राजा सुमतिसे सत्कृत हो एक रात विशालामें रहकर मुनियोंसहित श्रीरामका मिथिलापुरीमें पहुँचना और वहाँ सूने आश्रमके विषयमें पूछनेपर विश्वामित्रजीका उनसे अहल्याको शाप प्राप्त होनेकी कथा सुनाना
“विशाला में स्वागत”
॥ १ · ४८ · २०–२२ ॥
विशालापुर्याः तोरणे नीलवर्णः रामः लक्ष्मणेन धनुर्धरेण च सह तिष्ठति, अग्रे जटाधरः विश्वामित्रः, पुरवासिनः पुष्पमालाभिः सुवर्णकलशैश्च तान् सत्कुर्वन्ति।
विशाला नगरी के तोरण-द्वार पर नीलवर्ण श्रीराम धनुर्धारी लक्ष्मण के साथ खड़े हैं और आगे जटाधारी विश्वामित्र हैं; राजा सुमति के नगरवासी पुष्पमालाएँ और स्वर्ण-कलश लेकर, पुष्पवर्षा करते हुए उन अतिथियों का सत्कार कर रहे हैं।
At the gateway of Vishala the blue-hued Rama stands with the bow-bearing Lakshmana, the matted-haired Vishvamitra leading them, while the citizens of King Sumati's city welcome the guests with flower garlands, golden vessels, and a rain of blossoms.
pṛṣṭvā tu kuśalaṁ tatra parasparasamāgame ।
kathānte sumatirvākyaṁ vyājahāra mahāmunim ॥
वहाँ परस्पर समागम के समय एक-दूसरे का कुशल-मंगल पूछकर बातचीत के अन्त में राजा सुमति ने महामुनि विश्वामित्र से कहा—
English translation coming soon.
imau kumārau bhadraṁ te devatulyaparākramau ।
gajasiṁhagatī vīrau śārdūlavṛṣabhopamau ॥
"ब्रह्मन्! आपका कल्याण हो। ये दोनों कुमार देवताओं के तुल्य पराक्रमी जान पड़ते हैं। इनकी चाल-ढाल हाथी और सिंह की गति के समान है। ये दोनों वीर सिंह और साँड़ के समान प्रतीत होते हैं।"
English translation coming soon.
padmapatraviśālākṣau khaḍgatūṇadhanurdharau ।
aśvināviva rūpeṇa samupasthitayauvanau ॥
इनके बड़े-बड़े नेत्र विकसित कमलदल के समान शोभा पाते हैं। ये दोनों तलवार, तरकस और धनुष धारण किये हुए हैं। अपने सुन्दर रूप के द्वारा दोनों अश्विनीकुमारों को लज्जित करते हैं तथा युवावस्था के निकट आ पहुँचे हैं।
English translation coming soon.
yadṛcchayaiva gāṁ prāptau devalokādivāmarau ।
kathaṁ padbhyāmiha prāptau kimarthaṁ kasya vā mune ॥
"इन्हें देखकर ऐसा जान पड़ता है, मानो दो देवकुमार दैवेच्छावश देवलोक से पृथ्वी पर आ गये हों। मुने! ये दोनों किसके पुत्र हैं और कैसे, किसलिये यहाँ पैदल ही आये हैं?"
English translation coming soon.
bhūṣayantāvimaṁ deśaṁ candrasūryāvivāmbaram ।
paraspareṇa sadṛśau pramāṇeṅgitaceṣṭitaiḥ ॥
"जैसे चन्द्रमा और सूर्य आकाश की शोभा बढ़ाते हैं, उसी प्रकार ये दोनों कुमार इस देश को सुशोभित कर रहे हैं। शरीर की ऊँचाई, मनोभावसूचक संकेत तथा चेष्टा (बोलचाल) में ये दोनों एक-दूसरे के समान हैं।"
English translation coming soon.
