हनुमान्जीके द्वारा समुद्रका लङ्घन, मैनाकके द्वारा उनका स्वागत, सुरसापर उनका विजय तथा सिंहिकाका वध करके उनका समुद्रके उस पार पहुँचकर लंकाकी शोभा देखना
tato rāvaṇanītāyāḥ sītāyāḥ śatrukarṣaṇaḥ।
iyeṣa padamanveṣṭuṁ cāraṇācarite pathi॥
तदनन्तर शत्रुओं का संहार करनेवाले हनुमान्जी ने रावणद्वारा हरी गयी सीता के निवासस्थान का पता लगाने के लिये उस आकाशमार्ग से जाने का विचार किया, जिसपर चारण (देवजातिविशेष) विचरा करते हैं
English translation coming soon.
duṣkaraṁ niṣpratidvandvaṁ cikīrṣan karma vānaraḥ।
samudgraśirogrīvo gavāṁ patirivābabhau॥
कपिवर हनुमान्जी ऐसा कर्म करना चाहते थे, जो दूसरों के लिये दुष्कर था तथा उस कार्य में उन्हें किसी और की सहायता भी नहीं प्राप्त थी। उन्होंने मस्तक और ग्रीवा ऊँची की। उस समय वे हृष्ट-पुष्ट साँड़ के समान प्रतीत होने लगे
English translation coming soon.
atha vaiḍūryavarṇeṣu śādvaleṣu mahābalaḥ।
dhīraḥ salilakalpeṣu vicacāra yathāsukham॥
फिर धीर स्वभाववाले वे महाबली पवनकुमार वैदूर्यमणि (नीलम) और समुद्र के जल की भाँति हरी-हरी घास पर सुखपूर्वक विचरने लगे
English translation coming soon.
dvijān vitrāsayan dhīmānurasā pādapān haran।
mṛgāṁśca subahūn nighnan pravṛddha iva kesarī॥
उस समय बुद्धिमान् हनुमान्जी पक्षियों को त्रास देते, वृक्षों को वक्षःस्थल के आघात से धराशायी करते तथा बहुत-से मृगों (वन-जन्तुओं) को कुचलते हुए पराक्रम में बढ़े-चढ़े सिंह के समान शोभा पा रहे थे
English translation coming soon.
nīlalohitamāñjiṣṭhapatravarṇaiḥ sitāsitaiḥ।
svabhāvavihitaiścitrairdhātubhiḥ samalaṁkṛtam॥
उस पर्वत का जो तलप्रदेश था, वह पहाड़ों में स्वभाव से ही उत्पन्न होनेवाली नीली, लाल, मजीठ और कमल के-से रंगवाली श्वेत तथा श्याम वर्णवाली निर्मल धातुओं से अच्छी तरह अलंकृत था
English translation coming soon.
kāmarūpibhirāviṣṭamabhīkṣṇaṁ saparicchadaiḥ।
yakṣakiṁnaragandharvairdevakalpaiśca pannagaiḥ॥
उसपर देवोपम यक्ष, किन्नर, गन्धर्व और नाग, जो इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले थे, निरन्तर परिवारसहित निवास करते थे
English translation coming soon.
sa tasya girivaryasya tale nāgavarāyute।
tiṣṭhan kapivarastatra hrade nāga ivābabhau॥
बड़े-बड़े गजराजों से भरे हुए उस पर्वत के समतल प्रदेश में खड़े हुए कपिवर हनुमान्जी वहाँ जलाशय में स्थित हुए विशालकाय हाथी के समान जान पड़ते थे
English translation coming soon.
sa sūryāya mahendrāya pavanāya svayaṁbhuve।
bhūtebhyaścāñjaliṁ kṛtvā cakāra gamane matim॥
उन्होंने सूर्य, इन्द्र, पवन, ब्रह्मा और भूतों (देवयोनिविशेषों) को भी हाथ जोड़कर उस पार जाने का विचार किया
English translation coming soon.
añjaliṁ prāṅmukhaṁ kurvan pavanāyātmayonaye।
tato hi vavṛdhe gantuṁ dakṣiṇo dakṣiṇāṁ diśam॥
फिर पूर्वाभिमुख होकर अपने पिता पवनदेव को प्रणाम किया। तत्पश्चात् कार्यकुशल हनुमान्जी दक्षिण दिशा में जाने के लिये बढ़ने लगे (अपने शरीर को बढ़ाने लगे)
English translation coming soon.
plavagapravarairdṛṣṭaḥ plavane kṛtaniścayaḥ।
vavṛdhe rāmavṛddhyarthaṁ samudra iva parvasu॥
बड़े-बड़े वानरों ने देखा, जैसे पूर्णिमा के दिन समुद्र में ज्वार आने लगता है, उसी प्रकार समुद्र-लङ्घन के लिये दृढ़ निश्चय करनेवाले हनुमान्जी श्रीराम की कार्य-सिद्धि के लिये बढ़ने लगे
English translation coming soon.
niṣpramāṇaśarīraḥ sam̐llilaṅghayiṣurarṇavam।
bāhubhyāṁ pīḍayāmāsa caraṇābhyāṁ ca parvatam॥
समुद्र को लाँघने की इच्छा से उन्होंने अपने शरीर को बेहद बढ़ा लिया और अपनी दोनों भुजाओं तथा चरणों से उस पर्वत को दबाया
English translation coming soon.
sa cacālācalaścāpi muhūrtaṁ kapipīḍitaḥ।
tarūṇāṁ puṣpitāgrāṇāṁ sarvaṁ puṣpamaśātayat॥
कपिवर हनुमान्जी के द्वारा दबाये जाने पर तुरंत ही वह पर्वत काँप उठा और दो घड़ी तक डगमगाता रहा। उसके ऊपर जो वृक्ष उगे थे, उनकी डालियों के अग्रभाग फूलों से लदे हुए थे; किंतु उस पर्वत के हिलने से उनके वे सारे फूल झड़ गये
English translation coming soon.
tena pādapamuktena puṣpaughena sugandhinā।
sarvataḥ saṁvṛtaḥ śailo babhau puṣpamayo yathā॥
वृक्षों से झड़ी हुई उस सुगन्धित पुष्पराशि के द्वारा सब ओर से आच्छादित हुआ वह पर्वत ऐसा जान पड़ता था, मानो वह फूलों का ही बना हुआ हो
English translation coming soon.
tena cottamavīryeṇa pīḍyamānaḥ sa parvataḥ।
salilaṁ samprasusrāva madaṁ matta iva dvipaḥ॥
महापराक्रमी हनुमान्जी के द्वारा दबाया जाता हुआ महेन्द्रपर्वत जल के स्रोत बहाने लगा, मानो कोई मदमत्त गजराज अपने कुम्भस्थल से मद की धारा बहा रहा हो
English translation coming soon.
pīḍyamānastu balinā mahendrastena parvataḥ।
rītīrnirvartayāmāsa kāñcanāñjanarājatīḥ॥
बलवान् पवनकुमार के भार से दबा हुआ महेन्द्रगिरि सुनहरे, रुपहले और काले रंग के जलस्रोत प्रवाहित करने लगा
English translation coming soon.
mumoca ca śilāḥ śailo viśālāḥ samanaḥśilāḥ।
madhyamenārciṣā juṣṭo dhūmarājīrivānalaḥ॥
इतना ही नहीं, जैसे मध्यम ज्वाला से युक्त अग्नि लगातार धुआँ छोड़ रही हो, उसी प्रकार वह पर्वत मैनसिलसहित बड़ी-बड़ी शिलाएँ गिराने लगा
English translation coming soon.
giriṇā pīḍyamānena pīḍyamānāni sarvaśaḥ।
guhāviṣṭāni bhūtāni vinedurvikṛtaiḥ svaraiḥ॥
हनुमान्जी के उस पर्वत-पीडन से पीड़ित होकर वहाँ के समस्त जीव गुफाओं में घुसे हुए बुरी तरह से चिल्लाने लगे
English translation coming soon.
sa mahān sattvasannādaḥ śailapīḍānimittajaḥ।
pṛthivīṁ pūrayāmāsa diśaścopavanāni ca॥
इस प्रकार पर्वत को दबाने के कारण उत्पन्न हुआ वह जीव-जन्तुओं का महान् कोलाहल पृथ्वी, उपवन और सम्पूर्ण दिशाओं में भर गया
English translation coming soon.
śirobhiḥ pṛthubhirnāgā vyaktasvastikalakṣaṇaiḥ।
vamantaḥ pāvakaṁ ghoraṁ dadaṁśurdaśanaiḥ śilāḥ॥
जिनमें स्वस्तिक चिह्न स्पष्ट दिखायी दे रहे थे, उन स्थूल फणों से विष की भयानक आग उगलते हुए बड़े-बड़े सर्प उस पर्वत की शिलाओं को अपने दाँतों से डँसने लगे
English translation coming soon.
tāstadā saviṣairdaṣṭāḥ kupitaistairmahāśilāḥ।
jajjvaluḥ pāvakoddīptā bibhiduśca sahasradhā॥
क्रोध से भरे हुए उन विषैले साँपों के काटने पर वे बड़ी-बड़ी शिलाएँ इस प्रकार जल उठीं, मानो उनमें आग लग गयी हो। उस समय उन सबके सहस्रों टुकड़े हो गये
English translation coming soon.
yāni tvauṣadhajālāni tasmiñjātāni parvate।
viṣaghnānyapi nāgānāṁ na śekuḥ śamituṁ viṣam॥
उस पर्वत पर जो बहुत-सी ओषधियाँ उगी हुई थीं, वे विष को नष्ट करनेवाली होने पर भी उन नागों के विष को शान्त न कर सकीं
English translation coming soon.
bhidyate'yaṁ girirbhūtairiti matvā tapasvinaḥ।
trastā vidyādharāstasmādutpetuḥ strīgaṇaiḥ saha॥
उस समय वहाँ रहनेवाले तपस्वी और विद्याधरों ने समझा कि इस पर्वत को भूतलोग तोड़ रहे हैं, इससे भयभीत होकर वे अपनी स्त्रियों के साथ वहाँ से ऊपर उठकर अन्तरिक्ष में चले गये
English translation coming soon.
pānabhūmigataṁ hitvā haimamāsavabhājanam।
pātrāṇi ca mahārhāṇi karakāṁśca hiraṇmayān॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
lehyānuccāvacān bhakṣyān māṁsāni vividhāni ca।
ārṣabhāṇi ca carmāṇi khaḍgāṁśca kanakatsarūn॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kṛtakaṇṭhaguṇāḥ kṣībā raktamālyānulepanāḥ।
raktākṣāḥ puṣkarākṣāśca gaganaṁ pratipedire॥
मधुपान के स्थान में रखे हुए सुवर्णमय आसवपात्र, बहुमूल्य बर्तन, सोने के कलश, भाँति-भाँति के भक्ष्य पदार्थ, चटनी, नाना प्रकार के फलों के गूदे, बैलों की खाल की बनी हुई ढालें और सुवर्णजटित मूठवाली तलवारें छोड़कर कण्ठ में माला धारण किये, लाल रंग के फूल और अनुलेपन (चन्दन) लगाये, प्रफुल्ल कमल के सदृश सुन्दर एवं लाल नेत्रवाले वे मतवाले विद्याधरगण भयभीत-से होकर आकाश में चले गये
English translation coming soon.
hāranūpurakeyūrapārihāryadharāḥ striyaḥ।
vismitāḥ sasmitāstasthurākāśe ramaṇaiḥ saha॥
उनकी स्त्रियाँ गले में हार, पैरों में नूपुर, भुजाओं में बाजूबंद और कलाइयों में कंगन धारण किये आकाश में अपने पतियों के साथ मन्द-मन्द मुसकराती हुई चकित-सी खड़ी हो गयीं
English translation coming soon.
darśayanto mahāvidyāṁ vidyādharamaharṣayaḥ।
sahitāstasthurākāśe vīkṣāṁcakruśca parvatam॥
विद्याधर और महर्षि अपनी महाविद्या (आकाश में निराधार खड़े होने की शक्ति)-का परिचय देते हुए अन्तरिक्ष में एक साथ खड़े हो गये और उस पर्वत की ओर देखने लगे
English translation coming soon.
