वसिष्ठ ऋषिके पुत्रोंका त्रिशंकुको डाँट बताकर घर लौटनेके लिये आज्ञा देना तथा उन्हें दूसरा पुरोहित बनानेके लिये उद्यत देख शाप-प्रदान और उनके शापसे चाण्डाल हुए त्रिशंकुका विश्वामित्रजीकी शरणमें जाना
“त्रिशंकु की शरण”
॥ १ · ५८ · १३–२४ ॥
चण्डालरूपं प्राप्तो जर्जरवस्त्रः त्रिशङ्कुः जानुभ्यां पतित्वा कृताञ्जलिः विश्वामित्रं शरणं याचते; मुनिः करुणया हस्तमुद्यम्य तमाश्वासयति।
गुरु के शाप से चाण्डाल बने, फटे-चीथड़ों में लिपटे राजा त्रिशंकु घुटनों के बल झुके, हाथ जोड़े विश्वामित्र की शरण में गिड़गिड़ा रहे हैं — मुझ दैव-पीड़ित का उद्धार कीजिये। संध्या की लाल आभा में नारंगी वस्त्रधारी, श्वेत-दाढ़ी वाले तपोधन मुनि करुणा से हाथ उठाकर उन्हें अभय दे रहे हैं।
Cursed into a chandala, wrapped in filthy rags, King Trishanku has fallen to his knees with joined palms, imploring Vishvamitra for refuge — save me whom fate has struck down. Against a dusk-red glow the orange-robed, white-bearded sage raises a compassionate hand to grant him shelter.
tatastriśaṅkorvacanaṁ śrutvā krodhasamanvitam ।
ṛṣiputraśataṁ rāma rājānamidamabravīt ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pratyākhyāto'si durmedho guruṇā satyavādinā ।
taṁ kathaṁ samatikramya śākhāntaramupeyivān ॥
रघुनन्दन! राजा त्रिशंकु का यह वचन सुनकर वसिष्ठ मुनि के सौ पुत्र कुपित हो उनसे इस प्रकार बोले—'दुर्बुद्धे! तुम्हारे सत्यवादी गुरु ने जब तुम्हें मना कर दिया है, तब तुमने उनका उल्लंघन करके दूसरी शाखा का आश्रय कैसे लिया?'
English translation coming soon.
ikṣvākūṇāṁ hi sarveṣāṁ purodhāḥ paramā gatiḥ ।
na cātikramituṁ śakyaṁ vacanaṁ satyavādinaḥ ॥
'समस्त इक्ष्वाकुवंशी क्षत्रियों के लिये पुरोहित वसिष्ठजी ही परमगति हैं। उन सत्यवादी महात्मा की बात को कोई अन्यथा नहीं कर सकता।
English translation coming soon.
aśakyamiti sovāca vasiṣṭho bhagavānṛṣiḥ ।
taṁ vayaṁ vai samāhartuṁ kratuṁ śaktāḥ kathaṁcana ॥
'जिस यज्ञकर्म को उन भगवान् वसिष्ठमुनि ने असम्भव बताया है, उसे हमलोग कैसे कर सकते हैं?'
English translation coming soon.
bāliśastvaṁ naraśreṣṭha gamyatāṁ svapuraṁ punaḥ ।
yājane bhagavān śaktastrailokyasyāpi pārthiva ॥
'नरश्रेष्ठ! तुम अभी नादान हो, अपने नगर को लौट जाओ। पृथ्वीनाथ! भगवान् वसिष्ठ तीनों लोकों का यज्ञ कराने में समर्थ हैं, हमलोग उनका अपमान कैसे कर सकेंगे?'