kimarthaṁ ca naraśreṣṭhau samprāptau durgame pathi ।
varāyudhadharau vīrau śrotumicchāmi tattvataḥ ॥
"श्रेष्ठ आयुध धारण करनेवाले ये दोनों नरश्रेष्ठ वीर इस दुर्गम मार्ग में किसलिये आये हैं? यह मैं यथार्थरूप से सुनना चाहता हूँ।"
English translation coming soon.
tasya tad vacanaṁ śrutvā yathāvṛttaṁ nyavedayat ।
viśvāmitravacaḥ śrutvā rājā paramavismitaḥ ॥
सुमति का यह वचन सुनकर विश्वामित्रजी ने उन्हें सब वृत्तान्त यथार्थरूप से निवेदन किया। सिद्धाश्रम में उनका निवास और राक्षसों के वध का प्रसंग भी यथावत् रूप से कह सुनाया। विश्वामित्रजी की बात सुनकर राजा सुमति को बड़ा विस्मय हुआ।
English translation coming soon.
atithī paramaṁ prāptau putrau daśarathasya tau ।
pūjayāmāsa vidhivat satkārāhau mahābalau ॥
उन्होंने परम आदरणीय अतिथि के रूप में आये हुए उन दोनों महाबली दशरथ-पुत्रों का विधिपूर्वक आतिथ्य-सत्कार किया।
English translation coming soon.
tataḥ paramasatkāraṁ sumateḥ prāpya rāghavau ।
uṣya tatra niśāmekāṁ jagmaturmithilāṁ tataḥ ॥
सुमति से उत्तम आदर-सत्कार पाकर वे दोनों रघुवंशी कुमार वहाँ एक रात रहे और सबेरे उठकर मिथिला की ओर चल दिये।
English translation coming soon.
tāṁ dṛṣṭvā munayaḥ sarve janakasya purīṁ śubhām ।
sādhu sādhviti śaṁsanto mithilāṁ samapūjayan ॥
मिथिला में पहुँचकर जनकपुरी की सुन्दर शोभा देख सभी महर्षि साधु-साधु कहकर उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा करने लगे।
English translation coming soon.
mithilopavane tatra āśramaṁ dṛśya rāghavaḥ ।
purāṇaṁ nirjanaṁ ramyaṁ papraccha munipuṁgavam ॥
मिथिला के उपवन में एक पुराना आश्रम था, जो अत्यन्त रमणीय होकर भी सूनसान दिखायी देता था। उसे देखकर श्रीरामचन्द्रजी ने मुनिवर विश्वामित्रजी से पूछा—
English translation coming soon.
idamāśramasaṁkāśaṁ kiṁ nvidaṁ munivarjitam ।
śrotumicchāmi bhagavan kasyāyaṁ pūrva āśramaḥ ॥
"भगवन्! यह कैसा स्थान है, जो देखने में तो आश्रम-जैसा है; किंतु एक भी मुनि यहाँ दृष्टिगोचर नहीं होते हैं। मैं यह सुनना चाहता हूँ कि पहले यह आश्रम किसका था?"
English translation coming soon.
tacchrutvā rāghaveṇoktaṁ vākyaṁ vākyaviśāradaḥ ।
pratyuvāca mahātejā viśvāmitro mahāmuniḥ ॥
श्रीरामचन्द्रजी का यह प्रश्न सुनकर प्रवचनकुशल महातेजस्वी महामुनि विश्वामित्र ने इस प्रकार उत्तर दिया—
English translation coming soon.
hanta te kathayiṣyāmi śṛṇu tattvena rāghava ।
yasyaitadāśramapadaṁ śaptaṁ kopānmahātmanaḥ ॥
"रघुनन्दन! पूर्वकाल में यह जिस महात्मा का आश्रम था और जिन्होंने क्रोधपूर्वक इसे शाप दे दिया था, उनका तथा उनके इस आश्रम का सब वृत्तान्त तुमसे कहता हूँ। तुम यथार्थरूप से इसको सुनो।"
English translation coming soon.
