विश्वामित्रका त्रिशंकुको आश्वासन देकर उनका यज्ञ करानेके लिये ऋषि-मुनियोंको आमन्त्रित करना और उनकी बात न माननेवाले महोदय तथा ऋषिपुत्रोंको शाप देकर नष्ट करना
“ऋषि-आमन्त्रण”
॥ १ · ५९ · ३–९ ॥
विश्वामित्रः बाहुमुद्यम्य ऋत्विजः ब्रह्मवादिनः च यज्ञार्थमाह्वयति; प्रदीप्ते वेद्यग्नौ फलपुष्पाणि विकीर्णानि, त्रिशङ्कुश्च कृताञ्जलिः उपविष्टः।
प्रज्वलित यज्ञवेदी के पास खड़े विश्वामित्र भुजा उठाकर त्रिशंकु के यज्ञ के लिये दिशा-दिशा से ब्रह्मवादी ऋषि-मुनियों को आमन्त्रित कर रहे हैं; वेदी के सम्मुख फल-पुष्पों का अर्घ्य सजा है और चाण्डाल-रूप त्रिशंकु हाथ जोड़े बैठे हैं, जबकि कुछ मुनि पास आते और कुछ दूर हटते दिखते हैं।
Standing by the blazing fire-altar, Vishvamitra raises his arm to summon brahmin sages from every quarter for Trishanku's sacrifice; baskets of fruit and flowers lie before the altar and the chandala-king kneels with folded hands, while some sages draw near and others turn away.
uktavākyaṁ tu rājānaṁ kṛpayā kuśikātmajaḥ ।
abravīnmadhuraṁ vākyaṁ sākṣāccaṇḍālatāṁ gatam ॥
[शतानन्दजी कहते हैं—श्रीराम!] साक्षात् चाण्डाल के स्वरूप को प्राप्त हुए राजा त्रिशंकु के पूर्वोक्त वचन को सुनकर कुशिकनन्दन विश्वामित्रजी ने दया से द्रवित होकर उनसे मधुर वाणी में कहा—
English translation coming soon.
ikṣvāko svāgataṁ vatsa jānāmi tvāṁ sudhārmikam ।
śaraṇaṁ te pradāsyāmi mā bhaiṣīrnṛpapuṁgava ॥
'वत्स! इक्ष्वाकुकुलनन्दन! तुम्हारा स्वागत है। मैं जानता हूँ, तुम बड़े धर्मात्मा हो। नृपप्रवर! डरो मत, मैं तुम्हें शरण दूँगा।
English translation coming soon.
ahamāmantraye sarvān maharṣīn puṇyakarmaṇaḥ ।
yajñasāhyakarān rājaṁstato yakṣyasi nirvṛtaḥ ॥
'राजन्! तुम्हारे यज्ञ में सहायता करनेवाले समस्त पुण्यकर्मा महर्षियों को मैं आमन्त्रित करता हूँ। फिर तुम आनन्दपूर्वक यज्ञ करना।
English translation coming soon.
guruśāpakṛtaṁ rūpaṁ yadidaṁ tvayi vartate ।
anena saha rūpeṇa saśarīro gamiṣyasi ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
hastaprāptamahaṁ manye svargaṁ tava narādhipa ।
yastvaṁ kauśikamāgamya śaraṇyaṁ śaraṇāgataḥ ॥
'गुरु के शाप से तुम्हें जो यह नवीन रूप प्राप्त हुआ है इसके साथ ही तुम सदेह स्वर्गलोक को जाओगे। नरेश्वर! तुम जो शरणागतवत्सल विश्वामित्र की शरण में आ गये, इससे मैं यह समझता हूँ कि स्वर्गलोक तुम्हारे हाथ में आ गया है।'
English translation coming soon.
evamuktvā mahātejāḥ putrān paramadhārmikān ।
vyādideśa mahāprājñān yajñasambhārakāraṇāt ॥
ऐसा कहकर महातेजस्वी विश्वामित्र ने अपने परम धर्मपरायण महाज्ञानी पुत्रों को यज्ञ की सामग्री जुटाने की आज्ञा दी।
English translation coming soon.
sarvān śiṣyān samāhūya vākyametaduvāca ha ।
sarvānṛṣīn savāsiṣṭhānānayadhvaṁ mamājñayā ॥
तत्पश्चात् समस्त शिष्यों को बुलाकर उनसे यह बात कही—'तुमलोग मेरी आज्ञा से अनेक विषयों के ज्ञाता समस्त ऋषि-मुनियों को, जिनमें वसिष्ठ के पुत्र भी सम्मिलित हैं, उनके शिष्यों, सुहृदों तथा ऋत्विजोंसहित बुला लाओ।
English translation coming soon.
yadanyo vacanaṁ brūyānmadvākyabalacoditaḥ ।
tat sarvamakhilenoktaṁ mamākhyeyamanādṛtam ॥
'जिसे मेरा संदेश देकर बुलाया गया हो वह अथवा दूसरा कोई यदि इस यज्ञ के विषय में कोई अवहेलनापूर्ण बात कहे तो तुमलोग वह सब पूरा-पूरा मुझसे आकर कहना।'
English translation coming soon.
tasya tad vacanaṁ śrutvā diśo jagmustadājñayā ।
ājagmuratha deśebhyaḥ sarvebhyo brahmavādinaḥ ॥
उनको आज्ञा मानकर सभी शिष्य चारों दिशाओं में चले गये। फिर तो सब देशों से ब्रह्मवादी मुनि आने लगे।
English translation coming soon.
te ca śiṣyāḥ samāgamya muniṁ jvalitatejasam ।
ūcuśca vacanaṁ sarvaṁ sarveṣāṁ brahmavādinām ॥
विश्वामित्र के वे शिष्य उन प्रज्वलित तेजवाले महर्षि के पास सबसे पहले लौट आये और समस्त ब्रह्मवादियों ने जो बातें कही थीं, उन्हें सबने विश्वामित्रजी से कह सुनाया।
English translation coming soon.
