राजा दशरथ के शासनकाल में अयोध्या और वहाँ के नागरिकों की उत्तम स्थिति का वर्णन
The city and its people under Daśaratha’s rule
“धर्मराज्य का सुख”
॥ १ · ६ · ४–२५ ॥
धर्मात्मनो दशरथस्य शासने अयोध्यायाः प्रजाः सुखिनः सन्तुष्टाश्च — सुवस्त्राः पौराः, धान्यस्वर्णपूर्णापणाः स्रग्विणो वणिजः, गायका नर्तक्यश्च, आशीर्वाददा द्विजाः, हृष्टपुष्टा गावः; सर्वत्र शान्तिः समृद्धिर्भक्तिश्च।
धर्मात्मा दशरथ के शासन में अयोध्या की प्रजा सुखी और सन्तुष्ट है — सुन्दर वस्त्रों में नागरिक, अन्न और स्वर्ण से भरे बाजार के मालाधारी व्यापारी, गायक और नर्तकियाँ, आशीर्वाद देते ब्राह्मण, हृष्ट-पुष्ट गायें; गली-गली में शान्ति, समृद्धि और भक्ति का वातावरण है।
Under the just reign of King Dasharatha the people of Ayodhya are happy and content — citizens in fine silks, garlanded merchants at stalls laden with grain and gold, musicians and dancing-girls, brahmins blessing passers-by and well-fed cattle, jasmine strung across the lane — an air of peace, plenty and devotion beneath the serene palace towers.
tasyāṁ puryāmayodhyāyāṁ vedavit sarvasaṁgrahaḥ ।
dīrghadarśī mahātejāḥ paurajānapadapriyaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ikṣvākūṇāmatiratho yajvā dharmaparo vaśī ।
maharṣikalpo rājarṣistriṣu lokeṣu viśrutaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
balavān nihatāmitro mitravān vijitendriyaḥ ।
dhanaiśca saṁcayaiścānyaiḥ śakravaiśravaṇopamaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yathā manurmahātejā lokasya parirakṣitā ।
tathā daśaratho rājā lokasya parirakṣitā ॥
उस अयोध्यापुरी में रहकर राजा दशरथ प्रजावर्ग का पालन करते थे। वे वेदों के विद्वान् तथा सभी उपयोगी वस्तुओं का संग्रह करनेवाले थे। दूरदर्शी और महान् तेजस्वी थे। नगर और जनपद की प्रजा उनसे बहुत प्रेम रखती थी। वे इक्ष्वाकुकुल के अतिरथी वीर थे। यज्ञ करनेवाले, धर्मपरायण और जितेन्द्रिय थे। महर्षियों के समान दिव्य गुणसम्पन्न राजर्षि थे। उनकी तीनों लोकों में ख्याति थी। वे बलवान्, शत्रुहीन, मित्रों से युक्त एवं इन्द्रियविजयी थे। धन और अन्य वस्तुओं के संचय की दृष्टि से इन्द्र और कुबेर के समान जान पड़ते थे। जैसे महातेजस्वी प्रजापति मनु सम्पूर्ण जगत् की रक्षा करते थे, उसी प्रकार महाराज दशरथ भी करते थे।
English translation coming soon.
tena satyābhisaṁdhena trivargamanutiṣṭhatā ।
pālitā sā purī śreṣṭhā indreṇevāmarāvatī ॥
धर्म, अर्थ और काम का सम्पादन करनेवाले कर्मों का अनुष्ठान करते हुए वे सत्यप्रतिज्ञ नरेश उस श्रेष्ठ अयोध्यापुरी का उसी तरह पालन करते थे, जैसे इन्द्र अमरावतीपुरी का।
English translation coming soon.
tasmin puravare hṛṣṭā dharmātmāno bahuśrutāḥ ।
narāstuṣṭā dhanaiḥ svaiḥ svairalubdhāḥ satyavādinaḥ ॥
उस उत्तम नगर में निवास करनेवाले सभी मनुष्य प्रसन्न, धर्मात्मा, बहुश्रुत, निर्लोभ, सत्यवादी तथा अपने-अपने धन से संतुष्ट रहनेवाले थे।
English translation coming soon.
