विश्वामित्रको ऋषि एवं महर्षिपदकी प्राप्ति, मेनकाद्वारा उनका तपोभंग तथा ब्रह्मर्षिपदकी प्राप्तिके लिये उनकी घोर तपस्या
“मेनका-तपोभंग”
॥ १ · ६३ · ४–८ ॥
पुष्करजले स्नातुमागता अनुपमलावण्या मेनका विद्युदिव विभाति; तां दृष्ट्वा कामवशं गतः जटाधरः विश्वामित्रः पुष्पितवृक्षच्छायायामुपविष्टः तपसः विघ्नमनुभवति।
पुष्कर के जल में स्नान को आयी, बादल में चमकती बिजली-सी अनुपम लावण्यवती अप्सरा मेनका को देखकर, पुष्पित वृक्ष की छाया में बैठे जटाधारी विश्वामित्र काम के वशीभूत हो उठे हैं — यहीं से उनकी घोर तपस्या में महान् विघ्न आ पड़ता है।
Come to bathe in Pushkara's waters, the peerlessly lovely apsara Menaka shimmers like lightning in a cloud; beholding her, the matted-haired Vishvamitra, seated in the shade of a flowering tree, is overcome by desire — and here the great breach in his austerities begins.
pūrṇe varṣasahasre tu vratasnātaṁ mahāmunim ।
abhyagacchan surāḥ sarve tapaḥ phalacikīrṣavaḥ ॥
[शतानन्दजी कहते हैं—श्रीराम!] जब एक हजार वर्ष पूरे हो गये, तब उन्होंने व्रत की समाप्ति का स्नान किया। स्नान कर लेने पर महामुनि विश्वामित्र के पास सम्पूर्ण देवता उन्हें तपस्या का फल देने की इच्छा से आये।
English translation coming soon.
abravīt sumahātejā brahmā suruciraṁ vacaḥ ।
ṛṣistvamasi bhadraṁ te svārjitaiḥ karmabhiḥ śubhaiḥ ॥
उस समय महातेजस्वी ब्रह्माजी ने मधुर वाणी में कहा—'मुने! तुम्हारा कल्याण हो। अब तुम अपने द्वारा उपार्जित शुभकर्मों के प्रभाव से ऋषि हो गये।'
English translation coming soon.
tamevamuktvā deveśastridivaṁ punarabhyagāt ।
viśvāmitro mahātejā bhūyastepe mahat tapaḥ ॥
उनसे ऐसा कहकर देवेश्वर ब्रह्माजी पुनः स्वर्ग को चले गये। इधर महातेजस्वी विश्वामित्र पुनः बड़ी भारी तपस्या में लग गये।
English translation coming soon.
tataḥ kālena mahatā menakā paramāpsarāḥ ।
puṣkareṣu naraśreṣṭha snātuṁ samupacakrame ॥
नरश्रेष्ठ! तदनन्तर बहुत समय व्यतीत होने पर परम सुन्दरी अप्सरा मेनका पुष्कर में आयी और वहाँ स्नान की तैयारी करने लगी।
English translation coming soon.
tāṁ dadarśa mahātejā menakāṁ kuśikātmajaḥ ।
rūpeṇāpratimāṁ tatra vidyutaṁ jalade yathā ॥
महातेजस्वी कुशिकनन्दन विश्वामित्र ने वहाँ उस मेनका को देखा। उसके रूप और लावण्य की कहीं तुलना नहीं थी। जैसे बादल में बिजली चमकती हो, उसी प्रकार वह पुष्कर के जल में शोभा पा रही थी।
English translation coming soon.
kandarpadarpavaśago munistāmidamabravīt ।
apsaraḥ svāgataṁ te'stu vasa ceha mamāśrame ॥
उसे देखकर विश्वामित्र मुनि काम के अधीन हो गये और उससे इस प्रकार बोले—'अप्सरा! तेरा स्वागत है, तू मेरे इस आश्रम में निवास कर।
English translation coming soon.