śuśruvuśca tadā śabdamṛṣīṇāṁ bhāvitātmanām।
cāraṇānāṁ ca siddhānāṁ sthitānāṁ vimale'mbare॥
उन्होंने उस समय निर्मल आकाश में खड़े हुए भावितात्मा (पवित्र अन्तःकरणवाले) महर्षियों, चारणों और सिद्धों की ये बातें सुनीं—
English translation coming soon.
eṣa parvatasaṁkāśo hanumān mārutātmajaḥ।
titīrṣati mahāvegaḥ samudraṁ varuṇālayam॥
‘अहा! ये पर्वत के समान विशालकाय महान् वेगशाली पवनपुत्र हनुमान्जी वरुणालय समुद्र को पार करना चाहते हैं
English translation coming soon.
rāmārthaṁ vānarārthaṁ ca cikīrṣan karma duṣkaram।
samudrasya paraṁ pāraṁ duṣprāpaṁ prāptumicchati॥
‘श्रीरामचन्द्रजी और वानरों के कार्य की सिद्धि के लिये दुष्कर कर्म करने की इच्छा रखनेवाले ये पवनकुमार समुद्र के दूसरे तट पर पहुँचना चाहते हैं, जहाँ जाना अत्यन्त कठिन है’
English translation coming soon.
iti vidyādharā vācaḥ śrutvā teṣāṁ tapasvinām।
tamaprameyaṁ dadṛśuḥ parvate vānararṣabham॥
इस प्रकार विद्याधरों ने उन तपस्वी महात्माओं की कही हुई ये बातें सुनकर पर्वत के ऊपर अतुलित बलशाली वानरशिरोमणि हनुमान्जी को देखा
English translation coming soon.
dudhuve ca sa romāṇi cakampe cānalopamaḥ।
nanāda ca mahānādaṁ sumahāniva toyadaḥ॥
उस समय हनुमान्जी अग्नि के समान जान पड़ते थे। उन्होंने अपने शरीर को हिलाया और रोएँ झाड़े तथा महान् मेघ के समान बड़े जोर-जोर से गर्जना की
English translation coming soon.
ānupūrvyā ca vṛttaṁ tallāṅgūlaṁ romabhiścitam।
utpatiṣyan vicikṣepa pakṣirāja ivoragam॥
हनुमान्जी अब ऊपर को उछलना ही चाहते थे। उन्होंने क्रमशः गोलाकार मुड़ी तथा रोमावलियों से भरी हुई अपनी पूँछ को उसी प्रकार आकाश में फेंका, जैसे पक्षिराज गरुड़ सर्प को फेंकते हैं
English translation coming soon.
tasya lāṅgūlamāviddhamativegasya pṛṣṭhataḥ।
dadṛśe garuḍeneva hriyamāṇo mahoragaḥ॥
अत्यन्त वेगशाली हनुमान्जी के पीछे आकाश में फैली हुई उनकी कुछ-कुछ मुड़ी हुई पूँछ गरुड़ के द्वारा ले जाये जाते हुए महान् सर्प के समान दिखायी देती थी
English translation coming soon.
bāhū saṁstambhayāmāsa mahāparighasaṁnibhau।
āsasāda kapiḥ kaṭyāṁ caraṇau saṁcukoca ca॥
उन्होंने अपनी विशाल परिघ के समान भुजाओं को पर्वत पर जमाया। फिर ऊपर के सब अंगों को इस तरह सिकोड़ लिया कि वे कटि की सीमा में ही आ गये; साथ ही उन्होंने दोनों पैरों को भी समेट लिया
English translation coming soon.
saṁhṛtya ca bhujau śrīmāṁstathaiva ca śirodharām।
tejaḥ sattvaṁ tathā vīryamāviveśa sa vīryavān॥
तत्पश्चात् तेजस्वी और पराक्रमी हनुमान्जी ने अपनी दोनों भुजाओं और गर्दन को भी सिकोड़ लिया। इस समय उनमें तेज, बल और पराक्रम—सभी का आवेश हुआ
English translation coming soon.
mārgamālokayan dūrādūrdhvapraṇihitekṣaṇaḥ।
rurodha hṛdaye prāṇānākāśamavalokayan॥
उन्होंने अपने लम्बे मार्ग पर दृष्टि दौड़ाने के लिये नेत्रों को ऊपर उठाया और आकाश की ओर देखते हुए प्राणों को हृदय में रोका
English translation coming soon.
padbhyāṁ dṛḍhamavasthānaṁ kṛtvā sa kapikuñjaraḥ।
nikucya karṇau hanumānutpatiṣyan mahābalaḥ॥
vānarān vānaraśreṣṭha idaṁ vacanamabravīt।
इस प्रकार ऊपर को छलाँग मारने की तैयारी करते हुए कपिश्रेष्ठ महाबली हनुमान् ने अपने पैरों को अच्छी तरह जमाया और कानों को सिकोड़कर उन वानरशिरोमणि ने अन्य वानरों से इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
yathā rāghavanirmuktaḥ śaraḥ śvasanavikramaḥ॥
gacchet tadvad gamiṣyāmi laṁkāṁ rāvaṇapālitām।
जैसे श्रीरामचन्द्रजी का छोड़ा हुआ बाण वायुवेग से चलता है, उसी प्रकार मैं रावणद्वारा पालित लंकापुरी में जाऊँगा
English translation coming soon.
na hi drakṣyāmi yadi tāṁ laṁkāyāṁ janakātmajām॥
anenaiva hi vegena gamiṣyāmi surālayam।
‘यदि लंका में जनकनन्दिनी सीता को नहीं देखूँगा तो इसी वेग से मैं स्वर्गलोक में चला जाऊँगा
English translation coming soon.
yadi vā tridive sītāṁ na drakṣyāmi kṛtaśramaḥ॥
baddhvā rākṣasarājānamānayiṣyāmi rāvaṇam।
‘इस प्रकार परिश्रम करने पर यदि मुझे स्वर्ग में भी सीता का दर्शन नहीं होगा तो राक्षसराज रावण को बाँधकर लाऊँगा
English translation coming soon.
sarvathā kṛtakāryo'hameṣyāmi saha sītayā॥
ānayiṣyāmi vā laṁkāṁ samutpāṭya sarāvaṇām।
‘सर्वथा कृतकृत्य होकर मैं सीता के साथ लौटूँगा अथवा रावणसहित लंकापुरी को ही उखाड़कर लाऊँगा’
English translation coming soon.
evamuktvā tu hanumān vānaro vānarottamaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
utpapātātha vegena vegavānavicārayan।
suparṇamiva cātmānaṁ mene sa kapikuñjaraḥ॥
ऐसा कहकर वेगशाली वानरप्रवर श्रीहनुमान्जी ने विघ्न-बाधाओं का कोई विचार न करके बड़े वेग से ऊपर की ओर छलाँग मारी। उस समय उन वानरशिरोमणि ने अपने को साक्षात् गरुड़ के समान ही समझा
English translation coming soon.
samutpatati vegāt tu vegāt te nagarohiṇaḥ।
saṁhṛtya viṭapān sarvān samutpetuḥ samantataḥ॥
जिस समय वे कूदे, उस समय उनके वेग से आकृष्ट हो पर्वत पर उगे हुए सब वृक्ष उखड़ गये और अपनी सारी डालियों को समेटकर उनके साथ ही सब ओर से वेगपूर्वक उड़ चले
English translation coming soon.
sa mattakoyaṣṭibhakān pādapān puṣpaśālinaḥ।
udvahannuruvegena jagāma vimale'mbare॥
वे हनुमान्जी मतवाले कोयष्टि आदि पक्षियों से युक्त, बहुसंख्यक पुष्पशोभित वृक्षों को अपने महान् वेग से ऊपर की ओर खींचते हुए निर्मल आकाश में अग्रसर होने लगे
English translation coming soon.
ūruvegotthitā vṛkṣā muhūrtaṁ kapimanvayuḥ।
prasthitaṁ dīrghamadhvānaṁ svabandhumiva bāndhavāḥ॥
उनकी जाँघों के महान् वेग से ऊपर को उठे हुए वृक्ष एक मुहूर्त तक उनके पीछे-पीछे इस प्रकार गये, जैसे दूर-देश के पथ पर जानेवाले अपने भाई-बन्धु को उसके बन्धु-बान्धव पहुँचाने जाते हैं
English translation coming soon.
tamūruvegonmathitāḥ sālāścānye nagottamāḥ।
anujagmurhanūmantaṁ sainyā iva mahīpatim॥
हनुमान्जी की जाँघों के वेग से उखड़े हुए साल तथा दूसरे-दूसरे श्रेष्ठ वृक्ष उनके पीछे-पीछे उसी प्रकार चले, जैसे राजा के पीछे उसके सैनिक चलते हैं
English translation coming soon.
supuṣpitāgrairbahubhiḥ pādapairanvitaḥ kapiḥ।
hanūmān parvatākāro babhūvādbhutadarśanaḥ॥
जिनकी डालियों के अग्रभाग फूलों से सुशोभित थे, उन बहुतेरे वृक्षों से संयुक्त हुए पर्वताकार हनुमान्जी अद्भुत शोभा से सम्पन्न दिखायी दिये
English translation coming soon.
sāravanto'tha ye vṛkṣā nyamajjam̐llavaṇāmbhasi।
bhayādiva mahendrasya parvatā varuṇālaye॥
उन वृक्षों में से जो भारी थे, वे थोड़ी ही देर में गिरकर क्षारसमुद्र में डूब गये। ठीक उसी तरह, जैसे कितने ही पंखधारी पर्वत देवराज इन्द्र के भय से वरुणालय में निमग्न हो गये थे
English translation coming soon.
sa nānākusumaiḥ kīrṇaḥ kapiḥ sāṅkurakorakaiḥ।
śuśubhe meghasaṁkāśaḥ khadyotairiva parvataḥ॥
मेघ के समान विशालकाय हनुमान्जी अपने साथ खींचकर आये हुए वृक्षों के अंकुर और कोरसहित फूलों से आच्छादित हो जुगुनुओं की जगमगाहट से युक्त पर्वत के समान शोभा पाते थे
English translation coming soon.
vimuktāstasya vegena muktvā puṣpāṇi te drumāḥ।
vyavaśīryanta salile nivṛttāḥ suhṛdo yathā॥
वे वृक्ष जब हनुमान्जी के वेग से मुक्त हो जाते (उनके आकर्षण से छूट जाते), तब अपने फूल बरसाते हुए इस प्रकार समुद्र के जल में डूब जाते थे, जैसे सुहृद्वर्ग के लोग परदेश जानेवाले अपने किसी बन्धु को दूर तक पहुँचाकर लौट आते हैं
English translation coming soon.
