विभिन्न दिशाओंमें जाते हुए वानरोंका सुग्रीवके समक्ष अपने उत्साहसूचक वचन सुनाना
sarvāṁścāhūya sugrīvaḥ plavagān plavagarṣabhaḥ।
samastāṁścābravīd rājā rāmakāryārthasiddhaye॥
तदनन्तर वानरशिरोमणि राजा सुग्रीव अन्य समस्त वानरों को बुलाकर श्रीरामचन्द्रजी के कार्य की सिद्धि के लिये उन सबसे बोले—
English translation coming soon.
evametad vicetavyaṁ bhavadbhirvānarottamaiḥ।
tadugraśāsanaṁ bharturvijñāya haripuṁgavāḥ॥
śalabhā iva saṁchādya medinīṁ sampratasthire।
‘कपिवरो! जैसा मैंने बताया है, उसके अनुसार तुम सभी श्रेष्ठ वानरों को इस जगत् में सीता की खोज करनी चाहिये।’ स्वामी की उस कठोर आज्ञा को भलीभाँति समझकर वे सम्पूर्ण श्रेष्ठ वानर टिड्डियों के दल की भाँति पृथ्वी को आच्छादित करके वहाँ से प्रस्थित हुए
English translation coming soon.
rāmaḥ prasravaṇe tasmin nyavasat sahalakṣmaṇaḥ॥
pratīkṣamāṇastaṁ māsaṁ sītādhigamane kṛtaḥ।
श्रीरामचन्द्रजी लक्ष्मण के साथ उस प्रस्रवणगिरि पर ही ठहरे रहे और सीता का समाचार लाने के लिये जो एक मास की अवधि निश्चित की गयी थी, उसकी प्रतीक्षा करने लगे
English translation coming soon.
uttarāṁ tu diśaṁ ramyāṁ girirājasamāvṛtām॥
pratasthe sahasā vīro hariḥ śatabalistadā।
उस समय वीर वानर शतबलि ने गिरिराज हिमालय से घिरी हुई रमणीय उत्तर दिशा की ओर शीघ्रतापूर्वक प्रस्थान किया
English translation coming soon.
pūrvāṁ diśaṁ pratiyayau vinato hariyūthapaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tārāṅgadādisahitaḥ plavagaḥ pavanātmajaḥ।
agastyācaritāmāśāṁ dakṣiṇāṁ hariyūthapaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
paścimāṁ ca diśaṁ ghorāṁ suṣeṇaḥ plavageśvaraḥ।
pratasthe hariśārdūlo diśaṁ varuṇapālitām॥
वानर-यूथपति विनत पूर्व दिशा की ओर गये। कपिगणों के अधिपति पवनकुमार वानर हनुमान्जी तार और अङ्गद आदि के साथ अगस्त्यसेवित दक्षिण दिशा की ओर प्रस्थित हुए तथा वानरेश्वर कपिश्रेष्ठ सुषेण ने वरुणद्वारा सुरक्षित घोर पश्चिम दिशा की यात्रा की
English translation coming soon.
tataḥ sarvā diśo rājā codayitvā yathātatham।
kapisenāpatirvīro mumoda sukhitaḥ sukham॥
वानर-सेना के स्वामी वीर राजा सुग्रीव सम्पूर्ण दिशाओं में यथायोग्य वानरों को भेजकर बहुत सुखी हुए और मन-ही-मन हर्ष का अनुभव करने लगे
English translation coming soon.
evaṁ saṁcoditāḥ sarve rājñā vānarayūthapāḥ।
svāṁ svāṁ diśamabhipretya tvaritāḥ sampratasthire॥
इस तरह राजा की आज्ञा पाकर समस्त वानर-यूथपति बड़ी उतावली के साथ अपनी-अपनी दिशा की ओर प्रस्थित हुए
English translation coming soon.
nadantaśconnadantaśca garjantaśca plavaṁgamāḥ।
kṣveḍanto dhāvamānāśca vinadanto mahābalāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
evaṁ saṁcoditāḥ sarve rājñā vānarayūthapāḥ।
ānayiṣyāmahe sītāṁ haniṣyāmaśca rāvaṇam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ahameko vadhiṣyāmi prāptaṁ rāvaṇamāhave।
tataśconmathya sahasā hariṣye janakātmajām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vepamānāṁ śrameṇādya bhavadbhiḥ sthīyatāmiti।
eka evāhariṣyāmi pātālādapi jānakīm॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vidhamiṣyāmyahaṁ vṛkṣān dārayiṣyāmyahaṁ girīn।
dharaṇīṁ dārayiṣyāmi kṣobhayiṣyāmi sāgarān॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ahaṁ yojanasaṁkhyāyāḥ plaveyaṁ nātra saṁśayaḥ।
śatayojanasaṁkhyāyāḥ śataṁ samadhikaṁ hyaham॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
bhūtale sāgare vāpi śaileṣu ca vaneṣu ca।
pātālasyāpi vā madhye na mamācchidyate gatiḥ॥
वे समस्त महाबली वानर और उनके यूथपति अपने राजा के द्वारा इस प्रकार प्रेरित हो भाँति-भाँति के शब्द करते, उच्च स्वर से गर्जते, दहाड़ते, किलकारियाँ मारते, दौड़ते और कोलाहल करते हुए कहने लगे—‘राजन्! हम सीता को साथ लायेंगे और रावण का वध कर डालेंगे। युद्ध में यदि रावण मेरे सामने आ जाय तो मैं अकेला ही उसे मार गिराऊँगा। तत्पश्चात् उसकी सारी सेना को मथकर कष्ट एवं भय से काँपती हुई जानकीजी को सहसा यहाँ उठा लाऊँगा। आपलोग यहीं ठहरें। मैं अकेला ही पाताल से भी जनककिशोरी को निकाल लाऊँगा, वृक्षों को उखाड़ फेकूँगा, पर्वतों के टुकड़े-टुकड़े कर डालूँगा, पृथ्वी को विदीर्ण कर दूँगा और समुद्रों को भी विक्षुब्ध कर डालूँगा। मैं सौ योजनतक कूद सकता हूँ, इसमें संशय नहीं है। मैं सौ योजन से भी अधिक दूरतक जा सकता हूँ। पृथ्वी, समुद्र, पर्वत, वन और पाताल में भी मेरी गति नहीं रुकती’
English translation coming soon.
ityekaikastadā tatra vānarā baladarpitāḥ।
ūcuśca vacanaṁ tasya harirājasya saṁnidhau॥
इस तरह वहाँ वानरराज सुग्रीव के समीप बल के घमंड में भरे हुए वानर उस समय एक-एक करके आते और उनके सामने उपर्युक्त बातें कहते थे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे पञ्चचत्वारिंशः सर्गः॥ ४५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें पैंतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ४५ ॥