malinamambaram।
asthāne'pyupavāsaśca naitānyaupayikāni te॥
‘एक वेणी धारण करना, नीचे पृथ्वी पर सोना, चिन्तामग्न रहना, मैले वस्त्र पहनना और बिना अवसर के उपवास करना—ये सब बातें तुम्हारे योग्य नहीं हैं
English translation coming soon.
vicitrāṇi ca mālyāni candanānyagurūṇi ca।
vividhāni ca vāsāṁsi divyānyābharaṇāni ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
mahārhāṇi ca pānāni śayanānyāsanāni ca।
gītaṁ nṛtyaṁ ca vādyaṁ ca labha māṁ prāpya maithili॥
‘मिथिलेशकुमारी! मुझे पाकर तुम विचित्र पुष्पमाला, चन्दन, अगुरु, नाना प्रकार के वस्त्र, दिव्य आभूषण, बहुमूल्य पेय, शय्या, आसन, नाच, गान और वाद्य का सुख भोगो
English translation coming soon.
strīratnamasi maivaṁ bhūḥ kuru gātreṣu bhūṣaṇam।
māṁ prāpya hi kathaṁ vā syāstvamanarhā suvigrahe॥
‘तुम स्त्रियों में रत्न हो। इस तरह मलिन वेष में न रहो। अपने अंगों में आभूषण धारण करो। सुन्दरि! मुझे पाकर भी तुम भूषण आदि से असम्मानित कैसे रहोगी!
English translation coming soon.
idaṁ te cāru saṁjātaṁ yauvanaṁ hyativartate।
yadatītaṁ punarnaiti srotaḥ srotasvināmiva॥
‘यह तुम्हारा नवोदित सुन्दर यौवन बीता जा रहा है। जो बीत जाता है, वह नदियों के प्रवाह की भाँति फिर लौटकर नहीं आता
English translation coming soon.
tvāṁ kṛtvoparato manye rūpakartā sa viśvakṛt।
nahi rūpopamā hyanyā tavāsti śubhadarśane॥
‘शुभदर्शने! मैं तो ऐसा समझता हूँ कि रूप की रचना करनेवाला लोकस्रष्टा विधाता तुम्हें बनाकर फिर उस कार्य से विरत हो गया; क्योंकि तुम्हारे रूप की समता करनेवाली दूसरी कोई स्त्री नहीं है
English translation coming soon.
tvāṁ samāsādya vaidehi rūpayauvanaśālinīm।
kaḥ punarnātivarteta sākṣādapi pitāmahaḥ॥
‘विदेहनन्दिनि! रूप और यौवन से सुशोभित होनेवाली तुमको पाकर कौन ऐसा पुरुष है, जो धैर्य से विचलित न होगा। भले ही वह साक्षात् ब्रह्मा क्यों न हो
English translation coming soon.
yad yat paśyāmi te gātraṁ śītāṁśusadṛśānane।
tasmiṁstasmin pṛthuśroṇi cakṣurmama nibadhyate॥
‘चन्द्रमा के समान मुखवाली सुमध्यमे! मैं तुम्हारे जिस-जिस अंग को देखता हूँ, उसी-उसीमें मेरे नेत्र उलझ जाते हैं
English translation coming soon.
bhava maithili bhāryā me mohametaṁ visarjaya।
bahvīnāmuttamastrīṇāṁ mamāgramahiṣī bhava॥
‘मिथिलेशकुमारी! तुम मेरी भार्या बन जाओ। पातिव्रत्य के इस मोह को छोड़ो। मेरे यहाँ बहुत-सी सुन्दरी रानियाँ हैं। तुम उन सब में श्रेष्ठ पटरानी बनो
English translation coming soon.
lokebhyo yāni ratnāni sampramathyāhṛtāni me।
tāni te bhīru sarvāṇi rājyaṁ caiva dadāmi te॥
‘भीरु! मैं अनेक लोकों से उन्हें मथकर जो-जो रत्न लाया हूँ, वे सब तुम्हारे ही होंगे और यह राज्य भी मैं तुम्हींको समर्पित कर दूँगा
English translation coming soon.
vijitya pṛthivīṁ sarvāṁ nānānagaramālinīm।
janakāya pradāsyāmi tava hetorvilāsini॥
‘विलासिनि! तुम्हारी प्रसन्नता के लिये मैं विभिन्न नगरों की मालाओं से अलंकृत इस सारी पृथ्वी को जीतकर राजा जनक के हाथ में सौंप दूँगा
English translation coming soon.