anugṛhṇīṣva bhadraṁ te madanena vimohitam ।
ityuktā sā varārohā tatra vāsamathākarot ॥
'तेरा भला हो। मैं काम से मोहित हो रहा हूँ। मुझपर कृपा कर।' उनके ऐसा कहने पर सुन्दर कटिप्रदेशवाली मेनका वहाँ निवास करने लगी।
English translation coming soon.
tapaso hi mahāvighno viśvāmitramupāgamat ।
tasyāṁ vasantyāṁ varṣāṇi pañca pañca ca rāghava ॥
इस प्रकार तपस्या का बहुत बड़ा विघ्न विश्वामित्रजी के पास स्वयं उपस्थित हो गया। रघुनन्दन! मेनका को विश्वामित्रजी के उस सौम्य आश्रम पर रहते हुए दस वर्ष बड़े सुख से बीते।
English translation coming soon.
viśvāmitrāśrame saumye sukhena vyaticakramuḥ ।
atha kāle gate tasmin viśvāmitro mahāmuniḥ ॥
इतना समय बीत जाने पर महामुनि विश्वामित्र सव्रीड (लज्जित)-से हो गये। चिन्ता और शोक में डूब गये।
English translation coming soon.
savrīḍa iva saṁvṛttaścintāśokaparāyaṇaḥ ।
buddhirmuneḥ samutpannā sāmarṣā raghunandana ॥
रघुनन्दन! मुनि के मन में रोषपूर्वक यह विचार उत्पन्न हुआ कि 'यह सब देवताओं की करतूत है। उन्होंने हमारी तपस्या का अपहरण करने के लिये यह महान् प्रयास किया है।
English translation coming soon.
sarvaṁ surāṇāṁ karmaitat tapo'pahara mahat ।
ahorātrāpadeśena gatāḥ saṁvatsarā daśa ॥
'मैं कामजनित मोह से ऐसा आक्रान्त हो गया कि मेरे दस वर्ष एक दिन-रात के समान बीत गये। यह मेरी तपस्या में बहुत बड़ा विघ्न उपस्थित हो गया।'
English translation coming soon.
kāmamohābhibhūtasya vipro'yaṁ pratyupasthitaḥ ।
sa niḥśvasan munivaraḥ paścāttāpena duḥkhitaḥ ॥
ऐसा विचारकर मुनिवर विश्वामित्र लम्बी साँस खींचते हुए पश्चात्ताप से दुःखित हो गये।
English translation coming soon.
bhītāmapsarasaṁ dṛṣṭvā vepantīṁ prāñjaliṁ sthitām ।
menakāṁ madhurairvākyairvisṛjya kuśikātmajaḥ ॥
उस समय मेनका अप्सरा भयभीत हो थर-थर काँपती हुई हाथ जोड़कर उनके सामने खड़ी हो गयी। उसकी ओर देखकर कुशिकनन्दन विश्वामित्र ने मधुर वचनोंद्वारा उसे विदा कर दिया और स्वयं वे उत्तर पर्वत (हिमवान्) पर चले गये।
English translation coming soon.
uttaraṁ parvataṁ rāma viśvāmitro jagāma ha ।
sa kṛtvā naiṣṭhikīṁ buddhiṁ jetukāmo mahāyaśāḥ ॥
वहाँ उन महायशस्वी मुनि ने निश्चयात्मक बुद्धि का आश्रय ले कामदेव को जीतने के लिये कौशिकी-तट पर जाकर दुर्जय तपस्या आरम्भ की।
English translation coming soon.
kauśikītīramāsādya tapastepe durāsadam ।
tasya varṣasahasrāṇi ghoraṁ tapa upāsataḥ ॥
श्रीराम! वहाँ उत्तर पर्वत पर एक हजार वर्षों तक घोर तपस्या में लगे हुए विश्वामित्र से देवताओं को बड़ा भय हुआ।
English translation coming soon.
uttare parvate rāma devatānāmabhūd bhayam ।
āmantrayan samāgamya sarve sarṣigaṇāḥ surāḥ ॥
सब देवता और ऋषि परस्पर मिलकर सलाह करने लगे—'ये कुशिकनन्दन विश्वामित्र महर्षि की पदवी प्राप्त करें, यही इनके लिये उत्तम बात होगी।'
English translation coming soon.