laghutvenopapannaṁ tad vicitraṁ sāgare'patat।
drumāṇāṁ vividhaṁ puṣpaṁ kapivāyusamīritam।
tārācitamivākāśaṁ prababhau sa mahārṇavaḥ॥
हनुमान्जी के शरीर से उठी हुई वायु से प्रेरित हो वृक्षों के भाँति-भाँति के पुष्प अत्यन्त हलके होने के कारण जब समुद्र में गिरते थे, तब डूबते नहीं थे। इसलिये उनकी विचित्र शोभा होती थी। उन फूलों के कारण वह महासागर तारों से भरे हुए आकाश के समान सुशोभित होता था
English translation coming soon.
puṣpaugheṇa sugandhena nānāvarṇena vānaraḥ।
babhau megha ivodyan vai vidyudgaṇavibhūṣitaḥ॥
अनेक रंग की सुगन्धित पुष्पराशि से उपलक्षित वानर-वीर हनुमान्जी बिजली-से सुशोभित होकर उठते हुए मेघ के समान जान पड़ते थे
English translation coming soon.
tasya vegasamuddhūtaiḥ puṣpaistoyamadṛśyata।
tārābhirabhirāmābhiruditābhirivāmbaram॥
उनके वेग से झड़े हुए फूलों के कारण समुद्र का जल उगे हुए रमणीय तारों से खचित आकाश के समान दिखायी देता था
English translation coming soon.
tasyāmbaragatau bāhū dadṛśāte prasāritau।
parvatāgrādviniṣkrāntau pañcāsyāviva pannagau॥
आकाश में फैलायी गयी उनकी दोनों भुजाएँ ऐसी दिखायी देती थीं, मानो किसी पर्वत के शिखर से पाँच फनवाले दो सर्प निकले हुए हों
English translation coming soon.
pibanniva babhau cāpi sormimālaṁ mahārṇavam।
pipāsuriva cākāśaṁ dadṛśe sa mahākapiḥ॥
उस समय महाकपि हनुमान् ऐसे प्रतीत होते थे, मानो तरङ्गमालाओंसहित महासागर को पी रहे हों। वे ऐसे दिखायी देते थे, मानो आकाश को भी पी जाना चाहते हों
English translation coming soon.
tasya vidyutprabhākāre vāyumārgānusāriṇaḥ।
nayane viprakāśete parvatasthāvivānalau॥
वायु के मार्ग का अनुसरण करनेवाले हनुमान्जी के बिजली की-सी चमक पैदा करनेवाले दोनों नेत्र ऐसे प्रकाशित हो रहे थे, मानो पर्वत पर दो स्थानों में लगे हुए दावानल दहक रहे हों
English translation coming soon.
piṅge piṅgākṣamukhyasya bṛhatī parimaṇḍale।
cakṣuṣī saṁprakāśete candrasūryāvivoditau॥
पिंगल नेत्रवाले वानरों में श्रेष्ठ हनुमान्जी की दोनों गोल बड़ी-बड़ी और पीले रंग की आँखें चन्द्रमा और सूर्य के समान प्रकाशित हो रही थीं
English translation coming soon.
mukhaṁ nāsikayā tasya tāmrayā tāmramābabhau।
saṁdhyayā samabhispṛṣṭaṁ yathā syāt sūryamaṇḍalam॥
लाल-लाल नासिका के कारण उनका सारा मुँह लाली लिये हुए था, अतः वह संध्याकाल से संयुक्त सूर्यमण्डल के समान सुशोभित होता था
English translation coming soon.
lāṅgūlaṁ ca samāviddhaṁ plavamānasya śobhate।
ambare vāyuputrasya śakradhvaja ivocchritaḥ॥
आकाश में तैरते हुए पवनपुत्र हनुमान् की उठी हुई टेढ़ी पूँछ इन्द्र की ऊँची ध्वजा के समान जान पड़ती थी
English translation coming soon.
lāṅgūlacakreṇa mahān śukladaṁṣṭro'nilātmajaḥ।
vyarocata mahāprājñaḥ pariveṣīva bhāskaraḥ॥
महाबुद्धिमान् पवनपुत्र हनुमान्जी की दाढ़ें सफेद थीं और पूँछ गोलाकार मुड़ी हुई थी। इसलिये वे परिधि से घिरे हुए सूर्यमण्डल के समान जान पड़ते थे
English translation coming soon.
sphigdeśenātitāmreṇa rarāja sa mahākapiḥ।
mahatā dāriteneva girirgairikadhātunā॥
उनकी कमर के नीचे का भाग बहुत लाल था। इससे वे महाकपि हनुमान् फटे हुए गेरू से युक्त विशाल पर्वत के समान शोभा पाते थे
English translation coming soon.
tasya vānarasiṁhasya plavamānasya sāgaram।
kakṣāntaragato vāyurjīmūta iva garjati॥
ऊपर-ऊपर से समुद्र को पार करते हुए वानरसिंह हनुमान् की काँख से होकर निकली हुई वायु बादल के समान गरजती थी
English translation coming soon.
khe yathā nipatatyulkā uttarāntādviniḥsṛtā।
dṛśyate sānubandhā ca tathā sa kapikuñjaraḥ॥
जैसे ऊपर की दिशा से प्रकट हुई पुच्छयुक्त उल्का आकाश में जाती देखी जाती है, उसी प्रकार अपनी पूँछ के कारण कपिश्रेष्ठ हनुमान्जी भी दिखायी देते थे
English translation coming soon.
patatpataṅgasaṁkāśo vyāyataḥ śuśubhe kapiḥ।
pravṛddha iva mātaṅgaḥ kakṣyayā badhyamānayā॥
चलते हुए सूर्य के समान विशालकाय हनुमान्जी अपनी पूँछ के कारण ऐसी शोभा पा रहे थे, मानो कोई बड़ा गजराज अपनी कमर में बँधी हुई रस्सी से सुशोभित हो रहा हो
English translation coming soon.
upariṣṭāccharīreṇa chāyayā cāvagāḍhayā।
sāgare mārutāviṣṭā naurivāsīttadā kapiḥ॥
हनुमान्जी का शरीर समुद्र से ऊपर-ऊपर चल रहा था और उनकी परछाईं जल में डूबी हुई-सी दिखायी देती थी। इस प्रकार शरीर और परछाईं दोनों से उपलक्षित हुए वे कपिवर हनुमान् समुद्र के जल में पड़ी हुई उस नौका के समान प्रतीत होते थे, जिसका ऊपरी भाग (पाल) वायु से परिपूर्ण हो और निम्नभाग समुद्र के जल से लगा हुआ हो
English translation coming soon.
yaṁ yaṁ deśaṁ samudrasya jagāma sa mahākapiḥ।
sa tu tasyāṅgavegena sonmāda iva lakṣyate॥
वे समुद्र के जिस-जिस भाग में जाते थे, वहाँ-वहाँ उनके अंग के वेग से उत्ताल तरङ्गें उठने लगती थीं। अतः वह भाग उन्मत्त (विक्षुब्ध)-सा दिखायी देता था
English translation coming soon.
sāgarasyormijālānāmurasā śailavarṣmaṇām।
abhighnaṁstu mahāvegaḥ pupluve sa mahākapiḥ॥
महान् वेगशाली महाकपि हनुमान् पर्वतों के समान ऊँची महासागर की तरङ्गमालाओं को अपनी छाती से चूर-चूर करते हुए आगे बढ़ रहे थे
English translation coming soon.
kapivātaśca balavān meghavātaśca nirgataḥ।
sāgaraṁ bhīmanirhrādaṁ kampayāmāsaturbhṛśam॥
कपिश्रेष्ठ हनुमान् के शरीर से उठी हुई तथा मेघों की घटा में व्याप्त हुई प्रबल वायु ने भीषण गर्जना करनेवाले समुद्र में भारी हलचल मचा दी
English translation coming soon.
vikarṣannūrmijālāni bṛhanti lavaṇāmbhasi।
pupluve kapiśārdūlo vikiranniva rodasī॥
वे कपिकेसरी अपने प्रचण्ड वेग से समुद्र में बहुत-सी ऊँची-ऊँची तरङ्गों को आकर्षित करते हुए इस प्रकार उड़े जा रहे थे, मानो पृथ्वी और आकाश दोनों को विक्षुब्ध कर रहे हैं
English translation coming soon.
merumandarasaṁkāśānuddhatān sumahārṇave।
atyakrāmanmahāvegastaraṅgān gaṇayanniva॥
वे महान् वेगशाली वानरवीर उस महासमुद्र में उठी हुई सुमेरु और मन्दराचल के समान उत्ताल तरङ्गों की मानो गणना करते हुए आगे बढ़ रहे थे
English translation coming soon.
tasya vegasamudghuṣṭaṁ jalaṁ sajaladaṁ tadā।
ambarasthaṁ vibabhrāje śaradabhramivātatam॥
उस समय उनके वेग से ऊँचे उठकर मेघमण्डल के साथ आकाश में स्थित हुआ समुद्र का जल शरत्काल के फैले हुए मेघों के समान जान पड़ता था
English translation coming soon.
timinakrajhaṣāḥ kūrmā dṛśyante vivṛtāstadā।
vastrāpakarṣaṇeneva śarīrāṇi śarīriṇām॥
जल हट जाने के कारण समुद्र के भीतर रहनेवाले मगर, नाकें, मछलियाँ और कछुए साफ-साफ दिखायी देते थे। जैसे वस्त्र खींच लेने पर देहधारियों के शरीर नंगे दीखने लगते हैं
English translation coming soon.
kramamāṇaṁ samīkṣyātha bhujagāḥ sāgaraṁgamāḥ।
vyomni taṁ kapiśārdūlaṁ suparṇamiva menire॥
समुद्र में विचरनेवाले सर्प आकाश में जाते हुए कपिश्रेष्ठ हनुमान्जी को देखकर उन्हें गरुड़ के ही समान समझने लगे
English translation coming soon.
daśayojanavistīrṇā triṁśadyojanamāyatā।
chāyā vānarasiṁhasya jave cārutarābhavat॥
कपिकेसरी हनुमान्जी की दस योजन चौड़ी और तीस योजन लम्बी छाया वेग के कारण अत्यन्त रमणीय जान पड़ती थी
English translation coming soon.
śvetābhraghanarājīva vāyuputrānugāminī।
tasya sā śuśubhe chāyā patitā lavaṇāmbhasi॥
खारे पानी के समुद्र में पड़ी हुई पवनपुत्र हनुमान् का अनुसरण करनेवाली उनकी वह छाया श्वेत बादलों की पंक्ति के समान शोभा पाती थी
English translation coming soon.
śuśubhe sa mahātejā mahākāyo mahākapiḥ।
vāyumārge nirālambe pakṣavāniva parvataḥ॥
वे परम तेजस्वी महाकाय महाकपि हनुमान् आलम्बनहीन आकाश में पंखधारी पर्वत के समान जान पड़ते थे
English translation coming soon.
yenāsau yāti balavān vegena kapikuñjaraḥ।
tena mārgeṇa sahasā droṇīkṛta ivārṇavaḥ॥
वे बलवान् कपिश्रेष्ठ जिस मार्ग से वेगपूर्वक निकल जाते थे, उस मार्ग से संयुक्त समुद्र सहसा कठौते या कड़ाह के समान हो जाता था (उनके वेग से उठी हुई वायु के द्वारा वहाँ का जल हट जाने से वह स्थान कठौते आदि के समान गहरा-सा दिखायी पड़ता था)
English translation coming soon.