English translation coming soon.
avamānaṁ kathaṁ kartuṁ tasya śakṣyāmahe vayam ।
teṣāṁ tad vacanaṁ śrutvā krodhaparyākulākṣaram ॥
गुरुपुत्रों का वह क्रोधयुक्त वचन सुनकर राजा त्रिशंकु ने उनसे इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
sa rājā punarevaitānidaṁ vacanamabravīt ।
pratyākhyāto bhagavatā guruputraistathaiva hi ॥
'तपोधनो! भगवान् वसिष्ठ ने तो मुझे ठुकरा ही दिया है, आप गुरुपुत्रगण भी मेरी प्रार्थना नहीं स्वीकार कर रहे हैं; अतः आपका कल्याण हो, अब मैं दूसरे किसी की शरण में जाऊँगा।'
English translation coming soon.
anyāṁ gatiṁ gamiṣyāmi svasti vo'stu tapodhanāḥ ।
ṛṣiputrāstu tacchrutvā vākyaṁ ghorābhisaṁhitam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śepuḥ paramasaṁkruddhāścaṇḍālatvaṁ gamiṣyasi ।
ityuktvā te mahātmāno viviśuḥ svaṁ svamāśramam ॥
त्रिशंकु का यह घोर अभिसन्धिपूर्ण वचन सुनकर महर्षि के वे पुत्र अत्यन्त कुपित हो उन्हें शाप दे दिया—'अरे! जा तू चाण्डाल हो जायगा।' ऐसा कहकर वे महात्मा अपने-अपने आश्रम में प्रविष्ट हो गये।
English translation coming soon.
atha rātryāṁ vyatītāyāṁ rājā caṇḍālatāṁ gataḥ ।
nīlavastradharo nīlaḥ puruṣo dhvastamūrdhajaḥ ॥
तदनन्तर रात व्यतीत होते ही राजा त्रिशंकु चाण्डाल हो गये। उनके शरीर का रंग नीला हो गया। कपड़े भी नीले हो गये। प्रत्येक अंग में रुक्षता आ गयी। सिर के बाल छोटे-छोटे हो गये। सारे शरीर में चिता की राख-सी लिपट गयी। विभिन्न अंगों में यथास्थान लोहे के गहने पड़ गये।
English translation coming soon.
cityamālyāṁgarāgaśca āyasābharaṇo'bhavat ।
taṁ dṛṣṭvā mantriṇaḥ sarve tyajya caṇḍālarūpiṇam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prādravan sahitā rāma paurā ye'syānugāminaḥ ।
eko hi rājā kākutstha jagāma paramātmavān ॥
उसे देखकर सब मन्त्री और पुरवासी जो उनके साथ आये थे, उन्हें छोड़कर भाग गये। ककुत्स्थनन्दन! वे धीरस्वभाव नरेश दिन-रात चिन्ता की आग में जलने लगे और अकेले ही तपोधन विश्वामित्र की शरण में गये।
English translation coming soon.
dahyamāno divārātraṁ viśvāmitraṁ tapodhanam ।
viśvāmitrastu taṁ dṛṣṭvā rājānaṁ viphalīkṛtam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
caṇḍālarūpiṇaṁ rāma muniḥ kāruṇyamāgataḥ ।
kāruṇyāt sa mahātejā vākyaṁ paramadhārmikaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
idaṁ jagāda bhadraṁ te rājānaṁ ghoradarśanam ।
kimāgamanakāryaṁ te rājaputra mahābala ॥
श्रीराम! विश्वामित्र मुनि ने देखा राजा का जीवन निष्फल हो गया। उन्हें चाण्डाल के रूप में देखकर उन महातेजस्वी परम धर्मात्मा मुनि के हृदय में करुणा भर आयी। वे दया से द्रवित होकर भयंकर दिखायी देनेवाले राजा त्रिशंकु से इस प्रकार बोले—'महाबली राजकुमार! तुम्हारा भला हो, यहाँ किस काम से तुम्हारा आना हुआ है। वीर अयोध्यानरेश! जान पड़ता है तुम शाप से चाण्डालभाव को प्राप्त हुए हो।'
English translation coming soon.
