महर्षि वाल्मीकि का चौबीस हजार श्लोकों से युक्त रामायणकाव्य का निर्माण करके उसे लव-कुश को पढ़ाना, मुनिमण्डली में रामायणगान करके लव और कुश का प्रशंसित होना तथा अयोध्या में श्रीराम द्वारा सम्मानित हो उन दोनों का रामदरबार में रामायणगान सुनाना
The poem of twenty-four thousand ślokas; Lava and Kuśa sing it in Rāma’s court
“लव-कुश का गान”
॥ १ · ४ · १–८ ॥
चतुर्विंशतिसहस्रश्लोकं रामायणं विरच्य महर्षिर्वाल्मीकिस्तत् स्वशिष्यौ यमजौ तपस्विकुमारौ कुश-लवौ अध्यापयति; वल्कलधारिणौ रुद्राक्षभूषितौ बालौ वीणां वादयन्तौ मधुरस्वरेण गायतः, श्रोतारो मुनयो मृगाश्च निस्तब्धाः शृण्वन्ति।
चौबीस हजार श्लोकों का रामायणकाव्य रचकर महर्षि वाल्मीकि उसे अपने दो शिष्य जुड़वाँ तपस्वी-बालकों कुश और लव को सिखा रहे हैं; वल्कलधारी, रुद्राक्ष से सजे दोनों बालक वीणा बजाते मधुर स्वर में गा रहे हैं, और सुननेवाले मुनि तथा वन के मृग स्तब्ध होकर सुन रहे हैं।
Having composed the Ramayana in twenty-four thousand verses, Valmiki teaches it to his disciples — the radiant twin boy-ascetics Kusha and Lava. In bark-cloth and rudraksha they sing it from memory, one striking a vina, while the gathered rishis and even the forest deer listen, spellbound, to the first recital of the epic.
prāptarājyasya rāmasya vālmīkirbhagavānṛṣiḥ ।
cakāra caritaṁ kṛtsnaṁ vicitrapadamarthavat ॥
श्रीरामचन्द्रजी ने जब वन से लौटकर राज्य का शासन अपने हाथ में ले लिया, उसके बाद भगवान् वाल्मीकि मुनि ने उनके सम्पूर्ण चरित्र के आधार पर विचित्र पद और अर्थ से युक्त रामायणकाव्य का निर्माण किया।
English translation coming soon.
caturviṁśatsahasrāṇi ślokānāmuktavānṛṣiḥ ।
tathā sargaśatān pañca ṣaṭkāṇḍāni tathottaram ॥
इसमें महर्षि ने चौबीस हजार श्लोक, पाँच सौ सर्ग तथा उत्तरसहित सात काण्डों का प्रतिपादन किया है।
English translation coming soon.
kṛtvā tu tanmahāprājñaḥ sabhaviṣyaṁ sahottaram ।
cintayāmāsa ko nvetat prayuñjīyāditi prabhuḥ ॥
भविष्य तथा उत्तरकाण्डसहित समस्त रामायण पूर्ण कर लेने के पश्चात् सामर्थ्यशाली, महाज्ञानी महर्षि ने सोचा कि कौन ऐसा शक्तिशाली पुरुष होगा, जो इस महाकाव्य को पढ़कर जनसमुदाय में सुना सके।
English translation coming soon.
tasya cintayamānasya maharṣerbhāvitātmanaḥ ।
agṛhṇītāṁ tataḥ pādau muniveṣau kuśīlavau ॥
शुद्ध अन्तःकरणवाले उन महर्षि के इस प्रकार विचार करते ही मुनिवेष में रहनेवाले राजकुमार कुश और लव ने आकर उनके चरणों में प्रणाम किया।
English translation coming soon.
kuśīlavau tu dharmajñau rājaputrau yaśasvinau ।
bhrātarau svarasampannau dadarśāśramavāsinau ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sa tu medhāvinau dṛṣṭvā vedeṣu pariniṣṭhitau ।
vedopabṛṁhaṇārthāya tāvagrāhayata prabhuḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kāvyaṁ rāmāyaṇaṁ kṛtsnaṁ sītāyāścaritaṁ mahat ।
paulastyavadhamityevaṁ cakāra caritravrataḥ ॥
राजकुमार कुश और लव दोनों भाई धर्म के ज्ञाता और यशस्वी थे। उनका स्वर बड़ा ही मधुर था और वे मुनि के आश्रम पर ही रहते थे। उनकी धारणाशक्ति अद्भुत थी और वे दोनों ही वेदों में पारंगत हो चुके थे। भगवान् वाल्मीकि ने उनकी ओर देखा और उन्हें सुयोग्य समझकर उत्तम व्रत का पालन करनेवाले उन महर्षि ने वेदार्थ का विस्तार के साथ ज्ञान कराने के लिये उन्हें सीता के चरित्र से युक्त सम्पूर्ण रामायण नामक महाकाव्य का, जिसका दूसरा नाम पौलस्त्यवध अथवा दशाननवध था, अध्ययन कराया।
English translation coming soon.