āpāte pakṣisaṅghānāṁ pakṣirāja iva vrajan।
hanumān meghajālāni prakarṣan māruto yathā॥
पक्षी-समूहों के उड़ने के मार्ग में पक्षिराज गरुड़ की भाँति जाते हुए हनुमान् वायु के समान मेघमालाओं को अपनी ओर खींच लेते थे
English translation coming soon.
pāṇḍurāruṇavarṇāni nīlamañjiṣṭhakāni ca।
kapinā''kṛṣyamāṇāni mahābhrāṇi cakāśire॥
हनुमान्जी के द्वारा खींचे जाते हुए वे श्वेत, अरुण, नील और मजीठ के-से रंगवाले बड़े-बड़े मेघ वहाँ बड़ी शोभा पाते थे
English translation coming soon.
praviśannabhrajālāni niṣpataṁśca punaḥ punaḥ।
pracchannaśca prakāśaśca candramā iva dṛśyate॥
वे बारम्बार बादलों के समूह में घुस जाते और बाहर निकल आते थे। इस तरह छिपते और प्रकाशित होते हुए चन्द्रमा के समान दृष्टिगोचर होते थे
English translation coming soon.
plavamānaṁ tu taṁ dṛṣṭvā plavagaṁ tvaritaṁ tadā।
vavṛṣustatra puṣpāṇi devagandharvacāraṇāḥ॥
उस समय तीव्रगति से आगे बढ़ते हुए वानरवीर हनुमान्जी को देखकर देवता, गन्धर्व और चारण उनके ऊपर फूलों की वर्षा करने लगे
English translation coming soon.
tatāpa nahi taṁ sūryaḥ plavantaṁ vānareśvaram।
siṣeve ca tadā vāyū rāmakāryārthasiddhaye॥
वे श्रीरामचन्द्रजी का कार्य सिद्ध करने के लिये जा रहे थे, अतः उस समय वेग से जाते हुए वानरराज हनुमान् को सूर्यदेव ने ताप नहीं पहुँचाया और वायुदेव ने भी उनकी सेवा की
English translation coming soon.
ṛṣayastuṣṭuvuścainaṁ plavamānaṁ vihāyasā।
jaguśca devagandharvāḥ praśaṁsanto vanaukasam॥
आकाशमार्ग से यात्रा करते हुए वानरवीर हनुमान् की ऋषि-मुनि स्तुति करने लगे तथा देवता और गन्धर्व उनकी प्रशंसा के गीत गाने लगे
English translation coming soon.
nāgāśca tuṣṭuvuryakṣā rakṣāṁsi vividhāni ca।
prekṣya sarve kapivaraṁ sahasā vigataklamam॥
उन कपिश्रेष्ठ को बिना थकावट के सहसा आगे बढ़ते देख नाग, यक्ष और नाना प्रकार के राक्षस सभी उनकी स्तुति करने लगे
English translation coming soon.
tasmin plavagaśārdūle plavamāne hanūmati।
ikṣvākukulamānārthī cintayāmāsa sāgaraḥ॥
जिस समय कपिकेसरी हनुमान्जी उछलकर समुद्र पार कर रहे थे, उस समय इक्ष्वाकुकुल का सम्मान करने की इच्छा से समुद्र ने विचार किया—
English translation coming soon.
sāhāyyaṁ vānarendrasya yadi nāhaṁ hanūmataḥ।
kariṣyāmi bhaviṣyāmi sarvavācyo vivakṣatām॥
‘यदि मैं वानरराज हनुमान्जी की सहायता नहीं करूँगा तो बोलने की इच्छावाले सभी लोगों की दृष्टि में मैं सर्वथा निन्दनीय हो जाऊँगा
English translation coming soon.
ahamikṣvākunāthena sagareṇa vivardhitaḥ।
ikṣvākusacivaścāyaṁ tannārhatyavasāditum॥
‘मुझे इक्ष्वाकुकुल के महाराज सगर ने बढ़ाया था। इस समय ये हनुमान्जी भी इक्ष्वाकुवंशी वीर श्रीरघुनाथजी की सहायता कर रहे हैं, अतः इन्हें इस यात्रा में किसी प्रकार का कष्ट नहीं होना चाहिये
English translation coming soon.
tathā mayā vidhātavyaṁ viśrameta yathā kapiḥ।
śeṣaṁ ca mayi viśrāntaḥ sukhī so'titariṣyati॥
‘मुझे ऐसा कोई उपाय करना चाहिये, जिससे वानरवीर यहाँ कुछ विश्राम कर लें। मेरे आश्रय में विश्राम कर लेने पर मेरे शेष भाग को ये सुगमता से पार कर लेंगे’
English translation coming soon.
iti kṛtvā matiṁ sādhvīṁ samudraśchannamambhasi।
hiraṇyanābhaṁ mainākamuvāca girisattamam॥
यह शुभ विचार करके समुद्र ने अपने जल में छिपे हुए सुवर्णमय गिरिश्रेष्ठ मैनाक से कहा—
English translation coming soon.
tvamihāsurasaṅghānāṁ devarājñā mahātmanā।
pātālanilayānāṁ hi parighaḥ saṁniveśitaḥ॥
‘शैलप्रवर! महामना देवराज इन्द्र ने तुम्हें यहाँ पातालवासी असुरसमूहों के निकलने के मार्ग को रोकने के लिये परिघरूप से स्थापित किया है
English translation coming soon.
tvameṣāṁ jñātavīryāṇāṁ punarevotpatiṣyatām।
pātālasyāprameyasya dvāramāvṛtya tiṣṭhasi॥
‘इन असुरों का पराक्रम सर्वत्र प्रसिद्ध है। वे फिर पाताल से ऊपर को आना चाहते हैं, अतः उन्हें रोकने के लिये तुम अप्रमेय पाताललोक के द्वार को बंद करके खड़े हो
English translation coming soon.
tiryagūrdhvamadhaścaiva śaktiste śaila vardhitum।
tasmāt saṁcodayāmi tvāmuttiṣṭha girisattama॥
‘शैल! ऊपर-नीचे और अगल-बगल में सब ओर बढ़ने की तुममें शक्ति है। गिरिश्रेष्ठ! इसीलिये मैं तुम्हें आज्ञा देता हूँ कि तुम ऊपर की ओर उठो
English translation coming soon.
sa eṣa kapiśārdūlastvāmuparyeti vīryavān।
hanumān rāmakāryārthī bhīmakarmā khamāplutaḥ॥
‘देखो, ये पराक्रमी कपिकेसरी हनुमान् तुम्हारे ऊपर होकर जा रहे हैं। ये बड़ा भयंकर कर्म करनेवाले हैं, इस समय श्रीराम का कार्य सिद्ध करने के लिये इन्होंने आकाश में छलाँग मारी है
English translation coming soon.
asya sāhyaṁ mayā kāryamikṣvākukulavartinaḥ।
mama ikṣvākavaḥ pūjyāḥ paraṁ pūjyatamāstava॥
‘ये इक्ष्वाकुवंशी राम के सेवक हैं, अतः मुझे इनकी सहायता करनी चाहिये। इक्ष्वाकुवंश के लोग मेरे पूजनीय हैं और तुम्हारे लिये तो वे परम पूजनीय हैं
English translation coming soon.
kuru sācivyamasmākaṁ na naḥ kāryamatikramet।
kartavyamakṛtaṁ kāryaṁ satāṁ manyumudīrayet॥
‘अतः तुम हमारी सहायता करो। जिससे हमारे कर्तव्य-कर्म का (हनुमान्जी के सत्काररूपी कार्य का) अवसर बीत न जाय। यदि कर्तव्य का पालन नहीं किया जाय तो वह सत्पुरुषों के क्रोध को जगा देता है
English translation coming soon.
salilādūrdhvamuttiṣṭha tiṣṭhatveṣa kapistvayi।
asmākamatithiścaiva pūjyaśca plavatāṁ varaḥ॥
‘इसलिये तुम पानी से ऊपर उठो, जिससे ये छलाँग मारनेवालों में श्रेष्ठ कपिवर हनुमान् तुम्हारे ऊपर कुछ कालतक ठहरें—विश्राम करें। वे हमारे पूजनीय अतिथि भी हैं
English translation coming soon.
cāmīkaramahānābha devagandharvasevita।
hanumāṁstvayi viśrāntastataḥ śeṣaṁ gamiṣyati॥
‘देवताओं और गन्धर्वोंद्वारा सेवित तथा सुवर्णमय विशाल शिखरवाले मैनाक! तुम्हारे ऊपर विश्राम करने के पश्चात् हनुमान्जी शेष मार्ग को सुखपूर्वक तय कर लेंगे
English translation coming soon.
kākutsthasyānṛśaṁsyaṁ ca maithilyāśca vivāsanam।
śramaṁ ca plavagendrasya samīkṣyotthātumarhasi॥
‘ककुत्स्थवंशी श्रीरामचन्द्रजी की दयालुता, मिथिलेशकुमारी सीता का परदेश में रहने के लिये विवश होना तथा वानरराज हनुमान् का परिश्रम देखकर तुम्हें अवश्य ऊपर उठना चाहिये’
English translation coming soon.
hiraṇyagarbho maināko niśamya lavaṇāmbhasaḥ।
utpapāta jalāttūrṇaṁ mahādrumalatāvṛtaḥ॥
यह सुनकर बड़े-बड़े वृक्षों और लताओं से आवृत सुवर्णमय मैनाक पर्वत तुरंत ही क्षार समुद्र के जल से ऊपर को उठ गया
English translation coming soon.
sa sāgarajalaṁ bhittvā babhūvātyucchritastadā।
yathā jaladharaṁ bhittvā dīptaraśmirdivākaraḥ॥
जैसे उद्दीप्त किरणोंवाले दिवाकर (सूर्य) मेघों के आवरण को भेदकर उदित होते हैं, उसी प्रकार उस समय महासागर के जल का भेदन करके वह पर्वत बहुत ऊँचा उठ गया
English translation coming soon.
sa mahātmā muhūrtena parvataḥ salilāvṛtaḥ।
darśayāmāsa śṛṅgāṇi sāgareṇa niyojitaḥ॥
समुद्र की आज्ञा पाकर जल में छिपे रहनेवाले उस विशालकाय पर्वत ने दो ही घड़ी में हनुमान्जी को अपने शिखरों का दर्शन कराया
English translation coming soon.
