राजा जनक का संदेश पाकर मन्त्रियोंसहित महाराज दशरथ का मिथिला जाने के लिये उद्यत होना
“अयोध्या को दूत”
॥ १ · ६८ · १–३ ॥
जनको मन्त्रिणो रथारूढान् दशरथमानेतुं त्वरितमयोध्यां प्रति प्रेषयति।
मुकुटधारी राजा जनक राजभवन के झरोखे से नीचे देख रहे हैं, जहाँ ध्वजाएँ और घोड़ोंपर सवार उनके दूत-मन्त्री महाराज दशरथ को निमन्त्रित करने के लिये उतावली से अयोध्या की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।
Crowned King Janaka looks down from a palace balcony as his banner-bearing envoys, mounted on horses, set out in haste toward Ayodhya to summon King Dasharatha to the marriage of his daughter.
janakena samādiṣṭā dūtāste klāntavāhanāḥ ।
trirātramuṣitā mārge te'yodhyāṁ prāviśan purīm ॥
राजा जनक को आज्ञा पाकर उनके दूत अयोध्या के लिये प्रस्थित हुए। रास्ते में वाहनों के थक जाने के कारण तीन रात विश्राम करके चौथे दिन वे अयोध्यापुरी में जा पहुँचे।
English translation coming soon.
te rājavacanād gatvā rājaveśma praveśitāḥ ।
dadṛśurdevasaṁkāśaṁ vṛddhaṁ daśarathaṁ nṛpam ॥
राजा की आज्ञा से उनका राजमहल में प्रवेश हुआ। वहाँ जाकर उन्होंने देवतुल्य तेजस्वी बूढ़े महाराज दशरथ का दर्शन किया।
English translation coming soon.
baddhāñjalipuṭāḥ sarve dūtā vigatasādhvasāḥ ।
rājānaṁ praśritaṁ vākyamabruvan madhurākṣaram ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
maithilo janako rājā sāgnihotrapuraskṛtaḥ ।
muhurmuhurmadhurayā snehasaṁraktayā girā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kuśalaṁ cāvyayaṁ caiva sopādhyāyapurohitam ।
janakastvāṁ mahārāja pṛcchate sapuraḥsaram ॥
उन सभी दूतों ने दोनों हाथ जोड़ निर्भय हो राजा से मधुर वाणी में यह विनययुक्त बात कही—'महाराज! मिथिलापति राजा जनक ने अग्निहोत्र को अग्नि को सामने रखकर स्नेहयुक्त मधुर वाणी में सेवकोंसहित आपका तथा आपके उपाध्याय और पुरोहितों का बारम्बार कुशल-मंगल पूछा है।
English translation coming soon.
pṛṣṭvā kuśalamavyagraṁ vaideho mithilādhipaḥ ।
kauśikānumate vākyaṁ bhavantamidamabravīt ॥
'इस प्रकार व्यग्रतारहित कुशल पूछकर मिथिलापति विदेहराज ने महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा से आपको यह संदेश दिया है।
English translation coming soon.
pūrvaṁ pratijñā viditā vīryaśulkā mamātmajā ।
rājānaśca kṛtāmarṣā nirvīryā vimukhīkṛtāḥ ॥
'राजन्! आपको मेरी पहले की हुई प्रतिज्ञा का हाल मालूम होगा। मैंने अपनी पुत्री के विवाह के लिये पराक्रम का ही शुल्क नियत किया था। उसे सुनकर कितने ही राजा अमर्ष में भरे हुए आये; किंतु यहाँ पराक्रमहीन सिद्ध हुए और विमुख होकर घर लौट गये।
English translation coming soon.
seyaṁ mama sutā rājan viśvāmitrapuraskṛtaiḥ ।
yadṛcchayāgatai rājan nirjitā tava putrakaiḥ ॥
'नरेश्वर! मेरी इस कन्या को विश्वामित्रजी के साथ अकस्मात् घूमते-फिरते आये हुए आपके पुत्र श्रीराम ने अपने पराक्रम से जीत लिया है।
English translation coming soon.
tacca ratnaṁ dhanurdivyaṁ madhye bhagnaṁ mahātmanā ।
rāmeṇa hi mahābāho mahatyāṁ janasaṁsadi ॥
'महाबाहो! महात्मा श्रीराम ने महान् जनसमुदाय के मध्य मेरे यहाँ रखे हुए रत्नस्वरूप दिव्य धनुष को बीच से तोड़ डाला है।
English translation coming soon.