pāṭhye geye ca madhuraṁ pramāṇaistribhiranvitam ।
jātibhiḥ saptabhiryuktaṁ tantrīlayasamanvitam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rasaiḥ śṛṁgārakaruṇahāsyaraudrabhayānakaiḥ ।
vīrādibhī rasairyuktaṁ kāvyametadagāyatām ॥
वह महाकाव्य पढ़ने और गाने में भी मधुर, द्रुत, मध्य और विलम्बित — इन तीनों गतियों से अन्वित, षड्ज आदि सातों स्वरों से युक्त, वीणा बजाकर स्वर और ताल के साथ गाने योग्य तथा शृंगार, करुण, हास्य, रौद्र, भयानक और वीर आदि सभी रसों से अनुप्राणित है। दोनों भाई कुश और लव उस महाकाव्य को पढ़कर उसका गान करने लगे।
English translation coming soon.
tau tu gāndharvatattvajñau sthānamūrcchanakovidau ।
bhrātarau svarasampannau gandharvāviva rūpiṇau ॥
वे दोनों भाई गान्धर्व विद्या (संगीत-शास्त्र) के तत्त्वज्ञ, स्थान और मूर्च्छना के जानकार, मधुर स्वर से सम्पन्न तथा गन्धर्वों के समान मनोहर रूपवाले थे।
English translation coming soon.
rūpalakṣaṇasampannau madhurasvarabhāṣiṇau ।
bimbādivotthitau bimbau rāmadehāt tathāparau ॥
सुन्दर रूप और शुभ लक्षण उनकी सहज सम्पत्ति थे। वे दोनों भाई बड़े मधुर स्वर से वार्तालाप करते थे। जैसे बिम्ब से प्रतिबिम्ब प्रकट होते हैं, उसी प्रकार श्रीराम के शरीर से उत्पन्न हुए वे दोनों राजकुमार दूसरे युगल श्रीराम ही प्रतीत होते थे।
English translation coming soon.
tau rājaputrau kātsnryena dharmyamākhyānamuttamam ।
vācovidheyaṁ tatsarvaṁ kṛtvā kāvyamaninditau ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ṛṣīṇāṁ ca dvijātīnāṁ sādhūnāṁ ca samāgame ।
yathopadeśaṁ tattvajñau jagatuḥ susamāhitau ॥
वे दोनों राजपुत्र सब लोगों की प्रशंसा के पात्र थे, उन्होंने उस धर्मानुकूल उत्तम उपाख्यानमय सम्पूर्ण काव्य को जिह्वाग्र कर लिया था और जब कभी ऋषियों, ब्राह्मणों तथा साधुओं का समागम होता था, उस समय उनके बीच में बैठकर वे दोनों तत्त्वज्ञ बालक एकाग्रचित्त हो रामायण का गान किया करते थे।
English translation coming soon.
mahātmānau mahābhāgau sarvalakṣaṇalakṣitau ।
tau kadācit sametānāmṛṣīṇāṁ bhāvitātmanām ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
madhye sabhaṁ samīpasthāvidaṁ kāvyamagāyatām ।
tacchrutvā munayaḥ sarve bāṣpaparyākulekṣaṇāḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sādhu sādhviti tāvūcuḥ paraṁ vismayamāgatāḥ ।
te prītamanasaḥ sarve munayo dharmavatsalāḥ ॥
एक दिन की बात है, बहुत-से शुद्ध अन्तःकरणवाले महर्षियों की मण्डली एकत्र हुई थी। उसमें महान् सौभाग्यशाली तथा समस्त शुभ लक्षणों से सुशोभित महामनस्वी कुश और लव भी उपस्थित थे। उन्होंने बीच सभा में उन महात्माओं के समीप बैठकर उस रामायणकाव्य का गान किया। उसे सुनकर सभी मुनियों के नेत्रों में आँसू भर आये और वे अत्यन्त विस्मय-विमुग्ध होकर उन्हें साधुवाद देने लगे। मुनि धर्मवत्सल तो होते ही हैं; वह धार्मिक उपाख्यान सुनकर उन सबके मन में बड़ी प्रसन्नता हुई।
English translation coming soon.
praśaśaṁsuḥ praśastavyau gāyamānau kuśīlavau ।
aho gītasya mādhuryaṁ ślokānāṁ ca viśeṣataḥ ॥
वे रामायण-कथा के गायक कुमार कुश और लव की, जो प्रशंसा के ही योग्य थे, इस प्रकार प्रशंसा करने लगे — "अहो! इन बालकों के गीत में कितना माधुर्य है। श्लोकों की मधुरता तो और भी अद्भुत है।"
English translation coming soon.