śātakumbhamayaiḥ śṛṅgaiḥ sakiṁnaramahoragaiḥ।
ādityodayasaṁkāśairullikhadbhirivāmbaram॥
उस पर्वत के वे शिखर सुवर्णमय थे। उनपर किन्नर और बड़े-बड़े नाग निवास करते थे। सूर्योदय के समान तेजःपुञ्ज से विभूषित वे शिखर इतने ऊँचे थे कि आकाश में रेखा-सी खींच रहे थे
English translation coming soon.
tasya jāmbūnadaiḥ śṛṅgaiḥ parvatasya samutthitaiḥ।
ākāśaṁ śastrasaṁkāśamabhavatkāñcanaprabham॥
उस पर्वत के उठे हुए सुवर्णमय शिखरों के कारण शस्त्र के समान नील वर्णवाला आकाश सुनहरी प्रभा से उद्भासित होने लगा
English translation coming soon.
jātarūpamayaiḥ śṛṅgairbhrājamānairmahāprabhaiḥ।
ādityaśatasaṁkāśaḥ so'bhavadgirisattamaḥ॥
उन परम कान्तिमान् और तेजस्वी सुवर्णमय शिखरों से वह गिरिश्रेष्ठ मैनाक सैकड़ों सूर्यों के समान देदीप्यमान हो रहा था
English translation coming soon.
samutthitamasaṅgena hanūmānagrataḥ sthitam।
madhye lavaṇatoyasya vighno'yamiti niścitaḥ॥
क्षार समुद्र के बीच में अविलम्ब उठकर सामने खड़े हुए मैनाक को देखकर हनुमान्जी ने मन-ही-मन निश्चित किया कि यह कोई विघ्न उपस्थित हुआ है
English translation coming soon.
sa tamucchritamatyarthaṁ mahāvego mahākapiḥ।
urasā pātayāmāsa jīmūtamiva mārutaḥ॥
अतः वायु जैसे बादल को छिन्न-भिन्न कर देती है, उसी प्रकार महान् वेगशाली महाकपि हनुमान् ने बहुत ऊँचे उठे हुए मैनाक पर्वत के उस उच्चतर शिखर को अपनी छाती के धक्के से नीचे गिरा दिया
English translation coming soon.
sa tadāsāditastena kapinā parvatottamaḥ।
buddhvā tasya harervegaṁ jaharṣa ca nanāda ca॥
इस प्रकार कपिवर हनुमान्जी के द्वारा नीचा देखने पर उनके उस महान् वेग का अनुभव करके पर्वतश्रेष्ठ मैनाक बड़ा प्रसन्न हुआ और गर्जना करने लगा
English translation coming soon.
tamākāśagataṁ vīramākāśe samupasthitaḥ।
prīto hṛṣṭamanā vākyamabravītparvataḥ kapim॥
mānuṣaṁ dhārayan rūpamātmanaḥ śikhare sthitaḥ।
तब आकाश में स्थित हुए उस पर्वत ने आकाशगत वीर वानर हनुमान्जी से प्रसन्नचित्त होकर कहा। वह मनुष्यरूप धारण करके अपने ही शिखर पर स्थित हो इस प्रकार बोला—
English translation coming soon.
duṣkaraṁ kṛtavān karma tvamidaṁ vānarottama॥
nipatya mama śṛṅgeṣu sukhaṁ viśramya gamyatām।
‘वानरशिरोमणे! आपने यह दुष्कर कर्म किया है। अब उतरकर मेरे इन शिखरों पर सुखपूर्वक विश्राम कर लीजिये, फिर आगे की यात्रा कीजियेगा
English translation coming soon.
rāghavasya kule jātairudadhiḥ parivardhitaḥ॥
sa tvāṁ rāmahite yuktaṁ pratyarcayati sāgaraḥ।
‘श्रीरघुनाथजी के पूर्वजों ने समुद्र की वृद्धि की थी, इस समय आप उनका हित करने में लगे हैं; अतः समुद्र आपका सत्कार करना चाहता है
English translation coming soon.
kṛte ca pratikartavyameṣa dharmaḥ sanātanaḥ॥
so'yaṁ tatpratikārārthī tvattaḥ saṁmānamarhati।
‘किसी ने उपकार किया हो तो बदले में उसका भी उपकार किया जाय—यह सनातन धर्म है। इस दृष्टि से प्रत्युपकार करने की इच्छावाला यह सागर आपसे सम्मान पाने के योग्य है (आप इसका सत्कार ग्रहण करें, इतनेसे ही इसका सम्मान हो जायगा)
English translation coming soon.
tvannimittamanenāhaṁ bahumānātpracoditaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yojanānāṁ śataṁ cāpi kapireṣa khamāplutaḥ।
tava sānuṣu viśrāntaḥ śeṣaṁ prakramatāmiti॥
‘आपके सत्कार के लिये समुद्र ने बड़े आदर से मुझे नियुक्त किया है और कहा है—‘इन कपिवर हनुमान् ने सौ योजन दूर जाने के लिये आकाश में छलाँग मारी है, अतः कुछ देरतक तुम्हारे शिखरों पर ये विश्राम कर लें, फिर शेष भाग का लङ्घन करेंगे’
English translation coming soon.
tiṣṭha tvaṁ hariśārdūla mayi viśramya gamyatām।
tadidaṁ gandhavatsvādu kandamūlaphalaṁ bahu॥
tadāsvādya hariśreṣṭha viśrānto'tha gamiṣyasi।
‘अतः कपिश्रेष्ठ! आप कुछ देरतक मेरे ऊपर विश्राम कर लीजिये, फिर जाइयेगा। इस स्थान पर ये बहुत-से सुगन्धित और सुस्वादु कन्द, मूल तथा फल हैं। वानरशिरोमणे! इनका आस्वादन करके थोड़ी देरतक सुस्ता लीजिये। उसके बाद आगे की यात्रा कीजियेगा
English translation coming soon.
asmākamapi sambandhaḥ kapimukhya tvayāsti vai।
prakhyātastriṣu lokeṣu mahāguṇaparigrahaḥ॥
‘कपिवर! आपके साथ हमारा भी कुछ सम्बन्ध है। आप महान् गुणों का संग्रह करनेवाले और तीनों लोकों में विख्यात हैं
English translation coming soon.
vegavantaḥ plavanto ye plavagā mārutātmaja।
teṣāṁ mukhyatamaṁ manye tvāmahaṁ kapikuñjara॥
‘कपिश्रेष्ठ पवननन्दन! जो-जो वेगशाली और छलाँग मारनेवाले वानर हैं, उन सब में मैं आपको ही श्रेष्ठतम मानता हूँ
English translation coming soon.
atithiḥ kila pūjārhaḥ prākṛto'pi vijānatā।
dharmaṁ jijñāsamānena kiṁ punaryādṛśo bhavān॥
‘धर्म की जिज्ञासा रखनेवाले विज्ञ पुरुष के लिये एक साधारण अतिथि भी निश्चय ही पूजा के योग्य माना गया है। फिर आप-जैसे असाधारण शौर्यशाली पुरुष कितने सम्मान के योग्य हैं, इस विषय में तो कहना ही क्या है?
English translation coming soon.
tvaṁ hi devavariṣṭhasya mārutasya mahātmanaḥ।
putrastasyaiva vegena sadṛśaḥ kapikuñjara॥
‘कपिश्रेष्ठ! आप देवशिरोमणि महात्मा वायु के पुत्र हैं और वेग में भी उन्हींके समान हैं
English translation coming soon.
pūjite tvayi dharmajñe pūjāṁ prāpnoti mārutaḥ।
tasmāttvaṁ pūjanīyo me śṛṇu cāpyatra kāraṇam॥
‘आप धर्म के ज्ञाता हैं। आपकी पूजा होने पर साक्षात् वायुदेव का पूजन हो जायगा। इसलिये आप अवश्य ही मेरे पूजनीय हैं। इसमें एक और भी कारण है, उसे सुनिये
English translation coming soon.
pūrvaṁ kṛtayuge tāta parvatāḥ pakṣiṇo'bhavan।
te'pi jagmurdiśaḥ sarvā garuḍā iva veginaḥ॥
‘तात! पूर्वकाल के सत्ययुग की बात है। उन दिनों पर्वतों के भी पंख होते थे। वे भी गरुड़ के समान वेगशाली होकर सम्पूर्ण दिशाओं में उड़ते फिरते थे
English translation coming soon.
tatasteṣu prayāteṣu devasaṅghaḥ saharṣibhiḥ।
bhūtāni ca bhayaṁ jagmusteṣāṁ patanaśaṅkayā॥
‘उनके इस तरह वेगपूर्वक उड़ने और आने-जाने पर देवता, ऋषि और समस्त प्राणियों को उनके गिरने की आशङ्का से बड़ा भय होने लगा
English translation coming soon.
tataḥ kruddhaḥ sahasrākṣaḥ parvatānāṁ śatakratuḥ।
pakṣāṁściccheda vajreṇa tataḥ śatasahasraśaḥ॥
‘इससे सहस्र नेत्रोंवाले देवराज इन्द्र कुपित हो उठे और उन्होंने अपने व्रज से लाखों पर्वतों के पंख काट डाले
English translation coming soon.
sa māmupagataḥ kruddho vajramudyamya devarāṭ।
tato'haṁ sahasā kṣiptaḥ śvasanena mahātmanā॥
‘उस समय कुपित हुए देवराज इन्द्र वज्र उठाये मेरी ओर भी आये, किन्तु महात्मा वायु ने सहसा मुझे इस समुद्र में गिरा दिया
English translation coming soon.
asmim̐llavaṇatoye ca prakṣiptaḥ plavagottama।
guptapakṣaḥ samagraśca tava pitrābhirakṣitaḥ॥
‘वानरश्रेष्ठ! इस क्षार समुद्र में गिराकर आपके पिता ने मेरे पंखों की रक्षा कर ली और मैं अपने सम्पूर्ण अंश से सुरक्षित बच गया
English translation coming soon.
tato'haṁ mānayāmi tvāṁ mānyo'si mama mārute।
tvayā mamaiṣa sambandhaḥ kapimukhya mahāguṇaḥ॥
‘पवननन्दन! कपिश्रेष्ठ! इसीलिये मैं आपका आदर करता हूँ, आप मेरे माननीय हैं। आपके साथ मेरा यह सम्बन्ध महान् गुणों से युक्त है
English translation coming soon.
asminnevaṁgate kārye sāgarasya mamaiva ca।
prītiṁ prītamanāḥ kartuṁ tvamarhasi mahāmate॥
‘महामते! इस प्रकार चिरकाल के बाद जो यह प्रत्युपकाररूप कार्य (आपके पिता के उपकार का बदला चुकाने का अवसर) प्राप्त हुआ है, इसमें आप प्रसन्नचित्त होकर मेरी और समुद्र की भी प्रीति का सम्पादन करें (हमारा आतिथ्य ग्रहण करके हमें संतुष्ट करें)
English translation coming soon.
śramaṁ mokṣaya pūjāṁ ca gṛhāṇa harisattama।
prītiṁ ca mama mānyasya prīto'smi tava darśanāt॥
‘वानरशिरोमणे! आप यहाँ अपनी थकान उतारिये, हमारी पूजा ग्रहण कीजिये और मेरे प्रेम को भी स्वीकार कीजिये। मैं आप-जैसे माननीय पुरुष के दर्शन से बहुत प्रसन्न हुआ हूँ’
English translation coming soon.
evamuktaḥ kapiśreṣṭhastaṁ nagottamamabravīt।
prīto'smi kṛtamātithyaṁ manyureṣo'panīyatām॥
मैनाक के ऐसा कहने पर कपिश्रेष्ठ हनुमान्जी ने उस उत्तम पर्वत से कहा—‘मैनाक! मुझे भी आपसे मिलकर बड़ी प्रसन्नता हुई है। मेरा आतिथ्य हो गया। अब आप अपने मन से यह दुःख अथवा चिन्ता निकाल दीजिये कि इन्होंने मेरी पूजा ग्रहण नहीं की
English translation coming soon.
tvarate kāryakālo me ahaścāpyativartate।
pratijñā ca mayā dattā na sthātavyamihāntarā॥
‘मेरे कार्य का समय मुझे बहुत जल्दी करने के लिये प्रेरित कर रहा है। यह दिन भी बीता जा रहा है। मैंने वानरों के समीप यह प्रतिज्ञा कर ली है कि मैं यहाँ बीच में कहीं नहीं ठहर सकता’
English translation coming soon.
ityuktvā pāṇinā śailamālabhya haripuṅgavaḥ।
jagāmākāśamāviśya vīryavān prahasanniva॥
ऐसा कहकर महाबली वानरशिरोमणि हनुमान् ने हँसते हुए से वहाँ मैनाक का अपने हाथ से स्पर्श किया और आकाश में ऊपर उठकर चलने लगे
English translation coming soon.