maharṣiśabdaṁ labhatāṁ sādhvayaṁ kuśikātmajaḥ ।
devatānāṁ vacaḥ śrutvā sarvalokapitāmahaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
abravīnmadhuraṁ vākyaṁ viśvāmitraṁ tapodhanam ।
maharṣe svāgataṁ vatsa tapasogreṇa toṣitaḥ ॥
देवताओं की बात सुनकर सर्वलोकपितामह ब्रह्माजी तपोधन विश्वामित्र के पास जा मधुर वाणी में बोले—'महर्षे! तुम्हारा स्वागत है। वत्स कौशिक! मैं तुम्हारी उग्र तपस्या से बहुत संतुष्ट हूँ और तुम्हें महत्ता एवं ऋषियों में श्रेष्ठता प्रदान करता हूँ।'
English translation coming soon.
mahattvamṛṣimukhyatvaṁ dadāmi tava kauśika ।
brahmaṇastu vacaḥ śrutvā viśvāmitrastapodhanaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prāñjaliḥ praṇato bhūtvā pratyuvāca pitāmaham ।
brahmarṣiśabdamatulaṁ svārjitaiḥ karmabhiḥ śubhaiḥ ॥
ब्रह्माजी का यह वचन सुनकर तपोधन विश्वामित्र हाथ जोड़ प्रणाम करके उनसे बोले—'भगवन्! यदि अपने द्वारा उपार्जित शुभकर्मों के फल से मुझे आप ब्रह्मर्षि का अनुपम पद प्रदान कर सकें तो मैं अपने को जितेन्द्रिय समझूँगा।'
English translation coming soon.
yadi me bhagavannāha tato'haṁ vijitendriyaḥ ।
tamuvāca tato brahmā na tāvat tvaṁ jitendriyaḥ ॥
तब ब्रह्माजी ने उनसे कहा—'मुनिश्रेष्ठ! अभी तुम जितेन्द्रिय नहीं हुए हो। इसके लिये प्रयत्न करो।' ऐसा कहकर वे स्वर्गलोक को चले गये।
English translation coming soon.
yatasva muniśārdūla ityuktvā tridivaṁ gataḥ ।
viprasthiteṣu deveṣu viśvāmitro mahāmuniḥ ॥
देवताओं के चले जाने पर महामुनि विश्वामित्र ने पुनः घोर तपस्या आरम्भ की। वे दोनों भुजाएँ ऊपर उठाये बिना किसी आधार के खड़े होकर केवल वायु पीकर रहते हुए तप में संलग्न हो गये।
English translation coming soon.
ūrdhvabāhurnirālambo vāyubhakṣastapaścaran ।
gharme pañcatapā bhūtvā varṣāsvākāśasaṁśrayaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śiśire salileśāyī rātryahāni tapodhanaḥ ।
evaṁ varṣasahasraṁ hi tapo ghoramupāgamat ॥
गर्मी के दिनों में पञ्चाग्नि का सेवन करते, वर्षाकाल में खुले आकाश के नीचे रहते और जाड़े के समय रात-दिन पानी में खड़े रहते थे। इस प्रकार उन तपोधन ने एक हजार वर्षों तक घोर तपस्या की।
English translation coming soon.
tasmin saṁtapyamāne tu viśvāmitre mahāmunau ।
saṁtāpaḥ sumahānāsīt surāṇāṁ vāsavasya ca ॥
महामुनि विश्वामित्र के इस प्रकार तपस्या करते समय देवताओं और इन्द्र के मन में बड़ा भारी संताप हुआ।
English translation coming soon.
rambhāmapsarasaṁ śakraḥ sarvaiḥ saha marudgaṇaiḥ ।
uvācātmahitaṁ vākyamahitaṁ kauśikasya ca ॥
समस्त मरुद्गणोंसहित इन्द्र ने उस समय रम्भा अप्सरा से ऐसी बात कही, जो अपने लिये हितकर और विश्वामित्र के लिये अहितकर थी।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे त्रिषष्टितमः सर्गः ॥ ६३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में तिरसठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ६३ ॥