asmai deyā mayā sītā vīryaśulkā mahātmane ।
pratijñāṁ tartumicchāmi tadanujñātumarhasi ॥
'अतः मैं इन महात्मा श्रीरामचन्द्रजी को अपनी वीर्यशुल्का कन्या सीता प्रदान करूँगा। ऐसा करके मैं अपनी प्रतिज्ञा से पार होना चाहता हूँ। आप इसके लिये मुझे आज्ञा देने की कृपा करें।
English translation coming soon.
sopādhyāyo mahārāja purohitapuraskṛtaḥ ।
śīghramāgaccha bhadraṁ te draṣṭumarhasi rāghavau ॥
'महाराज! आप अपने गुरु एवं पुरोहित के साथ यहाँ शीघ्र पधारें और अपने दोनों पुत्र रघुकुलभूषण श्रीराम और लक्ष्मण को देखें। आपका भला हो।
English translation coming soon.
pratijñāṁ mama rājendra nirvartayitumarhasi ।
putrayorubhayoreva prītiṁ tvamupalapsyase ॥
'राजेन्द्र! यहाँ पधारकर आप मेरी प्रतिज्ञा पूर्ण करें। यहाँ आने से आपको अपने दोनों पुत्रों के विवाहजनित आनन्द की प्राप्ति होगी।
English translation coming soon.
evaṁ videhādhipatirmadhuraṁ vākyamabravīt ।
viśvāmitrābhyanujñātaḥ śatānandamate sthitaḥ ॥
'राजन्! इस तरह विदेहराज ने आपके पास यह मधुर संदेश भेजा था। इसके लिये उन्हें विश्वामित्रजी की आज्ञा और शतानन्दजी की सम्मति भी प्राप्त हुई थी'।
English translation coming soon.
dūtavākyaṁ tu tacchrutvā rājā paramaharṣitaḥ ।
vasiṣṭhaṁ vāmadevaṁ ca mantriṇaścaivamabravīt ॥
संदेशवाहक मन्त्रियों का यह वचन सुनकर राजा दशरथ बड़े प्रसन्न हुए। उन्होंने महर्षि वसिष्ठ, वामदेव तथा अन्य मन्त्रियों से कहा—
English translation coming soon.
guptaḥ kuśikaputreṇa kausalyānandavardhanaḥ ।
lakṣmaṇena saha bhrātrā videheṣu vasatyasau ॥
'कुशिकनन्दन विश्वामित्र से सुरक्षित हो कौसल्या का आनन्दवर्धन करनेवाले श्रीराम अपने छोटे भाई लक्ष्मण के साथ विदेहदेश में निवास करते हैं।
English translation coming soon.
dṛṣṭavīryastu kākutstho janakena mahātmanā ।
sampradānaṁ sutāyāstu rāghave kartumicchati ॥
'वहाँ महात्मा राजा जनक ने ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम के पराक्रम को प्रत्यक्ष देखा है। इसलिये वे अपनी पुत्री सीता का विवाह रघुकुलरत्न राम के साथ करना चाहते हैं।
English translation coming soon.
yadi vo rocate vṛttaṁ janakasya mahātmanaḥ ।
purīṁ gacchāmahe śīghraṁ mā bhūt kālasya paryayaḥ ॥
'यदि आपलोगों की रुचि एवं सम्मति हो तो हमलोग शीघ्र ही महात्मा जनक को मिथिलापुरी को चलें। इसमें विलम्ब न हो'।
English translation coming soon.
mantriṇo bāḍhamityāhuḥ saha sarvairmaharṣibhiḥ ।
suprītaścābravīd rājā śvo yātreti ca mantriṇaḥ ॥
यह सुनकर समस्त महर्षियोंसहित मन्त्रियों ने 'बहुत अच्छा' कहकर एक स्वर से चलने की सम्मति दी। राजा बड़े प्रसन्न हुए और मन्त्रियों से बोले—'कल सबेरे ही यात्रा कर देनी चाहिये'।
English translation coming soon.
mantriṇastu narendrasya rātriṁ paramasatkṛtāḥ ।
ūṣuḥ pramuditāḥ sarve guṇaiḥ sarvaiḥ samanvitāḥ ॥
महाराज दशरथ के सभी मन्त्री समस्त सद्गुणों से सम्पन्न थे। राजा ने उनका बड़ा सत्कार किया। अतः बारात चलने की बात सुनकर उन्होंने बड़े आनन्द से वह रात्रि व्यतीत की।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डेऽष्टषष्टितमः सर्गः ॥ ६८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में अड़सठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ६८ ॥