अपने सौ पुत्रों और सारी सेनाके नष्ट हो जानेपर विश्वामित्रका तपस्या करके महादेवजीसे दिव्यास्त्र पाना तथा उनका वसिष्ठके आश्रमपर प्रयोग करना एवं वसिष्ठजीका ब्रह्मदण्ड लेकर उनके सामने खड़ा होना
“सौ पुत्रों का दहन”
॥ १ · ५५ · ५–७ ॥
विश्वामित्रस्य शतं पुत्राः शस्त्रैः वसिष्ठम् अभिद्रवन्ति, किन्तु ब्रह्मर्षिः हुंकारमात्रेण तान् ज्वालासु भस्मीकरोति; मुकुटी विश्वामित्रः दीप्तिं दृष्ट्वा पराङ्मुखः तिष्ठति।
शस्त्र लेकर टूट पड़े विश्वामित्र के सौ पुत्रों को महर्षि वसिष्ठ केवल हुंकार से प्रचण्ड स्वर्णज्वाला में भस्म कर रहे हैं — श्वेत वस्त्रधारी ब्रह्मर्षि हाथ उठाये शान्त खड़े हैं, जबकि मुकुटधारी विश्वामित्र उस तेज से सिहरकर पीछे हटते दिखते हैं और चरणों के पास हतों के शव पड़े हैं।
Vishvamitra's hundred sons had rushed upon Vasishtha with weapons, and the Brahmarshi reduces them to ash in a towering golden blaze with a mere war-cry — the white-robed sage stands serene, hand raised, while the crowned Vishvamitra recoils from the searing light and the slain lie at their feet.
tatastānākulān dṛṣṭvā viśvāmitrāstramohitān ।
vasiṣṭhaścodayāmāsa kāmadhuk sṛja yogataḥ ॥
'विश्वामित्र के अस्त्रों से घायल होकर उन्हें व्याकुल हुआ देख वसिष्ठजी ने फिर आज्ञा दी—'कामधेनो! अब योगबल से दूसरे सैनिकों की सृष्टि करो।'
English translation coming soon.
tasyā huṁkārato jātāḥ kāmbojā ravisaṁnibhāḥ ।
ūdhasaścātha sambhūtā barbarāḥ śastrapāṇayaḥ ॥
'तब उस गौ ने फिर हुंकार किया। उसके हुंकार से सूर्य के समान तेजस्वी काम्बोज उत्पन्न हुए। थन से शस्त्रधारी बर्बर प्रकट हुए।
English translation coming soon.
yonideśācca yavanāḥ śakṛddeśācchakāḥ smṛtāḥ ।
romakūpeṣu mlecchāśca hārītāḥ sakirātakāḥ ॥
'योनिदेश से यवन और शकृद्देश (गोबर के स्थान) से शक उत्पन्न हुए। रोमकूपों से म्लेच्छ, हारीत और किरात प्रकट हुए।
English translation coming soon.
taistanniṣūditaṁ sarvaṁ viśvāmitrasya tatkṣaṇāt ।
sapadātigajaṁ sāśvaṁ sarathaṁ raghunandana ॥
'रघुनन्दन! उन सब वीरों ने पैदल, हाथी, घोड़े और रथसहित विश्वामित्र की सारी सेना तत्काल संहार कर डाली।
English translation coming soon.
dṛṣṭvā niṣūditaṁ sainyaṁ vasiṣṭhena mahātmanā ।
viśvāmitrasutānāṁ tu śataṁ nānāvidhāyudham ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
abhyadhāvat susaṁkruddhaṁ vasiṣṭhaṁ japatāṁ varam ।
huṁkāreṇaiva tān sarvān nirdadāha mahānṛṣiḥ ॥
'महात्मा वसिष्ठद्वारा अपनी सेना का संहार हुआ देख विश्वामित्र के सौ पुत्र अत्यन्त क्रोध में भर गये और नाना प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर जप करनेवालों में श्रेष्ठ वसिष्ठमुनि पर टूट पड़े। तब उन महर्षि ने हुंकारमात्र से उन सबको जलाकर भस्म कर डाला।
English translation coming soon.
te sāśvarathapādātā vasiṣṭhena mahātmanā ।
bhasmīkṛtā muhūrtena viśvāmitrasutāstathā ॥
'महात्मा वसिष्ठद्वारा विश्वामित्र के वे सभी पुत्र दो ही घड़ी में घोड़े, रथ और पैदल सैनिकोंसहित जलाकर भस्म कर दिये गये।
English translation coming soon.
