गंगा से कार्तिकेय की उत्पत्ति का प्रसंग
The birth of Kārttikeya from the Gaṅgā
“कार्तिकेय-जन्म”
॥ १ · ३७ · २३–२८ ॥
गंगातनयं स्वर्णदीप्तं बालं कृत्तिकाः षट् स्तन्यं पाययन्ति, उपरि शिवपार्वत्यौ सस्नेहं प्रेक्षेते।
स्वर्ण-सी प्रभा से दीप्त शिशु कार्तिकेय को छहों कृत्तिकाएँ घेरे हुए हैं और उसे दूध पिला रही हैं — एक के हाथ में जल का घट है; ऊपर मेघों में त्रिशूलधारी शिव और मुकुटमयी पार्वती स्नेह से अपने इस तेजस्वी पुत्र को निहार रहे हैं, जो गंगा के गर्भ से प्रकट हुआ।
Wrapped in golden radiance, the infant Karttikeya is cradled by the six Krittikas who nurse him — one pouring water from a pitcher; above, amid the clouds, trident-bearing Shiva and crowned Parvati gaze tenderly upon the blazing child born from Ganga's womb.
tapyamāne tadā deve sendrāḥ sāgnipurogamāḥ ।
senāpatimabhīpsantaḥ pitāmahamupāgaman ॥
जब महादेवजी तपस्या कर रहे थे, उस समय इन्द्र और अग्नि आदि सम्पूर्ण देवता अपने लिये सेनापति की इच्छा लेकर ब्रह्माजी के पास आये।
English translation coming soon.
tato'bruvan surāḥ sarve bhagavantaṁ pitāmaham ।
praṇipatya surā rāma sendrāḥ sāgnipurogamāḥ ॥
देवताओं को आराम देनेवाले श्रीराम! इन्द्र और अग्निसहित समस्त देवताओं ने भगवान् ब्रह्मा को प्रणाम करके इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
yena senāpatirdeva datto bhagavatā purā ।
sa tapaḥ paramāsthāya tapyate sma sahomayā ॥
"प्रभो! पूर्वकाल में जिन भगवान् महेश्वर ने हमें (बीजरूप से) सेनापति प्रदान किया था, वे उमादेवी के साथ उत्तम तप का आश्रय लेकर तपस्या करते हैं।"
English translation coming soon.
yadatrānantaraṁ kāryaṁ lokānāṁ hitakāmyayā ।
saṁvidhatsva vidhānajña tvaṁ hi naḥ paramā gatiḥ ॥
"विधि-विधान के ज्ञाता पितामह! अब लोकहित के लिये जो कर्तव्य प्राप्त हो, उसको पूर्ण कीजिये; क्योंकि आप ही हमारे परम आश्रय हैं।"
English translation coming soon.
devatānāṁ vacaḥ śrutvā sarvalokapitāmahaḥ ।
sāntvayan madhurairvākyaistridaśānidamabravīt ॥
देवताओं की यह बात सुनकर सम्पूर्ण लोकों के पितामह ब्रह्माजी ने मधुर वचनोंद्वारा उन्हें सान्त्वना देते हुए कहा—
English translation coming soon.
śailaputryā yaduktaṁ tanna prajāḥ svāsu patniṣu ।
tasyā vacanamakliṣṭaṁ satyameva na saṁśayaḥ ॥
"देवताओ! गिरिराजकुमारी पार्वती ने जो शाप दिया है, उसके अनुसार तुम्हें अपनी पत्नियों के गर्भ से अब कोई संतान नहीं होगी। उमादेवी की वाणी अमोघ है; अतः वह सत्य होकर ही रहेगी; इसमें संशय नहीं है।"
English translation coming soon.
iyamākāśagaṁgā ca yasyāṁ putraṁ hutāśanaḥ ।
janayiṣyati devānāṁ senāpatimariṁdamam ॥
"ये हैं उमा की बड़ी बहिन आकाशगंगा, जिनके गर्भ में शङ्करजी के उस तेज को स्थापित करके अग्निदेव एक ऐसे पुत्र को जन्म देंगे, जो देवताओं के शत्रुओं का दमन करने में समर्थ सेनापति होगा।"
English translation coming soon.