sa parvatasamudrābhyāṁ bahumānādavekṣitaḥ।
pūjitaścopapannābhirāśīrbhirabhinanditaḥ॥
उस समय पर्वत और समुद्र दोनों ने ही बड़े आदर से उनकी ओर देखा, उनका सत्कार किया और यथोचित आशीर्वादों से उनका अभिनन्दन किया
English translation coming soon.
athordhvaṁ dūramāgatya hitvā śailamahārṇavau।
pituḥ panthānamāsādya jagāma vimale'mbare॥
फिर पर्वत और समुद्र को छोड़कर उनसे दूर ऊपर उठकर अपने पिता के मार्ग का आश्रय ले हनुमान्जी निर्मल आकाश में चलने लगे
English translation coming soon.
bhūyaścordhvaṁ gatiṁ prāpya giriṁ tamavalokayan।
vāyusūnurnirālambo jagāma kapikuñjaraḥ॥
तत्पश्चात् और भी ऊँचे उठकर उस पर्वत को देखते हुए कपिश्रेष्ठ पवनपुत्र हनुमान्जी बिना किसी आधार के आगे बढ़ने लगे
English translation coming soon.
tad dvitīyaṁ hanumato dṛṣṭvā karma suduṣkaram।
praśaśaṁsuḥ surāḥ sarve siddhāśca paramarṣayaḥ॥
हनुमान्जी का यह दूसरा अत्यन्त दुष्कर कर्म देखकर सम्पूर्ण देवता, सिद्ध और महर्षिगण उनकी प्रशंसा करने लगे
English translation coming soon.
devatāścābhavan hṛṣṭāstatrasthāstasya karmaṇā।
kāñcanasya sunābhasya sahasrākṣaśca vāsavaḥ॥
वहाँ आकाश में ठहरे हुए देवता तथा सहस्रनेत्रधारी इन्द्र उस सुन्दर मध्य भागवाले सुवर्णमय मैनाक पर्वत के उस कार्य से बहुत प्रसन्न हुए
English translation coming soon.
uvāca vacanaṁ dhīmān paritoṣātsagadgadam।
sunābhaṁ parvataśreṣṭhaṁ svayameva śacīpatiḥ॥
उस समय स्वयं बुद्धिमान् शचीपति इन्द्र ने अत्यन्त संतुष्ट होकर पर्वतश्रेष्ठ सुनाभ मैनाक से गद्गद वाणी में कहा—
English translation coming soon.
hiraṇyanābha śailendra parituṣṭo'smi te bhṛśam।
abhayaṁ te prayacchāmi gaccha saumya yathāsukham॥
‘सुवर्णमय शैलराज मैनाक! मैं तुमपर बहुत प्रसन्न हूँ। सौम्य! तुम्हें अभय दान देता हूँ। तुम सुखपूर्वक जहाँ चाहो, जाओ।
English translation coming soon.
sāhyaṁ kṛtaṁ te sumahad viśrāntasya hanūmataḥ।
kramato yojanaśataṁ nirbhayasya bhaye sati॥
‘सौ योजन समुद्र को लाँघते समय जिनके मन में कोई भय नहीं रहा है, फिर भी जिनके लिये हमारे हृदय में यह भय था कि पता नहीं इनका क्या होगा? उन्हीं हनुमान्जी को विश्राम का अवसर देकर तुमने उनकी बहुत बड़ी सहायता की है।
English translation coming soon.
rāmasyaiṣa hitāyaiva yāti dāśaratheḥ kapiḥ।
satkriyāṁ kurvatā śaktyā toṣito'smi dṛḍhaṁ tvayā॥
‘ये वानरश्रेष्ठ हनुमान् दशरथनन्दन श्रीराम की सहायता के लिये ही जा रहे हैं। तुमने यथाशक्ति इनका सत्कार करके मुझे पूर्ण संतोष प्रदान किया है’
English translation coming soon.
sa tat praharṣamalabhad vipulaṁ parvatottamaḥ।
devatānāṁ patiṁ dṛṣṭvā parituṣṭaṁ śatakratum॥
देवताओं के स्वामी शतक्रतु इन्द्र को संतुष्ट देखकर पर्वतों में श्रेष्ठ मैनाक को बड़ा हर्ष प्राप्त हुआ
English translation coming soon.
sa vai dattavaraḥ śailo babhūvāvasthitastadā।
hanūmāṁśca muhūrtena vyaticakrāma sāgaram॥
इस प्रकार इन्द्र का दिया हुआ वर पाकर मैनाक उस समय जल में स्थित हो गया और हनुमान्जी समुद्र के उस प्रदेश को उसी मुहूर्त में लाँघ गये
English translation coming soon.
tato devāḥ sagandharvāḥ siddhāśca paramarṣayaḥ।
abruvan sūryasaṁkāśāṁ surasāṁ nāgamātaram॥
तब देवता, गन्धर्व, सिद्ध और महर्षियों ने सूर्यतुल्य तेजस्विनी नागमाता सुरसा से कहा—
English translation coming soon.
ayaṁ vātātmajaḥ śrīmān plavate sāgaropari।
hanūmān nāma tasya tvaṁ muhūrtaṁ vighnamācara॥
‘ये पवननन्दन श्रीमान् हनुमान्जी समुद्र के ऊपर होकर जा रहे हैं। तुम दो घड़ी के लिये इनके मार्ग में विघ्न डाल दो।
English translation coming soon.
rākṣasaṁ rūpamāsthāya sughoraṁ parvatopamam।
daṁṣṭrākarālaṁ piṅgākṣaṁ vaktraṁ kṛtvā nabhaḥspṛśam॥
‘तुम पर्वत के समान अत्यन्त भयंकर राक्षसी का रूप धारण करो। उसमें विकराल दाढ़ें, पीले नेत्र और आकाश को स्पर्श करनेवाला विकट मुँह बनाओ।
English translation coming soon.
balamicchāmahe jñātuṁ bhūyaścāsya parākramam।
tvāṁ vijeṣyatyupāyena viṣādaṁ vā gamiṣyati॥
‘हमलोग पुनः हनुमान्जी के बल और पराक्रम की परीक्षा लेना चाहते हैं। या तो किसी उपाय से ये तुम्हें जीत लेंगे अथवा विषाद में पड़ जायँगे (इससे इनके बलाबल का ज्ञान हो जायगा)’
English translation coming soon.
evamuktā tu sā devī daivatairabhisatkṛtā।
samudramadhye surasā bibhratī rākṣasaṁ vapuḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vikṛtaṁ ca virūpaṁ ca sarvasya ca bhayāvaham।
plavamānaṁ hanūmantamāvṛtyedamuvāca ha॥
देवताओं के सत्कारपूर्वक इस प्रकार कहने पर देवी सुरसा ने समुद्र के बीच में राक्षसी का रूप धारण किया। उसका वह रूप बड़ा ही विकट, बेडौल और सबके लिये भयावना था। वह समुद्र के पार जाते हुए हनुमान्जी को घेरकर उससे इस प्रकार बोली—
English translation coming soon.
mama bhakṣaḥ pradiṣṭastvamīśvarairvānararṣabha।
ahaṁ tvāṁ bhakṣayiṣyāmi praviśedaṁ mamānanam॥
‘कपिश्रेष्ठ! देवेश्वरों ने तुम्हें मेरा भक्ष्य बताकर मुझे अर्पित कर दिया है, अतः मैं तुम्हें खाऊँगी। तुम मेरे इस मुँह में चले आओ।
English translation coming soon.
vara eṣa purā datto mama dhātreti satvarā।
vyādāya vaktraṁ vipulaṁ sthitā sā māruteḥ puraḥ॥
‘पूर्वकाल में ब्रह्माजी ने मुझे यह वर दिया था।’ ऐसा कहकर वह तुरंत ही अपना विशाल मुँह फैलाकर हनुमान्जी के सामने खड़ी हो गयी
English translation coming soon.
evamuktaḥ surasayā prahṛṣṭavadano'bravīt।
rāmo dāśarathirnāma praviṣṭo daṇḍakāvanam।
lakṣmaṇena saha bhrātrā vaidehyā cāpi bhāryayā॥
सुरसा के ऐसा कहने पर हनुमान्जी ने प्रसन्नमुख होकर कहा—‘देवि! दशरथनन्दन श्रीरामचन्द्रजी अपने भाई लक्ष्मण और धर्मपत्नी सीताजी के साथ दण्डकारण्य में आये थे।
English translation coming soon.
anyakāryaviṣaktasya baddhavairasya rākṣasaiḥ।
tasya sītā hṛtā bhāryā rāvaṇena yaśasvinī॥
‘वहाँ परहित-साधन में लगे हुए श्रीराम का राक्षसों के साथ वैर बँध गया। अतः रावण ने उनकी यशस्विनी भार्या सीता को हर लिया।
English translation coming soon.
tasyāḥ sakāśaṁ dūto'haṁ gamiṣye rāmaśāsanāt।
kartumarhasi rāmasya sāhyaṁ viṣayavāsini॥
‘मैं श्रीराम की आज्ञा से उनका दूत बनकर सीताजी के पास जा रहा हूँ। तुम भी श्रीराम के राज्य में निवास करती हो। अतः तुम्हें उनकी सहायता करनी चाहिये।
English translation coming soon.
athavā maithilīṁ dṛṣṭvā rāmaṁ cākliṣṭakāriṇam।
āgamiṣyāmi te vaktraṁ satyaṁ pratiśṛṇomi te॥
‘अथवा (यदि तुम मुझे खाना ही चाहती हो तो) मैं सीताजी का दर्शन करके अनायास ही महान् कर्म करनेवाले श्रीरामचन्द्रजी से जब मिल लूँगा, तब तुम्हारे मुख में आ जाऊँगा—यह तुमसे सच्ची प्रतिज्ञा करके कहता हूँ’
English translation coming soon.
evamuktā hanumatā surasā kāmarūpiṇī।
abravīnnātivartenmāṁ kaścideṣa varo mama॥
हनुमान्जी के ऐसा कहने पर इच्छानुसार रूप धारण करनेवाली सुरसा बोली—‘मुझे यह वर मिला है कि कोई भी मुझे लाँघकर आगे नहीं जा सकता’
English translation coming soon.
taṁ prayāntaṁ samudvīkṣya surasā vākyamabravīt।
balaṁ jijñāsamānā sā nāgamātā hanūmataḥ॥
फिर भी हनुमान्जी को जाते देख उनके बल को जानने की इच्छा रखनेवाली नागमाता सुरसा ने उनसे कहा—
English translation coming soon.
niviśya vadanaṁ me'dya gantavyaṁ vānarottama।
vara eṣa purā datto mama dhātreti satvarā॥
vyādāya vipulaṁ vaktraṁ sthitā sā māruteḥ puraḥ।
‘वानरश्रेष्ठ! आज मेरे मुख में प्रवेश करके ही तुम्हें आगे जाना चाहिये। पूर्वकाल में विधाता ने मुझे ऐसा ही वर दिया था।’ ऐसा कहकर सुरसा तुरंत अपना विशाल मुँह फैलाकर हनुमान्जी के सामने खड़ी हो गयी
English translation coming soon.
evamuktaḥ surasayā kruddho vānarapuṅgavaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
abravīt kuru vai vaktraṁ yena māṁ viṣahiṣyasi।
ityuktvā surasāṁ kruddho daśayojanamāyatām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
daśayojanavistāro hanumānabhavat tadā।
taṁ dṛṣṭvā meghasaṁkāśaṁ daśayojanamāyatam।
cakāra surasāpyāsyaṁ viṁśad yojanamāyatam॥
सुरसा के ऐसा कहने पर वानरशिरोमणि हनुमान्जी कुपित हो उठे और बोले—‘तुम अपना मुँह इतना बड़ा बना लो जिससे उसमें मेरा भार सह सको’ यों कहकर जब वे मौन हुए, तब सुरसा ने अपना मुख दस योजन विस्तृत बना लिया। यह देखकर कुपित हुए हनुमान्जी भी तत्काल दस योजन बड़े हो गये। उन्हें मेघ के समान दस योजन विस्तृत शरीर से युक्त हुआ देख सुरसा ने भी अपने मुख को बीस योजन बड़ा बना लिया
English translation coming soon.
