विश्वामित्रकी पुष्कर तीर्थमें तपस्या तथा राजर्षि अम्बरीषका ऋचीकके मध्यम पुत्र शुनःशेपको यज्ञ-पशु बनानेके लिये खरीदकर लाना
“यज्ञ-पशु शुनःशेप”
॥ १ · ६१ · २१–२४ ॥
अम्बरीषेण गोसहस्रैः क्रीतः बालः शुनःशेपः, स्वयं यज्ञपशुत्वमङ्गीकृत्य, माल्ययुक्तं यूपं समीपे शान्तमनाः कृताञ्जलिः तिष्ठति; परितः मुकुटधरः राजा ऋत्विजश्च प्रज्वलितवेद्यां क्रतुं कुर्वन्ति।
हजारों गौओं के मूल्य पर ऋचीक के मझले पुत्र शुनःशेप को अम्बरीष यज्ञ-पशु बनाकर लाये हैं; पुष्पमाला से सजे यूप के पास वह कोमल ब्रह्मकुमार शान्त मन से हाथ जोड़े, आँखें ऊपर उठाये खड़ा है, जबकि मुकुटधारी राजा और ऋषिगण प्रज्वलित वेदी के चारों ओर गम्भीर यज्ञ कर रहे हैं।
Bought for a thousand cows as the sacrificial victim, Richika's middle son Shunashshepa stands serene beside the garlanded ceremonial post, palms joined and eyes lifted in devotion, while the crowned king and the sages conduct the solemn rite around the blazing altar.
viśvāmitro mahātejāḥ prasthitān vīkṣya tānṛṣīn ।
abravīnnaraśārdūla sarvāṁstān vanavāsinaḥ ॥
[शतानन्दजी कहते हैं] पुरुषसिंह श्रीराम! यज्ञ में आये हुए उन सब वनवासी ऋषियों को वहाँ से जाते देख महातेजस्वी विश्वामित्र ने उनसे कहा—
English translation coming soon.
mahāvighnaḥ pravṛtto'yaṁ dakṣiṇāmāsthito diśam ।
diśamanyāṁ prapatsyāmastatra tapsyāmahe tapaḥ ॥
'महर्षियो! इस दक्षिण दिशा में रहने से हमारी तपस्या में महान् विघ्न आ पड़ा है; अतः अब हम दूसरी दिशा में चले जायँगे और वहीं रहकर तपस्या करेंगे।
English translation coming soon.
paścimāyāṁ viśālāyāṁ puṣkareṣu mahātmanaḥ ।
sukhaṁ tapaścariṣyāmaḥ sukhaṁ taddhi tapovanam ॥
'विशाल पश्चिम दिशा में जो महात्मा ब्रह्माजी के तीन पुष्कर हैं, उन्हीं के पास रहकर हम सुखपूर्वक तपस्या करेंगे; क्योंकि वह तपोवन बहुत ही सुखद है।'
English translation coming soon.
evamuktvā mahātejāḥ puṣkareṣu mahāmuniḥ ।
tapa ugraṁ durādharṣaṁ tepe mūlaphalāśanaḥ ॥
ऐसा कहकर वे महातेजस्वी महामुनि पुष्कर में चले गये और वहाँ फल-मूल का भोजन करके उग्र एवं दुर्जय तपस्या करने लगे।
English translation coming soon.
etasminneva kāle tu ayodhyādhipatirmahān ।
ambarīṣa iti khyāto yaṣṭuṁ samupacakrame ॥
इन्हीं दिनों अयोध्या के महाराज अम्बरीष एक यज्ञ की तैयारी करने लगे।
English translation coming soon.
tasya vai yajamānasya paśumindro jahāra ha ।
praṇaṣṭe tu paśau vipro rājānamidamabravīt ॥
जब वे यज्ञ में लगे हुए थे, उस समय इन्द्र ने उनके यज्ञपशु को चुरा लिया। पशु के खो जाने पर पुरोहितजी ने राजा से कहा—
English translation coming soon.