atha tadvākyamākarṇya rājā caṇḍālatāṁ gataḥ ।
abravīt prāñjalirvākyaṁ vākyajño vākyakovidam ॥
विश्वामित्र की बात सुनकर चाण्डालभाव को प्राप्त हुए और वाणी के तात्पर्य को समझनेवाले राजा त्रिशंकु ने हाथ जोड़कर वाक्यार्थकोविद विश्वामित्र मुनि से इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
pratyākhyāto'smi guruṇā guruputraistathaiva ca ।
anavāpyaiva taṁ kāmaṁ mayā prāpto viparyayaḥ ॥
'महर्षे! मुझे गुरु तथा गुरुपुत्रों ने ठुकरा दिया। मैं जिस मनोऽभीष्ट वस्तु को पाना चाहता था, उसे न पाकर इच्छा के विपरीत अनर्थ का भागी हो गया।
English translation coming soon.
saśarīro divaṁ yāyāmiti me saumyadarśana ।
mayā ceṣṭaṁ kratuśataṁ tacca nāvāpyate phalam ॥
'सौम्यदर्शन मुनीश्वर! मैं चाहता था कि इसी शरीर से स्वर्ग को जाऊँ, परंतु यह इच्छा पूर्ण न हो सकी। मैंने सैकड़ों यज्ञ किये; किंतु उनका भी कोई फल नहीं मिल रहा है।
English translation coming soon.
anṛtaṁ noktapūrvaṁ me na ca vakṣye kadācana ।
kṛcchreṣvapi gataḥ saumya kṣatradharmeṇa te śape ॥
'सौम्य! मैं क्षत्रियधर्म की शपथ खाकर आपसे कहता हूँ कि बड़े-से-बड़े संकट में पड़ने पर भी न तो पहले कभी मैंने मिथ्या भाषण किया है और न भविष्य में ही कभी करूँगा।
English translation coming soon.
yajñairbahuvidhairiṣṭaṁ prajā dharmeṇa pālitāḥ ।
guravaśca mahātmānaḥ śīlavṛttena toṣitāḥ ॥
'मैंने नाना प्रकार के यज्ञों का अनुष्ठान किया, प्रजाजनों की धर्मपूर्वक रक्षा की और शील एवं सदाचार के द्वारा महात्माओं तथा गुरुजनों को संतुष्ट रखने का प्रयास किया।
English translation coming soon.
dharme prayatamānasya yajñaṁ cāhartumicchataḥ ।
paritoṣaṁ na gacchanti guravo munipuṁgava ॥
'इस समय भी मैं यज्ञ करना चाहता था; अतः मेरा यह प्रयत्न धर्म के लिये ही था। मुनिप्रवर! तो भी मेरे गुरुजन मुझपर संतुष्ट न हो सके।
English translation coming soon.
daivameva paraṁ manye pauruṣaṁ tu nirarthakam ॥
'यह देखकर मैं दैव को ही बड़ा मानता हूँ। पुरुषार्थ तो निरर्थक जान पड़ता है।
English translation coming soon.
daivenākramyate sarvaṁ daivaṁ hi paramā gatiḥ ।
tasya me paramārtasya prasādamabhikāṅkṣataḥ ।
kartumarhasi bhadraṁ te daivopahatakarmaṇaḥ ॥
'दैव सब पर आक्रमण करता है। दैव ही सबकी परमगति है। मुने! मैं अत्यन्त आर्त होकर आपकी कृपा चाहता हूँ। दैव ने मेरे पुरुषार्थ को दबा दिया है। आपका भला हो। आप मुझपर अवश्य कृपा करें।
English translation coming soon.
nānyāṁ gatiṁ gamiṣyāmi nānyaccharaṇamasti me ।
daivaṁ puruṣakāreṇa nivartayitumarhasi ॥
'अब मैं आपके सिवा दूसरे किसी की शरण में नहीं जाऊँगा। दूसरा कोई मुझे शरण देनेवाला है भी नहीं। आप ही अपने पुरुषार्थ से मेरे दुर्दैव को पलट सकते हैं।'
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डेऽष्टपञ्चाशः सर्गः ॥ ५८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में अट्ठावनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५८ ॥