श्रीराम आदि चारों भाइयों का विवाह
“श्रीराम-विवाह”
॥ १ · ७३ · ३७–४० ॥
हुताशनं परितः रामः सीतां पाणौ गृहीत्वा परिक्रामति, पुरोहितः समिधमाहुतिं ददाति, जनकः कृताञ्जलिः पश्यति।
मण्डप की प्रज्वलित अग्नि के समक्ष नीले वर्ण के मुकुटधारी श्रीराम सीता का हाथ थामे अग्नि की परिक्रमा कर रहे हैं; बैठा हुआ पुरोहित आहुति की समिधा अर्पित कर रहा है और हाथ जोड़े विदेहराज जनक यह पवित्र क्षण निहार रहे हैं। पीछे माल्यभूषित भाई और सहेलियाँ खड़ी हैं।
Before the blazing fire of the wedding pavilion, the blue, crown-banded Rama holds Sita's hand and circles the flame; the seated priest feeds an oblation into it while King Janaka, palms joined, watches the sacred moment. Behind them stand the garlanded brothers and bridesmaids.
yasmiṁstu divase rājā cakre godānamuttamam।
tasmiṁstu divase vīro yudhājit samupeyivān॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
putraḥ kekayarājasya sākṣādbharatamātulaḥ।
dṛṣṭvā pṛṣṭvā ca kuśalaṁ rājānamidamabravīt॥
राजा दशरथ ने जिस दिन अपने पुत्रों के विवाह के निमित्त उत्तम गोदान किया, उसी दिन भरत के सगे मामा केकयराजकुमार वीर युधाजित् वहाँ आ पहुँचे। उन्होंने महाराज का दर्शन करके कुशल-मंगल पूछा और इस प्रकार कहा--
English translation coming soon.
kekayādhipatī rājā snehāt kuśalamabravīt।
yeṣāṁ kuśalakāmo'si teṣāṁ sampratyanāmayam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
svastrīyaṁ mama rājendra draṣṭukāmo mahīpatiḥ।
tadarthamupayāto'hamayodhyāṁ raghunandana॥
'रघुनन्दन! केकयदेश के महाराज ने बड़े स्नेह के साथ आप का कुशल-समाचार पूछा है और आप भी हमारे यहाँ के जिन-जिन लोगों की कुशलवार्ता जानना चाहते होंगे, वे सब इस समय स्वस्थ और सानन्द हैं। राजेन्द्र! केकयनरेश मेरे भान्जे भरत को देखना चाहते हैं। अतः इन्हें लेने के लिये ही मैं अयोध्या आया था॥
English translation coming soon.
śrutvā tvahamayodhyāyāṁ vivāhārthaṁ tavātmajān।
mithilāmupayātāṁstu tvayā saha mahīpate॥
'परंतु पृथ्वीनाथ! अयोध्या में यह सुनकर कि आप के सभी पुत्र विवाह के लिये आप के साथ मिथिला पधारे हैं, मैं तुरंत यहाँ चला आया; क्योंकि मेरे मन में अपनी बहिन के बेटे को देखने की बड़ी लालसा थी'॥ ५½॥
English translation coming soon.
tvarayābhyupayāto'haṁ draṣṭukāmaḥ svasuḥ sutam।
atha rājā daśarathaḥ priyātithimupasthitam॥
महाराज दशरथ ने अपने प्रिय अतिथि को उपस्थित देख बड़े सत्कार के साथ उनकी आवभगत की; क्योंकि वे सम्मान पाने के ही योग्य थे॥ ६½॥
English translation coming soon.
dṛṣṭvā paramasatkāraiḥ pūjanārhamapūjayat।
tatastāmuṣito rātriṁ saha putrairmahātmabhiḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prabhāte punarutthāya kṛtvā karmāṇi tattvavit।
ṛṣīṁstadā puraskṛtya yajñavāṭamupāgamat॥
तदनन्तर अपने महामनस्वी पुत्रों के साथ वह रात व्यतीत करके वे तत्त्वज्ञ नरेश प्रातःकाल उठे और नित्यकर्म करके ऋषियों को आगे किये जनक की यज्ञशाला में जा पहुँचे॥ ७-८॥
English translation coming soon.