paśurabhyāhṛto rājan praṇaṣṭastava durnayāt ।
arakṣitāraṁ rājānaṁ ghnanti doṣā nareśvara ॥
'राजन्! जो पशु यहाँ लाया गया था, वह आपकी दुर्नीति के कारण खो गया। नरेश्वर! जो राजा यज्ञ-पशु की रक्षा नहीं करता, उसे अनेक प्रकार के दोष नष्ट कर डालते हैं।
English translation coming soon.
prāyaścittaṁ mahaddhyetannaraṁ vā puruṣarṣabha ।
ānayasva paśuṁ śīghraṁ yāvat karma pravartate ॥
'पुरुषप्रवर! जबतक कर्म का आरम्भ होता है, उसके पहले ही खोये हुए पशु की खोज कराकर उसे शीघ्र यहाँ ले आओ। अथवा उसके प्रतिनिधिरूप से किसी पुरुष पशु को खरीद लाओ। यही इस पाप का महान् प्रायश्चित्त है।'
English translation coming soon.
upādhyāyavacaḥ śrutvā sa rājā puruṣarṣabhaḥ ।
anviyeṣa mahābuddhiḥ paśuṁ gobhiḥ sahasraśaḥ ॥
पुरोहित की यह बात सुनकर महाबुद्धिमान् पुरुषश्रेष्ठ राजा अम्बरीष ने हजारों गौओं के मूल्य पर खरीदने के लिये एक पुरुष का अन्वेषण किया।
English translation coming soon.
deśāñjanapadāṁstāṁstān nagarāṇi vanāni ca ।
āśramāṇi ca puṇyāni mārgamāṇo mahīpatiḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sa putrasahitaṁ tāta sabhāryaṁ raghunandana ।
bhṛgutuṁge samāsīnamṛcīkaṁ saṁdadarśa ha ॥
तात रघुनन्दन! विभिन्न देशों, जनपदों, नगरों, वनों तथा पवित्र आश्रमों में खोज करते हुए राजा अम्बरीष भृगुतुंग पर्वत पर पहुँचे और वहाँ उन्होंने पत्नी तथा पुत्रों के साथ बैठे हुए ऋचीक मुनि का दर्शन किया।
English translation coming soon.
tamuvāca mahātejāḥ praṇamyābhiprasādya ca ।
maharṣiṁ tapasā dīptaṁ rājarṣiramitaprabhaḥ ॥
अमित कान्तिमान् एवं महातेजस्वी राजर्षि अम्बरीष ने तपस्या से उद्दीप्त होनेवाले महर्षि ऋचीक को प्रणाम किया और उन्हें प्रसन्न करके कहा।
English translation coming soon.
pṛṣṭvā sarvatra kuśalamṛcīkaṁ tamidaṁ vacaḥ ।
gavāṁ śatasahasreṇa vikrīṇīṣe sutaṁ yadi ॥
पहले तो उन्होंने ऋचीक मुनि से उनकी सभी वस्तुओं के विषय में कुशल-समाचार पूछा, उसके बाद इस प्रकार कहा—'महाभाग भृगुनन्दन! यदि आप एक लाख गौएँ लेकर अपने एक पुत्र को पशु बनाने के लिये बेचें तो मैं कृतकृत्य हो जाऊँगा।
English translation coming soon.
paśorarthaṁ mahābhāga kṛtakṛtyo'smi bhārgava ।
sarve parigatā deśā yajñiyaṁ na labhe paśum ॥
मैं सारे देशों में घूम आया; परंतु कहीं भी यज्ञोपयोगी पशु नहीं पा सका। अतः आप उचित मूल्य लेकर यहाँ मुझे अपने एक पुत्र को दे दीजिये।'
English translation coming soon.
dātumarhasi mūlyena sutamekamito mama ।
evamukto mahātejā ṛcīkastvabravīd vacaḥ ॥
उनके ऐसा कहने पर महातेजस्वी ऋचीक बोले—
English translation coming soon.
