भरतका पिताके श्राद्धमें ब्राह्मणोंको बहुत धन-रत्न आदिका दान देना, तेरहवें दिन अस्थि-संचयका शेष कार्य पूर्ण करनेके लिये पिताकी चिताभूमिपर जाकर भरत और शत्रुघ्नका विलाप करना और वसिष्ठ तथा सुमन्त्रका उन्हें समझाना
“भरत-श्राद्धदान”
॥ २ · ७७ · २ ॥
शोकश्वेतवस्त्रधरो भरतः पितुः श्राद्धे विनयेन स्वर्णशृङ्गां धेनुं वृद्धब्राह्मणाय ददाति; अग्रे रत्नस्वर्णवस्त्रधान्यराशयः, मध्ये लघुः श्राद्धाग्निः, आशिषं प्रयच्छन् विप्रः, पृष्ठे च ब्रह्मर्षिर्वसिष्ठोऽध्यक्षतां वहन् तिष्ठति।
शोकके श्वेत वस्त्रमें खड़े राजकुमार भरत पिताके श्राद्धमें विनम्र भावसे स्वर्णमढ़ी सींगोंवाली धेनुकी रस्सी एक वृद्ध ब्राह्मणको सौंप रहे हैं, जो हाथ उठाकर आशीर्वाद दे रहा है; उनके सामने स्वर्ण-पात्र, रत्न, मोती, बहुमूल्य वस्त्र और अन्नके ढेर सजे हैं, बीचमें छोटी श्राद्धाग्नि जल रही है, और पीछे वृद्ध ब्रह्मर्षि वसिष्ठ इस दान-कर्मकी अध्यक्षता करते खड़े हैं।
Draped in the plain white of mourning, prince Bharat performs his father's śrāddha: with folded reverence he places the lead-rope of a gold-horned milk-cow into the hands of an aged brahmin, who lifts a palm in blessing. Before them are heaped gold vessels, gems, pearls, costly folded cloth and grain, a small sacred fire glowing at the centre, while behind them the ancient sage Vasishth presides over the rite of charity.
tato daśāhe'tigate kṛtaśauco nṛpātmajaḥ।
dvādaśe'hani samprāpte śrāddhakarmāṇyakārayat ॥
तदनन्तर दशाह व्यतीत हो जाने पर राजकुमार भरत ने ग्यारहवें दिन आत्मशुद्धि के लिये स्नान और एकादशाह श्राद्ध का अनुष्ठान किया, फिर बारहवाँ दिन आने पर उन्होंने अन्य श्राद्ध कर्म (मासिक और सपिण्डीकरण श्राद्ध) किये
English translation coming soon.
brāhmaṇebhyo dhanaṁ ratnaṁ dadāvannaṁ ca puṣkalam।
vāsāṁsi ca mahārhāṇi ratnāni vividhāni ca।
vāstikaṁ bahu śuklaṁ ca gāścāpi bahuśastadā ॥
उसमें भरत ने ब्राह्मणों को धन, रत्न, प्रचुर अन्न, बहुमूल्य वस्त्र, नाना प्रकार के रत्न, बहुत-से बकरे, चाँदी और बहुतेरी गौएँ दान कीं
English translation coming soon.
dāsīrdāsāṁśca yānāni veśmāni sumahānti ca।
brāhmaṇebhyo dadau putro rājñastasyaurdhvadehikam ॥
राजपुत्र भरत ने राजा के पारलौकिक हित के लिये बहुत-से दास, दासियाँ, सवारियाँ तथा बड़े-बड़े घर भी ब्राह्मणों को दिये
English translation coming soon.
tataḥ prabhātasamaye divase ca trayodaśe।
vilalāpa mahābāhurbharataḥ śokamūrcchitaḥ ॥
तदनन्तर तेरहवें दिन प्रातःकाल महाबाहु भरत शोक से मूर्च्छित होकर विलाप करने लगे
English translation coming soon.
śabdāpihitakaṇṭhaśca śodhanārthamupāgataḥ।
citāmūle piturvākyamidamāha suduḥkhitaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tāta yasmin nisṛṣṭo'haṁ tvayā bhrātari rāghave।
tasmin vanaṁ pravrajite śūnye tyakto'smyahaṁ tvayā ॥
उस समय रोने से उनका गला भर आया था, वे पिता के चितास्थान पर अस्थिसंचय के लिये आये और अत्यन्त दुःखी होकर इस प्रकार कहने लगे—‘तात! आपने मुझे जिन ज्येष्ठ भ्राता श्रीरघुनाथजी के हाथ में सौंपा था, उनके वन में चले जाने पर आपने मुझे सूने में ही छोड़ दिया (इस समय मेरा कोई सहारा नहीं)
English translation coming soon.
yasyā gatiranāthāyāḥ putraḥ pravrājito vanam।
tāmambāṁ tāta kausalyāṁ tyaktvā tvaṁ kva gato nṛpa ॥
‘तात! नरेश्वर! जिन अनाथ हुई देवी के एकमात्र आधार पुत्र को आपने वन में भेज दिया, उन माता कौसल्या को छोड़कर आप कहाँ चले गये?’