ciranirvṛttamapyetat pratyakṣamiva darśitam ।
praviśya tāvubhau suṣṭhu tathābhāvamagāyatām ॥
sahitau madhuraṁ raktaṁ sampannaṁ svarasampadā ।
यद्यपि इस काव्य में वर्णित घटना बहुत दिनों पहले हो चुकी है तो भी इन दोनों बालकों ने इस सभा में प्रवेश करके एक साथ ऐसे सुन्दर भाव से स्वरसम्पन्न, रागयुक्त मधुरगान किया है कि वे पहले की घटनाएँ भी प्रत्यक्ष-सी दिखायी देने लगी हैं — मानो अभी-अभी आँखों के सामने घटित हो रही हों।
English translation coming soon.
evaṁ praśasyamānau tau tapaḥ ślāghyairmaharṣibhiḥ ॥
saṁraktataramatyarthaṁ madhuraṁ tāvagāyatām ।
इस प्रकार उत्तम तपस्या से युक्त महर्षिगण उन दोनों कुमारों की प्रशंसा करते और वे उनसे प्रशंसित होकर अत्यन्त मधुर राग से रामायण का गान करते थे।
English translation coming soon.
prītaḥ kaścinmunistābhyāṁ saṁsthitaḥ kalaśaṁ dadau ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prasanno valkalaṁ kaścid dadau tābhyāṁ mahāyaśāḥ ।
anyaḥ kṛṣṇājinamadād yajñasūtraṁ tathāparaḥ ॥
उनके गान से संतुष्ट हुए किसी मुनि ने उठकर उन्हें पुरस्कार के रूप में एक कलश प्रदान किया। किसी दूसरे महायशस्वी महर्षि ने प्रसन्न होकर उन दोनों को वल्कल वस्त्र दिया। किसी ने काला मृगचर्म भेंट किया तो किसी ने यज्ञोपवीत।
English translation coming soon.
kaścit kamaṇḍaluṁ prādādamauñjīmanyo mahāmuniḥ ।
bṛsīmanyastadā prādāt kaupīnamaparo muniḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tābhyāṁ dadau tadā hṛṣṭaḥ kuṭhāramaparo muniḥ ।
kāṣāyamaparo vastraṁ cīramanyo dadau muniḥ ॥
एक ने कमण्डलु दिया तो दूसरे महामुनि ने मुञ्ज की मेखला भेंट की। तीसरे ने आसन और चौथे ने कौपीन प्रदान किया। किसी ने हर्ष में भरकर उन दोनों बालकों के लिये कुठार अर्पित किया। किसी ने गेरुआ वस्त्र दिया तो किसी मुनि ने चीर भेंट किया।
English translation coming soon.
jaṭābandhanamanyastu kāṣṭharajjuṁ mudānvitaḥ ।
yajñabhāṇḍamṛṣiḥ kaścit kāṣṭhabhāraṁ tathāparaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
audumbarīṁ bṛsīmanyaḥ svasti kecit tadāvadan ।
āyuṣyamapare prāhurmudā tatra maharṣayaḥ ॥
daduścaivaṁ varān sarve munayaḥ satyavādinaḥ ।
किसी दूसरे ने आनन्दमग्न होकर जटा बाँधने के लिये रस्सी दी तो किसी ने समिधा बाँधकर लाने के लिये डोरी प्रदान की। एक ऋषि ने यज्ञपात्र दिया तो दूसरे ने काष्ठभार समर्पित किया। किसी ने गूलर की लकड़ी का बना हुआ पीढ़ा अर्पित किया। कुछ लोग उस समय आशीर्वाद देने लगे — "बच्चो! तुम दोनों का कल्याण हो।" दूसरे महर्षि प्रसन्नतापूर्वक बोल उठे — "तुम्हारी आयु बढ़े।" इस प्रकार सभी सत्यवादी मुनियों ने उन दोनों को नाना प्रकार के वर दे दिये।
English translation coming soon.
āścaryamidamākhyānaṁ muninā samprakīrtitam ॥
paraṁ kavīnāmādhāraṁ samāptaṁ ca yathākramam ।
महर्षि वाल्मीकि द्वारा वर्णित यह आश्चर्यमय काव्य परवर्ती कवियों के लिये श्रेष्ठ आधारशिला है। श्रीरामचन्द्रजी के सम्पूर्ण चरित्रों का क्रमशः वर्णन करते हुए इसकी समाप्ति की गयी है।
English translation coming soon.
abhigītamidaṁ gītaṁ sarvagītiṣu kovidau ॥
āyuṣyaṁ puṣṭijananaṁ sarvaśrutimanoharam ।
सम्पूर्ण गीतों के विशेषज्ञ राजकुमारो! यह काव्य आयु एवं पुष्टि प्रदान करनेवाला तथा सबके कान और मन को मोहनेवाला मधुर संगीत है। तुम दोनों ने बड़े सुन्दर ढंग से इसका गान किया है।
English translation coming soon.
