श्रीराम आदिका मिथिला-गमन, राजा जनकद्वारा विश्वामित्रका सत्कार तथा उनका श्रीराम और लक्ष्मणके विषयमें जिज्ञासा करना एवं परिचय पाना
“जनक का सत्कार”
॥ १ · ५० · ६–२२ ॥
मिथिलायाः यज्ञमण्डपे राजा जनकः बद्धाञ्जलिः विश्वामित्रम् अर्घ्येण सत्कुर्वन् 'किम् एतौ कुमारौ' इति पृच्छति, पार्श्वे शतानन्दः, नीलवर्णः रामः लक्ष्मणश्च धनुर्धरौ तिष्ठतः।
मिथिला के यज्ञमण्डप में राजा जनक हाथ जोड़कर अर्घ्य से विश्वामित्र का सत्कार कर रहे हैं और 'ये दोनों कुमार कौन हैं' पूछ रहे हैं; पास ही पुरोहित शतानन्द, और धनुर्धारी नीलवर्ण श्रीराम तथा लक्ष्मण ब्राह्मणों की सभा के बीच खड़े हैं।
In the sacrificial pavilion of Mithila, King Janaka honors Vishvamitra with palms joined and an offering of water, asking who these two princes are; beside them stand the purohita Shatananda and, amid the assembled brahmanas, the bow-bearing blue-hued Rama and Lakshmana.
tataḥ prāguttarāṁ gatvā rāmaḥ saumitriṇā saha ।
viśvāmitraṁ puraskṛtya yajñavāṭamupāgamat ॥
तदनन्तर लक्ष्मणसहित श्रीराम विश्वामित्रजी को आगे करके महर्षि गौतम के आश्रम से ईशानकोण की ओर चले और मिथिलानरेश के यज्ञमण्डप में जा पहुँचे।
English translation coming soon.
rāmastu muniśārdūlamuvāca sahalakṣmaṇaḥ ।
sādhvī yajñasamṛddhirhi janakasya mahātmanaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
bahūnīha sahasrāṇi nānādeśanivāsinām ।
brāhmaṇānāṁ mahābhāga vedādhyayanaśālinām ॥
वहाँ लक्ष्मणसहित श्रीराम ने मुनिश्रेष्ठ विश्वामित्र से कहा—"महाभाग! महात्मा जनक के यज्ञ का समारोह तो बड़ा सुन्दर दिखायी दे रहा है। यहाँ नाना देशों के निवासी सहस्रों ब्राह्मण जुटे हुए हैं, जो वेदों के स्वाध्याय से शोभा पा रहे हैं।"
English translation coming soon.
ṛṣivāṭāśca dṛśyante śakaṭīśatasaṁkulāḥ ।
deśo vidhīyatāṁ brahman yatra vatsyāmahe vayam ॥
"ऋषियों के बाड़े सैकड़ों छकड़ों से भरे दिखायी दे रहे हैं। ब्रह्मन्! अब ऐसा कोई स्थान निश्चित कीजिये, जहाँ हमलोग भी ठहरें।"
English translation coming soon.
rāmasya vacanaṁ śrutvā viśvāmitro mahāmuniḥ ।
nivāsamakarod deśe vivikte salilāśrite ॥
श्रीरामचन्द्रजी का यह वचन सुनकर महामुनि विश्वामित्र ने एकान्त स्थान में डेरा डाला, जहाँ पानी का सुभीता था।
English translation coming soon.
viśvāmitramanuprāptaṁ śrutvā nṛpavarastadā ।
śatānandaṁ puraskṛtya purohitamaninditaḥ ॥
अनिन्द्य (उत्तम) आचार-विचारवाले नृपश्रेष्ठ महाराज जनक ने जब सुना कि विश्वामित्रजी पधारे हैं, तब वे तुरंत अपने पुरोहित शतानन्द को आगे करके [अर्घ्य लिये विनीतभाव से उनका स्वागत करने को चल दिये]।
English translation coming soon.