dṛṣṭvā vināśitān sarvān balaṁ ca sumahāyaśāḥ ।
sa vrīḍaṁ cintayāviṣṭo viśvāmitro'bhavat tadā ॥
'अपने समस्त पुत्रों तथा सारी सेना का विनाश हुआ देख महायशस्वी विश्वामित्र लज्जित हो बड़ी चिन्ता में पड़ गये।
English translation coming soon.
samudra iva nirvego bhagnadaṁṣṭra ivoragaḥ ।
uparakta ivādityaḥ sadyo niṣprabhatāṁ gataḥ ॥
'समुद्र के समान उनका सारा वेग शान्त हो गया। जिसके दाँत तोड़ लिये गये हों उस सर्प के समान तथा राहुग्रस्त सूर्य की भाँति वे तत्काल ही निस्तेज हो गये।
English translation coming soon.
hataputrabalo dīno lūnapakṣa iva dvijaḥ ।
hatasarvabalotsāho nirvedaṁ samapadyata ॥
'पुत्र और सेना दोनों के मारे जाने से वे पंख कटे हुए पक्षी के समान दीन हो गये। उनका सारा बल और उत्साह नष्ट हो गया। वे मन-ही-मन बहुत खिन्न हो उठे।
English translation coming soon.
sa putramekaṁ rājyāya pālayeti niyujya ca ।
pṛthivīṁ kṣatradharmeṇa vanamevābhyapadyata ॥
'उनके एक ही पुत्र बचा था, उसको उन्होंने राजोचित पद पर अभिषिक्त करके राज्य की रक्षा के लिये नियुक्त कर दिया और क्षत्रिय-धर्म के अनुसार पृथ्वी के पालन की आज्ञा देकर वे वन में चले गये।
English translation coming soon.
sa gatvā himavatpārśve kiṁnaroragasevitam ।
mahādevaprasādārthaṁ tapastepe mahātapāḥ ॥
'हिमालय के पार्श्वभाग में, जो किंनरों और नागों से सेवित प्रदेश है, वहाँ जाकर महादेवजी की प्रसन्नता के लिये महान् तपस्या का आश्रय ले वे तप में ही संलग्न हो गये।
English translation coming soon.
kenacittvatha kālena deveśo vṛṣabhadhvajaḥ ।
darśayāmāsa varado viśvāmitraṁ mahāmunim ॥
'कुछ काल के पश्चात् वरदायक देवेश्वर भगवान् वृषभध्वज (शिव) ने महामुनि विश्वामित्र को दर्शन दिया और कहा—
English translation coming soon.
kimarthaṁ tapyase rājan brūhi yat te vivakṣitam ।
varado'smi varo yaste kāṅkṣitaḥ so'bhidhīyatām ॥
'राजन्! किसलिये तप करते हो? बताओ क्या कहना चाहते हो? मैं तुम्हें वर देने के लिये आया हूँ। तुम्हें जो वर पाना अभीष्ट हो, उसे कहो।'
English translation coming soon.
evamuktastu devena viśvāmitro mahātapāḥ ।
praṇipatya mahādevaṁ viśvāmitro'bravīdidam ॥
महादेवजी के ऐसा कहने पर महातपस्वी विश्वामित्र ने उन्हें प्रणाम करके इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
yadi tuṣṭo mahādeva dhanurvedo mamānagha ।
sāṅgopāṅgopaniṣadaḥ sarahasyaḥ pradīyatām ॥
'निष्पाप महादेव! यदि आप संतुष्ट हों तो अंग, उपांग, उपनिषद् और रहस्यसहित धनुर्वेद मुझे प्रदान कीजिये।
English translation coming soon.
yāni deveṣu cāstrāṇi dānaveṣu maharṣiṣu ।
gandharvayakṣarakṣaḥsu pratibhāntu mamānagha ॥
'अनघ! देवताओं, दानवों, महर्षियों, गन्धर्वों, यक्षों तथा राक्षसों के पास जो-जो अस्त्र हों, वे सब आपकी कृपा से मेरे हृदय में स्फुरित हो जायँ। देवदेव! यही मेरा मनोरथ है, जो मुझे प्राप्त होना चाहिये।'
English translation coming soon.