nālpasaṁnicayaḥ kaścidāsīt tasmin purottame ।
kuṭumbī yo hyasiddhārtho'gavāśvadhanadhānyavān ॥
उस श्रेष्ठ पुरी में कोई भी ऐसा कुटुम्बी नहीं था, जिसके पास उत्कृष्ट वस्तुओं का संग्रह अधिक मात्रा में न हो, जिसके धर्म, अर्थ और काममय पुरुषार्थ सिद्ध न हो गये हों तथा जिसके पास गाय-बैल, घोड़े, धन-धान्य आदि का अभाव हो।
English translation coming soon.
kāmī vā na kadaryo vā nṛśaṁsaḥ puruṣaḥ kvacit ।
draṣṭuṁ śakyamayodhyāyāṁ nāvidvān na ca nāstikaḥ ॥
अयोध्या में कहीं भी कोई कामी, कृपण, क्रूर, मूर्ख और नास्तिक मनुष्य देखने को भी नहीं मिलता था।
English translation coming soon.
sarve narāśca nāryaśca dharmaśīlāḥ susaṁyatāḥ ।
muditāḥ śīlavṛttābhyāṁ maharṣaya ivāmalāḥ ॥
वहाँ के सभी स्त्री-पुरुष धर्मशील, संयमी, सदा प्रसन्न रहनेवाले तथा शील और सदाचार की दृष्टि से महर्षियों की भाँति निर्मल थे।
English translation coming soon.
nākuṇḍalī nāmukuṭī nāsragvī nālpabhogavān ।
nāmṛṣṭo na naliptāṁgo nāsugandhaśca vidyate ॥
वहाँ कोई भी कुण्डल, मुकुट और पुष्पहार से शून्य नहीं था। किसी के पास भोग-सामग्री की कमी नहीं थी। कोई भी ऐसा नहीं था, जो नहा-धोकर साफ-सुथरा न हो, जिसके अंगों में चन्दन का लेप न हुआ हो तथा जो सुगन्ध से वञ्चित हो।
English translation coming soon.
nāmṛṣṭabhojī nādātā nāpyanaṁgadaniṣkadhṛk ।
nāhastābharaṇo vāpi dṛśyate nāpyanātmavān ॥
अपवित्र अन्न भोजन करनेवाला, दान न देनेवाला तथा मन को काबू में न रखनेवाला मनुष्य तो वहाँ कोई दिखायी ही नहीं देता था। कोई भी ऐसा पुरुष देखने में नहीं आता था, जो बाजूबन्द, निष्क (स्वर्णपदक या मोहर) तथा हाथ का आभूषण (कड़ा आदि) धारण न किये हो।
English translation coming soon.
nānāhitāgnirnāyajvā na kṣudro vā na taskaraḥ ।
kaścidāsīdayodhyāyāṁ na cāvṛtto na saṁkaraḥ ॥
अयोध्या में कोई भी ऐसा नहीं था, जो अग्निहोत्र और यज्ञ न करता हो; जो क्षुद्र, चोर, सदाचारशून्य अथवा वर्णसंकर हो।
English translation coming soon.
svakarmaniratā nityaṁ brāhmaṇā vijitendriyāḥ ।
dānādhyayanaśīlāśca saṁyatāśca pratigrahe ॥
वहाँ निवास करनेवाले ब्राह्मण सदा अपने कर्मों में लगे रहते, इन्द्रियों को वश में रखते, दान और स्वाध्याय करते तथा प्रतिग्रह से बचे रहते थे।
English translation coming soon.