nāhaṁ jyeṣṭhaṁ naraśreṣṭha vikrīṇīyāṁ kathaṁcana ।
ṛcīkasya vacaḥ śrutvā teṣāṁ mātā mahātmanām ॥
'नरश्रेष्ठ! मैं अपने ज्येष्ठ पुत्र को तो किसी तरह नहीं बेचूँगा।'
English translation coming soon.
uvāca naraśārdūlamambarīṣamidaṁ vacaḥ ।
avikreyaṁ sutaṁ jyeṣṭhaṁ bhagavānāha bhārgavaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
mamāpi dayitaṁ viddhi kaniṣṭhaṁ śunakaṁ prabho ।
tasmāt kanīyasaṁ putraṁ na dāsye tava pārthiva ॥
ऋचीक मुनि की बात सुनकर उन महात्मा पुत्रों की माता ने पुरुषसिंह अम्बरीष से इस प्रकार कहा—'प्रभो! भगवान् भार्गव कहते हैं कि ज्येष्ठ पुत्र कदापि बेचनेयोग्य नहीं है; परंतु आपको मालूम होना चाहिये जो सबसे छोटा पुत्र शुनक है, वह मुझे भी बहुत ही प्रिय है। अतः पृथ्वीनाथ! मैं अपना छोटा पुत्र आपको कदापि नहीं दूँगी।
English translation coming soon.
prāyeṇa hi naraśreṣṭha jyeṣṭhāḥ pitṛṣu vallabhāḥ ।
mātṛṇāṁ ca kanīyāṁsastasmād rakṣyekanīyasam ॥
'नरश्रेष्ठ! प्रायः जेठे पुत्र पिताओं को प्रिय होते हैं और छोटे पुत्र माताओं को। अतः मैं अपने कनिष्ठ पुत्र की अवश्य रक्षा करूँगी।'
English translation coming soon.
uktavākye munau tasmin munipatnyāṁ tathaiva ca ।
śunaḥśepaḥ svayaṁ rāma madhyamo vākyamabravīt ॥
श्रीराम! मुनि और उनकी पत्नी के ऐसा कहने पर मझले पुत्र शुनःशेप ने स्वयं कहा।
English translation coming soon.
pitā jyeṣṭhamavikreyaṁ mātā cāha kanīyasam ।
vikreyaṁ madhyamaṁ manye rājaputra nayasva mām ॥
'राजपुत्र! पिता ने ज्येष्ठ को और माता ने कनिष्ठ पुत्र को बेचने के लिये अयोग्य बतलाया है। अतः मैं समझता हूँ इन दोनों की दृष्टि में मझला पुत्र ही बेचने के योग्य है। इसलिये तुम मुझे ही ले चलो।'
English translation coming soon.
atha rājā mahābāho vākyānte brahmavādinaḥ ।
hiraṇyasya suvarṇasya koṭibhī ratnarāśibhiḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
gavāṁ śatasahasreṇa śunaḥśepaṁ nareśvaraḥ ।
gṛhītvā paramaprīto jagāma raghunandana ॥
महाबाहु रघुनन्दन! ब्रह्मवादी मझले पुत्र के ऐसा कहने पर राजा अम्बरीष बड़े प्रसन्न हुए और एक करोड़ स्वर्णमुद्रा, रत्नों के ढेर तथा एक लाख गौओं के बदले शुनःशेप को लेकर वे घर की ओर चले।
English translation coming soon.
ambarīṣastu rājarṣī rathamāropya satvaraḥ ।
śunaḥśepaṁ mahātejā jagāmāśu mahāyaśāḥ ॥
महातेजस्वी महायशस्वी राजर्षि अम्बरीष शुनःशेप को रथ पर बिठाकर बड़ी उतावली के साथ तीव्र गति से चले।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे एकषष्टितमः सर्गः ॥ ६१ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में एकसठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ६१ ॥