jyeṣṭhā śailendraduhitā mānayiṣyati taṁ sutam ।
umāyāstadbahumataṁ bhaviṣyati na saṁśayaḥ ॥
"ये गंगा गिरिराज की ज्येष्ठ पुत्री हैं; अतः अपनी छोटी बहिन के उस पुत्र को अपने ही पुत्र के समान मानेंगी। उमा को भी यह बहुत प्रिय लगेगा। इसमें संशय नहीं है।"
English translation coming soon.
tacchrutvā vacanaṁ tasya kṛtārthā raghunandana ।
praṇipatya surāḥ sarve pitāmahamapūjayan ॥
रघुनन्दन! ब्रह्माजी का यह वचन सुनकर सब देवता कृतकृत्य हो गये। उन्होंने ब्रह्माजी को प्रणाम करके उनका पूजन किया।
English translation coming soon.
te gatvā paramaṁ rāma kailāsaṁ dhātumaṇḍitam ।
agniṁ niyojayāmāsuḥ putrārthaṁ sarvadevatāḥ ॥
श्रीराम! विविध धातुओं से अलंकृत उत्तम कैलास पर्वत पर जाकर उन सम्पूर्ण देवताओं ने अग्निदेव को पुत्र उत्पन्न करने के कार्य में नियुक्त किया।
English translation coming soon.
devakāryamidaṁ deva samādhatsva hutāśana ।
śailaputryāṁ mahātejo gaṁgāyāṁ teja utsṛja ॥
वे बोले — "देव! हुताशन! यह देवताओं का कार्य है, इसे सिद्ध कीजिये। भगवान् रुद्र के उस महान् तेज को अब आप गंगाजी में स्थापित कर दीजिये।"
English translation coming soon.
devatānāṁ pratijñāya gaṁgāmabhyetya pāvakaḥ ।
garbhaṁ dhāraya vai devi devatānāmidaṁ priyam ॥
तब देवताओं से 'बहुत अच्छा' कहकर अग्निदेव गंगाजी के निकट आये और बोले — "देवि! आप इस गर्भ को धारण करें। यह देवताओं का प्रिय कार्य है।"
English translation coming soon.
ityetad vacanaṁ śrutvā divyaṁ rūpamadhārayat ।
sa tasyā mahimāṁ dṛṣṭvā samantādavaśīryata ॥
अग्निदेव की यह बात सुनकर गंगादेवी ने दिव्यरूप धारण कर लिया। उनका वह महिमा — यह रूप-वैभव देखकर अग्निदेव ने उस रुद्र-तेज को उनके सब ओर बिखेर दिया।
English translation coming soon.
samantatastadā devīmabhyaṣiñcata pāvakaḥ ।
sarvasrotāṁsi pūrṇāni gaṁgāyā raghunandana ॥
रघुनन्दन! अग्निदेव ने जब गंगादेवी को सब ओर से उस रुद्र-तेजद्वारा अभिषिक्त कर दिया, तब गंगाजी के सारे स्रोत उससे परिपूर्ण हो गये।
English translation coming soon.
tamuvāca tato gaṁgā sarvadevapurogamam ।
aśaktā dhāraṇe deva tejastava samuddhatam ॥
dahyamānāgninā tena sampravyathitacetanā ।
तब गंगा ने समस्त देवताओं के अग्रगामी अग्निदेव से इस प्रकार कहा — "देव! आपके द्वारा स्थापित किये गये इस बढ़े हुए तेज को धारण करने में मैं असमर्थ हूँ। इसकी आँच से जल रही हूँ और मेरी चेतना व्यथित हो रही है।"
English translation coming soon.
athābravīdidaṁ gaṁgāṁ sarvadevahutāśanaḥ ॥
iha haimavate pārśve garbho'yaṁ saṁniveśyatām ।
तब सम्पूर्ण देवताओं के हविष्य को भोग लगानेवाले अग्निदेव ने गंगादेवी से कहा — "देवि! हिमालय पर्वत के पार्श्वभाग में इस गर्भ को स्थापित कर दीजिये।"
English translation coming soon.