śrutvā te vacanaṁ sarve samāyānti dvijātayaḥ ।
sarvadeśeṣu cāgacchan varjayitvā mahodayam ॥
वे बोले—'गुरुदेव! आपका आदेश या संदेश सुनकर प्रायः सम्पूर्ण देशों में रहनेवाले सभी ब्राह्मण आ रहे हैं। केवल महोदय नामक ऋषि तथा वसिष्ठ-पुत्रों को छोड़कर सभी महर्षि यहाँ आने के लिये प्रस्थान कर चुके हैं।
English translation coming soon.
vāsiṣṭhaṁ yacchataṁ sarvaṁ krodhaparyākulākṣaram ।
yathāha vacanaṁ sarvaṁ śrṛṇu tvaṁ munipuṁgava ॥
'मुनिश्रेष्ठ! वसिष्ठ के जो सौ पुत्र हैं, उन सबने क्रोधभरी वाणी में जो कुछ कहा है, वह सब आप सुनिये।
English translation coming soon.
kṣatriyo yājako yasya caṇḍālasya viśeṣataḥ ।
kathaṁ sadasi bhoktāro havistasya surarṣayaḥ ॥
'वे कहते हैं—जो विशेषतः चण्डाल है और जिसका यज्ञ करानेवाला आचार्य क्षत्रिय है, उसके यज्ञ में देवर्षि अथवा महात्मा ब्राह्मण हविष्य का भोजन कैसे कर सकते हैं?
English translation coming soon.
brāhmaṇā vā mahātmāno bhuktvā cāṇḍālabhojanam ।
kathaṁ svargaṁ gamiṣyanti viśvāmitreṇa pālitāḥ ॥
अथवा चण्डाल का अन्न खाकर विश्वामित्र से पालित हुए ब्राह्मण स्वर्ग में कैसे जा सकेंगे?'
English translation coming soon.
etad vacananaiṣṭhuryamūcuḥ saṁraktalocanāḥ ।
vāsiṣṭhā muniśārdūla sarve sahamahodayāḥ ॥
'मुनिप्रवर! महोदय के साथ वसिष्ठ के सभी पुत्रों ने क्रोध से लाल आँखें करके ये उपर्युक्त निष्ठुरतापूर्ण बातें कही थीं।'
English translation coming soon.
teṣāṁ tad vacanaṁ śrutvā sarveṣāṁ munipuṁgavaḥ ।
krodhasaṁraktanayanaḥ saroṣamidamabravīt ॥
उन सबको वह बात सुनकर मुनिवर विश्वामित्र के दोनों नेत्र क्रोध से लाल हो गये और वे रोषपूर्वक इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
yad dūṣayantyaduṣṭaṁ māṁ tapa ugraṁ samāsthitam ।
bhasmībhūtā durātmāno bhaviṣyanti na saṁśayaḥ ॥
'मैं उग्र तपस्या में लगा हूँ और दोष या दुर्भावना से रहित हूँ तो भी जो मुझपर दोषारोपण करते हैं, वे दुरात्मा भस्मीभूत हो जायंगे, इसमें संशय नहीं है।
English translation coming soon.
adya te kālapāśena nītā vaivasvatakṣayam ।
saptajātiśatānyeva mṛtapāḥ sambhavantu te ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śvamāṁsaniyatāhārā muṣṭikā nāma nirghṛṇāḥ ।
vikṛtāśca virūpāśca lokānanucarantvimān ॥
'आज कालपाश से बँधकर वे यमलोक में पहुँचा दिये गये। अब ये सात सौ जन्मों तक मुर्दों की रखवाली करनेवाली, निश्चितरूप से कुत्ते का मांस खानेवाली मुष्टिक नामक प्रसिद्ध निर्दय चण्डाल-जाति में जन्म ग्रहण करें।
English translation coming soon.
mahodayaśca durbuddhirmāmadūṣyaṁ hyadūṣayat ।
dūṣitaḥ sarvalokeṣu niṣādatvaṁ gamiṣyati ॥
'वे लोग विकृत एवं विरूप होकर इन लोकों में विचरें। साथ ही दुर्बुद्धि महोदय भी, जिसने मुझ दोषहीन को भी दूषित किया है, मेरे क्रोध से दीर्घकालतक सब लोगों में निन्दित,
English translation coming soon.
prāṇātipātanirato niranukrośatāṁ gataḥ ।
dīrghakālaṁ mama krodhād durgatiṁ vartayiṣyati ॥
दूसरे प्राणियों की हिंसा में तत्पर और दयाशून्य निषादयोनि को प्राप्त करके दुर्गति भोगेगा।'
English translation coming soon.
etāvaduktvā vacanaṁ viśvāmitro mahātapāḥ ।
virarāma mahātejā ṛṣimadhye mahāmuniḥ ॥
ऋषियों के बीच में ऐसा कहकर महातपस्वी, महातेजस्वी एवं महामुनि विश्वामित्र चुप हो गये।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे एकोनषष्टितमः सर्गः ॥ ५९ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में उनसठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५९ ॥