yukte muhūrte vijaye sarvābharaṇabhūṣitaiḥ।
bhrātṛbhiḥ sahito rāmaḥ kṛtakautukamaṁgalaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vasiṣṭhaṁ purataḥ kṛtvā maharṣīnaparānapi।
vasiṣṭho bhagavānetya vaidehamidamabravīt॥
तत्पश्चात् विवाह के योग्य विजय नामक मुहूर्त आने पर दूल्हे के अनुरूप समस्त वेश-भूषा से अलंकृत हुए भाइयों के साथ श्रीरामचन्द्रजी भी वहाँ आये। वे विवाहकालोचित मंगलाचार पूर्ण कर चुके थे तथा वसिष्ठ मुनि एवं अन्यान्य महर्षियों को आगे करके उस मण्डप में पधारे थे। उस समय भगवान् वसिष्ठ ने विदेहराज जनक के पास जाकर इस प्रकार कहा-॥ ९-१०॥
English translation coming soon.
rājā daśaratho rājan kṛtakautukamaṁgalaiḥ।
putrairnaravaraśreṣṭho dātāramabhikāṅkṣate॥
'राजन्! नरेशों में श्रेष्ठ महाराज दशरथ अपने पुत्रों का वैवाहिकसूत्र-बन्धनरूप मंगलाचार सम्पन्न करके उन सब के साथ पधारे हैं और भीतर आने के लिये दाता के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं॥ ११॥
English translation coming soon.
dātṛpratigrahītṛbhyāṁ sarvārthāḥ sambhavanti hi।
svadharmaṁ pratipadyasva kṛtvā vaivāhyamuttamam॥
'क्योंकि दाता और प्रतिग्रहीता (दान ग्रहण करनेवाले) का संयोग होने पर ही समस्त दान-धर्मों का सम्पादन सम्भव होता है; अतः आप विवाह-कालोपयोगी शुभ कर्मों का अनुष्ठान करके उन्हें बुलाइये और कन्यादानरूप स्वधर्म का पालन कीजिये'॥ १२॥
English translation coming soon.
ityuktaḥ paramodāro vasiṣṭhena mahātmanā।
pratyuvāca mahātejā vākyaṁ paramadharmavit॥
महात्मा वसिष्ठ के ऐसा कहने पर परम उदार, परम धर्मज्ञ और महातेजस्वी राजा जनक ने इस प्रकार उत्तर दिया--॥ १३॥
English translation coming soon.
kaḥ sthitaḥ pratihāro me kasyājñāṁ sampratīkṣate।
svagṛhe ko vicāro'sti yathā rājyamidaṁ tava॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kṛtakautukasarvasvā vedimūlamupāgatāḥ।
mama kanyā muniśreṣṭha dīptā bahverivārciṣaḥ॥
'मुनिश्रेष्ठ! महाराज के लिये मेरे यहाँ कौन-सा पहरेदार खड़ा है। वे किस के आदेश की प्रतीक्षा करते हैं। अपने घर में आने के लिये कैसा सोच-विचार है? यह जैसे मेरा राज्य है, वैसे ही आप का है। मेरी कन्याओं का वैवाहिक सूत्र-बन्धनरूप मंगलकृत्य सम्पन्न हो चुका है। अब वे यज्ञवेदी के पास आकर बैठी हैं और अग्नि की प्रज्वलित शिखाओं के समान प्रकाशित हो रही हैं॥ १४-१५॥
English translation coming soon.
sadyo'haṁ tvatpratīkṣo'smi vedyāmasyāṁ pratiṣṭhitaḥ।
avighnaṁ kriyatāṁ sarvaṁ kimarthaṁ hi vilambyate॥
'इस समय तो मैं आप की ही प्रतीक्षा में वेदी पर बैठा हूँ। आप निर्विघ्नतापूर्वक सब कार्य पूर्ण कीजिये। विलम्ब किसलिये करते हैं?'॥ १६॥
English translation coming soon.
tad vākyaṁ janakenoktaṁ śrutvā daśarathastadā।
praveśayāmāsa sutān sarvānṛṣigaṇānapi॥
वसिष्ठजी के मुख से राजा जनक की कही हुई बात सुनकर महाराज दशरथ उस समय अपने पुत्रों और सम्पूर्ण महर्षियों को महल के भीतर ले आये॥ १७॥
English translation coming soon.
tato rājā videhānāṁ vasiṣṭhamidamabravīt।
kārayasva ṛṣe sarvāmṛṣibhiḥ saha dhārmika॥
तदनन्तर विदेहराज ने वसिष्ठजी से इस प्रकार कहा--धर्मात्मा महर्षे! प्रभो! आप ऋषियों को साथ लेकर लोकाभिराम श्रीराम के विवाह की सम्पूर्ण क्रिया कराइये'॥ १८½॥
English translation coming soon.