śrutvā tvagnivaco gaṁgā taṁ garbhamatibhāsvaram ॥
utsasarja mahātejāḥ srotobhyo hi tadānagha ।
निष्पाप रघुनन्दन! अग्नि की यह बात सुनकर महातेजस्विनी गंगा ने उस अत्यन्त प्रकाशमान गर्भ को अपने स्रोतों से निकालकर यथोचित स्थान में रख दिया।
English translation coming soon.
yadasyā nirgataṁ tasmāt taptajāmbūnadaprabham ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kāñcanaṁ dharaṇīṁ prāptaṁ hiraṇyamatulaprabham ।
tāmraṁ kārṣṇāyasaṁ caiva taikṣṇyādevābhijāyata ॥
गंगा के गर्भ से जो तेज निकला, वह तपाये हुए जाम्बूनद नामक सुवर्ण के समान कान्तिमान् दिखायी देने लगा (गंगा सुवर्णमय मेरुगिरि से प्रकट हुई हैं; अतः उनका बालक भी वैसे ही रूप-रंग का हुआ)। पृथ्वी पर जहाँ वह तेजस्वी गर्भ स्थापित हुआ, वहाँ की भूमि तथा प्रत्येक वस्तु सुवर्णमयी हो गयी। उसके आस-पास का स्थान अनुपम प्रभा से प्रकाशित होनेवाला रजत हो गया। उस तेज की तीक्ष्णता से ही दूरवर्ती भूभाग की वस्तुएँ ताँबे और लोहे के रूप में परिणत हो गयीं।
English translation coming soon.
malaṁ tasyābhavat tatra trapu sīsakameva ca ।
tadetaddharaṇīṁ prāpya nānādhāturavardhata ॥
उस तेजस्वी गर्भ का जो मल था, वह वहाँ राँगा और सीसा बना। इस प्रकार पृथ्वी पर पड़कर वह तेज नाना प्रकार के धातुओं के रूप में वृद्धि को प्राप्त हुआ।
English translation coming soon.
nikṣiptamātre garbhe tu tejobhirabhirañjitam ।
sarvaṁ parvatasaṁnaddhaṁ sauvarṇamabhavad vanam ॥
पृथ्वी पर उस गर्भ के रखे जाते ही उसके तेज से व्याप्त होकर पूर्वोक्त श्वेतपर्वत और उससे सम्बन्ध रखनेवाला सारा वन सुवर्णमय होकर जगमगाने लगा।
English translation coming soon.
jātarūpamiti khyātaṁ tadāprabhṛti rāghava ।
suvarṇaṁ puruṣavyāghra hutāśanasamaprabham ॥
tṛṇavṛkṣalatāgulmaṁ sarvaṁ bhavati kāñcanam ।
पुरुषसिंह रघुनन्दन! तभी से अग्नि के समान प्रकाशित होनेवाले सुवर्ण का नाम जातरूप हो गया; क्योंकि उसी समय सुवर्ण का तेजस्वी रूप प्रकट हुआ था। उस गर्भ के सम्पर्क से वहाँ के तृण, वृक्ष, लता और गुल्म — सब कुछ सोने का हो गया।
English translation coming soon.
taṁ kumāraṁ tato jātaṁ sendrāḥ saha marudgaṇāḥ ।
kṣīrasambhāvanārthāya kṛttikāḥ samayojayan ॥
तदनन्तर इन्द्र और मरुद्गणोंसहित सम्पूर्ण देवताओं ने वहाँ उत्पन्न हुए कुमार को दूध पिलाने के लिये छहों कृत्तिकाओं को नियुक्त किया।
English translation coming soon.