English translation coming soon.
dṛṣṭvā bhasmāruṇaṁ tacca dagdhāsthi sthānamaṇḍalam।
pituḥ śarīranirvāṇaṁ niṣṭanan viṣasāda ha ॥
‘पिता की चिता का वह स्थानमण्डल भस्म से भरा हुआ था, अत्यन्त दाह के कारण कुछ लाल दिखायी देता था। वहाँ पिता की जली हुई हड्डियाँ बिखरी हुई थीं। पिता के शरीर के निर्वाण का वह स्थान देखकर भरत अत्यन्त विलाप करते हुए शोक में डूब गये
English translation coming soon.
sa tu dṛṣṭvā rudan dīnaḥ papāta dharaṇītale।
utthāpyamānaḥ śakrasya yantradhvaja ivocchritaḥ ॥
उस स्थान को देखते ही वे दीनभाव से रोकर पृथ्वी पर गिर पड़े। जैसे इन्द्र का यन्त्रबद्ध ऊँचा ध्वज ऊपर को उठाये जाते समय खिसककर गिर पड़ा हो
English translation coming soon.
abhipetustataḥ sarve tasyāmātyāḥ śucivratam।
antakāle nipatitaṁ yayātimṛṣayo yathā ॥
तब उनके सारे मन्त्री उन पवित्र व्रतवाले भरत के पास आ पहुँचे, जैसे पुण्यों का अन्त होने पर स्वर्ग से गिरे हुए राजा ययाति के पास अष्टक आदि राजर्षि आ गये थे
English translation coming soon.
śatrughnaścāpi bharataṁ dṛṣṭvā śokapariplutam।
visaṁjño nyapatad bhūmau bhūmipālamanusmaran ॥
भरत को शोक में डूबा हुआ देख शत्रुघ्न भी अपने पिता महाराज दशरथ का बारंबार स्मरण करते हुए अचेत होकर पृथ्वी पर गिर पड़े
English translation coming soon.
unmatta iva niścitto vilalāpa suduḥkhitaḥ।
smṛtvā piturguṇāṅgāni tāni tāni tadā tadā ॥
वे समय-समय पर अनुभव में आये हुए पिता के लालन-पालनसम्बन्धी उन-उन गुण का स्मरण करके अत्यन्त दुःखी हो सुध-बुध खोकर उन्मत्त के समान विलाप करने लगे—
English translation coming soon.
mantharāprabhavastīvraḥ kaikeyīgrāhasaṁkulaḥ।
varadānamayo'kṣobhyo'majjayacchokasāgaraḥ ॥
हाय! मन्थरा से जिसका प्राकट्य हुआ है, कैकेयीरूपी ग्राह से जो व्याप्त है तथा जो किसी प्रकार भी मिटाया नहीं जा सकता, उस वरदानमय शोकरूपी उग्र समुद्र ने हम सब लोगों को अपने भीतर निमग्न कर दिया है
English translation coming soon.
sukumāraṁ ca bālaṁ ca satataṁ lālitaṁ tvayā।
kva tāta bharataṁ hitvā vilapantaṁ gato bhavān ॥
‘तात! आपने जिनका सदा लाड़-प्यार किया है तथा जो सुकुमार और बालक हैं, उन रोते-बिलखते हुए भरत को छोड़कर आप कहाँ चले गये?
English translation coming soon.
nanu bhojyeṣu pāneṣu vastreṣvābharaṇeṣu ca।
pravārayati sarvān nastannaḥ ko'dya kariṣyati ॥
‘भोजन, पान, वस्त्र और आभूषण—इन सबको अधिक संख्या में एकत्र करके आप हम सब लोगों से अपनी रुचि की वस्तुएँ ग्रहण करने को कहते थे। अब कौन हमारे लिये ऐसी व्यवस्था करेगा?