rāmasya lokarāmasya kriyāṁ vaivāhikīṁ prabho।
tathetyuktvā tu janakaṁ vasiṣṭho bhagavānṛṣiḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
viśvāmitraṁ puraskṛtya śatānandaṁ ca dhārmikam।
prapāmadhye tu vidhivad vediṁ kṛtvā mahātapāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
alaṁcakāra tāṁ vediṁ gandhapuṣpaiḥ samantataḥ।
suvarṇapālikābhiśca citrakumbhaiśca sāṅkuraiḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
aṅkurāḍhyaiḥ śarāvaiśca dhūpapātraiḥ sadhūpakaiḥ।
śaṅkhapātraiḥ sruvaiḥ sragbhiḥ pātrairarghyādipūjitaiḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
lājapūrṇaiśca pātrībhirakṣatairapi saṁskṛtaiḥ।
darbhaiḥ samaiḥ samāstīrya vidhivanmantrapūrvakam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
agnimādhāya taṁ vedyāṁ vidhimantrapuraskṛtam।
juhāvāgnau mahātejā vasiṣṭho munipuṁgavaḥ॥
तब जनकजी से 'बहुत अच्छा' कहकर महातपस्वी भगवान् वसिष्ठ मुनि ने विश्वामित्र और धर्मात्मा शतानन्दजी को आगे करके विवाह-मण्डप के मध्यभाग में विधिपूर्वक वेदी बनायी और गन्ध तथा फूलों के द्वारा उसे चारों ओर से सुन्दर रूप में सजाया। साथ ही बहुत-सी सुवर्ण-पालिकाएँ, यव के अंकुरों से युक्त चित्रित कलश, अंकुर जमाये हुए सकोरे, धूपयुक्त धूपपात्र, शङ्खपात्र, स्रुवा, स्रुक्, अर्घ्य आदि पूजनपात्र, लावा (खीलों) से भरे हुए पात्र तथा धोये हुए अक्षत आदि समस्त सामग्रियों को भी यथास्थान रख दिया। तत्पश्चात् महातेजस्वी मुनिवर वसिष्ठजी ने बराबर-बराबर कुशों को वेदी के चारों ओर बिछाकर मन्त्रोच्चारण करते हुए विधिपूर्वक अग्नि-स्थापन किया और विधि को प्रधानता देते हुए मन्त्रपाठपूर्वक प्रज्वलित अग्नि में हवन किया॥ १९--२४॥
English translation coming soon.
tataḥ sītāṁ samānīya sarvābharaṇabhūṣitām।
samakṣamagneḥ saṁsthāpya rāghavābhimukhe tadā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
abravījjanako rājā kausalyānandavardhanam।
iyaṁ sītā mama sutā sahadharmacarī tava॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pratīccha caināṁ bhadraṁ te pāṇiṁ gṛhṇīṣva pāṇinā।
pativratā mahābhāgā chāyevānugatā sadā॥
तदनन्तर राजा जनक ने सब प्रकार के आभूषणों से विभूषित सीता को ले आकर अग्नि के समक्ष श्रीरामचन्द्रजी के सामने बिठा दिया और माता कौसल्या का आनन्द बढ़ानेवाले उन श्रीराम से कहा--'रघुनन्दन! तुम्हारा कल्याण हो। यह मेरी पुत्री सीता तुम्हारी सहधर्मिणी के रूप में उपस्थित है; इसे स्वीकार करो और इस का हाथ अपने हाथ में लो। यह परम पतिव्रता, महान् सौभाग्यवती और छाया की भाँति सदा तुम्हारे पीछे चलनेवाली होगी'॥ २५--२७॥
English translation coming soon.
ityuktvā prākṣipad rājā mantrapūtaṁ jalaṁ tadā।
sādhusādhviti devānāmṛṣīṇāṁ vadatāṁ tadā॥
यह कहकर राजा ने श्रीराम के हाथ में मन्त्र से पवित्र हुआ संकल्प का जल छोड़ दिया। उस समय देवताओं और ऋषियों के मुख से जनक के लिये साधुवाद सुनायी देने लगा॥ २८॥
English translation coming soon.
devadundubhinirghoṣaḥ puṣpavarṣo mahānabhūt।
evaṁ dattvā sutāṁ sītāṁ mantrodakapuraskṛtām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
abravījjanako rājā harṣeṇābhipariplutaḥ।
lakṣmaṇāgaccha bhadraṁ te ūrmilāmudyatāṁ mayā॥
देवताओं के नगाड़े बजने लगे और आकाश से फूलों की बड़ी भारी वर्षा हुई। इस प्रकार मन्त्र और संकल्प के जल के साथ अपनी पुत्री सीता का दान करके हर्षमग्न हुए राजा जनक ने लक्ष्मण से कहा--'लक्ष्मण! तुम्हारा कल्याण हो। आओ, मैं ऊर्मिला को तुम्हारी सेवा में दे रहा हूँ। इसे स्वीकार करो। इस का हाथ अपने हाथ में लो। इस में विलम्ब नहीं होना चाहिये'॥ २९-३०½॥
English translation coming soon.