neha paśyāmi loke'nyaṁ yo me pratibalo bhavet।
paśya me sumahadvīryamapratidvandvamāhave॥
‘इस संसार में मैं किसी दूसरे ऐसे पुरुष को नहीं देखता, जो मेरा सामना कर सके। तुम युद्ध में मेरा वह महान् पराक्रम देखना, जिसके सामने कोई प्रतिद्वन्द्वी टिक नहीं पाता
English translation coming soon.
asakṛt saṁyuge bhagnā mayā vimṛditadhvajāḥ।
aśaktāḥ pratyanīkeṣu sthātuṁ mama surāsurāḥ॥
‘मैंने युद्धस्थल में जिनकी ध्वजाएँ तोड़ डाली थीं, वे देवता और असुर मेरे सामने ठहरने में असमर्थ होने के कारण कई बार पीठ दिखा चुके हैं
English translation coming soon.
iccha māṁ kriyatāmadya pratikarma tavottamam।
suprabhāṇyavasajjantāṁ tavāṁge bhūṣaṇāni hi॥
‘तुम मुझे स्वीकार करो। आज तुम्हारा उत्तम शृंगार किया जाय और तुम्हारे अंगों में चमकीले आभूषण पहनाये जायँ
English translation coming soon.
sādhu paśyāmi te rūpaṁ suyuktaṁ pratikarmaṇā।
pratikarmābhisaṁyuktā dākṣiṇyena varānane॥
‘सुमुखि! आज मैं शृंगार से सुसज्जित हुए तुम्हारे सुन्दर रूप को देख रहा हूँ। तुम उदारतावश मुझपर कृपा करके शृंगार से सम्पन्न हो जाओ
English translation coming soon.
bhuṅkṣva bhogān yathākāmaṁ piba bhīru ramasva ca।
yatheṣṭaṁ ca prayaccha tvaṁ pṛthivīṁ vā dhanāni ca॥
‘भीरु! फिर इच्छानुसार भाँति-भाँति के भोग भोगो, दिव्य रस का पान करो, विहरो तथा पृथ्वी या धन का यथेष्टरूप से दान करो
English translation coming soon.
lalasva mayi visrabdhā dhṛṣṭamājñāpayasva ca।
matprasādāllalantyāśca lalatāṁ bāndhavastava॥
‘तुम मुझपर विश्वास करके भोग भोगने की इच्छा करो और निर्भय होकर मुझे अपनी सेवा के लिये आज्ञा दो। मुझपर कृपा करके इच्छानुसार भोग भोगती हुई तुम-जैसी पटरानी के भाई-बन्धु भी मनमाने भोग भोग सकते हैं
English translation coming soon.
ṛddhiṁ mamānupaśya tvaṁ śriyaṁ bhadre yaśasvini।
kiṁ kariṣyasi rāmeṇa subhage cīravāsinā॥
‘भद्रे! यशस्विनि! तुम मेरी समृद्धि और धन-सम्पत्ति की ओर तो देखो। सुभगे! चीर-वस्त्र धारण करनेवाले राम को लेकर क्या करोगी?
English translation coming soon.
nikṣiptavijayo rāmo gataśrīrvanagocaraḥ।
vratī sthaṇḍilaśāyī ca śaṁke jīvati vā na vā॥
‘राम ने विजय की आशा त्याग दी है। वे श्रीहीन होकर वन-वन में विचर रहे हैं, व्रत का पालन करते हैं और मिट्टी की वेदी पर सोते हैं। अब तो मुझे यह भी संदेह होने लगा है कि वे जीवित भी हैं या नहीं
English translation coming soon.
nahi vaidehi rāmastvāṁ draṣṭuṁ vāpyupalabhyate।
purobalākairasitairmeghairjyotsnāmivāvṛtām॥
‘विदेहनन्दिनि! जिनके आगे बगुलों की पंक्तियाँ चलती हैं, उन काले बादलों से छिपी हुई चन्द्रिका के समान तुमको अब राम पाना तो दूर रहा, देख भी नहीं सकते हैं
English translation coming soon.