gautamasya naraśreṣṭha pūrvamāsīnmahātmanaḥ ।
āśramo divyasaṁkāśaḥ surairapi supūjitaḥ ॥
"नरश्रेष्ठ! पूर्वकाल में यह स्थान महात्मा गौतम का आश्रम था। उस समय यह आश्रम बड़ा ही दिव्य जान पड़ता था। देवता भी इसकी पूजा एवं प्रशंसा किया करते थे।"
English translation coming soon.
sa cātra tapa ātiṣṭhadahalyāsahitaḥ purā ।
varṣapūgānyanekāni rājaputra mahāyaśaḥ ॥
"महायशस्वी राजपुत्र! पूर्वकाल में महर्षि गौतम अपनी पत्नी अहल्या के साथ रहकर यहाँ तपस्या करते थे। उन्होंने बहुत वर्षों तक यहाँ तप किया था।"
English translation coming soon.
tasyāntaraṁ viditvā ca sahasrākṣaḥ śacīpatiḥ ।
muniveṣadharo bhūtvā ahalyāmidamabravīt ॥
"एक दिन जब महर्षि गौतम आश्रम पर नहीं थे, उपयुक्त अवसर समझकर शचीपति इन्द्र गौतम मुनि का वेष धारण किये वहाँ आये और अहल्या से इस प्रकार बोले—"
English translation coming soon.
ṛtukālaṁ pratīkṣante nārthinaḥ susamāhite ।
saṁgamaṁ tvahamicchāmi tvayā saha sumadhyame ॥
"सदा सावधान रहनेवाली सुन्दरी! रति की इच्छा रखनेवाले प्रार्थी पुरुष ऋतुकाल की प्रतीक्षा नहीं करते हैं। सुन्दर कटिप्रदेशवाली सुन्दरी! मैं (इन्द्र) तुम्हारे साथ समागम करना चाहता हूँ।"
English translation coming soon.
muniveṣaṁ sahasrākṣaṁ vijñāya raghunandana ।
matiṁ cakāra durmedhā devarājakutūhalāt ॥
"रघुनन्दन! महर्षि गौतम का वेष धारण करके आये हुए इन्द्र को पहचानकर भी उस दुर्बुद्धि नारी ने 'अहो! देवराज इन्द्र मुझे चाहते हैं' इस कौतूहलवश उनके साथ समागम का निश्चय करके वह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।"
English translation coming soon.
athābravīt suraśreṣṭhaṁ kṛtārthenāntarātmanā ।
kṛtārthāsmi suraśreṣṭha gaccha śīghramitaḥ prabho ॥
"रति के पश्चात् उसने देवराज इन्द्र से संतुष्टचित्त होकर कहा—'सुरश्रेष्ठ! मैं आपके समागम से कृतार्थ हो गयी। प्रभो! अब आप शीघ्र यहाँ से चले जाइये। देवेश्वर! महर्षि गौतम के कोप से आप अपनी और मेरी भी सब प्रकार से रक्षा कीजिये।'"
English translation coming soon.
ātmānaṁ māṁ ca deveśa sarvathā rakṣa gautamāt ।
indrastu prahasan vākyamahalyāmidamabravīt ॥
"तब इन्द्र ने अहल्या से हँसते हुए कहा—'सुन्दरी! मैं भी संतुष्ट हो गया। अब जैसे आया था, उसी तरह चला जाऊँगा।'"
English translation coming soon.
suśroṇi parituṣṭo'smi gamiṣyāmi yathāgatam ।
evaṁ saṁgamya tu tadā niścakrāmoṭajāt tataḥ ॥
"श्रीराम! इस प्रकार अहल्या से समागम करके इन्द्र जब उस कुटी से बाहर निकले, तब गौतम के आ जाने की आशङ्का से बड़ी उतावली के साथ वेगपूर्वक भागने का प्रयत्न करने लगे।"
English translation coming soon.