tāḥ kṣīraṁ jātamātrasya kṛtvā samayamuttamam ।
daduḥ putro'yamasmākaṁ sarvāsāmiti niścitāḥ ॥
तब उन कृत्तिकाओं ने 'यह हम सब का पुत्र हो' ऐसी उत्तम शर्त रखकर और इस बात का निश्चित विश्वास लेकर उस नवजात बालक को अपना दूध प्रदान किया।
English translation coming soon.
tatastu devatāḥ sarvāḥ kārtikeya iti bruvan ।
putrastrailokyavikhyāto bhaviṣyati na saṁśayaḥ ॥
उस समय सब देवता बोले — "यह बालक कार्तिकेय कहलायेगा और तुमलोगों का त्रिभुवनविख्यात पुत्र होगा — इसमें संशय नहीं है।"
English translation coming soon.
teṣāṁ tad vacanaṁ śrutvā skannaṁ garbhaparisrave ।
snāpayan parayā lakṣmyā dīpyamānaṁ yathānalam ॥
देवताओं का यह अनुकूल वचन सुनकर शिव और पार्वती से स्कन्दित (स्खलित) तथा गंगाद्वारा गर्भस्राव होने पर प्रकट हुए अग्नि के समान उत्तम प्रभा से प्रकाशित होनेवाले उस बालक को कृत्तिकाओं ने नहलाया।
English translation coming soon.
skanda ityabruvan devāḥ skannaṁ garbhaparisrave ।
kārtikeyaṁ mahābāhuṁ kākutstha jvalanopamam ॥
ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम! अग्नितुल्य तेजस्वी महाबाहु कार्तिकेय गर्भस्रावकाल में स्कन्दित हुए थे; इसलिये देवताओं ने उन्हें स्कन्द कहकर पुकारा।
English translation coming soon.
prādurbhūtaṁ tataḥ kṣīraṁ kṛttikānāmanuttamam ।
ṣaṇṇāṁ ṣaḍānano bhūtvā jagrāha stanajaṁ payaḥ ॥
तदनन्तर कृत्तिकाओं के स्तनों में परम उत्तम दूध प्रकट हुआ। उस समय स्कन्द ने अपने छः मुख प्रकट करके उन छहों का एक साथ ही स्तनपान किया।
English translation coming soon.
gṛhītvā kṣīramekāhnā sukumāravapustadā ।
ajayat svena vīryeṇa daityasainyagaṇān vibhuḥ ॥
एक ही दिन दूध पीकर उस सुकुमार शरीरवाले शक्तिशाली कुमार ने अपने पराक्रम से दैत्यों की सारी सेनाओं पर विजय प्राप्त की।
English translation coming soon.
surasenāgaṇapatimabhyaṣiñcan mahādyutim ।
tatastamamarāḥ sarve sametyāgnipurogamāḥ ॥
तत्पश्चात् अग्नि आदि सब देवताओं ने मिलकर उन महातेजस्वी स्कन्द का देवसेनापति के पद पर अभिषेक किया।
English translation coming soon.
eṣa te rāma gaṁgāyā vistaro'bhihito mayā ।
kumārasambhavaścaiva dhanyaḥ puṇyastathaiva ca ॥
श्रीराम! यह मैंने तुम्हें गंगाजी के चरित्र को विस्तारपूर्वक बताया है; साथ ही कुमार कार्तिकेय के जन्म का भी प्रसंग सुनाया है, जो श्रोता को धन्य एवं पुण्यात्मा बनानेवाला है।
English translation coming soon.
bhaktaśca yaḥ kārtikeye kākutstha bhuvi mānavaḥ ।
āyuṣmān putrapautraiśca skandasālokyatāṁ vrajet ॥
काकुत्स्थ! इस पृथ्वी पर जो मनुष्य कार्तिकेय में भक्तिभाव रखता है, वह इस लोक में दीर्घायु तथा पुत्र-पौत्रों से सम्पन्न हो मृत्यु के पश्चात् स्कन्द के लोक में जाता है।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे सप्तत्रिंशः सर्गः ॥ ३७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में सैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३७ ॥