na cāpi mama hastāt tvāṁ prāptumarhati rāghavaḥ।
hiraṇyakaśipuḥ kīrtimindrahastagatāmiva॥
‘जैसे हिरण्यकशिपु इन्द्र के हाथ में गयी हुई कीर्ति को न पा सका, उसी प्रकार राम भी मेरे हाथ से तुम्हें नहीं पा सकते
English translation coming soon.
cārusmite cārudati cārunetre vilāsini।
mano harasi me bhīru suparṇaḥ pannagaṁ yathā॥
‘मनोहर मुसकान, सुन्दर दन्तावलि तथा रमणीय नेत्रोंवाली विलासिनि! भीरु! जैसे गरुड़ सर्प को उठा ले जाते हैं, उसी प्रकार तुम मेरे मन को हर लेती हो
English translation coming soon.
kliṣṭakauśeyavasanāṁ tanvīmapyanalaṁkṛtām।
tvāṁ dṛṣṭvā sveṣu dāreṣu ratiṁ nopalabhāmyaham॥
‘तुम्हारा रेशमी पीताम्बर मैला हो गया है। तुम बहुत दुबली-पतली हो गयी हो और तुम्हारे अंगों में आभूषण भी नहीं हैं तो भी तुम्हें देखकर अपनी दूसरी स्त्रियों में मेरा मन नहीं लगता
English translation coming soon.
antaḥpuranivāsinyaḥ striyaḥ sarvaguṇānvitāḥ।
yāvatyo mama sarvāsāmaiśvaryaṁ kuru jānaki॥
‘जनकनन्दिनि! मेरे अन्तःपुर में निवास करनेवाली जितनी भी सर्वगुणसम्पन्न रानियाँ हैं, उन सब की तुम स्वामिनी बन जाओ
English translation coming soon.
mama hrasitakeśānte trailokyapravarastriyaḥ।
tāstvāṁ paricariṣyanti śriyamapsaraso yathā॥
‘काले केशोंवाली सुन्दरी! जैसे अप्सराएँ लक्ष्मी की सेवा करती हैं, उसी प्रकार त्रिभुवन की श्रेष्ठ सुन्दरियाँ यहाँ तुम्हारी परिचर्या करेंगी
English translation coming soon.
yāni vaiśravaṇe subhru ratnāni ca dhanāni ca।
tāni lokāṁśca suśroṇi mayā bhuṅkṣva yathāsukham॥
‘सुभ्रु! सुश्रोणि! कुबेर के यहाँ जितने भी अच्छे रत्न और धन हैं, उन सब का तथा सम्पूर्ण लोकों का तुम मेरे साथ सुखपूर्वक उपभोग करो
English translation coming soon.
na rāmastapasā devi na balena ca vikramaiḥ।
na dhanena mayā tulyastejasā yaśasāpi vā॥
‘देवि! राम तो न तप से, न बल से, न पराक्रम से, न धन से और न तेज अथवा यश के द्वारा ही मेरी समानता कर सकते हैं
English translation coming soon.
piba vihara ramasva bhuṅkṣva bhogān
dhananicayaṁ pradiśāmi medinīṁ ca।
mayi lala lalane yathāsukhaṁ tvaṁ
tvayi ca sametya lalantu bāndhavāste॥
‘तुम दिव्य रस का पान, विहार एवं रमण करो तथा अभीष्ट भोग भोगो। मैं तुम्हें धन की राशि और सारी पृथ्वी भी समर्पित किये देता हूँ। ललने! तुम मेरे पास रहकर मौज से मनचाही वस्तुएँ ग्रहण करो और तुम्हारे निकट आकर तुम्हारे भाई-बन्धु भी सुखपूर्वक इच्छानुसार भोग आदि प्राप्त करें
English translation coming soon.
kusumitatarujālasaṁtatāni
bhramarayutāni samudratīrajāni।
kanakavimalahārabhūṣitāṁgī
vihara mayā saha bhīru kānanāni॥
‘भीरु! तुम सोने के निर्मल हारों से अपने अंग को विभूषित करके मेरे साथ समुद्र-तटवर्ती उन काननों में विहार करो, जिनमें खिले हुए वृक्षों के समुदाय सब ओर फैले हुए हैं और उनपर भ्रमर मँडरा रहे हैं’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे विंशः सर्गः॥ २० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके सुन्दरकाण्डमें बीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ २० ॥