English translation coming soon.
avadāraṇakāle tu pṛthivī nāvadīryate।
vihīnā yā tvayā rājñā dharmajñena mahātmanā ॥
‘आप-जैसे धर्मज्ञ महात्मा राजा से रहित होने पर पृथ्वी को फट जाना चाहिये। इस फटने के अवसर पर भी जो यह फट नहीं रही है, यह आश्चर्य की बात है
English translation coming soon.
pitari svargamāpanne rāme cāraṇyamāśrite।
kiṁ me jīvitasāmarthyaṁ pravekṣyāmi hutāśanam ॥
‘पिता स्वर्गवासी हो गये और श्रीराम वन में चले गये। अब मुझमें जीवित रहने की क्या शक्ति है? अब तो मैं अग्नि में ही प्रवेश करूँगा
English translation coming soon.
hīno bhrātrā ca pitrā ca śūnyāmikṣvākupālitām।
ayodhyāṁ na pravekṣyāmi pravekṣyāmi tapovanam ॥
‘बड़े भाई और पिता से हीन होकर इक्ष्वाकुवंशी नरेशों-द्वारा पालित इस सूनी अयोध्या में मैं प्रवेश नहीं करूँगा; तपोवन को ही चला जाऊँगा’
English translation coming soon.
tayorvilapitaṁ śrutvā vyasanaṁ cāpyavekṣya tat।
bhṛśamārtatarā bhūyaḥ sarva evānugāminaḥ ॥
उन दोनों का विलाप सुनकर और उस संकट को देखकर समस्त अनुचर-वर्ग के लोग पुनः अत्यन्त शोक से व्याकुल हो उठे
English translation coming soon.
tato viṣaṇṇau śrāntau ca śatrughnabharatāvubhau।
dharāyāṁ sma vyaceṣṭetāṁ bhagnaśṛṅgāvivarṣabhau ॥
उस समय भरत और शत्रुघ्न दोनों भाई विषादग्रस्त और थकित होकर टूटे सींगोंवाले दो बैलों के समान पृथ्वी पर लोट रहे थे
English translation coming soon.
tataḥ prakṛtimān vaidyaḥ pitureṣāṁ purohitaḥ।
vasiṣṭho bharataṁ vākyamutthāpya tamuvāca ha ॥
तदनन्तर दैवी प्रकृति से युक्त और सर्वज्ञ वसिष्ठजी, जो इन श्रीराम आदि के पिता के पुरोहित थे, भरत को उठाकर उनसे इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
trayodaśo'yaṁ divasaḥ piturvṛttasya te vibho।
sāvaśeṣāsthinicaye kimiha tvaṁ vilambase ॥
‘प्रभो! तुम्हारे पिता के दाहसंस्कार हुए यह तेरहवाँ दिन है; अब अस्थिसंचय का जो शेष कार्य है, उसके करने में तुम यहाँ विलम्ब क्यों लगा रहे हो?
English translation coming soon.
trīṇi dvandvāni bhūteṣu pravṛttānyaviśeṣataḥ।
teṣu cāparihāryeṣu naivaṁ bhavitumarhasi ॥
‘भूख-प्यास, शोक-मोह तथा जरा-मृत्यु—ये तीन द्वन्द्व सभी प्राणियों में समानरूप से उपलब्ध होते हैं। इन्हें रोकना सर्वथा असम्भव है—ऐसी स्थिति में तुम्हें इस तरह शोकाकुल नहीं होना चाहिये’
English translation coming soon.
sumantraścāpi śatrughnamutthāpyābhiprasādya ca।
śrāvayāmāsa tattvajñaḥ sarvabhūtabhavābhavau ॥
तत्त्वज्ञ सुमन्त्र ने भी शत्रुघ्न को उठाकर उनके चित्त को शान्त किया तथा समस्त प्राणियों के जन्म और मरण की अनिवार्यता का उपदेश सुनाया
English translation coming soon.
utthitau tau naravyāghrau prakāśete yaśasvinau।
varṣātapapariglānau pṛthagindradhvajāviva ॥
उस समय उठे हुए वे दोनों यशस्वी नरश्रेष्ठ वर्षा और धूप से मलिन हुए दो अलग-अलग इन्द्रध्वजों के समान प्रकाशित हो रहे थे
English translation coming soon.
aśrūṇi parimṛdnantau raktākṣau dīnabhāṣiṇau।
amātyāstvarayanti sma tanayau cāparāḥ kriyāḥ ॥
वे आँसू पोंछते हुए दीनतापूर्ण वाणी में बोलते थे। उन दोनों की आँखें लाल हो गयी थीं तथा मन्त्रीलोग उन दोनों राजकुमारों को दूसरी-दूसरी क्रियाएँ शीघ्र करने के लिये प्रेरित कर रहे थे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे सप्तसप्ततितमः सर्गः ॥ ७७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें सतहत्तरवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ७७ ॥