pratīccha pāṇiṁ gṛhṇīṣva mā bhūt kālasya paryayaḥ।
tamevamuktvā janako bharataṁ cābhyabhāṣata॥
लक्ष्मण से ऐसा कहकर जनक ने भरत से कहा--'रघुनन्दन! माण्डवी का हाथ अपने हाथ में लो'॥ ३१½॥
English translation coming soon.
gṛhāṇa pāṇiṁ māṇḍavyāḥ pāṇinā raghunandana।
śatrughnaṁ cāpi dharmātmā abravīnmithileśvaraḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śrutakīrtermahābāho pāṇiṁ gṛhṇīṣva pāṇinā।
sarve bhavantaḥ saumyāśca sarve sucaritavratāḥ॥
फिर धर्मात्मा मिथिलेश ने शत्रुघ्न को सम्बोधित करके कहा--'महाबाहो! तुम अपने हाथ से श्रुतकीर्ति का पाणिग्रहण करो। तुम चारों भाई शान्तस्वभाव हो। तुम सब ने उत्तम व्रत का भलीभाँति आचरण किया है। ककुत्स्थकुल के भूषणरूप तुम चारों भाई पत्नी से संयुक्त हो जाओ। इस कार्य में विलम्ब नहीं होना चाहिये'॥ ३२-३३½॥
English translation coming soon.
patnībhiḥ santu kākutsthā mā bhūt kālasya paryayaḥ।
janakasya vacaḥ śrutvā pāṇīn pāṇibhiraspṛśan॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
catvāraste catasṛṇāṁ vasiṣṭhasya mate sthitāḥ।
agniṁ pradakṣiṇaṁ kṛtvā vediṁ rājānameva ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ṛṣīṁścāpi mahātmānaḥ sahabhāryā raghūdvahāḥ।
yathoktena tataścakrurvivāhaṁ vidhipūrvakam॥
राजा जनक का यह वचन सुनकर उन चारों राजकुमारों ने चारों राजकुमारियों के हाथ अपने हाथ में लिये। फिर वसिष्ठजी की सम्मति से उन रघुकुलरत्न महामनस्वी राजकुमारों ने अपनी-अपनी पत्नी के साथ अग्नि, वेदी, राजा दशरथ तथा ऋषि-मुनियों की परिक्रमा की और वेदोक्त विधि के अनुसार वैवाहिक कार्य पूर्ण किया॥ ३४--३६॥
English translation coming soon.
puṣpavṛṣṭirmahatyāsīdantarikṣāt subhāsvarā।
divyadundubhinirghoṣairgītavāditraniḥsvanaiḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
nanṛtuścāpsaraḥsaṅghā gandharvāśca jaguḥ kalam।
vivāhe raghumukhyānāṁ tadadbhutamadṛśyata॥
उस समय आकाश से फूलों की बड़ी भारी वर्षा हुई, जो सुहावनी लगती थी। दिव्य दुन्दुभियों की गम्भीर ध्वनि, दिव्य गीतों के मनोहर शब्द और दिव्य वाद्यों के मधुर घोष के साथ झुंड-की-झुंड अप्सराएँ नृत्य करने लगीं और गन्धर्व मधुर गीत गाने लगे। उन रघुवंशशिरोमणि राजकुमारों के विवाह में वह अद्भुत दृश्य दिखायी दिया॥ ३७-३८॥
English translation coming soon.
īdṛśe vartamāne tu tūryodghuṣṭaninādite।
triragniṁ te parikramya ūhurbhāryā mahaujasaḥ॥
शहनाई आदि बाजों के मधुर घोष से गूँजते हुए उस वर्तमान विवाहोत्सव में उन महातेजस्वी राजकुमारों ने अग्नि की तीन बार परिक्रमा करके पत्नियों को स्वीकार करते हुए विवाहकर्म सम्पन्न किया॥ ३९॥
English translation coming soon.
athopakāryaṁ jagmuste sabhāryā raghunandanāḥ।
rājāpyanuyayau paśyan sarṣisaṅghaḥ sabāndhavaḥ॥
तदनन्तर रघुकुल को आनन्द प्रदान करनेवाले वे चारों भाई अपनी पत्नियों के साथ जनवासे में चले गये। राजा दशरथ भी ऋषियों और बन्धु-बान्धवों के साथ पुत्रों और पुत्र-वधुओं को देखते हुए उनके पीछे-पीछे गये॥ ४०॥
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे त्रिसप्ततितमः सर्गः ॥ ७३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में तिहत्तरवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ७३ ॥