hanūmāṁstu tataḥ kruddhastriṁśad yojanamāyataḥ।
cakāra surasā vaktraṁ catvāriṁśat tathocchritam॥
तब हनुमान्जी ने क्रुद्ध होकर अपने शरीर को तीस योजन अधिक बढ़ा दिया। फिर तो सुरसा ने भी अपने मुँह को चालीस योजन ऊँचा कर लिया
English translation coming soon.
babhūva hanumān vīraḥ pañcāśad yojanocchritaḥ।
cakāra surasā vaktraṁ ṣaṣṭiṁ yojanamucchritam॥
यह देख वीर हनुमान् पचास योजन ऊँचे हो गये। तब सुरसा ने अपना मुँह साठ योजन ऊँचा बना लिया
English translation coming soon.
tadaiva hanumān vīraḥ saptatiṁ yojanocchritaḥ।
cakāra surasā vaktramaśītiṁ yojanocchritam॥
फिर तो वीर हनुमान् उसी क्षण सत्तर योजन ऊँचे हो गये। अब सुरसा ने अस्सी योजन ऊँचा मुँह बना लिया
English translation coming soon.
hanūmānanalaprakhyo navatiṁ yojanocchritaḥ।
cakāra surasā vaktraṁ śatayojanamāyatam॥
तदनन्तर अग्नि के समान तेजस्वी हनुमान् नब्बे योजन ऊँचे हो गये। यह देख सुरसा ने भी अपने मुँह का विस्तार सौ योजन का कर लिया
English translation coming soon.
tad dṛṣṭvā vyāditaṁ tvāsyaṁ vāyuputraḥ sa buddhimān।
dīrghajihvaṁ surasayā subhīmaṁ narakopamam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sa saṁkṣipyātmanaḥ kāyaṁ jīmūta iva mārutiḥ।
tasmin muhūrte hanumān babhūvāṅguṣṭhamātrakaḥ॥
सुरसा के फैलाये हुए उस विशाल जिह्वा से युक्त और नरक के समान अत्यन्त भयंकर मुँह को देखकर बुद्धिमान् वायुपुत्र हनुमान् ने मेघ की भाँति अपने शरीर को संकुचित कर लिया। वे उसी क्षण अँगूठे के बराबर छोटे हो गये
English translation coming soon.
so'bhipadyātha tadvaktraṁ niṣpatya ca mahābalaḥ।
antarikṣe sthitaḥ śrīmānidaṁ vacanamabravīt॥
फिर वे महाबली श्रीमान् पवनकुमार सुरसा के उस मुँह में प्रवेश करके तुरंत निकल आये और आकाश में खड़े होकर इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
praviṣṭo'smi hi te vaktraṁ dākṣāyaṇi namo'stu te।
gamiṣye yatra vaidehī satyaścāsīd varastava॥
‘दक्षकुमारी! तुम्हें नमस्कार है। मैं तुम्हारे मुँह में प्रवेश कर चुका। लो तुम्हारा वर भी सत्य हो गया। अब मैं उस स्थान को जाऊँगा, जहाँ विदेहकुमारी सीता विद्यमान हैं’
English translation coming soon.
taṁ dṛṣṭvā vadanānmuktaṁ candraṁ rāhumukhādiva।
abravīt surasā devī svena rūpeṇa vānaram॥
राहु के मुख से छूटे हुए चन्द्रमा की भाँति अपने मुख से मुक्त हुए हनुमान्जी को देखकर सुरसा देवी ने अपने असली रूप में प्रकट होकर उन वानरवीर से कहा—
English translation coming soon.
arthasiddhyai hariśreṣṭha gaccha saumya yathāsukham।
samānaya ca vaidehīṁ rāghaveṇa mahātmanā॥
‘कपिश्रेष्ठ! तुम भगवान् श्रीराम के कार्य की सिद्धि के लिये सुखपूर्वक जाओ। सौम्य! विदेहनन्दिनी सीता को महात्मा श्रीराम से शीघ्र मिलाओ’
English translation coming soon.
tat tṛtīyaṁ hanumato dṛṣṭvā karma suduṣkaram।
sādhusādhviti bhūtāni praśaśaṁsustadā harim॥
कपिवर हनुमान्जी का यह तीसरा अत्यन्त दुष्कर कर्म देख सब प्राणी वाह-वाह करके उनकी प्रशंसा करने लगे
English translation coming soon.
sa sāgaramanādhṛṣyamabhyetya varuṇālayam।
jagāmākāśamāviśya vegena garuḍopamaḥ॥
वे वरुण के निवासभूत अलक्ष्य समुद्र के निकट आकर आकाश का ही आश्रय ले गरुड़ के समान वेग से आगे बढ़ने लगे
English translation coming soon.
sevite vāridhārābhiḥ patagaiśca niṣevite।
carite kaiśikācāryairairāvataniṣevite॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
siṁhakuñjaraśārdūlapatagoragavāhanaiḥ।
vimānaiḥ sampatadbhiśca vimalaiḥ samalaṁkṛte॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vajrāśanisamasparśaiḥ pāvakairiva śobhite।
kṛtapuṇyairmahābhāgaiḥ svargajidbhiradhiṣṭhite॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vahatā havyamatyantaṁ sevite citrabhānunā।
grahanakṣatracandrārkatārāgaṇavibhūṣite॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
maharṣigaṇagandharvanāgayakṣasamākule।
vivikte vimale viśve viśvāvasuniṣevite॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
devarājagajākrānte candrasūryapathe śive।
vitāne jīvalokasya vitate brahmanirmite॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
bahuśaḥ sevite vīrairvidyādharagaṇairvṛte।
jagāma vāyumārge ca garutmāniva mārutiḥ॥
जो जल की धाराओं से सेवित, पक्षियों से संयुक्त, गानविद्या के आचार्य तुम्बुरु आदि गन्धर्वों के विचरण का स्थान तथा ऐरावत के आने-जाने का मार्ग है, सिंह, हाथी, बाघ, पक्षी और सर्प आदि वाहनों से जुते और उड़ते हुए निर्मल विमान जिसकी शोभा बढ़ाते हैं, जिनका स्पर्श वज्र और अशनि के समान दुःसह तथा तेज अग्नि के समान प्रकाशमान है तथा जो स्वर्गलोक पर विजय पा चुके हैं, ऐसे महाभाग पुण्यात्मा पुरुषों का जो निवासस्थान है, देवता के लिये अधिक मात्रा में हविष्य का भार वहन करनेवाले अग्निदेव जिसका सदा सेवन करते हैं, ग्रह, नक्षत्र, चन्द्रमा, सूर्य और तारे आभूषण की भाँति जिसे सजाते हैं, महर्षियों के समुदाय, गन्धर्व, नाग और यक्ष जहाँ भरे रहते हैं, जो जगत् का आश्रयस्थान, एकान्त और निर्मल है, गन्धर्वराज विश्वावसु जिसमें निवास करते हैं, देवराज इन्द्र का हाथी जहाँ चलता-फिरता है, जो चन्द्रमा और सूर्य का भी मङ्गलमय मार्ग है, इस जीव-जगत् के लिये विमल वितान (चँदोवा) है, साक्षात् परब्रह्म परमात्मा ने ही जिसकी सृष्टि की है, जो बहुसंख्यक वीरों से सेवित और विद्याधरगणों से आवृत है, उस वायुपथ आकाश में पवननन्दन हनुमान्जी गरुड़ के समान वेग से चले
English translation coming soon.
hanumān meghajālāni prākarṣan māruto yathā।
kālāgurusavarṇāni raktapītasitāni ca॥
वायु के समान हनुमान्जी अगर के समान काले तथा लाल, पीले और श्वेत बादलों को खींचते हुए आगे बढ़ने लगे
English translation coming soon.
kapinā kṛṣyamāṇāni mahābhrāṇi cakāśire।
praviśannabhrajālāni niṣpataṁśca punaḥ punaḥ॥
prāvṛṣīndurivābhāti niṣpatan praviśaṁstadā।
उनके द्वारा खींचे जाते हुए वे बड़े-बड़े बादल अद्भुत शोभा पा रहे थे। वे बारम्बार मेघ-समूहों में प्रवेश करते और बाहर निकलते थे। उस अवस्था में बादलों में छिपते तथा प्रकट होते हुए वर्षाकाल के चन्द्रमा की भाँति उनकी बड़ी शोभा हो रही थी
English translation coming soon.
pradṛśyamānaḥ sarvatra hanūmān mārutātmajaḥ॥
bheje'mbaraṁ nirālambaṁ pakṣayukta ivādrirāṭ।
सर्वत्र दिखायी देते हुए पवनकुमार हनुमान्जी पंखधारी गिरिराज के समान निराधार आकाश का आश्रय लेकर आगे बढ़ रहे थे
English translation coming soon.
plavamānaṁ tu taṁ dṛṣṭvā siṁhikā nāma rākṣasī॥
manasā cintayāmāsa pravṛddhā kāmarūpiṇī।
इस तरह जाते हुए हनुमान्जी को इच्छानुसार रूप धारण करनेवाली विशालकाया सिंहिका नामवाली राक्षसी ने देखा। देखकर वह मन-ही-मन इस प्रकार विचार करने लगी—
English translation coming soon.
adya dīrghasya kālasya bhaviṣyāmyahamāśitā॥
idaṁ mama mahāsattvaṁ cirasya vaśamāgatam।
‘आज दीर्घकाल के बाद यह विशाल जीव मेरे वश में आया है। इसे खा लेने पर बहुत दिनों के लिये मेरा पेट भर जायगा’
English translation coming soon.
iti saṁcintya manasā cchāyāmasya samākṣipat॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
chāyāyāṁ gṛhyamāṇāyāṁ cintayāmāsa vānaraḥ।
samākṣipto'smi sahasā paṅgūkṛtaparākramaḥ॥
pratilomena vātena mahānauriva sāgare।
अपने हृदय में ऐसा सोचकर उस राक्षसी ने हनुमान्जी की छाया पकड़ ली। छाया पकड़ी जाने पर वानरवीर हनुमान् ने सोचा—‘अहो! सहसा किसने मुझे पकड़ लिया, इस पकड़ के सामने मेरा पराक्रम पङ्गु हो गया है। जैसे प्रतिकूल हवा चलने पर समुद्र में जहाज की गति अवरुद्ध हो जाती है, वैसी ही दशा आज मेरी भी हो गयी है’
English translation coming soon.
tiryagūrdhvamadhaścaiva vīkṣamāṇastadā kapiḥ॥
dadarśa sa mahāsattvamutthitaṁ lavaṇāmbhasi।
यही सोचते हुए कपिवर हनुमान् ने उस समय अगल-बगल में, ऊपर और नीचे दृष्टि डाली। इतने ही में उन्हें समुद्र के जल के ऊपर उठा हुआ एक विशालकाय प्राणी दिखायी दिया
English translation coming soon.