ṛtvijo'pi mahātmānastvarghyamādāya satvaram ।
pratyujjagāma vinayena sahasā samanvitaḥ ॥
उनके साथ अर्घ्य लिये महात्मा ऋत्विज् भी शीघ्रतापूर्वक चले। राजा ने विनीतभाव से सहसा आगे बढ़कर महर्षि की अगवानी की तथा धर्मशास्त्र के अनुसार विश्वामित्र को धर्मयुक्त अर्घ्य समर्पित किया।
English translation coming soon.
viśvāmitrāya dharmeṇa dadau dharmapuraskṛtam ।
pratigṛhya tu tāṁ pūjāṁ janakasya mahātmanaḥ ॥
महात्मा राजा जनक की वह पूजा ग्रहण करके मुनि ने उनका कुशल-समाचार पूछा तथा उनके यज्ञ की निर्बाध स्थिति के विषय में जिज्ञासा की।
English translation coming soon.
papraccha kuśalaṁ rājño yajñasya ca nirāmayam ।
sa tāṁścātha munīn pṛṣṭvā sopādhyāyapurodhasaḥ ॥
राजा के साथ जो मुनि, उपाध्याय और पुरोहित आये थे, उनसे भी कुशल-मंगल पूछकर विश्वामित्रजी बड़े हर्ष के साथ उन सभी महर्षियों से यथायोग्य मिले।
English translation coming soon.
yathārhamṛṣibhiḥ sarvaiḥ samāgacchat prahṛṣṭavat ।
atha rājā muniśreṣṭhaṁ kṛtāñjalirabhāṣata ॥
इसके बाद राजा जनक ने मुनिवर विश्वामित्र से हाथ जोड़कर कहा—"भगवन्! आप इन मुनीश्वरों के साथ आसन पर विराजमान होइये।"
English translation coming soon.
āsane bhagavānāstāṁ sahaibhirmunipuṁgavaiḥ ।
janakasya vacaḥ śrutvā niṣasāda mahāmuniḥ ॥
यह बात सुनकर महामुनि विश्वामित्र आसन पर बैठ गये।
English translation coming soon.
purodhā ṛtvijaścaiva rājā ca sahamantribhiḥ ।
āsaneṣu yathānyāyamupaviṣṭāḥ samantataḥ ॥
फिर पुरोहित, ऋत्विज् तथा मन्त्रियोंसहित राजा भी सब ओर यथायोग्य आसनों पर विराजमान हो गये।
English translation coming soon.
dṛṣṭvā sa nṛpatistatra viśvāmitramathābravīt ।
adya yajñasamṛddhirme saphalā daivataiḥ kṛtā ॥
सबको आसनों पर विराजमान देख राजा जनक ने विश्वामित्रजी की ओर देखकर कहा—"भगवन्! आज देवताओं ने मेरे यज्ञ की आयोजना सफल कर दी।"
English translation coming soon.
adya yajñaphalaṁ prāptaṁ bhagavaddarśanānmayā ।
dhanyo'smyanugṛhīto'smi yasya me munipuṁgavaḥ ॥
"आज पूज्य चरणों के दर्शन से मैंने यज्ञ का फल पा लिया। ब्रह्मन्! आप मुनियों में श्रेष्ठ हैं। आपने इतने महर्षियों के साथ मेरे यज्ञमण्डप में पदार्पण किया, इससे मैं धन्य हो गया। यह मेरे ऊपर आपका बहुत बड़ा अनुग्रह है।"
English translation coming soon.
yajñopasadanaṁ brahman prāpto'si munibhiḥ saha ।
dvādaśāhaṁ tu brahmarṣe dīkṣāmāhurmanīṣiṇaḥ ॥
"ब्रह्मर्षे! मनीषी ऋत्विजों का कहना है कि 'मेरी यज्ञदीक्षा के बारह दिन ही शेष रह गये हैं।'"
English translation coming soon.
tato bhāgārthino devān draṣṭumarhasi kauśika ।
ityuktvā muniśārdūlaṁ prahṛṣṭavadanastadā ॥
"अतः कुशिकनन्दन! बारह दिनों के बाद यहाँ भाग ग्रहण करने के लिये आये हुए देवताओं का दर्शन कीजियेगा।" मुनिवर विश्वामित्र से ऐसा कहकर उस समय प्रसन्नमुख हुए जितेन्द्रिय राजा जनक ने पुनः उनसे हाथ जोड़कर पूछा—
English translation coming soon.