praśasyamānau sarvatra kadācit tatra gāyakau ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rathyāsu rājamārgeṣu dadarśa bharatāgrajaḥ ।
svaveśma cānīya tato bhrātarau sa kuśīlavau ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pūjayāmāsa pūjārhau rāmaḥ śatrunibarhaṇaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
āsīnaḥ kāñcane divye sa ca siṁhāsane prabhuḥ ।
upopaviṣṭaiḥ sacivairbhrātṛbhiśca samanvitaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
dṛṣṭvā tu rūpasampannau vinītau bhrātarāvubhau ।
uvāca lakṣmaṇaṁ rāmaḥ śatrughnaṁ bharataṁ tathā ॥
śrūyatāmetadākhyānamanayordevavarcasoḥ ।
vicitrārthapadaṁ samyaggāyakau samacodayat ।
एक समय सर्वत्र प्रशंसित होनेवाले राजकुमार कुश और लव अयोध्या की गलियों और सड़कों पर रामायण के श्लोकों का गान करते हुए विचर रहे थे। इसी समय उनके ऊपर भरत के बड़े भाई श्रीराम की दृष्टि पड़ी। उन्होंने उन समादरयोग्य बन्धुओं को अपने घर बुलाकर उनका यथोचित सम्मान किया। तदनन्तर शत्रुओं का संहार करनेवाले श्रीराम स्वर्णमय दिव्य सिंहासन पर विराजमान हुए। उनके मन्त्री और भाई भी उनके पास ही बैठे थे। उन सबके साथ सुन्दर रूपवाले उन दोनों विनयशील बालकों की ओर देखकर श्रीरामचन्द्रजी ने भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न से कहा — "ये देवता के समान तेजस्वी दोनों कुमार विचित्र अर्थ और पदों से युक्त मधुर काव्य बड़े सुन्दर ढंग से गाकर सुनाते हैं। तुम सब लोग इसे सुनो।" यों कहकर उन्होंने उन दोनों भाइयों को गाने की आज्ञा दी।
English translation coming soon.
tau cāpi madhuraṁ raktaṁ svacittāyataniḥsvanam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tantrīlayavadatyarthaṁ viśrutārthamagāyatām ।
hlādayat sarvagātrāṇi manāṁsi hṛdayāni ca ।
śrotrāśrayasukhaṁ geyaṁ tad babhau janasaṁsadi ॥
आज्ञा पाकर वे दोनों भाई वीणा के लय के साथ अपने मन के अनुकूल तार (उच्च) एवं मधुर स्वर में राग अलापते हुए रामायणकाव्य का गान करने लगे। उनका उच्चारण इतना स्पष्ट था कि सुनते ही अर्थ का बोध हो जाता था। उनका गान सुनकर श्रोताओं के समस्त अंगों में हर्षजनित रोमाञ्च हो आया तथा उन सबके मन और आत्मा में आनन्द की तरंगें उठने लगीं। उस जनसभा में होनेवाला वह गान सबकी श्रवणेन्द्रियों को अत्यन्त सुखद प्रतीत होता था।
English translation coming soon.
imau munī pārthivalakṣaṇānvitau kuśīlavau caiva mahātapasvinau ।
mamāpi tad bhūtikaraṁ pracakṣate mahānubhāvaṁ caritaṁ nibodhata ॥
उस समय श्रीराम ने अपने भाइयों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा — "ये दोनों कुमार मुनि होकर भी राजोचित लक्षणों से सम्पन्न हैं। संगीत में कुशल होने के साथ ही महान् तपस्वी भी हैं। ये जिस चरित्र का — प्रबन्धकाव्य का गान करते हैं, वह शब्दार्थालङ्कार, उत्तम गुण एवं सुन्दर रीति आदि से युक्त होने के कारण अत्यन्त प्रभावशाली है। मेरे लिये भी अभ्युदयकारक है; ऐसा वृद्ध पुरुषों का कथन है। अतः तुम सब लोग ध्यान देकर इसे सुनो।"
English translation coming soon.
tatastu tau rāmavacaḥpracoditāvagāyatāṁ mārgavidhānasampadā ।
sa cāpi rāmaḥ pariṣadgataḥ śanairbubhūṣayāsaktamanā babhūva ॥
तदनन्तर श्रीराम की आज्ञा से प्रेरित हो वे दोनों भाई मार्गविधान की रीति से रामायण का गान करने लगे। सभा में बैठे हुए भगवान् श्रीराम भी धीरे-धीरे उनका गान सुनने में तन्मय हो गये।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे चतुर्थः सर्गः ॥ ४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में चौथा सर्ग पूरा हुआ ॥ ४ ॥