sa sambhramāt tvaran rāma śaṅkito gautamaṁ prati ।
gautamaṁ sa dadarśātha praviśantaṁ mahāmunim ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
devadānavadurdharṣaṁ tapobalasamanvitam ।
tīrthodakapariklinnaṁ dīpyamānamivānalam ॥
"इतने ही में उन्होंने देखा, देवताओं और दानवों के लिये भी दुर्धर्ष, तपोबलसम्पन्न महामुनि गौतम हाथ में समिधा लिये आश्रम में प्रवेश कर रहे हैं। उनका शरीर तीर्थ के जल से भीगा हुआ है और वे प्रज्वलित अग्नि के समान उद्दीप्त हो रहे हैं।"
English translation coming soon.
gṛhītasamidhaṁ tatra sakuśaṁ munipuṁgavam ।
dṛṣṭvā surapatistrasto viṣaṇṇavadano'bhavat ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
atha dṛṣṭvā sahasrākṣaṁ muniveṣadharaṁ muniḥ ।
durvṛttaṁ vṛttasampanno roṣād vacanamabravīt ॥
"उनपर दृष्टि पड़ते ही देवराज इन्द्र भय से थर्रा उठे। उनके मुख पर विषाद छा गया। दुराचारी इन्द्र को मुनि का वेष धारण किये देख सदाचारसम्पन्न मुनिवर गौतमजी ने रोष में भरकर कहा—"
English translation coming soon.
mama rūpaṁ samāsthāya kṛtavānasi durmate ।
akartavyamidaṁ yasmād viphalastvaṁ bhaviṣyasi ॥
"दुर्मते! तूने मेरा रूप धारण करके यह न करनेयोग्य पापकर्म किया है, इसलिये तू विफल (अण्डकोषों से रहित) हो जायगा।"
English translation coming soon.
gautamenaivamuktasya saroṣeṇa mahātmanā ।
petaturvṛṣaṇau bhūmau sahasrākṣasya tatkṣaṇāt ॥
"रोष में भरे हुए महात्मा गौतम के ऐसा कहते ही सहस्राक्ष इन्द्र के दोनों अण्डकोष उसी क्षण पृथ्वी पर गिर पड़े।"
English translation coming soon.
tathā śaptvā ca vai śakraṁ bhāryāmapi ca śaptavān ।
iha varṣasahasrāṇi bahūni nivasiṣyasi ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vātabhakṣā nirāhārā tapyantī bhasmaśāyinī ।
adṛśyā sarvabhūtānāmāśrame'smin vasiṣyasi ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yadā tvetad vanaṁ ghoraṁ rāmo daśarathātmajaḥ ।
āgamiṣyati durdharṣastadā pūtā bhaviṣyasi ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tasyātithyena durvṛtte lobhamohavivarjitā ।
matsakāśaṁ mudā yuktā svaṁ vapurdhārayiṣyasi ॥
इन्द्र को इस प्रकार शाप देकर गौतम ने अपनी पत्नी को भी शाप दिया—"दुराचारिणी! तू भी यहाँ कई हजार वर्षों तक केवल हवा पीकर या उपवास करके कष्ट उठाती हुई राख में पड़ी रहेगी। समस्त प्राणियों से अदृश्य रहकर इस आश्रम में निवास करेगी। जब दुर्धर्ष दशरथ-कुमार राम इस घोर वन में पदार्पण करेंगे, उस समय तू पवित्र होगी। उनका आतिथ्य-सत्कार करने से तेरे लोभ-मोह आदि दोष दूर हो जायँगे और तू प्रसन्नतापूर्वक मेरे पास पहुँचकर अपना पूर्व शरीर धारण कर लेगी।"
English translation coming soon.
evamuktvā mahātejā gautamo duṣṭacāriṇīm ।
imamāśramamutsṛjya siddhacāraṇasevite ।
himavacchikhare ramye tapastepe mahātapāḥ ॥
अपनी दुराचारिणी पत्नी से ऐसा कहकर महातेजस्वी, महातपस्वी गौतम इस आश्रम को छोड़कर चले गये और सिद्धों तथा चारणों से सेवित हिमालय के रमणीय शिखर पर रहकर तपस्या करने लगे।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डेऽष्टचत्वारिंशः सर्गः ॥ ४८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में अड़तालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ४८ ॥