tava prasādād bhavatu devadeva mamepsitam ।
evamastviti deveśo vākyamuktvā gatastadā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prāpya cāstrāṇi devād viśvāmitro mahābalaḥ ।
darpeṇa mahatā yukto darpapūrṇo'bhavat tadā ॥
तब 'एवमस्तु' कहकर देवेश्वर भगवान् शंकर वहाँ से चले गये। देवेश्वर महादेव से वे अस्त्र पाकर महाबली विश्वामित्र को बड़ा घमंड हो गया। वे अभिमान में भर गये।
English translation coming soon.
vivardhamāno vīryeṇa samudra iva parvaṇi ।
hataṁ mene tadā rāma vasiṣṭhamṛṣisattamam ॥
'जैसे पूर्णिमा को समुद्र बढ़ने लगता है, उसी प्रकार वे पराक्रम में अपने को बहुत बढ़ा-चढ़ा मानने लगे। श्रीराम! उन्होंने मुनिश्रेष्ठ वसिष्ठ को उस समय मरा हुआ ही समझा।
English translation coming soon.
tato gatvāśramapadaṁ mumocāstrāṇi pārthivaḥ ।
yaistat tapovanaṁ sarvaṁ nirdagdhaṁ cāstratejasā ॥
'फिर तो वे पृथ्वीपति विश्वामित्र वसिष्ठ के आश्रम पर जाकर भाँति-भाँति के अस्त्रों का प्रयोग करने लगे। जिनके तेज से वह सारा तपोवन दग्ध होने लगा।
English translation coming soon.
udīryamāṇamastraṁ tad viśvāmitrasya dhīmataḥ ।
dṛṣṭvā vipradrutā bhītā munayaḥ śataśo diśa ॥
'बुद्धिमान् विश्वामित्र के बढ़ते हुए अस्त्र-तेज को देखकर वहाँ रहनेवाले सैकड़ों मुनि भयभीत हो सम्पूर्ण दिशाओं में भाग चले।
English translation coming soon.
vasiṣṭhasya ca ye śiṣyā ye ca vai mṛgapakṣiṇaḥ ।
vidravanti bhayād bhītā nānādigbhyaḥ sahasraśaḥ ॥
'वसिष्ठजी के जो शिष्य थे, जो वहाँ के पशु और पक्षी थे, वे सहस्रों प्राणी भयभीत हो नाना दिशाओं की ओर भाग गये।
English translation coming soon.
vasiṣṭhasyāśramapadaṁ śūnyamāsīnmahātmanaḥ ।
muhūrtamiva niḥśabdamāsīdīriṇasaṁnibham ॥
'महात्मा वसिष्ठ का वह आश्रम सूना हो गया। दो ही घड़ी में ऊसर भूमि के समान उस स्थान पर सन्नाटा छा गया।
English translation coming soon.
vadato vai vasiṣṭhasya mā bhairiti muhurmuhuḥ ।
nāśayāmyadya gādheyaṁ nīhāramiva bhāskaraḥ ॥
'वसिष्ठजी बार-बार कहने लगे—'डरो मत, अभी इस गाधिपुत्र को नष्ट किये देता हूँ। ठीक उसी तरह, जैसे सूर्य कुहासे को मिटा देता है।'
English translation coming soon.
evamuktvā mahātejā vasiṣṭho japatāṁ varaḥ ।
viśvāmitraṁ tadā vākyaṁ saroṣamidamabravīt ॥
'जपनेवालों में श्रेष्ठ महातेजस्वी वसिष्ठ ऐसा कहकर उस समय विश्वामित्रजी से रोषपूर्वक बोले—
English translation coming soon.
āśramaṁ cirasaṁvṛddhaṁ yad vināśitavānasi ।
durācāro hi yanmūḍhastasmāt tvaṁ na bhaviṣyasi ॥
'अरे! तूने चिरकाल से पाले-पोसे तथा हरे-भरे किये हुए इस आश्रम को नष्ट कर दिया—उजाड़ डाला, इसलिये तू दुराचारी और विवेकशून्य है और इस पाप के कारण तू कुशल से नहीं रह सकता।'
English translation coming soon.
ityuktvā paramakruddho daṇḍamudyamya satvaraḥ ।
vidhūma iva kālāgniryamadaṇḍamivāparam ॥
'ऐसा कहकर वे अत्यन्त कुद्ध हो धूमरहित कालाग्नि के समान उद्दीप्त हो उठे और दूसरे यमदण्ड के समान भयंकर डंडा हाथ में उठाकर तुरंत उनका सामना करने के लिये तैयार हो गये—
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे पञ्चपञ्चाशः सर्गः ॥ ५५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में पचपनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५५ ॥