punastaṁ paripapraccha prāñjaliḥ prayato nṛpaḥ ।
imau kumārau bhadraṁ te devatulyaparākramau ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
gajatulyagatī vīrau śārdūlavṛṣabhopamau ।
padmapatraviśālākṣau khaḍgatūṇīdhanurdharau ।
aśvināviva rūpeṇa samupasthitayauvanau ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yadṛcchayeva gāṁ prāptau devalokādivāmarau ।
kathaṁ padbhyāmiha prāptau kimarthaṁ kasya vā mune ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
varāyudhadharau vīrau kasya putrau mahāmune ।
bhūṣayantāvimaṁ deśaṁ candrasūryāvivāmbaram ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
parasparasya sadṛśau pramāṇeṅgitaceṣṭitaiḥ ।
kākapakṣadharau vīrau śrotumicchāmi tattvataḥ ॥
"महामुने! आपका कल्याण हो। देवता के समान पराक्रमी और सुन्दर आयुध धारण करनेवाले ये दोनों वीर राजकुमार जो हाथी के समान मन्दगति से चलते हैं, सिंह और साँड़ के समान जान पड़ते हैं, प्रफुल्ल कमलदल के समान सुशोभित हैं, तलवार, तरकस और धनुष धारण किये हुए हैं, अपने मनोहर रूप से अश्विनीकुमारों को भी लज्जित कर रहे हैं, जिन्होंने अभी-अभी यौवनावस्था में प्रवेश किया है तथा जो स्वेच्छानुसार देवलोक से उतरकर पृथ्वी पर आये हुए दो देवताओं के समान जान पड़ते हैं, किसके पुत्र हैं? और यहाँ कैसे, किसलिये अथवा किस उद्देश्य से पैदल ही पधारे हैं? जैसे चन्द्रमा और सूर्य आकाश की शोभा बढ़ाते हैं, उसी प्रकार ये अपनी उपस्थिति से इस देश को विभूषित कर रहे हैं। ये दोनों एक-दूसरे से बहुत मिलते-जुलते हैं। इनके शरीर की ऊँचाई, संकेत और चेष्टाएँ प्रायः एक-सी हैं। मैं इन दोनों काकपक्षधारी वीरों का परिचय एवं वृत्तान्त यथार्थरूप से सुनना चाहता हूँ।"
English translation coming soon.
tasya tad vacanaṁ śrutvā janakasya mahātmanaḥ ।
nyavedayadameyātmā putrau daśarathasya tau ॥
महात्मा जनक का यह प्रश्न सुनकर अमित आत्मबल से सम्पन्न विश्वामित्रजी ने कहा—"राजन्! ये दोनों महाराज दशरथ के पुत्र हैं।"
English translation coming soon.
siddhāśramanivāsaṁ ca rākṣasānāṁ vadhaṁ tathā ।
tatrāgamanamavyagraṁ viśālāyāśca darśanam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ahalyādarśanaṁ caiva gautamena samāgamam ।
mahādhanuṣi jijñāsāṁ kartumāgamanaṁ tathā ॥
इसके बाद उन्होंने उन दोनों के सिद्धाश्रम में निवास, राक्षसों के वध, बिना किसी घबराहट के मिथिलातक आगमन, विशालापुरी के दर्शन, अहल्या के साक्षात्कार तथा महर्षि गौतम के साथ समागम आदि का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। फिर अन्त में यह भी बताया कि "ये आपके यहाँ रखे हुए महान् धनुष के सम्बन्ध में कुछ जानने की इच्छा से यहाँतक आये हैं।"
English translation coming soon.
etat sarvaṁ mahātejā janakāya mahātmane ।
nivedya virarāmātha viśvāmitro mahāmuniḥ ॥
महात्मा राजा जनक से ये सब बातें निवेदन करके महातेजस्वी महामुनि विश्वामित्र चुप हो गये।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे पञ्चाशः सर्गः ॥ ५० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में पचासवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५० ॥