nāstiko nānṛtī vāpi na kaścidabahuśrutaḥ ।
nāsūyako na cāśakto nāvidvān vidyate kvacit ॥
वहाँ कहीं एक भी ऐसा द्विज नहीं था, जो नास्तिक, असत्यवादी, अनेक शास्त्रों के ज्ञान से रहित, दूसरों के दोष ढूँढ़नेवाला, साधन में असमर्थ और विद्याहीन हो।
English translation coming soon.
nāṣaḍaṁgavidatrāsti nāvrato nāsahasradaḥ ।
na dīnaḥ kṣiptacitto vā vyathito vāpi kaścana ॥
उस पुरी में वेद के छहों अंगों को न जाननेवाला, व्रतहीन, सहस्रों से कम दान देनेवाला, दीन, विक्षिप्तचित्त अथवा दुःखी भी कोई नहीं था।
English translation coming soon.
kaścinnaro vā nārī vā nāśrīmān nāpyarūpavān ।
draṣṭuṁ śakyamayodhyāyāṁ nāpi rājanyabhaktimān ॥
अयोध्या में कोई भी स्त्री या पुरुष ऐसा नहीं देखा जा सकता था, जो श्रीहीन, रूपरहित तथा राजभक्ति से शून्य हो।
English translation coming soon.
varṇeṣvagryacaturtheṣu devatātithipūjakāḥ ।
kṛtajñāśca vadānyāśca śūrā vikramasaṁyutāḥ ॥
ब्राह्मण आदि चारों वर्णों के लोग देवता और अतिथियों के पूजक, कृतज्ञ, उदार, शूरवीर और पराक्रमी थे।
English translation coming soon.
dīrghāyuṣo narāḥ sarve dharmaṁ satyaṁ ca saṁśritāḥ ।
sahitāḥ putrapautraiśca nityaṁ strībhiḥ purottame ॥
उस श्रेष्ठ नगर में निवास करनेवाले सब मनुष्य दीर्घायु तथा धर्म और सत्य का आश्रय लेनेवाले थे। वे सदा स्त्री-पुत्र और पौत्र आदि परिवार के साथ सुख से रहते थे।
English translation coming soon.
kṣatraṁ brahmamukhaṁ cāsīd vaiśyāḥ kṣatramanuvratāḥ ।
śūdrāḥ svakarmaniratāstrīn varṇānupacāriṇaḥ ॥
क्षत्रिय ब्राह्मणों का मुँह जोहते थे, वैश्य क्षत्रियों की आज्ञा का पालन करते थे और शूद्र अपने कर्तव्य का पालन करते हुए उपर्युक्त तीनों वर्णों की सेवा में संलग्न रहते थे।
English translation coming soon.
sā tenekṣvākunāthena purī suparirakṣitā ।
yathā purastānmanunā mānavendreṇa dhīmatā ॥
इक्ष्वाकुकुल के स्वामी राजा दशरथ अयोध्यापुरी की रक्षा उसी प्रकार करते थे, जैसे बुद्धिमान् महाराज मनु ने पूर्वकाल में उसकी रक्षा की थी।
English translation coming soon.
yodhānāmagnikalpānāṁ peśalānāmamarṣiṇām ।
sampūrṇā kṛtavidyānāṁ guhā kesariṇāmiva ॥
शौर्य की अधिकता के कारण अग्नि के समान दुर्धर्ष, कुटिलता से रहित, अपमान को सहन करने में असमर्थ तथा अस्त्र-शस्त्रों के ज्ञाता योद्धाओं के समुदाय से वह पुरी उसी तरह भरी-पूरी रहती थी, जैसे पर्वतों की गुफा सिंहों के समूह से परिपूर्ण होती है।
English translation coming soon.
kāmbojaviṣaye jātairbāhlīkaiśca hayottamaiḥ ।
vanāyujairnadījaiśca pūrṇā harihayottamaiḥ ॥
काम्बोज और बाह्लीक देशों में उत्पन्न हुए उत्तम घोड़ों से, वनायु देश के अश्वों से तथा सिन्धुनद के निकट पैदा होनेवाले दरियाई घोड़ों से, जो इन्द्र के अश्व उच्चैःश्रवा के समान श्रेष्ठ थे, अयोध्यापुरी भरी रहती थी।
English translation coming soon.