tad dṛṣṭvā cintayāmāsa mārutirvikṛtānanam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kapirājñā yathākhyātaṁ sattvamadbhutadarśanam।
chāyāgrāhi mahāvīryaṁ tadidaṁ nātra saṁśayaḥ॥
उस विकराल मुखवाली राक्षसी को देखकर पवनकुमार हनुमान् सोचने लगे—वानरराज सुग्रीव ने जिस महापराक्रमी छायाग्राही अद्भुत जीव की चर्चा की थी, वह निःसंदेह यही है
English translation coming soon.
sa tāṁ buddhvārthatattvena siṁhikāṁ matimān kapiḥ।
vyavardhata mahākāyaḥ prāvṛṣīva balāhakaḥ॥
तब बुद्धिमान् कपिवर हनुमान्जी ने यह निश्चय करके कि वास्तव में यही सिंहिका है, वर्षाकाल के मेघ की भाँति अपने शरीर को बढ़ाना आरम्भ किया। इस प्रकार वे विशालकाय हो गये
English translation coming soon.
tasya sā kāyamudvīkṣya vardhamānaṁ mahākapeḥ।
vaktraṁ prasārayāmāsa pātālāmbarasaṁnibham॥
ghanarājīva garjantī vānaraṁ samabhidravat।
उन महाकपि के शरीर को बढ़ते देख सिंहिका ने अपना मुँह पाताल और आकाश के मध्यभाग के समान फैला लिया और मेघों की घटा के समान गर्जना करती हुई उन वानरवीर की ओर दौड़ी
English translation coming soon.
sa dadarśa tatastasyā vikṛtaṁ sumahanmukham॥
kāyamātraṁ ca medhāvī marmāṇi ca mahākapiḥ।
हनुमान्जी ने उसका अत्यन्त विकराल और बढ़ा हुआ मुँह देखा। उन्हें अपने शरीर के बराबर ही उसका मुँह दिखायी दिया। उस समय बुद्धिमान् महाकपि हनुमान् ने सिंहिका के मर्मस्थानों को अपना लक्ष्य बनाया
English translation coming soon.
sa tasyā vikṛte vaktre vajrasaṁhananaḥ kapiḥ॥
saṁkṣipya muhurātmānaṁ nipapāta mahākapiḥ।
तदनन्तर वज्रोपम शरीरवाले महाकपि पवनकुमार अपने शरीर को संकुचित करके उसके विकराल मुख में आ गिरे
English translation coming soon.
āsye tasyā nimajjantaṁ dadṛśuḥ siddhacāraṇāḥ॥
grasyamānaṁ yathā candraṁ pūrṇaṁ parvaṇi rāhuṇā।
उस समय सिद्धों और चारणों ने हनुमान्जी को सिंहिका के मुख में उसी प्रकार निमग्न होते देखा, जैसे पूर्णिमा की रात में पूर्ण चन्द्रमा राहु के ग्रास बन गये हों
English translation coming soon.
tatastasyā nakhaistīkṣṇairmarmāṇyutkṛtya vānaraḥ॥
utpapātātha vegena manaḥsampātavikramaḥ।
मुख में प्रवेश करके उन वानरवीर ने अपने तीखे नखों से उस राक्षसी के मर्मस्थानों को विदीर्ण कर डाला। इसके पश्चात् वे मन के समान गति से उछलकर वेगपूर्वक बाहर निकल आये
English translation coming soon.
tāṁ tu diṣṭyā ca dhṛtyā ca dākṣiṇyena nipātya saḥ॥
kapipravīro vegena vavṛdhe punarātmavān।
दैव के अनुग्रह, स्वाभाविक धैर्य तथा कौशल से उस राक्षसी को मारकर वे मनस्वी वानरवीर पुनः वेग से बढ़कर बड़े हो गये
English translation coming soon.
hṛtahṛtsā hanumatā papāta vidhurāmbhasi।
svayaṁbhuvaiva hanumān sṛṣṭastasyā nipātane॥
हनुमान्जी ने प्राणों के आश्रयभूत उसके हृदयस्थल को ही नष्ट कर दिया, अतः वह प्राणशून्य होकर समुद्र के जल में गिर पड़ी। विधाता ने ही उसे मार गिराने के लिये हनुमान्जी को निमित्त बनाया था
English translation coming soon.
tāṁ hatāṁ vānareṇāśu patitāṁ vīkṣya siṁhikām।
bhūtānyākāśacārīṇi tamūcuḥ plavagottamam॥
उन वानरवीर के द्वारा शीघ्र ही मारी जाकर सिंहिका जल में गिर पड़ी। यह देख आकाश में विचरनेवाले प्राणी उन कपिश्रेष्ठ से बोले—
English translation coming soon.
bhīmamadya kṛtaṁ karma mahatsattvaṁ tvayā hatam।
sādhayārthamabhipretamariṣṭaṁ plavatāṁ vara॥
‘कपिवर! तुमने यह बड़ा ही भयंकर कर्म किया है, जो इस विशालकाय प्राणी को मार गिराया है। अब तुम बिना किसी विघ्न-बाधा के अपना अभीष्ट कार्य सिद्ध करो
English translation coming soon.
yasya tvetāni catvāri vānarendra yathā tava।
dhṛtirdṛṣṭirmatirdākṣyaṁ sa karmasu na sīdati॥
‘वानरेन्द्र! जिस पुरुष में तुम्हारे समान धैर्य, सूझ, बुद्धि और कुशलता—ये चार गुण होते हैं, उसे अपने कार्य में कभी असफलता नहीं होती’
English translation coming soon.
sa taiḥ sampūjitaḥ pūjyaḥ pratipannaprayojanaiḥ।
jagāmākāśamāviśya pannagāśanavat kapiḥ॥
इस प्रकार अपना प्रयोजन सिद्ध हो जाने से उन आकाशचारी प्राणियों ने हनुमान्जी का बड़ा सत्कार किया। इसके बाद वे आकाश में चढ़कर गरुड़ के समान वेग से चलने लगे
English translation coming soon.
prāptabhūyiṣṭhapārastu sarvataḥ parilokayan।
yojanānāṁ śatasyānte vanarājīṁ dadarśa saḥ॥
सौ योजन के अन्त में प्रायः समुद्र के पार पहुँचकर जब उन्होंने सब ओर दृष्टि डाली, तब उन्हें एक हरी-भरी वनश्रेणी दिखायी दी
English translation coming soon.
dadarśa ca patanneva vividhadrumabhūṣitam।
dvīpaṁ śākhāmṛgaśreṣṭho malayopavanāni ca॥
आकाश में उड़ते हुए ही शाखामृगों में श्रेष्ठ हनुमान्जी ने भाँति-भाँति के वृक्षों से सुशोभित लंका नामक द्वीप देखा। उत्तर तट की भाँति समुद्र के दक्षिण तट पर भी मलय नामक पर्वत और उसके उपवन दिखायी दिये
English translation coming soon.
sāgaraṁ sāgarānūpān sāgarānūpajān drumān।
sāgarasya ca patnīnāṁ mukhānyapi vilokayat॥
समुद्र, सागरतटवर्ती जलप्राय देश तथा वहाँ उगे हुए वृक्ष एवं सागरपत्नी सरिताओं के मुहानों को भी उन्होंने देखा
English translation coming soon.
sa mahāmeghasaṁkāśaṁ samīkṣyātmānamātmavān।
nirundhantamivākāśaṁ cakāra matimān matim॥
मन को वश में रखनेवाले बुद्धिमान् हनुमान्जी ने अपने शरीर को महान् मेघों की घटा के समान विशाल तथा आकाश को अवरुद्ध करता-सा देख मन-ही-मन इस प्रकार विचार किया—
English translation coming soon.
kāyavṛddhiṁ pravegaṁ ca mama dṛṣṭvaiva rākṣasāḥ।
mayi kautūhalaṁ kuryuriti mene mahāmatiḥ॥
‘अहो! मेरे शरीर की विशालता तथा मेरा यह तीव्र वेग देखते ही राक्षसों के मन में मेरे प्रति बड़ा कौतूहल होगा—वे मेरा भेद जानने के लिये उत्सुक हो जायँगे।’ परम बुद्धिमान् हनुमान्जी के मन में यह धारणा पक्की हो गयी
English translation coming soon.
tataḥ śarīraṁ saṁkṣipya tanmahīdharasaṁnibham।
punaḥ prakṛtimāpede vītamoha ivātmavān॥
मनस्वी हनुमान् अपने पर्वताकार शरीर को संकुचित करके पुनः अपने वास्तविक स्वरूप में स्थित हो गये। ठीक उसी तरह, जैसे मन को वश में रखनेवाला मोहरहित पुरुष अपने मूल स्वरूप में प्रतिष्ठित होता है
English translation coming soon.
tadrūpamatisaṁkṣipya hanumān prakṛtau sthitaḥ।
trīn kramāniva vikramya balivīryaharo hariḥ॥
जैसे बलि के पराक्रमसम्बन्धी अभिमान को हर लेनेवाले श्रीहरि ने विराट्रूप से तीन पग चलकर तीनों लोकों को नाप लेने के पश्चात् अपने उस स्वरूप को समेट लिया था, उसी प्रकार हनुमान्जी समुद्र को लाँघ जाने के बाद अपने उस विशाल रूप को संकुचित करके अपने वास्तविक स्वरूप में स्थित हो गये
English translation coming soon.
sa cārunānāvidharūpadhārī
paraṁ samāsādya samudratīram।
parairaśakyaṁ pratipannarūpaḥ
samīkṣitātmā samavekṣitārthaḥ॥
हनुमान्जी बड़े ही सुन्दर और नाना प्रकार के रूप धारण कर लेते थे। उन्होंने समुद्र के दूसरे तट पर, जहाँ दूसरों का पहुँचना असम्भव था, पहुँचकर अपने विशाल शरीर की ओर दृष्टिपात किया। फिर अपने कर्तव्य का विचार करके छोटा-सा रूप धारण कर लिया
English translation coming soon.
tataḥ sa lambasya gireḥ samṛddhe
vicitrakūṭe nipapāta kūṭe।
saketakoddālakanārikele
mahābhrakūṭapratimo mahātmā॥
महान् मेघ-समूह के समान शरीरवाले महात्मा हनुमान्जी केवड़े, लसोड़े और नारियल के वृक्षों से विभूषित लम्बपर्वत के विचित्र लघु शिखरोंवाले महान् समृद्धिशाली शृङ्ग पर कूद पड़े
English translation coming soon.
tatastu samprāpya samudratīraṁ
samīkṣya laṁkāṁ girivaryamūrdhni।
kapistu tasmin nipapāta parvate
vidhūya rūpaṁ vyathayanmṛgadvijān॥
तदनन्तर समुद्र के तट पर पहुँचकर वहाँ से उन्होंने एक श्रेष्ठ पर्वत के शिखर पर बसी हुई लंका को देखा। देखकर अपने पहले रूप को तिरोहित करके वे वानरवीर वहाँ के पशु-पक्षियों को व्यथित करते हुए उसी पर्वत पर उतर पड़े
English translation coming soon.
sa sāgaraṁ dānavapannagāyutaṁ
balena vikramya mahormimālinam।
nipatya tīre ca mahodadhestadā
dadarśa laṁkāmamarāvatīmiva॥
इस प्रकार दानवों और सर्पों से भरे हुए तथा बड़ी-बड़ी उत्ताल तरङ्गमालाओं से अलंकृत महासागर को बलपूर्वक लाँघकर वे उसके तट पर उतर गये और अमरावती के समान सुशोभित लंकापुरी की शोभा देखने लगे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे प्रथमः सर्गः॥ १॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के सुन्दरकाण्ड में पहला सर्ग पूरा हुआ॥ १॥