vindhyaparvatajairmattaiḥ pūrṇā haimavatairapi ।
madānvitairatibalairmātaṁgaiḥ parvatopamaiḥ ॥
विन्ध्य और हिमालय पर्वतों में उत्पन्न होनेवाले अत्यन्त बलशाली पर्वताकार मदमत्त गजराजों से भी वह नगरी परिपूर्ण रहती थी।
English translation coming soon.
airāvatakulīnaiśca mahāpadmakulaistathā ।
añjanādapi niṣkāntairvāmanādapi ca dvipaiḥ ॥
ऐरावतकुल में उत्पन्न, महापद्म के वंश में पैदा हुए तथा अञ्जन और वामन नामक दिग्गजों से भी प्रकट हुए हाथी उस पुरी की पूर्णता में सहायक हो रहे थे।
English translation coming soon.
bhadrairmandrairmṛgaiścaiva bhadramandramṛgaistathā ।
bhadramandrairbhadramṛgairmṛgamandraiśca sā purī ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
nityamattaiḥ sadā pūrṇā nāgairacalasaṁnibhaiḥ ।
sā yojane dve ca bhūyaḥ satyanāmā prakāśate ॥
हिमालय पर्वत पर उत्पन्न भद्रजाति के, विन्ध्यपर्वत पर उत्पन्न हुए मन्द्रजाति के तथा सह्यपर्वत पर पैदा हुए मृग जाति के हाथी भी वहाँ मौजूद थे। भद्र, मन्द्र और मृग — इन तीनों के मेल से उत्पन्न हुए संकरजाति के, भद्र और मन्द्र — इन दो जातियों के मेल से पैदा हुए संकर जाति के, भद्र और मृग जाति के संयोग से उत्पन्न संकरजाति के तथा मृग और मन्द्र — इन दो जातियों के सम्मिश्रण से पैदा हुए पर्वताकार गजराज भी, जो सदा मदोन्मत्त रहते थे, उस पुरी में भरे हुए थे। (तीन योजन के विस्तारवाली अयोध्या में) दो योजन की भूमि तो ऐसी थी, जहाँ पहुँचकर किसी के लिये भी युद्ध करना असम्भव था, इसलिये वह पुरी 'अयोध्या' इस सत्य एवं सार्थक नाम से प्रकाशित होती थी; जिसमें रहते हुए राजा दशरथ इस जगत् का (अपने राज्य का) पालन करते थे।
English translation coming soon.
tāṁ purīṁ sa mahātejā rājā daśaratho mahān ।
śaśāsa śamitāmitro nakṣatrāṇīva candramāḥ ॥
जैसे चन्द्रमा नक्षत्रलोक का शासन करते हैं, उसी प्रकार महातेजस्वी महाराज दशरथ अयोध्यापुरी का शासन करते थे। उन्होंने अपने समस्त शत्रुओं को नष्ट कर दिया था।
English translation coming soon.
tāṁ satyanāmāṁ dṛḍhatoraṇārgalāṁ gṛhairvicitrairupaśobhitāṁ śivām ।
purīmayodhyāṁ nṛsahasrasaṁkulāṁ śaśāsa vai śakrasamo mahīpatiḥ ॥
जिसका अयोध्या नाम सत्य एवं सार्थक था, जिसके दरवाजे और अर्गला सुदृढ़ थे, जो विचित्र गृहों से सदा सुशोभित होती थी, सहस्रों मनुष्यों से भरी हुई उस कल्याणमयी पुरी का इन्द्रतुल्य तेजस्वी राजा दशरथ न्यायपूर्वक शासन करते थे।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे षष्ठः सर्गः ॥ ६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में छठा सर्ग पूरा हुआ ॥ ६ ॥